Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 467

UP : स्कूल से लौट रही 12वीं की छात्रा से गैंगरेप, उठाकर फॉर्म हाउस पर ले गए थे चाचा- भतीजे

बलिया में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि लड़की स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम अटैंड कर वापस अपने घर लौट रही थी तभी उसे किडनैप कर लिया गया.

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना के बाद से इलाके में सनसनी है. मामले में आरोपी उसी गांव के 35 साल के अमरजीत सिंह और उसे 45 साल के चाचा गौतम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पर तब हमला हुआ जब वह स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह से वापस अपने घर लौट रही थी.

बैरिया थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया के अनुसार, 17 साल की पीड़िता अपने स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी, तभी अमरजीत उसे जबरन अपने फार्म हाउस में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. एसएचओ ने बताया कि बाद में,अमरजीत और गौतम ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

चौरसिया ने बताया कि लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ.शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

 

 

South Style Vada Pav Recipe: मुंबई के वड़ा पाव को मिला साउथ इंडियन ट्विस्ट, जानें आसान रेसिपी

South Style Vada Pav Recipe: मुंबई की फेमस वड़ा पाव रेसिपी में अगर साउथ इंडियन ट्विस्ट दिया जाए, तो ये और भी स्वादिष्ट हो जाता है. जानें कैसे कुछ आसान इंग्रेडिएंट्स से आप घर पर बना सकते हैं स्ट्रीट स्टाइल वड़ा पाव.

भारत के सभी शहरों में कई तरह के स्ट्रीट फूड्स मिलते हैं. आलम ये है कि स्ट्रीट फूड्स के लिए इन शहरों को जाना भी जाता है. जैसे यूपी जलेबी-कचौड़ी के लिए मशहूर है, वैसे ही मुंबई का वड़ा पाव भी बहुत फेमस है. यूं तो वड़ा पाव ऐसे ही बहुत स्वादिष्ट होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर इसे साउथ इंडियन ट्विस्ट दे दिया जाए तो इसका स्वाद कैसा होगा? अगर नहीं तो आपको इसे खाकर जरूर देखना चाहिए. आज हम आपको साउथ इंडियन ट्विस्ट वाले इस वड़ा पाव की ये खास रेसिपी बताने वाले हैं.

हर बाइट में इसका स्वाद आपको मुंबई की गलियों की याद दिलाएगा. एक कप चाय के साथ इसे खाने का मजा दोगुना हो जाता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाता है साउथ इंडियन स्टाइल वड़ा पाव.

वड़ा पाव बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स:

आलू की फिलिंग (वड़ा) के लिए:

3 मीडियम साउज के आलू (उबले और मसले हुए)
1 छोटा चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कटा हुआ अदरक
आधा छोटा चम्मच जीरा
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
एक चुटकी हींग
स्वादानुसार नमक
भूनने और तलने के लिए तेल

घोल के लिए:

½ कप बेसन
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर (अगर फिलिंग में पहले से नहीं है)
स्वादानुसार नमक
स्मूद बैटर के लिए आवश्यकतानुसार पानी

बनाने के लिए:

पाव बन (जितने सर्विंग हों उतने)
हरे धनिये की चटनी
इमली की चटनी

ऑप्शनल: एक्सट्रा स्वाद के लिए तली हुई हरी मिर्च

बनाने का तरीका:

आलू का मिक्स तैयार करें:

1. एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें. उसमें जीरा, हींग, कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डालें. खुशबू आने तक भूनें.

2. मैश किए हुए आलू, हल्दी और नमक डालकर मिलाएं. खुशबू आने तक थोड़ी देर पकाएं. फिर आंच से उतार लें और मिक्स को थोड़ा ठंडा होने दें.

बैटर के लिए:

1. बेसन का बैटर बनाएं. बेसन, नमक और हल्दी (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) को पानी में मिलाकर एक स्मूद लेकिन थोड़ा गाढ़ा घोल बनाएं, जो कोटिंग करने के लिए सही रहे.

वड़ों को आकार दें और तलें:

1. ठंडे हुए आलू के मिक्स को छोटे, बराबर आकार के हिस्सों में बांट लें. हर एक को घोल में डुबोकर पूरी तरह से लेप कर लें.

2. एक गहरे पैन में तेल गरम करें. बैटर में डूबे लगे वड़ों को क्रिस्पी और गोल्डन होने तक तलें. एक्सट्रा तेल निकालने के लिए उन्हें कागज के तौलिये पर निकाल लें.

