Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 461

NATIONAL : CM रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में राजकोट से चौंकाने वाला सुराग! आरोपी का खास दोस्त पुलिस हिरासत में

0

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की जांच में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुजरात के राजकोट से महत्वपूर्ण सुराग हासिल किया है. पुलिस ने आरोपी राजेश से जुड़े एक दोस्त को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करता था.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में अब जांच का दायरा और गहराता जा रहा है. इस केस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुजरात के राजकोट से एक बड़ा सुराग हासिल किया है. पुलिस ने आरोपी राजेश से जुड़े एक दोस्त को हिरासत में लिया है.आरोप है कि इस दोस्त ने राजेश को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए थे. पुलिस की टीम फिलहाल उसे दिल्ली लाने की तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम कल रात से ही राजकोट में मौजूद है और स्थानीय SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के साथ मिलकर कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.

माना जा रहा है कि आरोपी राजेश को उसके रिश्तेदारों और दोस्तों ने आर्थिक मदद की थी. इस कड़ी की जांच करते हुए पुलिस अब ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है.इस हमले की जांच में दिल्ली पुलिस ने अब तक का सबसे अहम कदम उठाते हुए शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास और आसपास के इलाके का डंप डेटा खंगालना शुरू किया है. डंप डेटा से मोबाइल टावर लोकेशन, डिवाइस सिग्नल और कॉल रिकॉर्ड जैसे अहम सुराग मिलते हैं.

इससे यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय कौन-कौन से मोबाइल नंबर उस इलाके में एक्टिव थे. इसके साथ ही पुलिस CCTV फुटेज, सिक्योरिटी लॉग्स और विज़िटर एंट्री का भी बारीकी से मिलान कर रही है. पुलिस यह साफ करने में जुटी है कि हमला केवल राजेश ने गुस्से में किया था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है.

पूरी जांच का फोकस इस बात पर है कि आरोपी राजेश हमले से पहले और दौरान किन-किन लोगों के संपर्क में था. क्या वह अकेला था या उसके पीछे कोई नेटवर्क काम कर रहा था? पुलिस के मुताबिक, डंप डेटा और CCTV फुटेज से जल्द ही पूरी घटनाक्रम की कड़ी जुड़ जाएगी और सच्चाई सामने आ जाएगी.

NATIONAL : पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा मऊ का बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, 15 मुकदमे हैं दर्ज

0

गोरखपुर के एसपी साउथ जितेन्‍द्र कुमार ने बताया कि कल देर रात एसओ बड़हलगंज फोर्स के साथ सिधुआपार तिराहा पर संदिग्‍ध व्‍यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे. तभी एक युवक बाइक से आया.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बीती रात पुलिस ने वाहन चेंकिंग के दौरान संदिग्‍ध व्‍यक्तियों की तलाशी अभियान के दौरान यूपी के मऊ जिले के रहने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है. उसके ऊपर गोरखपुर के तीन थानों में चोरी-नकबजनी और आर्म्‍स एक्‍ट समेत आजमगढ़ और मऊ जिले में 15 मुकदमें दर्ज हैं. पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक, 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद किया है.

गोरखपुर के एसएसपी राजकरण नैयर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेन्‍द्र कुमार के मार्गदर्शन में एंटी थेफ्ट सेल व सर्विलांस सेल के सहयोग से थानाध्यक्ष बड़हलगंज चन्द्रभान सिंह को मिली सफलता मिली है. पुलिस टीम ने बीएनएस की धारा 331(4), 305, थाना खोराबार, शाहपुर, थाना बेलीपार पर के वांछित चोर नूर आलम को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया. गुरुवार 21 अगस्त की रात मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, बाइक बरामद हुई है. उसके खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है.

