Tuesday, February 3, 2026
Home Blog Page 50

NATIONAL : झारखंड के हजारीबाग में ड्रोन से रेकी के बाद अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 50 एकड़ फसल नष्ट

0

झारखंड के हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध अफीम खेती के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर लगभग 50 एकड़ में फैली फसल नष्ट की है. सिंचाई के लिए इस्तेमाल की जा रही पाइप भी बरामद कर नष्ट कर दी गई. पुलिस अब अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान कर रही है.

झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से एक प्रभावशाली अभियान चलाया है. गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को चलाए गए इस अभियान में लगभग 50 एकड़ में फैली अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया.पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरानिया और दुरागाढ़ा गांव के जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है. सूचना की सटीकता जांचने के लिए ड्रोन से पूरे इलाके का सर्वेक्षण कराया गया. ड्रोन सर्वेक्षण में खेती के साफ सबूत मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की.

अभियान के दौरान यह पता चला कि जंगल और पहाड़ी इलाके में अफीम की फसल योजनाबद्ध तरीके से लगी हुई थी ताकि प्रशासन की पकड़ से बचा जा सके. टीम ने मौके पर करीब 50 एकड़ में फैली पूरी फसल को चिन्हित कर नष्ट कर दिया. वहीं, सिंचाई के लिए उपयोग में लाई जा रही 10 सेक्शन पाइप और 4 डिलीवरी पाइप भी बरामद कर नष्ट कर दिए गए.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब अवैध खेती में शामिल लोगों के नाम और पते की जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान में एसडीपीओ बरही अजित कुमार बिमल, बरही अंचल के पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी सहित कई पुलिस अधिकारी, सशस्त्र बल के जवान और वन विभाग के अधिकारी शामिल थे.

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अंजनी अंजन ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. प्रशासन के प्रयास नशे के नेटवर्क को पूरी तरह से समाप्त करने तक जारी रहेंगे.

ENTERTAINMENT : ‘टॉक्सिक’ में यश के काम पर डायरेक्टर को है गर्व, बताई कन्नड़ स्टार की ये खास खूबी

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने स्टार एक्टर को उनके जन्मदिन पर विश किया. साथ ही साथ उनके स्टारडम और टैलेंट की भी तारीफ की, जिसे यश ने अपनी नई फिल्म के जरिए पेश किया.

‘केजीएफ’ वाले यश 8 जनवरी के दिन 40 साल के हुए. इस दिन एक्टर की अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर सामने आया, जिसमें उनके किरदार ‘राया’ को इंट्रोड्यूस कराया गया. साथ ही फिल्म का मूड भी सेटअप किया गया, जो काफी अनोखा और दमदार था. अब यश को इस तरह प्रेजेंट करने वाली डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने कन्नड़ स्टार को जन्मदिन पर विश किया है.

गीतू मोहनदास, जो एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर हैं, उन्होंने गुरुवार की शाम अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के हीरो यश को बर्थडे पर एक प्यारा सा मैसेज डेडीकेट किया. डायरेक्टर ने एक लंबे पोस्ट में लिखा, ‘कभी-कभी टैलेंट और सुपरस्टार वाली शोहरत का ऐसा कमाल का मेल होता है, जो बहुत ताकतवर बन जाता है. मुझे यश पर बहुत-बहुत गर्व है. ना सिर्फ ‘राया’ के रोल के लिए, जो दुनिया अभी देखने वाली है, बल्कि उस अनुशासन और दिल के लिए जो वो हर रोज हमारे सेट पर लाए.’

‘ये सिर्फ एक किरदार नहीं था जिसे उन्होंने निभाया, ये उनकी अपनी कलाकारी की एक खास कहानी बन गई. वो हर बार सवाल करते थे, चुनौती देते थे, गहराई में जाते थे और पूरी तरह कहानी के सामने सरेंडर कर देते थे. सच्चाई और कला जब मिलते हैं, तो बस यही होता है. हमारी इस साथ की यात्रा में मुझे सिर्फ कहानी कहने की गहराई ही नहीं मिली, बल्कि एक ऐसा प्रोड्यूसर भी मिला जिसने हर कदम पर मेरा साथ दिया और इस सफर को बहुत खास बना दिया.’

