Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 463

NATIONAL : वाराणसी में दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात CCTV में कैद

0

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 9 बजे बिल्डर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के समय महेंद्र गौतम अपने ऑफिस जा रहे थे।. तीन बाइक सवार हमलावरों ने उन पर तीन गोलियां चलाईं, जिसमें से दो उन्हें लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. पुलिस ने जांच के लिए पांच टीमें गठित की हैं.

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुई है. आज सुबह यहां 54 वर्षीय कारोबारी महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई. महेंद्र घर से बुद्धा सिटी स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे. इसी दौरान, मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को रोककर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. बदमाशों ने कारोबारी को तीन गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. तत्काल कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जो सिंहपुर गांव की अरिहंत नगर कॉलोनी में हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

वाराणसी के जिला अस्पताल के बाहर हुई गर्भवती की डिलीवरी
रिजवाना, जिन्होंने भर्ती नहीं करने पर अस्पताल के बाहर बच्चे को दिया जन्म. (Photo: Screengrab)
वाराणसी जिला अस्पताल की लापरवाही! गर्भवती को भर्ती करने के बजाय भगाया… हॉस्पिटल के बाहर हुई डिलीवरी
बाइक से आए, गोली चलाई, भाग गए

सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि गोली चलाने वाले तीन शख्स मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे. जिसमें से बाइक चला रहे शख्स ने हेलमेट लगा रखा था. वहीं, पीछे बैठे दो बदमाश नकाबपोश थे. बदमाशों ने महेंद्र को टारगेट करते हुए कुल तीन गोली चलाई जिसमें एक उनकी कनपटी पर, दूसरी गर्दन में तो तीसरी बाइक में जाकर लगी.

ये पूरी वारदात पास के घर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों ने थाने कर बाहर धरना प्रदर्शन किया. साथ ही अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है. जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

बताया जा रहा है कि मृतक के पिता श्यामनाथ गौतम आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल जा चुके थे और विभाग ने उन्हें निलंबित भी कर दिया था. बाद में न्यायालय के आदेश पर उनकी बहाली हुई और अंत में सोनभद्र जिले से आरटीओ के पद से हुए रिटायर हुए. महेंद्र कालनाइजिंग और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम किया करते थे.

ENTERTAIMENT : युजवेंद्र संग तलाक के बाद टूट गई थीं धनश्री वर्मा, पेरेंट्स का भी था बुरा हाल, बोलीं – ‘ट्रोलिंग का असर उनपर भी पड़ा’

0

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, डांसर और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा कुछ वक्त पहले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक लेकर अलग हो गई थी. वहीं अब इस तलाक पर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि तलाक के बाद सिर्फ उनका नहीं उनके पेरेंट्स का भी बुरा हाल हो गया था. बावजूद इसके उन्होंने एक्ट्रेस को काफी सपोर्ट किया.

धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल से तलाक को लेकर ह्यूमन ऑफ बॉम्बे से बात की. इस दौरान एक्ट्रेस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए और बताया कि तलाक का फैसला उनके लिए काफी मुश्किल रहा था. एक्ट्रेस ने कहा कि ट्रोलिंग की वजह से उनके पेरेंट्स पर भी इसका बुरा असर पड़ा था. लेकिन फिर भी वो हर कदम में उनके साथ ही खड़े रहे।

धनश्री ने कहा कि, ‘तलाक के दौर में उनके घर की हालत काफी बुरी हो गई थी. सबसे ज्यादा असर ऑनलाइन हो रही ट्रोलिंग से पड़ा. एक वक्त तो ऐसा आ गया था कि जब मेरी मां भी पूरी तरह से टूट चुकी थी. वो इतनी परेशान थी कि किसी का भी कॉल लेने से बचती थी. खासकर जब आपको पता हो कि सामने वाला कितना ताकतवर है तो रिश्ते से बाहर निकलने के लिए बहुत साहस की जरूरत होती है. मेरे मां बाप मुझे हर दिन यही याद दिलाते थे.

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, मेरे पेरेंट्स को मेरे तलाक वाले फैसले पर गर्व भी है. हालांकि अभी भी मैं पूरे तरीके से ठीक नहीं हुई हूं, लेकिन काम कर रही हूं. ये भी कहना चाहती हूं कि चुप रहना आसान नहीं बल्कि उसके लिए भी इंसान को बहुत कुछ करना पड़ता है.’ बता दें कि धनश्री वर्मा और युजवेन्द्र चहल ने साल 2020 में धूमधाम से शादी की थी. लेकिन फिर दोनों के रिश्ते में अनबन होने लगी और फिर अब कपल ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली है.