वड़ा पाव तैयार करें:

1. हर पाव बन को आधा काटें, उसे पूरा का पूरा रखें.

2. दोनों तरफ धनिये की चटनी और इमली की चटनी लगाएं. बन के अंदर गरमागरम वड़ा रखें.

3. आप चाहें तो तीखे स्वाद के लिए तली हुई हरी मिर्च भी डाल सकते हैं. तुरंत परोसें.

ENTERTAINMENT : ‘वॉर 2’ की सुस्त पड़ रही रफ्तार, ऋतिक- जूनियर एनटीआर की फिल्म पर मंडरा रहा फ्लॉप होने का खतरा

0

‘वॉर 2’ के टीजर-ट्रेलर और गानों को उस तरह का धमाकेदार रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसा 6 साल पहले आई ऑरिजिनल फिल्म को मिला था. ये तय था कि इसकी शुरुआत ‘वॉर’ जितनी बड़ी नहीं होने वाली. मगर इसके वीकेंड कलेक्शन का ट्रेंड, फिल्म के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है.

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ गुरुवार को बड़े शोर-शराबे के साथ थिएटर्स में रिलीज हुई. 2019 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर’ का ये सीक्वल, इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म का कहा जा रहा था. लेकिन फिल्म के टीजर-ट्रेलर और गानों को उस तरह का धमाकेदार रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसा 6 साल पहले आई ऑरिजिनल फिल्म को मिला था.

एडवांस बुकिंग पर ही इसका असर नजर आने लगा था और ये तय था कि इसकी शुरुआत ‘वॉर’ जितनी बड़ी नहीं होने वाली. हालांकि, पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग के बाद, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी वाले दिन ‘वॉर 2’ ने कुछ दम जरूर दिखाया मगर इसके वीकेंड कलेक्शन का ट्रेंड, फिल्म के भविष्य के लिए बहुत भरोसेमंद नहीं नजर आ रहा.

ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने पहले दिन 52 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफर शुरू किया. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा उठाते हुए दूसरे दिन फिल्म ने 57.35 करोड़ का कलेक्शन किया. शनिवार को फिल्म का कलेक्शन, ओपनिंग से भी काफी नीचे चला गया और करीब 33 करोड़ रुपये की ही कमाई हुई.

छुट्टी की वजह से हुए बड़े फायदे के बाद, अगले दिन कमाई थोड़ी-बहुत कम हो जाना आम बात है. लेकिन आंकड़ों से आप समझ पा रहे होंगे कि शनिवार को ‘वॉर 2’ की कमाई बहुत ज्यादा नीचे चली गई. ये बात यहीं नहीं रुकी और रविवार का कलेक्शन, शनिवार से भी कम रहा. सैकनिल्क के अनुसार, बॉक्स ऑफिस पर अपने चौथे दिन ‘वॉर 2’ ने 31.3 करोड़ का ही कलेक्शन किया. अबतक 4 दिन में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑलमोस्ट 174 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन कर चुकी है.

2019 में आई ऋतिक और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘वॉर’ बुधवार को रिलीज हुई थी. इस फिल्म के वीकेंड कलेक्शन में 5 दिन गिने गए और कलेक्शन करीब 166 करोड़ रुपये था. इसके मुकाबले, ‘वॉर 2’ का 4 दिन का कलेक्शन दिखता तो मजबूत है. मगर यहां समस्या दूसरी है.

‘वॉर’ के 166 करोड़ में, फिल्म के हिंदी वर्जन से हुई कमाई 159 करोड़ से ज्यादा थी. जबकि ‘वॉर 2’ का हिंदी वर्जन लगभग 125 करोड़ ही कमा सका है. यानी एक बॉलीवुड फिल्म सीक्वल, हिंदी दर्शकों वाली अपनी पक्की मार्किट में कमजोर परफॉर्म कर रहा है.

‘वॉर’ की ओपनिंग, 53.35 करोड़ में हिंदी वर्जन का हिस्सा 51.60 करोड़ था, जो लगभग ‘वॉर 2’ की पूरी ओपनिंग के बराबर है. ‘वॉर 2’ के ओपनिंग कलेक्शन, 52 करोड़ में एक बड़ा हिस्सा, 22.75 करोड़, तेलुगू वर्जन के कलेक्शन से आया था. जाहिर सी बात है ये फिल्म की कास्ट में जूनियर एनटीआर के होने का असर था. लेकिन पहले दिन से लेकर चौथे दिन तक तेलुगू वर्जन की कमाई भी लगातार गिरी है.

