Wednesday, June 24, 2026
Home Blog Page 637

Bedmi Poori Recipe: बेड़मी पूरी का आटा कैसे लगाएं? बनेंगी फूली और कुरकुरी, सब पूछेंगे कौन सी दुकान से मंगाई

बेड़मी पूरी एक मसालेदार और कुरकुरी पूरी होती है जो उरद दाल और मसालों के साथ बनाई जाती है. इसका आटा तैयार करने के लिए दाल को पीसकर मसालों के साथ भूनते हैं और फिर आटे में मिला…और पढ़ें

बेड़मी पूरी का आटा कैसे लगाएं

बेड़मी पूरी का आटा सही तरीके से गूंथना जरूरी है.
उरद दाल, अदरक, हरी मिर्च को दरदरा पीसें.
आटे में मसाला मिलाकर सख्त आटा गूंथें.

Bedmi Poori Recipe: अगर आप उत्तर भारत की फेमस डिश बेड़मी पूरी घर पर बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसका आटा सही तरीके से गूंथना आना चाहिए. क्योंकि अगर आटा सही तरीके से नहीं लगाएंगे तो न तो ये खाने में स्वाद लगेगी और न ही देखने में. बेड़मी पूरी एक खास तरह की मसालेदार पूरी होती है, जो आमतौर पर आलू की सब्जी के साथ खाई जाती है. इसका स्वाद तीखा, कुरकुरा और बहुत ही मजेदार होता है. जिस जगह भी ये मिलती है, आपको उस दुकान के बाहर सुबह से ही भीड़ देखने को मिल जाएगी. यह खासतौर पर दिल्ली, आगरा और बनारस जैसे शहरों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है. नाश्ते में इसे गरमा-गरम आलू की सब्जी के परोसना लोगों को बेहद पसंद आता है. यह न केवल पेट भरती है, बल्कि स्वाद से दिल भी जीत लेती है. अगर आप इसे एक बार घर पर बनाएंगे, तो बाजार की बेड़मी पूरी भूल जाएंगे. आइए जानते हैं कि इस टेस्टी पूरी का आटा कैसे तैयार करें.

जरूरी सामग्री इस प्रकार है-

गेहूं का आटा – 2 कप
उरद की दाल (धुली हुई) – ½ कप (4-5 घंटे भीगी हुई)
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
हरी मिर्च – 1 या 2
हींग – एक चुटकी
सौंफ – ½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 बड़ा चम्मच
पानी – जरूरत अनुसार

बेड़मी पूरी का आटा गूंथने की पूरी विधि स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है, जिससे आप घर पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं.

स्टेप 1: उरद दाल को पीसना

सबसे पहले भीगी हुई उरद की दाल को धो लें और अदरक, हरी मिर्च के साथ मिक्सी में दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि दाल बहुत महीन नहीं होनी चाहिए, हल्का दरदरा होना चाहिए जिससे पूरियों में भरने का मजा आए. स्वाद भी लाजवाब आएगा.

स्टेप 2: मसाला तैयार करना

एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें. उसमें हींग और सौंफ डालें, फिर पिसी हुई दाल डाल दें. अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर 3-4 मिनट भूनें. जब दाल सूख जाए और हल्की खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.

स्टेप 3: आटा गूंथना

अब एक परात या बड़ी सी थाली में गेहूं का आटा लें. उसमें तैयार किया गया दाल का मसाला, थोड़ा तेल और नमक मिलाएं. इन सबको अच्छे से मिक्स करें. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें, जैसे पूरी के लिए होता है. आटा न तो ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ज्यादा नरम, इस बात का ध्यान रखें. अब इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें.

स्टेप 4: बेड़मी पूरी बनाना

अब आटे से लोइयां बनाएं और बेलकर गर्म तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. ध्यान रखें कि तेल अच्छा गर्म हो तभी पूरी फूलेंगी और कुरकुरी बनेंगी. अगर आपने इस रेसिपी से एक बार ट्राई किया तो घरवाले आपसे हर हफ्ते इसे बनाने की डिमांड करेंगे. इसे आप आलू की सब्जी के साथ परोस सकते हैं.

