Tuesday, February 3, 2026
Home Blog Page 52

NATIONAL : लगातार सांसद संतोष पांडे की हो रही है उपेक्षा आखिर भाजपा का वह कौन सा गुट है जो सांसद को लगातार इग्नोर कर रहे हैं

0


देश की सर्वोच्च सदन यानी कि संसद का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद संतोष पांडे की लगातार उपेक्षा की जा रही है बात करें सांसद संतोष पांडे की तो वह वर्तमान में दूसरी बार राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे हैं अब बात करते हैं इसे लगातार इग्नोर करने की तो सर्वप्रथम आईजी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर उसका नाम आमंत्रण कार्ड में नहीं डाला गया था काफी हो हल्ला मचाने के बाद आखिरकार संशोधित कर उसका नाम डाला गया दूसरी बार महामहिम उपराष्ट्रपति जी के कार्यक्रम में भी उन्हें हाशिए पर डाला गया उसके नाम और फोटो गायब कर दिए गए और तीसरी और महत्वपूर्ण vb g राम रोजगार गारंटी में जो कि भारतीय जनता पार्टी सभी जिलों में जन जागरण अभियान चला रही है और उसके तारतम्य में लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में भी संसद संतोष पांडे की पूरी तरह उपेक्षा किया गया है उसकी फोटो तक नहीं डाली गई और उनकी अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय है कल ही इस कार्यक्रम के तहत राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया लगातार इग्नोर करने से उनके समर्थकों में जमकर आक्रोश है वही देश के सर्वोच्च सदन का दूसरी बार प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद संतोष पांडे की लगातार उपेक्षा की जा रही है भारतीय जनता पार्टी के अंदर खाने सब कुछ सही नहीं चल रहा है कुल मिलकर जमकर गुटबाजी हावी है जो एक दूसरे की सफलता को नहीं पचा पा रहे हैं.


REPORTER : हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव छत्तीसगढ़

NATIONAL : कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की ली बैठक

0


राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए अधिकारियों को दायित्व सौपे। उन्होंने मुख्य अतिथि आगमन, ध्वजारोहण के कार्यक्रम के साथ ही बैठक व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा, पेयजल, स्वल्पाहार, साफ-सफाई, पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन प्रतिबद्धतापूर्वक करेंगे। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी होगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित झाँकी तैयार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

REPORTER : हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

NATIONAL : 24 घंटे के अंदर नाबलिक बालिका को डोंगरगांव थाना द्वारा बरामद किया गया।नाबालिक बालिका को भगाकर दुष्कर्म करने वाला नाबालिक रायपुर से गिरफ्तार।

0

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 24.1.25 को प्रार्थी थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ0ग0) आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उसकी नाबालिक बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसला कर भगा कर ले गया है।बालिका एवं महिलाओ के सुरक्षा के प्रति संवेदनशील पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा, के द्वारा तत्काल टीम बनाकर नाबालिक को रेस्क्यु एवं वैधानिक कार्यवाही अविलंब करने का निर्देश दिया गया.\


अति पुलिस अधीक्षक महोदय मुकेश ठाकुर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा थाना डोंगरगांव की टीम गठीत कर गुमशुदा को 24 घंटे के भीतर दिनांक 25.1.2025 को दस्तयाब किया गया एवं पीड़िता द्वारा अपने साथ दुष्कर्म होना बताये जाने पर आरोपी का पतासाजी हेतु मुखबिर लगाकर तत्काल टीम रायपुर रवाना किया गया एवं घेराबंदी कर विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, थाना प्रभारी डोंगरगांव, उप निरीक्षक वीरेन्द्र मनहर,, जीतेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष**

आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने काम को नई ऊर्जा के साथ पूरा करेंगे। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।

वृषभ**

परिवार में शांति और सहयोग रहेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी तथा किसी छोटी खुशखबरी की संभावना है।