शुक्रवार को तेलुगू वर्जन का कलेक्शन 12.5 करोड़ ही बचा और शनिवार को फिर तेजी से गिरकर 7 करोड़ ही रह गया. रविवार को तो तेलुगू वर्जन का कलेक्शन 5 करोड़ ही बचा. यानी जहां हिंदी में ‘वॉर 2’ शुरू से ही ‘वॉर’ के मुकाबले काफी पीछे चल रही है, वहीं शुरू में इसे संभालने वाला तेलुगू वर्जन भी अब स्लो पड़ रहा है.

‘वॉर 2’ के रिव्यू और जनता का रिस्पॉन्स बहुत पॉजिटिव नहीं है इसलिए सोमवार से इसकी कमाई पर और भी तगड़ा असर पड़ेगा. पिछले कुछ सालों से ये ट्रेंड रहा है कि अगर जनता को फिल्म पसंद नहीं आ रही तो सोमवार के बाद बॉक्स ऑफिस पर उसका हाल बुरा हो जाता है. ट्रेंड के हिसाब से लग रहा है कि सोमवार को शायद ‘वॉर 2’ 15 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन भी ना कर सके.

इस हफ्ते के अंत तक ‘वॉर 2’ शायद 200 करोड़ के करीब पहुंच जाए, लेकिन इस तरह की ट्रेंडिंग के साथ 300 करोड़ तक का सफर बहुत मुश्किल हो जाएगा. हालांकि, अगली बड़ी रिलीज ‘परम सुंदरी’ के आने तक इसके पास लगभग 10 दिन का वक्त है और तबतक ये धीरे-धीरे कमाई जारी रख सकती है. मगर ‘वॉर 2’ की सबसे बड़ी समस्या इसका बजट है.

ऋतिक-जूनियर एनटीआर की एक्शन एंटरटेनर का रिपोर्टेड बजट 400 करोड़ रुपये है. जिस तरह फिल्म का ट्रेंड चल रहा है, बहुत मुश्किल है कि ये बॉक्स ऑफिस से अपना बजट रिकवर कर सके. हालांकि, ओटीटी राइट्स और बाकी डील्स से हुई रिकवरी के साथ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जोड़ने पर, ‘वॉर 2’ मेकर्स के लिए तो घाटे का सौदा तो नहीं ही साबित होगी. मगर साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म अगर थिएट्रिकल बिजनेस से अपना बजट भी ना रिकवर कर सके, तो समझ जाना चाहिए कि इसका हाल बहुत अच्छा नहीं है.

DELHI : हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का अलर्ट हुआ जारी

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है. सोमवार को यमुना ने चेतावनी के निशान को पार कर लिया और ओखला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए. कालिंदीकुंज घाट पर इस साल का सबसे तेज बहाव देखने को मिल रहा है. मेट्रो पिलर का चबूतरा और किनारे पर रखी नाव भी पानी में डूब गई है.

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. सोमवार सुबह से ही यमुना ने चेतावनी के निशान को पार कर लिया है. इसका सीधा असर कालिंदीकुंज घाट पर देखने को मिला, जहां यमुना का पानी काफी तेज बहाव के साथ बह रहा है. स्थिति को देखते हुए ओखला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं. इसके बाद यमुना का बहाव और भी तेज हो गया है.

सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की तस्वीरों में साफ देखा गया कि कालिंदीकुंज घाट पर यमुना का जलस्तर काफी बढ़ गया. घाट पर मौजूद मेट्रो पिलर का चबूतरा पूरी तरह पानी में डूब गया. यह वही चबूतरा है जो कुछ दिन पहले तक बिल्कुल सूखा था. वहीं किनारे पर रखी नाव भी अब पानी में डूब चुकी है.

लहरों में काफी तेजी है और यमुना के बहाव को देखकर साफ है कि पानी का स्तर अभी और बढ़ सकता है. खास बात यह है कि यमुना में अक्सर नजर आने वाला सफेद झाग पानी बढ़ने के बाद इस बार दिखाई नहीं दे रहा.मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से करीब 1,70,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. इसका असर आने वाले समय में दिल्ली तक पहुंचने की संभावना है. ऐसे में यमुना का जलस्तर और ऊपर जा सकता है. लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है. राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी जारी है, जिसका सीधा असर यमुना में देखने को मिल रहा है.

