Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 472

Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में इन स्थानों पर रखें मोर पंख, बढ़ेगा सौभाग्य आएगी सुख-शांति

0

श्रीकृष्ण के माथे पर मोर पंख सुशोभित है. वास्तु के अनुसार घर पर मोर पंख होने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. जन्माष्टमी के शुभ दिन पर आप भी अपने घर पर मोर का पंख लाकर जरूर रखें.

जन्माष्टमी का पर्व शनिवार 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन लोग व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और मध्यरात्रि श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है.

जन्माष्टमी के दिन लोग अपनी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं. इन दिन किए जाने वाले सबसे सरल उपायों में एक है घर पर मोर का पंख रखना. जन्माष्टमी के पावन दिन पर आप मोर पंख लाकर अपने घर पर जरूर रखें.

जन्माष्टमी के दिन लोग अपनी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं. इन दिन किए जाने वाले सबसे सरल उपायों में एक है घर पर मोर का पंख रखना. जन्माष्टमी के पावन दिन पर आप मोर पंख लाकर अपने घर पर जरूर रखें.

मोर पंख की शुभता को श्रीकृष्ण से जोड़ा जाता है. भगवान कृष्ण को मोर पंख अधिक प्रिय है. माता यशोदा कृष्ण का श्रृंगार करने के बाद उनके सिर पर मोर पंख लगाती थी, जोकि उनकी सुंदरता का प्रेम का प्रतीक था. कृष्ण के साथ विशेष संबंध होने के कारण मोर पंख को शुभ माना जाता है.

एस्ट्रोलॉजर और वास्तु विशेषज्ञ नितिका शर्मा बताती हैं कि, घर के कुछ स्थानों पर मोर पंख रखना बहुत शुभ माना जाता है. खासकर जन्माष्टमी के दिन मोर पंख रखना अधिक कारगर माना जाता है. आइये जानते हैं किन स्थानों पर मोर का पंख रखना होता है शुभ.

बच्चों के स्टडी रूम या पढ़ाई करने वाले स्थान पर मोर का पंख रख सकते हैं. क्योंकि इसकी सकारात्मक ऊर्जा मन को स्थिर करती है और ध्यान नहीं भटकने देती. साथ ही बच्चों के कमरे में मोर पंख रखने से नकारात्मकता का प्रभाव भी दूर रहता है.

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए इसे आप लिविंग रूम में भी रख सकते हैं. इसके साथ ही मोर पंख का तिजोरी, धन रखने वाले स्थान या घर की उत्तर दिशा में रखना भी शुभ होता है.

Rajasthan : स्वतंत्रता दिवस के दिन राजस्थान के दो स्कूलों में बड़ा हादसा, एक बच्ची की मौत, कई घायल

0

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान के दो शहरों में स्कूल का हिस्सा गिरा गया. दोनों हादसों में एक बच्ची की मौत हो गई है. वहीं आधा दर्जन घायल है. पहला हादसा उदयपुर में आदिवासी बाहुल्य इलाके कोटडा के पाथर पड़ी गांव में मरम्मत किए जा रहे सरकारी स्कूल का छज्जा गिरने से हुआ.

 

छज्जा गिरने से वहां बकरी चरा रही दो बच्चिया मलबे में दब गई. इसमें से एक बच्ची की मौत हो गई है, जबकि दूसरी घायल है. सूचना के मुताबिक स्कूल बिल्डिंग जर्जर हालत में थी और इसकी मरम्मत की जा रही थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. के साथ ही बूंदी जिले में एक प्राइवेट स्कूल की फॉल्स सीलिंग गिरने से पांच छात्राएं घायल हो गई. घायल छात्राओं की उम्र 6 से 13 साल के बीच है. बूंदी में घायल बच्चियों की हालत खतरे से बाहर हैं. बूंदी जिले में ही एक स्कूल की दीवार गिरने की भी खबर आ रही है.

