Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 473

NATIONAL : दिल्ली मेट्रो में सैनेटरी मशीनों की कमी, हाईकोर्ट ने DMRC से 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के लिए सैनेटरी बैंडिंग मशीनों और डिस्पोजल यूनिट की कमी को लेकर गायक जनहित याचिका पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डी. के. उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि याचिका में उठाए गए मुद्दे बेहद गंभीर हैं, क्योंकि महिलाओं को मेट्रो स्टेशनों पर टॉयलेट में सैनेटरी वेंडिंग मशीन न होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है.

जवाब देने के लिए समय चाहिए- DMRC वकील

दिल्ली हाईकोर्ट ने DMRC को निर्देश दिया कि वह 2 हफ्ते में विस्तृत जानकारी दें कि दिल्ली मेट्रो के कुल कितने स्टेशनों पर सैनेटरी वेंडिंग मशीनें और डिस्पोजल यूनिट लगाई गई हैं और उनमें से कितनी मशीनें इस समय काम कर रही हैं.

हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान DMRC के वकील ने कहा कि DMRC का मुख्य काम ट्रांसपोर्ट प्रणाली की योजना निर्माण और संचालन है. इसलिए इस मामले में जवाब देने के लिए समय चाहिए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए DMRC से पूछा कि मेट्रो स्टेशन पर टॉयलेट का रखरखाव कौन करता है. जब स्टेशन बनाते हैं तो उसमें टॉयलेट होता है, तो उसका संचालन और रखरखाव कौन करता है.

इस पर DMRC के वकील ने जवाब दिया कि इसकी जिम्मेदारी DMRC की है. इस पर अदालत ने कहा, “तो फिर आप क्यों कह रहे हैं कि आपकी जिम्मेदारी केवल ट्रेन चलाने तक सीमित है? टॉयलेट का रखरखाव भी आपकी जिम्मेदारी है.

 सिर्फ 6 से 7 मशीनें ही काम कर रही हैं- याचिकाकर्ता

दिल्ली हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता के मुताबिक दिल्ली मेट्रो के कुल 286 स्टेशनों में से केवल 40 स्टेशनों पर ही सैनेटरी वेंडिंग मशीन लगी है, और इनमें से सिर्फ 6-7 मशीनें ही काम कर रही हैं. कोर्ट ने इस पर चिंता जताते हुए DMRC से विस्तृत जानकारी को लेकर हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है.

हालांकि हाईकोर्ट में DMRC के वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट से इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए उचित समय देने की मांग की, जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर के लिए टाल दी है.

BOLLYWOOD : War 2 : ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म का तहलका

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 रिलीज हो गई है. फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है. सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं. फैंस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं. यूजर्स फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि फिल्म 1000 करोड़ तो कमाएगी ही.

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा- वॉर 2 मस्ट वॉच है. वास्तव में कई बार देखने वाली फिल्म है. फिल्म में सबकुछ है एक्शन, ड्रामा, इमोशन, ट्विस्ट सरप्राइज. सेकंड हाफ के ट्विस्ट जबरदस्त है. ऋतिक रोशन की स्क्रीन प्रेजेंस और औरा कोई भी उनकी एक्टिंग को मैच नहीं कर सकता.

वहीं एक यूजर ने लिखा- नाटू नाटू के बाद बेस्ट डुएट सॉन्ग है. एक यूजर ने लिखा- क्लाईमैक्स सीक्वेंस, ऋतिक और जूनियर एनटीआर फाइट सीक्वेंस, दोनों सुपरस्टार की पावर को स्क्रीन पर अच्छे से प्रोजेक्ट किया है. एक ने लिखा- फिल्म एटम बम है. ब्लॉकबस्टर हिट होगी.

यूजर्स ने बांधें तीराफ के पुल

एक नंबर फिल्म है. जूनियर एनटीआर और ऋतिक की एंट्री जबरदस्त है. फिल्म बेहतरीन थी. पठान इसके आगे कुछ भी नहीं है. 1000 करोड़ तो कहीं भी नहीं गए. वॉर 2 देखकर में स्पीचलेस हूं. एक भी डल मोमेंट नहीं. फुल एक्शन पैक्ड फिल्म. ऋतिक से आंखें ही नहीं हटी. जैसे तमाम कमेंट्स लोग फिल्म देखकर कर रहे हैं.