 

NATIONAL : महिला ने अपनी ही छोटी बहन के बच्चे को किया अगवा, डॉक्टर की मदद से 7 लाख रुपये में बेचा

0

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बड़ी बहन ने अपनी ही छोटी बहन के 9 महीने के बेटे का अपहरण कर उसे 7 लाख रुपये में बेच दिया. दुर्ग पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस का कहना है कि बच्चा बेचने वाले इस गिरोह में डॉक्टर से लेकर रिटायर्ड चपरासी तक शामिल थे. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने ही छोटी बहन के 9 महीने के बच्चे का अपहरण कर 7 लाख रुपये में बेच दिया. पुलिस ने इस सनसनीखेज खुलासे में महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है.मामला दुर्ग के कसारीडीह का है. यहां की रहने वाली पीड़िता सुखारिन बाई ने महिला थाना सेक्टर-06 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बड़ी बहन संगनी बाई, जो पटना में आर्केस्टा में डांस करती है, उसने उसे जून महीने में अपने बेटे के साथ पटना बुलाया था.

वहां वह पांच दिन तक रही. जुलाई में संगनी और उसका प्रेमी संतोष उसे दानापुर रेलवे स्टेशन छोड़ने आए. स्टेशन पर उन्होंने बच्चे को गोद में लेकर खाना लाने का बहाना बनाया और गायब हो गए.पीड़िता ने जब दुर्ग लौटकर अपने पति को घटना की जानकारी दी तो मामले की शिकायत महिला थाना भिलाई में दर्ज कराई गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी संतोष पाल के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की.

पूछताछ के दौरान आरोपी संगनी बाई, संतोष पाल, प्रदीप कुमार और डॉक्टर बादल उर्फ मिथलेश का नाम सामने आया. इसके साथ ही हरियाणा के रहने वाले एफसीआई के रिटायर्ड चपरासी गौरी महतो को भी हिरासत में लिया गया.जांच में सामने आया कि संगनी बाई ने अपने ही बहन के बेटे का अपहरण कर प्रदीप को सौंपा. प्रदीप ने बच्चे को डॉक्टर बादल के हवाले किया. इसके बाद बच्चे को 7 लाख रुपये में गौरी महतो को बेच दिया गया. गौरी महतो की कोई संतान नहीं थी और संपत्ति विवाद में वारिस की जरूरत के कारण उसने यह सौदा किया था.

दुर्ग के एसएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार तक पुलिस टीम भेजी गई और वहां से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. एएसपी ने कहा कि यह बच्चा चोरी का बड़ा रैकेट है. दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग इसे बेहद शर्मनाक घटना करार दे रहे हैं.

NATIONAL : सोशल मीडिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को…

0

सोशल मीडिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को राजस्थान के उदयपुर में एयरपोर्ट रोड स्थित तुलसी सराय के पास होगी। सोशल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं जाज्वल्य समाचार के संपादक योगेश भंडारी ने बताया कि यह बैठक 23 अगस्त को होगी। सोशल मीडिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को उदयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अखिल बंसल द्वारा आयोजित की जाएगी। जिसमें पूरे भारत से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे।

इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएँगे। इस अवसर पर सोशल मीडिया संस्थापक किशोर भाई भंडारी, डॉ. अखिल बंसल जयपुर, अर्जुन सिंह चंदेल उज्जैन, जितेंद्र शाह धूलिया, प्रवीण भंडारी शिरूर, डॉ. नितिन शर्मा उदयपुर, राजेश नाहर खेतिया, एडवोकेट राजेश मुथा जयपुर, डॉ. प्रदीप जैन इंदौर, कांतिलाल राका पुणे, अनिल जैन दिल्ली, अनिल शर्मा, सीएन 24 न्यूज चैनल के एमडी पवन माकन एवं अखिल भारतीय हिन्दू क्रांति सेना के महासचिव  अहमदाबाद , रीना सिन्हा मुंबई, एन.पी. अग्रवाल भोपाल, प्रशांत मानेकर नागपुर, हेमंत जैन इंदौर, सुरेंद्र कुमार सलूंबर, डॉ. राजीव प्रचंडिया अलीगढ़ गोपाल राजपूत दिल्ली सहित तमाम पत्रकार भी मौजूद रहेंगे। सोशल मीडिया फाउंडेशन में पत्रकारिता, मीडिया, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता, सामाजिक प्रभावक आदि क्षेत्रों से पूरे भारत के लोग शामिल हैं। इसके सदस्यों की संख्या एक हजार से अधिक है और ये सभी क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।