गोरखपुर के बड़हलगंज थानाक्षेत्र के सिधुआपार तिराहा पर 21/22 अगस्त की रात एक संदिग्ध की बाइक से सिधुआपार की तरफ आने की सूचना के बाद की नाकाबंदी की गई. संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, तो वह पुलिस बल पर फायरिंग करते हुए भागने लगा. पुलिस बल द्वारा जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें अभियुक्त घायल हो गया, उसे इलाज के लिए बड़हलगंज सीएचसी भेजा गया.

घटनास्थल से आरोपी के कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा, 1 अदद जिंदा कारतूस, 1 अदद खोखा कारतूस व 1 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी नूर आलम पुत्र स्व. रहमत अली, डाकबंगला दोहरीघाट थाना दोहरीघाट जनपद मऊ का निवासी है. उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई गम्भीर धाराओं में अलग-अलग जिले और थाने में 15 मुकदमें दर्ज हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. उसने अन्य कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है कि नहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है.

गोरखपुर के एसपी साउथ जितेन्‍द्र कुमार ने बताया कि कल देर रात एसओ बड़हलगंज फोर्स के साथ सिधुआपार तिराहा पर संदिग्‍ध व्‍यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे. तभी एक युवक बाइक से आया. उसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया और भागने का प्रयास किया. पुलिस टीम की ओर से आत्‍मरक्षा में जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ है. इसके पैर में गोली लगी है.

इसे तत्‍काल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इसका उपचार चल रहा है. इसकी पहचान उत्‍तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट के डाकबंगला के रहने वाले रहमत अली के पुत्र नूर आलम के रूप में हुई है. इस पर गोरखपुर के साथ मऊ और आजमगढ़ में 15 मुकदमें दर्ज हैं. ये शाहपुर, खोराबार और बेलीपार थाने से चोरी और नकबजनी के मामले में वांछित चल रहा था. पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है.

UP : बस्ती में बच्चा गैंग का आतंक, सीसीटीवी में कैद हुई पेट्रोल चोरी- पुलिस ने की तलाश तेज

शहर की आवास विकास कॉलोनी, जिसे बस्ती का शांत और पॉश इलाका माना जाता है. यहां रात के समय बाइकों से पेट्रोल चोरी की घटनाएं सामने आई हैं. CCTV में फुटेज बच्चे [पेट्रोल चुरा रहे हैं.

यूपी के बच्चा गैंग ने बस्ती जनपद में दहशत फैला दी है. शाम होते ही ये गैंग सड़कों पर खड़ी गाड़ियों से मिनटों में पेट्रोल साफ़ कर दे रहा है. जिसके बाद इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. जिसमें महज 8 से 14 साल के बच्चे पेट्रोल चुराते दिख रहे हैं.

पुलिस ने फुटेज के आधार पर पेट्रोल चुराने वाले बच्चों की तलाश तेज कर दी है. इसके साथ ही इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास-विकास कालोनी का है.

शहर की आवास विकास कॉलोनी, जिसे बस्ती का शांत और पॉश इलाका माना जाता है. यहां रात के समय बाइकों से पेट्रोल चोरी की घटनाएं सामने आई हैं. हाल ही में सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि देर रात करीब 2 बजे, पांच बच्चों का एक गैंग कॉलोनी की गलियों में घुसता है. फुटेज में साफ दिखता है कि ये बच्चे पहले आसपास का जायजा लेते हैं. कुछ बच्चे निगरानी करते हैं, जबकि अन्य छोटे पाइप और बोतलों की मदद से बाइकों से पेट्रोल निकालते हैं.

इनका काम करने का तरीका इतना सुनियोजित है कि यह किसी पेशेवर चोर से कम नहीं लगता. इस घटना ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है, क्योंकि यह गैंग बार-बार वाहनों को निशाना बना रहा है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए कॉलोनी के जागरूक नागरिकों ने सीसीटीवी फुटेज के साथ बडेबन पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज की है. उन्होंने पुलिस से इस बच्चा गैंग के आतंक को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इन बच्चों को समय रहते नहीं रोका गया तो वे बड़े अपराधों की ओर बढ़ सकते हैं. डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि हमें शिकायत मिल चुकी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चों की पहचान की कोशिश की जा रही है. चूंकि ये नाबालिग हैं, इसलिए मामले को सावधानी से हैंडल किया जा रहा है.

