Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 468

DELHI : दिल्ली के दो स्कूलों और एक कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद

द्वारका में दो स्कूल और एक कॉलेज को आज बम की धमकी मिली जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल को खाली कराया गया. इनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका भी शामिल है. मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते को तलाशी के लिए बुलाया गया है. दिल्ली फायर सर्विस ने इसकी पुष्टि की है.द्वारका में दो स्कूल और एक कॉलेज को आज बम की धमकी मिली जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल को खाली कराया गया. इनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका भी शामिल है. मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते को तलाशी के लिए बुलाया गया है. दिल्ली फायर सर्विस ने इसकी पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक स्कूलों को मेल करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. फायर डिपार्टमेंट को 7 बजकर 24 मिनट पर इसकी जानकारी मिली. सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में कुछ नहीं मिला है.इससे पहले भी 16 जुलाई को राजधानी दिल्ली में स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थी. 16 जुलाई को पांच स्कूलों को बम की धमकियां दी गई थी, जो द्वारका, पश्चिम विहार और हौज खास में स्थित हैं. इन धमकियों से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में दहशत है. हैरानी की बात यह है कि ये धमकियां ईमेल के जरिए भेजी जा रही हैं, जिन्हें लेकर दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते सतर्क हो गए हैं.

16 जुलाई को द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल और एक अन्य स्कूल को धमकी भरा मेल मिला था. इससे पहले भी 15 जुलाई को सेंट थॉमस स्कूल के अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन और रामजस कॉलेज को भी इसी तरह की धमकी मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी संस्थानों को खाली कराया और सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित साइंटिस्ट डिफेंस कॉलेज को सुबह 7:15 बजे ईमेल के माध्यम से धमकी मिली कि कॉलेज और लाइब्रेरी में आरडीएक्स रखा गया है और कॉलेज को बम से उड़ाने की योजना है. धमकी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे कॉलेज परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया.

LUCKNOW : घर में चोरी करके नौकर ने SIP, FD और इंश्योरेंस में किया निवेश, दस लाख की जमीन भी खरीदी

0

पूछताछ में नौकर ने बताया कि उसने चोरी की रकम से उड़ाई नहीं, बल्कि अपने शहर के बैंककर्मी की मदद से उसे विभिन्न जगहों पर निवेश कर दिया है. उसने खुलासा किया कि चोरी किए गए पैसे से उसने बीमा पॉलिसी खरीदी गई, एसआईपी और एफडी में रकम डाली गई. इतना ही नहीं, दस लाख रुपये की जमीन भी खरीदी है. यह सुनकर कारोबारी दंग रह गया.

राजधानी लखनऊ के निशातगंज इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है. आमतौर पर चोरी करने वाले आरोपी पैसे उड़ाकर भाग जाते हैं या ऐशो-आराम में खर्च कर देते हैं, लेकिन यहां कहानी बिल्कुल अलग है. कारोबारी के घर से लाखों रुपये और जेवर चोरी करने वाले नौकर ने रकम को न केवल सुरक्षित रखा बल्कि उसे निवेश में लगा दिया. आरोपी ने चोरी के पैसों से बीमा पॉलिसी खरीदी, एसआईपी और एफडी में निवेश किया और इतना ही नहीं, दस लाख रुपये की जमीन भी खरीद डाली. पुलिस को इस मामले में कारोबारी की तहरीर के बाद केस दर्ज करना पड़ा.

 

निशातगंज के कारोबारी ने पुलिस को बताया कि उनके घर में काम करने वाला नौकर और उसकी पत्नी मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं. दोनों कई सालों से उनके यहां काम कर रहे थे और इसी वजह से घर के हर कमरे तक उनकी पहुंच थी. घर का कामकाज संभालते-संभालते नौकर दंपती ने विश्वास हासिल कर लिया और परिवार के लोग निश्चिंत होकर उन्हें घर की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपने लगे. लेकिन इसी भरोसे का गलत फायदा उठाते हुए नौकर ने योजनाबद्ध तरीके से चोरी को अंजाम दिया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कारोबारी के फ्लैट से आरोपी नौकर ने लाखों रुपए कैश और लाखों के जेवरात पार कर दिए. इतनी बड़ी रकम का गबन हुआ और शुरू में किसी को भनक तक नहीं लगी. कारोबारी ने जब घर के सामान और अलमारी की पड़ताल की तो उन्हें शक हुआ. जब उन्होंने नौकर से इस बारे में सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली.

