Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 469

MP: दो बेटियों का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, मां ने गुस्से में दिया वारदात को अंजाम

उज्जैन जिले के महिदपुर की तुलसापुर गांव में मां ने अपनी ही दो बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी. मृतकों में 4 वर्षीय अनिष्का और 8 माह की उमा शामिल हैं. आरोपी महिला आरती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. डॉक्टरों के अनुसार बच्चियों के शरीर पर मारपीट व चोट के निशान मिले हैं. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील से स्वतंत्रता दिवस पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक मां ने ममता को शर्मसार करते हुए अपनी ही दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, तुलसापुर गांव की इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला आरती ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी 4 वर्षीय बेटी अनिष्का और 8 महीने की दुधमुही बच्ची उमा का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद उसने अपनी जेठानी को बताया कि बच्चियों की हत्या कर दी है और उनके शवों को चटाई में लपेट दिया है. यह सुनते ही जेठानी के होश उड़ गए और उसने तुरंत बच्चियों के पिता अशोक को जानकारी दी. इसके बाद गांव के चौकीदार के जरिए पुलिस को घटना की सूचना दी गई.

महिदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए. पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह अकसर अपने बच्चों के साथ मारपीट करती थी. घटना के समय घर में कोई और सदस्य मौजूद नहीं था, इसी का फायदा उठाकर उसने यह कदम उठाया.

सिविल अस्पताल महिदपुर की डॉक्टर मैत्री मिश्रा ने बताया कि शाम करीब 7 बजे बच्चियों के शव अस्पताल लाए गए थे. जांच में उनके शरीर पर चोटों, नाखून और दांतों के निशान मिले हैं. चार वर्षीय बच्ची की नाक से खून बह रहा था. डॉक्टर ने बताया कि पुराने घाव भी दिखाई दे रहे हैं, जो बच्चों के साथ पहले भी हिंसा की ओर इशारा करते हैं. अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा.

एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि घटना बेहद दुखद है. शुरुआती जांच में यह मामला क्षणिक आवेश और गुस्से में उठाए गए कदम का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है. आरोपी मां ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Maharashtra: गाय ने महिलाओं पर किया हमला, सींग थामकर बचाई जान….

वाशिम जिले में अमर चौराहा परिसर में दो महिलाओं पर अचानक गाय के हमले का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पूरी घटना पास के घर पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में दिखता है कि महिलाएं अपने बच्चों के साथ जा रही थीं, तभी सामने से आई गाय ने उन पर हमला कर दिया.

महाराष्ट्र के वाशिम जिले से चौंकाने वाली एक घटना सामने आई है. यहां राह चलती महिलाओं पर अचानक गाय ने हमला कर दिया. पूरा मामला जिले के कारंजा शहर के अमर चौराहा परिसर का है. घटना मुकेश राय नामक व्यक्ति के घर पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसका फुटेज अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि दो महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ सड़क पर जा रही थीं. इसी दौरान सामने से आती गाय अचानक उन पर टूट पड़ी. गाय के हमले से घबराई महिला ने साहस दिखाते हुए उसके नुकीले सींग को पकड़ लिया और खुद को चोटिल होने से बचाने की कोशिश करने लगी. इसी बीच दूसरी महिला ने अपनी साथी को बचाने के लिए गाय की पूंछ पकड़ ली.

करीब आधे मिनट तक महिलाएं गाय से जूझती रहीं. आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंचने लगे, तभी गाय अचानक पलटकर पूंछ पकड़े महिला पर हमला करने के लिए दौड़ी. इस कोशिश में गाय महिला के छोटे बच्चे पर गिर गई. हालांकि, बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई और गाय कुछ ही पल बाद वहां से भाग निकली.

ENTERTAINMENT : फैसल खान ने भाई आमिर और परिवार संग खत्म किया रिश्ता, ऐलान कर बोले- हकदार नहीं…

0

फैसल को इस बात से और दुख पहुंचा जब परिवार ने भी उनके इन आरोपों को गलत बताया और स्टेटमेंट जारी कर इसे तूल ना देने का स्टेटमेंट जारी किया. फैसल ने साफ किया है कि वो अब उनसे जुड़े रहना नहीं चाहते, क्योंकि उनके ऊपर 2005 से अत्याचार हो रहा है.

