Sunday, March 22, 2026
Home Blog Page 46

Sports : शादी के एक दिन बाद ही अर्जुन तेंदुलकर ने किया ये बड़ा काम, जानकर हैरान रह जाएंगे

0

अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार को सानिया चंडोक से शादी रचाई थी, लेकिन शादी के एक दिन बाद ही वो मैदान पर उतर आए हैं.भारतीय क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार, 5 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी रचाई. उनके शादी समारोह में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. शादी के एक दिन बाद ही अर्जुन ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी करके सबको चौंका दिया है. अर्जुन शुक्रवार के दिन डीवाई पाटिल टी20 कप के सेमीफाइनल मैच में खेलते हुए दिखे.

डीवाई पाटिल टी20 कप के सेमीफाइनल में अर्जुन तेंदुलकर डीवाई पाटिल ब्लू के लिए खेल रहे थे, जिसका सामना मुंबई कस्टम्स से हुआ. अर्जुन की टीम यह सेमीफाइनल मैच 5 विकेट से हार गई. अर्जुन के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी यह मैच खास साबित नहीं हुआ. अर्जुन बल्लेबाजी में 14 गेंद खेलकर सिर्फ 9 रन बना पाए, दूसरी ओर गेंदबाजी में उन्होंने एक ही ओवर में 20 रन दे डाले.

अर्जुन तेंदुलकर अपनी शादी से एक दिन पहले भी क्रिकेट मैच खेलते नजर आए थे. शादी से एक दिन पहले वो केनरा बैंक के खिलाफ लीग मैच खेले थे.अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने अगस्त 2025 में सगाई कर ली थी. उनके सगाई समारोह में कुछ करीबी लोग ही मौजूद रहे थे. वहीं शादी से पहले संगीत से मेकर मेहंदी कार्यक्रम की तस्वीर और वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई थी.

आपको बता दें कि सानिया चंडोक भी एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं. सानिया, जाने माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. सानिया काफी समय से तेंदुलकर परिवार के टच में हैं, क्योंकि सानिया और सारा तेंदुलकर काफी समय से दोस्त रही हैं.क्रिकेट करियर की बात करें तो अर्जुन तेंदुलकर डोमेस्टिक लेवल पर गोवा की टीम के लिए खेलते हैं. वहीं IPL में वो अब तक मुंबई इंडियंस के स्क्वाड का हिस्सा बने हुए थे, लेकिन आईपीएल 2026 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 30 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.

NATIONAL : चारधाम यात्रा के लिए शुरू हो गया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रॉसेस

0

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. श्रद्धालु वेबसाइट, मोबाइल ऐप या व्हाट्सएप के जरिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन कैसे होगा, इसका स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रॉसेस आप यहां देख सकते हैं.उत्तराखंड में इस साल चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी यात्री को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी. 19 अप्रैल से होने जा रही है चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु घर बैठे वेबसाइट, मोबाइल ऐप या व्हाट्सएप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

वैसे तो यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन पंजीकरण का भी विकल्प मौजूद है. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 50 काउंटर बनाए गए हैं. लेकिन ऑनलाइन माध्यम से आप घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकते हैं.

चारधाम यात्रा के लिए कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

अगर आप वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, तो सबसे पहले इसके ऑफिशियस वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं.
वेबसाइट के होमपेज पर ‘Register/Sign In’ के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर वगैरह) भरकर आईडी बनाएं.
लॉग इन करने के बाद ‘Create/Manage Tour’ के विकल्प पर जाएं. यहां अपनी यात्रा की योजना (तारीख और कौन-कौन से धाम जाने हैं) दर्ज करें.
‘Add Pilgrim’ पर क्लिक करके सभी यात्रियों की डिटेल्स भरें. आपको अपना पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी वगैरह) अपलोड करना होगा.
प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) जेनरेट होगा. इसके बाद आप अपना ‘यात्रा पंजीकरण पत्र’ डाउनलोड कर लें.
मोबाइल ऐप या व्हाट्सएप से भी करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा के लिए यात्री मोबाइल ऐप ‘Tourist Care Uttarakhand’ डाउनलोड करके भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा, व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 8394833833 पर मैसेज भेजकर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.

हेल्पलाइन नंबर भी मौजूद

यात्रा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए श्रद्धालु आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 पर संपर्क कर सकते हैं.

