Tuesday, February 3, 2026
Home Blog Page 53

NATIONAL : उत्तराखंड पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदान में कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी

0


उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, जबकि मैदानी जिलों में घना कोहरा और पाला गिरने से शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छह जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. खासतौर पर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना अधिक जताई गई है. इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है, वहीं पर्यटक क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

उधर, मैदानी जिलों में ठंड का असर लगातार बना हुआ है. देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने और पाला गिरने की चेतावनी जारी की गई है. सुबह और देर रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. कोहरे और सर्द हवाओं के कारण शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की संभावना है.
 
शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ाई 

सोमवार के मौसम की बात करें तो मैदानी इलाकों में दिन के समय कोहरे से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी. देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और अधिक तीखी हो गई.

1 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान

आगे के मौसम को लेकर राहत की खबर यह है कि छह जनवरी की संभावित बारिश-बर्फबारी के बाद 11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, ठंड और कोहरे से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम ही जताई जा रही है.

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष*
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी।

वृषभ

परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात खुशी देगी।

मिथुन

आज संवाद आपकी ताकत रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएँ सफल होंगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय उत्तम है।

कर्क

भावनात्मक रूप से सुकून महसूस करेंगे। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। धन लाभ के योग हैं।

सिंह

आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी बड़े निर्णय में सफलता मिलेगी। करियर में तरक्की के संकेत हैं।

कन्या
कामकाज में प्रशंसा मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। किसी यात्रा की संभावना बन रही है।

तुला

आज संतुलन बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

वृश्चिक

गुप्त रूप से किए गए कार्यों में लाभ मिलेगा। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। मन की उलझनें कम होंगी।

धनु

भाग्य आपका साथ देगा। करियर और पढ़ाई में नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर

मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में शांति और सौहार्द रहेगा। धन सम्बन्धी मामलों में सतर्क रहें।

कुंभ

नई सोच आपको आगे बढ़ाएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई रचनात्मक कार्य शुरू कर सकते हैं।

मीन

मन शांत रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और धन दोनों में सुधार होगा।

ENTERTAINMENT : अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन को मंगेतर योगिता बिहानी ने दिया 2 लाख का गिटार, बर्थडे गिफ्ट देख बोले- सिर्फ पैसा सुनाई दे रहा

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन ने फैमिली के साथ लंदन में बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस बर्थडे पर आर्यमन को मंगेतर योगिता बिहानी ने एक गिटार गिफ्ट किया.

बॉलीवुड कपल अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी इन दिनों लंदन में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं. यहां उन्होंने अपने बड़े बेटे आर्यमन सेठी का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया. इस दौरान आर्यमन सेठी की मंगेतर योगिता बिहानी भी साथ थी. आर्यमन ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें एक महंगा सरप्राइज गिफ्ट भी मिला है.

व्लॉग में आर्यमन सुबह जब उठते हैं तो उन्हें पता चलता है कि घर पर कोई नहीं है. फिर जब वो नीचे जाते हैं तो उन्हें पता चलता है कि फैमिली ने उनके बर्थडे के लिए पूरे घर को सजाया है. उन्हें बर्थडे कार्ड भी मिलता है. आर्यमन के लिए फैमिली ने ट्रेजर हंट प्लान किया था, जिसमें उन्हें फैमिली मेंबर्स के गिफ्ट ढूंढ़ने थे.

इसके बाद आर्यमन अपनी फैमिली के साथ डिज्नी स्टोर जाते हैं. वहां पर उनकी मंगेतर योगिता बिहानी इंतजार कर रही होती हैं. आर्यमन सरप्राइज के लिए थैंक्यू बोलते हैं. इसके बाद योगिता चुपचाप जाकर आर्यमन के लिए गिटार लेकर आती हैं. गिटार देखकर आर्यमन शॉक्ड रह जाते हैं. गिटार देखकर आर्यमन बहुत खुश और इमोशनल भी होते हैं. आर्यमन पूछते हैं कि तुम्हें कैसे इसके बारे में पता चला. तो योगिता कहती हैं कि आर्यमन के दोस्तों ने इसमें उनकी मदद की. इसके बाद आर्यमन गिटार बजाते हैं और योगिता इस स्पेशल मोमेंट को रिकॉर्ड करती हैं.