पूछताछ के दौरान नौकर ने बताया कि उसने चोरी की रकम उड़ाई नहीं, बल्कि अपने शहर के बैंककर्मी की मदद से उसे विभिन्न जगहों पर निवेश कर दिया है. उसने खुलासा किया कि पैसे का इस्तेमाल करके बीमा पॉलिसी खरीदी गई, एसआईपी और एफडी में रकम डाली गई. इतना ही नहीं, दस लाख रुपये की जमीन भी खरीदी गई है. यह सुनकर कारोबारी और उनके परिजन भी दंग रह गए कि जिस नौकर ने उनके भरोसे को तोड़ा, उसने अपराध को एक निवेश योजना बना डाला.

माल बरामदगी का भरोसा दिलाते हुए आरोपी नौकर ने कुछ समय तक नाटक किया, लेकिन इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया. कारोबारी ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने नौकर और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामले में अब पुलिस बैंककर्मी की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है. कारोबारी ने बताया कि आरोपी नौकर ने पूछताछ में साफ कहा था कि बैंककर्मी की मदद से ही उसने निवेश किया. पुलिस यह जांच कर रही है कि कितनी रकम किस-किस स्कीम में डाली गई है और निवेश के नाम पर किन-किन कंपनियों या बैंकों से लेन-देन हुआ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कोई साधारण चोरी का मामला नहीं है, बल्कि योजनाबद्ध आर्थिक अपराध है. आरोपी ने रकम उड़ाने के बजाय उसे इस तरह से निवेश में लगाया कि अगर कुछ समय और गुजर जाता तो हो सकता था रकम का हिसाब लगाना भी मुश्किल हो जाता.

कारोबारी का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका नौकर ऐसा कदम उठा सकता है. वर्षों की सेवा और विश्वास के बाद उन्होंने उसे घर का हिस्सा मान लिया था. यही वजह थी कि नौकर और उसकी पत्नी का घर के हर हिस्से में आना-जाना था. लेकिन इसी भरोसे की आड़ में उसने गुपचुप चोरी को अंजाम दिया और रकम अपने व पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दी.

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाए जा रहे हैं. निवेश के कागजात, बैंक खातों और ट्रांजैक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है. जल्द ही नौकर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया जाएगा. साथ ही बैंककर्मी से भी पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि क्या उसने जानबूझकर अपराध में सहयोग किया है या वह अनजाने में इसमें शामिल हो गया.

 

ENTERTAINMENT : साउथ इंडस्ट्री में हुई नए चेहरे की एंट्री, महेश बाबू की भतीजी फिल्‍मों में करेंगी डेब्‍यू!

0

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. अब उनकी राह पर चलने को उनकी भतीजी भारती भी फिल्मों में डेब्यू करने के लिए एकदम तैयार हैं.

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. अब उनकी राह पर चलने को उनकी भतीजी भारती भी फिल्मों में डेब्यू करने के लिए एकदम तैयार हैं. टॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर तेजा उन्हें जल्द ही लॉन्च करने के लिए तैयार हैं. बता दें कि भारती घट्टामनेनी दिवंगत एक्‍टर-प्रोड्यूसर रमेश बाबू की बेटी हैं.

डेक्कन क्रॉनिलक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर तेजा एक रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं. भारती ने इससे जुड़े एक वर्कशॉप में भी हिस्सा लिया है. इसके लिए उन्होंने अपना लुक टेस्ट भी पूरा कर लिया है.