पहले ही दिन शाम 5 बजे तक कुल 1 लाख 23 हजार 788 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया था और ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है.

RASHIFAL : आज का राशिफल

मेष :
आज कामकाज में प्रगति हो सकती है। नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृषभ :
आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए अच्छा हो सकता है। निवेश के अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
मिथुन :
आज आपको अपने काम में ध्यान केंद्रित करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क :
आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है।
सिंह :
आज मेहनत का फल मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने की संभावना है। यात्रा के योग बन सकते हैं।


कन्या :
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। काम में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें।
तुला :
आज रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
वृश्चिक :
आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सावधानी बरतें। नौकरी या व्यवसाय में नई योजना बन सकती है।
धनु :
आज भाग्य का साथ मिल सकता है। शिक्षा और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर :
आज काम के सिलसिले में व्यस्तता बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें।
कुंभ :
आज नए अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन :
आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

LIFE STYLE : क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा

कई लोग मानते हैं कि शराब पीने के बाद आत्मविश्वास थोड़ा बढ़ जाता है. यही वजह है कि कुछ लोग जब उदास, तनाव में या असहज महसूस करते हैं तो एक-दो पैग ले लेते हैं. इसी कारण यह धारणा भी बन गई है कि शराब अंतरंग पलों में झिझक कम कर देती है और बेडरूम में आत्मविश्वास बढ़ाती है. लेकिन सच यह है कि कुछ पुरुषों में शराब का असर बिल्कुल उल्टा भी हो सकता है. परफॉर्मेंस बेहतर होने के बजाय यह यौन प्रतिक्रिया और उत्तेजना को प्रभावित कर सकती है. आम बोलचाल में इसे व्हिस्की डिक कहा जाता है, यानी शराब पीने के बाद इरेक्शन पाने या उसे बनाए रखने में परेशानी होना.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली संस्था clevelandclinic के अनुसार, शराब एक तरह का डिप्रेसेंट है, जो शरीर में नसों के संकेतों को धीमा कर देती है और ब्लड फ्लो को प्रभावित करती है. जबकि इरेक्शन के लिए सही नर्व सिग्नल और ब्लड फ्लो दोनों जरूरी होते हैं. इसलिए कई बार हल्की मात्रा में शराब पीने पर भी यह समस्या हो सकती है, खासकर तब जब व्यक्ति थका हुआ, तनाव में या डिहाइड्रेटेड हो. ज्यादा शराब पीने पर इसकी संभावना और बढ़ जाती है.

डॉक्टर बताते हैं कि शुरुआत में शराब झिझक कम करती है, इसलिए लोग खुद को ज्यादा रिलैक्स और आत्मविश्वासी महसूस करते हैं. लेकिन शरीर के स्तर पर यह टेस्टोस्टेरोन को अस्थायी रूप से कम कर सकती है और दिमाग की यौन उत्तेजना के प्रति प्रतिक्रिया को भी धीमा कर देती है. जैसे-जैसे शराब का असर बढ़ता है, वैसे-वैसे इच्छा कम होने लगती है.

क्या होती है दिक्कत?

सीधे शब्दों में कहें तो शराब आपको मानसिक रूप से रुचि महसूस करा सकती है, लेकिन शरीर की प्रतिक्रिया को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में कई बार व्यक्ति मानसिक रूप से तैयार होता है, लेकिन शरीर उसी तरह प्रतिक्रिया नहीं देता. यह स्थिति कई बार असहज या शर्मिंदगी का कारण बन सकती है, खासकर तब जब शराब डेट, पार्टी या खास मौकों का हिस्सा हो. डॉक्टरों के मुताबिक अगर यह समस्या कभी-कभी होती है तो आमतौर पर चिंता की बात नहीं होती. शराब की मात्रा कम करना, पर्याप्त पानी पीना, सही भोजन करना और शरीर को आराम देना इससे राहत दिला सकता है. लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होने लगे या बिना शराब के भी बनी रहे, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी हो सकता है.

BOLLYWOOD : नयनतारा और पति विग्नेश शिवन ने चेन्नई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान लगेगा झटका

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन ने चेन्नई के पॉश इलाके पोएस गार्डन में एक लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है. रिपोर्ट के मुताबिक ये अपार्टमेंट चेन्नई के टेयनामपेट इलाके में बने ‘लेगेसी’ नाम के रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में है. ये डुप्लेक्स बिल्डिंग की चौथी और पांचवीं मंजिल पर बना हुआ है.