 

Entertainment News : Border 2 की रिलीज डेट कंफर्म, हिंदुस्तान के लिए लड़ते दिखे सनी देओल ,फर्स्ट पोस्टर आउट

0

सनी देओल की बॉर्डर हिट साबित हुई थी. अब कई सालों बाद सनी देओल बॉर्डर 2 लेकर आ रहे हैं. जब से उन्होंने फिल्म की अनाउंसमेंट की थी फैंस तभी से इसके अपडेट को लेकर एक्साइटेड थे. आज 15 अगस्त के खास मौके पर सनी देओल ने फैंस को गिफ्ट दिया है. उन्होंने बॉर्डर 2 के फर्स्ट पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

बॉर्डर 2 के पोस्टर की बात करें तो सनी देओल मिलिट्री की ड्रेस में सबसे आगे खड़े हुए हैं और दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहे हैं. उनका फायर लुक देखने को मिल रहा है. सनी देओल ने फर्स्ट पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे फिर एक बार. बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 22 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है.’ सनी देओल के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट करके खुशी जाहिर कर रहे हैं. एक ने लिखा- एक बार फिर तबाही के लिए तैयार हो जाओ. दूसरे ने लिखा-हिंदुस्तान जिंदाबाद.

सनी देओल ने 15 अगस्त के खास मौके पर फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करके फैंस को खुश कर दिया है. ये फिल्म 26 जनवरी के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म की शूटिंग चल रही है और सनी देओल शूटिंग को लेकर भी अपडेट शेयर करते रहते हैं. रिलीज डेट के सामने आने के बाद फैंस को अभी से 26 जनवरी का इंतजार हो रहा है.

बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. कुछ दिनों पहले वरुण धवन का मूछों में फिल्म से पहला लुक सामने आया था. जो लोगों को काफी पसंद आया है.

 

Rajasthan News : नहाते हुए बहू को देखता था ससुर, फिर रात में किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तारी के बाद परिवार ने किया प्रदर्शन

0

राजस्थान के रामगंजमंडी में 55 वर्षीय रिटायर्ड फौजी और बीजेपी कार्यकर्ता ओम प्रकाश मेघवाल को बहू से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुर नहाते समय झांकते थे और एक रात जबरन पास आने की कोशिश की. पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की.

रामगंजमंडी कस्बे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने 55 वर्षीय रिटायर्ड फौजी और बीजेपी कार्यकर्ता ओम प्रकाश मेघवाल को बहू से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है. वह खैराबाद पंचायत समिति की प्रधान के पति भी हैं.

पुलिस के अनुसार पीड़िता 22 वर्षीय महिला है, जिसका पति जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है. महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका ससुर कई बार नहाते समय उस पर नजर रखता था. एक रात उसने जबरन पास आने और दुष्कर्म की कोशिश की. जब उसने शोर मचाया तो वह पीछे हट गया.

यह घटना 2 अगस्त को महिला की शिकायत के बाद दर्ज हुई. घटना के बाद महिला अपने मायके लौट गई. उसने आरोप लगाया कि परिवार ने एसडीएम को ज्ञापन देकर गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.मंगलवार को महिला और उसके परिवार ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया. सर्किल इंस्पेक्टर मनोज सिंह सिकरवाल ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जांच में साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. इस घटना ने इलाके में चर्चा और नाराजगी दोनों पैदा कर दी है.

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर कैसे करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार? भोग-प्रसाद की पूरी विधि भी समझें

0

Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का श्रृंगार प्रेम, श्रद्धा और पूरे भक्ति भाव से करना चाहिए. सबसे पहले भगवान को स्नान करवाकर स्वच्छ करें, फिर एक साफ कपड़े पर बैठाकर श्रृंगार शुरू करें.

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन वृंदावन में अद्भुत रौनक देखने को मिलती है. देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचकर इस उत्सव को देखते हैं. श्रीकृष्ण केवल भगवान ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीवन दर्शन का प्रतीक हैं. उनकी हर लीला में जीवन में बड़ी सीख हो सकती है. जन्माष्टमी पर भगवना का विशेष श्रृंगार भी किया जाता है और विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग भी अर्पित किया जाता है. आइए आज आपको इसी के बारे में विस्तार से बताते हैं.