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि एक्टर महेश बाबू और रमेश बाबू दोनों ही परिवार भारती के डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. डायरेक्टर तेजा अपनी फिल्म में ऐसे चेहरे को लेना चाहते थे, जो पारंपरिक होने के साथ ही अट्रैक्टिव भी दिखे. पिछले साल महेश बाबू के चार्टबस्टर गाने ‘कुरिची मदाथापेट्टी’ पर भारती का डांस काफी वायरल हुआ था. माना जा रहा है कि इसी वीडियो ने उनकी राह आसान की है. इस वीडियो पर करीब 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं.

बता दें कि भारती वैसै तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, लेकिन उनके फॉलोवर्स अच्छी खासी संख्या में हैं. दिलचस्प बात ये है कि भारती ने अभी तक सिर्फ 7 पोस्ट किए हैं और उन्हें 27 हजार से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं. बता दें कि भारती ने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी पोस्ट 25 अगस्त 2024 को किया था. लेकिन फैंस इस फोटो पर अब कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने उन्हें टॉलीवुड में डेब्यू के लिए ऑल द बेस्ट लिखा तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘आप टॉलीवुड में जरूर सफल होंगी.’ अब देखना होगा कि भारती के साथ डायरेक्टर तेजा बड़े पर्दे पर क्या कमाल करते हैं.

MAHARASHTRA : कूड़ेदान में पड़ी मिली एक दिन की नवजात बच्ची, रोने की आवाज सुनकर गांववालों ने बचाई जान

कल्याण के बारावे गांव में एक दिन की नवजात बच्ची बोरे में लिपटी कूड़ेदान में मिली. ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुनकर उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह सुरक्षित है. पुलिस ने माता-पिता की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई हैं. आशंका है कि बच्ची को लड़की होने के कारण फेंका गया.

महाराष्ट्र में कल्याण के बारावे गांव इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दिन के नवजात बच्ची कूड़ेदान में बोरे में लिपटी पाई गई. दरअसल, कूड़ा फेंकने गए ग्रामीणों ने अचानक रोने की आवाज सुनी तो कूड़े में टटोलने लगे. बच्ची पर नजर पड़ते ही वह उसे बचाने दौड़ पड़े. आनन फानन में कल्याण के रुक्मिणीबाई अस्पताल में बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. अब बच्ची स्वस्थ और सुरक्षित है.

बच्ची को पाते ही ग्रामीणों ने तुरंत खड़कपाड़ा पुलिस को सूचना दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को कल्याण के रुक्मिणीबाई अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बच्ची का जन्म एक दिन पहले ही हुआ है. साथ ही उसको इसलिए फेंका गया क्योंकि वह लड़की थी.

खड़कपाड़ा पुलिस ने तीन विशेष टीमें बनाकर इस क्रूर कृत्य के पीछे माता-पिता का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. बच्ची के माता-पिता की तलाश में पुलिस ने विशेष तीन टीमें तैयार की हैं.बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी नवजात को बेटी के रूप में पैदा होने की सजा मिली हो, बल्कि आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जहां किसी मासूम को अपनों ने ही छोड़ दिया और गैरों ने सहारा दिया.

NATIONAL : Air India विमान को पायलट ने उड़ाने से किया इनकार’ ,ट्रैवल के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता…’

0

कोच्चि एयरपोर्ट पर रविवार रात दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया फ्लाइट AI 504 टेक्निकल स्नैग की वजह से टेकऑफ से पहले रोक दी गई. फ्लाइट में सांसद जेबी मथर और हिबी ईडन भी मौजूद थे. एक सांसद ने बताया कि कैप्टन ने विमान को उड़ाने से इनकार कर दिया था. एयरलाइन हाल ही में बार-बार टेक्निकल इश्यू को लेकर आलोचना झेल रही है.

