Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 457

NATIONAL : ‘बेटियों के पार्लर से पैसे चुराते थे दोनों दामाद, कुछ काम नहीं करते थे…’ रो-रोकर बोले निक्की भाटी के पिता

0

निक्की भाटी के पिता भिखारी सिंह ने अपनी बेटी की मौत से टूट चुके हैं. उन्होंने राे-रोकर अपने दामादों की पोल खोली. उन्होंने बताया कि बड़ी धूमधाम और अरमानों के साथ बेटी का ब्वाह किया था. अपनी हैसियत के हिसाब से शादी में स्कॉर्पियो , बुलेट और सोने-चांदी के गहने सब कुछ दिए लेकिन लालचियों का मन नही भरा.

ग्रेटर नोएडा की रहने वाली निक्की भाटी की मौत ने सबको झकझोर दिया है. निक्की के पिता भिखारी सिंह ने कहा कि उन्होंने बेटियों की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. लेकिन इसके बावजूद उनकी खुशियों को लूट लिया गया. पिता की आंखों से बहते आंसू और भरे गले से निकले शब्द उनके दर्द की गवाही दे रहे थे.

भिखारी सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी निक्की की शादी में स्कॉर्पियो , बुलेट मोटरसाइकिल और सोने-चांदी के गहने दिए. परिवार की हैसियत से कहीं अधिक खर्च कर उन्होंने रिश्ता निभाया. लेकिन दामादों की लालच की कोई सीमा नहीं थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कभी मर्सिडीज की डिमांड करते, कभी लाखों रुपये नकद देने का दबाव डालते. 36 लाख रुपये तक मांग की गई. कई बार पंचायत बुलाई गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.

पिता ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी बेटी निक्की को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मदद की और उसके लिए ब्यूटी पार्लर शुरू कराया. उम्मीद थी कि इससे बेटी का जीवन बेहतर होगा. लेकिन उनका दामाद विपिन वहीं से पैसे चुराने लगा. उन्होंने कहा दोनों दामाद कोई काम-धंधा नहीं करते थे. बस पैसों की डिमांड करना और बेटियों पर दबाव डालना ही उनकी आदत थी. वे बेटियों के पार्लर से भी चोरी करने लगे थे.

21 तारीख की रात निक्की के जीवन की आखिरी रात साबित हुई. परिजनों के मुताबिक, उस दिन निक्की के साथ उसके पति विपिन और ससुरालजनों ने बुरी तरह मारपीट की. बड़ी बहन कंचन ने बताया कि निक्की को पहले पीटा गया और उसके गले पर हमला किया गया. वह बेहोश हो गई. इसके बाद उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई. परिजन और पड़ोसियों ने किसी तरह निक्की को बचाया और पहले पास के अस्पताल, फिर फोर्टिस और उसके बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही निक्की ने दम तोड़ दिया.

निक्की के मासूम बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उसमें बच्चा कह रहा है कि पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा. यह वीडियो देखकर हर कोई सन्न है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.अपनी बेटी की मौत से टूट चुके पिता भिखारी सिंह ने कहा कि सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने मांग की जिस घर में मेरी बेटी को जलाया गया, उसका भी बुलडोज़ होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम भूख हड़ताल करेंगे.

निक्की की बड़ी बहन कंचन ने बताया कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद थी. उसने कहा कि मैंने अपनी बहन को जिंदा जलते देखा. उसका बेटा भी मौजूद था, लेकिन हम चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए. कंचन की गवाही और निक्की के बेटे का बयान सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर रहा है. आम लोग लगातार पोस्ट और वीडियो शेयर करके आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं.

इस हृदयविदारक घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है. कासना थाने की पुलिस ने पति विपिन, सास दया, ससुर सतवीर और जेठ रोहित को गिरफ्तार कर लिया है. ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया 21 तारीख की रात फोर्टिस अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला को जली हालत में भर्ती कराया गया है. उसे दिल्ली के सफदरजंग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. परिवार की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

पोस्टमार्टम के बाद निक्की का शव परिजनों को सौंप दिया गया. भारी मन से परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता बार-बार यही कह रहे हैं कि उन्होंने बेटियों की खुशियों के लिए सब कुछ किया, लेकिन बदले में उन्हें उनकी बेटी की लाश मिली.