Ganesh Chaturthi 2025: इन 6 महाराष्ट्रीयन व्यंजनों के बिना अधूरा है गणेश चतुर्थी का त्योहार, घर पर करें ट्राई

0

Ganesh Chaturthi 2025: सभी त्योहारों की तरह गणेश चतुर्थी पर भी घरों में कई तरह से स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में आपको 6 ऐसे खास महाराष्ट्रीयन व्यंजन बताएंगे, जिन्हें बनाकर आप इस त्योहार को और ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं.

गणेश चतुर्थी भारत के सबसे मशहूर और लोकप्रिय त्योहारों में से एक है. ये बुद्धि, सुख और समृद्धि के देवता भगवान गणेश के जन्मोत्सव का उत्सव है. इस साल ये त्योहार 27 अगस्त, 2025 को मनाया जाएगा. पूरे देश में तो इसे धूमधाम से मनाया जाता ही है, लेकिन ये महाराष्ट्र के खास त्योहारों में से है. सभी त्योहारों की तरह गणेश चतुर्थी पर भी घरों में कई तरह से स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में आपको 6 ऐसे खास महाराष्ट्रीयन व्यंजन बताएंगे, जिन्हें बनाकर आप इस त्योहार को और ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कौन से हैं वो व्यंजन.

1. मोदक: मोदक गणेश चतुर्थी पर बनने वाली सबसे मशहूर मिठाई है. ऐसा माना जाता है कि मोदक भगवान गणेश को यह सबसे ज्यादा पसंद है. इनके अंगर नारियल और गुड़ के साथ ही कई तरह की फिलिंग्स भरी जाती हैं और इलायची के स्वाद से भरपूर होते हैं. इन्हें स्टीम करके या तलके भी बनाया सकता है.

2. पूरन पोली: पूरन पोली एक सॉफ्ट चपटी रोटी होती है जिसमें चना दाल, गुड़ और इलायची से बनी मीठी फिलिंग भरी होती है. इसे आमतौर पर घी के साथ परोसा जाता है.

3. श्रीखंड: श्रीखंड एक मलाईदार मिठाई है, जो हंग कर्ड (छाना हुआ दही) से बनाई जाती है. इसे चीनी से मीठा किया जाता है और केसर, इलायची और मेवों से इसका स्वाद बढ़ाया जाता है.

4. साबूदाना खिचड़ी: गणेश चतुर्थी के दौरान कई लोग फास्टिंग करते हैं और साबूदाना खिचड़ी व्रत के लिए एक शानदार व्यंजन है. इसे भीगे हुए साबूदाना, मूंगफली, आलू और हल्के मसालों से बनाया जाता है. ये लाइट और क्रिस्पी होता है और आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है.

5. रवा शीरा (सूजी का हलवा): रवा शीरा सूजी, घी, चीनी और दूध से बना एक स्वादिष्ट मिठाई है. इसमें केसर, इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर बनाया जाता है. इसे अक्सर भगवान गणेश के प्रसाद के रूप में बनाया जाता है.

6. करंजी: करंजी एक क्रिस्पी पेस्ट्री है, जिसकी शेप आधे चांज जैसी होती है और इसमें मीठा नारियल और गुड़ भरा होता है. यह गुजिया जैसी दिखती है, लेकिन इसका अपना एक अलग स्वाद है.

RAJASTHAN : बाड़मेर के हॉस्टल में मासूमों से हैवानियत…गर्म सरियों से दागते थे टीचर, नींद में बिस्तर गीला करने पर मिलती थी सजा

0

राजस्थान के बाड़मेर जिले के हरपालेश्वर मंदिर ट्रस्ट हॉस्टल में बच्चों के साथ हैवानियत का मामला सामने आया. आरोप है कि टीचर नारायणगिरी नींद में बिस्तर गीला करने वाले बच्चों को गर्म सरिए से दागता और मारपीट करता था. एक बच्चा भागकर बाहर पहुंचा तो मामला उजागर हुआ. परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की.

राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक प्राइवेट हॉस्टल में अध्ययनरत बच्चों के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां रहने वाले बच्चों को गलती करने पर गर्म सरियों से दागा जाता है. इस हॉस्टल से एक बच्चे के भागने की बात भी सामने आई है. पूरा घटनाक्रम सीमावर्ती सेड़वा थाना क्षेत्र के हरपालेश्वर मंदिर ट्रस्ट का है.

आरोप है कि जो बच्चे नींद में टॉयलेट कर देते हैं तो उनको गर्म सरिए से दागा जाता है. एक मासूम बच्चे को इतना टॉर्चर किया गया कि उसके शरीर से खून निकलने लग गया. 19 अगस्त को पीड़ित बच्चों के वीडियो सामने आने के बाद गुस्साए परिजनों ने हॉस्टल के बाहर हंगामा कर दिया.

दरसअल, सीमावर्ती सेड़वा थाना क्षेत्र का हरपालेश्वर मंदिर ट्रस्ट एक हॉस्टल का संचालन करता है. इस हॉस्टल में घुमंतु, गरीब के बच्चे और अनाथ बच्चे रहते हैं. जहां बच्चों को आध्यात्मिक शिक्षा दी जाती है. आरोप है कि 16 अगस्त की रात को एक बच्चे को सरिए से दागा गया. जिससे भयभीत होकर वह बच्चा मंदिर परिसर से भाग खड़ा हुआ और बाहर आकर चिल्लाने लगा. आरोप है को उसके शरीर से खून निकल रहा था. ग्रामीणों ने बच्चे को परिवार के सूचना दी इसके बाद पूरा मामला समझ में आया. बच्चे के शरीर पर दागने के निशान थे. उसके साथ मारपीट भी की गई थी.

ग्रामीणों का आरोप है कि अध्यात्म की शिक्षा देने वाला टीचर नारायणगिरी बच्चों को आए दिन टॉर्चर करता है. जो बच्चे नींद में बिस्तर गीला कर देते हैं. उनको जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर दागा जाता है. मामला सामने आने के बाद 8 से 10 बच्चे ऐसे आमने आए हैं. जिनको गर्म सरिए से दागा गया.घटनाक्रम सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी नारायणगिरी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी भरतपुर का रहने वाला है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

सारला के सरपंच मोहनलाल का कहना है कि हॉस्टल में कोई व्यक्ति बच्चों के साथ अमानवीय कृत्य कर रहा है. जिसकी पहले भी कई शिकायतें आई थी. हालांकि, ट्रस्ट की बदनामी के डर से लोगों ने मामला शांत करवा दिया था. अब उसी व्यक्ति की शिकायत फिर से सामने आई है. बच्चों को जगह – जगह दागा गया है.

NATIONAL : ‘मेरी वीड‍ियो एडल्ट साइट में है, मैं जान दे दूंगी अगर…’ इस एक कंप्लेन से शुरू हुई साइबर जगत की ये बड़ी मुहिम

0

Digital Safe India मुहिम सबसे अहम काम है उन महिलाओं की मदद करना, जिनकी बिना सहमति वाली तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट या एडल्ट साइट्स पर डाल दिए जाते हैं. कई महिलाएं ये जानती ही नहीं कि अपना कंटेंट कैसे हटवाएं. कुछ के पास वकील करने या पुलिस तक जाने की हिम्मत और पैसे नहीं होते.

”एक दिन अचानक मेरे दोस्त का फोन आया. उसने बताया कि एक पर‍िच‍ित परिवार की लड़की के साथ बहुत गलत हुआ है. उस लड़की की मम्मी मिलीं मुझे, बहुत रोकर बताया कि बेटी के एक्स ब्वायफ्रेंड ने उसकी न्यूड वीड‍ियो दो-तीन वेबसाइट में डाल दी हैं. वो डिप्रेशन में चली गई है. उसे सुसाइडल थॉट आते हैं. क्या तुझे कुछ आइड‍िया है, कोई हेल्प कर सकते हो? दोस्त को मैंने कहा कि हां ब‍िल्कुल मैं मदद कर सकता हूं और मैंने की भी.”

