Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 56

NATIONAL : केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष पेश होने से इनकार कर दिया।

0

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता पर पूर्ण अविश्वास व्यक्त करते हुए दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उच्च न्यायालय के समक्ष पेश न होने का फैसला किया है।

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता को लिखे पत्र में केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया कि वे स्वयं या वकील के माध्यम से उनके समक्ष उपस्थित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी के सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण करने का निर्णय लिया है।

“न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता जी से न्याय मिलने की मेरी आशा टूट गई है। इसलिए, मैंने गांधीजी के सत्याग्रह के मार्ग पर चलने का फैसला किया है। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर मैंने यह निर्णय लिया है,” केजरीवाल ने पत्र में कहा, जैसा कि आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया है।उन्होंने आगे कहा, “मैं उनके फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का अधिकार सुरक्षित रखता हूं।”

यह घटना दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा आबकारी नीति मामले में न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता को हटाने की उनकी याचिका खारिज करने के बाद घटी है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने न्यायाधीश के बच्चों को केंद्र सरकार के वकील के रूप में नियुक्त किए जाने से हितों के टकराव का आरोप लगाया था और तर्क दिया था कि इससे पक्षपात की आशंका पैदा होती है।दिल्ली उच्च न्यायालय ने माना कि आरोप अनुमान पर आधारित थे और पूर्वाग्रह की उचित आशंका के कानूनी मानक को पूरा करने में विफल रहे।

तीक्ष्ण टिप्पणियों के साथ शुरुआत करते हुए, न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि “न्यायालय धारणाओं का रंगमंच नहीं बन सकता” और चेतावनी दी कि किसी शक्तिशाली राजनीतिक व्यक्ति को भी ठोस सबूत के बिना किसी मौजूदा न्यायाधीश पर आरोप लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। न्यायालय ने कहा कि न्यायपालिका के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर भी निष्पक्षता का वही मानक लागू होता है और चेतावनी दी कि ऐसी दलीलों पर विचार करने से संस्थागत विश्वसनीयता को ठेस पहुंचेगी।

न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि याचिकाकर्ताओं का मामला सबूतों के बजाय “संकेतों और आरोपों” पर आधारित था, और ऐसे तर्कों को स्वीकार करना एक खतरनाक मिसाल कायम करेगा। न्यायालय ने टिप्पणी की कि किसी न्यायाधीश को केवल इसलिए मामले से हटने के लिए नहीं कहा जा सकता क्योंकि वादी को प्रतिकूल परिणाम की आशंका है, और कहा कि “न्याय को धारणा के आधार पर नियंत्रित नहीं किया जा सकता।”

बाद में, अदालत ने अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर याचिका पर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष 13 अप्रैल की कार्यवाही से संबंधित सभी सोशल मीडिया लिंक को हटाने का भी निर्देश दिया।

NATIONAL : पिता है या हैवान! अपने दो बच्चों को कमरे में बंद कर आग लगाई, चीखें सुन दौड़े पड़ोसी

0

छतरपुर : बच्चे सबसे ज्याादा भरोसा अपने माता-पिता पर ही करते हैं और अगर कोई पिता अपने ही बच्चों की वीभत्स तरीके से जान लेने पर उतारू हो जाए तो सिवाय धिक्कारने और थू-थू करने अलावा और क्या कहेंगे. ऐसी ही घटना घटी छतरपुर से 25 किलोमीटर दूर नौगांव थाना इलाके में. पिता ने ही अपने कलेजे के टुकड़ों के साथ पहले मारपीट की और जिंदा जलान का प्रयास किया.

नौगांव थाना इलाके के छतरपुर रोड स्थित धर्म कांटा के पास तिवारी मोहल्ले में राघवेंद्र तिवारी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है. वह ड्राइवरी करता है. वह मूल रूप से टीकमगढ़ जिले के थाना पलेरा निवासी है. उसकी पत्नी शुक्रवार सुबह से अपने मायके चली गई. शाम को राघवेंद्र तिवारी ने अपने 8 साल के बेटा और 5 साल की बेटी से पहले मारपीट की. इसके बाद एक कमरे में बंद कर दिया और आग लगा दी. इसी दौरान पत्नी का पति के फोन पर कॉल आया. पत्नी ने बच्चों के बारे में पूछा. उसे बच्चों के रोने और चीखने की आवाजें सुनाई दी.