 

MAHARASHTRA : प्राइवेट हॉस्पिटल की लापरवाही, लिवर प्रत्यारोपण के बाद पति-पत्नी की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में लिवर प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, उसके कुछ दिन बाद उसकी पत्नी का भी निधन हो गया. पत्नी ने ही उसे अपने लिवर का एक हिस्सा प्रत्यारोपण के लिए दिया था. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल मामले का संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया है.

स्वास्थ्य सेवा उप निदेशक डॉ. नागनाथ येमपल्ले ने रविवार को बताया कि सह्याद्री अस्पताल को प्रत्यारोपण प्रक्रिया से संबंधित सभी विवरण सोमवार तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. हमने अस्पताल को एक नोटिस जारी किया है. साथ ही प्रत्यारोपण को लेकर एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी मांगी है. मामले में अस्पताल को सोमवार सुबह 10 बजे तक सभी विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया है.

आपको बता दें कि बापू कोमकर की 15 अगस्त को सर्जरी हुई थी. उन्हें उनकी पत्नी ने कामिनी ने लीवर का एक हिस्सा दान किया था. प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद बापू कोमकर की तबीयत बिगड़ गई और 17 अगस्त को उनका निधन हो गया. वहीं, कामिनी को 21 अगस्त को संक्रमण हो गया और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

इस पूरे मामले को लेकर उनके परिवार के सदस्यों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया है और मौतों की जांच की मांग की है. हालांकि मामले में अस्पताल का कहना है कि सर्जरी मानक चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार की गई थी.अस्पताल ने नोटिस मिलने की पुष्टि करते हुए एक बयान में कहा, “हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं. हम इस मामले की गहन समीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

अस्पताल ने कहा कि मरीज कई जटिलताओं से ग्रस्त था. इस अपार क्षति की घड़ी में हम कोमकर परिवार के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. अस्पताल ने आगे कहा कि परिवार और दाता को सर्जरी के जोखिमों के बारे में पहले ही पूरी तरह से सलाह दे दी गई थी.सर्जरी मानक चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए की गई थी. दुर्भाग्य से प्रत्यारोपण के बाद प्राप्तकर्ता को कार्डियोजेनिक शॉक हो गया और तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. वहीं. कामिनी कोमकर के स्वास्थ्य के बारे में अस्पताल ने कहा कि शुरुआत में उनकी हालत में सुधार हुआ. लेकिन बाद में उन्हें सेप्टिक शॉक और कई अंगों में खराबी आ गई. जिससे उन्हें भी बचाया नहीं जा सका.

UP : टूरिस्ट बस में 200 किलो विस्फोटक छिपाकर ले रहे थे दिल्ली, उजैर और शाहनवाज गिरफ्तार, पूछताछ जारी

0

Baghpat News: दिल्ली की ओर बढ़ रही एक बस से पुलिस ने इतना बड़ा विस्फोटक जखीरा बरामद किया कि मौके पर मौजूद हर शख्स के होश उड़ गए. यह बस मुजफ्फरनगर के चरथावल से दिल्ली जा रही थी. जिसे बागपत पुलिस ने एनएच-709 बी पर सख्त चेकिंग के दौरान रोक लिया.उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक प्राइवेट बस से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है. दिल्ली जा रही इस बस में 200 किलो विस्फोटक छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

यह घटना बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बड़ी खेप दिल्ली ले जाई जा रही है. इसके बाद पुलिस ने NH-709 बी पर एक टूरिस्ट बस को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान बस की सीटों और डिब्बों के नीचे 200 किलो विस्फोटक सामग्री छिपाई हुई थी. पुलिस ने फौरन बस को जब्त कर लिया और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान हापुड़ निवासी उजैर और मेरठ निवासी शाहनवाज के रूप में हुई है. बागपत पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर इस बात की जानकारी दी है. फिलहाल, पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाया गया और इसे किसे सप्लाई किया जाना था.

पुलिस के मुताबिक, यह बस मुजफ्फरनगर के चरथावल से दिल्ली जा रही थी. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस विस्फोटक का इस्तेमाल कहां किया जाना था.