कितनी है कीमत?

इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 31.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस डील के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, डुप्लेक्स अपार्टमेंट का सुपर बिल्ट-अप एरिया 14,369 स्क्वायर फुट है. इसके साथ ही 5,308 स्क्वायर फुट गार्डन एरिया भी शामिल है. टोटल डील की कीमत के हिसाब से प्रति वर्ग फुट की कीमत करीब 21,946 रुपये बैठती है. बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी की डील 15 दिसंबर 2025 को रजिस्टर्ड हुई थी.

विग्नेश शिवन का प्रॉपर्टी में 10 प्रतिशत हिस्सा

यह प्रॉपर्टी नयनतारा और विग्नेश शिवन दोनों के नाम पर है. नयनतारा के पास 90 फीसदी हिस्सा है, जबकि विग्नेश शिवन के पास 10 फीसदी हिस्सा है. डॉक्यूमेंट में विग्नेश का ऑफिशियल नाम विग्नेश्वर शिवकोलुंडु लिखा है. इस लग्जरी रेजिडेंस के साथ बिल्डिंग के स्टिल्ट एरिया में आठ कवर पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं.
नयनतारा के पास है करोड़ो की प्रॉपर्टी
बता दें, नयनतारा के पास करोड़ो की प्रॉपर्टी है. उनके पास हैदराबाद से लेकर चेन्नई और केरल में उनकी कई प्रॉपर्टीज हैं. हैदराबाद के अपस्केल बंजारा हिल्स में उनके दो घर हैं. ‘जीक्यू’ के मुताबिक, हर घर की कीमत 15 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा ने रियल एस्टेट में 100 करोड़ के आसपास इंवेस्ट किए हैं.

नयतारा की अपकमिंग फिल्म

बात करें वर्कफ्रंट की, तो नयनतारा जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी. पहले ये फिल्म 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होनी थी, लेकिन अब ये 4 जून को रिलीज होगी. फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. इसमे यश, कियारा अडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंथ भी नजर आएंगी.

SPORTS : ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड कितने बार आए आमने-सामने, जानें कैसा है रिकॉर्ड?

0

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बीती रात यानी 5 मार्च को भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार यानी 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला होगा. ये खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि पहली बार दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी, लेकिन इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड का सामना आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में अलग-अलग टूर्नामेंट्स में हो चुका है. इसलिए आइए एक बार रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.

2000 की चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड का हुआ था सामना

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल 2000 के चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला हुआ था. न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को इस खिताबी मुकाबले में 4 विकेट से हराया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 265 रन का टारगेट दिया था, जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने 49.4 ओवर में चेज कर लिया था.

2021 के WTC फाइनल में भी भारत और न्यूजीलैंड की हुई थी भिड़ंत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला गया था. ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल था. इस फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया था.

भारत-न्यूजीलैंड की टीम 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी भिड़ी थीं

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. इस खिताबी मुक़ाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था. न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 252 रन का टारगेट रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 49 ओवर में आसानी से चेज कर लिया था.

कुल मिलाकर, भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टूर्नामेंट्स के तीन फाइनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से दो न्यूजीलैंड ने तो एक भारत ने जीता है. अब देखना होगा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले खिताबी मुकाबले में कौन-सी टीम बाजी मारती है.

BOLLYWOOD : ‘द केरल स्टोरी 2’ हिट हुई या फ्लॉप? 7 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह की ‘द केरल स्टोरी 2’ की शुरुआत खराब हुई थी. हालांकि, दूसरे दिन से फिल्म ने जबरदस्त वापसी की और पहले हफ़्ते तक बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखी. इस दौरान इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. ऐसे में चलिए यहां फिल्म के सात दिनों की कलेक्शन रिपोर्ट से जानते हैं कि ये हिट होने की ओर बढ़ रही है या फ्लॉप होने वाली है?