हमारा लक्ष्य इन बच्चों को पकड़कर उनके माता-पिता से बात करना और उन्हें सही रास्ते पर लाना है. पुलिस ने कॉलोनी में गश्त भी बढ़ा दी है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके.

 

NATIONAL : YouTube से कमाई न होने पर यूट्यूबर बनी चोर, रिश्तेदार के घर से उड़ाए ₹10 लाख के गहने, जेल भेजी गई

0

संजीदा बी ने बताया कि उसने एक यूट्यूब चैनल बनाया था, जिसमें वह खाने की रेसिपी के वीडियो अपलोड करती थी. काफी प्रयासों के बावजूद चैनल सफल नहीं हुआ और उसे बढ़ाने के लिए उसने कर्ज लिया. लेकिन सफलता के बजाय कर्ज बढ़ता गया. कर्ज चुकाने के लिए उसने यह चोरी की.

एक यूट्यूबर जब अपने यूट्यूब चैनल से आय अर्जित नहीं कर पाई तो उसने चोरी का रास्ता अख्तियार कर लिया. उसने अपने पड़ोसी और रिश्तेदार के घर को निशाना बनाया, जहां से लगभग 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली. जब घर के मालिक ने चोरी की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई, तो वारदात का तरीका और चोरी का कारण सभी को चौंका देने वाला था.

गोहलपुर थाना इलाके में रहने वाली सजदा बी (32) जुलाई में आधारताल स्थित अपने रिश्तेदार के घर गई थी, जहां उसकी रिश्तेदार संजीदा बी (38) से मुलाकात हुई. जब सजदा बी ने बताया कि वह वहां से अपने मायके जाने वाली हैं, तो संजीदा के दिमाग में चोरी की योजना बनने लगी. उसने चुपके से सजदा बी के घर की चाबी चुरा ली और अपने पास रख ली.

इसके बाद, जब सजदा बी मायके चली गईं तो संजीदा उनके घर पहुंची, चाबी से ताला खोला और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर व नकदी चुरा ली. चोरी के बाद उसने घर को ताला लगाकर वापस अपने घर चली गई. करीब एक सप्ताह बाद जब सजदा बी घर लौटीं, तो बाहर से सब कुछ सामान्य दिखा. लेकिन घर के अंदर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि अलमारी में रखे जेवर और नकदी गायब थे. सजदा बी ने तुरंत गोहलपुर थाने में चोरी की FIR दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की, तो सबसे बड़ा सवाल था कि बिना ताला तोड़े चोर ने चोरी कैसे की.

पुलिस का शक करीबी लोगों पर गया. सजदा बी के घर से निकलने और मायके पहुंचने के सभी घटनाक्रमों और परिचितों पर पुलिस ने नजर रखी. इस दौरान संजीदा का व्यवहार संदिग्ध लगा. क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक महिला स्कूटी पर बुर्का पहने सजदा बी के घर के आसपास घूमती दिखी. स्कूटी का नंबर जांचने पर वह संजीदा के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया. पुलिस ने संजीदा से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया.

गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश कुमार पटेल के मुताबिक, संजीदा ने बताया कि उसने एक यूट्यूब चैनल बनाया था, जिसमें वह खाने की रेसिपी के वीडियो अपलोड करती थी. काफी प्रयासों के बावजूद चैनल सफल नहीं हुआ और उसे बढ़ाने के लिए उसने कर्ज लिया. लेकिन सफलता के बजाय कर्ज बढ़ता गया. कर्ज चुकाने के लिए उसने यह चोरी की. पुलिस ने संजीदा के कब्जे से चुराए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए और उसे जेल भेज दिया.