ENTERTAINMENT : परिवार से तोड़ा था रिश्ता, कंट्रोवर्सी में फंसे अमाल मलिक, कुबूल की गलती, बोले- मेरा ट्रॉमा…

0

पब्लिकली परिवार से रिश्ता तोड़ने को लेकर सुर्खियों में आए सिंगर अमाल मलिक बिग बॉस के घर में एंट्री ले चुके हैं. आते ही उन्होंने सलमान खान से बातचीत में कुबूल किया कि वो उनकी गलती थी. कभी-कभी ऐसा होता है कि वो भटक जाते हैं. अपने ट्रॉमा को हैंडल करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है.

फैमिली से मदभेद को लेकर चर्चा में रहे सिंगर-कम्पोजर अमाल मलिक की बिग बॉस के घर में एंट्री हो चुकी है. उन्होंने रोमांटिक गाना ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ गा कर शो में एंट्री ली. इसी के साथ वो बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले आखिरी कंटेस्टेंट बने. लेकिन आते के साथ ही उन्होंने सलमान खान को चिंता में डाल दिया.

साथ ही उन्होंने बीते दिनों हुई अपनी कॉन्ट्रोवर्सी पर बात की. अमाल ने बताया कि वो भटक गए थे, वो डिप्रेशन का भी शिकार रहे हैं. वो मानते हैं कि इसकी वजह उन्हें जल्दी मिली सक्सेस है.

अमाल को देखते ही सलमान ने कहा कि जैसे तुम्हारा नाम सुना तो मुझे लगा कि तुम नहीं जाओगे घर के अंदर. अमाल के पूछने पर कि ऐसा क्यों? तो सलमान ने कहा कि क्योंकि तुम्हारे गाने अच्छे चल रहे हैं. तो अमाल ने कहा कि इसका क्रेडिट आपको जाता है, शुरुआत आपके साथ ही हुई थी, आज फिर से जब कुछ नया करने जा रहा हूं तो आप हो साथ में. आप मेरे लिए हमेशा लकी रहे हो.

सलमान ने आगे अमाल को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं खुश हूं लेकिन ये नहीं समझना कि मैं बचपन से आपको जानता हूं तो… समझ गए ना? ये सुनते ही अमाल ने भी अपने कान पकड़ लिए. फिर सलमान आगे बोले- क्योंकि घर के बाहर में भी मैंने कभी आपको वैसे ट्रीट नहीं किया है. फिर एक्टर ने दर्शकों को बताया कि ये लड़का इतना टैलेंटेड है कि इसकी आवाज, म्यूजिक की सेंस, ये अपने काम में माहिर है.

सलमान ने अमाल की हाल ही में हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर इशारा करते हुए कहा कि हालांकि कभी-कभी ये राज खोल देता है. तो अमाल ने भी बिना देरी किए अपनी गलती मानी और कहा कि हुई है गलती. आपने हमें हमेशा प्यार दिया है लेकिन कभी ओवरप्रोटक्टिव नहीं हुए हो. हमेशा हमें अपनी लड़ाई खुद लड़ने दी है. आपने हमें हमारी आइडेंटिटी बनाने दी है.

अमाल ने आगे अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि मुझे बहुत जल्दी सक्सेस मिल गई. मैं बहुत ज्यादा गलतफहमियों का शिकार हो गया, ये बहुत जल्दी मिली सक्सेस का नतीजा हो सकता है. बिल्कुल पगलैट हो गया मैं. अब जाकर मेरा टेम्परामेंट थोड़ा डाउन हुआ है. तो मैंने सोचा कि क्यों ना मैं इस शो के द्वारा जिन्होंने मुझे इतने सालों में इतना प्यार दिया, वो मेरे म्यूजिक को तो जानते हैं लेकिन अब असली अमाल को जानें. एक वो अमाल भी है जो ऐसा नहीं है, लेकिन वैसा क्यों बन गया ये मैं चाहता हूं वो जानें.

अमाल ने बताया कि उन्हें डर है कि जब वो बाथरूम साफ करेंगे तो लोग उन्हें देखेंगे. सिंगर बोले- मैं बिल्कुल तैयारी के साथ नहीं आया हूं. लोग मुझे जैसे देखेंगे, मैं जो कपड़े पहने होऊंगा, वो बहुत अजीब है. मुझे कॉफी, चाय और अंडे उबालने भी अच्छे से नहीं आते. लेकिन कोई सिखाए तो मैं कोशिश जरूर करूंगा. मैंने खुद के घर में कुछ नहीं किया है. मेरी मेडिकल कंडीशन है कि मैं जोर से खर्राटे लेता हूं. मेरे खर्राटे से हाथी-घोड़े सब जग सकते हैं. मैं टेप्स वगैरह लेकर आया हूं, लेकिन कभी वो निकल गया तो अगले दिन पंगा जरूर होगा.