 

MP : पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाकर शख्स ने खाया जहर, वीडियो भी बनाया

0

इंदौर में एक व्यक्ति ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की है. सुसाइड करने का कारण यह है कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध था. व्यक्ति ने अपनी आपबीती का वीडियो भी बनाया है.

मध्य प्रदेश के इंदौर से लव जिहाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगया है और आरोप लगाते हुए उसने आत्महत्या के इरादे से जहर भी खा लिया और रोते हुए एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने बताया है कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है. उसके बाद उसने कैमरे के सामने जहर खा लिया. फिलहाल व्यक्ति अस्पताल में जीवन और मौत के बीच लड़ रहा है. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने यह बताया कि जहर खाने वाला व्यक्ति एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती है, जबकि उसका बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उसकी पत्नी के कथित प्रेमी को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने न्यूज़ एजेंसी को यह बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने जहर खाने से पहले वीडियो बनाकर कहा कि वह अपनी पत्नी के विवाहेतर संबंध के कारण बेहद दुखी है. उन्होंने यह बताया कि व्यक्ति शहर के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है, हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है.

मीना ने यह बताया कि व्यक्ति की पत्नी के कथित 30 साल के प्रेमी मकसूद खान को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘जहर खाने वाले व्यक्ति ने अपने वीडियो में कहा है कि उसकी पत्नी जिम में कसरत करने जाने के बहाने खान से मिलती थी.’’ डीसीपी ने बताया कि पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

BIHAR : फोन कर दोस्त को घर से बुलाया, पत्थर से कूचकर हत्या, खाली मकान में मिली लाश

0

सहरसा के कोसी कॉलोनी में कुछ नशेड़ी युवकों ने 26 साल के अश्विनी कुमार को घर से बुलाकर सुनसान जर्जर भवन में ले जाकर ईंट-पत्थर से बर्बरता से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह फूल चुनने आई महिलाओं ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी. डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

बिहार के सहरसा में नशे की लत और दुश्मनी ने एक युवक की जान ले ली. दरअसल शुक्रवार सुबह कोसी कॉलोनी स्थित एक जर्जर भवन में 26 साल के अश्विनी कुमार का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. अश्विनी बीए का छात्र था और कोसी चौक पर पान की दुकान चलाता था. गुरुवार शाम कुछ युवक उसे बहला-फुसलाकर घर से बुलाकर ले गए और सुनसान स्थान पर ले जाकर ईंट-पत्थर से बेरहमी से उसकी हत्या कर दी.

शुक्रवार की सुबह जब कुछ महिलाएं फूल चुनने के लिए वहां पहुंचीं, तो कमरे के फर्श पर पड़े खून से लथपथ शव को देखकर चौंक गईं. हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त अश्विनी कुमार के रूप में की. उसके चेहरे को इतनी बेरहमी से कुचला गया था कि पहचान करना भी मुश्किल हो गया था. शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट के निशान थे.

मृतक के पिता उमेश पासवान ने बताया कि अश्विनी गुरुवार शाम को कुछ युवकों के साथ गया था. जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटा, तो उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल करना शुरू किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. सुबह शव मिलने की सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो बेटे की हालत देखकर हैरान हो गए.

हत्या की सूचना मिलने के बाद डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के बाद यह सुनियोजित हत्या का मामला लग रहा है.अश्विनी को जानबूझकर बुलाया गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. कमलेश्वर सिंह ने यह भी कहा कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

UP : झांसी में छेड़छाड़ के शक में युवक को तालिबानी सजा, चेहरे पर पोती कालिख और पिलाया पेशाब

0

झांसी में छेड़छाड़ के संदेह में युवक को तालीबानी सजा देने का मामला सामने आया है. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

यूपी के झाँसी में छेड़खानी के शक में आरोपी युवक को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक मुर्गा बना है और इसी बीच आई महिला युवक के मुंह पर कालिख पोतती और फिर चप्पल मारती नजर आती है. मामला यहीं नहीं थमा. इसके बाद युवक का गांव में पीटते हुए बाकायदा जुलूस भी निकाला गया. पीड़ित के पिता ने यह भी आरोप लगाया है युवक को पेशाब भी पिलाया गया. पीड़ित के पिता कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

पूरा मामला झाँसी के पूँछ थाना क्षेत्र के महाराजगंज ढ़ेरी गाँव का बताया गया है. पीड़ित युवक विपिन सविता के पिता महेश सविता ने पुलिस को दिये शिकायतीपत्र में बताया कि उनका बेटा गाँव में सामान लेने जा रहा था. तभी गांव में पहले से मौजूद कुछ दबंगों ने उसे रोक लिया और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मारपीट की. इसके बाद विपिन को मुर्गा बना दिया.

