Tuesday, February 3, 2026
Home Blog Page 49

MEERUT : मेरठ में मां की हत्या और बेटी को उठाने की घटना पर सियासत तेज, सपा ने की बुलडोजर एक्शन की मांग

0

मेरठ में मां की हत्या के बाद दलित लड़की को उठाने की घटना पर सियासत तेज हो गई हैं. समाजवादी पार्टी ने सरकार से एनएसए और बुलडोज़र एक्शन की माँग की.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में खेत पर जा रही दलित महिला की हत्या और बेटी को उठाकर ले जाने की घटना पर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी ने इस घटना को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की. सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि इससे विभत्स कुछ नहीं हो सकता.

मेरठ से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने दलित लड़की को उठाकर ले जाने और मां की हत्या करने की घटना पर कड़ी निंदा की और कहा कि “इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता, जरा सोचिए उन गुंडों की मानसिकता कैसी रही होगी कि एक मां अपनी बेटी के साथ खेतों में जा रही थी, और खेत जाते वक्त गुंडे बच्ची को उठा कर ले जाए और मां का कत्ल कर दे.”

सपा विधायक ने कहा कि मैंने जब अस्पताल में उनकी जैसी हालत वो कोई सोच भी नहीं सकता है. परिवार दहाड़े मारकर रो रहा था. जिसका गया वहीं जान सकता हैं. सोचिए उस परिवार पर क्या बीत रही होगी. सबसे पहले लड़की की बरामद किया जाए और दोषियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई होनी चाहिए.सपा विधायक ने बुलडोजर का नाम लिए बिना कहा कि ये सरकार तो कुछ मामलों में माहिर है तो जिसमें वो माहिर है उस काम को करके दिखाए हैं. हमारा सीधा सरकार से कहना है कि लड़की को बरामद किया जाए और इस परिवार को न्याय मिले. इस परिवार को आर्थिक रूप से करनी चाहिए.

समाजवादी पार्टी के नेता योगेश वर्मा ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि “यह घटना बहुत दर्दनाक घटना है. सरकार को सोचना पड़ेगा. इस घटना को लेकर पूरा दलित समाज परेशान हैं कि इनको सबक सिखाना पड़ेगा और सरकार को एक्शन लेना होगा.”जिस तरह मां की दर्दनाक हत्या की और बेटी को उठाकर ले गए..ये जंगल राज है. इनको रोकना पड़ेगा. अब तक तो प्रशासन को बुलडोज़र लेकर भेज देना चाहिए. वैसे तो छोटी सी बात पर बुलडोज़र भेजते हैं और दलित समाज पर जब अत्याचार होता है तब इनका बुलडोजर नहीं निकल पाता. उन्होंने का कि मैं अपने समाज से कहना चाहता हूं कि हम सबको एक होना पड़ेगा.

MP : इंस्टाग्राम पर पहचान छिपाकर धोखा… आकाश बनकर मिला था ‘सलमान’, बरेली की युवती से इंदौर में रेप

0

MP News: इंदौर के तिलक नगर में बरेली की युवती ने ‘आकाश’ बनकर शोषण करने वाले सलमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बजरंग दल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने रेप और धोखाधड़ी की धाराओं में जांच शुरू की है.इंदौर में ‘लव जिहाद’ का एक मामला सामने आया है, जहां यूपी के बरेली निवासी एक युवती ने खुद को धोखे में रखकर जबरन शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए एक युवक पर मामला दर्ज करवाया है.

तिलक नगर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता इंदौर में रहकर प्राइवेट जॉब करती है और उसका इंस्टाग्राम पर आकाश नाम के एक युवक से परिचय हुआ था. दोनों की बातचीत बढ़ी, मुलाकातें होने लगीं.पीड़िता के अनुसार, युवक ने कई बार दबाव बनाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए. बाद में उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम सलमान है, जिसके बाद उसने खुद को ठगा महसूस करते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं से संपर्क किया.बजरंग दल के संयोजक लक्की रघुवंशी ने बताया कि युवती की शिकायत पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. रघुवंशी ने कहा कि युवती के साथ छल कर उसकी भावनाओं और विश्वास का दुरुपयोग किया गया, इसलिए आरोपी पर सख्त कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है.

वहीं, तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है. पुलिस ने मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.लोधा के अनुसार, पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी.

NATIONAL : Instagram पर आया ‘लड़की’ का मैसेज…, चैटिंग के बाद मिलने गया किशोर, फिर बर्बरता से हो गया कत्ल

0

पुणे में 17 साल के युवक अमन सिंह की इंस्टाग्राम पर लड़की की फर्जी प्रोफाइल के जरिए दोस्ती कर हत्या कर दी गई. युवक को कात्रज घाट पर बुलाया गया, जहां चार आरोपियों ने हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव गुप्त स्थान पर दफन कर दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को बेलगाम से गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया. हत्या पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है.