साथ ही अपना रिलेशनशिप स्टेटस जाहिर करते हुए अमाल ने कहा कि मैं फिलहाल सिंगल हूं, बड़ी उम्मीदें थीं कि वो प्यार लौटेगा लेकिन आया नहीं. अमाल ने बताया कि वो डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं. अपने एक ट्वीट का जिक्र करते हुए अमाल ने कहा कि- मैंने एक पोस्ट किया था जिसमें बताया था कि मैं डिप्रेस्ड हूं. मम्मी-पापा बहुत दुखी भी हुए थे. मेरे दिमाग में चीजें चलती रहती हैं. मेरा ट्रॉमा है वो, मैं अरमान तक को गाली दे देता हूं. प्रोड्यूसर को गाली दे देता हूं कि उसने मेरा गाना नहीं सुना. मैं स्लीप वॉकिंग के साथ स्लीप टॉकिंग भी करता रहता हूं.

मालूम हो कि अमाल बीते दिनों अपने ट्वीट्स को लेकर खूब चर्चा में रहे थे. उन्होंने पब्लिकली अपने परिवार से रिश्ते तोड़ लिए थे. हालांकि परिवार ने इसे गलत बताया था. अमाल म्यूजिक कम्पोजर अनु मलिक के भतीजे हैं तो वहीं सिंगर अरमान मलिक के बड़े भाई हैं.

ENTERTAINMENT : बिग बॉस 19 के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं गौरव खन्ना, लाखों में ले रहे फीस? एक्टर ने बताया सच

0

टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 में एंट्री ले ली है. गौरव खन्ना ने घर में जाने से पहले इंडिया टुडे संग एक्सक्लूसिव बातचीत की और बताया आखिर वो इस शो को लेकर वो क्या सोचते हैं.

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ विनर और टीवी के फेमस एक्टर गौरव खन्ना सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के घर में शामिल हो गए हैं. सुपरस्टार सलमान खान के शो में शामिल होने से पहले गौरव खन्ना ने इंडिया टुडे के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि उनका पिछला रियलिटी शो खाना पकाने के स्किल पर फोकस था, इस बार उनका टारगेट रिश्तों और दोस्ती को मजबूत करने पर होगा.

गौरव खन्ना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसका मेरे अब तक के करियर से कोई लेना-देना नहीं है. बात बस इतनी थी कि मैं एक रियलिटी शो करूं, जब लोग मुझ पर उंगली न उठा सकें और यह न कह सकें कि वह सिर्फ शोहरत या फेम पाने के लिए यहां है. ईश्वर की कृपा से, मैंने काम किया है और लोगों का प्यार जीता है. मैं अपने करियर में काफी अच्छा कर रहा हूं और आगे भी इसी तरह आगे बढ़ूंगा. मैं खुद को चुनौती देना चाहता था और उस यंग गौरव को ढूंढ़ना चाहता था, जिसने कई साल पहले मुंबई में कदम रखा था. मैं उसे शो के जरिए ढूंढ़ना चाहता हूं; मैं जानना चाहता हूं कि क्या वह अब भी वहां है?’

वहीं जब गौरव से पूछा गया कि आपके आलोचक कहते हैं कि शायद उन्हें पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है और इसलिए वह नॉन-फिक्शन की दुनिया में छाए हुए हैं. इस पर एक्टर ने कहा, ‘मैं क्या कहूं? बस इतना कह सकता हूं कि खुश रहो, क्योंकि इसके बाद, तुम देखोगे कि मुझे कितने अच्छे रोल मिलते हैं. तुम खुद हैरान हो जाओगे. सच कहूं तो, मैंने बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए कुछ शोज को मना भी कर दिया था. मुझे लगता है कि यह बहुत कुछ कहता है.’