कब है जन्माष्टमी 2025?

कृष्ण जन्माष्टमी की अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात 11 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 16 अगस्त को रात 9 बजकर 34 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल 16 अगस्त शनिवार को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा. जन्माष्टमी का पूजन मुहूर्त 16 अगस्त को रात 12 बजकर 4 मिनट पर शुरू होकर 12 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा. जिसकी अवधि कुल 43 मिनट की रहेगी.

श्रीकृष्ण का श्रृंगार प्रेम, श्रद्धा और पूरे भक्ति भाव से करना चाहिए. सबसे पहले भगवान को स्नान करवाकर स्वच्छ करें, फिर एक साफ कपड़े पर बैठाकर श्रृंगार शुरू करें.

श्रृंगार में ताजगी और सुंदरता लाने के लिए फूलों का खूब प्रयोग करें. गेंदा, गुलाब, मोगरा या चमेली के फूल भगवान को अति प्रिय हैं. भगवान को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं, क्योंकि पीला रंग उनका सबसे पसंदीदा रंग माना जाता है.

इसके बाद उनके माथे, गले और हाथों में चंदन का लेप लगाएं. यह न केवल भगवान के श्रृंगार को सुंदर बनाता है, बल्कि पूरे वातावरण में मधुरता और पवित्रता भी घोल देती है.

इस बात का खास ध्यान रखें कि श्रृंगार में काले रंग का प्रयोग न करें, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है. यदि संभव हो तो भगवान को वैजयंती के फूल अर्पित करें. वैजयंती के फूल की माला भगवान को अत्यंत प्रिय होती है.

अंत में उनके सिर पर मोरपंख वाला मुकुट या पगड़ी सजाएं. गले में फूलों की माला पहनाएं और हाथ में बांसुरी रखें. इस तरह आपका श्रृंगार न केवल सुंदर दिखेगा, बल्कि उसमें भक्ति और प्रेम की झलक भी दिखाई देगी. श्रृंगार के बाद लड्डू गोपाल को झूले पर विराजमान करें और झूले को फूलों से सजाएं. साथ ही भजन-कीर्तन के साथ भगवान को धीरे-धीरे झुलाएं.

श्रीकृष्ण को अर्पित होने वाला प्रसाद

प्रसाद में पंचामृत अवश्य शामिल करें और उसमें तुलसी दल डालना न भूलें, क्योंकि तुलसी भगवान को अत्यंत प्रिय है. साथ ही मेवा, माखन और मिश्री का भोग लगाएं. बाजार में मिलने वाले मिश्री के दाने की जगह अगर आप धागे वाली मिश्री को पीसकर इसका प्रसाद में प्रयोग करें तो ये ज्यादा उत्तम होगा. कई स्थानों पर धनिये की पंजीरी भी अर्पित की जाती है, जो प्रसाद का विशेष भाग होती है. इस दिन प्रसाद में पूर्ण सात्विक भोजन शामिल करें, जिसमें आप पूरी, हलवा, सब्जी, खीर और लड्डू जैसे व्यंजन शामिल कर सकते हैं. मान्यता है कि इससे भक्त को मनोवांछित फल प्राप्त होता है.

National : जमीन विवाद से भड़की पुरानी रंजिश, पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, दो बेटियां हुईं अनाथ

0

धाराशिव जिले में जमीन विवाद के चलते पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम हुआ. करंजखेड़ा में सहदेव पवार और उनकी पत्नी की गाड़ी से टक्कर मारने के बाद कोयते से हत्या कर दी गई. आरोपी पड़ोसी किसान जीवन चव्हाण और उसके पिता बताए जा रहे हैं. इस वारदात में दंपति की दो छोटी बेटियां अनाथ हो गईं.