‘द केरल स्टोरी 2’ के 7 दिनों का कलेक्शन कितना रहा?
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ साल 2023 की फ़िल्म द केरला स्टोरी का सीक्वल है. अपने पहले पार्ट की तरह ही ये फिल्म भी रिलीज से पहले विवादों में फंस गई थी और काफी कानूनी परेशानी झेलने के बाद सिनेमाघरों में 27 फरवरी शुक्रवार की शाम को रिलीज हुई थी. पहले दिन देर से थिएटर में आने के चलते इसकी कमाई कम हुई थी लेकिन इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने पहले हफ्ते में अच्छा कारोबार कर दिखाया

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 75 लाख रुपयों से खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन 2 इसने 4.65 करोड़, तीसरे दिन 4.75 करोड़, चौथे दिन 2.5 करोड़,, पांचवें दिन 4 करोड़ और छठे दिन 3.5 करोड़ की कमाई की.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इसने रिलीज के 7वें दिन 2.19 करोड़ कमाए. इसी के साथ इस फिल्म की एक हफ्ते की कुल कमाई 22.34 करोड़ रुपये हो गई है.
‘द केरल स्टोरी 2’ हिट हुई या फ्लॉप?
विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 7 दिनों में अपनी आधी लागत से काफी ज्यादा कमाई कर ली है. वहीं कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को 28 करोड़ के बजट में बनाया गया है. इसका मतलब है कि फिल्म ने एक हफ्ते में 22.34 करोड़ का कलेक्शन कर अपनी लागत का लगभग 80% पहले ही वसूल कर लिया है. ऐसे में इस फिल्म को हिट घोषित होने के लिए बस और अब 5.66 करोड़ की ज़रूरत है. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म अपने 28 करोड़ के बजट को पार कर जाएगी और इसी के साथ इसे हिट का टैग भी मिल जाएगा.

‘द केरल स्टोरी 2’ बनने वाली है साल की दूसरी बड़ी फिल्म
बता दें कि ‘द केरल स्टोरी 2’ बेशक बंपर कमाई नहीं कर रही है लेकिन अपने कंट्रोल बजट की वजह से जहां ये अपने बजट को वसूलने से कुछ ही करोड़ दूर रग गई है को वहीं अब ये ‘बॉर्डर 2’ के ठीक बाद, 2026 की दूसरी बड़ी फिल्म बनने की ओर भी बढ़ रही है. बता दें कि सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी, 2026 को रिलीज़ हुई थी और इसकी बजट लगभग 275 करोड़ रुपये था. इस वॉर ड्रामा ने अकेले भारत में 361 करोड़ रुपयों से ज़्यादा कमाई की थी, जिससे प्रोड्यूसर्स को 31.37% से ज़्यादा का प्रॉफ़िट हुआ है.

SPORTS : टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल ने बढ़ाए अहमदाबाद में होटलों के भाव, दाम सुनकर उड़ेंगे होश

0

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है. रविवार, 8 मार्च 2026 को दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का गवाह बनेगा. इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. करीब 1.3 लाख दर्शकों के यहां पहुंचने की उम्मीद है, ऐसे में अहमदाबाद इन दिनों पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आ रहा है. बाहर से आने वाले फैंस के लिए टिकट, होटल और स्टेडियम के नियमों से जुड़ी जानकारी पहले से जानना बेहद जरूरी है, ताकि मैच का मजा बिना किसी परेशानी के लिया जा सके.

अहमदाबाद में बढ़ीं होटल के कमरों की कीमतें

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के चलते शहर में होटल के दाम आसमान छू रहे हैं. आईटीसी नर्मदा, ताज स्काईलाइन और द उमेद जैसे बड़े होटलों में लगभग सभी कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं. मैच से एक दिन पहले इन होटलों के किराए 60 हजार से 1 लाख रुपये तक पहुंच गए हैं. ऐसे में बजट में ठहरने के लिए कई लोग आसपास के इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं. गांधीनगर और प्रह्लाद नगर जैसे इलाकों में अभी भी कुछ होटल तुलना में सस्ते मिल रहे हैं, जहां कमरे 15 हजार से 25 हजार रुपये के बीच उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि गांधीनगर से स्टेडियम की दूरी करीब 20 मिनट की है और यहां से मेट्रो कनेक्टिविटी भी मिल जाती है.स्टेडियम पहुंचने के लिए मेट्रो सबसे आसान विकल्प

मैच के दिन स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक काफी ज्यादा रहने की संभावना है. अनुमान है कि दोपहर 2 बजे के बाद सड़कें काफी व्यस्त हो जाएंगी. ऐसे में अहमदाबाद मेट्रो का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है. अहमदाबाद मेट्रो की रेड लाइन सीधे स्टेडियम तक जाती है. मैच वाले दिन मेट्रो सेवाएं रात 12:30 बजे तक चलेंगी ताकि मैच खत्म होने के बाद भी लोग आसानी से वापस जा सकें. इसके अलावा यात्रियों के लिए 50 रुपये का स्पेशल पेपर टिकट भी जारी किया गया है, जिससे आने-जाने की सुविधा मिलेगी. यह टिकट शहर के कई मेट्रो स्टेशनों जैसे कालूपुर और ओल्ड हाई कोर्ट स्टेशन पर पहले से खरीदा जा सकता है. मैच के दिन मेट्रो ट्रेनें हर 15 मिनट में उपलब्ध रहेंगी.

