Thursday, September 17, 2026
Home Blog Page 52

NATIONAL : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नशा मुक्त अभियान का करेंगे शुभारंभ, कर्नाटक सरकार की सर्वदलीय बैठक

0

आज 2 अगस्त 2026 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे। कर्नाटक सरकार की सर्वदलीय बैठक होगी।

शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस शुभारंभ के साथ ही मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध 100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान के तहत, नशामुक्त समाज के निर्माण में जागरुकता बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए देश भर में हर रविवार को साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कर्नाटक सरकार की सर्वदलीय बैठक

कर्नाटक सरकार ने कावेरी जल विवाद पर राज्य की आगे की रणनीति तय करने के लिए 2 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है। बता दें कि कावेरी जल विनियमन समिति ने हाल ही में कर्नाटक को 15 दिनों तक प्रतिदिन 3,500 क्यूसेक पानी तमिलनाडु को छोड़ने का निर्देश दिया है। इसके बाद राज्य में विवाद तेज हो गया है और कई स्थानों पर किसान संगठनों तथा कन्नड़ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि सरकार को राज्य के पेयजल हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने चाहिए।

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री का भारत दौरा

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार ओडिलोविच रविवार से 5 अगस्त तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वे इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे नई दिल्ली में आयोजित एक व्यापार मंच में भी भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी तथा विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना है।

यातायात व्यवस्था में होगा बदलाव

कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। भारी वाहनों का डायवर्जन लागू कर दिया गया है। 2 अगस्त से भैंसाली, मेरठ और सोहराब गेट डिपो की बसें बदले हुए रूट पर संचालित होंगी, जबकि 4 अगस्त से दिल्ली हाईवे समेत दिल्ली, गढ़ और हापुड़ रोड को वन-वे कर दिया जाएगा।

NATIONAL : ‘विकसित भारत की कमान युवाओं के हाथ’, मैसूर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा संदेश

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का उद्घाटन करते हुए युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की तेज प्रगति का आधार देश के युवा हैं और स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने शिक्षा, नवाचार, खेल, जल संरक्षण, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर भी विस्तार से अपनी बात रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मैसूर में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से सेवा, नवाचार, शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे साकार करना आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी है। मैसूर स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र (विवेक स्मारक) का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह स्मारक ऐसे युवाओं का निर्माण करेगा जो स्वयं से पहले राष्ट्र को प्राथमिकता दें और स्वामी विवेकानंद के सेवा व त्याग के आदर्शों से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि यह केंद्र रामकृष्ण मिशन के सेवा कार्यों का नया विस्तार है।

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था कैसे बना?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कभी भारत के युवा औपनिवेशिक शासन की बेड़ियों में जकड़े हुए थे, लेकिन आज वही युवा वैश्विक विकास को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और इसके पीछे देश के युवाओं की क्षमता, प्रतिभा और मेहनत सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन

स्टार्टअप से लेकर अंतरिक्ष तक युवाओं ने कैसे बनाई नई पहचान?
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। देश मोबाइल फोन निर्माण में दूसरे स्थान पर है और सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डीप टेक तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने हाल ही में निजी क्षेत्र द्वारा विकसित भारतीय रॉकेट के सफल प्रक्षेपण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश के युवा नवाचारकर्ताओं की बढ़ती क्षमता का प्रमाण है।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत कौन बनाएगा?
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जिस भारत की कल्पना की थी, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज की पीढ़ी पर है। उन्होंने विश्वास जताया कि विवेक स्मारक युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देगा।

रामकृष्ण मिशन से अपने जुड़ाव का क्या किया उल्लेख?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रामकृष्ण मिशन ने उनके जीवन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने मिशन के संन्यासियों से दोबारा मिलने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसके लिए आभार जताया।

मैसूर का स्वामी विवेकानंद के जीवन में क्या महत्व रहा?
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैसूर भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद का इस शहर से विशेष जुड़ाव था और तत्कालीन मैसूर महाराजा के सहयोग ने उनके शिकागो धर्म संसद की ऐतिहासिक यात्रा को संभव बनाया।