मिथुन**

आपका संवाद कौशल आज आपका सबसे बड़ा सहायक बनेगा। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं।

कर्क**

थोड़ा भावुक महसूस करेंगे, लेकिन दिन फलदायी रहेगा। किसी पुराने काम का परिणाम आज मिल सकता है।

सिंह**

नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या**

योजनाएँ सफल होंगी और कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक रूप से लाभ या बचत होने के संकेत हैं।

तुला**

रचनात्मक कार्यों में दिल लगेगा। सौंदर्य, कला या डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक**

शांत रहें और जल्दबाज़ी से बचें। कुछ छोटे निर्णयों में सावधानी बरतें, दिन सामान्य रहेगा।

धनु**

नई सीख और अनुभव का दिन। किसी यात्रा या बातचीत से सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।

मकर**

आज आपका अनुशासन रंग लाएगा। वरिष्ठ आपके काम से प्रभावित होंगे और पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।

कुंभ**

तकनीकी और नए विचारों से लाभ मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए नियंत्रण रखना जरूरी है।

मीन**

रचनात्मकता उच्च रहेगी और मन शांत रहेगा। परिवार में संतोष और काम में सहजता का अनुभव होगा।

GANDHINAGAR : मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर शहर में टाइफाइड बीमारी फैलने के कारण उत्पन्न स्थिति की सर्वग्राही समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की

मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल ने मंगलवार को गांधीनगर में आयोजित उच्च स्तरीय सर्वग्राही समीक्षा बैठक में गांधीनगर शहर में टाइफाइड बीमारी फैलने के कारण उत्पन्न स्थिति में महानगर पालिका तथा राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मरीजों के उपचार, रोग नियंत्रण तथा निवारण के लिए उठाए जा रहे कदमों को अधिक सघन बनाने के सुझाव दिए।

इस बैठक में गांधीनगर महानगर पालिका आयुक्त ने मुख्यमंत्री को इस बीमारी के नियंत्रण के लिए महानगर पालिका द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय में रहकर हो रहे कामकाज का विवरण देते हुए कहा कि अब केसों में उत्तररोत्तर कमी देखने को मिल रही है। महानगर पालिका द्वारा 85 सर्वे टीमें बनाकर 1 लाख 58 हजार से अधिक लोगों का सर्वेलांस किया गया है। क्लोरीन टैबलेट्स और ओआरएस पैकेट का भी पर्याप्त मात्रा में वितरण किया गया है। लीकेज के रिपेयरिंग कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है तथा सभी जल स्रोतों में सुपर क्लोरीनेशन भी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जलजन्य बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए सघन उपाय के रूप में गांधीनगर सहित राज्य के शहरी क्षेत्रों में पीने के पानी के प्रतिदिन सैंपल लेकर उसकी योग्यता और क्लोरीनेशन की रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद ही जल वितरण व्यवस्था करने के स्पष्ट दिशानिर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने वर्तमान में पाइपलाइन से संबंधित जो कार्य प्रगति पर हैं, उनकी फील्ड विजिट करके गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सुझाव दिए। उन्होंने वॉटर टेस्टिंग का दायरा बढ़ाने और लीकेज को तत्काल प्रभाव से रोकने के कदम उठाने की ताकीद की।

इस बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तथा स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री राजीव टोपनो, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री संजीव कुमार, जल आपूर्ति एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव श्री डॉ. विक्रांत पांडे, शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य कमिश्नर डॉ. रतनकंवर गढवीचारण, गांधीनगर महानगर पालिका आयुक्त, जिला कलेक्टर, जिला विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

NATIONAL : गौवंश एवं मूक प्राणियों की सेवा क्षेत्र में संस्कारधानी के युवाओं और संस्थाओं का अनुकरणीय योगदान, समाज के लिए बने रहे प्रेरणा स्रोत