एक्टर से पूछा गया कि क्या वो इस सीजन बिग बॉस के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स हैं? इस पर गौरव ने कहा, ‘यह अफवाह भी हो सकती है और नहीं भी. लोग बहुत कुछ कहते हैं, और मैं सुनी-सुनाई बातों पर यकीन नहीं करता. इसके अलावा, मैं किसी एक्टर को उसकी तनख्वाह से नहीं आंकता. बात बस इतनी है कि आपको क्या मिलता है. मुझे तो यह भी नहीं पता कि कंटेस्टेंट कौन हैं, और हम पैसों की बात भी नहीं करते. इसलिए लोग जो चाहें कह सकते हैं. मेरा लक्ष्य बस इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना है.’

शादीशुदा सेलिब्रिटी अपनी छवि खराब होने के डर से बिग बॉस में आने से खुद को रोक लेते हैं? इस पर एक्टर ने कहा, ‘इंडस्ट्री हर दोस्ती का जश्न मनाती है, और वे इसे समझने के लिए काफी समझदार हैं. किसी के साथ अच्छा व्यवहार करने और ‘सच में अच्छा व्यवहार करने’ के बीच बहुत पतली सी रेखा होती है. अगर कोई सच्चा रिश्ता बनता है, तो वह साफ और सभी के लिए मददगार होता है. मेरी पत्नी भी काफी पार्टनर हैं, हालांकि मुझे पता है कि मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जो किताब के नियमों के मुताबिक न हो.’

वहीं जब गौरव से पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला ने उन्हें कुछ ‘करें’ और ‘न करें’ की सलाह दी है? तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं. वह इतने सालों से असली गौरव के साथ रह रही हैं. इसलिए वह बहुत खुश थीं और उन्होंने मुझसे कहा कि बस जाओ और लोगों का दिल फिर से जीत लो. उन्होंने बताया कि दूसरे शोज में मैं सिर्फ 30-60 मिनट ही स्क्रीन पर रहता था, और यहां मैं लगभग 24 घंटे ही रहूंगा. इसलिए यह और भी ज्यादा प्यार देने वाला होगा.’

एक्टर ने कहा कि फैंस को फिर वहीं ‘जुनून’ और ‘कॉम्पिटिशन’ देखने को मिलेगा जो उन्होंने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में दिखाई थी. उन्होंने घर में मुश्किल हालात से निपटने के बारे में भी बात की, खासकर जब लोग हद पार कर जाते हैं. गौरव खन्ना ने आखिरी में कहा, ‘मैं इससे जितना हो सके बचने की कोशिश करूंगा, लेकिन मैं भी इंसान हूं. जरूरत पड़ी तो मैं उतनी ही शिद्दत से लड़ूंगा भी. सिर्फ इसलिए कि मैं एक सेलिब्रिटी हूं, इसका मतलब यह नहीं कि मैं सही के लिए खड़ा नहीं होऊंगा.

अक्सर आप बड़ी गाड़ियों वाले लोगों को सड़क पर लड़ते, चिल्लाते और गालियां देते हुए देखते हैं. यह मानवीय है, और हमें किसी को भी इन भावनाओं के आधार पर नहीं आंकना चाहिए. यह सब उस स्थिति पर निर्भर करता है जिसमें वे हैं.’बता दें कि गौरव खन्ना के अलावा बिग बॉस 19 में बसीर अली, अशनूर कौर, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, जीशान कादरी, नतालिया जानोसजेक, नीलम गिरी और मृदुल तिवारी जैसे सितारों ने एंट्री ली है.

 

NATIONAL : दो महिलाओं को मिले गालियों से भरे खत, एक कॉलेज की सुप्रिटेंडेंट तो दूसरी स्कूल की प्रिंसिपल

0

केरल के पलक्कड़ में चित्तूर की एक कॉलेज सीनियर सुप्रिटेंडेंट और निजी स्कूल प्रिंसिपल को डाक से गुमनाम अभद्र पत्र मिले. शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 79, 351(4) और केरल पुलिस अधिनियम 120(o) के तहत केस दर्ज किया. संदेह है कि दोनों पत्र एक ही व्यक्ति ने लिखे हैं.