UP : इंस्टाग्राम से ली युवती की फोटो, बना दी आपत्तिजनक रील… वायरल होने पर दर्ज हुआ केस, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई एक युवती की तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर आपत्तिजनक रील बना दी गई, उस रील को वायरल कर दिया गया. दरअसल, युवती दिसंबर 2024 में लापता हो गई थी. पुलिस ने उसकी तलाश के लिए फोटो शेयर किया था, बाद में उसे ढूंढ लिया गया. अब उसकी फोटो का दुरुपयोग करने वाले पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मामला सामने आया है. यहां पीजीआई इलाके में एक युवती की तस्वीर को लेकर आपत्तिजनक रील बनाकर वायरल कर दी गई. यह तस्वीर पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई थी. इस मामले में युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ केस दर्ज कर किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है.

शिकायत के अनुसार, युवती दिसंबर 2024 में लापता हो गई थी. उस दौरान तलाश के लिए पुलिस ने उसके फोटो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, ताकि कोई सूचना मिल सके. अगस्त 2025 में युवती सकुशल मिल गई, लेकिन एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने 12 अगस्त को उसी फोटो का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक रील बनाई और वायरल कर दी.

पीड़िता की मां का आरोप है कि इस हरकत से न केवल उनकी बेटी, बल्कि पूरे परिवार की छवि धूमिल हुई है. परिवार को तनाव और मानसिक आघात का सामना करना पड़ रहा है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि किसी अज्ञात शख्स ने युवती को धमकियां दी हैं, जिससे परिवार और दहशत में है.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की. आरोपी इंस्टाग्राम अकाउंट होल्डर के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और साइबर सेल की मदद ली जा रही है.अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल कर किसी की छवि खराब करने या उत्पीड़न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
,

NATIONAL : मुंबई में इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने की जांच, बढ़ाई गई सुरक्षा

0

मुंबई के गिरगांव में स्थित इस्कॉन मंदिर को धमकी भरा ईमेल मिला है. इसके बाद मंदिर प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. इसी के साथ जांच के लिए बम स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मंदिर परिसर की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली. अब साइबर सेल ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है.

मुंबई में एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है. यहां गिरगांव में स्थित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर को धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया. यह ईमेल सीधे मंदिर की आधिकारिक मेल आईडी पर भेजा गया, जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और बम स्क्वॉड को दी.सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मंदिर परिसर की गहन जांच की गई. बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने भी तलाशी अभियान चलाया. राहत की बात यह रही कि मंदिर परिसर या आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

इस बीच, ईमेल की जांच में पुलिस ने पाया कि मेल में धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि, इसमें किसे या किस तरह की धमकी दी गई है, इस बारे में पुलिस ने फिलहाल खुलासा नहीं किया है. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

गिरगांव के इस्कॉन मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. ऐसे में धमकी भरा ईमेल मिलने से एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई. इस मामले की जांच गामदेवी पुलिस थाने में दर्ज की गई है और साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, लेकिन मेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है. मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें.

NATIONAL : ‘आप लोग मेरी गेमिंग से परेशान हैं…’ लिखकर स्टूडेंट ने दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम

0

यूपी की राजधानी लखनऊ में बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां 18 साल के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है- – आप लोग मेरी गेमिंग से परेशान हैं…’ मृतक छात्र 12वीं में पढ़ रहा था. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

