Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 462

ENTERTAINMENT : यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

0

गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर के बाद आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शूटर इशांत उर्फ इशू गांधी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा, जो जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है.

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी ने ऑटोमेटिक पिस्टल से पुलिस पार्टी पर आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां दाग दीं.एल्विश यादव के घर फायरिंग करने के आरोपियों में से एक इशांत गांधी को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. ईशांत को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ईशांत की उम्र करीब 19 साल है और वह फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह नीरज फरीदपुरिया गैंग से जुड़ा था. उसके गांव में किसी से मिलने गया था. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह फरीदपुर से वापस लौटने वाला है तो पुलिस ने फरीदपुर रोड पर नाकेबंदी की. जब पुलिस ने इशांत को आते देखा तो रोकने की कोशिश की. उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में 7 राउंड क्रॉस फायर हुए, जिसमें से 4 इशांत ने और अपने बचाव में 3 पुलिस ने किए.

इस मुठभेड़ के दौरान इशांत को दाहिने पैर में घुटने और टखने के बीच में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उससे पिस्टल बरामद की. इशांत जिस बाइक पर था, पुलिस ने उसे भी कब्जे में ले लिया. पुलिस अब इशांत की कुंडली खंगालने में लगी है कि वह कितने समय से नीरज फरीदपुरिया गैंग से जुड़ा था और अब तक कितने अपराधों में शामिल रहा है.

बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर-57 में बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर पहुंचे थे. सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच बदमाशों ने गेट के बाहर से अंधाधुंध फायरिंग की थी. चंद मिनटों में बदमाशों ने करीब दो दर्जन राउंड गोलियां चलाईं थीं. इस घटना के वक्त एल्विश खुद घर पर मौजूद नहीं थे. उनके पिता और परिवार के बाकी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे. घटना के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए थे. पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी.

BUSINESS : मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट के बाद अस्पताल में भर्ती

0

उद्योगपति मुकेश और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी को शुक्रवार सुबह एयरलिफ्ट करके मुंबई के HN रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. उनकी सेहत को लेकर अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि, बढ़ती उम्र के चलते स्थिति गंभीर होने की आशंकाएं जताई जा रही हैं. कोकिलाबेन अंबानी, रिलायंस के फाउंडर धीरूभाई अंबानी की पत्नी हैं.

सोशल मीडिया पर इस दौरान कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें अंबानी परिवार के सदस्यों को दक्षिण मुंबई में स्थित रिलायंस हॉस्पिटल पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं. इसी के साथ उनकी सेहत को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं. अभी तक, अंबानी परिवार की तरफ से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह इस वक्त डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं.

24 फरवरी, 1934 को गुजरात के जामनगर में पैदा हुईं कोकिलाबेन अंबानी को अंबानी परिवार की कुलमाता माना जाता है. उन्हें न केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज के फाउंडर दिवंगत धीरूभाई अंबानी की पत्नी के रूप में, बल्कि तेजी से बदलते इस दौर में परिवार का मार्गदर्शन और समर्थन करने में उनकी भूमिका के लिए भी सम्मान दिया जाता है. परिवार को एकजुट रखने में भी उनकी भूमिका है.

साल 2002 में धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद उनके दोनों बेटों मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के रास्ते अलग हो गए. बिना वसीयत छोड़े धीरूभाई अंबानी दुनिया से चल बसे, तो दोनों भाइयों के रिश्ते में खटास आ गई. जबकि कभी ये दोनों एक-दूसरे जान छिड़कते थे. उस दौरान भी कोकिलाबेन ने स्थिति को संभाला और समाधान निकालते हुए कारोबार का बंटवारा किया. फिर बाद में चलकर दोनों भाइयों के रिश्ते फिर पटरी पर आने लगे.

