Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 459

MP : सतना में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, ऑटो-रिक्शा चालक गिरफ्तार

0

मध्य प्रदेश में एक 21 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक राजकुमार दहिया ने चार साल की नर्सरी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के बीमार होने पर परिजनों को घटना का पता चला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक 21 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक ने चार साल की नर्सरी स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. यह घटना मंगलवार को हुई, जब बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार, बच्ची एक निजी स्कूल में पढ़ती है और रोजाना ऑटो-रिक्शा से स्कूल आती-जाती थी. मंगलवार को नियमित ऑटो चालक बीमार होने के कारण नहीं आ सका. उसने अपने पड़ोसी, राजकुमार दहिया को बच्चों को लाने-ले जाने के लिए भेजा. सिविल लाइंस थाने के प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि दहिया ने अन्य बच्चों को उनके घर छोड़ने के बाद बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

घटना के बाद बच्ची डर गई और घर पहुंचने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिवार वालों ने उससे पूछताछ की, तब बच्ची ने आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजनों ने मंगलवार को ही पुलिस में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और शुक्रवार को सतना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दहिया को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दुष्कर्म और बच्चों के यौन शोषण से संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. सतना के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जांच में तेजी लाई गई है और सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं.

इस घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा पैदा कर दिया है. अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. कई लोग स्कूलों और परिवहन सेवाओं में बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त नियमों की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने स्कूल प्रशासन से भी इस मामले में पूछताछ शुरू की है कि ऑटो चालक की जगह किसी और को बच्चों को लाने-ले जाने की अनुमति कैसे दी गई.

ENTERTAINMENT : 21 की उम्र में करोड़ों की मालकिन है हसीना, सलमान खान के शो पर उड़ाएगी गर्दा?

0

सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 जल्द ही टीवी पर वापसी कर रहा है. इस बार शो में चाइल्ड एक्ट्रेस रह चुकी अशनूर कौर भी कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगी. 21 साल की अशनूर ने टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है.

इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं. सलमान खान आपका फेवरेट शो बिग बॉस 19 लेकर टीवी पर लौट रहे हैं. शो में जाने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. चर्चा है कि चाइल्ड एक्ट्रेस रहीं अशनूर कौर भी बिग बॉस के घर में लॉक होने के लिए तैयार हैं. छोटी सी अशनूर इतनी बड़ी हो गई हैं कि उन्हें बिग बॉस में देखना दिलचस्प होने वाला है. शो शुरू हो इससे पहले एक्ट्रेस को थोड़ा करीब से जानते हैं.

अशनूर कौर ने पांच साल की उम्र में टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए 13 साल से ज्यादा का समय हो गया है. अशनूर को झांसी की रानी, साथ निभाना साथिया, देवों के देव महादेव और ये रिश्ता क्या कहलाता जैसे तमाम सुपरहिट शो के लिए जाना जाता है. टीवी शोज के अलावा उन्होंने संजू और मनमर्जियां जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग साबित की है.

अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ अशनूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम के जरिए वो फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं और लाइफ की अपडेट शेयर करती हैं. वो बिजनेस की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं. उन्होंने अपना मेकअप ब्रांड लॉन्च किया है जिससे वो तगड़ी कमाई करती हैं.

अशनूर सिर्फ 21 साल की हैं और उन्होंने मुंबई में अपना आलीशान घर खरीद लिया है. आज उनके पास अपना घर, गाड़ी और पैसा सब है. काम के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया और ग्रेजुएशन पूरी करके पेरेंट्स का नाम रोशन किया.

अशनूर जैसी आलीशान लाइफ जीती हैं, वैसी लाइफ जीना हर किसी का सपना है. भोली-भाली और मासूम सी दिखने वाली अशनूर को बिग बॉस के घर में देखना मजेदार होने वाला है. देखना दिलचस्प होगा कि कम उम्र में शोहरत-दौलत कमाने वाली अशनूर शो में दर्शकों को कैसे इंप्रेस करती हैं.

