Tuesday, March 24, 2026
Home Blog Page 48

Bollywood : 8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी बहस के बीच करीना कपूर ने और अनन्या पांडे ने दीपिका पादुकोण का दिया साथ

दीपिका पादुकोण ने जबसे 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग की है, तबसे बॉलीवुड में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. अनन्या पांडे और विद्या बालन के बाद अब करीना कपूर भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतर चुकी हैं फिल्म इंडस्ट्री में मां बनने के बाद काम के घंटों को लेकर चल रही बहन के बीच करीना कपूर खान ने दीपिका पादुकोण को सपोर्ट किया है. ये चर्चा तब शुरू हुई जब दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ और महरहुड के बीच संतुलन बनाने के लिए आठ घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग की.

द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में करीना कपूर ने दीपिका की इस मांग को सपोर्ट करते हुए कहा,’एक महिला के रूप में अगर आप अपने बच्चों को समय देना चाहती हैं, तो आपको ये कहने की आजादी होनी चाहिए कि मुझे यही चाहिए.मैं सिर्फ इतने ही घंटे काम कर सकती हूँ करीना कपूर ने इस दौरान ये भी कहा कि इन शर्तों को फिल्म शुरू होने से पहले ही क्लियर कर देना चाहिए. करीना से जब पूछा गया कि वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को एक साथ कैसे संभालती हैं. इस पर एक्ट्रेस ने फिल्म द बकिंघम मर्डर्स की शूटिंग के दौरान का एक्सपीरिएंस शेयर किया.

एक्ट्रेस ने कहा,’उस फिल्म के लिए मुझे 35 दिनों तक लंदन में रहना था. इसलिए मैंने ऐसा प्लान बनाया कि मैं शूटिंग के लिए जाऊं और वापस भी आ सकूं, क्योंकि बीच में दीवाली थी. हमने सब कुछ उसी हिसाब से प्लान किया. मुझे लगता है कि हर चीज को बहुत अच्छी तरह प्लान करना चाहिए और शुरुआत से ही बिल्कुल क्लियर होना चाहिए.’

इस दौरान उन्होंने सैफ अली खान को जिम्मेदार और सपोर्टिव फादर बताते हुए उनकी सराहना की. करीना ने कहा,’फिल्म के मेकर्स इतने समझदार थे कि उन्होंने मेरी स्थिति को समझा.मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि जब मैं फिल्म कर रही होती हूं, तब सैफ बच्चों के साथ होते हैं.शादी में एक-दूसरे का साथ और समझ होना बहुत जरूरी है, क्योंकि हम दोनों एक साथ काम करके बच्चों को अकेला नहीं छोड़ सकते. यह आपसी समझ का मामला है.’

करीना कपूर से पहले अनन्या पांडे ने भी दीपिका पादुकोण को सपोर्ट किया था. साथ ही उस एक्सपीरिएंस को भी शेयर किया जब वो मां नहीं बनी थीं.

अनन्या पांडे ने कहा,’मैंने उनके साथ तब काम किया था जब वो मां नहीं बनी थीं. उस समय ऐसा कुछ नहीं था.वो काम कर रही थीं, वर्कशॉप्स में आती थीं, कभी कोई शिकायत नहीं करती थीं और न ही किसी चीज की मांग करती थीं. लेकिन अब वो मां बन चुकी हैं और पहले दो सालों में अपने बच्चे के साथ समय बिताने के लिए उन्हें यही जरूरी लगता है.’

Jamu Kashmer : कश्मीर में बदल सकता हे मौसम, वादियों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जानें मौसम का हाल

0

कश्मीर में रिकॉर्ड गर्मी और बारिश की कमी के बाद मौसम बदलने वाला है. 7 से 17 मार्च के बीच कई जगह बादल, हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.फरवरी महीने और मार्च के पहले हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और ज्यादा से ज्यादा टेम्परेचर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद मार्च महीने के दूसरे हफ्ते में कश्मीर घाटी के लोगों के लिए कुछ अच्छी खबर है. मौसम विभाग ने शनिवार को अगले कुछ दिनों में जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है.