इसके बाद आर्यमन कहते हैं- ये कितना महंगा है. आप लोग इससे म्यूजिक सुन रहे हैं और मैं सिर्फ पैसा सुन रहा हूं. आर्यमन को OOO-15 M गिटार मिलता है गिफ्ट में. स्टोर की वेबसाइट के मुताबिक, इस गिटार की कीमत लगभग 2.12 लाख है.बता दें कि योगिता और आर्यमन काफी समय से साथ में हैं. योगिता आर्यमन के साथ उनके ही घर में रहती हैं. दोनों कुछ समय में ऑफिशियली सगाई करने वाले हैं.

NATIONAL : अनंतनाग में ऑक्सीजन की कमी से ड्यूटी पर तैनात अमृतसर के जवान की मौत, परिवार में मातम

0

कश्मीर के अनंतनाग में ड्यूटी पर तैनात अमृतसर के सेना के जवान प्रगट सिंह की मौत ऑक्सीजन की कमी और ठंड के चलते हो गई. 15 वर्षों तक स्वास्थ्य ठीक रहने के बाद ड्यूटी के दौरान अचानक हालत बिगड़ी. पत्नी और दो बच्चों के साथ परिवार में मातम है. सैनिक की पार्थिव शरीर आज रात घर पहुंचेगी.

कश्मीर के अनंतनाग जिले में ड्यूटी के दौरान अमृतसर के रहने वाले सेना के जवान प्रगट सिंह की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन की कमी और कड़ाके की ठंड के चलते उनकी जान चली गई. जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का कहना है कि 11 साल की ड्यूटी के दौरान प्रगट सिंह कभी बीमार नहीं पड़े, लेकिन अब हालात ने उनकी जान ले ली.

जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रगट सिंह पिछले 15 वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे और बीते एक साल से कश्मीर के अनंतनाग में तैनात थे. वह सेना की 19-11 बटालियन में कार्यरत थे. करीब डेढ़ महीने पहले ही वे छुट्टी बिताकर अपने परिवार से मिलकर ड्यूटी पर लौटे थे.परिजनों के अनुसार, प्रगट सिंह की आखिरी बार परिवार से फोन पर बात हुई थी. उन्होंने बातचीत के दौरान बताया था कि ड्यूटी पोस्ट पर ऑक्सीजन की कमी हो रही है और इसी वजह से वह नीचे उतर रहे हैं. इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका और कुछ समय बाद उनके निधन की सूचना परिवार को दी गई.

परिवार का कहना है कि प्रगट सिंह हमेशा स्वस्थ रहते थे और कभी किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं रही. अचानक इस तरह ड्यूटी के दौरान मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि जवान का पार्थिव शरीर रात करीब 12 बजे तक अमृतसर उनके घर पहुंच जाएगा.जवान की मौत के बाद उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है कि पति के चले जाने से वह पूरी तरह टूट चुकी हैं. प्रगट सिंह अपने पीछे दो छोटे मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनके भविष्य को लेकर परिवार बेहद चिंतित है.

पत्नी और परिजनों ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ड्यूटी के दौरान ऐसा हादसा हो जाएगा. पूरे गांव और रिश्तेदारों में शोक की लहर है. हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है और परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहा है.

NATIONAL : 4 माह की गर्भवती नवविवाहिता की हत्या, चुपके से किया अंतिम संस्कार, पति गिरफ्तार

0

राजस्थान के धौलपुर जिले में दहेज की मांग को लेकर चार माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या कर दी गई. ससुरालियों ने मायके को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया और फरार हो गए. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चिता की आग बुझाई. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

राजस्थान के धौलपुर जिले से दहेज हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मनियां थाना क्षेत्र के इंछापुरा गांव में ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर चार माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या कर दी. आरोप है कि हत्या के बाद ससुरालियों ने मायके पक्ष को सूचना दिए बिना ही उपलों के बिटोरा में शव का अंतिम संस्कार कर दिया और घर पर ताला लगाकर फरार हो गए. इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

घटना की जानकारी मृतका की बड़ी बहन पिंकी ठाकुर को मिली, जिसने तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी. खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने चिता जलती हुई देखी. परिजनों ने तुरंत चिता पर पानी डलवाया और आग बुझाई. इसके बाद मनियां थाना पुलिस को घटना की सूचना दी.