आमिर खान के भाई और अभिनेता फैसल खान ने ऑफिशियल घोषणा की है कि वो अपने परिवार से सभी संबंध तोड़ रहे हैं. एक्टर का कहना है कि ये फैसला उन्होंने बहुत सोच कर, सभी दर्द झेलने के बाद लिया है. फैसल ने आरोप लगाया है कि परिवार ने उन्हें ‘पागल’ कहा, उनपर ‘शिजोफ्रेनिया’ का शिकार होने का गलत इल्जाम लगाया, उन्हें दवाइयां लेने के लिए मजबूर किया. इतना ही नहीं फैसल ने ये भी कहा कि आमिर ने उन्हें पूरे एक साल तक घर में बंद रखा.

फैसल को इस बात से और दुख पहुंचा जब परिवार ने भी उनके इन आरोपों को गलत बताया और स्टेटमेंट जारी कर इसे तूल ना देने का स्टेटमेंट जारी किया. फैसल ने साफ किया है कि वो अब उनसे जुड़े रहना नहीं चाहते, क्योंकि उनके ऊपर 2005 से अत्याचार हो रहा है.

फैसल ने बॉलीवुड बबल से अपना बयान शेयर किया जिसमें लिखा है, “मैं, फैसल खान, आज की तारीख से अपने परिवार के सभी संबंध, जो विशेष रूप से नीचे सूचीबद्ध हैं, दूर कर देता हूं. सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि आज से मैं अपने स्वर्गीय पिता ताहिर हुसैन या अपनी माता जीनत ताहिर हुसैन, या अन्य किसी परिवार सदस्य के परिवार का हिस्सा नहीं रहूंगा. और न ही उनकी संपत्ति से जुड़े किसी अधिकार का हकदार हूं और न ही किसी भी संपत्ति से जुड़ी जिम्मेदारी मेरी होगी.”

2007 में फैसल ने दावा किया था कि उनका परिवार उनसे साइन करने के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहा था. जब उन्होंने ऐसा करने से इंकार किया और घर छोड़ दिया, तब उनकी मां जीनत ताहिर हुसैन और बड़ी बहन निखत हेगड़े ने उन पर झूठे आरोप लगाए कि वो पैरेनॉइड शिजोफ्रेनिक है और समाज के लिए खतरनाक हैं. मामला अदालत तक गया और 5 महीने की सुनवाई के बाद फरवरी 2008 में फैसल के पक्ष में फैसला आया.

फैसल ने अगस्त 2025 में परिवार पर साजिश रचकर उनके खिलाफ झूठे बयान सोशल मीडिया और प्रेस में प्रकाशित करने का आरोप लगाया, जिसमें कहा गया कि वो मेन फैक्ट्स छिपा रहे हैं. उन्होंने जवाब में कहा कि असल में उनके परिवार वाले ही 2005 से उनका करियर और निजी, पेशेवर जीवन खराब करने में लगे हुए हैं.

RAJASTHAN : जयपुर में हिट एंड रन! तेज रफ्तार कार ने आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन को कुचला, दर्दनाक मौत

राजस्थान के जयपुर से खौफनाक हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां तेज रफ्तार कार ने आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन को कुचल दिया. जिससे रिटायर्ड कैप्टन की मौत हो गई.

राजस्थान के जयपुर से खौफनाक हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां तेज रफ्तार कार ने आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन को कुचल दिया. जिससे रिटायर्ड कैप्टन की मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सीसीटीवी के अनुसार टक्कर के बाद कार 10 फीट तक रिटायर्ड कैप्टन को घसीटते हुए लेकर चली गई. जिससे वो लहूलुहान हो गए. हालांकि इसके बाद भी कार सवार रुका नहीं और लहूलुहान हालत में उन्हें छोड़कर फरार हो गया.मृतक रिटायर्ड कैप्टन की पहचान नरसाराम जाजड़ा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि 15 अगस्त की सुबह वे साइकिल से चित्रकूट स्टेडियम जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आई बेकाबू कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. जिससे उनकी मौत हो गई. फिलहाल रिटायर्ड कैप्टन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि सीसीटीवी की मदद से कार चालक की पहचान की जा रही है. जल्द ही कार जब्त कर ली जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