धाराशिव जिले में जमीन विवाद से उपजे पुराने झगड़े का खून से लथपथ अंत हुआ. करंजखेड़ा पाटोदा चौक में सहदेव पवार और उनकी पत्नी प्रियांका पवार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. आरोपियों में जीवन चव्हाण, उसके पिता हरिबा चव्हाण और अन्य लोग शामिल हैं.जानकारी के अनुसार, सहदेव पवार और जीवन चव्हाण पड़ोसी किसान थे. सहदेव के पास करीब 36 एकड़ जमीन थी, जबकि चव्हाण परिवार के पास केवल 2 एकड़. इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. कुछ साल पहले सहदेव ने जीवन पर जानलेवा हमला किया था, जिसके चलते सहदेव को जिला अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई थी. हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह 15 दिन पहले ही जेल से बाहर आए थे.

घटना वाले दिन दोपहर में करंजखेड़ा-लोहारा रोड पर आरोपियों ने सहदेव और उनकी पत्नी को पहले गाड़ी से टक्कर मारी, ताकि हमला हादसे जैसा लगे. इसके बाद कोयते (तेज हथियार) से सहदेव पर 10 से अधिक वार किए गए. प्रियांका का गला काटकर मौके पर ही मार डाला गया. सहदेव को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है. दंपति की पहली और तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली दो बेटियां अब अनाथ हो गई हैं. घटना के बाद उपविभागीय पुलिस अधिकारी स्वप्नील राठौड़ और पुलिस निरीक्षक गणेश पाटील की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

 

Entertainment : आजाद हिंदुस्तान की पहली हिट फिल्म जिसमें लेजेंडरी सिंगर ने किया था छोटा रोल, थिएटर्स में उमड़ पड़ी थी भीड़…….

0

आज भारत के सभी देशवासी 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएंगे. इस खास मौके पर हम आपको उस फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो आजाद हिंदुस्तान की पहली हिट फिल्म थी और जिसमें एक लेजेंडरी प्लेबैक सिंगर का भी छोटा सा रोल था.

आज भारत देश को अंग्रेजों से आजाद हुए 78 साल का समय बीत चुका है. जब भारत आजाद हो रहा था, तब देश में एक अलग माहौल था. कहीं पार्टीशन के कारण हर तरफ लोग परेशान थे, तो कहीं खुशियों की लहर थी. लेकिन इसी 15 अगस्त 1947 के दिन हिंदी सिनेमा की तरफ से एक ऐसी फिल्म ‘शहनाई’ रिलीज हुई जो आजाद हिंदुस्तान की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई.

‘शहनाई’ दरअसल एक मुस्लिम ड्रामा है जिसे पी.एल.संतोषी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में लेजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार के भाई नासिर खान मेन लीड में थे. उनके साथ रेहाना अंजुम चौधरी थीं जिन्हें सिर्फ रेहाना नाम से जाना जाता था और एक्ट्रेस इंदुमती भी शामिल थीं. इसकी कहानी एक ऐसे संघर्ष कर रहे एंटरटेनिंग आर्टिस्ट और उसकी चार बेटियों की है, जिसकी पत्नी को उनके पेशे से होने वाली बदनामी की चिंता रहती है.

फिल्म थिएटर्स में तब रिलीज हुई थी, जब देश के कई हिस्सों में दंगे हो रहे थे और लोग एक जगह से दूसरी जगह पलायन कर रहे थे. इन सभी कारणों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. लोग थिएटर्स के बाहर लंबी-लंबी लाइने लगाकर इसे देखने पहुंच रहे थे. शहनाई साल 1947 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक थी. हालांकि आज के दौर की तरह इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या है, ये जानकारी कहीं मौजूद नहीं है.

फिल्म में उस वक्त हिंदी सिनेमा जगत के भी कई बड़े नाम शामिल थे. जैसे लेजेंडरी सिंगर किशोर कुमार, जिन्होंने फिल्म में एक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाया था. इस फिल्म के दौरान उनकी उम्र महज 18 साल ही थी. वहीं उनके अलावा कई सारे कॉमिक कलाकार जैसे वी.एच.देसाई और मशहूर कॉमिक एक्टर महमूद के पिता मुमताज अली भी शामिल थे.