कोच्चि एयरपोर्ट पर रविवार रात दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI 504 को अचानक टेकऑफ से रोकना पड़ा. यह फैसला टेक्निकल खामियों के सामने आने के बाद लिया गया. इस वजह से कई यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा. फ्लाइट में कुछ सांसद भी सवार थे, जिनमें राज्यसभा सांसद जेबी मथर भी शामिल थीं, जिन्होंने बताया कि कैप्टन ने ‘विमान को ट्रैवल के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता’ कहते हुए विमान को उड़ाने से इनकार कर दिया.

सांसद जेबी मथर ने बताया कि टेकऑफ से ठीक पहले पायलट ने ऐलान किया कि यह एयरक्राफ्ट अब यात्रा के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, “पायलट ने ऐलान किया है कि इस विमान से यात्रा नहीं हो पाएगी. यात्रियों को दूसरे एयरक्राफ्ट में शिफ्ट किया जाएगा और लगभग 1 बजे (रात को) रवाना किया जाएगा.”

इसी फ्लाइट में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन भी मौजूद थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि टेकऑफ के दौरान फ्लाइट को अजीब तरह का झटका लगा, जैसे विमान रनवे पर फिसल गया हो. उन्होंने कहा कि एअर इंडिया ने AI 504 को कैंसिल कर दिया और नई फ्लाइट 1 बजे भेजने का ऐलान किया, लेकिन अभी तक बोर्डिंग शुरू नहीं हुई. हिबी ईडन के मुताबिक, यह पिछले दिनों में एअर इंडिया का तीसरा विमान है जिसे Aircraft on Ground (AOG) करना पड़ा.

एअर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि फ्लाइट AI 504, जो कोच्चि से दिल्ली जा रही थी, को टेक-ऑफ के दौरान टेक्निकल इश्यू सामने आने पर रोका गया. एयरलाइन प्रवक्ता ने बताया, “कॉकपिट क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए टेक-ऑफ रन रोक दिया और विमान को मेंटेनेंस चेक के लिए वापस बे पर ले जाया गया.” यह फ्लाइट एयरबस A321 से ऑपरेट होनी थी.

कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि एअर इंडिया ने एयरक्राफ्ट बदलने का फैसला लिया है और नया डिपार्चर टाइम रात 1 बजे तय किया गया है. यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब एअर इंडिया लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन और टेक्निकल खामियों को लेकर आलोचना झेल रही है. 16 अगस्त को भी एअर इंडिया ने मिलान-Delhi फ्लाइट को आखिरी समय पर कैंसिल कर दिया था, और उस फ्लाइट में भी टेक्निकल समस्या का पता चला था.

BHAKTI : कब से कब तक मनेगा गणेश उत्सव? जानें स्थापना की सही विधि और मुहूर्त

0

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 27 अगस्त दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर होगा. ऐसे में इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025, बुधवार को मनाया जाएगा. गणेश जी की स्थापना के लिए मध्याह्न काल सबसे उत्तम माना गया है, क्योंकि मान्यता है कि इसी समय गणपति का जन्म हुआ था.

देशभर में गणेश महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. खासकर महाराष्ट्र और गुजरात में इस त्योहार की रौनक देखने लायक होती है. इस पर्व पर भक्त रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा करते हैं. घरों, मंदिरों और पंडालों में 10 दिनों तक गणपति की स्थापना कर श्रद्धा-भाव से पूजा-अर्चना की जाती है. इस दौरान चारों ओर “गणपति बप्पा मोरिया” की गूंज सुनाई देती है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 27 अगस्त दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर होगा. ऐसे में इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025, बुधवार को मनाया जाएगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी. गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर होता है, जो इस साल 6 सितंबर को पड़ रही है. 10 दिन पूजन के बाद भक्त गणपति से अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना करते हुए प्रतिमा का विसर्जन करते हैं.

गणेश जी की स्थापना के लिए मध्याह्न काल सबसे उत्तम माना गया है, क्योंकि मान्यता है कि इसी समय गणपति का जन्म हुआ था. 27 अगस्त 2025 को मध्याह्न काल में गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक रहेगा.