बंटवारे में मुकेश अंबानी के हिस्‍से में पेट्रोकेमिकल्‍स सहित तेल और गैस, रिफाइनिंग और टेक्‍सटाइल्‍स आए. जबकि अनिल अंबानी को फाइनेंशियल सर्विसेज, पावर, एंटरटेनमेंट और टेलीकॉम का कारोबार संभालने के लिए दिया गया. एक तरफ जहां 2020 में अनिल अंबानी ने ऐलान किया उनका नेटवर्थ जीरो हो चुका है. वहीं, मुकेश अपनी सूझबूझ से कारोबार आगे बढ़ाते गए और अब आलम यह है कि वह दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में बने हुए हैं. हालांकि, अब नए-नए कॉन्ट्रैक्ट्स और प्रोजेक्ट मिलने के चलते अनिल अंबानी की कंपनियों के भी शेयरों में उछाल आ रहा है, जिससे उनकी भी वित्तीय स्थिति सुधर रही है.

कोकिलाबेन बड़े पैमाने पर समाज सेवा के कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं. मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का नाम उनके सम्मान में उनके नाम पर रखा गया है, जो एक मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल है. यह सामाजिक कल्याण के प्रति उनकी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का ही एक सबूत है.

 

 

NATIONAL : ‘शेल्टर होम नहीं, नसबंदी ही सही हल…’, आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

0

जस्टिस विक्रम नाथ की अगुवाई में तीन जजों की पीठ ने यह फैसला सुनाया. इसके साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नोटिस भी जारी किया है.सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में 11 अगस्त के उस निर्देश में संशोधन किया है, जिसमें आवारा कुत्तों को पकड़कर उन्हें शेल्टर होम में रखने की बात कही गई थी. कोर्ट ने आज अपने फैसले में कहा कि केवल बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर होम में रखा जाएगा.

कोर्ट ने कहा है कि आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में नहीं रखा जाएगा. यहां तक कि जिन कुत्तों को शेल्टर होम में भेजा गया है, उन्हें तुरंत छोड़ा जाएगा. नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को छोड़ा जाएगा. शेल्टर होम भेजे गए कुत्ते छोड़े जाएंगे. सिर्फ बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर होम में ही रखा जाएगा.

जस्टिस विक्रम नाथ की अगुवाई में तीन जजों की पीठ ने यह फैसला सुनाया. इसके साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नोटिस भी जारी किया है. कोर्ट ने हर कम्युनिसिपल ब्लॉक में आवारा कुत्तों को खिलाने के लिए अलग से स्पेस खोले जाएंगे. सिर्फ निर्धारित जगह पर ही कुत्तों को खाना दिया जाएगा. सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों को खाना नहीं खिलाया जाएगा. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी.

कोर्ट ने कहा कि कुत्तों को जहां से उठाया गया है, उन्हें उसी जगह रिलोकेट किया जाएगा. हर वॉर्ड में कुत्तों को खाना खिलाने के लिए फीडिंग जोन बनाए जाएंगे. सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर मनाही है. अदालत ने कहा कि किसी भी जगह कुत्तों को खाना खिलाने से समस्या होती है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन शुरू की जाएगी.

अदालत ने कहा कि कुत्तों को निश्चित जगह पर खाना खिलाने के लिए फीडिंग जोन बनाए जाएंगे, जिसके लिए एनजीओ को 25000 रुपये की धनराशि दी जाएगी.कोर्ट के इन निर्देशों के पालन में कोई भी शख्स या संगठन व्यवधान उत्पन्न नहीं करे. इसके साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि पशु प्रेमी आवारा कुत्तों को अडॉप्ट करने के लिए एप्लिकेशन दायर कर सकते हैं. ये जिम्मेदारी उनकी होगी कि एक बार गोद लिए गए कुत्तों को दोबारा सड़कों पर नहीं छोड़ा जाए.

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर वकील और याचिकाकर्ता ननिता शर्मा ने कहा कि यह बेहद संतुलित ऑर्डर है. कोर्ठ ने सभी राज्यों को इस केस में शामिल कर लिया है. कुत्तों से संबंधित सभी राज्यों की अदालतों में लंबित सभी मामलों को एक ही केस में तब्दील किया जाएगा. कोर्ट ने कहा है कि कुत्तों की नसबंदी की जाएगी और आक्रामक कुत्तों को एनिमल शेल्टर में रखा जाएगा. इसके लिए कोर्ट ने एमसीडी को निर्धारित जगहों पर ही फीडिंग क्षेत्र बनाने को कहा है.