National News : गुरुग्राम में मण्णापुरम गोल्ड बैंक पर दिनदहाड़े डकैती, लाखों की लूट, मैनेजर समेत कई घायल

0

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर रोड स्थित मण्णापुरम गोल्ड बैंक में शनिवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती को अंजाम दिया. 4 से 5 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर लाखों का सोना और नकदी लूट लिया. विरोध करने पर बैंक मैनेजर सहित कई लोगों पर बदमाशों ने हमला भी कर दिया. इस वारदात ने गुरुग्राम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में शीतला माता मंदिर रोड पर स्थित मण्णापुरम गोल्ड बैंक में दिनदहाड़े हुई डकैती ने पूरे शहर को दहला दिया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े 5 से 6 बजे के बीच 4 से 5 हथियारबंद बदमाश बैंक में दाखिल हुए. बैंक स्टाफ को हथियारों की नोक पर लेकर बदमाश सीधे बैंक मैनेजर के पास पहुंचे और नकदी और सोना सौंपने की धमकी दी.

बैंक मैनेजर ने बदमाशों का विरोध करने की कोशिश की, जिसके बाद डकैतों ने उनके सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के दौरान 2 से 3 अन्य कर्मचारियों को भी बदमाशों ने घायल कर दिया, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के अनुसार, डकैती में कितनी राशि और कितना सोना लूटा गया है, इसका अभी सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सका है. हालांकि शुरुआती जांच में सामने आया है कि डकैत लाखों रुपए की नकदी और सोना लूटकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारियों ने बताया कि बदमाश पूरी तरह से संगठित और योजनाबद्ध तरीके से बैंक में दाखिल हुए थे. हथियारों से लैस इन बदमाशों ने पूरे स्टाफ को कुछ ही मिनटों में काबू में कर लिया और बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.इस घटना ने गुरुग्राम पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दिनदहाड़े मुख्य सड़क पर स्थित बैंक में डकैती होने से लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो इस तरह की वारदात संभव नहीं थी.

फिलहाल पुलिस ने शहर के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर नाकेबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

UP : व्यापार में हुआ घाटा तो बिजनेसमैन दोस्त को किया अगवा… चंद घंटों में पुलिस ने ऐसे सुलझाया केस

उत्तर प्रदेश के आगरा में अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक व्यापारी का अपहरण उसके ही दोस्तों ने कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी से 10 लाख की फिरौती मांगी, लेकिन पुलिस की तत्परता से मामला चंद घंटों में ही सुलझ गया.

उत्तर प्रदेश के आगरा में अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक व्यापारी का अपहरण उसके ही दोस्तों ने कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी से 10 लाख की फिरौती मांगी, लेकिन पुलिस की तत्परता से मामला चंद घंटों में ही सुलझ गया. जिसके बाद पुलिस ने व्यापारी को सकुशल बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, घटना में शामिल दो आरोपी अभी भी फरार हैं. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के बजरंग नगर निवासी पूजा ने थाना किरावली पुलिस को सूचना दी थी कि उनके पति अनिल का अपहरण हो गया है. अपहरणकर्ता 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रहे हैं. अपहरण करने वालों के लगातार मोबाइल पर फोन आ रहे हैं. सूचना मिलने पर पुलिस एक्टिव हुई और सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस की गई. महज चार घंटे में पुलिस ने लेदर पार्क के पास से व्यापारी और दो अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानवेन्द्र सिंह और अभिषेक गुप्ता के रूप में हुई है. पूछताछ में अभिषेक गुप्ता ने बताया कि वह सर्फ और चाय का कारोबार करता है. व्यापार में घाटे की वजह से पैसों की जरूरत थी. वह अनिल को पहले से जानता था. इसी कारण मानवेन्द्र सिंह, विपुल शर्मा और गिरीश कटारा के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची. योजना के तहत अनिल को कारोबार के सिलसिले में धौलपुर ले जाया गया और लौटते समय किडनैपिंग का नाटक रचकर फिरौती मांगी गई.