इस बार गणेश चतुर्थी का दिन बेहद खास है. इस साल गणेश चतुर्थी की शुरुआत बुधवार से हो रही है, जिससे बहुत शुभ माना जा रहा है. साथ ही 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर चार शुभ योग का निर्माण हो रहा है- शुभ योग, शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संयोग रहेगा. इसके अलावा हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र भी रहेगा.

सबसे पहले एक साफ चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत का संकल्प लें. इसे बाद’ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करते हुए गणेश जी का स्मरण करें. मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराकर नए वस्त्र और आभूषण पहनाएं. गणेश जी को मोदक, लड्डू, दूर्वा घास, लाल फूल और सिंदूर अर्पित करें. अंत में पूरे परिवार के साथ आरती करें और भक्तिभाव से पूजन संपन्न करें.

ENTERTAINMENT : दूसरी बार पिता बने बड़े अच्छे लगते हैं फेम नकुल मेहता, स्वतंत्रता दिवस पर बेटी ने लिया जन्म

बड़े अच्छे लगते हैं फेम एक्टर नकुल मेहता दूसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी जानकी ने 15 अगस्त के दिन बेटी को जन्म दिया है. नकुल ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी दी है. नकुल मेहता ने बेटी के साथ फोटो शेयर की है. फोटो में वो बेटी को निहारते दिखे. वहीं एक फोटो में उनका बेटा छोटी बहन को गोद में लिए नजर आए.

नकुल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- वो आ गई है. सूफी के पास फाइनली अपनी रूमी आ गई है. हमारा दिल भर गया है. 15 अगस्त 2025. फोटो में नकुल पत्नी जानकी के साथ फोटो लेते दिखे. सोशल मीडिया पर नकुल की पोस्ट वायरल है. हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है.

गौहर खान ने लिखा- आपके परिवार के लिए खुश हूं. भगवान की कृपा बनी रहे. बहुत बहुत बधाई. वहीं कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने लिखा- बधाई हो. रूमी के वेलकम के लिए. वहीं दीया मिर्जा ने लिखा- आप चारों के लिए बहुत सारा प्यार.नकुल और जानकी ने बेटी का नाम रूमी रखा है. रूमी का मतलब ‘खूबसूरत’. 1 जून 2025 को नकुल ने पत्नी जानकी की सेकंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. बता दें कि जानकी और नकुल ने 28 जनवरी 2012 में शादी की थी. वो 2021 में बेटे के पेरेंट्स बने. उन्होंने बेटे का नाम सूफी रखा.

वर्क फ्रंट पर नकुल मेहता टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं. उन्हें 2012 में शो प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा से फेम मिला था. इस शो के बाद नकुल की जर्नी आगे बढ़ती रही. वो इश्कबाज, बड़े अच्छे लगते हैं 2, दिल बोले ओबेरॉय, इंडियाज गॉट लेटेंट, क्राइम पेट्रोल जैसे शोज में दिखें.

 

DELHI : बेटे ने मां की लूटी इज्जत, चरित्र पर शक कर किया हैवानियत, पीड़िता की आपबीती

दिल्ली के हौज काजी इलाके में 39 वर्षीय युवक ने अपनी मां के साथ रेप किया. महिला ने पुलिस को बताया कि सऊदी से लौटने के बाद बेटे ने चरित्रहीन कहकर पहले हमला किया और 11 अगस्त को चाकू- कैंची से धमकाकर रेप किया. 14 अगस्त को भी वारदात दोहराई गई. हिम्मत जुटाकर महिला ने शिकायत दी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली के हौज काजी इलाके में 39 वर्षीय बेटे ने अपनी मां के चरित्र पर सवाल उठाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. महिला ने बताया कि सऊदी अरब से लौटने के बाद बेटे ने पहले मारपीट की, फिर 11 और 14 अगस्त को चाकू-चीरा दिखाकर रेप किया. डर और शर्म के कारण उसने पहले शिकायत नहीं की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अधिकारियों के मुताबिक, शिकायतकर्ता अपनी 25 वर्षीय बेटी के साथ हौज काजी पुलिस थाने पहुंची और आरोप लगाया कि उसका बेटा मोहम्मद फिरोज उर्फ सुहेल ने इस महीने कई बार उसके साथ मारपीट और यौन शोषण किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला ने बताया कि वह 25 जुलाई को अपने 72 वर्षीय पति और बेटी के साथ तीर्थयात्रा के लिए सऊदी अरब गई थी.