इसी बीच दबंग परिवार की महिला पहुंची और विपिन के मुँह पर कालिख पोत दी. मौके पर मौजूद लोगों के कहने पर महिला ने विपिन के मुंह पर चप्पल से पीटाई की. दबंगों का इससे भी जी नहीं भरा और उन्होंने युवक विपिन को गांव में घुमाया और महिलाएं उसे चप्पल से पीटती रहीं.

पीड़ित विपिन के पिता की शिकायत पर पूंछ पुलिस ने दबंग आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. इस मामले में सीओ मोंठ देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है. पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दो आरोपियों को हिरासत में कार्रवाई की जा रही है.

MP: शाजापुर में बस की टक्कर से 3 युवकों की मौत, बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा भारी

0

तीनों लड़के बिना हेलमेट के सवार थे और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई. बस का चालक, जो लापरवाही से बस चला रहा था, मौके से भाग गया. फिलहाल बस को जब्त कर लिया गया है.

मध्य प्रदेश के शाजापुर में शुक्रवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 15-19 आयु वर्ग के तीन लड़कों की मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों की पहचान आयुष मालवीय (18), रवि मालवीय (19) और राज मालवीय (15) के रूप में हुई है. तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था.

शुजालपुर मंडी थाने के प्रभारी शिव कुमार यादव ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, “यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर शुजालपुर में सुबह 8:30 बजे हुई. आयुष और रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राज ने सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया. बस शुजालपुर से भोपाल जा रही थी, जबकि दोपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहा था.”

यादव ने बताया, “तीनों बिना हेलमेट के सवार थे और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई. बस का चालक, जो लापरवाही से बस चला रहा था, मौके से भाग गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं. बस को जब्त कर लिया गया है. दुर्घटना की आगे की जांच जारी है.”

BUSINESS : क्या है उबर का ‘एडवांस टिप’ फीचर, जिसको लेकर हो रही कंपनी की आलोचना, सरकार ने दिए जांच के आदेश

0

उबर एक नया फीचर लेकर आया है, जिसमें फीचर के तहत उबर ऐप यूजर्स से राइड बुक करते समय 50 रुपए, 75 रुपए या 100 रुपए की टिप जोड़ने के लिए कहता है. कई लोग उबर के फीचर से खुश नहीं हैं.

उबर को अपने नए ‘एडवांस टिप’ फीचर को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इस फीचर को लेकर यूजर्स का आरोप है कि राइड-हेलिंग कंपनी जल्दी राइड बुक करने की आड़ में अपने ग्राहकों को अतिरिक्त पैसे देने को मजबूर करती है.

इसी कड़ी में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) की ओर से उबर को इस मुद्दे पर एक औपचारिक नोटिस भेजा गया है. केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी इस कदम की आलोचना की और इसे अनैतिक और शोषणकारी बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि इस तरह की सुविधा अनुचित व्यापार प्रथाओं के अंतर्गत आती है और उन्होंने इसकी पूरी जांच के आदेश दिए हैं.

इस फीचर के तहत, उबर ऐप यूजर्स से राइड बुक करते समय 50 रुपए, 75 रुपए या 100 रुपए की टिप जोड़ने के लिए कहता है. ऐप यूजर्स को बताता है कि टिप जोड़ने से ड्राइवर के ट्रिप एक्सेप्ट करने की संभावना बढ़ सकती है. इसमें यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि एक बार टिप जोड़ने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है और यह सुनिश्चित करता है कि पूरी टिप ड्राइवर को जाए. कई लोग उबर के इस फीचर से खुश नहीं हैं. लोगों ने इसकी तुलना वेटर को सेवा देने से पहले ही पैसे देने से की है.