केरल के पलक्कड़ में दो महिलाओं को गालियों से भरे खत मिलने का मामला सामने आया है. इनमें से एक महिला चित्तूर में एक कॉलेज की सीनियर सुप्रिटेंडेंट है जबकि दूसरी निजी स्कूल की प्रिंसिपल है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्हें डाक के जरिए गुमनाम पत्र मिले हैं जिनमें कथित तौर पर अभद्र कंटेंट है. जांचकर्ताओं ने मामला दर्ज कर लिया है और पत्र के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

एक अधिकारी ने कहा, ‘पहला पत्र 19 अगस्त को कॉलेज अधिकारी के पास पहुंचा और उसमें अपमानजनक कमेंट्स थे. अगले दिन, स्कूल प्रिंसिपल को पत्र मिला, जिसमें एक छात्र के बारे में अखबार की कटिंग के साथ-साथ स्कूल और छात्र दोनों को निशाना बनाते हुए अपमानजनक टिप्पणियां भी शामिल थीं.’

दोनों संस्थानों के प्रबंधन की शिकायतों के आधार पर, चित्तूर पुलिस ने 21 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 (महिला की गरिमा का अपमान) और 351(4) (अनाम संचार के माध्यम से आपराधिक धमकी) और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120(o) (अनाम कॉल, पत्र, संदेश, ईमेल या संदेशवाहक के माध्यम से उपद्रव करना) के तहत मामला दर्ज किया.

पुलिस को संदेह है कि दोनों पत्र एक ही व्यक्ति ने लिखे हैं. अधिकारी ने कहा, ‘हमें जिले के एक बुजुर्ग व्यक्ति पर संदेह है. इसकी पुष्टि के लिए आगे की जाँच जारी है.’ ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है बल्कि अप्रैल 2023 में, पलक्कड़ में एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को महिला पत्रकारों, न्यायिक अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को अपमानजनक गुमनाम पत्र भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने बताया कि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया.

 

NATIONAL : अयोध्या राम मंदिर परिसर में बनेगा वैक्स म्यूजियम, रामायण से जुड़ी 50 महान हस्तियों की लगेगी मोम की मूर्ति

0

अयोध्या राम मंदिर परिसर में बन रहे वैक्स म्यूजियम का इस साल दीपोत्सव को मौके पर उद्घाटन किया जाएगा. इस म्यूजियम में रामायण से जुड़ी लगभग 50 महान हस्तियों की मोम की मूर्तियां लगाई जाएंगी और हर मूर्ति को जीवंत रूप दिया जाएगा.

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में परिक्रमा पथ पर एक भव्य वैक्स म्यूजियम बनाया जा रहा है, जिसका उद्घाटन इस साल दीपोत्सव के मौके पर किया जाएगा. सरकार का कहना है कि इस परियोजना में अब तक लगभग 7.5 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है और निर्माण काम तेजी से चल रहा है.यूपी सरकार ने रविवार को बताया कि अयोध्या में राम मंदिर परिसर में बन रहे भव्य वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन इस साल दीपोत्सव पर किया जाएगा. ये म्यूजियम परिक्रमा पथ पर बनाया जा रहा है जो कि 10,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है. मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को एक अनूठा-सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अनुभव प्रदान करेगा.

सरकार के एक बयान के अनुसार, इस परियोजना में अब तक लगभग 7.5 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है. म्यूजियम में रामायण से जुड़ी लगभग 50 महान हस्तियों की मोम की मूर्तियां लगाई जाएंगी, जिनमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव और जटायु शामिल हैं. प्रत्येक मूर्ति को जीवंत रूप दिया जाएगा जो विस्तृत भाव-भंगिमाएं, पारंपरिक वेशभूषा और ऐतिहासिक प्रामाणिकता पर खासा ध्यान दिया जा रहा है.

बयान में आगे कहा कि म्यूजियम में राम-रावण युद्ध, सीता हरण, हनुमान की लंका यात्रा और राम सेतु के निर्माण जैसे रामायण के प्रमुख प्रसंगों को मोम की कलाकृतियों और आधुनिक तकनीक के मिश्रण के माध्यम से पुनर्जनन किया जाएगा. ऑडियो-विजुअल प्रभाव और इंटरैक्टिव डिस्प्ले इस अनुभव को और भी बेहतर बनाएंगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र स्थित एक संगठन और केरल के विशेषज्ञों के सहयोग से इन मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है. ये मूर्तियां इतनी सजीव होंगी कि वे भक्तों और पर्यटकों को रामायण काल की जीवंत झलक प्रदान करेंगी.बयान में ये भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं शुरू की हैं. इस वैक्स म्यूजियम के निर्माण को भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि म्यूजियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे वक्त पर पूरा करने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है. ये परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत अमानीगंज स्थित भूलभुलैया परियोजना की तर्ज पर सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल के तहत कार्यान्वित की जा रही है.