इसी बीच आसपास के लोगों ने मकान में आग लगी और धुआं उठता देखा और तुरंत मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला. पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो दोनों बच्चे घबराए हुए कमरे के एक कोने में लिपटे बैठे थे. पड़ोसी साग़र सिंह ने अपने दोस्त के साथ तत्काल आग पर काबू पाया और बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर किया. रेस्क्यू के दौरान बच्चों का पिता पत्थर से लेकर पड़ोसियों को डराता रहा. इससे डरे बगैर पड़ोसियों ने दोनों बच्चों को तुरंत नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू हो गया. घटना के बाद बच्चे इतने सहमे हुए हैं कि वे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं.

सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता राघवेंद्र तिवारी को हिरासत में लेकर थाने ले गई. रेस्क्यू करने वाले पड़ोसी सागर सिंह ने बताया “जब वह अपने दोस्त के साथ निकला तो देखा कि एक मकान में आग लगी है. बच्चों के चीखने की आवाजें आ रही है. उसने पड़ोसियों की मदद से मकान में एंट्री की तो देखा कमरे में बच्चों के कपड़ों में आग लगी है. दोनों झुलस रहे थे.” नौगांव टीआई संजय राय का कहना है “युवक को हिरासत लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है.”

पूछताछ में पता चला है कि युवक बीते दिनों गुजरात से स्कूटी चलाकर नौगांव आया था. वह गुजरात में ड्राइवरी का काम करता है. उसकी मानसिक स्थिति खराब बताई जा रही है. पुलिस को पूछताछ में ये जानकारी भी मिली कि आरोपी कुछ दिनों से किसी तांत्रिक के संपर्क में था.

JAIPUR : सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन किया

0

सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। माटी कला के उत्पाद शगुन और प्रगति के प्रतीक हैं। राज्य सरकार माटी कला को प्रोत्साहित करने और इस कला से जुड़े शिल्पकारों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री निवास पर शनिवार को कुम्हार, कुमावत, प्रजापत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बजट घोषणाओं और समाज हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताकर अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते परिवेश में माटी कला के हितधारकों की समस्याओं का निराकरण करने तथा समाज के कल्याण एवं जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारपेंटर, मूर्तिकार, कुम्हार, राजमिस्त्री सहित 18 ट्रेड के दस्तकारों को 5 प्रतिशत की दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्ष 2025 तक 2 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रशिक्षण तथा 53 हजार से अधिक लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया गया है। श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स एवं लोक कलाकारों के लिए मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना शुरू की गई है। जिसके तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इस श्रेणी के लोगों को 3 हजार रुपये मासिक पेंशन देने का प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों में आवासरत एवं अध्ययनरत समाज के विद्यार्थियों को सुविधाओं के लिए दी जाने वाली मासिक राशि बढ़ाकर 3 हजार 250 रुपये प्रति विद्यार्थी कर दी गई है। इसी तरह एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 8 उत्तीर्ण करने पर जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही एससी/एसटी एवं ओबीसी प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माटी कला से जुड़े कलाकारों के उत्थान के लिए माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। माटी कला बोर्ड के माध्यम से 1 हजार 350 माटी कला कामगारों को निशुल्क इलेक्ट्रिक चाक व मिट्टी गूंथने की मशीन के सेट उपलब्ध कराए हैं। डूंगरपुर में शिल्पग्राम बनाए जाने के लिए 9 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज में शिक्षा की अलख जगाने, युवाओं की प्रतिभा को तलाशने और तराशने के साथ साथ कौशल विकास का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने युवाओं को कुशल बनाने के लिए लगभग साढ़े 3 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया है। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में लगभग दो लाख युवाओं को इंटर्नशिप करवाई जा रही है। हमने 144 राजकीय आईटीआई में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कुमावत समाज सृजन और कला से जुड़ा है तथा उन्हें वास्तुकला और शिल्पकला का वरदान है। समाज इस विरासत को संरक्षित करते हुए नई पीढ़ी को भी नई तकनीकों और कौशलों में दक्ष बनाने के लिए भी प्रयास करें। सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है।

कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन, देेवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कि उनके प्रयास से माटी कला पोषित और पल्लवित हो रही है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से माटी कला फिर से अपने गौरव को हासिल कर रही है। प्रदेश के माटी कला के कलाकार देश-दुनिया में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं।