एक यूजर ने लिखा कि ड्राइवर अब नियमित किराए पर सवारी स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं और ग्राहकों को केवल पिक-अप के लिए 100 रुपए से ज्यादा की टिप देने के लिए मजबूर किया जा रहा है. क दूसरे यूजर ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी की कि उबर चाहता है कि कस्टमर एक्स्ट्रा पे करें ताकि राइड रिक्वेस्ट को कोई तो स्वीकार कर ले. ‘बहुत बढ़िया कदम.’ कई यूजर्स ने बताया कि टिप किसी को अच्छी सेवा के बाद धन्यवाद देने का एक तरीका होना चाहिए, न कि सेवा प्राप्त करने के लिए भी एडवांस पे किया जाना चाहिए.

एक यूजर ने बताया कि उन्हें हाल ही में उबर का उपयोग करना पड़ा और वे यह देखकर चौंक गए कि ड्राइवर आने से पहले ही टिप मांग रहे थे. एक दूसरे यूजर ने इस सुविधा को ‘बुरा व्यवहार’ बताया और कहा कि ऐसा लगता है, जैसे किसी रेस्तरां में सेवा पाने के लिए वेटर को पैसे देने के लिए मजबूर किया जा रहा हो.

कुछ लोगों ने इसे रिश्वत का एक रूप भी कहा. उन्होंने कहा कि यह टिप नहीं है, उबर अब यूजर्स से सिर्फ समय पर पिक-अप पाने के लिए ड्राइवरों को रिश्वत देता है. यह पहली बार नहीं है, जब उबर को उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के साथ परेशानी का सामना करना पड़ा है. इससे पहले जनवरी में सीसीपीए ने उबर और ओला दोनों को नोटिस भेजा था, जिसमें शिकायत की गई थी कि वे ग्राहकों ने एंड्रॉयड या आईफोन डिवाइस का उपयोग किए जाने के आधार पर अलग-अलग किराया वसूल रहे हैं.

 

NATIONAL : विधवा बहू की सास ने कराई दूसरी शादी, जेठ-जेठानी ने लिया कन्यादान; ख्यात कवि प्रदीप चौबे के परिवार ने पेश की नई मिसाल

0

देश के ख्याति नाम हास्य कवि दिवंगत प्रदीप चौबे की पत्नी ने अपनी विधवा छोटी बहू का दूसरा विवाह करके मिसाल पेश की है. सास और जेठ-जिठानी ने बहू का कन्यादान लिया

 

मशहूर हास्य कवि दिवंगत प्रदीप चौबे की पत्नी विनीता चौबे ने अपनी विधवा छोटी बहू वर्षा की दूसरी शादी कर समाज में मिसाल कायम की. सात साल पहले बेटे आभास की सड़क हादसे में मृत्यु और फिर पति के निधन ने विनीता को तोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. वर्षा की उदासी और उसके सामने बाकी जिंदगी को देखकर विनीता ने सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती दी और बीती 11 मई को कानपुर के चेतन जैन से उसकी दूसरी शादी कराई. इस नेक कार्य में बड़े बेटे आकाश और बहू नेहा ने कन्यादान कर साथ दिया.

वर्षा ने भावुक होकर कहा, ”मेरी सास ने मुझे बेटी की तरह अपनाया. यह परिवार मेरे लिए सर्वोपरि है.” विनीता ने बताया, ”वर्षा मेरी बेटी है. अगर प्रदीप जी होते, वे भी यही करते.” इस शादी में हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, अरुण जैमिनी, और डॉ. सुरेश अवस्थी जैसे दिग्गज शामिल हुए.युवा हास्य कवि चिराग जैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”विनीता जी ने व्यक्तिगत दुख को पीछे छोड़कर वर्षा की खुशी को चुना. रिश्तेदारों की बातें अनसुनी कर, सामाजिक बंधन तोड़ना साहसिक कदम था. उन्हें नमन.” विनीता का यह फैसला विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देने वाला एक प्रेरणास्रोत बन गया है.