श्रीनगर में मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. मुख्तार अहमद के अनुसार 7 से 9 मार्च के दौरान जम्मू कश्मीर में मौसम में बदलाव के चलते बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि 10 से 12 मार्च तक, इस इलाके में आमतौर पर बादल छाए रहने और कई जगहों पर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इस दौरान कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गंदेरबल और अनंतनाग के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है.

जानकारी के अनुसार, 13 से 15 मार्च तक मौसम आमतौर पर बादल छाए रहने और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि 16 और 17 मार्च को भी ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है. इस बीच, मौसम विभाग ने किसानों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें मौसम की संभावित गतिविधियों को देखते हुए 10 से 12 मार्च तक खेती का काम रोकने के लिए कहा गया है.

डॉ. अहमद ने यह भी कहा कि 9 मार्च के बाद केंद्र शासित प्रदेश में कई जगहों पर 12 मार्च तक दिन के तापमान में 4-6°C की गिरावट आने की संभावना है. फरवरी महीने में जहां 65 प्रतिशत से ज्यादा बारिश की कमी देखी गई, वहीं दिसंबर और जनवरी महीने में 83% से ज्यादा बारिश की कमी दर्ज की गई जानकारी के अनुसार, 13 से 15 मार्च तक मौसम आमतौर पर बादल छाए रहने और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि 16 और 17 मार्च को भी ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है. इस बीच, मौसम विभाग ने किसानों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें मौसम की संभावित गतिविधियों को देखते हुए 10 से 12 मार्च तक खेती का काम रोकने के लिए कहा गया है.

Helth : महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स

हर चरण में हार्मोनल बदलाव और लाइफस्टाइल की आदतें आंखों को प्रभावित कर सकती हैं. सही समय पर जागरूकता और निवारक उपाय अपनाने से गंभीर आंखों की समस्याओं को रोका जा सकता है.महिलाओं की आंखों की देखभाल उनके जीवन के हर चरण में बहुत जरूरी है. प्यूबर्टी, प्रेगनेंसी, मिडल एज और मेनोपॉज हर चरण में हार्मोनल बदलाव और लाइफस्टाइल की आदतें आंखों को प्रभावित कर सकती हैं. सही समय पर जागरूकता और निवारक उपाय अपनाने से गंभीर आंखों की समस्याओं को रोका जा सकता है. ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि महिलाओं की आंखें हर उम्र में खास देखभाल क्यों मांगती हैं.

आमतौर पर 12 से 19 साल की उम्र के बीच लड़कियों की आंखें तेजी से बदलती हैं. जिसका मुख्य कारण स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट पर ज्यादा समय बिताना है. ऐसे में डिजिटल आंखों का तनाव, मायोपिया, एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस जैसे संभावित समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच कराएं., धुंधली दूर दृष्टि या बार-बार सिरदर्द पर ध्यान दें.20-20-20 नियम अपनाएं यानी हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें.

20 से 39 की उम्र में लाइफस्टाइल में बदलाव आंखों पर असर डालते हैं. लंबे समय तक काम, स्क्रीन का अधिक उपयोग, कॉन्टैक्ट लेंस. इनसे सूखी आंखें, संक्रमण, गर्भावस्था के दौरान अस्थायी दृष्टि बदलाव जैसे समस्याएं हो सकती है. ऐसे में हर साल आंखों की जांच करवाएं, कॉन्टैक्ट लेंस साफ रखें, स्क्रीन का समय कम करें, सूखी आंखों के लिए लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का यूज करें.

40 साल के बाद आंखों की पास की वस्तुओं पर ध्यान देने की क्षमता कम हो जाती है. इसका कारण उम्र और हार्मोनल बदलाव होता है. इससे प्रेसबायोपिया (पढ़ने के लिए चश्मे की जरूरत), आंखों में सूखापन, ग्लूकोमा जैसी संभावित समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच, ग्लूकोमा की नियमित जांच करवाएं, पढ़ने के लिए विशेषज्ञ की सलाह से चश्मा और सूखी आंखों के लिए लुब्रिकेटिंग ड्रॉप्स और ओमेगा-3 से भरपूर आहार लेंमेनोपॉज के बाद हार्मोनल कमी से कई आई प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ जाता है. जैसे मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, उम्र से संबंधित मैकुलर डिजनरेशन (ARMD), गंभीर शुष्क आंखें. ऐसे में हर 6 महीने में आंखों की जांच, दृष्टि में कमी या रोशनी के चारों ओर घेरा दिखाई देने पर ध्यान दें. लुब्रिकेटिंग ड्रॉप्स और पोषक तत्वों (ओमेगा-3, ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन) का सेवन. बाहर निकलते समय UV प्रोटेक्शन वाले चश्मे पहनें और पर्याप्त पानी पिएं.