आरोपियों ने नकली पिस्टल और तमंचा दिखाकर अनिल और उनके साथी अभिषेक को डराया-धमकाया. बाद में अनिल के फोन से उनकी पत्नी को कॉल कर ढाई लाख रुपये में डील तय हुई और रुपयों की अदायगी के लिए लेदर पार्क पर बुलाया गया. तभी पुलिस ने दबिश देकर मानवेन्द्र और अभिषेक को दबोच लिया, जबकि गिरीश कटारा और विपुल शर्मा फरार हो गए. पुलिस ने मौके से नकली पिस्टल, मोबाइल और एक इनोवा कार बरामद की है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ENTERTAINMENT : एल्विश यादव के घर हुई कई राउंड फायरिंग, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, कहा- सट्टे वाले तैयार रहो…

0

एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग केस में नया अपडेट आया है. इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने ली है. एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसका दावा किया गया है.गुरुग्राम के सेक्टर 56 में यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह तड़के करीब 5:30 से 6 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. बाइक पर सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने करीब 24 से 30 राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद वो मौके से फरार हो गए.अब इस मामले में नया अपडेट आया है. इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने ली है. एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसका दावा किया गया है.

विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली. गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि,’जय भोले की, हां भाई राम राम सारे भाइयों को. आज जो एल्विश यादव के घर गोली चली है, वो नीरज फरीदपुर और भाऊ रितोलिया ने चलाई है. इसको आज हमने अपना परिचय दिया है.

‘बहुत घर बर्बाद कर लिए इसने सट्टे का प्रमोशन करके और ये जो भी सोशल मीडिया के कीड़े हैं, सबको वॉर्निंग है, जो भी सट्टे का प्रमोशन करता मिला, उसके पास कॉल या गोली कभी भी आ सकती है. तो जो भी सट्टे वाले हैं, तैयार रहो. राम राम, राव इंद्रजीत यादव.’

एल्विश यादव के घर फायरिंग मामले में सेक्टर 56 थाना के SHO विनोद कुमार का बयान आया है. उन्होंने बताया कि एल्विश वारदात के वक्त घर में मौजूद नहीं थे. उनके पिता रामावतार की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो ने एल्विश के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. एल्विश के पिता ने कहा है कि हमारी किसी से कोई रंजिश नही है.

फायरिंग एल्विश यादव के घर के नीचे के फ्लोर पर हुई, जबकि वह खुद उस वक्त बाहर काम करने गए हुए थे. यूट्यूबर के पिता ने भी बताया कि जब हमला हुआ सभी घर में सो रहे थे. घर में उनके परिवार के सदस्य और एक केयरटेकर मौजूद थे जो सुरक्षित हैं. किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है.

पुलिस ने मौके से गोलियों के कई खाली खोखे बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया, किन कारणों से यह हमला हुआ, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं.

एल्विश यादव अपने विवादित बयानों और अतीत के कई मामलों की वजह से चर्चा में रहते आए हैं. हाल ही में बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग की घटना हुई थी, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

MAHARASHTRA : शख्स ने 4 बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी कूदा, पांचों की हुई मौत,पत्नी से हुई थी लड़ाई……

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में एक व्यक्ति की पत्नी से लड़ाई हुई तो उसने अपने चार बच्चों की कुएं में फेंककर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी खुदकुशी कर ली. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से सभी के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.जानकारी के अनुसार अहिल्यानगर जिले के श्रीगोन्दा तहसील के चिखली कोरेगांव के अरुण काले की पत्नी के साथ शनिवार को लड़ाई हो गई. झगड़े के बाद अरुण आश्रमशाला में पढ़ रहे अपने चार बच्चों को लेकर बाइक पर बिठाकर शिरडी से 10 किलोमीटर दूर कोराहले गांव स्थित खेत के कुएं में गया.