स्टेडियम में एंट्री से जुड़े नियम

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहने वाली है. दर्शकों को कम से कम तीन स्तर की सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ सकता है. स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे से खुल जाएंगे और मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी. भीड़ को देखते हुए दर्शकों को सलाह दी जा रही है कि वे समय से पहले पहुंच जाएं.

NATIONAL : ईरान पर बरस रही US-इजरायल की मिसाइल से उछली तेल की कीमतें, ट्रंप ने दिया बड़ा जवाब

0

ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई तेज होती जा रही है, वहीं ईरान भी आक्रामक जवाब दे रहा है. इस टकराव के बीच दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्ग Strait of Hormuz के बंद होने की आशंका से वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मच गया है और कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ने लगी हैं. इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि उन्हें तेल और गैस की बढ़ती कीमतों की चिंता नहीं है, क्योंकि इस समय उनके लिए सैन्य अभियान ज्यादा महत्वपूर्ण है.

बढ़ती कीमतों से ट्रंप नहीं चिंतित

समाचार एजेंसी Reuters को दिए एक इंटरव्यू में जब राष्ट्रपति ट्रंप से पेट्रोल पंपों पर बढ़ती कीमतों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इससे कोई खास चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म होते ही तेल की कीमतें तेजी से नीचे आ सकती हैं, लेकिन फिलहाल तेल और गैस से ज्यादा अहम यह युद्ध है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते इस संघर्ष के कारण वैश्विक तेल बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है.

पिछले शनिवार को लड़ाई शुरू होने के बाद से क्षेत्र से तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है और इसके बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में करीब 16 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ईंधन की कीमतों पर नजर रखने वाली अमेरिकी संस्था AAA के अनुसार, अमेरिका में पिछले एक सप्ताह के दौरान पेट्रोल की कीमतों में लगभग 27 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है और औसत कीमत बढ़कर करीब 3.25 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई है. हालांकि, ट्रंप का कहना है कि यह बढ़ोतरी अभी बहुत ज्यादा नहीं है.

अमेरिका में 27 प्रतिशत उछले पेट्रोल के दाम

ट्रंप का यह बयान उनके पहले दिए गए बयानों से कुछ अलग माना जा रहा है. हाल ही में उन्होंने अपने संबोधन में देश में घटती ऊर्जा कीमतों का जिक्र किया था. इसके बाद टेक्सास में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी एक रैली में भी उन्होंने तेल की गिरती कीमतों की बात कही थी. इस बीच अमेरिका में बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है.

White House की प्रेस सचिव Karoline Leavitt ने बताया कि चीफ ऑफ स्टाफ Susie Wiles और ऊर्जा मंत्री Chris Wright ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर चर्चा की है.

NATIONAL : नीतीश कुमार बनें प्रधानमंत्री… ‘ सपा ने उठाई मांग, राज्यसभा जाने को लेकर मचा सियासी तूफान

0

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले ने राजनीति में हलचल मचा दी है। यह फैसला न सिर्फ बिहार में, बल्कि उत्तर प्रदेश में भी नई बहस शुरू कर रहा है। विपक्षी दल इसे भाजपा की साजिश बता रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी ने नीतीश कुमार को लेकर एक अलग तरह की मांग उठाई है।

नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का फैसला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। यह फैसला अचानक आया है, जिससे सब हैरान हैं। नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। अब वे राज्यसभा में जाएंगे, जिससे बिहार में नया मुख्यमंत्री बनेगा। जेडीयू के कई कार्यकर्ता इस फैसले से नाराज हैं। पटना में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कार्यकर्ता इसे साजिश बता रहे हैं और कह रहे हैं कि नीतीश कुमार पर दबाव डाला गया है।

- Advertisement -

News of the Day