BUSINESS : Netflix, कॉलिंग और डेटा एक साथ, Jio के इन दो प्लान्स में है सबकुछ फ्री

Reliance Jio अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आया है. अब जियो के कुछ चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के साथ यूज़र्स को मुफ्त Netflix सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है. इससे यूज़र्स को अलग से नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लेने की ज़रूरत नहीं होगी और वे अपने पसंदीदा शोज और मूवीज़ का आनंद बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उठा सकेंगे.

इन दो प्लान्स में मिलेगा फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन

₹1,299 वाला Jio प्लान:

डेटा: 2GB प्रतिदिन

वैधता: 84 दिन (कुल 168GB डेटा)

कॉलिंग/SMS: अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज़ाना 100 SMS

अतिरिक्त फायदे: फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन, JioTV, JioCloud

किसके लिए बेहतर: मीडियम डेटा यूज़ करने वाले यूज़र्स जो Netflix का आनंद लेना चाहते हैं.

₹1,799 वाला Jio प्लान:

डेटा: 3GB प्रतिदिन

वैधता: 84 दिन (कुल 252GB डेटा)

कॉलिंग/SMS: अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज़ाना 100 SMS

अतिरिक्त फायदे: Netflix Basic प्लान फ्री, JioTV, JioCloud

किसके लिए बेहतर: हेवी डेटा यूज़र्स, गेमिंग, वीडियो कॉलिंग और हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग करने वालों के लिए.

कैसे करें रिचार्ज?
यूज़र्स इन प्लान्स का रिचार्ज MyJio ऐप, Jio की आधिकारिक वेबसाइट, या किसी भी लोकप्रिय पेमेंट ऐप (जैसे Paytm, PhonePe, Google Pay) से कर सकते हैं. रिचार्ज होते ही यूज़र अपना Netflix अकाउंट लिंक कर सकते हैं या नया अकाउंट बनाकर तुरंत स्ट्रीमिंग शुरू कर सकते हैं.

क्यों है ये डील खास?
बाजार में Netflix की बेसिक प्लान की कीमत ₹149 प्रति माह से शुरू होती है. ऐसे में यदि आप ₹1,299 या ₹1,799 के Jio प्लान का चुनाव करते हैं, तो एक ही रिचार्ज में कॉलिंग, इंटरनेट, SMS, Jio सेवाएं और Netflix की सुविधा मिलती है. यह डील खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो एंटरटेनमेंट और डेटा दोनों के शौकीन हैं.

1729 रुपये वाले प्लान में भी मिलते हैं कई बेनिफिट्स

एयरटेल का यह प्लान 2GB डेली डेटा के साथ आता है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ हर रोज 100 फ्री SMS दिए जाते हैं. साथ ही, प्लान में Netflix, Zee5, Xstream Play Premium और JioHotstar Super का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. इतना ही नहीं, पैक के तहत यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा भी पाते हैं. इसमें स्पैम फाइटिंग नेटवर्क और फ्री हैलोट्यून की सुविधा भी दी जाती हैं. इस प्लान की वैलेडिटी 84 दिन है.

WORLD : अमेरिका-रूस के बीच होने वाली बैठक भी बे’असर’, डॉलर के मुकाबले फिर टूटा भारतीय रुपया

0

तनाव कम करने के प्रयासों के तहत 15 अगस्त को प्रस्तावित रूस और अमेरिका की बहुप्रतीक्षित बैठक भी भारतीय रुपये में जोश नहीं भर पाई. गुरुवार, 14 अगस्त 2025 को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 2 पैसे की गिरावट आई और यह टूटकर 87.46 के स्तर पर पहुंच गया. एक दिन पहले, भारतीय करेंसी में 0.32 प्रतिशत यानी 28 पैसे की मजबूत बढ़त दर्ज की गई थी. चालू वित्त वर्ष में अब तक रुपये में करीब 2.25 प्रतिशत का अवमूल्यन हो चुका है, हालांकि अगस्त में अब तक 0.18 प्रतिशत की मजबूती देखने को मिली है.