हर उम्र में आंखों के स्वास्थ्य के लिए कुछ आदतें बहुत फायदेमंद होती हैं. जैसे नियमित आंखों की जांच, संतुलित आहार और व्यायाम, धूम्रपान से बचें, स्क्रीन टाइम नियंत्रित करें और ब्रेक लें, साथ ही परिवार में आंखों के स्वास्थ्य का इतिहास जानेंमहिलाओं को अपनी आंखों की देखभाल छोटी उम्र से ही शुरू करनी चाहिए. शुरुआती पहचान और समय पर इलाज गंभीर दृष्टि समस्याओं को रोक सकता है. नियमित आदतों और सावधानी से वृद्धावस्था तक दृष्टि बनी रह सकती है।

Sports : फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल

0

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इतिहास के बड़े स्कोर चर्चा में हैं. टीम इंडिया ने हाल ही में कीवी टीम के खिलाफ 271 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था.टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अब बस एक दिन दूर है. रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत होगी. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच की उम्मीद है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों का इतिहास बताता है कि इन दोनों टीमों के बीच कई बार बड़े स्कोर देखने को मिले हैं. हाल के सालों में खासकर भारतीय टीम ने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ बड़े-बड़े स्कोर खड़े किए हैं.

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर 271 रन का बनाया है. यह रिकॉर्ड 31 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम में बना था, जब टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रन ठोक दिए थे. उस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी और भारत ने वह मुकाबला जीत लिया था.इसके अलावा भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 238 रन का स्कोर नागपुर में 21 जनवरी 2026 को बनाया था. वहीं 2023 में अहमदाबाद में खेले गए एक मुकाबले में भारत ने 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. इन आंकड़ों से साफ है कि भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े स्कोर बनाने की क्षमता रखते हैं.

हालांकि न्यूजीलैंड की टीम भी बड़े स्कोर बनाने में पीछे नहीं रही है. 31 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम में ही न्यूजीलैंड ने 225 रन बनाए थे, हालांकि उस मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा 2019 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 219 रन बनाए थे और वह मैच जीत लिया था.इन रिकॉर्ड्स से यह साफ होता है कि जब भी भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने आते हैं, तो मुकाबला अक्सर रन बरसाने वाला होता है

अब जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाना है, तो फैंस को एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है और यहां बड़े स्कोर बनते रहे हैं. भारतीय टीम घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उठाना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम भी अपनी संतुलित बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी.

Bollywood : लोग नहीं देख रहे ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म, थिएटर खाली इस बात पर क्या बोले राहुल गांधी

केरल में विपक्ष नेता राहुल गांधी ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर एक बड़ा बयान दे डाला है. वो कह रहे हैं कि इस फिल्म को कोई नहीं देख रहा क्योंकि ऑडियंस समझदार है कि केरल की संस्कृति क्या है. राहुल के बयान पर कई रिएक्शंस भी देखने मिल रहे हैं पिछले हफ्ते थिएटर्स में ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज हुई, जिसे काफी मुश्किलों के बाद हाई कोर्ट से रिलीज की इजाजत मिली. इस फिल्म को लेकर कई बातें कही गईं कि ये केरल राज्य की छवि को खराब करती है. केरल के मुख्यमंत्री पी.विजयन ने इसे ‘प्रोपगेंडा’ का नाम दिया था. अब कांग्रेस और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘द केरल स्टोरी 2’ पर बात की.