‘शिव ज्ञाने जीव सेवा’ का संदेश क्यों दोहराया गया?
प्रधानमंत्री ने ‘शिव ज्ञाने जीव सेवा’ के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है। उन्होंने कहा कि विवेक स्मारक युवाओं को गरीबों, वंचितों और राष्ट्रहित को व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखने की प्रेरणा देगा।

आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया को युवाओं से कैसे जोड़ा?
प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसे अभियान युवाओं की शक्ति के कारण सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को सही अवसर, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास मिले तो वे अपने हर सपने को साकार कर सकते हैं।

युवाओं से जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर क्या अपील की?
प्रधानमंत्री ने युवाओं से स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने और पानी की हर बूंद बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए मिशन मोड में काम करना समय की आवश्यकता है।

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने कौन-कौन सी उपलब्धियां गिनाईं?
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में 650 से अधिक विश्वविद्यालय, लगभग 14 हजार कॉलेज, 4 हजार से अधिक आईटीआई, 9 आईआईएम, 7 आईआईटी और 13 नए एम्स स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर करीब 1.4 लाख हो गई है, जबकि मेडिकल कॉलेजों की संख्या 823 तक पहुंच गई है।

नई शिक्षा नीति और पीएम श्री स्कूलों की क्या भूमिका बताई?
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विद्यार्थियों को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि 14 हजार से अधिक पीएम श्री स्कूल और 10 हजार से ज्यादा अटल टिंकरिंग लैब नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दे रहे हैं।

शिक्षा में समान अवसर को लेकर क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब बेटियां राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पा रही हैं। साथ ही छात्रों को अपनी मातृभाषा में चिकित्सा और इंजीनियरिंग की पढ़ाई का अवसर मिल रहा है, जिससे भाषा संबंधी बाधाएं कम हुई हैं।

राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल भी राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया, यूथ गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स, पैरा गेम्स और विंटर गेम्स जैसी योजनाओं तथा खेल अवसंरचना के विस्तार से गांवों और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिला है। इसका परिणाम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के बेहतर प्रदर्शन के रूप में दिखाई दे रहा है।

कन्नड़ साहित्य और स्थानीय उत्पादों को लेकर क्या संदेश दिया?
प्रधानमंत्री ने युवाओं से कन्नड़ साहित्य को गहराई से पढ़ने और समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक महान साहित्यकारों और कवियों की भूमि है। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि वे उपहार के रूप में मैसूर की हस्तशिल्प वस्तुएं, चंदन से बने उत्पाद और पारंपरिक कलाकृतियां खरीदकर स्थानीय कारीगरों का समर्थन करें।

विवेक स्मारक की स्थापना का उद्देश्य क्या है?
आधिकारिक बयान के अनुसार, विवेक स्मारक स्वामी विवेकानंद की नवंबर 1892 में मैसूर यात्रा की स्मृति में बनाया गया है। उसी दौरान उन्होंने देशभर की यात्रा के क्रम में मैसूर में प्रवास किया, विद्वानों और श्रद्धालुओं से संवाद किया तथा तत्कालीन महाराजा श्री चामराजेंद्र वाडियार दशम का संरक्षण प्राप्त किया, जिसके सहयोग से वे 1893 में शिकागो स्थित विश्व धर्म संसद में भाग लेने जा सके।

विवेक स्मारक में युवाओं के लिए कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं?
ऐतिहासिक निरंजन मठ परिसर में लगभग 81 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में निर्मित इस केंद्र में मुख्य भवन और एनेक्स ब्लॉक शामिल हैं। यहां 4-डी एक्सपीरियंस सेंटर, प्रदर्शनी हॉल, लगभग 700 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर, कक्षाएं, सम्मेलन कक्ष, पुस्तकालय, वाचनालय, ध्यान एवं योग कक्ष, पुस्तक बिक्री केंद्र तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
ये भी पढ़ें