BUSINESS : बाजार में उछाल और GST सुधार से रुपये ने लगाई दहाड़, डॉलर को करेंसी की रिंग में मिली धोबी पछाड़

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय रुपये ने डॉलर के मुकाबले मजबूती दिखाई. बाजार खुलते ही रुपया 20 पैसे की बढ़त के साथ 87.46 पर खुला और बाद में मजबूत होकर 87.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. यह मजबूती ऐसे समय आई है जब घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से ऐतिहासिक संबोधन में जीएसटी सुधारों का ऐलान किया.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि हालांकि भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड टैरिफ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन फिलहाल घरेलू बाजार की तेजी ने रुपये को सहारा दिया है. पिछले कारोबारी सत्र में (गुरुवार) रुपया 87.59 पर बंद हुआ था. शुक्रवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के कारण मुद्रा और शेयर बाजार बंद रहे.

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.86 पर पहुंच गया. वहीं अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत गिरकर 65.81 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

घरेलू शेयर बाजारों में भी तेजी देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स 1,021.93 अंक की उछाल के साथ 81,619.59 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 322.2 अंक चढ़कर 24,953.50 पर कारोबार करता दिखा. हालांकि शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) गुरुवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 1,926.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

 

UP : यूपी पुलिस भर्ती का भर रहे हैं फॉर्म तो जान लें इन तीन अहम सवालों के जवाब, बोर्ड ने जारी किया स्पष्टीकरण

यूपी पुलिस में एसआई के 4,543 पदों पर भर्ती को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने आवेदन पत्र से संबंधित तमाम सवालों को लेकर भी गाइडलाइंस दी हैं.उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने साल 2025 में 4,543 पदों पर भर्ती को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. इस भर्ती में अभ्यर्थी 12 सितंबर तक फॉर्म जमा कर सकते हैं. बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर गाइडलाइन जारी करते हुए फॉर्म से संबंधित तीन समस्याओं का निराकरण किया है.

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अभ्यार्थियों के आवेदन पत्र भरने के संबंध में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं के बारे में जानकारी मांगी गई है. जिसमें स्नातक की उपाधि से लेकर महिला अभ्यार्थियों को रिजर्वेशन का लाभ लेने से संबंधित पृच्छाएं शामिल हैं.

इन तीन समस्याओं का निराकरण
बोर्ड ने एक-एक कर इन तीनों बिंदुओं पर स्पष्ट तौर से गाइडलाइन जारी कर दी है. पहला सवाल- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र से संबंधित हैं जिसमें पूछा गया है कि क्या इनसे संबंधित अभिलेख अलग-अलग नहीं हैं?

बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि अगर अंक पत्र एवं प्रमाण अलग-अलग है तो आवेदन पत्र में अंक तालिका एवं प्रमाण पत्र दोनों अपलोड करने होंगे. यदि एक ही अभिलेख में अंक तालिका और प्रमाण पत्र दोनों शामिल हैं तो ऐसी दशा में आवेदन पत्र के अंक तालिका एवं प्रमाण पत्र के दोनों स्थानों में यहीं एक अभिलेख अपलोड किया जाएगा.

ग्रेजुएशन की डिग्री और मार्कशीट अनिवार्य
दूसरा- अगर स्नातक उपाधि उपलब्ध नहीं है. इस संबंध में बोर्ड ने कहा है कि स्नातक की अंक तालिका अपलोड करना अनिवार्य है. यदि स्नातक की उपाधि उपलब्ध नहीं तो औपबंधिक (प्रोविजनल) स्नातक उपाधि अपलोड करनी होगी और अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण के समय स्नातक उपाधि प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.

महिला रिजर्वेशन से संबंधित गाइडलाइंस
तीसरा- महिला अभ्यार्थी को आरक्षण के लाभ हेतु जाति प्रमाण पत्र पिता पत्र से प्रस्तुत करने के संबंध में हैं. इस पर बोर्ड ने कहा है कि महिला अभ्यार्थी की जाति का निर्धारण उसके पिता के पक्ष से होता है. बोर्ड ने शासनादेश का हवाला देते हुए पिता पक्ष से जारी जाति प्रमाण पत्र को ही मान्य बताया है. इसलिए महिला अभ्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वो अपने पिता पत्र से ही जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना सुनिश्चित करें.

बता दें कि यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4,543 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रहा है. बोर्ड ने आवेदन से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट गाइडलाइन जारी कर दी है. बोर्ड ने निर्देश दिया है कि गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ लें. किसी भी तरह की गलती या अधूरी जानकारी दी गई तो आवेदन का खारिज कर दिया जाएगा.