राजधानी लखनऊ से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां ऑनलाइन गेमिंग की लत में एक परिवार की खुशियां छिन गईं. गोमतीनगर विस्तार में रहने वाले 18 साल के सिद्धार्थ ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सिद्धार्थ 12वीं का छात्र था. उसे ऑनलाइन गेम्स खेलने का शौक था. परिवार के लोग नीचे कमरे में पहुंचे तो सिद्धार्थ फंदे से लटका मिला. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला गोमतीनगर विस्तार इलाके के छोटा भरवारा स्थित विकास विहार कॉलोनी का है. छोटा भरवारा स्थित विकास विहार कॉलोनी के रहने वाले सिद्धार्थ के पिता फार्मा कंपनी में एमआर हैं. घरवालों ने जब नीचे बने कमरे में झांका तो सिद्धार्थ फंदे से लटका मिला.सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. सुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा गया था और उसमें पढ़ाई और गेमिंग से जुड़ी परेशानियों का जिक्र किया गया था. सुसाइड नोट में लिखा है- आप लोग मेरी गेमिंग से परेशान हैं…’

पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा गया है. उसमें कहा गया है कि वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहा था. गेमिंग छोड़ने की कई बार कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा.नोट में यह भी जिक्र है कि उसे डर था कि कहीं गेमिंग के चलते आर्थिक नुकसान न हो जाए और परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े. उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराते हुए मां और पिता से एक-दूसरे का ख्याल रखने की बात लिखी है.

एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण सिंह ने बताया कि सिद्धार्थ ऑनलाइन गेम खेलता था. शुरुआत में वह पैसों के साथ गेम खेलता था, लेकिन बाद में फ्री वर्जन पर खेलने लगा. बावजूद इसके गेमिंग की आदत इतनी गहरी हो गई कि वह इससे निकल नहीं पाया. पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

LIFESTYLE : IRCTCની નવી પહેલ, 17 દિવસમાં ચાર ધામ યાત્રા સાથે આ લોકપ્રિય સ્થાનની લો મુલાકાત, લકઝરી ટૂરનો આનંદ लो

IRCTC સ્પેશિયલ ટ્રેન

ભારતમાં ચારધામ યાત્રાનું મહત્વ છે. શ્રદ્ધાળુઓ ચારધામ યાત્રાને લઈને લાંબા સમયથી પ્લાનિંગ કરતા હોય છે. તેમની આ યાત્રાને વધુ સુખદ બનાવવા IRCTC દ્વારા પણ ખાસ પ્લાનિંગ કરાયું છે. છેલ્લા કેટલાક સમયથી ચારધામ યાત્રામાં શ્રદ્ધાળુઓની ભારે ભીડ જોવા મળી છે. લોકોને વધુ સુવિધા આપવાના પ્રયાસ હેઠળ IRCTC દ્વારા 5 સપ્ટેમ્બરથી એક સ્પેશિયલ ટ્રેન સેવા શરૂ કરવામાં આવી છે.

લોકપ્રિય સ્થાનની મુલાકાત, લકઝરી ટૂરનો આનંદ લો

IRCTC ભારત ગૌરવ ડિલક્સ એસી ટૂરિસ્ટ ટ્રેન શરૂ કરવા જઈ રહી છે. આ પ્રવાસ માટેની સ્પેશિયલ ટ્રેન દિલ્હીના સફદરજંગ રેલ્વે સ્ટેશનથી રવાના થશે. 16 રાત અને 17 દિવસના ટ્રેનના પ્રવાસમાં મુસાફરો ધાર્મિક અને ઐતિહાસિક સ્થળોની મુલાકાત લઈ શકશે. આ લકઝરી ટ્રીપની શરૂઆત દિલ્હીથી શરૂ થશે અને દિલ્હી જ પરત ફરશે.

આ પ્રખ્યાત સ્થાનની લઈ શકશો મુલાકાત

ઋષિકેશ, જોશીમઠ, બદ્રીનાથ સહિતના સ્થાનની મુલાકાત લઈ શકશો
બદ્રીનાથમાં માના ગામ, નરસિંહ મંદિર, રામ ઝુલા અને ત્રિવેણી ઘાટ
વારાણસી કાશી વિશ્વનાથ મંદિર અને કોરિડોરની મુલાકાત
પુરી જગન્નાથ મંદિર, પુરી બીચ, કોણાર્ક સૂર્ય મંદિર અને ચંદ્રભાગા બીચ
રામેશ્વરમ રામનાથસ્વામી મંદિર અને ધનુષકોડી.
ભીમાશંકર મંદિર, પુણે.
ત્ર્યંબકેશ્વર જ્યોતિર્લિંગ મંદિર, નાસિક.
દ્વારકા દ્વારકાધીશ મંદિર, નાગેશ્વર જ્યોતિર્લિંગ અને બેટ દ્વારકા.
આધુનિક સુવિધાઓથી સજ્જ ટ્રેન