गीतू मोहनदास ने आगे यश के लिए लिखा, ‘उनकी इतनी बड़ी शोहरत के बीच लोग अक्सर ये भूल जाते हैं कि उनके अंदर कितनी गहराई है. मेरी बस यही कामना है कि आने वाले डायरेक्टर भी उनकी इस जबरदस्त प्रतिभा को पूरी तरह खोलकर देखने की हिम्मत करें. हमारा साथ विश्वास पर, लंबी-लंबी बातों पर और एक ऐसी चीज पर टिका था जो हम दोनों से कहीं बड़ी थी. मैं बहुत आभारी हूं उस भरोसे, उस कला और सबसे बढ़कर उस दोस्ती के लिए जो हमारी है. कैमरा बंद होने के बाद भी यश मेरे दिल में हमेशा रहेंगे. यश को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.’

बता दें कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेज भी शामिल हैं. ये फिल्म 19 मार्च को ईद के मौके पर सीधा ‘धुरंधर 2’ से क्लैश होगी.

NATIONAL : फरियाद लेकर कमिश्नर के दफ्तर पहुंचा युवक… बाहर निकला तो ले उड़ा पुलिसकर्मी की बाइक!

0

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अपने पिता के खिलाफ एक युवक शिकायत दर्ज कराने कमिश्नर ऑफिस पहुंचा था. बाहर निकलते ही उसने कमिश्नर दफ्तर परिसर से एक पुलिसकर्मी की बाइक चोरी कर ली. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है.

केरल में तिरुवनंतपुरम में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक युवक फरियाद लेकर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचा, लेकिन बाहर निकलते समय वह एक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. शिकायत दर्ज न होने से नाराज युवक ने कमिश्नर ऑफिस परिसर से एक पुलिसकर्मी की बाइक चोरी कर ली. पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है.

एजेंसी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार दोपहर की है. आरोपी की पहचान अमल सुरेश के रूप में हुई है, जो तिरुवनंतपुरम सिटी पुलिस कमिश्नर के दफ्तर अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचा था. दोपहर करीब एक बजे ड्यूटी पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने अपनी बाइक कमिश्नर ऑफिस परिसर में खड़ी कर दी. जल्दबाजी में बैग बाइक पर ही छोड़ दिया, जिसमें बाइक की चाबी भी रखी हुई थी.

इसी दौरान अमल सुरेश कमिश्नर ऑफिस में मौजूद था. उसका कहना है कि उसकी शिकायत नहीं सुनी गई. इससे नाराज होकर जब वह दफ्तर से बाहर निकला, तो उसकी नजर परिसर में खड़ी पुलिसकर्मी की बाइक पर पड़ी. बाइक पर लटका बैग और उसमें मौजूद चाबी देखकर उसने मौके का फायदा उठाया और बाइक लेकर वहां से निकल गया.

करीब दो घंटे बाद जब पुलिसकर्मी को अपनी बाइक जगह पर नहीं मिली तो इसकी जांच शुरू की गई. पूरे परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. फुटेज में दिखाई दिया कि एक युवक बाइक लेकर दफ्तर से बाहर जा रहा है. इसके बाद कैंटोनमेंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अमल सुरेश पहले भी चोरी के मामलों में संलिप्त रह चुका है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने देर रात तिरुवनंतपुरम के मनवीयम वीथि इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई पुलिस बाइक भी बरामद कर ली गई. पूछताछ के दौरान अमल सुरेश ने पुलिस को बताया कि जब उसकी शिकायत कमिश्नर कार्यालय में नहीं सुनी गई, तो वह गुस्से में आ गया और उसी दौरान बाइक उठाकर ले जाने का फैसला कर लिया.

INDOR : कमलनाथ सरकार में गृहमंत्री रहे बाला बच्चन की बेटी की सड़क हादसे में मौत, ट्रक में घुसी नेक्सॉन कार

0

इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है. इस दुखद दुर्घटना में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान राजपुर विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा समेत तीन लोगों की मौत हो गई है.