साइबर स‍िक्योर‍िटी एक्सपर्ट मोहित चौधरी को उस बच्ची के पर‍िवार की परेशानी ने भीतर तक हिला दिया और उसी दिन से उनके दिमाग में इन अपराधों के ख‍िलाफ लड़ने की मुहिम जन्म ले चुकी थी. मोहित बताते हैं कि वो वीड‍ियो पहले तीन घंटे में एक एडल्ट साइट से हटा, फिर दूसरा वीड‍ियो छह घंटे में हट पाया. इस तरह तीन दिनों में गूगल से लेकर सभी एक्चुअल सोर्स से वीड‍ियो हट गई थी. वीड‍ियो हटने के बाद बेटी की मां का फोन आया. वो बोलीं कि बेटे मैंने अपनी गोल्ड की चेन ग‍िरवी रखी और कितना पैसा खर्च कर दिया. कहीं से भी कोई एक्शन नहीं हुआ. पुलिस के थ्रू भी मदद नहीं मिली. मैंने उन्हें कहा कि आप परेशान न हों और बेटी को भी अब समझाएं कि कोई गलत कदम न उठाए. आगे की जिंदगी बहुत बड़ी है.

इस घटना के बाद उन्होंने एक वीड‍ियो में कमेंट किया कि अगर किसी को डिजिटल स‍िक्योर‍िटी से संबंध‍ित दिक्कत हो, कोई फोटो, फोन नंबर या वीड‍ियो सोशल मीडिया में प्रचार‍ित किया जा रहा है तो वो मदद कर सकते हैं. मोहित ने बताया कि इसके बाद एक लड़की जो कोलकाता की थी, उसने मुझे इंस्टा पर मैसेज क‍िया कि मेरे पुराने फोटो किसी ने फेक आई डी बनाकर डाल दिए और साथ में मेरा नंबर डाल दिया. मैंने कई कंप्लेंट क‍िए लेकिन हटा नहीं, कई लोगों से संपर्क किया. जिनमें से किसी ने 5000 रुपये लिए किसी ने 6000 रुपए लेकिन वो हटवा नहीं पाए. कॉलेज गोइंग ये लड़की भी बहुत डिप्रेशन में थी. फिर मैंने फेसबुक से 24 घंटे और इंस्टाग्राम में एक वीक में उसकी फोटोज हटवाईं. इंस्टाग्राम के मामले में उनकी पॉल‍िसी कह रही थी कि बिकनी न्यूड‍िटी में नहीं आती, फिर हमने उन्हें तर्क दिया कि इंड‍िया में इसे न्यूड‍िटी मानती है. तब जाकर उन्होंने फोटोज हटवाईं. इसके बाद कई श‍िकायतें उसी कमेंट के जरिए मिलीं.

इसके बाद फिर सिलसिला निकल पड़ा. एक और शादीशुदा महिला ने इंस्टाग्राम में मोह‍ित से हेल्प मांगी. उसने बताया कि ग्र‍िंडर एप से फेक आईडी बनाकर उनका नंबर शेयर किया गया था. वो लड़की काफी परेशान हो गई थी. कोई उसे न्यूड फोटो भेज रहा था तो कोई व्हाटसऐप पर कॉल कर रहा है. पुलिस में श‍िकायत की तो कहा गया कि नंबर चेंज कर दो. लेकिन, ये नंबर मेरे आधार पैन कार्ड सब जगह है, इसी से सब जुड़े हैं अचानक कैसे नंबर बदल दूं. मोहित कहते हैं कि फिर मैंने जहां से सोर्स है वहां से पता करके इसे ड‍िलीट कराया. उस महिला के पति ने कहा कि ये आपने हमारी बड़ी मदद की है. समाज हमेशा औरत में कम‍ियां निकालता है. वो बताते हैं कि कैसे उन्होंने ऑनलाइन रिपोर्ट के बाद बार-बार मेल भेजकर वो फोटो और नंबर हटवाया था.

मोहित बताते हैं कि भारत में साइबर अपराध बहुत तेजी से पैर पसार रहा है. कभी ऑनलाइन लोन ऐप के नाम पर ठगी, कभी जॉब फ्रॉड, तो कभी सोशल मीडिया पर वायरल हुई महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो. सिर्फ पिछले साल ही भारतीय नागरिकों को ऐसे डिजिटल स्कैम्स की वजह से करीब 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (यानी हजारों करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ.