‘शहनाई’ ने कई एक्टर्स की जिंदगी रातों-रात बदली थी. इसी फिल्म से एक्ट्रेस रेहाना की जिंदगी भी बदल गई थी. उन्हें इसके बाद करीब 4-5 सालों तक सिनेमा में अपने काम से अपना लोहा मनवाया. हालांकि इसके मेन हीरो नासिर खान का करियर ‘शहनाई’ नहीं चमका पाई. उन्हें अपने भाई दिलीप कुमार जैसा स्टारडम हासिल नहीं हो पाया.

Lucknow : गांजा मिलाकर खिलाता था आलू टिक्की और चटनी, लखनऊ में चाट वाला ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

0

लखनऊ पुलिस ने मोहल्लों में गांजा बेचने वाले एक चाट विक्रेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि चाट बेचने वाला अपने आलू टिक्की और चटनी में गांजा मिलाकर “खास ग्राहकों” को परोसता था. वहीं दूसरी कार्रवाई में तीन तस्करों को स्कूल बैग में गांजा सप्लाई करते पकड़ा गया. पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 4.7 किलो गांजा बरामद किया है और सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो स्ट्रीट फूड बेचने की आड़ में गांजे की सप्लाई करते थे. पुलिस ने स्ट्रीट फूड विक्रेता और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों मामले अलग-अलग इलाकों के हैं, लेकिन दोनों में नशे की खपत का तरीका चौंकाने वाला है. पहला मामला मोहनलालगंज क्षेत्र का है, जहां 42 साल के प्रमोद साहू नामक चाट विक्रेता को पुलिस ने धर दबोचा.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रमोद एक छोटे से खोखे पर आलू टिक्की और उबले अंडे बेचता था. पुलिस के अनुसार, वह कुछ ‘खास ग्राहकों’ के लिए आलू टिक्की, चटनी और अन्य स्नैक्स में गांजा मिलाकर परोसता था. इसके साथ ही वह पैकेट में गांजा भी बेचता था. इस तरह के ‘मिलावटी’ खाने से ग्राहक नशे की गिरफ्त में आते और उसका नियमित ग्राहक बन जाते थे. पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद छापेमारी कर प्रमोद को गिरफ्तार किया गया.

दूसरा मामला नाग्राम थाना क्षेत्र का है. यहां पुलिस ने मनीष यादव (26), देव रावत (28) और जगदीप यादव (43) नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोप है कि यह गिरोह गांजा को स्कूल बैग में भरकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, टैक्सी स्टैंड, और यहां तक कि स्कूल-कॉलेज के आसपास बेचता था. ये छोटे पॉलिथीन पैकेट में गांजा बेचते थे, जिनकी कीमत 500 रुपये से 1200 रुपये तक होती थी.नाग्राम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ई-रिक्शा में सवार इन तीनों को सामेसी और करोरा बाजार के बीच एक नहर के पास रोका. तलाशी में 4.7 किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, गांजा की यह खेप आसपास के युवाओं और छात्रों को सप्लाई की जानी थी.

मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे की सप्लाई को लेकर पुलिस ने चिंता जताई है. मोहनलालगंज के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही, नशे के इस नेटवर्क की पूरी तरह जांच की जा रही है ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके.

Bhakti : तिरंगे के रंग में रंगे बाबा विश्वनाथ, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय हिंद’ के नारे से गूंज उठा काशी धाम

0

बाबा विश्वनाथ के दरबार को तिरंगे के तीनों रंगों के फूलों से सजाया गया था. केसरिया गेंदा, सफेद रजनीगंधा और हरे रंग की पत्तियों से गर्भगृह का हर कोना दुल्हन की तरह सजा हुआ था. इसके अलावा, गर्भगृह में जगह-जगह राष्ट्र ध्वज भी लगाए गए थे, जो इस ऐतिहासिक क्षण को और भी खास बना रहे थे.

79वां स्वतंत्रता दिवस इस बार द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक वाराणसी के बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में राष्ट्रभक्ति और आध्यात्म के अनूठे संगम के साथ मनाया गया. आज तड़के सुबह मंगला आरती के दौरान बाबा काशी विश्वनाथ का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया. बाबा को राष्ट्र ध्वज के तीनों रंगों- केसरिया, सफेद और हरे रंग में सजाया गया था.