इंदौर के रालामंडल बायपास पर शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार नेक्सॉन कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में मध्य प्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर और एक अन्य युवक मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई. कार में सवार अनुष्का नाम की युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार होकर प्रेरण समेत चारों दोस्त् घूमने निकले थे. शुक्रवार तड़के करीब 4-5 बजे के बीच रालामंडल बायपास पर उनकी कार बेकाबू होकर एक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. हादसे में प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल और मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं, कार में सवार चौथी सदस्य अनुष्का गंभीर रूप से घायल है, जिसे इंदौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.सूचना मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला. शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि हादसा कोहरे की वजह से हुआ या कार की तेज रफ्तार के कारण?

इस हादसे की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. बता दें कि बाला बच्चन कमलनाथ सरकार में गृहमंत्री रह चुके हैं और प्रदेश कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं.

ENTERTAINMENT : कपूर खानदान की लाडली का टूटा दिल, 2 साल बाद एक्टर संग खत्म हुआ रिश्ता?

खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की खबर ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है. दोनों की दोस्ती जो ‘द आर्चीज’ फिल्म के दौरान शुरू हुई थी, जो अब टूट चुकी है.नया साल बॉलीवुड के कई कपल्स के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ. पहले फैन्स को तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबर सुनने को मिली. इसके बाद अब खुशी कपूर और वेदांग रैना के अलग होने की खबर आ रही है.

खुशी कपूर और वेदांग रैना की दोस्ती ने जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ में साथ काम करने के बाद नया मोड़ ले लिया था. उसके बाद से ये दोनों कई इवेंट्स, पार्टीज और त्योहारों पर साथ स्पॉट होते रहे, जिससे डेटिंग की अफवाहें उड़ीं. लेकिन लगता है दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है. विक्की लालवानी ने एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया कि बी-टाउन कपल खुशी कपूर और वेदांग रैना अब अलग हो गए हैं.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो या जामनगर में हुई पार्टी, खुशी कपूर और वेदांग रैना कई मौकों पर साथ में पैपराजी के कैमरे में कैद हुए. पिछले साल वे क्रिसमस दोस्तों के साथ मैचिंग टी-शर्ट पायजामे पहनकर सेलिब्रेट करते दिखे थे. इतना ही नहीं, वेदांग खुशी कपूर के हर फैमिली फंक्शन में देखे जाते थे.

अपने इंस्टाग्राम पर विक्की लालवानी ने एक सोर्स के हवाले से कन्फर्म किया कि खुशी और वेदांग का रिश्ता खत्म हो गया. ये ओवर हो गया. सोर्स ने बताया कि अब कपल साथ नहीं है. फैन्स के लिए खुशी और वेदांग का ब्रेकअप काफी शॉकिंग है. इंडस्ट्री इनसाइडर ने दावा किया कि ब्रेकअप की वजह का खुलासा नहीं हुआ है. पर ये हाल ही में हुआ है. अब तक खुशी या वेदांग में किसी ने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया था, ना ही उन्होंने इससे इनकार किया.

पुराने इंटरव्यू में वेदांग ने खुशी के साथ अपने बॉन्ड पर बात की थी. उन्होंने कहा कि कपूर के साथ काम करना आसान और मजेदार था. हमारे बीच नैचुरल कम्फर्ट है. हमारा बॉन्ड कैजुअल और सच्चा है. खुशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो, श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी ने 2023 में ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. साल भर बाद ‘लवयापा’ से बड़े पर्दे पर एंट्री की, जिसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान साथ थे.

BIHAR : ‘जा रानी जा, जी ले अपनी जिंदगी…’ तीन बच्चों की मां की कोर्ट मैरिज में पति खुद बना गवाह

0

बिहार के वैशाली में रिश्तों की मर्यादा तोड़ने वाला अनोखा मामला सामने आया है. तीन बच्चों की मां रानी कुमारी ने इंस्टाग्राम पर फुफेरे भाई गोबिंद कुमार से हुए प्रेम के बाद पति कुंदन कुमार और बच्चों को छोड़कर कोर्ट मैरिज कर ली. हैरानी की बात यह रही कि पति कुंदन ने खुद गवाह बनकर रानी को विदा किया. बच्चे अब पिता के साथ रहेंगे.