इसका सबसे डरावना पहलू यह है कि कई गरीब लोग, जो इन ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बने. या कई बार जिन युवाओं की फोटो-वीड‍ियोज का गलत इस्तेमाल हुआ. कई तो गिल्ट और सदमे में आकर आत्महत्या तक कर बैठे. अगर आप गूगल पर सर्च करें कि news about suicide after online digital scam India तो आपको दर्जनों ऐसी खबरें मिल जाएंगी, जिनसे दिल दहल जाएगा.

इन सभी डेटा और अपने पर्सनल अनुभवों के बाद मैंने नवंबर 2024 से Digital Safe India नाम से एक मुह‍िम शुरू की. आज ये भारत का इकलौता सेल्फ-फंडेड ग्रुप है, जो न सिर्फ जागरूकता फैला रहा है बल्कि मैदान में उतरकर सीधे साइबर अपराध से मुकाबला भी कर रहा है.

मोहित की टीम ने अब 370 से ज्यादा मोबाइल मालवेयर हटाए और 2000 से ज्यादा खतरनाक वेब अटैक ब्लॉक और मिटिगेट किए. वो कहते हैं कि हम अब तक इंड‍िविजुअल का 50 करोड़ रुपये और कॉर्पोरेट का 200 करोड़ रुपये बचा चुके हैं. Digital Safe India मुहिम सबसे अहम काम है उन महिलाओं की मदद करना, जिनकी बिना सहमति वाली तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट या एडल्ट साइट्स पर डाल दिए जाते हैं. कई महिलाएं ये जानती ही नहीं कि अपना कंटेंट कैसे हटवाएं. कुछ के पास वकील करने या पुलिस तक जाने की हिम्मत और पैसे नहीं होते. ऐसे में ये टीम आगे बढ़कर बिना किसी फीस के उनकी मदद करता है. कंटेंट हटवाने से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से बातचीत तक सब कुछ मोहित की टीम करती है.

ये मुहिम दूसरे सेमिनार से अलग भी है क्योंकि जहां दूसरे एक्सपर्ट ग्रुप साइबर क्राइम पर सेमिनार और ट्रेनिंग तक सीमित रहते हैं. वहीं Digital Safe India की टीम खुद आगे बढ़कर मालवेयर हटाती है, खतरनाक वेबसाइट्स को ब्लॉक कराती है और पीड़ितों की कंटेंट-रिमूवल में मदद करती है. मोहित बताते हैं कि हम लगातार इंस्टाग्राम के जरिये लोगों की हेल्प कर रहे हैं. अगर कोई पीड़‍ित व्यक्ति चाहे तो बिना क‍िसी शुल्क के मुझे यहां मैसेज कर सकता है. हमारी टीम के सात एक्सपर्ट्स तत्काल उस श‍िकायत पर काम करना शुरू कर देते हैं.

अगर किसी ने आपकी बिना अनुमति के फोटो या वीडियो फेसबुक/इंस्टाग्राम पर डाल दी है, तो उसे हटवाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें.

स्टेप 1: उस पोस्ट पर जाएं जिसे आप रिपोर्ट करना चाहते हैं.
स्टेप 2: तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें.
स्टेप 3: Report पर क्लिक करें.
स्टेप 4: Nudity or sexual content चुनें.
स्टेप 5: Involves a person without their consent सेलेक्ट करें.

सीधे रिपोर्ट करने का लिंक यहां है

ट्विटर/X से फोटो या वीडियो हटाने का तरीका

अगर किसी ने ट्विटर (X) पर आपकी निजी फोटो या वीडियो डाल दी है, तो ऐसे हटवा सकते हैं.

Advertisement
स्टेप 1: उस ट्वीट पर जाएं.
स्टेप 2: तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें.
स्टेप 3: Report Tweet चुनें.
स्टेप 4: It’s abusive or harmful पर क्लिक करें.

ENTERTAINMENT : मुश्किल में अक्षय कुमार-अरशद वारसी, ‘जॉली LLB 3’ के सिलसिले में कोर्ट ने दोनों को भेजा समन

0

वकील वाजेद खान और गणेश मास्खे ने पेटीशन फाइल की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वकीलों और जज को इस फिल्म में बहुत ही खराब और अनुचित ढंग से दिखाया और पेश किया गया है. एक्टर्स और फिल्ममेकर्स ने लीगल प्रोफेशल्स को खराब ह्यूमर के साथ पेश किया है.

कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने ‘जॉली एलएलबी 3’ की अनाउंसमेंट की थी. फैन्स काफी उत्साह से भर उठे थे. एक बार फिर से उनको कोर्ट रूम ड्रामा जो देखने को मिलने वाला था. लेकिन अब ये फइल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है. दरअसल, अक्षय और अरशद को इस फिल्म के सिलसिले में पुणे सिविल कोर्ट की ओर से समन मिला है. इस फिल्म के खिलाफ एक पेटीशन फाइल हुई है. 19 सितंबर को फिल्म रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही इस मामले को सुल्टाया जाएगा.

वकील वाजेद खान और गणेश मास्खे ने पेटीशन फाइल की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वकीलों और जज को इस फिल्म में बहुत ही खराब और अनुचित ढंग से दिखाया और पेश किया गया है. एक्टर्स और फिल्ममेकर्स ने लीगल प्रोफेशल्स को खराब ह्यूमर के साथ पेश किया है. इस मामले को देखते हुए 12वें जूनियर डिविजन सिविल जज जे जी पवार ने एक्टर्स और फिल्म के प्रोड्यूसर्स को समन भेजा है. उनसे कहा है कि वो 28 अगस्त को कोर्ट में पेश हों. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज पर भी रोक लगाने की बात कही है. ये मामला तब बढ़ा जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ.

पेटीशनर्स का कहना है कि फिल्म में सभी वकील, जज को ‘मामू’ कहकर बुला रहे हैं. ये जुडीश्यरी का अपमान है. इंडिया टुडे संग बातचीत में वाजेद ने कहा- कोर्ट में वकील बहस करते देखे जा सकते हैं, जैसे परिवार में लड़ाई हो रही हो. माना कि ये सिर्फ एक फिक्शन है, लेकिन पूरी लीगल कम्यूनिटी के लिए अपमानजनक है.

बता दें कि फिल्म की रिलीज तेजी से करीब आ रही है. थियटर्स में ये 19 सितंबर को रिलीज होगी या नहीं, ये तो वक्त बताएगा. देखना ये भी होगा कि अरशद और अक्षय क्या पुणे कोर्ट में 28 अगस्त को पहुंच पाते हैं या नहीं.

MAHARASHTRA : मुंबई में भूत भगाने के नाम पर महिला से किया रेप, परेशानियों से मुक्ति के लिए पहुंची थी तांत्रिक के पास

0

मुंबई के सांताक्रूज में एक कथित बाबा ने 32 वर्षीय महिला से ‘बुरी आत्माओं से मुक्ति’ के बहाने तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान दुष्कर्म किया. पारिवारिक और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही महिला को धोखे का एहसास होने पर उसने पुलिस से शिकायत की. आरोपी पर BNS व अंधविश्वास निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

महाराष्ट्र में मुंबई से एक चौंकाने वाले मामले सामने आया है. यहां सांताक्रूज पुलिस ने एक तांत्रिक को 32 साल की एक महिला के साथ कथित तौर दुष्कर्म किया. आरोपी ने ‘बुरी आत्माओं से मुक्ति’ के लिए अनुष्ठान करने के बहाने महिला को बुलाया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी की पहचान 45 साल के अब्दुल राशिद के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक पारिवारिक समस्याओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही पीड़िता, राशिद से मदद मांगने आई थी. ऐसे में उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए, आरोपी ने उसे यकीन दिलाया कि उस पर भूत सवार है और वह उसे तथाकथित बुरी आत्माओं से मुक्ति दिलाने के लिए तांत्रिक अनुष्ठान कर सकता है.

अगस्त की शुरुआत में राशिद ने महिला को इन अनुष्ठानों के लिए मिलने बुलाया. उसी दौरान उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. शुरुआत में, महिला को लगा कि यह कृत्य ‘उपचार’ का हिस्सा है, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है, उसने नजदीकी सांताक्रूज़ पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई.

महिला के बयान के आधार पर, पुलिस ने राशिद के खिलाफ BNS की धारा 64, 64(2) के तहत मामला दर्ज किया और महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय,दुष्ट और अघोरी प्रथाओं और काला जादू निवारण एवं उन्मूलन अधिनियम, 2013 (अंधविश्वास निवारण अधिनियम) के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया.