GUJARAT : अहमदाबाद में सीरियाई गैंग का पर्दाफाश… ऐशो-आराम के लिए गाजा पीड़ित बता मस्जिदों से वसूलते थे पैसे

0

गुजरात के अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच ने एक सीरियाई गैंग का पर्दाफाश किया है. गैंग से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी गाजा पीड़ितों के रूप में मस्जिदों से पैसे वसूल रहा था.

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक सीरियाई गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह गाजा पीड़ितों के रूप में मस्जिदों से पैसे वसूल रहा था. मामले में पुलिस ने अली मेघात अलजाहर नाम के एक सीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है. वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था.पूछताछ के दौरान पता चला कि वह पैसों का इस्तेमाल ऐशो-आराम की ज़िंदगी जीने में कर रहा था. पुलिस कार्रवाई के बाद उसके तीन साथी फरार हैं. जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

क्राइम ब्रांच ने कहा है कि ये गतिविधियां देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं. वे वीजा नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं. हालांकि एकत्रित धन का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था, इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है. मामले की जांच राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है. फिलहाल अली को हिरासत में लेकर ब्लैकलिस्ट करने और डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस द्वारा ऐसे अन्य गैंग का भी पता लगाया जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़ा गया अली मेधात, अल-ज़हर दमास्क्स का रहने वाला है और खुद को सीया मुस्लिम बता रहा है. वह अहमदाबाद की एक होटल में रुका था, जहां से उसे पकड़ा गया. क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि आरोपी के शरीर पर घाव के निशान हैं, जिसे वह युद्ध में लगे चोट होने का दावा कर रहा है.

आरोपी के गैंग में शामिल झकरीया अलजर, अहमदा अल्हबश, युसेफ अलजहर अभी फरार हैं. पुलिस उन्हें ढूंढ रही है. यह लोग लेबनान में एकत्रित हुए और फिर वहां से भारत आए थे.

UP : ‘अनुष्ठान के जरिए करा सकता हूं गर्भधारण…’ तांत्रिक ने दिया झांसा, महिला पहुंची तो कर दिया रेप… शादी के आठ साल बाद भी नहीं हुई थी संतान

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला के साथ तांत्रिक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. दरअसल, शादी के आठ साल बाद भी महिला के कोई संतान नहीं थी. इसी को लेकर वह तांत्रिक के पास गई थी. तांत्रिक ने अनुष्ठान के जरिए गर्भधारण कराने का झांसा दिया था. पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के मथुरा से शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. यहां नौझील थाना इलाके में एक महिला को संतान सुख दिलाने का झांसा देकर तांत्रिक ने रेप किया. तांत्रिक ने महिला को यह कहकर झांसे में लिया था कि वह अनुष्ठान करवाएगा, जिससे गर्भधारण हो जाएगा. इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही है.

एजेंसी के अनुसार, 35 साल की पीड़ित महिला की शादी को आठ साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उसकी कोई संतान नहीं हुई. इसी परेशानी को दूर करने के लिए वह 45 वर्षीय तांत्रिक मुश्ताक अली के पास गई. आरोपी तांत्रिक ने महिला को यह कहकर भरोसा दिलाया कि अनुष्ठान के जरिए वह उसे संतान प्राप्ति में मदद कर सकता है. इसी बहाने उसने महिला को बुलाया और रेप की वारदात को अंजाम दे दिया.

पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजनों ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मुश्ताक अली के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है.ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर तांत्रिक चमत्कार का लालच देकर भोले-भाले लोगों को शिकार बनाते हैं. कभी-कभी गंभीर अपराधों को अंजाम देते हैं.

BIHAR : दरभंगा में कमला नदी में डूबे चार बच्चे, गांव में पसरा मातम, एक की लोगों ने बचाई जान

दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. कमला नदी में स्नान करने गए पांच बच्चों में से चार की डूबने से मौत हो गई. एक बच्ची को 15 साल के किशोर रोहित ताती ने बचाया, लेकिन खुद गहरे पानी में समा गया. मृतकों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं. ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद शव बरामद किए गए.