 

KANPUR : खुला गैंगस्टर की हत्या का राज, 8 महीने बाद पत्नी ने फोटो से की शिनाख्त

0

शाहजहांपुर जिले के गैंगस्टर अभिषेक की हत्या दिसंबर 2024 में कानपुर में हुई थी. उसकी बॉडी 27 दिसंबर को अरमापुर नहर से मिली. कानपुर पुलिस ने शिनाख्त न होने पर लाश का निस्तारण कर दिया. अगस्त 2025 में अभिषेक की पत्नी शालू ने सोशल मीडिया पर बॉडी की फोटो देखकर उसे पहचान लिया. पहचान उसके हाथ में बने टैटू से हुई.

कभी-कभी छोटे-छोटे सुराग बड़े अपराधों का राज खोल देते हैं. शाहजहांपुर के गैंगस्टर अभिषेक की हत्या का खुलासा उसके हाथ पर बने “मां और दिल” टैटू से हुआ. 8 महीने तक लावारिस मानकर रखी गई लाश की पहचान आखिरकार पत्नी ने इसी टैटू से की. आइए जानते हैं पूरी कहानी…

आपको बता दें कि शाहजहांपुर जिले के गैंगस्टर अभिषेक की हत्या दिसंबर 2024 में कानपुर में हुई थी. उसकी बॉडी 27 दिसंबर को अरमापुर नहर से मिली. कानपुर पुलिस ने शिनाख्त न होने पर लाश का निस्तारण कर दिया. अगस्त 2025 में अभिषेक की पत्नी शालू ने सोशल मीडिया पर बॉडी की फोटो देखकर उसे पहचान लिया. पहचान उसके हाथ में बने टैटू से हुई. हत्या उसके ही भांजे अभय, दोस्त कुलदीप, भाई युवराज और अजीत ने की थी. हत्या का कारण कुलदीप की प्रेमिका से छेड़छाड़ बताया गया.

कानपुर पुलिस ने दिसंबर 2024 में अरमापुर नहर से लावारिस बॉडी बरामद की थी. पहचान न होने पर बॉडी का निस्तारण कर दिया गया, लेकिन 14 अगस्त 2025 को शालू ने सोशल मीडिया पर फोटो देखी और हाथ में बने टैटू से अपने पति की पहचान की.

हत्या 15 दिसंबर की रात हुई. कुलदीप ने अभय, युवराज और अजीत के साथ मिलकर बॉडी को बोरी में भरा और अरमापुर नहर में फेंक दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि की थी, लेकिन पहचान न होने से मामला अटका रहा. मगर अब टैटू से राज खुल गया है. एडीसीपी कपिल देव सिंह ने बताया कि टैटू की पहचान से केस की गुत्थी सुलझी. फिलहाल, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

JAIPUR : पांच साल की बेटी को लेकर तीसरे फ्लोर से कूदी मां, बच्ची की मौत….

जयपुर के मुरलीपुरा में एक मां ने पांच साल की बेटी संग तीसरी मंजिल से छलांग लगाई. गिरने से बच्ची की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल है और इलाज जारी है. महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है. घटना के कारणों की जांच जारी है.

राजस्थान के जयपुर में तीसरे फ्लोर से गिरने के बाद एक पांच साल की मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई.पुलिस ने बताया कि जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में मृत बच्ची की मां ने उसे साथ लेकर एक इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी. गुरुवार को 32 साल की मंजू मीना अपनी बेटी प्रियांशी को लेकर एक इमारत के तीसरे फ्लोर पर चढ़ी और कूद गई.

बिल्डिंग से गिरने पर जहां बच्ची की तुरंत ही मौत हो गई वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है. एसएचओ वीरेंद्र कुरील ने बताया कि महिला के भाई द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर उसके 35 साल के पति रविंद्र कुमार को शनिवार को गिरफ्तार किया है. कुरील ने बताया कि,’महिला का अभी भी इलाज चल रहा है.घटना के कारणों की आगे की जांच जारी है.’

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब जिंदगी या परिवार से तंग महिला ने अपने बच्चों के साथ जान देने की कोशिश की हो. बल्कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं. हाल में बांदा से रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक घटना सामने आई थी. यहां पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को कपड़े से शरीर से बांधा, छोटे को कमर से कसकर थामा और केन नहर में छलांग लगा दी. पुलिस ने चारों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पति को हिरासत में लिया.

- Advertisement -