सूचना मिलते ही मनियां सीओ खलील अहमद खिलजी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाकर घटनास्थल और चिता से सबूत जुटाए. जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाकर मृतका के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया गया. डीएनए जांच के लिए भी नमूने लिए गए हैं.

पुलिस ने घटनास्थल से खून के निशान, कुल्हाड़ी, फावड़ा, लाठी और अन्य सामान जब्त किया है. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और चारों तरफ खून फैला हुआ मिला, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति पंकज ठाकुर को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

मृतका के पिता देवेंद्र सिंह परमार, निवासी घड़ी तुलसी, खेरागढ़ (आगरा, उत्तर प्रदेश) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी 24 वर्षीय बेटी गुड़िया की शादी 28 मई 2025 को इंछापुरा गांव निवासी पंकज पुत्र लाल सिंह ठाकुर से की थी. शादी में करीब 15 लाख रुपये, बाइक, घरेलू सामान और जेवरात दहेज में दिए गए थे.

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में कार, सोने की जंजीर और भैंस की मांग करने लगा. मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी. गुड़िया उस समय चार माह की गर्भवती थी.

देवेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि उनकी बड़ी बेटी पिंकी की शादी ओमपाल सिंह निवासी इच्छापुरा से हुई थी. बड़े दामाद के कहने पर ही उन्होंने अपनी छोटी बेटी गुड़िया की शादी पंकज ठाकुर से कराई थी. लेकिन पंकज और उसके परिवार का व्यवहार शादी के बाद लगातार खराब होता गया.पुलिस के अनुसार, आरोपी पति पंकज अपनी पत्नी पर बेवजह शक करता था. उसे संदेह था कि गुड़िया के अपने जीजाजी ओमपाल सिंह से नाजायज संबंध हैं. इसी शक के चलते वह गुड़िया को मायके जाने, किसी से बात करने और बाहर निकलने से रोकता था और मारपीट करता था.

मनियां सीओ खलील अहमद खिलजी ने बताया कि मौके से एफएसएल टीम ने अहम सबूत एकत्र किए हैं. शव के अवशेषों का पोस्टमार्टम और डीएनए सैंपल लिए गए हैं. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है.

ENTERTAINMENT : धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी-बॉबी देओल संग बिगड़े हेमा मालिनी के रिश्ते? एक्ट्रेस बोलीं- दो परिवार…

धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा देओल परिवार दर्द से गुजर रहा है. हेमा मालिनी भी धर्मेंद्र की याद में अक्सर पोस्ट शेयर करती हैं. अब एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र के बेटों सनी-देओल संग अपने रिश्ते पर बात की है. उन्होंने धर्मेंद्र से जुड़ी यादें भी साझा कीं.

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे, मगर अपने परिवार और फैंस की यादों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे. धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी अक्सर पोस्ट शेयर करके अपने दिल का हाल बयां करती हैं. अब हेमा ने दिवंगत एक्टर के बारे में कई बातें साझा की हैं. हेमा मालिनी ने सनी और बॉबी देओल संग अपने रिश्ते पर भी बात की है.

दरअसल, धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी और बॉबी देओल ने पिता के लिए प्रेयर मीट रखी थी. मगर उसमें हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां शामिल नहीं हुई थीं. हेमा ने भी अलग से पति के लिए मुंबई और दिल्ली में प्रेयर मीट का आयोजन किया था. धर्मेंद्र की दो अलग प्रेयर मीट रखने पर दोनों परिवार के रिश्ते पर सवाल उठे थे. कई लोगों ने कयास लगाए कि शायद हेमा के सनी और बॉबी संग रिश्ते ठीक नहीं हैं.

अब ईटाइम्स संग इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र और उनके पहले परिवार को लेकर कई बातें साझा की हैं. सनी और बॉबी देओल ने पिता के लिए जो प्रेयर मीट रखी थी, उसमें शामिल न होने का कारण बताते हुए हेमा मालिनी ने कहा- ये हमारे घर का पर्सनल मामला है. हम एक दूसरे से बातें करते हैं. मैंने अपने घर में एक प्रेयर मीट रखी थी, क्योंकि मेरा अलग ग्रुप है.