बिहार के वैशाली जिले से सामने आई यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. जहां रिश्तों की सीमाएं टूटती हैं, सोशल मीडिया पर प्यार की कहानी लिखी जाती है और अंत में ऐसा मोड़ आता है, जिसे सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं. यह मामला सिर्फ एक शादी या तलाक का नहीं बल्कि उस सच्चाई का आईना है, जिसे समाज अक्सर स्वीकार करने में हिचकता है.

रानी कुमारी की जिंदगी भी कभी बिल्कुल आम थी. वर्ष 2011 में उनकी शादी अहिरपुर निवासी कुंदन कुमार से कोर्ट मैरिज के जरिए हुई. कुंदन घर पर ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) चलाकर परिवार का खर्च उठाते थे. शादी के बाद धीरे-धीरे परिवार बढ़ा और दंपती तीन बच्चों के माता-पिता बने. करीब पांच साल पहले रानी की जिंदगी में कुछ ऐसा हुइा जिसने सब कुछ बदल दिया. फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए उसकी बातचीत अपने ही फुफेरे भाई गोबिंद कुमार से बढ़ने लगी. शुरुआत पारिवारिक हालचाल से हुई, फिर पुराने किस्से, फिर लंबी बातचीत और देखते-देखते भावनाएं गहराने लगीं. मोबाइल की छोटी-सी स्क्रीन पर शब्दों ने वह जगह बना ली, जो शायद रिश्तों में खाली होती जा रही थी. गोबिंद रानी की बातें सुनते थे, उन्हें समझता था कम से कम रानी को ऐसा महसूस होने लगा. यही एहसास धीरे-धीरे प्यार में बदल गया.

इस रिश्ते का असर जल्द ही रानी के व्यवहार में दिखने लगा. वह कई बार पति और बच्चों को छोड़कर गोबिंद के पास चली गई. दो-तीन साल पहले वह अचानक घर से गायब हो गई थी. काफी प्रयासों के बाद उसे वापस लाया गया. उस समय कुंदन कुमार काम के सिलसिले में जम्मू में रहने लगा, लेकिन रानी वहां भी टिक नहीं पाईं. डेढ़ महीने पहले भी वही कहानी दोहराई गई. कुंदन जम्मू से उन्हें वापस आया, बच्चों का वास्ता दिया, परिवार की दुहाई दी लेकिन हर बार की तरह रानी का मन कहीं और था.

बार-बार पत्नी का घर छोड़ना, बच्चों का सवाल, समाज की बातें. इन सबके बीच कुंदन कुमार भीतर से टूट गया. वह समझ गया कि जबरदस्ती किसी को साथ नहीं रखा जा सकता. एक दिन उन्होंने वह फैसला लिया, जिसे सुनकर लोग आज भी हैरान हैं. कुंदन ने रानी से साफ कह दिया अगर तुम्हारी खुशी गोबिंद के साथ है, तो मैं तुम्हें रोकूंगा नहीं. कुंदन ने न तो हंगामा किया, न ही कानूनी लड़ाई चुनी. उल्टा, रानी और गोबिंद की कोर्ट मैरिज कराने का जिम्मा खुद उठा लिया.

वैशाली कोर्ट में जब रानी कुमारी और गोबिंद कुमार ने शादी के कागजात पर हस्ताक्षर किए, तो वहां मौजूद लोगों के लिए सबसे चौंकाने वाला सीन था पति कुंदन कुमार का गवाह बनकर खड़ा होना. वही कुंदन, जिनके साथ रानी ने 14 साल पहले सात फेरे नहीं, बल्कि कोर्ट मैरिज की थी, आज उसी महिला को दूसरे पति के साथ विदा कर रहा था. कुंदन ने कहा कि वह अब थक चुका है. उन्होंने बच्चों के लिए खुद को मजबूत किया और रानी को आजाद कर दिया.

शादी के बाद गोबिंद कुमार ने भरोसा जताया कि रानी अब उन्हें छोड़कर वापस नहीं जाएंगी. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत होती रही है और हाल ही में फोन पर हुई बात के बाद उन्होंने साथ रहने का अंतिम निर्णय लिया.
गोबिंद का मानना है कि अब सब कुछ साफ है. कोई छुपाव नहीं, कोई अधूरा रिश्ता नहीं. वह इसे एक नई शुरुआत मानते हैं.