बिहार के दरभंगा जिले के बसौली गांव में शनिवार को उस वक्त मातम पसर गया जब कमला नदी में स्नान करने गए पांच बच्चों में से चार की डूबने से मौत हो गई. हादसा बेलाही घाट पर हुआ, जहां नाबालिग बच्चे नहाने पहुंचे थे.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के दौरान एक बच्ची गहरे पानी में चली गई. उसे बचाने की कोशिश में अन्य साथी बच्चे भी एक-एक कर नदी में डूबने लगे. इसी बीच गांव का एक नाबालिग रोहित ताती शोर सुनकर नदी में कूद पड़ा और किसी तरह एक बच्ची को किनारे तक खींच लाया, लेकिन बाकी बच्चों को बचाने की कोशिश करते हुए वह भी तेज धारा में फंस गया और डूब गया.

इस दर्दनाक हादसे में कुल चार बच्चों की मौत हुई, जिनकी पहचान रोहित कुमार, अंशु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और शीतल कुमारी के रूप में की गई है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और पीड़ित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है.ग्रामीणों के अनुसार, प्रशासन और बचाव टीम मौके पर देर से पहुंची, जिसके चलते स्थानीय गोताखोरों को बुलाना पड़ा. घंटों की मशक्कत के बाद सभी शवों को नदी से बाहर निकाला जा सका. शवों के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया.

स्थानीय मुखिया रंजीत कुमार झा ने घटना पर गहरा शोक जताया और कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. उन्होंने मांग की कि अनुमंडल स्तर पर एनडीआरएफ की टीम तैनात होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं में तुरंत बचाव कार्य शुरू किया जा सके.वहीं पंचायत समिति सदस्य श्रवण कुमार ने भी बताया कि पांच बच्चे स्नान करने पहुंचे थे, जिसमें चार की डूबकर मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की औपचारिकता पूरी की जा रही है.

NATIONAL : स्कॉर्पियो दी, बुलेट दी, फिर भी निक्की को जलाकर मार डाला… पिता बोले- अब बुलडोजर चलना चाहिए

0

ग्रेटर नोएडा में दहेज के मामले से जुड़े निक्की हत्याकांड में मृतका की बहन ने एफआईआर दर्ज कराई है, इसमें निक्की के ससुरालीजनों पर बेहद गंभीर आरोप हैं. इसमें कहा गया है कि दहेज के लालच में निक्की को जलाकर मार डाला गया. पुलिस ने निक्की की सास दया, ससुर सत्यवीर, निक्की का पति विपिन व कंचन के पति रोहित भाटी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है.

ग्रेटर नोएडा से दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दहेज में स्कॉर्पियो और बुलेट देने के बावजूद पति और ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ. लगातार प्रताड़ना झेल रही निक्की को आखिरकार ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई. निक्की के परिजनों ने सास, ससुर, पति और जीजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, दादरी इलाके के रूपवास गांव की रहने वाली निक्की की शादी 9 दिसंबर 2016 को कासना क्षेत्र के सिरसा निवासी विपिन से हुई थी. निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी भी सिरसा में ही रोहित भाटी से हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ना झेलनी पड़ी.

घटना 21 अगस्त की शाम 5 बजकर 30 मिनट की है. आरोप है कि उस दिन भी निक्की के साथ मारपीट की गई. इसके बाद ससुराल वालों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. इसके बाद निक्की को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही निक्की ने दम तोड़ दिया.

इस मामले में निक्की की बहन कंचन ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें कहा कि सास दया, ससुर सत्यवीर, पति विपिन और जीजा रोहित भाटी मिलकर निक्की को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे. एफआईआर में कहा गया है कि यह हत्या प्लानिंग के तहत की गई. निक्की के परिजन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

निक्की के पिता भिखारी सिंह ने बताया कि पहले दहेज में स्कॉर्पियो दी गई, फिर विपिन और उसके परिवारवालों ने बुलेट की मांग की. वह भी पूरी की गई. इसके बावजूद ससुराल वाले निक्की को लगातार परेशान करते रहे. निक्की के पिता का कहना है कि उनकी बड़ी बेटी को मार दिया गया है.