बीते दिन 6 मार्च को राहुल गांधी केरल राज्य के एक पब्लिक इवेंट में गए, जहां उन्होंने कुछ बच्चों से बात की. एक स्टूडेंट ने राहुल से फिल्म पर उनकी राय मांगी, तो इसपर विपक्ष के नेता ने कहा, ‘ये अच्छी खबर है कि केरल स्टोरी 2 के थिएटर हॉल खाली-खाली दिख रहे हैं और लोग ज्यादा देख नहीं रहे. इससे साफ पताचलता है कि देश के ज्यादातर लोग केरल को अच्छे से समझते हैं. वहां की संस्कृति, परंपराएं और असली हालात लोगों को पता हैं, इसलिए ऐसी फिल्में जो केरल कोगलत या झूठा दिखाती हैं, वो ज्यादा नहीं चल पा रही हैं

लेकिन आप बिल्कुल सही हैं कि फिल्में, टीवी और मीडिया को अब हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. इनका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने, समुदायों कोअलग-थलग करने और समाज में दरार डालने के लिए किया जाता है. इससे कुछ खास ग्रुप फायदा कमाते हैं, जबकि बाकी लोग नुकसान उठाते हैं.राहुल के बयान पर विपक्ष के कई नेताओं के बयान सामने आने लगे. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने भी न्यूज एजेंसी से कहा कि फिल्म में कोई प्रोपगेंडा नहीं फैलाया गया है. लोग अपने घरों से बाहर निकलकर थिएटर्स की तरफ आए और देखें कि लोग किस तरह रिस्पॉन्स कर रहे हैं. सुरभि ने फिल्म को ‘समाज का आयना’ बताया.

World : जन शताब्दी में महिला ने दिखाई दबंगई, टिकट लिया नहीं और TTE पर लगा दिया आरोप

0

जब ट्रेन में टीटीई ने उससे उसका वैध टिकट दिखाने को कहा. यह पूरा मामला न सिर्फ ट्रेन के नियमों की अवहेलना बल्कि अन्य यात्रियों के लिए असुविधा का कारण भी बना.जन शताब्दी एक्सप्रेस में हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है. घटना में एक महिला यात्री ने अपने लैंगिक विशेषाधिकार का दुरुपयोग करने की कोशिश की, जब ट्रेन में टीटीई ने उससे उसका वैध टिकट दिखाने को कहा. यह पूरा मामला न सिर्फ ट्रेन के नियमों की अवहेलना बल्कि अन्य यात्रियों के लिए असुविधा का कारण भी बना.

टीटीई ने महिला यात्री से कहा कि वह अपना वैध टिकट दिखाए. इस पर महिला ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि उसके पास टिकट नहीं है. सीट खाली करने से भी उसने इनकार कर दिया. जब टीटीई ने जुर्माना भरने और टिकट खरीदने के लिए कहा, तो महिला ने बहस शुरू कर दी. महिला ने तीन यात्रियों के लिए निर्धारित 1400 रुपये के जुर्माने की जगह सिर्फ 300 रुपये की पेशकश करके मोलभाव करने की कोशिश की, बार-बार समझाने के बावजूद उसने सहयोग करने से इंकार किया और अगले स्टेशन पर उतरने से भी मना कर दिया. जब टीटीई ने नियमों के अनुसार सख्ती दिखाई और अपना कर्तव्य निभाया, तभी महिला ने अचानक उस पर अनुचित छूने का आरोप लगा दिया और FIR दर्ज कराने की धमकी दी. इस कारण ट्रेन में अनावश्यक अराजकता फैल गई. ऐसा व्यवहार न सिर्फ अनुचित है, बल्कि नियमों का पालन करने वाले यात्रियों का भी अपमान है. सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में काफी चर्चा हो रही है और कई लोग टीटीई की तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने अपने पेशेवर कर्तव्य को पूरे साहस और धैर्य के साथ निभाया.

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो नहीं मिला है, हालांकि इसके फोटोज वायरल हो रहे हैं. इसलिए कुछ लोग इसकी सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि जो कुछ दिख रहा है वही सच हो सकता है, लेकिन हम निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकते, कुछ अन्य यूजर्स ने इस पर व्यंग्य किया और कहा कि समानता तब तक ठीक है जब तक हमें अपने विशेषाधिकार मिलते रहें.