यहां पहुंचने के बाद उसने अपनी एक बेटी और तीन बेटों को कुएं में फेंक दिया. इसके बाद खुद भी कुएं में कूद गया. जिससे पांचों लोगों की मौत हो गई. पांचों की जब काफी देर तक जानकारी नहीं लगी तो परिजनों ने तलाश शुरू की. जिसके बाद जानकारी मिली कि अरुण काले ने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी है.

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस पहुंची और सभी शवों को कुएं से बाहर निकलवाया. पुलिस ने बताया कि अरुण काले नामक व्यक्ति ने पत्नी से लड़ाई के बाद अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. सभी के शवों को निकलवारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. मृत बच्चों की आयु 6 से 9 वर्ष के बीच है. मृतक अरुण काले ( उम्र 35) का शव कुएं से जब बाहर निकाला गया, तब उसका बाया हाथ और बाया पांव रस्सी से बंधा नजर आया.

DELHI : दिल्ली पुलिस कमिश्नर का सख्त कदम, जन्माष्टमी ड्यूटी में लापरवाही पर इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी ड्यूटी में लापरवाही सामने आई है. पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह के औचक निरीक्षण में कई पुलिसकर्मी अपनी पोस्ट से नदारद पाए गए. इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. अन्य अनुपस्थित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच जारी है.

दिल्ली में जन्माष्टमी के अवसर पर सुरक्षा और व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है. आउटर नॉर्थ जिले स्थित इस्कॉन मंदिर में हुए इंतजामों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह को कई खामियां मिलीं. इस दौरान कई पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं पाए गए.मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में एक इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक, जन्माष्टमी जैसे बड़े आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों का इस तरह गायब होना भारी लापरवाही माना जा रहा है.

कमिश्नर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई और लापरवाह पाए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए. फिलहाल जिन आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है, उनके अलावा भी कई और पुलिसकर्मी अपनी पोस्ट से अनुपस्थित मिले थे. पुलिस विभाग अब उनके कारणों की जांच कर रहा है और स्थिति स्पष्ट होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी. जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस पर होती है. इस लापरवाही के सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

SPORTS : भारतीय टीम को मिली गुड न्यूज, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पास किया फिटनेस टेस्ट, सेलेक्शन मीटिंग में भी लेंगे हिस्सा

0

एशिया कप में भारत को पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. भारतीय टीम का अभियान 10 सितंबर को शुरू होगा, जब वो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात से मुकाबला खेलेगी.

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर को होनी है और इसका खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा. एशिया कप इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों अबू धाबी और दुबई में आयोजित होना है. एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान 19 अगस्त को किया जा सकता है, जिसपर सबकी निगाहें टिकी हैं.

एशिया कप से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है. कप्तान सुर्यकुमार यादव फिट हो गए हैं और वो टीम इंडिया की कमान संभालने के लिए तैयार हैं. सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे थे, जहां उन्होनें फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. सूर्यकुमार अब एशिया कप के लिए मुंबई में होने वाली चयन समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘उन्होंने अपनी फिटनेस साबित कर दी है और एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए उपलब्ध रहेंगे. कुछ दिन पहले तक सूर्यकुमार यादव COE में थे, जहां वो रिहैब प्रोसेस से गुजरे. अब उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है. वह चयन समिति की बैठक में शामिल होंगे.’

बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की समाप्ति के बाद जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी. इसके चलते वह कुछ समय के लिए मैदान से दूर रहे. सर्जरी के बाद सुर्यकुमार ने फैन्स से अपडेट शेयर करते हुए लिखा था, ‘स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी सफल रही है. मैं अब ठीक होने की राह पर हूं और जल्द ही मैदान पर लौटने का इंतजार कर रहा हूं.’

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का अभियान 10 सितंबर को शुरू होगा, जब वो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मुकाबला खेलेगी. फिर 14 सितंबर को भारतीय टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का इसी मैदान पर सामना करेगी. जबकि 19 सितंबर को टीम इंडिया का सामना अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में ओमान से होगा.

एशिया कप में भारत को पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. वहीं ग्रुप-बी में हॉन्ग कॉन्ग, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हैं. प्रत्येक ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-चार स्टेज में पहुंचेंगी. इसके बाद सुपर-चार चरण में टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

- Advertisement -