0

वर्तमान समय में जहाँ स्वार्थ और भौतिकता लोगो पर हावी होती जा रही है, वहीं शहर के जागरूक युवा एवं सेवा भाव से प्रेरित संस्थाएँ निस्वार्थ भाव से गौ-माता एव मूक प्राणियों की सेवा में निरंतर सक्रिय हैं।

इन युवाओं एवं संस्थाओं द्वारा अपने स्वयं के व्यय एव समाज से धन जुटा कर बेसहारा, बीमार एवं घायल गौ-वंश,श्वानों की देखभाल, नियमित चारा-पानी की व्यवस्था, ठंड एवं गर्मी से बचाव हेतु आवश्यक प्रबंध, समय-समय पर पशु चिकित्सकों की सहायता से उपचार एवं टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायल गौ-वंश को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना भी इनका सराहनीय प्रयास है।

यही कुछ संस्थाएं एव संगठन जैसे विश्वहिंदू परिषद बजरंगदल गौरक्षा टीम सुनील सेन, राहुल मिश्रा, प्रणय मुल्लेवार,गौरव शर्मा,प्रिंस हथिबेड, सागर यादव, ईशान पित्रोवद,करण तंवर,भावेश निर्मलकर मोहित यादव,सन्मय श्रीवास्तव एवं साथीगण
वैसे ही संस्था गौ करुणा समिति जिसमे जैनम बैद, कोणार्क अग्रवाल, डॉ चुरेंद्र चंद्रवंशी, शिवा वाधवानी आदि,
और टीम स्वास्तिक जनसमर्पण समिति जिसके रेडियम बेल्ट एव गौ कोटने वितरण किए गए सदस्य अंशुल कसार, सत्यम मिश्रा,रिभय यादव दिव्यांश साहू, यश साहू,विनय राजपूत,गोपेंद्र साहू,सोहन साहू आदि। वैसे ही श्वानों (कुत्तों) के क्षेत्र में उत्तम कार्य शिवानी तिवारी, हर्ष ठाकुर,नगमा अंसारी,पीयूष कश्यप आदि प्रमुख रूप से समाज में अपनी सेवाए दे रहे है,
गौ-सेवा से जुड़े युवा न केवल स्वयं श्रमदान कर रहे हैं, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी इस पुण्य कार्य से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से वे गौ-संरक्षण, गौ-संवर्धन और भारतीय संस्कृति में गौ-माता के महत्व को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।

इन संस्थाओं का उद्देश्य केवल सेवा तक सीमित न होकर समाज में करुणा, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना को सशक्त करना है।
चारा संग्रह अभियान,आर्थिक सहयोग, गौशालाओं के विकास एवं संरक्षण हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
गौ-सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौ-माता की सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय दायित्व भी है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे इस सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाएँ और यथासंभव सहयोग प्रदान करें।
निस्संदेह, शहर के युवाओं और संस्थाओं द्वारा किया जा रहा यह गौ-सेवा कार्य समाज को एक सकारात्मक दिशा देने वाला है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

NATIONAL : तुमडीबोड़ चौकी को लालबाग या डोंगरगांव में विलय किया जाए चौकी को भंग किया जाए कोई फायदा नहीं लोगों को

0

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने छत्तीसगढ़ के डीजीपी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय से मांग किया है कि लाल बाग थाना अंतर्गत जी रोड पर स्थित तुमडीबोड़ चौकी को तत्काल लालबाग थाना या डोंगरगांव में विलय किया जाए गौरतलब है कि तुमडीबोड़ चौकी 2017 में प्रारंभ हुआ है लेकिन 2017 से लेकर अब तक चौकी के रहने से प्रभाव नफा नुकसान देखा जाए तो यह सफेद हाथी साबित हो रहा है