बाबा के दरबार को तिरंगे के तीनों रंगों के फूलों से सजाया गया था. केसरिया गेंदा, सफेद रजनीगंधा और हरे रंग की पत्तियों से गर्भगृह का हर कोना दुल्हन की तरह सजा हुआ था. इसके अलावा, गर्भगृह में जगह-जगह राष्ट्र ध्वज भी लगाए गए थे, जो इस ऐतिहासिक क्षण को और भी खास बना रहे थे. मंगला आरती के दौरान पूरा दरबार शंख और घंटियों की मधुर आवाज से गूंज उठा. हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगाए, जिससे पूरे माहौल में एक अद्भुत ऊर्जा का संचार हुआ. भक्तों का कहना था कि देशभक्ति और भोले की भक्ति का ऐसा अद्भुत संगम उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था.

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक ने बताया कि यह पहली बार है जब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाबा का ऐसा विशेष श्रृंगार किया गया है. उन्होंने कहा कि यह श्रृंगार देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ हमारी आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है. बाबा के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस ऐतिहासिक दृश्य को अपनी आंखों में कैद करना चाहते हैं. यह दृश्य बताता है कि आध्यात्म और राष्ट्रभक्ति दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं.

WORLD : पाकिस्तान पर यूएस मेहरबान! मूडीज ने बदली रेटिंग, जानें क्या होगा पड़ोसी मुल्क को Caa1 का फायदा

0

हाल में दो बार पाकिस्तान आर्मी चीफ का अमेरिका दौरा हुआ और दोनों देशों के करीब आने का असर अब दिखने लगा है. अमेरिकी एजेंसी मूडीज़ ने पाकिस्तान की क्रेडिट रेटिंग को Caa2 से अपग्रेड कर Caa1 कर दिया. इसके पीछे उसने दलील दी है कि अब पाकिस्तान की बाहरी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर हुई है. मूडीज़ की इस रेटिंग के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि आर्थिक नीतियां बिल्कुल सही दिशा में जा रही हैं.

क्या होगा रेटिंग बदलने का फायदा?

दरअसल, Caa2 बेहद कमजोर श्रेणी होती है, जिसमें पहले पाकिस्तान को रखा गया था. अब पाकिस्तान की रेटिंग में सुधार किया गया है, जो यह दर्शाता है कि उसकी आर्थिक स्थिति सुधरी है.

किसी भी देश की बेहतर रेटिंग होने से उस देश के साथ व्यापार और निवेश पर सीधा असर पड़ता है. पाकिस्तान की रेटिंग में सुधार के बाद उसके लिए लोन लेने की क्षमता और शर्तें बेहतर हो सकती हैं. ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान का केंद्रीय बैंक भी आगे अपनी नीतिगत दरों में बदलाव कर सकता है. अगर ऐसा हुआ, तो इस समय जो 11% रेट है, उसमें कटौती हो सकती है. इससे वहां की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा.

मूडीज का क्या है तर्क?

पाकिस्तान की रेटिंग अपग्रेड करने के बाद अमेरिकी रेटिंग एजेंसी ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान सरकार के लिए नजरिए को अब पॉज़िटिव से बढ़ाकर स्टेबल (स्थिर) कर दिया है. यह न केवल पाकिस्तान की बेहतर होती आर्थिक स्थिति को दर्शाता है, बल्कि आईएमएफ के तहत चल रहे कार्यक्रमों में प्रगति को भी दिखाता है. मूडीज रेटिंग के अपग्रेड करने के बाद पाकिस्ताानके वित्त मंत्री मो. औरंगजेब का कहना है कि पॉजिटिव इस इंडिकेटर के आधार पर अब आगे केन्द्रीय बैंक के पास नीतिगत दर को जो फिलहाल 11 फीसदी है, उसे कम करने की गुंजाइश हो गई है.

- Advertisement -

News of the Day