‘मैंने फिर एक प्रेयर मीट दिल्ली में रखी थी, क्योंकि मैं पॉलिटिक्स का हिस्सा हूं, इसलिए मेरे लिए जरूरी था कि मैं एक प्रेयर मीट दोस्तों और उस फील्ड के लोगों के लिए रखूं. मथुरा मेरा चुनाव क्षेत्र है और वहां के लोग उनके (धर्मेंद्र) के लिए दीवाने हैं. इसलिए मैंने एक प्रेयर मीट वहां भी रखी थी. मैंने जो किया मैं उससे खुश हूं.’

कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि धर्मेंद्र के लोनावला वाले फार्महाउस को उनके फैंस के लिए म्यूजियम में बदला जा सकता है. इस बारे में हेमा मालिनी बोलीं- मुझे लगता है कि सनी उसे लेकर कुछ प्लानिंग कर रहे हैं. वो जरूर कुछ करेंगे. हर चीज काफी अच्छी तरह से हो रही है. तो ये सोचकर परेशान होने वाली बात नहीं है कि ये दो अलग फैमिलीज हैं और पता नहीं क्या होगा. किसी को इतनी फिक्र करने की जरूरत नहीं है. हम लोग एक दम अच्छे हैं.

बता दें कि उम्र संबंधी बीमारियों के चलते 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था. निधन से पहले वो कई दिनों तक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे थे. मगर उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्होंने अपने 90वें जन्मदिन से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

NATIONAL : ‘हमारे पास लड़कियां आती हैं और फिर चली जाती हैं, मैं तो सो भी नहीं पा रहा…’ पति-पत्नी विवाद पर बोले यूट्यूबर शादाब जकाती

0

यूट्यूबर शादाब जकाती ने कहा कि हमारे पास बहुत सारी लड़कियां काम करने आती हैं. अपना-अपना काम करती हैं, उनके अकाउंट बनते हैं, वो आगे बढ़ती हैं और फिर चली जाती हैं. उन्होंने दावा किया कि पिछले दस वर्षों की मेहनत से उन्होंने अपनी पहचान बनाई है. बचपन से लेकर आज तक मेरी कोई शिकायत नहीं रही.

सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके यूट्यूबर शादाब जकाती इन दिनों एक विवाद के चलते सुर्खियों में हैं. उनके साथ काम करने वाली महिला और उसके पति के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में नाम घसीटे जाने के बाद शादाब जकाती ने खुलकर अपनी बात रखी है. आजतक से बातचीत में उन्होंने खुद को मानसिक रूप से परेशान बताते हुए कहा कि हालात ऐसे बन गए हैं कि वह अपने ही घर में चैन से सो नहीं पा रहे. शादाब कहते हैं कि हमारे पास बहुत सारी लड़कियां काम करने आती हैं और अपना-अपना काम करके चली जाती हैं.

शादाब जकाती का कहना है कि उनके खिलाफ माहौल जानबूझकर बनाया जा रहा है और हर मुद्दे में केवल उनका नाम उछाला जा रहा है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आरोप लगाना सबसे आसान काम है, लेकिन सच्चाई को जानने और समझने की कोशिश बहुत कम लोग करते हैं. शादाब ने कहा कि मैं क्या बोलूं, लोगों को सब पता है. दुनिया किधर जा रही है, लोग क्या चाह रहे हैं. आज पूरी दुनिया को अगर एक ही आदमी दिख रहा है तो वह शादाब जकाती है. हर बात में, हर विवाद में बस मेरा ही नाम सामने लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिस महिला के पति ने उन पर आरोप लगाए हैं, उसी महिला ने पहले भी अपने पति के खिलाफ कई बार बयान दिए हैं. हाल ही में भी महिला ने मीडिया में खुलकर अपनी बात रखी थी, लेकिन उस पहलू को नजरअंदाज कर दिया गया.

शादाब जकाती ने उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें कहा गया कि उनके यहां काम करने वाली महिलाओं का शोषण किया जाता है. उन्होंने कहा, हमारे पास बहुत सारी लड़कियां काम करने आती हैं. अपना-अपना काम करती हैं, उनके अकाउंट बनते हैं, वो आगे बढ़ती हैं और फिर चली जाती हैं. यही हमारा काम है आती हैं, काम करती हैं और चली जाती हैं. उन्होंने दावा किया कि पिछले दस वर्षों की मेहनत से उन्होंने अपनी पहचान बनाई है और आज तक उनके खिलाफ कोई ठोस शिकायत दर्ज नहीं हुई. उन्होंने कहा कि हमने 10 साल मेहनत की है यहां तक पहुंचने में. बचपन से लेकर आज तक मेरी कोई शिकायत नहीं रही.