NATIONAL : नशे में चूर SUV ड्राइवर ने स्कूटर को मारी टक्कर, 22 साल के युवक की मौत, बहन के साथ लौट रहा था कॉलेज से

0

पलामू में नशे में धुत एसयूवी चालक ने स्कूटर सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी. हादसे में 22 वर्षीय त्रिपुरारी मेहता की मौत हो गई, जबकि उसकी 18 वर्षीय बहन जाह्नवी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है.

झारखंड के पलामू जिले में एक एसयूवी ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें 22 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं उसकी 18 साल की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसयूवी चालक की पहचान तुकबेड़ा पंचायत निवासी 25 साल के मुन्ना के रूप में हुई है. जांच के दौरान वह नशे में पाया गया.

बुधवार शाम को नावाबाजार थाना क्षेत्र के इटको मोड़ पर एसयूवी ने स्कूटर को टक्कर मार दी. उप-मंडल पुलिस अधिकारी (बिस्रामपुर) आलोक कुमार टूटी ने बताया कि पीड़ित त्रिपुरारी मेहता की बुधवार रात को मौत हो गई, जबकि उसकी बहन जाह्नवी कुमारी का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी चालक तुकबेड़ा पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा का बेटा है. वह विपरीत दिशा से आ रहा था. वह तेज रफ्तार एसयूवी पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसने स्कूटर में टक्कर मार दी. वहीं पीड़ित गढ़वा जिले के जैनागरा गांव के निवासी थे और पलामू जिले के मेदिनीनगर के बरैया इलाके में रहते थे. घटना के समय दोनों भाई-बहन छतरपुर स्थित कॉलेज से घर लौट रहे थे.

 

NATIONAL : वल्लभ वर्षावास 2025 उज्जैन में तपस्या का ठाठ……

0

राष्ट्रसंत,श्रमण संघ के द्वितीय पट्टधर,प.पू. आचार्य श्री आनंदऋषि जी म.सा.,वर्तमान आचार्य प.पू.डॉ.श्री शिवमुनि जी म.सा.,युवाचार्य प. पू. श्री महेंद्रऋषिजी म.सा.,महाराष्ट्र प्रवर्तक प.पू.श्री कुंदनऋषि जी म.सा.की आज्ञानुवर्तिनी,
मालव ज्योति प.पु.श्री वल्लभकुंवर जी म.सा. की सुशिष्या, मालवकीर्ति, उप प्रवर्तिनी पूज्या श्री कीर्तिसुधा जी म.सा आदि ठाणा-4 के पावन सानिध्य में स्वर्णिम चातुर्मास चल रहा है,जिसमे तपस्या का लगा ठाठ लगा हुआ है.

गतिमान तपस्या
आज दिनाँक 21 अगस्त 2025
को

कु.तान्या पवन जी वनवट के 31- उपवास आगे भी अनवरत जारी हैं। सभी महिला व पुरुष तपस्वी अमर रहे। तपस्वियों को खूब खूब अनुमोदना तपस्वी की जय जयकार कर रहे थे गुरुजी हमारे अंतरनाथ हमने आपे आशिर्वाद से गूंज उठा सारा प्रवचन हाल

श्रीसंघ सभी तपस्वियों की सुख-साता पूछते हुए,अनुमोदना करता है व आपकी तपस्या निर्विघ्न सम्पन्न हो ऐसी मंगलकामना करता हैं। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नमकमंडी उज्जैन ।

ARTICLE : पाप से बचाता हार्दिक हुंडिया का ये लेख आप जरूर पढ़े और अब से सावधान हो जाए

0

ओ जैनो ,

कई आप के पैसो से , आप ही कई पाप के भागीदार तो नहीं बन रहे है ? आप को पाप से बचाता हार्दिक हुंडिया का ये लेख आप जरूर पढ़े और अब से सावधान हो जाए

पर्वाधिराज पर्युषण महा पर्व में जैन साधुओ एक नियम ले , उनके प्राइवेट ट्रस्ट के रूपिया या ट्रस्टी के पास या ब्याज़ पे दिये हो वो पैसों से साधार्मिक भाईओ को मजबूत करे : हार्दिक हुंडिया

अनमोल जैन धर्म मिला है , राजा वर्धमान कुमार सब कुछ त्याग कर के भगवान महावीर बने तो वो भगवान के नाम रूपिया इकट्ठा कर के ओ संतों आप कौनसा धर्म आप हमे सिखा रहे है ? हार्दिक हुंडिया ने धर्म के नाम धंधा करने वाले हर संतो और उनके साथ मिलकर ये काम करने वालो से सवाल किया है की आप ने ये कौनसा धर्म शिखा और हमे शिखा रहे हो ?