 

ENTERTAINMENT : यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

0

गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर के बाद आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शूटर इशांत उर्फ इशू गांधी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा, जो जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है.

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी ने ऑटोमेटिक पिस्टल से पुलिस पार्टी पर आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां दाग दीं.

एल्विश यादव के घर फायरिंग करने के आरोपियों में से एक इशांत गांधी को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. ईशांत को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ईशांत की उम्र करीब 19 साल है और वह फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह नीरज फरीदपुरिया गैंग से जुड़ा था. उसके गांव में किसी से मिलने गया था. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह फरीदपुर से वापस लौटने वाला है तो पुलिस ने फरीदपुर रोड पर नाकेबंदी की. जब पुलिस ने इशांत को आते देखा तो रोकने की कोशिश की. उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में 7 राउंड क्रॉस फायर हुए, जिसमें से 4 इशांत ने और अपने बचाव में 3 पुलिस ने किए.

इस मुठभेड़ के दौरान इशांत को दाहिने पैर में घुटने और टखने के बीच में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उससे पिस्टल बरामद की. इशांत जिस बाइक पर था, पुलिस ने उसे भी कब्जे में ले लिया. पुलिस अब इशांत की कुंडली खंगालने में लगी है कि वह कितने समय से नीरज फरीदपुरिया गैंग से जुड़ा था और अब तक कितने अपराधों में शामिल रहा है.

बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर-57 में बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर पहुंचे थे. सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच बदमाशों ने गेट के बाहर से अंधाधुंध फायरिंग की थी. चंद मिनटों में बदमाशों ने करीब दो दर्जन राउंड गोलियां चलाईं थीं. इस घटना के वक्त एल्विश खुद घर पर मौजूद नहीं थे. उनके पिता और परिवार के बाकी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे. घटना के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए थे. पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी.

ENTERTAINMENT : मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, 65 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

0

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 1988 में अपने करियर की शुरुआत की थी और कई लोकप्रिय पंजाबी फिल्मों में काम किया. उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को मोहाली के बलौंगी में होगा.

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है. 65 साल की उम्र में उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली. 23 अगस्त की दोपहर को मोहाली के बलौंगी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. कॉमेडियन के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

जसविंदर भल्ला पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे. उन्होंने करियर की शुरुआत 1988 में “छंकार्टा 88” नाम के कॉमेडी शो से की थी. वहीं उनका फिल्मी सफर “दुल्ला भट्टी” फिल्म से शुरू हुआ था. वो अपनी कॉमेडी सीरीज “छंकार्टा” और पंजाबी फिल्मों में किए गए मजेदार किरदारों के लिए जाने जाते थे. वो हर फिल्म में अलग‑अलग टैगलाइन्स का इस्तेमाल करते थे, जिससे उनकी फिल्मों में कॉमेडी और भी मजेदार हो जाती थी.

भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना शहर में हुआ था. उनके पिता, मास्टर बहादुर सिंह भल्ला, गांव बरमालीपुर में प्राइमरी स्कूल के टीचर थे. भल्ला ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दोराहा से की थी. उन्होंने अपनी बी.एससी. और एम.एससी. की पढ़ाई पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी से की. इसके बाद उन्होंने पीएच.डी. की डिग्री चौधरी चरण सिंह पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ से हासिल की.

उनकी शादी परमदीप भल्ला से हुई थी, जो एक फाइन आर्ट्स की टीचर हैं. उनके बेटे का नाम पुखराज भल्ला है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियाला से ऑडियो विजुअल्स में बी.टेक की पढ़ाई कर रहा है. पुखराज 2002 से ही कुछ छंकार्टा कैसेट्स में नजर आ चुका है और कई पंजाबी फिल्मों में भी बेहतरीन किरदार निभा चुका है. वहीं उनकी बेटी का नाम अशप्रीत कौर है, जिनकी शादी नॉर्वे में हुई है.