रुपये में क्यों गिरावट?

रुपये में गिरावट के पीछे कई कारण हैं. फिनरेक्स ट्रेज़र्स एलएलपी के हेड ऑफ ट्रेजरी और एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली का कहना है कि आरबीआई की ओर से लगातार डॉलर की बिकवाली और हस्तक्षेप के कारण रुपये में ज्यादा गिरावट नहीं आई. इसके बावजूद, इस महीने विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 18,710 करोड़ रुपये की बिकवाली की है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव भी असर डाल रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी है कि यदि वे सीजफायर के लिए तैयार नहीं हुए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. वहीं, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भी धमकी दी है कि अगर ट्रंप और पुतिन की बातचीत विफल रहती है, तो भारत पर पेनल्टी के तौर पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को और बढ़ाया जा सकता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

HDFC सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार का कहना है कि रुपये ने 3 जुलाई के बाद से अपनी सबसे बड़ी एक दिन की तेजी दर्ज की.  अमेरिकी मुद्रास्फीति में गिरावट के बाद फेडरल रिजर्व से सितंबर की ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों के बीच डॉलर कमजोर हो गया. उन्होंने आगे बताया कि रुपये के प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के कई घरेलू और क्षेत्रीय कारक थे, जिनमें भारतीय शेयर और अन्य एशियाई मुद्राओं में लाभ, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में गिरावट शामिल है.

SPORTS : अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक कितनी अमीर हैं? जानिए उनका बिजनेस और नेटवर्थ

0

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ सगाई कर ली है, इस समारोह में दोनों परिवारों के लोग और कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए. सचिन को भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोग जानते हैं, अब इस परिवार से रिश्ता जुड़ने के बाद से लोग सानिया और उनके परिवार के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं. चलिए जानते हैं सानिया का परिवार कितना अमीर है, उनके बिजनेस और नेटवर्थ के बारे में.

अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है. सानिया मुंबई के एक बड़े कारोबारी परिवार से हैं, वह रवि घई की पोती हैं. वह खुद मुंबई स्थित मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में निदेशक भी हैं.

कितना अमीर है सानिया चंडोक का परिवार?
सानिया ऐसे परिवार से आती हैं जिसकी भारत के फ़ूड और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में गहरी पैठ है. सानिया रवि घई की पोती हैं, जो इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं.

द ब्रुकलिन क्रीमरी की स्वतंत्र निवल संपत्ति का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मूल कंपनी ग्रेविस फ़ूड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 में 624 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया. ये पिछले वर्ष की तुलना में 20% अधिक था. कंपनी की अधिकृत पूंजी 2.23 करोड़ रुपये और चुकता पूंजी 90,100 रुपये है.

घई परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप के अंतर्गत मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल का भी संचालन करता है. रिपोर्ट के अनुसार इसका मूल्य अगस्त 2025 तक 18.43 बिलियन डॉलर है.

पेट स्पा की फाउंडर हैं सानिया चंडोक
सानिया चंडोक मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में नामित भागीदार और इसकी निदेशक भी हैं. रिपोर्ट के अनुसार 2022 में करीब 90 लाख रुपये की अधिकृत पूंजी के साथ इस पेट स्पा को शुरू किया गया था, जो समूह के बड़े ब्रांडों की तुलना में यह एक छोटा सा बिजनेस है.

NATIONAL : झमाझम बारिश ने दिल्ली को किया ठप, सड़कें पानी-पानी और लंबा जाम, पुलिस ने क्या कहा?

0

14 अगस्त की सुबह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है, लेकिन कई जगह जलजमाव और भारी ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो गई है.

नोएडा सेक्टर 115, द्वारका, सबरोतो पार्क और आउटर रिंग रोड समेत कई हिस्सों में पानी भर गया है. लगातार हो रही बारिश से अंडरपास और मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ.