NATIONAL : मोदी बोले– पहले एयरपोर्ट के नाम एक परिवार पर थे:हमने परंपरा बदली; भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बना

0

PM मोदी ने शनिवार को अमरावती में कहा- ‘देश में पहले एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया।’

‘हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम बाल्मीकी के नाम से जोड़ा। पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदासजी के नाम पर रखा। अमरावती के एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा है।’

पीएम ने यहां भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद वह मैसूरु गए।यहां उन्होंने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र, ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत का युवा जो पहले जंजीरों में था आज आगे बढ़ रहा है। युवाओं की वजह से भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है।

WORLD : ईरान पर हमले रोकने वाला प्रस्ताव सीनेट में 49-50 वोट से गिरा, ट्रंप को मिली खुली छूट

0

अमेरिकी सीनेट में गुरुवार को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की ताकत सीमित करने वाला एक अहम प्रस्ताव गिर गया। वोटिंग में यह प्रस्ताव 49-50 के बेहद करीबी अंतर से खारिज हो गया।

पेन्सिलवेनिया से रिपब्लिकन सीनेटर डेव मैकॉर्मिक इस वोटिंग में शामिल नहीं हुए। अगर वह वोट करते तो नतीजा बदल भी सकता था।

इस प्रस्ताव का मकसद यह था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ कोई भी नया हमला शुरू करने से पहले अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस से मंजूरी लें। प्रस्ताव पास हो जाता तो राष्ट्रपति अकेले युद्ध का फैसला नहीं ले पाते। प्रस्ताव अभी सीनेट की विदेश मामलों की समिति में अटका हुआ है।इसे लाने वाले सांसद चाहते थे कि इसे सीधे पूरे सीनेट में चर्चा और वोटिंग के लाया जाए। लेकिन वोट कम पड़ने की वजह से अब सांसदों को इसे आगे बढ़ाने के लिए दोबारा कोशिश करनी होगी।

पिछले हफ्तों में राष्ट्रपति ट्र्ंप द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद विपक्षी डेमोक्रेटिक सांसद और कुछ रिपब्लिकन सांसद लगातार मांग कर रहे थे कि युद्ध जैसे बड़े फैसले संसद की मंजूरी से ही हों। उनका तर्क है कि संविधान के मुताबिक युद्ध घोषित करने का अधिकार कांग्रेस के पास हैं, राष्ट्रपति के पास नहीं है

लेकिन गुरुवार की वोटिंग में रिपब्लिकन बहुमत ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। उनका कहना है कि विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में राष्ट्रपति को तेजी से फैसला लेने की आजादी मिलनी चाहिए।

ईरान ने दी अमेरिका को चेतावनी
इस बीच ईरान से भी कड़ी प्रतिक्रिया आई है। ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि केश्म आईलैंड पर हुई अमेरिकी बमबारी में नागरिकों की मौत के लिए पूरी तरह से अमेरिका जिम्मेदार है। गालिबाफ ने चेतावनी दी कि अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी।

उन्होंने कहा कि नागरिक ठिकानों पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। केश्म आईलैंड पर हुए हमले में कितने लोग मारे गए, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लेकिन ईरानी मीडिया ने इसमें कई आम नागरिकों के मारे जाने का दावा किया है।

GUJARAT : गुजरात में अगले दो दिन भारी बारिश का खतरा, कई जिलों में रेड अलर्ट; IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी सलाह

0

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात में अगले दो दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और खराब समुद्री मौसम की चेतावनी के बीच मछुआरों को तीन दिन तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात में अगले दो दिनों के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कई जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि दक्षिण गुजरात के साथ-साथ अहमदाबाद, आनंद, खेड़ा, भावनगर और बोटाद समेत कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा समुद्र में मौसम खराब रहने के मद्देनजर मछुआरों को अगले तीन दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