जसविंदर भल्ला ने माहौल ठीक है, जीजा जी, जिन्हे मेरा दिल लुटेया, पावर कट, कबड्डी वन्स अगेन, अपन फिर मिलांगे, मेल करा दे रब्बा, कैरी ऑन जट्टा, जट्ट एंड जूलियट और जट्ट एयरवेज जैसी पंजाबी फिल्मों में काम किया है. वो जब भी स्क्रीन पर आते थे. अपनी कॉमेडी से दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान छोड़ जाते थे.

INDORE : अवि बनकर मिले ओवैस की पोल खुली तो की मारपीट, तीसरी मंजिल से कूदी लड़की

0

इंदौर के सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में ओवैस कुरैशी ने अवी बनकर एक हिंदू युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और धर्म परिवर्तन का दबाव डाल. विवाद के बाद वह युवती को घर ले जाकर मारपीट करने लगा. बचने के लिए युवती तीसरी मंजिल से कूद गई, लेकिन तारों में फंसकर बच गई. पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मध्य प्रदेश में लगातार लव जिहाद के मामले में वृद्धि देखने को मिल रही है. यहां सरकार द्वारा कानून भी बनाया गया है उसके बावजूद भी कई लव जिहादी अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं. वे नाम बदलकर और धर्म छुपाकर हिंदू युवतियों से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल मे फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बना रहे हैं. साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहे हैं.

एक ऐसा ही मामला इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया है. यहां फ्लैट दिलाने के बहाने एक हिन्दू युवती से ओवैस कुरैशी ने अवी बन कर चार साल पहले दोस्ती की थी और उसके बाद उसे एक महिला मित्र के फ्लैट में रखा. फिर उसने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ गलत काम किया. इसी बीच युवती का कई बार उससे विवाद भी हो गया. वहीं बुधवार रात पीड़िता अवी की जांच पड़ताल करने के लिए सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में पहुंची तो ओवैस उसे सड़क से मारता पीटता हुआ अपने घर ले गया और वहां जाकर कपड़े से युवती का मुंह दबा दिया.

इस सब के बाद वह युवती के साथ तीसरी मंजिल पर गया. यहां युवती ने इमारत से छलांग लगा ली. वह तो गनीमत रही कि इमारत से गिरने पर युवती तारों के जाल में उलझ गई और हल्की फुल्की चोट के साथ जीवित बच गई. युवती ने बताया कि ओवैस ने उसे अवि नाम बताया था और शादी करके अलग रहने की बात कही थी. मैं उसी की जांच करने के लिए इसके घर पर आयी थी.

वहीं आरोपी और आरोपी के परिवार ने युवती के फोन से सारे सबूत भी डिलीट कर दिए जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं इस मामले में सेंट्रल कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि इसके पहले भी इनके आपसी विवाद हो चुके हैं. युवती के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है पर कल जो हुई घटना है उसको लेकर युवती ने किसी प्रकार की शिकायत पुलिस में नहीं कराई गई है.

BHAKTI : 26 अगस्त या 27 अगस्त, कब है हरतालिका तीज? जानें सही डेट और मुहूर्त

0

Hartalika Teej 2025: इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त को मनाई जाएगी. हरतालिका तीज के दिन भक्त बड़ी श्रद्धा से देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं, जिससे मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त हो. पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है.

Hartalika Teej 2025: सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज एक बेहद महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है. महिलाएं इस दिन अपने जीवनसाथी की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन की समृद्धि और खुशहाली के लिए यह व्रत रखती हैं. पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है. इस दिन, भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा-उपासना की जाती है. इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त को मनाई जाएगी.

हरतालिका तीज के दिन भक्त बड़ी श्रद्धा से देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं, जिससे मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त हो.
यह व्रत बहुत कठोर माना जाता है, क्योंकि इसे निर्जला रखा जाता है. पहली बार इसे रखने वाली महिलाओं को पूरी श्रद्धा के साथ सभी नियमों और अनुष्ठानों का पालन करने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करना चाहिए.