उन्होंने कहा कि यह दहेजखोरों की सोची-समझी साजिश है. भिखारी सिंह ने मांग की कि आरोपियों का एनकाउंटर कर गिरफ्तारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि योगी की सरकार है, आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे.

इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निक्की का 6 साल का बेटा कह रहा है कि पापा ने लाइटर से मम्मी को आग लगा दी. निक्की की मौत के बाद इलाके में आक्रोश है. परिजनों का आरोप है कि निक्की और कंचन की शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार पैसों और महंगी चीजों की मांग करते रहे. कभी कार, कभी बाइक, कभी नकद रकम – लेकिन लालच खत्म नहीं हुआ.

 

Ganesh Chaturthi 2025: कौन हैं लालबागचा राजा? जानें कैसे पड़ा भगवान गणेश का ये नाम…….

0

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाएगी, जो 27 अगस्त 2025 को है. मुंबई में लालबागचा राजा के रूप में भगवान गणेश की उपासना इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण है. लालबागचा राजा को मनोकामना पूरी करने वाला राजा माना जाता है, इसलिए लाखों श्रद्धालु हर साल यहां दर्शन के लिए आते हैं.

Ganesh Chaturthi 2025: भाद्रपद माह सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस माह में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें गणेश चतुर्थी का पर्व विशेष महत्व रखता है. गणेश चतुर्थी, जो हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है. इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जाएगी. 10 दिवसीय गणेश महोत्सव देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है.

 

वहीं गणेश चतुर्थी के दौरान मुबंई जैसे बड़े शहर में भगवान गणेश की उपासना लालबागचा राजा के रूप में होती है. गणेशोत्सव के दौरान पूरे देशभर से लोग लालबाग पहुंचते हैं, ताकि बप्पा के इस रूप के दर्शन कर सकें. कहा जाता है कि यहां आकर जो भी मनोकामना मांगी जाए, वो जरूर पूरी होती है. इसी कारण से इन्हें ‘मनोकामना पूरी करने वाले राजा’ के नाम से भी जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर गणपति का यह रूप ‘लालबागचा राजा’ क्यों कहलाता है और इसकी शुरुआत कैसे हुई?

दरअसल, इस गणेशोत्सव की शुरुआत 1934 में हुई थी. उस समय मुंबई के लालबाग इलाका मछुआरों की बस्ती हुआ करती थी. यहां के लोग लंबे समय से स्थायी बाजार की मांग कर रहे थे. लेकिन वो मांग पूरी नहीं हो पा रही थी. काफी कोशिशों के बावजूद उन्हें स्थायी बाजार नहीं मिला. तब वहां के लोगों ने अपनी आस्था को एक जगह केंद्रित करने का निश्चय किया. इन्हीं कामगारों और स्थानीय लोगों ने मिलकर गणेशोत्सव की स्थापना की और पहली बार यहां गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई.

उस समय में यह गणेशोत्सव लोगों की एकजुटता और संघर्ष का प्रतीक बन गया. क्योंकि बाजार की मांग पूरी न होने के बाद भी लोगों ने हार नहीं मानी और गणपति बप्पा के चरणों में अपनी आस्था रख दी. धीरे-धीरे यहां के गणेशोत्सव की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि पूरे मुंबई में यह ‘लालबागचा राजा’ के नाम से प्रसिद्ध हो गया. लालबाग इलाके का नाम और राजा भगवान गणेश को कहा गया. लालबागचा राजा यानी लालबाग का राजा. गणेशोत्सव की खासियत यह है कि हर साल यहां गणपति की मूर्ति बेहद खास अंदाज में सजाई जाती है. यही वजह है कि हर साल करोड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और यह पंडाल देश के सबसे लोकप्रिय गणेशोत्सवों में गिना जाता है.