शादाब के साथ वीडियो बनाने वाली महिला के पति द्वारा जान के खतरे की बात कहे जाने पर शादाब ने पलटवार करते हुए कहा कि डर सिर्फ एक तरफ नहीं होता. वह जान का खतरा बता रहा है, तो मैं भी कह सकता हूं कि मुझे भी जान का खतरा है. हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि मैं अपने घर में भी चैन से सो नहीं पा रहा. उन्होंने कहा कि वह लगातार मानसिक तनाव में हैं और यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कब, कहां से कौन क्या कर दे. शादाब ने कहा कि मैं परेशान हूं. पता नहीं कहां से कौन आ जाए, मेरे साथ क्या कर दे.

शादाब जकाती ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी पहचान रातोंरात नहीं बनी. मैंने 50 हजार से ज्यादा वीडियो में मेहनत की है. सालों की मेहनत के बाद अब जाकर कुछ वीडियो वायरल हुए हैं. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि जितनी मेहनत से पहचान बनाई, उतनी ही तेजी से विवाद में घसीटा जा रहा है. उन्होंने कहा कि बार-बार विवाद खड़ा किया जा रहा है और हर बार निशाना वही बनते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को बार-बार एक ही चीज दिख रही है कि शादाब जकाती. जैसे सब कुछ मेरे ही इर्द-गिर्द घूमता हो.

बातचीत के दौरान शादाब ने महिला के हालात और अधिकारों पर भी खुलकर बात की. कहा कि अगर एक महिला काम करने आती है और उसका पति उसे मारता है, खाना नहीं देता, तो वो क्या करे? क्या महिला को जीने का हक नहीं है? उन्होंने सवाल उठाया कि अगर महिला अपने और अपने बच्चों के लिए काम कर रही है, तो उसमें गलत क्या है. एक औरत अपने ऊपर जुल्म सह सकती है, भूखी रह सकती है, लेकिन बच्चे कैसे भूखे रहें? अगर वह कुछ कमा रही है और उसके पैसे भी पति ले जा रहा है कभी 10 हजार, कभी 20, कभी 30-40 हजार तो ये कौन सा इंसाफ है?

Advertisement

आरोप लगाने में कितना टाइम लगता है

शादाब ने कहा कि आरोप लगाना बेहद आसान है. आरोप लगाने में कितना टाइम लगता है? मैं भी किसी पर आरोप लगा सकता हूं, लेकिन हमें उसकी जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि उनके यहां काम करने वाली महिलाएं कलाकार और आर्टिस्ट हैं, जो मेहनत करके अपनी रोजी-रोटी कमा रही हैं. हमारे पास एक नहीं होगी तो दूसरी आएगी, दूसरी नहीं तो तीसरी आएगी. यह सब कलाकार हैं, मेहनती लोग हैं.

शादाब जकाती ने साफ किया कि वह न तो भाग रहे हैं और न ही किसी जांच से डरते हैं. हमने पुलिस से साफ कहा है कि हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे. मैं कहीं भाग नहीं रहा हूं. उन्होंने मांग की कि झूठे आरोप लगाने वालों और उनकी छवि खराब करने की कोशिश करने वालों की भी जांच होनी चाहिए. जो लोग झूठ बोल रहे हैं, जो जानबूझकर मेरी छवि खराब करना चाहते हैं, उनकी भी जांच होनी चाहिए.

बातचीत के अंत में शादाब भावुक नजर आए. कहा कि आज तो मैंने ठान ही लिया था कि यहां से कहीं दूर चला जाऊं. क्योंकि जब परेशानी बढ़ती है, तो लोग किसी को खत्म करने की फिराक में लग जाते हैं. उन्होंने कहा कि आखिरकार वही होगा जो ऊपर वाला चाहेगा. शादाब ने कहा कि लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं मुझे हिलाने की, गिराने की. लेकिन अपने ही लोग जलते हैं. मैं जहां भी जाता हूं, मुझे इज्जत मिलती है.