एक संत के भक्त ने , एक साधु के करोड़ों रूपिया ब्याज़ पे लिया, भक्त का देहांत हो गया, उनके लड़के से साधु ने रुपया मांगा , लड़के ने कहा आप ने जिनको दिया उनके पास जाओ , अब ऐसा जवाब सुन के साधु के होश उड़ गए ! लेकिन ये तो होना ही था ,साधु ने साधु वेश में धर्म के नाम व्यापार किया , ग़द्दारी की , ऐसे साधु के भक्त भी ऐसे ही होगे ??? तू संघों को नुकशान कर मैं तेरा ! जब ऐसे किस्से सुनते है तब बहुत दुख होता है । सोचो , कहा जा रहा है हमारा धर्म ? साधु और श्रावकों की मिली भगत ??? कैसे रुपिया इकट्ठा करना ? कैसे नए नए अनुष्ठान बना के लोगो से धर्म के नाम ख़ुद के प्राइवेट ट्रस्ट में पैसे इकट्ठे करने वाले साधु और उनके भक्तों से अब सावधान हो जाओ

साधु के प्राइवेट ट्रस्ट के हिसाब यदि आप खोज करोगे तो साधु के संसारी पिताजी , भाई या उनके परिवार का ही अकाउंट संभालता मिलेगा ! प्राइवेट ट्रस्ट से बना मंदिर , उपाश्रय , धर्म शाला , भोजन साला के मालिक वो साधु ही बन जाते है और उनके कुकर्म जब बाहर आते है तब ये साधु प्राइवेट ट्रस्ट से बने उपाश्रय में जा के छुप जाते है । संघों के पैसा का दुरुपयोग ?

जागो संघों जागो
संघों के साधार्मिक भाईओ को मजबूत करो । हार्दिक हुंडिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा की कबूतर खाना दादर का मंदिर शायद पहली बार सुबह ८ बजे बाद मुख्य दरवाजा बंद कर दिया था , क्यों ? क्यों की जीवदया के लिये लड़ने वाले जैनों के ख़िलाफ़ आंदोलन था । कहा है हमारी खुमारी ? आज ये आंदोलन , कल कोई और आंदोलन ?क्षत्रीयो का जैन धर्म , राजा महाराजा की खुमारी कहा गई ? ट्रस्ट बनाकर धर्म के नाम ख़ुद का पेट भरने वाले ओ ट्रस्टों के साधुओ , आपने धर्म को धर्म की तरह हमे समझाया होता तो आज हमारी की ये हालत ना होती ? एक साधु , साध्वीजी के साथ रंगरेलियाँ करते पकड़ा गए , फिर भी पाँखण्डी आज भी साधु वेश में बैठा है । दो साधु कुकर्म के कारण जेल में जाने के बाद भी साधु वेश में आज भी बैठे है , ये धर्म के विरुद्ध चलने वाले साधु संसार में होने चाहिये, लेकिन फिर भी साधु वेश में बैठे है ! ये सब प्राइवेट ट्रस्ट का नतीजा है

हार्दिक हुंडिया ने देश के तमाम धर्म प्रेमियो से दो हाथ जोड़के बिनती करके कहा है की जो भी प्राइवेट ट्रस्ट खोल के बैठे है वो पैसे से , ओ साधु ओ , यदि आपने भगवान आदिनाथ से लेके भगवान महावीर तक का धर्म शिखा है तो वो परमात्मा का भक्त दुखी ना हो वो देखना आप का पहला कर्तव्य है आप का ये भी कर्तव्य है की ट्रस्टों के जो पैसे , आप के भक्त उपयोग कर रहे है , ब्याज पे घुमा रहे हो तो आप ख़ुद नर्क का दरवाजा खोल रहे है , आप रुक जाओ , ये भव और पर भव दोनों सुधारना हो तो आप प्राइवेट ट्रस्ट बंद करके वो पैसा साधर्मिक भाइयो के उत्थान के लिये लगाओ ये ही उच्च भावनाओ के साथ

हार्दिक हुंडिया
आप का शुभ चिंतक ।

- Advertisement -