महाराष्ट्र में पुणे के विश्रांतवाड़ी क्षेत्र में 17 साल के एक युवक अमन सिंह की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार अमन सिंह, पेशे से पेंटर था. वह 29 दिसंबर 2025 की सुबह काम के लिए घर से निकला और वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत विश्रांतवाड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई.

पुलिस ने जांच के दौरान युवक का शव किसी सुनसान जगह से दफन हालत में बरामद किया. शुरुआती जांच में यह पता चला कि आरोपी, युवक को इंस्टाग्राम पर एक लड़की का फर्जी अकाउंट बनाकर लुभा रहे थे. अमन सिंह को विश्वास था कि वह एक युवती से बात कर रहा है और उसने कात्रज घाट पर मिलने का तय किया.

सुबह 9 बजे जब अमन घाट पहुंचा, वहां चारों आरोपी पहले से मौजूद थे. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवक पर हमला किया और उसे बेहोश कर दिया. इसके बाद उसे खेड़- शिवापुर इलाके के दूरदराज स्थान पर ले जाकर पत्थर और दरांती से बेरहमी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को दफन कर सबूत नष्ट करने का प्रयास किया गया.ने इस मामले में बेलगाम निवासी 19 साल के प्रथमेश चिन्डु अधिकारी और 19 साल के नागेश बलाजी धाबले को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिग 16 और 17 वर्ष के उम्र के आरोपियों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि हत्या पुराने विवाद और प्रताड़ना के कारण की गई थी.

पुणे क्राइम डीसीपी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण से मामले का खुलासा किया गया. पुलिस अब उस इंस्टाग्राम अकाउंट के स्रोत और मालिक की पहचान की जांच कर रही है. इस घटना ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन ट्रैप के खतरनाक पक्ष को उजागर किया है. पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का हुआ ब्रेकअप, एपी ढिल्लों के साथ वायरल वीडियो है वजह

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. ये कपल पिछले एक साल से डेट कर रहा था. रिपोर्ट्स की मानें तो अब ये अलग हो गए हैं.

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया लोगों के फेवरेट कपल्स में से एक हैं. दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं और एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोस्ट शेयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. दोनों का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है मगर अब रिपोर्ट्स की माने तो ये कपल अलग हो गया है. एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट कंट्रोवर्सी और एक-दूसरे को पब्लिकली सपोर्ट दिखाने के कुछ दिनों बाद, ऐसा लगता है कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है.

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक तारा और वीर ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है. हालांकि ब्रेकअप की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है.दोनों में से किसी ने ऑफिशियली ब्रेकअप के बारे में जानकारी भी नहीं दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक ये ब्रेकअप एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के कुछ हफ्ते बाद हुआ है. जहां तारा स्टेज पर आई थीं और ढिल्लों के साथ उनकी केमिस्ट्री की बहुत तारीफ हुई थी. हालांकि, जल्द ही सोशल मीडिया पर कई क्लिप सामने आईं जिनमें वीर भीड़ में उदास खड़े नजर आ रहे थे. इस वीडियो को लेकर बहुत कंट्रोवर्सी हुई है. हालांकि बाद में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वीर तारा और एपी ढिल्लों के लिए चियर करते नजर आए थे. वीर ने भी इस वीडियो को शेयर किया था और लिखा था सच की हमेशा जीत होती है.

वीडियो वायरल होने के बाद तारा सुतारिया ने ढेर सारे पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करके बताया था कि ये पीआर का काम था. उन्होंने लंबे-चौड़े पोस्ट शेयर किए थे जिसमें बताया था कि ये सब पैसे देकर करवाया गया है.

बता दें तारा और वीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों किसी भी इवेंट में साथ में नजर आते हैं और वीर उन्हें बहुत प्रोटैक्ट करते नजर आते हैं. तारा और वीर अपने क्यूट अंदाज से लोगों के लिए कपल गोल्स सेट करते हैं. मगर अब ये कपल अलग हो गया है. हालांकि अभी तक दोनों ने ब्रेकअप पर चुप्पी साधी हुई है.

SPORTS : आज होगा WPL 2026 का भव्य आगाज, कब, कहां और कितने बजे शुरु होगी ओपनिंग सेरेमनी? देखिए गेस्ट की पूरी लिस्ट

0

WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाली भव्य ओपनिंग सेरेमनी से होगी. यो यो हनी सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और हरनाज संधू की मौजूदगी में क्रिकेट और ग्लैमर का तड़का देखने को मिलेगा.

महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन शानदार अंदाज में शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले 9 जनवरी को एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड का तड़का भी देखने को मिलेगा. इस खास मौके पर डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा.

WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार, 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा, जबकि ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत इससे करीब एक घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होने की उम्मीद है.

भारत में फैंस इस रंगारंग कार्यक्रम और मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

BCCI ने इस बार ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए बड़े सितारों को आमंत्रित किया है. मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह अपने पॉपुलर गानों से स्टेडियम में माहौल बनाएंगे. उनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी परफॉर्म करेंगी. बताया जा रहा है कि जैकलीन का डांस परफॉर्मेंस महिला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और जज्बे को समर्पित होगा.

WPL 2026 में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं – मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स. इस बार टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

इस सीजन के मैच दो शहरों में आयोजित होंगे. शुरुआती मुकाबले नवी मुंबई में खेले जाएंगे, जबकि लीग के अहम मैच, प्लेऑफ और फाइनल वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होंगे. WPL 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा.हर सीजन के साथ WPL की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. नए कप्तानों, इंटरनेशनल स्टार खिलाड़ियों और युवा भारतीय टैलेंट के दम पर इस बार भी टूर्नामेंट से जबरदस्त रोमांच की उम्मीद है.

BUSINESS : बेटे के निधन से अनिल अग्रवाल पर टूटा दुखों का पहाड़, 75% संपत्ति दान का ऐलान; जानिए बिहार के एक छोटे शहर से मेटल किंग बनने की कहानी

वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में अचानक निधन हो गया. आइए जानते हैं, उनके कारोबारी जीवन की शुरुआत से लेकर मेटल किंग बनने तक के सफर के बारे में…

वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में अचानक निधन हो गया. बेटे के निधन पर अनिल अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार अग्रिवेश अग्रवाल (49 साल) का अमेरिका के न्यूयॉर्क में कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई.

अग्निवेश कुछ दिनों पहले स्कीइंग करते वक्त चोटिल हो गए थे. इसके बाद उनका इलाज न्यूयॉर्क के माउंट साइनाई अस्पताल में चल रहा था. इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने से उनकी मौत हो गई. बेटे के निधन के बाद वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. अनिल अग्रवाल ने लिखा, “हमें लगा था कि बुरा वक्त बीत चुका है, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. अचानक आए कार्डियक अरेस्ट ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया.

उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि, मेरा प्यारा बेटा अग्निवेश हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया. वह सिर्फ 49 साल का था. यंग, जिंदादिल और सपनों से भरा हुआ. हमें लगा था कि अब सब ठीक हो जाएगा, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. अचानक आए कार्डियक अरेस्ट ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया. आइए जानते हैं, अनिल अग्रवाल के कारोबारी जीवन की शुरुआत से लेकर मेटल किंग बनने तक के सफर के बारे में…

अनिल अग्रवाल का जन्म 24 जनवरी 1954 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था. उन्होंने पटना स्थित मिलर स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की. सीखने की चाहत और उनके जज्बे के कारण ही वे देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल हो पाए. अनिल अग्रवाल के कारोबारी जीवन की शुरुआत 1970 के दशक के मध्य में हुई. जब उन्होंने मेटल स्क्रैप ट्रेडिंग की शुरुआत की.

इसके कुछ समय बाद ही साल 1976 में उन्होंने वेदांता की नींव रखी. शुरुआत में वेदांता स्क्रैप मेटल का कारोबार कर रही थी. हालांकि, अनिल अग्रवाल ने अपनी मेहनत और भविष्य आंकने की क्षमता से कंपनी का विस्तार किया और वेदांता को मेटल इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम बनाया. अनिल अग्रवाल को मेटल किंग के नाम से भी जाना जाता है.

1986 में उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में कदम रखा और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज की नींव रखी. जिसकी शुरुआत जेली-फिल्ड केबल बनाने से हुई थी. कुछ ही वर्षों में कंपनी ने तेजी से विस्तार किया और 1993 तक यह देश की पहली निजी क्षेत्र की कॉपर स्मेल्टर और रिफाइनरी बन गई.

कारोबार में असली बड़ा मोड़ साल 2011 में आया, जब उन्होंने भारत एल्युमिनियम कंपनी (BALCO) में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल की और इसके बाद Hindustan Zinc Limited में भी निवेश किया. इन सौदों ने एल्युमिनियम और जिंक सेक्टर में वेदांता को एक अलग पहचान दी. फोर्ब्स से मिली जानकारी के अनुसार, साल 2026 में अनिल अग्रवाल की कुल नेटवर्थ करीब 35,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान जताया गया है. वित्त वर्ष 2021-22 तक वेदांता का टर्नओवर करीब 1,31,192 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया था. उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा वेदांता से आता है.