श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के नीतिगत निर्णयों से माटी कला को अभूतपूर्व प्रोत्साहन मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा माटी कला समाज के युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिट्टी गूंथने की मशीनें एवं इलेक्ट्रॉनिक चाक मुहैया करवाये जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ’माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन किया एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने के लिए कुमावत समाज की विभूतियों को ’माटी के लाल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माटी कला के हितधारक एवं कुमावत समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। माटी कला के उत्पाद शगुन और प्रगति के प्रतीक हैं। राज्य सरकार माटी कला को प्रोत्साहित करने और इस कला से जुड़े शिल्पकारों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री निवास पर शनिवार को कुम्हार, कुमावत, प्रजापत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बजट घोषणाओं और समाज हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताकर अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते परिवेश में माटी कला के हितधारकों की समस्याओं का निराकरण करने तथा समाज के कल्याण एवं जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारपेंटर, मूर्तिकार, कुम्हार, राजमिस्त्री सहित 18 ट्रेड के दस्तकारों को 5 प्रतिशत की दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्ष 2025 तक 2 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रशिक्षण तथा 53 हजार से अधिक लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया गया है। श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स एवं लोक कलाकारों के लिए मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना शुरू की गई है। जिसके तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इस श्रेणी के लोगों को 3 हजार रुपये मासिक पेंशन देने का प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों में आवासरत एवं अध्ययनरत समाज के विद्यार्थियों को सुविधाओं के लिए दी जाने वाली मासिक राशि बढ़ाकर 3 हजार 250 रुपये प्रति विद्यार्थी कर दी गई है। इसी तरह एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 8 उत्तीर्ण करने पर जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही एससी/एसटी एवं ओबीसी प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माटी कला से जुड़े कलाकारों के उत्थान के लिए माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। माटी कला बोर्ड के माध्यम से 1 हजार 350 माटी कला कामगारों को निशुल्क इलेक्ट्रिक चाक व मिट्टी गूंथने की मशीन के सेट उपलब्ध कराए हैं। डूंगरपुर में शिल्पग्राम बनाए जाने के लिए 9 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज में शिक्षा की अलख जगाने, युवाओं की प्रतिभा को तलाशने और तराशने के साथ साथ कौशल विकास का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने युवाओं को कुशल बनाने के लिए लगभग साढ़े 3 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया है। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में लगभग दो लाख युवाओं को इंटर्नशिप करवाई जा रही है। हमने 144 राजकीय आईटीआई में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कुमावत समाज सृजन और कला से जुड़ा है तथा उन्हें वास्तुकला और शिल्पकला का वरदान है। समाज इस विरासत को संरक्षित करते हुए नई पीढ़ी को भी नई तकनीकों और कौशलों में दक्ष बनाने के लिए भी प्रयास करें। सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है।

कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन, देेवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कि उनके प्रयास से माटी कला पोषित और पल्लवित हो रही है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से माटी कला फिर से अपने गौरव को हासिल कर रही है। प्रदेश के माटी कला के कलाकार देश-दुनिया में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं।

श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के नीतिगत निर्णयों से माटी कला को अभूतपूर्व प्रोत्साहन मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा माटी कला समाज के युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिट्टी गूंथने की मशीनें एवं इलेक्ट्रॉनिक चाक मुहैया करवाये जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ’माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन किया एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने के लिए कुमावत समाज की विभूतियों को ’माटी के लाल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माटी कला के हितधारक एवं कुमावत समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

WORLD : ईरान के साथ समझौता न हो तो बेहतर, जानें ट्रंप क्यों बोले ऐसा

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ समझौता न हो तो वही अमेरिका के लिये बेहतर होगा। ट्रंप ने शुक्रवार शाम यहां एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए संकेत दिया कि यदि वार्ता अमरीका की शर्तों के अनुरूप नहीं होती, तो समझौता न होना भी बेहतर हो सकता है। उन्होंने कहा, “साफ कहूं तो शायद बिना किसी समझौते के हम बेहतर स्थिति में हों। सच जानना चाहते हैं? क्योंकि हम इसे ऐसे ही जारी नहीं रहने दे सकते। यह बहुत लंबे समय से चल रहा है।”

इससे पूर्व, ट्रंप ने फ्लोरिडा रवाना होने से पहले मीडिया से कहा था कि संघर्ष समाप्त करने के उद्देश्य से ईरान के नवीनतम प्रस्ताव से वह संतुष्ट नहीं हैं। कार्यक्रम में उन्होंने दोहराया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कोई समझौता होगा या नहीं, लेकिन यदि बातचीत विफल रही तो अमेरिका कठोर सैन्य कदम उठा सकता है। ट्रंप ने कहा, “वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन मैं उससे संतुष्ट नहीं हूं, इसलिए देखते हैं क्या होता है।” उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि वार्ता असफल रही, तो वह ईरान को “उड़ा देंगे।”