शासन के पैसे का जबर्दस्ती दुरुपयोग किया जा रहा है और अपराधों में कमी अगर देखा जाए तो थोड़े भी कमी नहीं आई है अलबत्ता चौकी खुलने के बाद जिस गांव में शराब नहीं बिकती थी वहां शराब बिक रहे हैं जहां पर सट्टा नहीं खिलाया जाता था वहां सट्टा खिलाया जा रहा है आदतन अपराधी ऐश कर रहे हैं लेकिन बेकसूर लोगों को लगातार फंसाया जा रहा है या फिर इस चौकी को सिर्फ गाली गलौज और मारपीट धारा वाली चौकी की संज्ञा दी जानी चाहिए यह बेहद आश्चर्य की बात है कि लोग जब दो नंबर या अपराधी गतिविधियों की सूचना देते हैं कि स्थानीय पुलिस चौकी वाले उस पर ही दबाव डालते हैं चौकी खुलने से लोगों को यह समझ आ गया कि पुलिस के तौर तरीके कैसे होते हैं काम करने के तरीके कैसे होते हैं असल में तुमडीबोड़ क्षेत्र में चौकी खुलने से पुलिस चौकी जैसी कोई बात ही नहीं इस क्षेत्र में चौकी की मांग कभी नहीं की गई थी इस क्षेत्र के ग्रामीण जब डोगरगांव थाना में थे तो काफी सुकून से रहते थे किसी मामले में पुलिस की जरूरत पड़ती तत्काल पहुंचती थी लेकिन अब चौकी हो जाने के बावजूद अभी तक चौकी की विशेष उपलब्धि नहीं रही है बड़े शराब के अड्डे साइबर पुलिस छापा मारती है बड़े मामलों का खुलासा साइबर पुलिस करती है तो यहां वाले पुलिस का कोई काम ही नहीं है सफेद हाथी साबित हो रहा है छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह है कि कानून में संशोधन कर तुमडीबोढ चौकी को तत्काल लालबाग में या डोंगरगांव थाना में विलय किया जाए क्षेत्र के ग्रामीणों ने तुमडीबोढ क्षेत्र को पहले जैसे डोंगरगांव थाना में ही रखने की मांग की है

हेमंत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष आईंरा इंटरनेशनल छत्तीसगढ़

SPORTS : न्यूजीलैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज से पहले आई बड़ी खबर, विराट कोहली इस टूर्नामेंट में अब एक भी मैच नहीं खेलेंगे

0

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देशों के बाद विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के शुरुआती दो मैचों में खेलने उतरे विराट कोहली ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. दिल्ली की ओर से खेलते हुए विराट ने पहले मैच में शतक तो दूसरे मुकाबले में अर्धशतक जड़ा. इसके बाद, डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज से पहले विराट विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में एक और मैच खेलेंगे, जो रेलवे के खिलाफ मंगलवार यानी 6 जनवरी, 2026 को खेला जाएगा. हालांकि अब दिल्ली के कोच ने कन्फर्म कर दिया है कि कोहली रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे. यानी विराट अब सीधा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों में मैदान पर नजर आएंगे.

विराट ने दोनो मैचों में किया था शानदार प्रदर्शन

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी विराट कोहली का ना खेलने का फैसला आखिरी समय पर लिया गया है. ये मुकाबला आज यानी 6 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा. बीसीसीआई के निर्देशों के अनुसार इस टूर्नामेंट में विराट पहले ही दिल्ली के लिए दो मैच खेल चुके हैं. उन्होंने आंध्र प्रदेश और गुजरात के खिलाफ मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने पहले मुकाबले में 131 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, तो दूसरे मुकाबले 77 रन बनाए थे. इन शानदार पारियों की बदौलत, दिल्ली ने लगातार दो जीत दर्ज की थीं.

दिल्ली के कोच ने विराट के ना खेलने पर बोला

दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘नहीं वो (विराट) इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं.’ बीसीसीआई के निर्देश के मुताबिक, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को कम से कम दो विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलना जरूरी होता है, जिसे विराट पहले ही पूरा कर चुके हैं. हालांकि, डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने पिछले हफ्ते कहा था कि कोहली रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे. दिल्ली के लिए अपने दो मैचों में विराट बेहतरीन फॉर्म में दिखें थे. इन पारियों के दौरान उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की और सबसे तेज 16000 लिस्ट-ए रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने ये मुकाम अपनी 330वीं पारी में हासिल किया और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने ये आंकड़ा 391 पारियों में बनाया था.