ભારત ગૌરવ ડિલક્સ એસી ટ્રેનમાં મુસાફરી કરવી સંપૂર્ણપણે આરામદાયક રહેશે. આ ટ્રેનમાં સેન્ટલ એસી અને આધુનિક સુવિધાઓથી સજ્જ છે. આ ઉપરાંત તેમાં બે રેસ્ટોરન્ટ અને એક લેટેસ્ટે ટેકનોલોજી યુકત રસોડું પણ હશે. તેમજ મુસાફરીના થાક ઉતારવા માટે ર ક્યુબિકલ્સ અને સેન્સર આધારિત વોશરૂમ અને પગના માલિશની સુવિધા પણ આપવામાં આપવામાં આવશે. સુરક્ષાકારણોસર દરેક કોચમાં સીસીટીવી કેમેરા અને સુરક્ષા ગાર્ડ પણ રાખવામાં આવ્યા છે.

આ લકઝરી મુસાફરી માટેના આ છે પેકેજ

3AC: પ્રતિ વ્યક્તિ ₹1,26,980/-
2AC: પ્રતિ વ્યક્તિ ₹1,48,885/-
1AC કેબિન: ₹1,77,640/- પ્રતિ વ્યક્તિ
1AC કૂપ: ₹1,92,025/- પ્રતિ વ્યક્તિ

17 દિવસના પ્રવાસમાં મુસાફરો 8157 કિલોમીટરનું અંતર કાપશે. મુસાફરો દિલ્હી ઉપરાંત ગાઝિયાબાદ, મેરઠ શહેર અને મુઝફ્ફરનગર રેલ્વે સ્ટેશનથી પ્રવાસ શરૂ કરી શકશે. તમે આ લકઝરી ટ્રેનમાં સફર કરી ચારધામ સહિત દેશભરના મહત્વપૂર્ણ ધાર્મિક સ્થળોની મુલાકાત કરી શકશો.

 

 

 

SPORTS : बदला जाएगा मुंबई इंडियंस की टीम का नाम, 700 करोड़ की डील के बाद लिया गया फैसला? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

0

मुंबई इंडियंस दुनियाभर में कुल 6 टीमों की मालिक है. इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में ओवल इन्विंसिबल्स टीममें ओवल इन्विंसिबल्स टीम में MI के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है.मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी विदेशों में भी खूब सारा पैसा इन्वेस्ट कर रही है. कुछ सप्ताह पहले ही MI फ्रैंचाइजी ने द हंड्रेड लीग की ओवल इन्विंसिबल्स टीम में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ओवल इन्विंसिबल्स को ‘MI London’ नाम से जाना जाएगा. यह नया नाम अगले सीजन से लागू होगा. बता दें कि ओवल इन्विंसिबल्स ऐसी छठी टीम बनी थी, जिसका मालिकाना हक मुंबई इंडियंस के पास है.