यात्रा के दौरान, उसके बेटे ने कथित तौर पर उसके पति के फोन पर कॉल किया और उस पर ‘खराब चरित्र’ का आरोप लगाया और अपने पिता से तुरंत दिल्ली लौटने और उसे तलाक देने की मांग की. 1 अगस्त को परिवार के घर लौटने के बाद, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी मां के साथ मारपीट की और अगले दिन फिर से उस पर हमला करने का प्रयास किया.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि अपनी सुरक्षा के डर से वह कुछ समय के लिए अपनी बड़ी बेटी के ससुराल चली गई. अधिकारी ने आगे बताया, उसने आगे आरोप लगाया कि 11 अगस्त को जब वह रात लगभग 9:30 बजे घर लौटी, तो उसके बेटे ने उससे अकेले में बात करने की जिद की. फिर उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया, चाकू और कैंची दिखाकर धमकाया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया.

पुलिस ने बताया कि डर और शर्म के मारे उसने घटना के बारे में तुरंत कुछ नहीं बताया और अपनी बेटी के साथ उसी कमरे में सोने लगी. हालांकि, 14 अगस्त की सुबह लगभग 3:30 बजे आरोपी ने कथित तौर पर यही हरकत दोहराई, जिसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाई और पुलिस से संपर्क किया. अधिकारी ने बताया कि बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. बता दें कि आरोपी स्नातक है, लेकिन फिलहाल बेरोजगार है, जबकि शिकायतकर्ता एक अनपढ़ गृहिणी है, जिसका पति एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी है.

BUSINESS : दूध-टूथपेस्ट से लेकर मोबाइल और साबुन तक… GST रिफॉर्म से क्या-क्या होगा सस्ता? देखें पूरी लिस्ट

सरकार अब इनमें से 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के स्लैब को खत्म करने जा रही है. बकायदा राज्यों के वित्त मंत्रियों के ग्रुप को इस योजना के बारे में प्लान साझा किया जा चुका है.सरकार जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. इसका ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में किया. पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी ढांचे में बड़े बदलाव किए जाएंगे ताकि टैक्स सिस्टम आम लोगों और कारोबारियों के लिए आसान हो सके.

फिलहाल देश में जीएसटी की चार दरें लागू हैं— 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सरकार इनमें से 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत वाले स्लैब को खत्म करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए राज्यों के वित्त मंत्रियों के ग्रुप को योजना का खाका सौंपा जा चुका है और सितंबर में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है. उससे पहले ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स इस प्रस्ताव पर अध्ययन करेगा.

क्या बदल जाएगा?

वर्तमान में अत्यावश्यक वस्तुओं पर कोई जीएसटी नहीं लगता है. रोजमर्रा के सामान जैसे साबुन, टूथपेस्ट आदि पर 5% जीएसटी, सामान्य वस्तुओं पर 12%, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और सेवाओं पर 18% तथा लग्जरी व हानिकारक वस्तुओं पर 28% जीएसटी वसूला जाता है.

नए प्रस्ताव के मुताबिक:

12% स्लैब को खत्म कर उसके अंतर्गत आने वाली वस्तुओं को 5% जीएसटी में लाया जाएगा.

28% स्लैब को खत्म कर उसकी अधिकांश वस्तुओं को 18% के दायरे में लाया जाएगा.

क्या होगा सस्ता?