रानी कुमारी ने भी अपना पक्ष रखा. साफ कहा कि वह पहले पति के साथ खुश नहीं थीं. उनके अनुसार कुंदन के साथ रहना उनके लिए मानसिक रूप से तकलीफदेह था. यह भी स्पष्ट किया कि उनके तीनों बच्चे कुंदन के साथ ही रहेंगे और वह इस फैसले से संतुष्ट हैं. रानी का कहना है कि गोबिंद के साथ उन्हें समझ और अपनापन मिला, जिसकी कमी वह अपने वैवाहिक जीवन में महसूस कर रही थीं.

NATIONAL : बिस्तर गीला करने पर सौतेली मां की हैवानियत… 5 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स गर्म करछुल से जलाए

0

केरल से क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. कांजीकोड इलाके में पांच साल की मासूम बच्ची को बिस्तर गीला करने की सजा इतनी बेरहमी से दी गई कि उसकी सौतेली मां ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को गर्म करछुल से जला दिया. घटना का खुलासा तब हुआ, जब आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्ची को दर्द में देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है.

केरल के कांजीकोड से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पांच साल की बच्ची के साथ अमानवीय क्रूरता की गई. बच्ची ने बिस्तर गीला कर दिया था. इसी बात से नाराज सौतेली मां ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को गर्म स्टील की करछुल से जला दिया. यह घटना पिछले सप्ताह हुई, जिसका खुलासा तब हुआ, जब आंगनबाड़ी वर्कर ने ने बच्ची को परेशान देखा. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई.

एजेंसी के अनुसार, आंगनबाड़ी में क्लास के दौरान वर्कर ने देखा कि बच्ची ठीक से बैठ नहीं पा रही थी और बार-बार दर्द के कारण असहज हो रही थी. जब आंगनबाड़ी वर्कर ने उससे बात करने की कोशिश की, तो बच्ची ने पहले कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में उसकी हालत देखकर अनहोनी का अंदेशा हुआ. इसके बाद तुरंत पुलिस और बाल कल्याण समिति को सूचना दी गई.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा. मेडिकल में बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर जलने के निशान पाए गए. इसके बाद पुलिस ने बच्ची के घर जाकर पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि उसकी सौतेली मां ने बिस्तर गीला करने पर गर्म करछुल से उसे जलाया था.

पुलिस ने आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला बिहार की रहने वाली है. उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची का पिता नेपाल का नागरिक है और केरल में एक होटल में काम करता है. घटना के समय पिता काम के सिलसिले में बाहर था. फिलहाल बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की देखरेख में रखा गया है.

NATIONAL : महिला मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर वृहद चर्चा।

0

साल्हेवारा- साल्हेवारा मंडल में महिला मोर्चा संगठन विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की।

बैठक में महिला मोर्चा की गतिविधियों को बढ़ावा देने और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए रणनीति बनाई गई। सभी ने अपने विचार साझा किए और संगठन के विस्तार के लिए अपने सुझाव दिए।

इस बैठक का उद्देश्य महिला मोर्चा को और अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाना था, जिससे समाज में महिलाओं की भूमिका और अधिक मजबूत हो सके। सभी ने इस दिशा में काम करने का संकल्प लिया…

NATIONAL : सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल का मदुरै प्रवासियों ने किया सम्मान

0

मदुराई तमिलनाडु सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल का मदुरै आगमन पर मदुरै प्रवासी राजस्थानी समाज की और से स्वागत सत्कार किया । प्रवासी संगठन प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने बताया कि बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल का रेल्वे सबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे के दौरान मदुरै आगमन पर यहां मदुरै प्रवासी राजस्थानी समाज के लोगों ने साफा, माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत कर सम्मान किया ।