द टेलीग्राफ के मुताबिक द हंड्रेड सीजन 2026 से पहले ओवल इन्विंसिबल्स का नाम बदल कर ‘MI London’ कर दिया जाएगा. 2025 सीजन शुरू होने से पहले द हंड्रेड टीमों की कम से कम 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए बोली लगनी शुरू हुई थी. इनमें से MI फ्रैंचाइजी ने ओवल इन्विंसिबल्स टीम के लिए बोली लगाई थी, जिसकी वैल्युएशन 123 मिलियन पाउंड्स बताई गई थी. चूंकि मुंबई इंडियंस ने 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है, जिसके लिए उसे करीब 60 मिलियन पाउंड्स से ज्यादा रकम चुकानी होगी. जो भारतीय मुद्रा में करीब 700 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी.ओवल इन्विंसिबल्स की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी अब मुंबई इंडियंस के पास है, बाकी 51 प्रतिशत का मालिक अब भी सरे काउंटी क्लब है. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक सरे चाहता था कि ओवल इन्विंसिबल्स को उसी का नाम मिले, इसके बावजूद अगले सीजन से टीम का नाम MI लंदन कर दिया जाएगा.

मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी की अब दुनियाभर में कुल 6 टीम हो गई हैं. BCCI द्वारा संचालित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस टीम खेलती हैं. अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में MI न्यू यॉर्क का मालिकाना हक मुंबई इंडियंस के पास है. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की SA20 में MI केपटाउन, इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में MI एमिरेट्स और इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में ओवल इन्विंसिबल्स, इन सभी की मालिक MI फ्रैंचाइजी है.

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.

NATIONAL : काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती के दौरान 4-5 दिन से हो रही ये खास घटना, लोगों ने बताए इस बात के संकेत

0

चार-पांच दिनों से बाबा विश्वनाथ के प्रमुख स्वर्ण शिखर पर ही एक श्वेत उल्लू शयन आरती के दौरान देखा जा रहा है. इसकी तस्वीर भी वायरल हो रही है.हिंदू धर्म शास्त्रों में पशु पक्षियों से संबंधित अनेक ऐसी कथाएं हैं जो उनके महत्व और विशेषताओं से जुड़ी हैं. इसमें एक नाम आता है पक्षी उल्लू का, जो माता लक्ष्मी की सवारी के रूप में पहचाना जाता है. इन दिनों भगवान शंकर के सबसे बड़े धाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में एक श्वेत उल्लू चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल बीते चार-पांच दिनों से बाबा विश्वनाथ के स्वर्ण शिखर पर ही शयन आरती के दौरान एक श्वेत उल्लू पहुंचता है. अब काशी से लेकर सोशल मीडिया तक इस पर अनेक बातें कही जा रहीं हैं.

प्रमुख दिनों में लाखों की संख्या में शिव भक्त बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. वहीं बीते चार-पांच दिनों से बाबा विश्वनाथ के प्रमुख स्वर्ण शिखर पर ही एक श्वेत उल्लू शयन आरती के दौरान देखा जा रहा है. इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.मंदिर परिसर में पहुंचकर जब इस मामले को लेकर शास्त्रीय नित्यानंद तिवारी से बातचीत की तो उन्होंने इस मामले पर सहमति जताते हुए कहा कि – हां यह सच है, शयन आरती के दौरान एक श्वेत उल्लू देखा जा रहा है और इसका पौराणिक महत्व भी है.

दरअसल उल्लू माता लक्ष्मी की सवारी के रूप में पहचाना जाता है और यह समृद्धि और ऊर्जा का सूचक है. ऐसे में शयन आरती के दौरान इस प्रकार से उल्लू का मौजूद रहना शुभ संकेत है और आने वाले समय में काशी सहित संपूर्ण देश के लिए समृद्धि और सफलताओं की ओर संकेत दे रहा है. वहीं इस विषय पर मंदिर परिसर से जुड़े अन्य लोगों का कहना है कि पूर्व में उसी जगह पर कबूतर देखा जाता था, लेकिन अब बीते चार-पांच दिनों से आरती के दौरान श्वेत उल्लू दिखाई दे रहा है.

बाबा विश्वनाथ के स्वर्ण शिखर पर दिखाई दे रहे उल्लू की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. काशी के विद्वान इसे शुभ संकेत के रूप में देख रहे हैं. वहीं इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं है जिसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है.

 

- Advertisement -