कईजगह जलजमाव सेमीरफ्तार

सुबह की शुरुआत में हुई तेज बारिश ने जहां तापमान में गिरावट लाकर मौसम सुहाना कर दिया, वहीं शहर के कई हिस्सों में जलजमाव ने राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं.

आउटर रिंग रोड के सबरोतो पार्क क्षेत्र और कई अंडरपास में पानी भरने से यातायात की रफ्तार थम सी गई. फुटबॉल फेडरेशन, दिल्ली जल बोर्ड के पास और भारत वंदना पार्क, द्वारका क्षेत्र में भीषण जाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

सड़कों पररेंगरहे हैं वाहन

द्वारका सेक्टर 9 चौराहे और आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही, जहां वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे थे. बारिश के कारण सड़क पर पानी और गड्ढों ने दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ा दी.

वहीं, नोएडा सेक्टर 115 में भी जलजमाव के कारण कई वाहन बंद हो गए और लोगों को धक्का लगाकर उन्हें किनारे करना पड़ा. बारिश के बीच दिल्ली पुलिस और यातायात पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं और लगातार सोशल मीडिया पर लोगों की शिकायतों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

मौसम विभाग ने दोपहर तक रुक-रुककर बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि, बारिश से दिल्लीवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जलनिकासी व्यवस्था की कमियों ने एक बार फिर पुराने सवाल खड़े कर दिए हैं.

SPORTS : बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करने पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- ‘दुनिया में किसी से नहीं…’

0

बाबर आजम की तुलना दुनिया के महान क्रिकेटर विराट कोहली से की जाती है. हालांकि कई दिग्गज मानते हैं कि विराट आजम की तुलना में काफी बड़े और रिकॉर्ड के मामले में आगे हैं, इसलिए इनकी तुलना नहीं होनी चाहिए. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद भी मानते हैं कि इन दोनों की तुलना नहीं होनी चाहिए, हालांकि इसके पीछे उनका मानना है कि इससे बाबर पर दबाव बढ़ता है.

एक इंटरव्यू में शहजाद अहमद ने कहा कि इस तरह की तुलना से खिलाड़ियों पर गैरजरुरी दबाव बढ़ता है, ये बाबर आजम के हालिया प्रदर्शन में साफ़ नजर आता है. उनका मानना है कि ये तुलना अनुचित भी है.

बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करने पर क्या बोले शहजाद

उन्होंने कहा, “जब सब सही था तब आप खिलाड़ियों की तुलना करने वाला अभियान चला रहे थे. अब जब वह फॉर्म में नहीं हैं, तो आप कह रहे हो कि 2 खिलाड़ियों की तुलना मत करो. विराट कोहली की तुलना दुनिया में किसी से नहीं की जा सकती. वह पीढ़ी के दिग्गज खिलाड़ी हैं, आदर्श हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “आप उनकी तुलना एमएस धोनी से भी नहीं कर सकते. धोनी बेशक से एक शानदार कप्तान रहे हैं, लेकिन एक बल्लेबाज, क्रिकेटर और एक एथलीट के तौर पर कोहली अकेले हैं. किसी की भी किसी से तुलना नहीं करनी चाहिए, ये सही नहीं है और ऐसा करने से खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव बनता है. ये बाबर आजम की हालिया फॉर्म में साफ़ नजर आता है.”

2 साल से बाबर आजम ने नहीं लगाया कोई अंतर्राष्ट्रीय शतक

आगामी एशिया कप में बाबर आजम खेलें, इसकी संभावना न के बराबर है. वह इस साल एक भी टी20 मैच नहीं खेले हैं, पीसीबी उन्हें लगातार ड्राप कर रही है. उन्हें अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाए हुए भी करीब 2 साल हो गए हैं. बाबर आजम ने आखिरी अंतर्राष्ट्रीय शतक 2023 में नेपाल के खिलाफ लगाया था. आज ही खत्म हुई वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भी वह 9 रन ही बना पाए, इससे पहले दूसरे वनडे में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे.