आयोजित कार्यक्रम में अनेक समाज के गणमान्य लोगों से सांसद को प्रवासियों की माँग मदुरै से सीधी रेल सेवा जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर आदि के लिए अन्य शहरों से मदुरै तक विस्तार करना सहित अनेक विषयों से अवगत कराया । सांसद ने राजस्थानी समाज की इस महत्वपूर्ण मांग को अतिशीघ्र रेल मंत्री को अवगत करवाकर शीघ्र ही मदुरै के आस पास स्टेशनों से संचालित रेल सेवा को मदुरै तक विस्तार करने का आश्वासन दिया इससे पूर्व सांसद ने परिवार सहित मदुरै स्थित मीनाक्षी मन्दिर में मीनाक्षी देवी की पूजा अर्चना की । इस दौरान मोहनलाल चौधरी, नेनमल कोठारी, पुनमाराम प्रजापत, प्रकाश चौधरी, लाधुराम विश्नोई, रूपाराम ड़ऊकिया, पंकज कोठारी, दिनेश सालेचा, मुकेश चारण, श्रीपाल हरण, दिलखुश बाफना, लक्ष्मण चौधरी,गोविंदराम, देवीलाल चौधरी, समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे । मीडिया को जानकारी मदुरै राजस्थानी प्रवासी समाज प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने दी

WORLD : 50 से सीधे 500 परसेंट…ट्रंप का नया फरमान का भारत पर क्या होगा असर? निशाने पर चीन और ब्राजील भी

0

वेनेजुएला पर कब्जा जमाने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर भारत और चीन है. ट्रंप ने इन पर अब 500 परसेंट तक भारी-भरकम टैरिफ लगाने की तैयारी में है. भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर दबाव बने और ये रूस से तेल खरीदना बंद कर दें इसके लिए ट्रंप ने ‘सैंक्शनिंग रशिया एक्ट ऑफ 2025’ के नाम से एक नए बिल को मंजूरी दी है. इस बिल में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और दुनिया के तमाम एनर्जी सेक्टर्स को बदलने की ताकत है.

यह बिल क्यों है खास? 

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का कहना है कि इस बिल के जरिए राष्ट्रपति उन देशों के खिलाफ कार्रवाई कर सकेंगे, जो रूस से सस्ता तेल खरीदकर यूक्रेन में जंग जारी रखने की उसकी कोशिशों को मदद दे रहे हैं. बिल के जरिए रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई होगी, जिससे उन देशों पर दबाव बनेगा और वे रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे. ये देश रूस से सिर्फ क्रूड ऑयल ही नहीं, बल्कि यूरेनियम का भी आयात करते हैं.

बुधवार, 7 जनवरी, 2026 को किए गए इस ऐलान को ट्रंप प्रशासन की ‘अमेरिका फर्स्ट’ ट्रेड पॉलिसी और यूक्रेन में युद्ध विराम लागू करने की उनकी कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है. बुधवार को ट्रंप के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सीनेटर ग्राहम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह बिल हमें चीन, भारत और ब्राजील जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर जबरदस्त दबाव बनाने का मौका देगा. ग्राहम ने यह भी कहा कि रूस से सस्ते में तेल खरीदकर से देश कहीं न कहीं यूक्रेन ने जंग जारी रखने में रूस की मदद कर रहे हैं. यूक्रेन समझौते के लिए तैयार है, जबकि पुतिन बेगुनाहों को मारने पर तूला है. 

ट्रंप के फरमान पर भारत का रिएक्शन

भारत पर अभी 50 परसेंट अमेरिकी टैरिफ लगा है. ट्रंप अगर 500 परसेंट तक टैरिफ लगाते हैं, तो यह भारत सहित कई देशों के लिए आर्थिक स्तर पर तबाही से कुछ कम नहीं होगा. यह असल में दुनिया की कुछ बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर पूरी तरह से ट्रेड बैन लगाने जैसा होगा.

भारत ने अमेरिका के इस दबाव को अनुचित है गैर-वाजिब बताया है क्योंकि भारत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी 1.4 अरब लोगों की अपनी आबादी के लिए उर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है. 2025 की डेटा से साफ है कि भारत ने पहले से ही रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज और अन्य सरकारी रिफाइनरियों ने रोसनेफ्ट और लुकोइल जैसी रूसी कंपनियों से तेल की खरीद कम कर दी है. इस बीच, भारत ने अमेरिका से क्रूड ऑयल की खरीद को भी लगभग 11 परसेंट तक बढ़ा दिया है. 

- Advertisement -

News of the Day