IMD के अनुसार, पहले दिन नर्मदा और सूरत जिलों में अत्यधिक भारी बारिश (Exceptionally Heavy Rainfall) होने की आशंका है। दक्षिण गुजरात के सभी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अहमदाबाद, आनंद और खेड़ा के अलावा सौराष्ट्र क्षेत्र के भावनगर और बोटाद में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है। राज्य के अधिकांश अन्य जिलों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि दूसरे दिन भी गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। तीसरे दिन गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि चौथे दिन से सातवें दिन के बीच अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता कम होकर हल्की से मध्यम रहने का अनुमान है।

खराब मौसम को देखते हुए IMD ने गुजरात के पूरे समुद्री तट पर अगले तीन दिनों तक मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगाने की सलाह दी है। इस दौरान 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंके 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। दक्षिण गुजरात तट के लिए लोकल कॉशनरी सिग्नल-3 (LC-3) भी जारी किया गया है। साथ ही अगले तीन दिनों तक तटीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

IMD ने बताया कि गुजरात में यह मौसम कई सक्रिय मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव का परिणाम है। विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश के आसपास बना गहरा दबाव शुक्रवार शाम कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है। वर्तमान में यह प्रणाली पश्चिमी विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश के पास स्थित है तथा अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना है।

इसके अलावा जैसलमेर से बंगाल की खाड़ी तक फैली सक्रिय मानसून ट्रफ, दक्षिण गुजरात से उत्तर केरल तक बनी ऑफ-शोर ट्रफ, उत्तर-पूर्व अरब सागर से दक्षिण गुजरात होते हुए डिप्रेशन तक फैला शियर ज़ोन और पश्चिमी विक्षोभ भी गुजरात में तेज बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहे हैं।

इन सभी मौसमी प्रणालियों को देखते हुए मौसम विभाग ने पहले और दूसरे दिन गुजरात, सौराष्ट्र तथा कच्छ के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं तीसरे दिन भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट लागू रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने और मौसम विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है।

SPORTS : नीरज-यशवीर ने जेवलिन में रचा इतिहास, एक ने सिल्वर तो दूसरे ने जीता ब्रॉन्ज

0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज जीता। तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज हासिल किया। जबकि, अस्मिता डे ने जूडो में भारत का पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड जीतकर नया इतिहास रच दिया।

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए शाम यादगार शाम बना दी। एथलेटिक्स, जूडो और मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और युवा एथलीट यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को दोहरी सफलता दिलाई। वहीं, तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज जीता और महिला जूडोका अस्मिता डे ने भारत को इस खेल का पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड दिलाया।दक्षिण-एशियाई और प्रवासी

पुरुषों की जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 85.83 मीटर का थ्रो फेंका और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दूसरी ओर यशवीर सिंह ने आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर का थ्रो कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ जीता।

मुकाबले के दौरान नीरज ने शुरुआती दौर में बढ़त बनाई थी लेकिन श्रीलंका के एथलीट के रिकॉर्ड थ्रो ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया। नीरज ने अपनी छठी और अंतिम कोशिश में वापसी का प्रयास किया। हालांकि, उनका अंतिम थ्रो फाउल हो गया। इसके बावजूद नीरज और यशवीर का एक साथ पोडियम पर पहुंचना भारतीय दल के लिए गर्व का क्षण रहा। दोनों खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ अपनी इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने ANI से बातचीत में कहा कि इस उपलब्धि ने उन्हें एशियन गेम्स की याद दिला दी जहां उन्होंने और किशोर ने साथ में मेडल जीते थे। उन्होंने यशवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि बड़े मंच पर व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना बड़ी उपलब्धि है। नीरज ने यह भी बताया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और उनकी वापसी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी कई प्रतियोगिताएं बाकी हैं और वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।

एथलेटिक्स में एक और बड़ी उपलब्धि तेजस्विन शंकर के नाम रही। उन्होंने पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में डेकाथलॉन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।दक्षिण-एशियाई और प्रवासी