विराट कोहली और बाबर आजम का अंतर्राष्ट्रीय करियर

विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, इसके बाद इसी साल उन्होंने टेस्ट को भी अलविदा कह दिया. अब विराट कोहली सिर्फ ओडीआई फॉर्मेट खेलते हैं. भारत की अगली वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है.

विराट कोहली

  • टेस्ट: 123 मैचों में 9230 रन, 30 शतक और 31 अर्धशतक
  • टी20: 302 मैचों में 14181 रन, 51 शतक और 74 अर्धशतक
  • वनडे: 125 मैचों में 4188 रन, 1 शतक और 38 अर्धशतक

बाबर आजम

  • टेस्ट: 59 मैचों में 4235 रन, 9 शतक और 29 अर्धशतक
  • टी20: 134 मैचों में 6291 रन, 19 शतक और 37 अर्धशतक
  • वनडे: 128 मैचों में 4223 रन, 3 शतक और 36 अर्धशतक

BOLLYWOOD : रजनीकांत की ‘कूली’ पहले दिन मचाएगी गदर! रिलीज से पहले ही कर डाला बंपर कलेक्शन, जानें- एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

‘कूली’ का क्रेज अपने पीक पर है. हालांकि लोकेश कनगराज निर्देशित इस फ़िल्म की टिकट खिड़की पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से सीधी टक्कर होगी लेकिन  रजनीकांत की स्टार पावर को नकारा नहीं जा सकता, यही वजह है कि इस फिल्म के सिनेमाघरों में फर्स्ट-डे-फर्स्ट-शो (FDFS) देखने की होड़ के चलते ‘कूली’ की न केवल तमिलनाडु में, बल्कि पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में शानदार एडवांस बुकिंग हो रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘कूली’ ने प्री टिकट सेल में अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है?

‘कूली’ की कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट?
रजनीकांत स्टारर ‘कूली’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को दस्तक दे रही है. ये फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी में रिलीज होगी. फिलहाल इस एक्शन पैक्ड फिल्म की धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग हो रही है. वहीं अभी फिल्म की रिलीज में एक दिन बाकी है और इसके प्री टिकट सेल में बंपर उछाल आने की उम्मी है. वहीं ‘कूली’  की जबरदस्त प्री टिकट सेल देखते हुए फिल्मी पंडित इसके पहले ही दिन 100 करोड़ी बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं. वहीं इसकी एडवांस बुकिंग के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक

 

  • ‘कूली’  ने तमिल भाषा में 2डी फॉर्मेट में अब तक 9 लाख 96 हजार 436 टिकटों की प्री सेल की है.,
  • हिंदी भाषा में फिल्म के अब तक 24 हजार 450 टिकट की प्री बुकिंग हुई है.
  • तेलुगु में ‘कूली’  के अब तक 1 लाख 16 हजार 879 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है.
  • कन्नड़ में फिल्म की अब तक 1 हजार 842 टिकटों की प्री सेल हुई है.
  • इसी के साथ पूरे देश में कुली के अब तक 11लाख 39 हजार 607 टिकटों की एडवांस बुकिंग बो चुकी है. जिसके इसने अब तक 24.64 करोड़ का कलेक्शन भी कर लिया है.
  • वहीं ब्लॉक सीटों के साथ ‘कूली’  ने प्री टिकट सेल में 32.66 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.कूली’  ने 2025 की तीसरी सबसे ज़्यादा प्री-सेल्स का बनाया रिकॉर्ड
    ‘कूली’  की रिलीज़ में अभी 24 घंटे बाकी हैं, जिसमें बेहतरीन ट्रेंड देखने को मिलेंगे. लेकिन उससे पहले ही, कुली ने भारत में 2025 की दूसरी सबसे ज़्यादा प्री-सेल्स करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसने L2: एम्पुरान, विदामुयार्ची, गुड बैड अग्ली और गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ दिया है. इसका अगला टारगेट गेम चेंजर (31.80 करोड़) है.भारत में साउथ की 2025 की टॉप 5 एडवांस बुकिंग सेल्स (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर कुल कलेक्शन )

    • हरि हर वीरा मल्लू – 35 करोड़+ (प्रीमियर शो की प्री-सेल सहित)
    • गेम चेंजर – 31.80 करोड़
    • कुली – 24.64 करोड़
    • गुड बैड अग्ली – 18.90 करोड़
    • विदामुआर्ची – 18.40 करोड़
    • L2: एम्पुरान (18.15 करोड़) अब टॉप 5 से बाहर हो गई है.