World : दिल्ली में गरीबों के लिए बन रहे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और दिल्ली सरकार मिलकर ऐसी योजना पर काम कर रहे हैं जिसके तहत 6,476 से अधिक लोगों को अलग-अलग इलाकों में पक्के फ्लैट दिए जाएंगे। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए नए साल की शुरुआत बड़ी राहत लेकर आ सकती है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और दिल्ली सरकार मिलकर ऐसी योजना पर काम कर रहे हैं जिसके तहत 6,476 से अधिक लोगों को अलग-अलग इलाकों में पक्के फ्लैट दिए जाएंगे। इन आवासों को रहने योग्य बनाने के लिए मरम्मत, नवीनीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास का काम तेज़ी से चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक,दिल्ली के सुल्तानपुरी, द्वारका, सावदा घेवरा, भलस्वा, बक्करवाला और कंझावला जैसे क्षेत्रों में आवासीय फ्लैटों को बेहतर बनाने का काम तेज कर दिया गया है। डीडीए इन इलाकों में बने फ्लैटों की मरम्मत, सफाई और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटा है ताकि जल्द से जल्द लोगों को यहां बसाया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले महीनों में हजारों परिवारों को इन कॉलोनियों में शिफ्ट किया जाएगा, जिससे झुग्गियों में रहने वाले लोगों को स्थायी आवास मिल सके।

दिल्ली सरकार ने सावदा घेवरा क्षेत्र में खाली पड़े करीब 2,500 फ्लैटों की मरम्मत के लिए 27.50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. फंड जारी होने के बाद यहां मरम्मत और सुधार का काम शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) के तहत ईडब्ल्यूएस आवासीय कॉलोनियों में भी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना पर काम चल रहा है.सावदा घेवरा के अलावा सुल्तानपुरी, द्वारका और भलस्वा में बने फ्लैटों की मरम्मत और नवीनीकरण की परियोजनाओं को भी मंजूरी मिल चुकी है. इन इलाकों में भी काम पूरा होने के बाद पात्र परिवारों को फ्लैटों का आवंटन शुरू किया जाएगा.

सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है. पक्के घर मिलने से न केवल लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा बल्कि उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी.डीडीए के अनुसार, जिन कॉलोनियों में इन फ्लैटों का निर्माण या नवीनीकरण हो रहा है, वहां रहने वालों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. इनमें डिस्पेंसरी या अस्पताल, लोकल शॉपिंग सेंटर, सर्विस मार्केट, मिल्क बूथ और ऑटो-टैक्सी स्टैंड जैसी सुविधाएं शामिल होंगी, ताकि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर न जाना पड़े.

Sports : हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को गौतम गंभीर से मिलवाया

0

हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को गौतम गंभीर से मिलवाते हुए नजर आ रहे हैं.हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया के जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. उन्होंने पहले बल्ले से कमाल करते हुए महत्वपूर्ण 27 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में 2 जरूरी विकेट चटकाए. अब हार्दिक का सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को हेड कोच गौतम गंभीर से मिलवाते हुए नजर आ रहे हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम शुक्रवार (06 मार्च) को अहमदाबाद पहुंची. जहां कई खिलाड़ी टीम बस के साथ होटल निकल गए, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल अपनी-अपनी कारों से गए. इसी बीच हार्दिक का वीडियो सामने आया. हार्दिक जाते हैं और गौतम गंभीर से अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की मुलाकात करवाते हैं. गंभीर और माहिका एक दूसरे से मिलते हैं. इस दौरान गंभीर का रिएक्शन साधारण सा ही रहता है. हेड कोच के चेहरे पर एक स्माइल देखने को मिलती हैं.

बताते चलें कि टी20 विश्व कप में माहिका भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ मौजूद हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में भी माहिका को स्टैंड्स में हार्दिक के लिए चीयर करते हुए देखा गया था. माहिका के साथ हार्दिक का बेटा अगस्त्य भी मौजूद था. हार्दिक और सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक जुलाई 2024 में एक दूसरे से अलग हो गए थे. लेकिन दोनों ने बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग का फैसला किया था.

Technology : स्मार्टफोन यूजर्स सावधान! इन आदतों से जल्दी भर जाती है स्टोरेज

ऐंड्रोइड मोबइल यूजर्स की कुछ आदतों के कारण स्मार्टफोन की स्टोरेज तेजी से भरने लगती है. इनमें पुराने स्क्रीनशॉट, अनयूज्ड ऐप्स को डिलीट न करने जैसी आदतें शामिल हैं.