जूडो में भी भारत ने नया इतिहास रचा है। महिला जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए जूडो का पहला गोल्ड मेडल जीता। वहीं, भारतीय मुक्केबाजों ने भी अपना शानदार अभियान जारी रखा और कई खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इससे भारत के लिए आने वाले दिनों में और पदकों की उम्मीद मजबूत हो गई।

ENTERTAINMENT : साउथ इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका जमुना रानी का निधन; 88 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दक्षिण भारतीय दिग्गज गायिका जमुना रानी का निधन हो गया है। उम्र संबंधी समस्याओं के चलते बीते दिन गुरुवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा।अपनी सुरीली आवाज से संगीत जगत में खास पहचान बनाने वाली जमुना रानी उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। उन्होंने कल गुरुवार शाम बेंगलुरु में अपने निवास पर आखिरी सांस ली। गायिका के निधन की खबर से साउथ इंडियन फिल्म जगत में शोक की लहर है। जमुना रानी का जन्म 1938 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने सात साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

अलग और अनोखी आवाज से मिली पहचान
फिल्म ‘त्यागय्या’ के जरिए जमुना रानी को बतौर प्लेबैक सिंगर पहचान मिली। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम समेत कई भाषाओं में 6000 से अधिक गानों को अपने सुरीले कंठ से सजाया। उनकी आवाज दूसरे गायकों से अलग और अनोखी ती। उन दिनों क्लब डांस सॉन्ग्स, जिप्सी सॉन्ग्स और लोकगीतों के लिए भी उनकी सुरीली आवाज बहुत शानदार थी। यही वजह रही कि उन्होंने ऐसे गाने खूब गाए। साल 1952 में रिलीज हुई फिल्म ‘कल्याणी’ से उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की।

जमुना रानी ने तेलुगु सिनेमा में अपनी अनोखी आवाज से ‘सरदा सरदा सिगरेट्टू’, ‘एंथा तक्करी वडू नाराजु’, ‘मुक्कुमिधु नृखी… नी मुखानिके आडा’, ‘कोटू बूटु वीडा बावा वचदय्या’, ‘पदपदवे वैयारी गलीपतमा’ जैसे शानदार गाने गाकर दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की। जमुना रानी की गायिकी सिर्फ भारतीय भाषाओं तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि श्रीलंकाई सिंहली फिल्मों में भी उन्होंने गाने गाए और छा गईं। इससे उन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर पहचान मिली।

NATIONAL : दिल्ली दंगा 2020 केस: ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी IB अफसर की हत्या के दोषी करार, 6 बरी

0

अदालत के भीतर यह मामला लंबे समय तक कानूनी दांव-पेचों से गुजरा. आरोपियों की तरफ से कई बार जमानत याचिकाएं दाखिल की गईं. हाल ही में, सितंबर 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट ने ताहिर हुसैन की जमानत याचिका को यह कहते हुए सिरे से खारिज कर दिया था कि यह एक युवा खुफिया अधिकारी की बर्बर हत्या का बेहद चौंकाने वाला मामला है, जिसमें जमानत का कोई आधार नहीं बनता.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा के मर्डर केस में दोषी करार दिया गया है. इस केस में कड़कड़डूमा कोर्ट ने कुल पांच लोगों को दोषी करार दिया है.वहीं 6 आरोपियों को बरी कर दिया है.कोर्ट ने 302, 165, 188,153A, 147, 148 सेक्शन के तहत सभी 5 लोगों को दोषी को ठहराया है.दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के दौरान अंकित शर्मा मारे गए थे. इस मामले में ताहिर हुसैन समेत 11 लोग आरोपी बनाए गए थे. 6 सालों के बाद अंकित शर्मा के परिवार को न्याय मिला है. यह वाकया 25 फरवरी 2020 का है, जब अंकित शर्मा ऑफिस से घर आए थे. किसी काम से वह फिर निकले तो वापस घर नहीं लौटे थे. इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश की तो उनका शव पाया गया. उनका शव चांद बाग पुलिया इलाके में स्थित मस्जिद के पास एक नाले से मिला था.