BOLLYWOOD : धुरंधर’ का क्रेज हो रहा अब खत्म? 5वें मंडे का कलेक्शन रहा सबसे कम, क्या बन पाएगी 800 करोड़ी?

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में एक महीना बिताने के बाद भी अपना सफर खत्म करने के मूड में नहीं है. 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई आदित्य धर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. दरअसल फिल्म को मिल रहे दर्शकों के जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स के दम पर, ‘धुरंधर’ शानदार परफॉर्म कर रही है और अब यह 800 करोड़ (भारत में कुल कमाई) के करीब पहुंच रही है. फिल्म की लगातार अच्छी परफॉर्मेंस आम जनता और मल्टीप्लेक्स दर्शकों के बीच इसकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी को दिखाता है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन यानी पांचवें मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर’ ने 5वें मंडे कितनी की कमाई?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है.रिलीज के एक महीने बाद ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.यह उपलब्धि अब तक केवल पांच भारतीय फिल्मों ने हासिल की है. इसके साथ ही, ‘धुरंधर’ अब तक की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. इसने यश की सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने 5वें वीकेंड पर भी सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. हालांकि 5वें मंडे इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है.

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 5वें मंडे यानी 32वें दिन 4.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘धुरंधर’ की 32 दिनं की कुल कमाई अब 776.75 करोड़ रुपये हो गई है.

800 करोड़ी बनने से कितनी दूर है ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ की कमाई में पहली बार रिलीज के 32वें दिन भारी गिरावट दर्ज की गई और ये 5 करोड़ का भी आंकड़ा नहीं कर पाई. लेकिन उम्मीद है कि ये फिल्म अपनी रफ्तार बढ़ा लेगी और हो सकता है कि छठे वीकेंड तक ये फिल्म  800 करोड़ी बन जाए. हालांकि फिल्म के कलेक्शन में आई मंदी के बाद ये अब मुश्किल भी लग रहा है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म इस आंकड़े को छू पाती है या नहीं. 


‘धुरंधर’ के बारे में सब कुछ
‘धुरंधर’ की बात करें तो, इस फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा का किरदार निभाया है, जो कराची में एक आतंकवादी और गिरोह नेटवर्क में घुसपैठ करने वाला एक भारतीय एजेंट है. फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी, एक्शन और अभिनय को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली है. अब निर्माताओं ने धुरंधर के सीक्वल की घोषणा कर दी है, जो मार्च 2026 में रिलीज होगा.

NATIONAL : सोने-चांदी की कीमतों में उछाल; 6 जनवरी को इस रेट पर बिक रहा सोना, जानें अपने शहर का ताजा भाव

0

सोना के साथ चांदी की कीमतों में भी मंगलवार के कारोबारी दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 2,50,000 (प्रति किलो) रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 3900 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,50,723 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं, आपके शहर में आज का सोने-चांदी का ताजा भाव…. 

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार) 

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,970 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,400 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,270 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,820 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,250 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,120 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,39,970 रुपए 
22 कैरेट – 1,28,300 रुपए 
18 कैरेट – 1,07,000 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,820 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,250 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,120 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,870 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,300 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,170 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,970 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,400 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,270 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,870 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,300 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,170 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,820 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,250 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,120 रुपए

सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से अब लोग  22 और 24 कैरेट सोने की जगह 18 कैरेट सोने की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. यह एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा हैं. अगर आप आज सोना खरीदने की प्लान बना रहे हैं, तो जल्दबाजी में फैसला लेना सही नहीं होगा. खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर पता करें. 

- Advertisement -

News of the Day