ईरानी कार्गो जहाज की हालिया जब्ती का उल्लेख करते हुए ट्रंप ने अमरीकी कार्रवाई का वर्णन असामान्य अंदाज में किया। उन्होंने कहा कि अमरीकी नौसेना ने जहाज को रोका, फिर टगबोट्स की मदद से नियंत्रण में लिया और उस पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा, “जहाज रुक गया। उन्होंने टगबोट्स का इस्तेमाल किया, फिर हम उसके ऊपर उतरे। हमने कार्गो ले लिया, तेल ले लिया।” इसके बाद ट्रंप ने टिप्पणी की, “हम कुछ हद तक समुद्री लुटेरों जैसे थे।”

NATIONAL : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट के लिए 21 मई को पुनर्मतदान की घोषणा की है।

0

चुनाव आयोग ने एक अधिसूचना में कहा है कि निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दिन चुनावी अनियमितताओं की कई शिकायतें प्राप्त हुईं। वोटों की गिनती 24 मई को होगी।भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शनिवार (2 मई, 2026) को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट के लिए 21 मई को पुनर्मतदान की घोषणा की। विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। वोटों की गिनती 24 मई को की जाएगी।4 मई को राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिनमें फाल्टा सीट शामिल नहीं है।

फाल्टा में चुनावी धांधली के आरोप लगे थे। चुनाव आयोग की पुनर्मतदान की घोषणा करने वाली अधिसूचना में कहा गया था कि 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों और मीडिया रिपोर्टों से कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें आरोप लगाया गया था कि “कुछ राजनीतिक दलों के पक्ष या विपक्ष में ईवीएम के मतपत्रों पर काली चिपकने वाली टेप/इत्र लगाया गया था, मतदाताओं को डराया-धमकाया गया था और उनके काम में बाधा डाली गई थी; और मतदान केंद्रों के अंदर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की शारीरिक, अनधिकृत और अवैध उपस्थिति थी”।

चुनाव आयोग ने मतदाताओं की ओर से उनके साथियों द्वारा वोट डालने के कई मामलों और कुछ मतदान केंद्रों पर वीडियो फुटेज उपलब्ध न होने के मामलों पर भी ध्यान दिया।पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों से पहले ममता और अभिषेक ने टीएमसी के सभी मतगणना एजेंटों के साथ बैठक की।

इस निर्वाचन क्षेत्र में पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली थी। एक वीडियो में पुलिस अधिकारी को तृणमूल उम्मीदवार के परिवार वालों से यह कहते हुए देखा गया कि अगर उन्होंने मतदाताओं को धमकाया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं खान ने जवाब देते हुए कहा, “अगर वह ‘सिंघम’ हैं, तो मैं ‘पुष्पा’ हूं।”

इसी बीच, डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा था, वहीं फाल्टा में मतदाताओं ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में केंद्रीय बलों की भारी तैनाती देखी गई। मतदाताओं को धमकाने सहित चुनावी अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर तृणमूल के तीन नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

NATIONAL : उत्तराखंड से आंध्र प्रदेश तक 12 राज्यों के जंगलों में भड़की आग, मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित

0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। इस बीच 12 राज्य जंगल की आग की चपेट में हैं। सैटेलाइट डेटा के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के जंगलों में सैकड़ों ‘लार्ज फॉरेस्ट फायर’ की घटनाएं दर्ज की गई हैं।भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को कम से कम 10 जंगल की आग लगातार तीन दिनों से अधिक समय तक जलती हुई पाई गई। मध्य भारत का मध्य प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।

उत्तर में उत्तराखंड, पश्चिम में गुजरात और दक्षिण में आंध्र प्रदेश तक… भारत के 12 से अधिक राज्यों में बड़े पैमाने पर आग लगने से वन क्षेत्र के विशाल भूभाग जल गए हैं। एफएसआई के आंकड़ों के अनुसार, भारत के लगभग आधे वन क्षेत्र आग लगने की आशंका वाले हैं।हालांकि, अप्रैल महीने में जंगल में लगी इस आग के वजह से किसी भी मानव के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन उत्तराखंड से लेकर आंध्र प्रदेश तक फैले इन जंगलों में लगी आग वन्यजीवों के लिए काल बन रही है और पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंचा रही है।