कहते हैं कि लालबागचा राजा सिर्फ एक पंडाल का उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और एकता का प्रतीक भी है. यहां हर साल लाखों लोग बप्पा से अपनी मनोकामना का आशीर्वाद मांगने आते हैं. यही वजह है कि गणपति बप्पा का यह स्वरूप ‘लालबागचा राजा’ कहलाता है. इसलिए लालबागचा राजा को नवसाचा गणपति और मन्नत का राजा भी कहा जाता है.

MAHARASHTRA : खेलते समय पानी की टंकी में गिरा मासूम, जब तक पता चला, तब तक हो गई मौत… जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के पालघर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां छह साल का बच्चा खेलते-खेलते खुली पानी की टंकी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे का शव टंकी से बरामद किया. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र के पालघर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां छह साल का मासूम खेलते-खेलते पानी की टंकी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, उसी दौरान अचानक खुली पानी की टंकी में गिर गया. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना पालघर जिले के उमरोली क्षेत्र स्थित शालिग्राम कॉलोनी में गुरुवार को हुई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चा खेलते-खेलते घर के पास बनी एक पानी की टंकी के पास पहुंच गया. टंकी खुली हुई थी और उसमें कोई ढक्कन नहीं था. अचानक फिसलने से मासूम सीधे उसमें जा गिरा.

परिजनों को जब देर तक बच्चा दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने इधर-उधर तलाश शुरू की. काफी देर तक खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर परिवार ने पुलिस को शिकायत दी. इसके बाद शुक्रवार को स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से खोज अभियान चलाया गया. इसी दौरान पानी की टंकी में मासूम का शव बरामद हुआ.

पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया है. फिलहाल आगे की जांच जारी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोग इस घटना से दुख में हैं. उनका कहना है कि यदि टंकी पर उचित ढक्कन लगाया गया होता तो शायद यह मासूम आज जिंदा होता. हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

SPORTS : मुंबई की सड़कों पर नई लेम्बोर्गिनी में नजर आए रोहित शर्मा, क्या है इस लग्जरी कार की कीमत?

0

रोहित शर्मा को क्रिकेट के साथ ही ड्राइविंग का भी काफी शौक है. रोहित के पास गाड़ियों का एक खास कलेक्शन है. वहीं रोहित शर्मा इस बार लेम्बोर्गिनी में नजर आए हैं.भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा चमचमाती नई लेम्बोर्गिनी में मुंबई की सड़कों पर ड्राइविंग करते नजर आए हैं. रोहित शर्मा के पास Lamborghini Urus SE है. इस कार के ऑरेंज कलर के मॉडल में रोहित खुद ड्राइविंग सीट पर बैठे थे. लेम्बोर्गिनी की इस लग्जरी कार की एक्स-शोरूम प्राइस 4.57 करोड़ रुपये है. रोहित का इस कार में सफर करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

भारत की वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. रोहित टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वहीं वनडे टीम के लिए अभी रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे हैं. भारत की अगली वनडे सीरीज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जानी है. इससे पहले रोहित शर्मा के पास एक बड़ा ब्रेक है. रोहित अपनी नई गाड़ी में मुंबई की सड़कों पर नजर आए. रोहित के एक फैन ने ड्राइविंग करते हुए वीडियो शूट कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

रोहित शर्मा को मुंबई की सड़कों पर उनके फैन्स ने कैमरे में कैप्चर किया. रोहित की गाड़ी जब मुंबई के ट्रैफिक में रुकी, तब हिटमैन ने फैन को थम्स अप का इशारा भी किया. रोहित मुंबई की सड़कों पर अपनी नई लग्जरी कार की स्पीड भी चेक करते नजर आए.

रोहित शर्मा के वनडे से भी संन्यास लेने की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस सभी बातों को खारिज कर दिया और कहा कि रोहित वनडे में अच्छा खेल रहे हैं.

मुंबई की सड़कों पर नई लेम्बोर्गिनी में नजर आए रोहित शर्मा, क्या है इस लग्जरी कार की कीमत?