यह मामला सिर्फ एक हत्या का नहीं था, बल्कि दंगों के बीच रची गई एक गहरी और खौफनाक साजिश का हिस्सा था, जिसने देश की सुरक्षा एजेंसियों और आम जनता दोनों को हिलाकर रख दिया था. ​आइए सिलसिलेवार ढंग से समझते हैं कि आखिर 25 फरवरी 2020 की उस काली शाम को क्या हुआ था, पुलिस ने जांच में क्या पाया और अदालत के भीतर अब तक क्या-क्या कानूनी मोर्चेबंदी हुई.

​नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी के विरोध और समर्थन को लेकर फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली सुलग रही थी. चांद बाग, खजूरी खास, और मुस्तफाबाद जैसे इलाके हिंसा की आग में झुलस रहे थे. पथराव, आगजनी और गोलियों की आवाज के बीच चारों तरफ चीख-पुकार मची थी.​इसी खौफ के बीच, 26 साल के अंकित शर्मा, जो आईबी में तैनात थे, 25 फरवरी की शाम को अपने दफ्तर से घर लौटे थे. घर के बाहर माहौल बेहद तनावपूर्ण था. स्थानीय चश्मदीदों और पुलिस चार्जशीट के मुताबिक, अंकित शर्मा गली में हिंसक भीड़ को शांत कराने और लोगों को समझाने-बुझाने के उद्देश्य से घर से बाहर निकले थे. वे चांद बाग पुलिया के पास पहुंचे थे, जहां उपद्रवियों का तांडव चल रहा था.​शाम के वक्त अचानक चांद बाग पुलिया के पास स्थित एक मस्जिद और ताहिर हुसैन के घर के पास सक्रिय हिंसक भीड़ ने अंकित शर्मा को घेर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ हिंदू-हिंदू चिल्लाते हुए आगे बढ़ी. अंकित शर्मा ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बेरहमी से घसीटते हुए ताहिर हुसैन के घर के पास ले जाया गया. वहां उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए गए और हत्या के बाद उनकी लाश को पास के ही खजूरी खास नाले में फेंक दिया गया.

​लाश मिलने पर खुली क्रूरता की परतें
​अगले दिन, यानी 26 फरवरी 2020 को अंकित के पिता रविंदर कुमार जो खुद पुलिस में रहे हैं ने दयालपुर थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. खोजबीन के दौरान स्थानीय लड़कों ने बताया कि एक युवक को मारकर नाले में फेंका गया है. जब पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खजूरी खास नाले से अंकित का शव निकाला, तो पूरा देश दहल गया.

​पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासे हुए, वे इंसानियत को शर्मसार करने वाले थे. ​अंकित शर्मा के शरीर पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से किए गए 51 गहरे चोटों के निशान थे. ​डॉक्टरों के मुताबिक, उनके फेफड़ों और मस्तिष्क पर इतने घातक वार किए गए थे कि अत्यधिक खून बहने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी. ​ पहचान मिटाने और सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से शव को गंदे नाले के कीचड़ में धकेल दिया गया था.

​ताहिर हुसैन और अन्य 10 आरोपी
​दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले की जांच की और चार्जशीट दाखिल की. पुलिस ने अपनी जांच में पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन को इस पूरे हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार और मास्टरमाइंड बताया. पुलिस का दावा था कि ताहिर हुसैन का घर दंगाइयों का ठिकाना बना हुआ था, जहां से तेजाब की बोतलें, गुलेल और पत्थर बरामद हुए थे. ​मार्च 2023 में अदालत ने ताहिर हुसैन समेत कुल 11 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से हत्या, दंगा भड़काने और आपराधिक साजिश की धाराएं तय की थीं.