BIHAR : पूरे ग्रुप ने कर दिया दो दोस्तों का मर्डर, एक को दफना दिया तो खेत में फेंक दी दूसरे की लाश

0

बिहार के दरभंगा में नए साल की पार्टी के बाद हुए विवाद में दोस्तों ने मिलकर दो दोस्तों की हत्या कर दी. एक शव खेत में लावारिस हालत में मिला, जबकि दूसरे को मिट्टी में दबाकर छिपाया गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दूसरा शव बरामद कर लिया है. मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है.

बिहार के दरभंगा जिले में दोस्तों द्वारा दोस्तों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. नए साल की पार्टी के बाद हुए विवाद में कुछ दोस्तों ने मिलकर अपने ही दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी. एक शव को लावारिस हालत में फेंक दिया गया, जबकि दूसरे शव को मिट्टी के गड्ढे में दबाकर छिपा दिया गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दूसरे शव को भी बरामद कर लिया है.

पूरा मामला दरभंगा सदर थाना क्षेत्र का है. कबीरचक गांव के रहने वाले मन्ना महतो और बादल मंडल दो जनवरी से अचानक लापता हो गए थे. परिजनों ने देर रात सदर थाना में दोनों की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस जांच में जुटी ही थी कि तीन जनवरी की सुबह मन्ना महतो का शव पास के एक गांव के खेत में लावारिस हालत में बरामद हुआ. शव की पहचान होते ही पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी.

पुलिस ने मृतक के दोस्तों से पूछताछ शुरू की, इसी दौरान मन्ना के करीबी दोस्त छोटू पर शक गहराया. कड़ी पूछताछ के बाद छोटू टूट गया और उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल कर ली. उसकी निशानदेही पर चार जनवरी को मिल्कीचक इलाके से दूसरे मृतक बादल मंडल का शव मिट्टी के नीचे से बरामद किया गया. शव को छिपाने के लिए उसके ऊपर मिट्टी डाली गई थी.

दोनों शवों की बरामदगी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि हत्या में अन्य दोस्तों की भी भूमिका हो सकती है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. मौके पर पहुंचे सदर SDPO राजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों युवकों की पहले रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई, फिर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया.

SDPO ने बताया कि हत्या की ठोस वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी और मृतक आपस में दोस्त थे और नए साल की पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उसी रंजिश में दो जनवरी को विश्वास में लेकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और शव देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

ENTERTAINMENT : गौरव खन्ना को नहीं मिली ‘बिग बॉस 19’ में जीती हुई कार, कॉमेडियन के सामने छलका दर्द

गौरव खन्ना ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट प्रणित मोरे के साथ एक मजेदार मोमेंट शेयर किया, और शो में जीती हुई कार के बारे में मजाक किया.

‘बिग बॉस 19’ विनर गौरव खन्ना ने हाल ही में अपने नए लॉन्च किए गए YouTube चैनल पर फैंस के साथ मजेदार और हल्के-फुल्के पल शेयर किए. उन्होंने अपने करीबी दोस्त और साथी कंटेस्टेंट प्रणित मोरे के साथ रियलिटी शो में जीती हुई कार के बारे में भी जिक्र किया. दरअसल अपने लेटेस्ट व्लॉग में टीवी एक्टर ने अंबानी परिवार के लिए एक बड़े इवेंट को होस्ट करने के बारे में भी बात की, और इस एक्सपीरियंस को अपनी एक बड़ी पर्सनल अचीवमेंट बताया.

उसी व्लॉग में, गौरव ने हाई-प्रोफाइल रिलायंस फैमिली शो को होस्ट करने के बारे में विस्तार से बात की, जो एक इवेंट होस्ट के तौर पर उनका पहला एक्सपीरियंस था. गौरव ने कहा, ‘मैं पहली बार कोई इवेंट होस्ट कर रहा हूं. यह बहुत अलग है. स्क्रिप्ट बहुत बड़ी है; ऐसा लग रहा है जैसे मैं किसी एग्जाम की तैयारी कर रहा हूं. मैं घोड़े पर बैठकर स्टेज पर एंट्री करूंगा. दो शो होने वाले हैं, और हर शो में 40,000 लोगों की भीड़ होगी. एक अलग ही एनर्जी होगी.

एक्टर ने कहा, ‘मैं रिलायंस फैमिली शो होस्ट कर रहा हूं, जो हर साल श्री धीरूभाई अंबानी की जयंती पर होता है. मुझे यह मौका पाकर बहुत अच्छा लग रहा है. मुझसे पहले भी इसके लिए पूछा गया था. दुर्भाग्य से, तब बात नहीं बनी. किस्मत से इस साल यह हो गया. यह कोई टीवी पर आने वाला इवेंट नहीं है, लेकिन पर्सनली, यह मेरे लिए एक अचीवमेंट है.’