पिछले कुछ दिनों मध्य प्रदेश 634 ‘बड़ी आग’ की घटनाओं के साथ देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बनकर उभरा है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 465-465 और आंध्र प्रदेश में 400 से अधिक घटनाएं दर्ज की गईं। इसके अलावा पूर्वोत्तर में जहां के जंगलों में आग लगने की सबसे अधिक संभावना होती है, असम में 190 आग की घटनाएं और मणिपुर में 128 घटनाएं दर्ज की गईं।

जंगलों में आग लगने की घटनाओं में देश के मध्य और दक्षिणी हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उत्तराखंड में जंगल की आग से कम से कम 130 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है। चार धाम तीर्थयात्रा मार्ग के कई हिस्सों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।आग की घटनाओं में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों लैंसडाउन, रानीखेत और फूलों की घाटी के पास, हिमाचल प्रदेश के शिमला में, तमिलनाडु के नीलगिरी में, आंध्र प्रदेश के शेषाचलम जंगलों में और ओडिशा के बालिगुडा के वन क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की 2021 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी महाराष्ट्र, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ क्षेत्र, साथ ही मध्य ओडिशा, जंगल की आग के लिए अत्यधिक संवेदनशील हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं।

NATIONAL : ईडी की 2025-26 में सबसे ज्यादा 2,892 रेड, गिरफ्तारी में 27 फीसदी कमी

0

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साल 2025-26 में इतिहास में सबसे ज्यादा छापामारी की। एजेंसी ने कुल 2,892 छापे मारे, जो पिछले साल 1,491 के मुकाबले लगभग दोगुने हैं। ईडी की सालाना रिपोर्ट 2025-26 के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तारियों में कमी आई। वहीं संपत्ति अटैचमेंट और पीडि़तों को पैसे लौटाने के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। ईडी ने 712 प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी कर 81,422 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की। यह पिछले साल के 30,036 करोड़ रुपए के मुकाबले 171 फीसदी ज्यादा है।

ये अटैचमेंट पीएमएलए की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी से पुष्टि के बाद स्थायी होते हैं। ईडी की गिरफ्तारियों में करीब 27 फीसदी कमी आई है। ईडी ने 156 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि पिछले साल यह संख्या 214 और इससे पहले 272 थी। एजेंसी के मुताबिक अब वह टारगेटेड और सबूत आधारित जांच पर ज्यादा फोकस कर रही है। रिपोर्ट की सबसे बड़ी उपलब्धि फ्रॉड पीडि़तों को संपत्ति लौटाना रही। एफवाई 26 में ईडी ने 32,678 करोड़ रुपए की संपत्ति निवेशकों, होमबॉयर्स और बैंकों को वापस दिलाई, जो पिछले साल 15,263 करोड़ रुपए थी।

NATIONAL : टीसीएस कर्मी निदा खान को अग्रिम जमानत देने से कोर्ट का इनकार, जबरन धर्म परिवर्तन मामले में है आरोपी

0

नासिक पुलिस की एसआईटी टीसीएस में कुछ महिला कर्मचारियों का यौन उत्पीड़न किए जाने के नौ मामलों की जांच कर रही है।

नासिक की एक अदालत ने शनिवार को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) कर्मचारी निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। निदा खान टीसीएस के नासिक दफ्तर में कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन से संबंधित मामले में आरोपी है।नासिक पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) टीसीएस के नासिक दफ्तर में पुरुष कर्मियों द्वारा कुछ महिला कर्मचारियों का यौन उत्पीड़न किए जाने के नौ मामलों की जांच कर रहा है। एसआईटी ने नौ एफआईआर दर्ज कर एक महिला ऑपरेशन मैनेजर सहित आठ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

इस मामले में दर्ज एफआईआर के अनुसार, निदा खान ने कथित तौर पर महिला कर्मचारियों को इस्लामी परंपराओं के अनुसार कपड़े पहनने और व्यवहार करने की सलाह दी थी।अभियोजन पक्ष ने अदालत में निदा खान से हिरासत में पूछताछ पर जोर दिया। लोक अभियोजक अजय मिसर ने पत्रकारों से कहा, “यह एक गंभीर अपराध है। निदा खान मुख्य आरोपियों में से एक है, इसलिए उससे हिरासत में पूछताछ जरूरी है। अदालत ने आज निदा खान की जमानत याचिका खारिज कर दी।”