NATIONAL : आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी; 10 दिन में दूसरी बड़ी घटना

0

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार देर शाम आतंकियों ने एक बार फिर अपनी पुरानी टारगेट किलिंग वाली मोडस ऑपरेंडी अपनाते हुए निर्दोष प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया। यह कायरतापूर्ण हमला कुलगाम के केल्लम इलाके में स्थित ईंट भट्ठा 77बी के पास हुआ, जहां काम कर रहे मजदूरों पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में छत्तीसगढ़ निवासी 24 वर्षीय दीपक रात्रे की मौके पर मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार घटना की जिम्मेदारी लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) के शैडो संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। सूत्रों के अनुसार मजदूरों को गोली मारने से पहले उनके इनके नाम भी पूछे गए। घाटी में महज 10 दिनों के भीतर टारगेट किलिंग की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसने सुरक्षाबलों के सामने एक बार फिर नया ट्रेंड और गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। इससे पहले 22 जुलाई 2026 को अनंतनाग के व्यस्त लाल चौक बाजार में आतंकियों ने हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी को निशाना बनाया था, जिसमें वे बलिदान हो गए थे। उस हमले की भी जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली थी।

इससे पहले 2024 में 7 फरवरी को श्रीनगर के शहीद गंज इलाके में पंजाब के दो मजदूरों अमृतपाल सिंह और रोहित मसीह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ताज़ा हमले के बाद प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षाबलों के अनुसार आतंकियों की इस बदलती रणनीति और नए ट्रेंड को देखते हुए सुरक्षा रणनीति को नए सिरे से तैयार किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा पुख्ता की जा सके ।

कुछ दिन पहले अनंतनाग में भी हुआ था आतंकी हमला
दक्षिण कश्मीर में गैर-स्थानीय नागरिकों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अनंतनाग जिले में एक बड़ा आतंकवादी हमला देखने को मिला था। अनंतनाग में सबसे हालिया आतंकवादी हमला 22 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ था, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था।

वह हमला दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग शहर के व्यस्त और मुख्य बाजार लाल चौक पर हुआ था। उस हमले में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के बहादुर हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी निशाना बने थे और देश की रक्षा करते हुए बलिदान हो गए थे। बाद में कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े शैडो ग्रुप द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने अनंतनाग में हुए उस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

हमले के बाद सुरक्षा बलों को कार्रवाई तेज करने के निर्देश
आतंकी हमले के बाद उपराज्यपाल ने डीजीपी श्री नलिन प्रभात और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत पर गहरा दुख जताते हुए इस हमले की कड़ी निंदा की।

उपराज्यपाल ने सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करने और हमले में शामिल आतंकियों को खत्म करने के निर्देश दिए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

हमले में घायल छत्तीसगढ़ के एक अन्य मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उपराज्यपाल ने मृतक मजदूर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। सुरक्षा एजेंसियां हमले के जिम्मेदार आतंकियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं।

साय ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में राज्य के एक मजदूर की दुखद मौत और दूसरे के घायल होने पर गहरा दुख जताया है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कश्मीर के कुलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की दुखद मौत और दूसरे मजदूर के घायल होने की खबर बेहद दुखद है। घायल मजदूर का स्थानीय अस्पताल में उचित इलाज चल रहा है। इस संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतक मजदूर को विनम्र श्रद्धांजलि और घायल मजदूर के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

BUSINESS : अगस्त में 5 बदलाव- कॉमर्शियल सिलेंडर 200 रुपए सस्ता:तत्काल टिकट के लिए नया टोकन सिस्टम

आज यानी, 1 अगस्त 2026 से कॉमर्शियल सिलेंडर औसतम 200 रुपए तक सस्ता हो गया है। वहीं तत्काल ट्रेन बुकिंग नियम और CKYC के नियम बदल गए हैं।

इसके अलावा 3 से 5 अगस्त को होने वाली आरबीआई की मीटिंग में नई ब्याज दरों पर फैसले लिया जाएगा जिसका आपकी ईएमआई पर असर पड़ सकता है।