NATIONAL : ‘मेरे बच्चे लौटा दो..’, रोते रोते बेहोश हो रही मां की गुहार, बिस्किट लेने निकले अंश और अंशिका, घर नहीं लौटे

0

रांची के मौसीबाड़ी इलाके से 2 जनवरी को दो छोटे बच्चे रहस्यमय ढंग से लापता हो गए. बच्चों की तलाश में पुलिस ने इनाम घोषित किया है और कई वरिष्ठ अधिकारी लगे हुए हैं. अब स्निफर डॉग और एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.

झारखंड की राजधानी रांची के मौसीबाड़ी स्थित खटाल इलाके से दो मासूम बच्चों के लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. 2 जनवरी से सुनील कुमार के 5 वर्षीय बेटे अंश और 4 साल की बेटी अंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. दोनों बच्चे घर से बिस्किट लेने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे.

परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चों के लापता होने के बाद से लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन कई दिनों के बाद भी पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्चों की जानकारी देने पर 51 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.पुलिस की ओर से बताया गया है कि इस मामले में 4 आईपीएस अधिकारी और 8 डीएसपी रैंक के अधिकारी बच्चों की तलाश में लगे हुए हैं. इसके बावजूद अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. अब जांच को आगे बढ़ाते हुए स्निफर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम को भी खोजबीन में शामिल किया गया है.

इधर, बच्चों के नहीं मिलने से इलाके में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. बस्ती के लोगों में नाराजगी है और सवाल उठाए जा रहे हैं कि इतने संसाधनों के बावजूद पुलिस इस मामले को क्यों नहीं सुलझा पा रही है. बच्चों की मां ने रोते हुए कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. परिवार केवल छह महीने पहले ही रांची में रहने आया है. उन्होंने बस यही अपील की कि उनके बच्चे सुरक्षित वापस लौट आएं.

बच्चों की दादी ने भी कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है और ईश्वर से बच्चों की वापसी की प्रार्थना कर रही हैं. बताया गया है कि बच्चों की मां सदमे में हैं और बार बार बेहोश हो रही हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दोनों बच्चे कहां गए. इस मुद्दे को लेकर जोरदार जन आंदोलन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.

NATIONAL : कब्र, सिंदूर और अफवाह…15 दिन दहशत में रहा गांव, सरपंच के पत्र से फैली सनसनी

0

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में संदिग्ध कब्र मिलने से करीब 15 दिन तक दहशत का माहौल बना रहा. पूजा सामग्री देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी. जांच के बाद कब्र की खुदाई कराई गई तो बड़ा खुलासा हुआ- कब्र में किसी इंसान का नहीं, बल्कि एक काले कुत्ते का शव दफन था. पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की है.छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर मेरोली नदी के पास बनी एक संदिग्ध कब्र ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. कब्र के पास जले दीपक, अगरबत्ती, फूल-माला और सिक्के देखकर ग्रामीणों में यह अफवाह फैल गई कि किसी की हत्या कर शव को यहां दफनाया गया है. नतीजा- पूरा गांव करीब 15 दिन तक दहशत के साये में रहा.

मामला तब और गंभीर हो गया जब गांव में किसी की मौत की कोई जानकारी सामने नहीं आई. बोरपाल गांव के सरपंच परमानंद नाग ने एड़का पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. सरपंच ने पत्र लिखकर पुलिस को बताया कि गांव में हाल के दिनों में किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है, इसके बावजूद अज्ञात शव के दफनाए जाने की आशंका है.शिकायत के बाद एड़का थाना प्रभारी सुदर्शन घ्रुव के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू हुई. पुलिस ने जिला अस्पताल, मिशन अस्पताल और आसपास के थानों में दर्ज गुम इंसान के मामलों की पड़ताल की. मुसाफिर नाम सहित तमाम रिकॉर्ड खंगाले गए, लेकिन कोई भी मामला संदिग्ध कब्र से मेल नहीं खा सका.

कब्र के पास पूजा सामग्री मिलने से हत्या और अपराध की आशंका और गहराने लगी. हालात को देखते हुए कांकेर जिले से एफएसएल की तीन सदस्यीय टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम का नेतृत्व डॉ. कन्नौजे कर रहे थे. वहीं जिला अस्पताल से डॉ. प्रवीण चंद्र भंडारी और बेनूर स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. दीप्ति भी घटनास्थल पर पहुंचे. पूरी कार्रवाई कार्यपालिक मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश साहू की मौजूदगी में की गई.