टीसीएस ने पिछले महीने कहा था कि कंपनी की नीति है कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न और जबरदस्ती को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RASHIFAL : आज का राशिफल

मेष :  आज का दिन आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से बातचीत बहुत ही सकारात्मक रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। 

वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। पति पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवन से जुड़े कुछ बदलाव होंगे।सहकर्मियों के साथ तालमेल मजबूत रहेगा और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य की सफलता का आधार बनेंगी।

कर्क : कर्क राशि के जातकों को आज के दिन व्यवसाय में फायदा मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों से संबंधित मामलों में भी प्रगति होगी।लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को मुद्रा सुधारने की आवश्यकता है।

सिंह : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार का मतभेद हो सकता है।पिछली कुछ गलतियों से सीख कर आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएंगे, जो कि बेहतरीन रहेंगे। युवाओं को करियर संबंधी किसी परीक्षा मे बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा।

कन्या : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा काम लेकर आएगा। जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी।

तुला : तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको आपके फंसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।नौकरी में आपके बेहतरीन कार्य की सराहना होगी और पदोन्नति संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है।काम में नेतृत्व, योजना और तेज निर्णय की अपेक्षा रहेगी। सरकारी विभाग या कॉर्पोरेट सेक्टर में इंटरव्यू संबंधी संदेश मिल सकता है।

धनु : धनु राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे।जीवनसाथी आपकी किसी सख्त बात को गलत समझ सकते हैं, इसलिए संवाद को शांत रखें। सिंगल लोगों को किसी जिम्मेदार एवं प्रभावी व्यक्तित्व से सहज आकर्षण महसूस हो सकता है।

मकर: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं और आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ : आज के दिन आप किसी भी प्रकार की यात्रा या प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।काम में सफलता मिलेगी।

मीन : मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंद लेकर आएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ सकता है।

WORLD : तेल संकट से बेहाल पाकिस्तान ने की भारत की तारीफ, मंत्री अली परवेज बोले- मजबूत भंडार और आर्थिक रणनीति के कारण भारत आज सुरक्षित

ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण दुनिया भर में तेल का संकट बढ़ गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही रुकने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं।

इस आपदा के बीच पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने भारत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने माना कि भारत की आर्थिक रणनीति और तेल का बड़ा भंडार उसे ऐसे संकटों से बचाए रखता है।

पाकिस्तानी मंत्री मलिक ने कहा कि भारत के पास 60 से 70 दिनों का तेल भंडार है। इसके उलट पाकिस्तान के पास केवल 5 से 7 दिन का ही कच्चा तेल बचा है। भारत के पास पर्याप्त डॉलर और मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार है।

इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतें 126 डॉलर प्रति बैरल पहुँचने के बाद भी भारत स्थिर बना हुआ है। पाकिस्तान में महँगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

महँगाई और IMF का भारी दबाव
पाकिस्तान इस समय आर्थिक बदहाली और IMF की कड़ी शर्तों से जूझ रहा है। सरकार को पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाना पड़ रहा है। मंत्री ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान की हालत बहुत खराब है। शहबाज शरीफ की सरकार जनता के भारी दबाव में है। वहीं, भारत अपनी दूरदर्शी नीतियों के कारण इस वैश्विक ऊर्जा संकट में भी सुरक्षित खड़ा है।

मंत्री ने दावा किया कि तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पाकिस्तान को अपने लोगों को राहत दिलाने के लिए आईएमएफ से बात करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि बजट के दौरान, पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और अन्य दाता एजेंसियों के साथ मिलकर यह तय किया था कि “अपने नुकसान को कम करने” के लिए डीजल और पेट्रोल पर टैक्स लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “अब, डीजल की कीमतें 3-4 गुना बढ़ जाने के कारण, हमने डीजल पर टैक्स घटाकर शून्य करने और पूरा बोझ पेट्रोल पर डालने का फैसला किया है, साथ ही मोटरसाइकिल चालकों को लक्षित सब्सिडी देकर उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की है। हालांकि, अगर हमने आईएमएफ के साथ किए गए अपने वादे को तोड़ा होता और अपना नुकसान बढ़ाया होता, तो परिणाम और भी बुरे होते। हमने आईएमएफ के साथ गुप्त बातचीत की और उन्हें कर में 80 रुपये प्रति लीटर की कमी करने के लिए राजी किया।”

- Advertisement -