हरतालिका तीज 2025 शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej 2025 Shubh Muhurat)

हरतालिका तीज की तृतीया तिथि 25 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, हरलातिका तीज इस बार 26 अगस्त को ही मनाई जाएगी.

हरतालिका तीज पूजन मुहूर्त-

हरतालिका तीज का पूजन सुबह के समय किया जाता है, जिसका मुहूर्त सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगा और समापन सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा. जिसकी कुल अवधि 2 घंटे 35 मिनट की होगी.

हरतालिका तीज पूजन विधि (Hartalika Teej 2025 Pujan Vidhi)

हरतालिका तीज पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थल को फल-फूलों से सजाकर रखें. एक चौकी लगाएं और उस पर शिव, पार्वती और गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान शिव और माता पार्वती के सामने एक दीपक प्रज्वलित करें. इसके बाद श्रृंगार की पिटारी से सुहाग की सारी वस्तुएं रखकर माता पार्वती को अर्पित करें. भगवान को फल, फूल और मिठाई अर्पित करें. पूजा के बाद हरतालिका तीज की कथा सुनें और गरीबों को इच्छानुसार कुछ दान करें. रात में जागरण करें. सुबह आरती के बाद माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाएं और हलवे का भोग लगाकर व्रत खोलें.

हरतालिका तीज व्रत नियम (Hartalika Teej Vrat Niyam)

1. माना जाता है कि हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को सोना नहीं चाहिए और रात में भी जागकर भगवान शिव और माता पार्वती के नाम का भजन-कीर्तन करना चाहिए.

2. हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को 16 श्रृंगार करना चाहिए. इस दिन महिलाओं को पूजन में काले रंग के वस्त्र और चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए. बल्कि, लाल और रंग की चूड़ियां ही पहननी चाहिए.

3. महिलाओं को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि मासिक धर्म के दौरान व्रत न रखें. अगर वे आध्यात्मिकता से जुड़ा रहना चाहती हैं तो प्रार्थना, ध्यान और मंत्र जाप कर सकती हैं, लेकिन पूजा सामग्री को छूने से बचना चाहिए.

UP : भाई की हत्या के आरोपी ने भाभी और तीन भतीजियों को नदी में फेंका, गवाही देने से था नाराज, अब तक नहीं मिले शव

0

बहराइच के एएसपी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के पास से महिला और उसकी बच्चियों के कपड़े, जूते आदि बरामद कर लिए हैं. साथ ही अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है, लेकिन शव अभी तक नहीं मिले हैं.उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक शख्स को अपनी भाभी और तीन भतीजियों को नदी में धकेलकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी शख्स 2018 में अपने भाई की हत्या के आरोप में जमानत पर बाहर आया था.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बहराइच के रमईपुरवा गांव का रहने वाला अनिरुद्ध कुमार, 2018 में अपने भाई संतोष कुमार की हत्या के आरोप में जेल गया था. हत्या के कुछ महीनों बाद जमानत पर बाहर आने के बाद, वह अपनी विधवा भाभी, 36 वर्षीय सुमन और उसकी तीन बेटियों के साथ रहने लगा. सुमन की पहले से एक 12 साल की बेटी नंदिनी थी, और अनिरुद्ध से उसकी दो और बेटियां थीं- छह साल की अंशिका और तीन साल की लाडो. सुमन, संतोष की हत्या मामले में मुख्य गवाह थी, और अनिरुद्ध उस पर गवाही बदलने का दबाव डाल रहा था.

19 अगस्त को, सुमन की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी और तीनों पोतियां 14 अगस्त से लापता हैं. उन्हें अनिरुद्ध और उसके एक साथी पर शक था. पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर अनिरुद्ध को मोतीपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने 14 अगस्त को सुमन और बच्चियों को मिहीपुरवा में बुलाया था. फिर उन्हें लखीमपुर खीरी जिले के खम्हरिया इलाके में शारदा नदी के एक पुल पर ले जाकर नदी में धकेल दिया.

एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के पास से सुमन और बच्चियों के कपड़े, एक जूते और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है, लेकिन शव अभी तक नहीं मिले हैं. अनिरुद्ध का साथी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

KANPUR : जिस दुकानदार से कराते थे मोबाइल रिचार्ज, उसी ने किया रिटायर्ड अधिकारी से फ्रॉड, सिम बदलकर उड़ा लिए 42 लाख

0

कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुकानदार ने सालों से मोबाइल रिचार्ज कराने आ रहे एक रिटायर्ड अधिकारी का सिम बदलकर उसके अकाउंट से 42 लाख रुपये उड़ा लिए.अगर आप भी अपना मोबाइल रिचार्ज कराने दुकान पर जाते हैं, तो सावधान हो जाएं. क्योंकि, कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुकानदार ने सालों से रिचार्ज कराने आ रहे एक रिटायर्ड अधिकारी का सिम बदलकर उसके अकाउंट से 42 लाख रुपये उड़ा लिए. फिलहाल, साइबर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आइए जानते हैं पूरी कहानी…

आपको बता दें कि कानपुर के बेगमगंज में रहने वाले रिटायर्ड होम्योपैथिक अधिकारी अशफाक अहमद अपनी पेंशन और फंड के 42 लाख रुपये बैंक अकाउंट में सुरक्षित रखे थे. वे अक्सर अपना मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए यतीम खाना चौराहे पर मोहम्मद इस्लाम की दुकान ‘इंसा टेलकॉम’ पर जाते थे. मोहम्मद इस्लाम ने अशफाक अहमद को बहकाकर उनका पुराना सिम खराब बताकर बदल दिया. इसके बाद उनके नंबर को अपने मोबाइल पर एक्टिवेट कर लिया और ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए उनके खाते से 42 लाख रुपये उड़ा लिए.

अशफाक अहमद को जब पता चला कि उनके अकाउंट से पैसे गायब हो गए हैं, तो उन्होंने 20 अगस्त को साइबर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुल गया. पुलिस ने आरोपी दुकानदार मोहम्मद इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 20 लाख रुपये अपने दोस्त के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे, जिसका अकाउंट भी वही ऑपरेट करता था. बाकी पैसों से उसने शेयर खरीदे और अपने क्रेडिट कार्ड का कर्ज चुकाया. पुलिस ने दोस्त के अकाउंट में पड़े 20 लाख रुपये सील कर दिए हैं.

BUSINESS : Google लेकर आई नई स्मार्टवॉच और इयरबड्स, महंगे वाले फीचर्स सस्ते में मिलेंगे, क्या है कीमत?

इसे 41mm और 45mm के साइज में लॉन्च किया गया है. डिजाइन के मामले में इसे बड़ा अपडेट नहीं मिला है और यह Pixel Watch 3 जैसी ही दिखती है.

Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a को भारत समेत दुनियाभर के बाजारों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. बुधवार रात को हुए मेड बाय गूगल इवेंट में पिक्सल 10 सीरीज स्मार्टफोन के साथ नई पिक्सल वॉच और बड्स को बाजार में उतारा गया है. आइए जानते हैं कि इन दोनों में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इन्हें खरीदने के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ेगी.

Pixel Watch 4

इसे 41mm और 45mm के साइज में लॉन्च किया गया है. डिजाइन के मामले में इसे बड़ा अपडेट नहीं मिला है और यह Pixel Watch 3 जैसी ही दिखती है. हालांकि, कंपनी का कहना है कि लेटेस्ट वॉच का डिस्प्ले 50 प्रतिशत अधिक ब्राइट है. साथ ही इसके बैजल को पतला किया गया है. कंपनी ने दावा किया है कि जल्दी चार्ज होती है और इसकी बैटरी लाइफ भी बढ़ी है. डिजाइन की तरह प्रोसेसर को भी गूगल ने अपडेट नहीं किया है और अभी भी Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च हुई है. कई AI फीचर्स से लैस यह स्मार्टवॉच 40 से अधिक एक्सरसाइज मोड्स को सपोर्ट करती है. इसमें लॉस ऑफ पल्स डिटेक्शन और फॉल डिटेक्शन जैसे फीचर मिलते हैं. भारत में इसके 41mm वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये और 45mm वेरिएंट की कीमत 43,900 रुपये है.

- Advertisement -