रोहित शर्मा को क्रिकेट के साथ ही ड्राइविंग का भी काफी शौक है. रोहित के पास गाड़ियों का एक खास कलेक्शन है. वहीं रोहित शर्मा इस बार लेम्बोर्गिनी में नजर आए हैं.भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा चमचमाती नई लेम्बोर्गिनी में मुंबई की सड़कों पर ड्राइविंग करते नजर आए हैं. रोहित शर्मा के पास Lamborghini Urus SE है. इस कार के ऑरेंज कलर के मॉडल में रोहित खुद ड्राइविंग सीट पर बैठे थे. लेम्बोर्गिनी की इस लग्जरी कार की एक्स-शोरूम प्राइस 4.57 करोड़ रुपये है. रोहित का इस कार में सफर करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

भारत की वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. रोहित टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वहीं वनडे टीम के लिए अभी रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे हैं. भारत की अगली वनडे सीरीज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जानी है. इससे पहले रोहित शर्मा के पास एक बड़ा ब्रेक है. रोहित अपनी नई गाड़ी में मुंबई की सड़कों पर नजर आए. रोहित के एक फैन ने ड्राइविंग करते हुए वीडियो शूट कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

रोहित शर्मा को मुंबई की सड़कों पर उनके फैन्स ने कैमरे में कैप्चर किया. रोहित की गाड़ी जब मुंबई के ट्रैफिक में रुकी, तब हिटमैन ने फैन को थम्स अप का इशारा भी किया. रोहित मुंबई की सड़कों पर अपनी नई लग्जरी कार की स्पीड भी चेक करते नजर आए.

रोहित शर्मा के वनडे से भी संन्यास लेने की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस सभी बातों को खारिज कर दिया और कहा कि रोहित वनडे में अच्छा खेल रहे हैं.

 

ENTERTAINMENT : प्रेग्नेंट गौहर खान को बर्थडे पर पति जैद से मिला स्पेशल सरप्राइज, वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाई झलक

0

टीवी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस गौहर खान आज यानि 23 अगस्त को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देता नजर आ रहा है. वहीं गौहर के पति जैद ने उन्हें बर्थडे पर एक बेहद खास तोहफा दिया. इसकी झलक अब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

जैद दरबार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अपनी खूबसूरत वाइफ गौहर खान को बर्थडे का सरप्राइज देते हुए नजर आ रहे हैं. गौहर वीडियो में बेहद सिंपल लुक में दिखी. उन्होंने एक ओवरसाइड शर्ट पहनी है. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो नजर आ रहा है. दरअसल एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. इससे पहले उनका एक बेटा है.

जैद ने अपनी वाइफ गौहर को बर्थडे पर एक स्पेशल लेटर लिखकर दिया है. जिसमें उन्होंने गौहर की खूब तारीफ की और उनसे अपने दिल की बातें कही. इसके अलावा जैद ने गौहर के लिए दो केक भी मंगवाए. वीडियो शेयर कर जैद ने लिखा कि, मेरी पत्नी गौहर के लिए बर्थडे का लेटर. मेरी जानू, जन्मदिन मुबारक. तुम सिर्फ़ मेरी पत्नी ही नहीं हो, तुम हमारे नन्हे ज़ेहान की, और जल्द ही, आने वाले एक और नन्हे बच्चे की भी, सबसे अद्भुत मां हो. तुम्हें इतने प्यार और हिम्मत के साथ हर चीज़ में संतुलन बनाते देखकर मैं तुम्हारी और भी ज़्यादा कद्र करता हूं..’

जैद ने आगे लिखा कि, मुझे उम्मीद है कि तुम्हें प्यार, सम्मान और ये याद दिलाया जाएगा कि तुम इस घर की जान हो. चाहे कितने भी जन्मदिन आएं और जाएं, आप हमेशा मेरे पसंदीदा व्यक्ति, मेरे साथी और मेरे सबसे बड़े आशीर्वाद..’ बता दें कि गौहर और जैद ने साल 2020 में शादी की थी.

- Advertisement -