5% जीएसटी में आने के बाद सस्ती होने वाली वस्तुएँ:
हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साबुन, टूथ पाउडर, प्रोसेस्ड फूड, फ्रोजन सब्जियाँ, कंडेंस्ड मिल्क, स्नैक्स, कंप्यूटर, मोबाइल, गीजर, प्रेशर कूकर, वैक्यूम क्लीनर, पानी का फिल्टर, इस्त्री, साइकिल, बर्तन, बारबेक्यू, ज्योमेट्री बॉक्स, ग्लोब, नक्शे, कृषि मशीनरी, एचआईवी डायग्नोस्टिक किट, ज़्यादातर वैक्सीन और आयुर्वेदिक दवाएँ.

18% में लाकर सस्ती होने वाली वस्तुएँ (पहले 28% में):
एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी, मोटरसाइकिल सीट, कार, बीमा, प्लास्टिक उत्पाद, रेज़र, प्रिंटर, एल्युमिनियम फॉयल, चीनी सिरप, प्रोटीन कॉन्सेंट्रेट और टैम्पर्ड ग्लास.

 

ENTERTAINMENT : जन्माष्टमी पर दिखी बॉलीवुड सेलेब्स की कृष्ण भक्ति, दही हांडी सेलिब्रेशन में जमाया रंग

0

16 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर जगह- जगह दही हांडी का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत कर महफिल की शोभा बढ़ाई. यहां देखें वायरल फोटोज

कल यानी 16 अगस्त को देशभर में जन्माष्टमी का त्यौहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया. इस खास मौके पर मुंबई में जगह- जगह दही हांडी का भी आयोजन किया गया था. इस दौरान इन कार्यक्रमों में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्रिटीज को भी देखा गया. जया प्रदा से लेकर जीतेन्द्र समेत कई पॉपुलर स्टार्स इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बने. अब इन कलाकरों के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.

बागी 4 के लिए सुर्खियां बटोर रहे टाइगर श्रॉफ मुंबई के अंधेरी में दही हांडी उत्सव का हिस्सा बने. इस इवेंट के लिए उन्हें रेड स्लीवलेस टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में कैजुअल ऑउटफिट में देखा गया. इस स्टाइलिश अवतार में अभिनेता अपने बाइसेप्स फ्लेक्स करते हुए नजर आए. वायरल वीडियो में फैंस उनका ऐसा फिटनेस देख एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

80 के दशक की मशहूर बॉलीवुड कपल जया प्रदा और जीतेन्द्र ने भी मुंबई के दही हांडी उत्सव में हिस्सा लिया. उनकी मौजूदगी ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दी. आज भी बॉलीवुड की इस हिट जोड़ी ने ऑडियंस को अपना दीवाना बनाया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है. इस एवरग्रीन जोड़ी का स्टाइलिश अवतार देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. साथ ही बॉलीवुड के इन दिग्गज कलाकारों को फेमस गाने ‘प्यार का तोहफा तेरा’ पर थिरकते हुए भी देखा गया.

पॉपुलर एक्ट्रेस हुमा कुरेशी ने भी अपने ग्रीन अनारकली में स्टाइलिश अंदाज में स्पॉटलाइट अपने नाम की. दही हांडी कार्यक्रम में एक्ट्रेस को थिरकते हुए भी देखा गया. जन्माष्टमी के मौके पर उनका ऐसा उत्साह देख फैंस अपने फेवरेट अभिनेत्री को जमकर तारीफ कर रहे हैं. ग्रीन अनारकली और हैवी एयरिंग्स के साथ एक्ट्रेस का लुक काफी ग्लैमरस लग रहा था. इस ऑउटफिट में हुमा बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं.

इवेंट में अभिनेत्री का एक्सपीरियंस भी काफी अच्छा रहा. हुमा कुरेशी ने कहा कि दही हांडी कार्यक्रम का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात ही. इसके साथ ही उन्होंने दही हांडी आयोजित करने वाले अथॉरिटीज से उन्हें हर साल न्योता देने की अपील की ताकि वो इस नेक काम का हिस्सा बन सके. हुमा की ऐसी कृष्ण भक्ति फैंस का दिल जीत रही है.

 

- Advertisement -