आजकल एंड्रॉयड फोन में काफी स्टोरेज मिलने लगी है. इसके बावजूद कुछ समय बाद यही स्टोरेज फुल हो जाती है. इसके बाद नई फाइल या फोटो डाउनलोड करने से पहले स्टोरेज खाली करनी पड़ती है. स्टोरेज फुल होने के कारण फोन की स्पीड भी स्लो हो जाती है और कई बार ज्यादा स्टोरेज के लिए नया फोन भी खरीदना पड़ सकता है, जो आपका काफी खर्चा करवा सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यूजर की किन आदतों के कारण स्मार्टफोन की स्टोरेज जल्दी फुल होती है.

अगर आप गैलरी में जाकर देखेंगे कि मीम्स से लेकर एक समय आपके फेवरेट रहे जूतों तक के कई स्क्रीनशॉट मिल जाएंगे. एक टाइम पर ये स्क्रीनशॉट जरूरी थे, लेकिन अब किसी काम के नहीं रहे. इसके बावजूद ये आपके फोन की स्टोरेज घेरे बैठे हैं. इसी तरह डुप्लीकेट फोटो भी गैलरी में जगह घेरे रहती हैं. इन्हें डिलीट न करना आपके फोन की स्टोरेज पर भारी पड़ता है.आजकल लगभग हर स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप या टेलीग्राम समेत कई मैसेजिंग ऐप्स होती हैं. इनमें रोजाना गुड मॉर्निंग से लेकर चाय न पीने के फायदे बताने वाली कई फोटो और वीडियोज आती रहती हैं. ये धीरे-धीरे आपके फोन में स्टोर होती रहती हैं. अगर आप इन्हें डिलीट नहीं करते हैं तो कुछ ही दिनों में कई GB स्टोरेज भर देती हैं.

महीनों पहले आपने किसी काम के लिए कोई ऐप डाउनलोड की थी. अब उसकी जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी यह ऐप आपके फोन में इंस्टॉल्ड है. अगर आप भी ऐसे ऐप्स डाउनलोड करके भूल जाते हैं तो फोन की स्टोरेज जल्दी ही फुल हो जाएगी.स्टोरेज जल्दी फुल होने का एक और बड़ा कारण ऑफलाइन डाउनलोड भी होता है. स्पॉटिफाई से डाउनलोड की गई प्लेलिस्ट हो या यूट्यूब से डाउनलोड किए गए वीडियो, ये गैलरी में स्टोर नहीं होते हैं तो इन पर नजर नहीं जातीं. ये ऐप्स की स्टोरेज लेते हैं, जो अल्टीमेटली आपके फोन की ही स्टोरेज होती है. इन्हें डिलीट कर भी स्टोरेज फ्री की जा सकती है.

Bollywood : रश्मिका-विजय ने अपनी शादी से बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड, मेसी-रोनाल्डो रह गए पीछे

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी सिर्फ एक सेलिब्रिटी सेलिब्रेशन नहीं रही, बल्कि यह 2026 के सबसे बड़े सांस्कृतिक पलों में से एक बन गई है. शादी की खूबसूरत झलकियों और भावुक पलों से भरे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. दुनियाभर के फैंस इस जोड़ी की शादी का जश्न मना रहे हैं.

फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ियों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आइकॉनिक कैंपेन वाले पोस्ट को पीछे छोड़ दिया है और इंस्टाग्राम पर अपने तरह का सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला पोस्ट बन गया है. जहां उस फुटबॉल पोस्ट को पहले 8.1 मिलियन लाइक्स मिले थे, वहीं विजय और रश्मिका के इस वीडियो ने अब 8.2 मिलियन लाइक्स पार कर लिए हैं और एक नया ग्लोबल रिकॉर्ड बना दिया है.

दिलचस्प बात यह है कि लोगों का इतना प्यार सिर्फ रिकॉर्ड बनने की वजह से नहीं है. फैंस का मानना है कि यह वीडियो उस खास पल की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दिखाता है, जिसमें प्यार, परंपरा और साथ होने की खुशी झलकती है. शादी का म्यूजिकल गाना और दोनों की नेचुरल केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आई है.

शानदार विजुअल्स और वायरल हो चुके गाने के साथ यह शादी हर जगह ट्रेंड कर रही है. तस्वीरें, रील्स और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इसी के साथ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेलिब्रिटी शादियों में शामिल हो गई है.

- Advertisement -

News of the Day