प्रशासन और पुलिस की निगरानी में, करीब 150 से 200 ग्रामीणों के सामने कब्र की खुदाई कराई गई. जैसे ही कब्र खोली गई, सच्चाई सामने आ गई. वहां किसी इंसान का नहीं, बल्कि एक काले कुत्ते का शव दफन मिला. इसके बाद पुलिस ने शव को दोबारा दफना दिया. चार दिनों तक चली जांच के बाद मामला शांत हुआ. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि अफवाहों और रहस्यमय हालातों की वजह से गांव में लंबे समय तक डर का माहौल बना रहा.

पुलिस ने साफ कहा है कि मामले में किसी भी तरह के आपराधिक साक्ष्य नहीं मिले हैं. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. यह घटना एक बार फिर बताती है कि अफवाहें कैसे पूरे गांव को दहशत में डाल सकती हैं, और सच्चाई सामने आने में वक्त लग सकता है.

NATIONAL : फरीदाबाद के होटल में नेशनल लेवल की शूटर का यौन शोषण… कोच ने बहाने से कमरे में बुलाकर की वारदात

0

फरीदाबाद में राष्ट्रीय स्तर की शूटर के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई है. पुलिस ने शूटिंग कोच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का आरोप है कि कोच ने जबरन होटल के कमरे में ले जाकर जबरदस्ती की. 17 साल की पीड़िता ने कहा कि कोच ने प्रतियोगिता खत्म होने के बाद होटल में बुलाया और उसके साथ यौन शोषण किया.हरियाणा के फरीदाबाद से यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है. यहां राष्ट्रीय स्तर की एक नाबालिग शूटर के साथ उसके शूटिंग कोच ने यौन शोषण किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस से की गई शिकायत में 17 साल की नाबालिग शूटर ने कहा है कि यह घटना 16 दिसंबर की है. उस समय दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही थी. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शूटर अपने कोच के साथ आई थी. चैंपियनशिप के दौरान कोच फरीदाबाद के सूरजकुंड क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था.पीड़िता के मुताबिक, प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद कोच ने उसके खेल प्रदर्शन का आकलन करने के बहाने उसे होटल की लॉबी में बुलाया. आरोप है कि इसके बाद कोच ने उस पर होटल के कमरे में चलने का दबाव बनाया. पीड़िता के अनुसार, जब वह कोच के साथ कमरे में गई तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसका यौन शोषण किया.

मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता की मां ने फरीदाबाद पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी कोच इससे पहले भी मोहाली में आयोजित एक शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान पीड़िता से जबरन मिलने की कोशिश कर चुका था.फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस होटल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें. फिलहाल पुलिस आरोपी कोच से पूछताछ की तैयारी कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

UP : जन्मदिन का सेलिब्रेशन बना खौफनाक, दबंगों ने होटल में घुसकर बर्थडे बॉय को पीटा…..

0

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में होटल के भीतर दबंगई और बेरहमी से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है. बर्थडे पार्टी मनाने आए युवक को दर्जनों युवकों ने होटल में घुसकर पीटा. पुलिस ने वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले से होटल में दबंगई व मारपीट का सीसीटीवी फुटेज समाने आया है. यहां होटल मे मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दर्जनों की संख्या में पहुंचे दबंग बर्थडे पार्टी करने आए युवक की होटल के भीतर घुसकर बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबंगों की तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो कोखराज थाना क्षेत्र के पंचम होटल का है.

मूरतगंज संदीपनघाट थाना के रहने वाले होटल के मालिक विकास कश्यप ने पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि 08 जनवरी को शाम 9.30 pm बजे होटल में कृष्णा केशरवानी पुत्र डब्लू केसरवानी मूरतगंज के रहने वाले अपने साथियों के साथ बर्थ डे पार्टी मनाने आया था. वह बर्थ डे मना कर जा ही रहा था तभी कोखराज थाना के भरवारी के अज्ञात लड़के आये और कृष्णा केसरवानी के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे. कृष्णा केसरवानी को चोटें आयी और लोगो की भीड़ इक‌ट्ठा होते हुये देखकर आरोपी मौके से भाग गये. और जाते समय जान से मारने की धमकी दी. कोकराज पुलिस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दबंग युवकों की तलाश में जुट गई है.

वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.लेकिन पुलिस ने वायरल फुटेज को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसपी राजेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में लड़कों की पहचान की जा रही है और मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है . जल्द सभी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी.

- Advertisement -

News of the Day