NATIONAL : बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर में डूबने 3 दोस्तों की मौत, घर से बिना बताए निकले थे; मचा कोहराम

बीकानेर के कोडमदेसर तालाब क्षेत्र में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें इंदिरा गांधी नहर में नहाने गए तीन दोस्तों- राम व्यास (17), करण (15) और लक्की (15) की डूबने से मौत हो गई। तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर भैरूजी मंदिर दर्शन के लिए गए थे और लौटते समय नहर में नहाने के लिए रुक गए। गहराई का अंदाजा न होने के कारण तीनों पानी में डूब गए।

इस हादसे के बाद तीनों परिवारों में मातम छा गया। घटना मंगलवार शाम की है। बता दें करण और लक्की दसवीं कक्षा के छात्र थे, दोनों स्कूल से मार्कशीट लेने के लिए घर आए थे। दोनों पड़ोसी थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल में दसवीं बोर्ड के फॉर्म भरने के लिए मार्कशीट की जरूरत थी, जिसके लिए उन्हें घर भेजा गया था।

घर पहुंचने के बाद दोनों ने बैग रखा और बिना किसी को बताए अपने दोस्त राम व्यास के साथ भैरूजी मंदिर दर्शन के लिए निकल गए। राम व्यास दूध बेचने का काम करता था और तीनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे।

MAHARASTRA : बीजेपी नेता राज पुरोहित का राहुल गांधी पर विवादित बयान, ‘वे आवारा नेता की तरह घूम रहे हैं’

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता राज पुरोहित ने मंगलवार को राहुल गांधी को ‘घूमने वाला आवारा नेता’ करार दिया. राहुल गांधी ने आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को मानवीय, विज्ञान-समर्थित नीति से पीछे ले जाने वाला कदम बताया था. पुरोहित ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह शीर्ष अदालत के आदेश पर ध्यान केंद्रित करके राष्ट्रीय मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रहे हैं.

राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर से सभी आवारा कुत्तों को हटाने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश दशकों से चली आ रही मानवीय, विज्ञान-समर्थित नीति से पीछे ले जाना वाला कदम है. उन्होंने जोर देकर कहा कि आवारा कुत्तों को ‘पूरी तरह’ से हटाना क्रूर, अदूरदर्शी और हमारी करुणा को खत्म करने वाला कदम है.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली-एनसीआर के अधिकारियों को सड़कों से सभी आवारा कुत्तों को ‘शीघ्रतापूर्वक’ आश्रय स्थलों में स्थायी रूप से स्थानांतरित करने का निर्देश दिए जाने के एक दिन बाद राहुल गांधी की यह टिप्पणी आई.

आवारा नेता की तरह घूम रहे हैं राहुल गांधी- राज पुरोहित

पुरोहित ने शीर्ष अदालत के आदेश पर राहुल गांधी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कहा, “राहुल गांधी अदालत के आदेश पर ध्यान केंद्रित कर राष्ट्रीय मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल एक ‘आवारा नेता’ की तरह घूम रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “उन्हें (राहुल को) किसानों के कल्याण और गरीबी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. पाकिस्तान (परमाणु हमले) की धमकी के बीच उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करना चाहिए था.”

पुरोहित ने एक दिन पहले दिल्ली में हुए ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शनों को ‘पाखंड व राष्ट्र-विरोधी’ करार दिया और विपक्षी नेताओं से माफी की मांग की. पूर्व में पांच बार विधायक निर्वाचित हुए पुरोहित इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी को भगवान विष्णु का 11वां अवतार बताकर उनकी तारीफ कर चुके हैं.

- Advertisement -

News of the Day