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अयोध्या में सड़कों का चौड़ीकरण, सरयू घाटों का सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी चल रही हैं, ताकि अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके.बता दें कि हर साल दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में लाखों दीये जलाए जाते हैं, जिसने इस शहर को वैश्विक पहचान और विश्व रिकॉर्ड दिलाए हैं. इस वर्ष दीपोत्सव पर वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन इस उत्सव को और भी भव्य बनाएगा.

 

RECIPE : गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं चॉकलेटी मोदक, रेसिपी पढ़कर ही मुंह में आ जाएगा पानी

0

Chocolate Modak Recipe: गणेश चतुर्थी का त्यौहार मिठाइयों और प्रसाद के बिना अधूरा माना जाता है. इस दिन भगवान गणेश को खासतौर पर मोदक का भोग लगाया जाता है, क्योंकि यह उनकी प्रिय मिठाई है. मोदक तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया और बच्चों के मनपसंद स्वाद में बनाना चाहती हैं, तो चॉकलेटी मोदक से बेहतर विकल्प कुछ नहीं हो सकता.

चॉकलेटी मोदक बनाने के लिए सामग्री

चॉकलेटी मोदक बनाने के लिए आपको बहुत सारी सामग्री की जरूरत नहीं होती. इसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं.

2 कप मैदा
1 कप गुड़ या चीनी पाउडर
1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
½ कप कोको पाउडर या पिघली हुई चॉकलेट
2 बड़े चम्मच घी
½ चम्मच इलायची पाउडर
जरूरत अनुसार दूध
मोदक का सांचा
सबसे पहले एक कढ़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का भून लें
अब इसमें गुड़/चीनी पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं
इसके बाद इसमें कोको पाउडर या पिघली हुई चॉकलेट डालकर मिश्रण तैयार करें
अब इस मिश्रण में इलायची पाउडर डालें और ठंडा होने के लिए रख दें
दूसरी ओर मैदा का आटा गूंधकर हल्की-सी लोई बनाएं
अब मोदक के सांचे में थोड़ा आटा लगाएं और उसमें तैयार चॉकलेटी मिश्रण भर दें
ऊपर से फिर आटे से ढककर सांचे को बंद कर दें
सभी मोदक इसी तरह बनाएं और फिर इन्हें स्टीम करके तैयार करें
गरमा-गरम चॉकलेटी मोदक को आप भगवान गणेश को भोग लगाकर परिवार के साथ आनंद से खा सकते हैं. इन्हें आप फ्रिज में स्टोर करके 3 दिन तक रख सकते हैं. बच्चों को यह मिठाई बहुत पसंद आएगी और मेहमान भी आपके हाथों के बने अनोखे मोदक की तारीफ करते नहीं थकेंगे.

गणेश चतुर्थी का त्यौहार मिठास और भक्ति से भरा होता है. इस साल पारंपरिक मोदक के साथ-साथ चॉकलेटी मोदक भी बनाएं और भगवान गणेश को अनोखे स्वाद का भोग लगाकर घर में खुशियां और रौनक बढ़ाएं.

 

NATIONAL : दिल्ली में नौकरी का फर्जी रैकेट, महिला आयोग में नौकरी का झांसा देकर महिलाओं से ठगी

0

दिल्ली पुलिस ने 27 साल की सागर सिंह उर्फ़ मनु को नौकरी के फर्जी रैकेट के मामले में गिरफ्तार किया. आरोपी ने महिलाओं और अधिवक्ताओं को सरकारी पद दिलाने का झांसा देकर 23,110 रुपये की ठगी की. तकनीकी जांच में आरोपी का डिजिटल और बैंक ट्रैक सामने आया. उसे पहले भी कई राज्यों में धोखाधड़ी और अपराध के मामलों में नामजद किया जा चुका है. पुलिस अब उसके अन्य शिकार और साथियों की तलाश कर रही है.

दिल्ली पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक बड़े मामले में 27 साल के सागर सिंह उर्फ़ मनु को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिलाओं और वकीलों को धोखा देकर सरकारी पदों, विशेषकर महिला आयोग में उच्च पद दिलाने का झांसा देता था.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला आयोग और दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों में उच्च पदों की जानकारी ऑनलाइन जुटाई और खुद को वरिष्ठ अधिकारी के रूप में पेश किया. इससे पीड़ितों को विश्वास हुआ कि वह वास्तव में संबंधित अधिकारियों से जुड़ा है.