अपने वीडियो व्लॉग में वो बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट प्रणित मोरे से डिनर के लिए एक होटल में मिले. जहां गौरव ने प्रणित को मिठाई का एक डिब्बा दिया. इस पर कॉमेडियन ने कहा, ‘मुझे बिग बॉस के घर में जीती हुई कार गिफ्ट कर दो.’ इस पर हंसते हुए गौरव ने कहा, ‘वह मुझे ही अभी तक नहीं मिली है.’बता दें कि गौरव ने बिग बॉस 19 जीतने के तुरंत बाद दिसंबर में अपना YouTube चैनल लॉन्च किया, ताकि फैंस को टेलीविजन से परे उनकी जिंदगी की करीब से झलक मिल सके. अपने पहले वीडियो में एक्टर ने इंडस्ट्री में अपनी यात्रा और रियलिटी शो के अंदर बिताए गए मुश्किल महीनों के बारे में बात की.

गौरव ने कहा, ‘मेरे दो छोटे भाई, प्रणित और मृदुल मुझे बिठाकर बोले कि मुझे सोशल मीडिया पर आना चाहिए; यह बहुत जरूरी है. मुझे इस दुनिया के बारे में कोई आइडिया नहीं है. यह आप दोनों के लिए है. मैंने एक वादा किया है. आप दोनों इस फील्ड में मेरे सीनियर हैं, और अगर मुझसे कोई गलती हो तो मैं माफी चाहता हूं. मुझे तो यह भी नहीं पता कि लाइव कैसे जाते हैं. यह मैं कुछ नया ट्राई कर रहा हूं.’

NATIONAL : चाहे बुर्का हो या घूंघट, बिना चेहरा दिखाए नहीं मिलेंगे जेवर… झांसी में सर्राफा व्यापारियों ने क्यों लिया ये फैसला?

0

झांसी के सीपरी सर्राफा व्यापार मंडल ने बढ़ती चोरी और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अनोखी पहल की है. व्यापारियों ने अब नकाबपोश ग्राहकों को सामान न बेचने का निर्णय लिया है. सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों के बाहर स्पष्ट चेतावनी वाले पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं.

झांसी के सीपरी बाजार के सर्राफा व्यापारियों ने सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए नया नियम लागू किया है. सर्राफा व्यापार मंडल ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि अब किसी भी नकाबपोश ग्राहक को आभूषण नहीं बेचे जाएंगे. पुलिस की सहमति से दुकानों के अंदर और बाहर पोस्टर लगाकर ग्राहकों से चेहरा खोलकर प्रवेश करने का आग्रह किया गया है. यह फैसला सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है क्योंकि नकाब की आड़ में होने वाली वारदातों में आरोपियों की पहचान करना मुश्किल होता है. अब दुकानदारों ने स्पष्ट कर दिया है कि चेहरा ढका होने पर बिक्री नहीं की जाएगी.

व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय सोनी के मुताबिक, सोने-चांदी के भाव बढ़ने के साथ ही आपराधिक गतिविधियां भी तेज हुई हैं. इसी कारण व्यापारियों ने तय किया है कि कोई भी ग्राहक चाहे वह बुर्के में हो या घूंघट में, उसे चेहरा खोलकर ही खरीदारी करनी होगी. यदि कोई ग्राहक सम्मानपूर्वक आग्रह करने के बाद भी चेहरा नहीं खोलता है, तो उसे जेवर नहीं दिखाए जाएंगे. व्यापारियों का मानना है कि सुरक्षा बिक्री से ज्यादा महत्वपूर्ण है.

महिला ज्वेलर ममता ने बताया कि दुकानों पर पोस्टर लगाकर ग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है. नकाब की आड़ में होने वाली घटनाओं से बचने के लिए यह कड़ा रुख अपनाना जरूरी हो गया था. व्यापारियों का कहना है कि अक्सर नकाबपोश लोग वारदातों को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं और सीसीटीवी कैमरों में भी उनकी पहचान नहीं हो पाती. अब बिना पहचान सुनिश्चित किए कोई भी लेनदेन नहीं किया जाएगा.

- Advertisement -

News of the Day