अगस्त में होने जा रहे 5 बड़े बदलाव…

  1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ओसतन 180 रुपए सस्ता

बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन ₹180 रुपए तक सस्ता कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹2930 हो गई है। पहले ये ₹3113.50 में मिल रहा था।

असर: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च घटेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली सस्ते कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी सस्ती हो सकती है।

देश के प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

शहर नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
दिल्ली ₹2738.00 ₹2930.00 ₹192
कोलकाता ₹2872.50 ₹3081.50 ₹209
मुंबई ₹2691.50 ₹2885.50 ₹194
चेन्नई ₹2906.00 ₹3106.00 ₹200
14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

  1. रेलवे: तत्काल टिकट के लिए नया टोकन सिस्टम

बदलाव: 1 अगस्त से रेलवे PRS रिज़र्वेशन काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए टोकन-बेस्ड सिस्टम लागू कर रहा है। काउंटरों से तत्काल टिकट लेने से पहले यात्रियों को टोकन लेना होगा।

असर: इस नई व्यवस्था से काउंटरों पर यात्रियों का वेटिंग टाइम कम होगा। नए रिवाइज्ड प्रोसेस के तहत यात्री काउंटर से अपना टोकन कलेक्ट कर सकते हैं। टोकन मिलने के बाद वे अपने दिए गए अलॉटेड समय पर आकर आसानी से अपनी बुकिंग पूरी कर सकते हैं।

  1. RBI मॉनेटरी पॉलिसी: लोन EMI और FD दरों पर असर

बदलाव: रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 3 अगस्त से 5 अगस्त तक आयोजित होगी। इसके फैसलों का ऐलान 5 अगस्त को किया जाएगा।

असर: ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद कम है, लेकिन अगर इसमें कोई भी बदवाल होता है तो आने वाले हफ्तों में आपके लोन की EMI, FD रिटर्न्स और लोन पर असर होगा।

  1. CKYC 2.0: हर नई जगह कागजात जमा करने की जरूरत नहीं

बदलाव: सेंट्रल नो योर कस्टमर यानी CKYC 2.0 का नया अपग्रेडेड सिस्टम रोलआउट हो रहा है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि अगर आप बैंक खाता खोलते हैं, बीमा लेते हैं या म्यूचुअल फंड/शेयर बाज़ार में निवेश करते हैं, तो आपकी मंज़ूरी से ये सभी कंपनियां एक ही सरकारी डेटाबेस से आपकी KYC की जानकारी ले लेंगी। पुराने सिस्टम में जो कमियां और गड़बड़ियां थीं, उन्हें ठीक कर डेटा को और सुरक्षित व सटीक बनाया गया है।

असर: डेटा सिक्योरिटी मजबूत होगी, फ्रॉड पर लगाम लगेगी। अब आपको हर नई जगह पर बार-बार अपने कागज़ात (आईडी और एड्रेस प्रूफ) जमा करने की झंझट नहीं झेलनी पड़ेगी।

  1. क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग: बिलिंग में पारदर्शिता

बदलाव: RBI ने क्रेडिट कार्ड के नियमों को अपडेट किया है ताकि बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ाई जा सके। इसके अनुसार, यदि कोई ग्राहक क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल नहीं भर पाता है, तो बाकी बचे बकाया पैसों पर ब्याज लगाते समय सुविधा शुल्क, पेनल्टी और टैक्स को उसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

असर: इस बदलाव से उन ग्राहकों को राहत मिलेगी जो पूरा बिल चुकाने के बजाय बकाया राशि को अगले महीने के लिए आगे बढ़ाते हैं, क्योंकि उनके लिए ब्याज का खर्च कम हो जाएगा। साथ ही, हिडन चार्ज और मनमानी पेनल्टी पर रोक लगने से बिलिंग सिस्टम अधिक पारदर्शी बनेगा।

- Advertisement -

News of the Day