इस रैकेट का खुलासा 18 अगस्त को तब हुआ जब शिखा तिवारी, विश्वास नगर की निवासी, ने शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि जून में उन्हें एक संदेश मिला जिसमें आरोपी ने सरकारी पद दिलाने का वादा किया. इसके बाद आरोपी ने ईमेल भेजकर पंजीकरण आईडी और फीस की मांग की. पीड़ित ने कुल 23,110 रुपये ट्रांसफर किए हैं.

पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक अकाउंट ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई. जांच में पता चला कि उसने एक अन्य महिला अधिवक्ता से 3.34 लाख रुपये की ठगी भी की थी. आरोपी ने सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर पीड़िता को फंसाया और फर्जी रजिस्ट्रेशन आईडी बनाई.

डीसीपी (शाहदरा) प्रशांत गौतम के अनुसार, आरोपी का यह तरीका वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के डिजिटल पहचान का गलत इस्तेमाल करना था. उसने लंबे समय से अपनाया हुआ है. सागर सिंह पहले भी धोखाधड़ी और कुछ मामलों में यौन अपराध के मामलों में नामजद है. पुलिस अब इस फर्जी रैकेट में शामिल अन्य लोगों और अन्य शिकारों की पहचान कर रही है. साथ ही, आरोपी के साथियों और ठगी की रकम का पता लगाने के प्रयास जारी हैं.

Dumka: पैसे के लिए की सास-ससुर की हत्या, अंतिम संस्कार में हुआ शामिल, शातिर दामाद को ऐसे पकड़ा

0

दामाद इस बात से नाराज था कि उसके सास-ससुर उनकी बड़ी बेटी को ही पैसे देते थे. इसलिए उसने दोनों की हत्या कर सारे गहने लूट लिए और ससुराल से नहाकर निकल गया.झारखंड के दुमका के चोरकट्टा गांव में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. ये हत्याएं किसी और ने नहीं बल्कि उनके दामाद सुबल साहा ने किया था. हत्या कर ने के बाद सास ससुर के गहने लेकर बड़े ही आराम से घर से चला गया.

वहीं आरोपी अगले दिन दुःख जताने के लिए ससुराल पंहुचा और सारे क्रियाक्रम में ऐसे शामिल रहा कि जैसे कुछ किया ही नहीं हो. लेकिन पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की और जब तकनीकी रूप से मोबाइल लोकेशन डिटेल निकाली तो राज खुलकर सामने आ गया.पुलिस ने आरोपी दामाद के घर पश्चिम बंगाल के माड़ग्राम स्थित दिगुली मे टीम के साथ छापामारी की. छापामारी के दौरान पुलिस को खून से सना कपड़ा टी शर्ट, मृतक का मोबाइल, मृतिका की सोने के नाक का बेसर, सोने की अंगूठी, सोने का चैन, और अभियुक्त का मोबाइल बरामद किया. पूछताछ मे आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की.

पुलिस के अनुसार मृतक नवगोपाल साहा की दो बेटी और एक बेटा है. सभी की शादी भी हो चुकी है. खुद दंपत्ति अलग कमरे में रहकर खुद खाना खाते थे. आरोपी का दावा है कि उसके ससुराल वाले बड़ी बेटी की ही मदद करते थे उसकी नहीं और वह इसी बात से नाराज था. दंपत्ति के बेटा-बहू मानसा पूजा के लिए गोड्डा चले गए थे. आरोपी ने उनके पीछे से ही अपने सास-ससुर की हत्या की साजिश रची. और फिर 20 अगस्त की रात दामाद सुबल ने अपने घर से बाइक लेकर दुमका के चोर कट्टा गांव स्थित ससुराल पंहुचा, सास ससुर के साथ खाना खाया और फिर मौका पाकर पहले लाठी डंडे और ईंट से ससुर को मारा. फिर सास की भी हत्या कर दी.

इधर जिले के एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने दंपत्ति की हत्या की पुष्टि करते कहा कि महज पांच दिन के भीतर पुलिस ने आरोपी हत्यारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

 

- Advertisement -

News of the Day