MAHARASHTRA : पहले नशीली चीज दी, फिर मिटाई हवस, सांगली में दोस्तों ने किया MBBS स्टूडेंट से गैंगरेप

0

महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक एमबीबीएस स्टूडेंट से उसके दो सहपाठियों और उनके एक दोस्त ने मिलकर गैंग रेप किया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक गैंग रेप का केस सामने आया है, जहां पर तीसरे साल की एक एमबीबीएस स्टूडेंट से उसके दो सहपाठियो और उनके एक दोस्त के कथित रूप से गैंग रेप किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने यह बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो की पुणे, सोलापुर और सांगली के रहने वाले हैं.

एक अधिकारी ने यह बताया कि उन्हें 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. यह घटना 18 मई को हुई, जब स्टूडेंट और आरोपियों ने रात करीब 10 बजे थिएटर में फिल्म देखने जाने की योजना बनायी. लेकिन फिल्म देखने से पहले आरोपी स्टूडेंट को एक फ्लैट में ले गए थे.

अधिकारी ने यह बताया कि नशे की हालत में आरोपियों ने स्टूडेंट को एक नशीला पेय पिलाया, जिससे उसे चक्कर आने लगे और इसके बाद तीनों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे. तीनों बीस से बाइस साल के बीच की उम्र के बताये जा रहै हैं.

पीड़िता मूल रूप से कर्नाटक के बेलगावी की रहने वाली है. घटना के बाद उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई, फिर जिसके बाद उन्होंने विश्रामबाग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने यह बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गैंग रेप सहित और धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने यह बताया कि पुलिस शिकायतकर्ता के बयान का भी विश्लेषण कर रही है और मामले में आगे की जांच अभी भी जारी है.

 

MUMBAI : मीठी नदी घोटाले में कोर्ट ने केतन कदम और जय जोशी की जमानत अर्जी की खारिज, EOW की जांच जारी

0

मीठी नदी सफाई मामले में करोड़ाें के घोटाले में मुख्य आरोपियाें की जमानत पर मुंबई कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है. EOW की जांच में कई सुराग सामने आए हैं. मुंबई के मीठी नदी सफाई घोटाले में मुख्य आरोपियों केतन कदम और जय जोशी की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज की. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की विशेष जांच टीम (SIT) मामले की गहनता से जांच कर रही है.

मीठी नदी सफाई परियोजना में हुए 65 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले में गिरफ्तार किए गए थे. आपको बता दें कि मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के अधिकारी संतोष तोरे ने दोनों की जमानत का विरोध किया था और कहा था कि दोनों आरोपी इस घोटाले में पूरी तरह से शामिल थे.

इस घोटाला में बीएमसी के अधिकारियों, ठेकेदारों और बिचौलियों की मिलीभगत के साथ मिलकर निगम को करोड़ों का चूना लगाया हुआ था. साथ ही आरोप है कि इनकी सलाह पर बीएमसी ने सफाई में उपयोग होने वाली मशीनरी खरीदने के बजाय ठेकेदारों से किराए पर लेने का निर्णय लिया, जिससे निजी कंपनियों को बड़ा फायदा पहुंचाया गया था.

वहीं EOW ने मीठी नदी सफाई परियोजना में हुए करोड़ाें रुपये के घोटाले को लेकर मैटप्रॉप कंपनी के दीपक मोहन से भी पूछताछ शुरू कर दी है, जो देर रात तक जारी रही. दीपक मोहन से यह पूछा गया कि जब मशीनरी खरीदने का कोटेशन दिया गया था, तो उसे ठेकेदारों से किराए पर लेने की सिफारिश क्यों की गई.

ईओडब्ल्यू ने आरोप लगाया कि कदम और जोशी ने इन मशीनों को दो साल के लिए आठ करोड़ रुपये में किराए पर देने की पेशकश की और बाद में चार करोड़ रुपये में समझौता कर लिया था.आर्थिक अपराध शाखा के सूत्रों के मुताबिक, जांच अधिकारी के अनुसार अब तक की जांच में कई अहम सुराग और दस्तावेजी सबूत सामने आए हैं, जो आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस बना रहे हैं. जांच अभी जारी है और घोटाले में शामिल अन्य अधिकारियों और निजी कंपनियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

NATIONAL : कौन हैं AAP विधायक रमन अरोड़ा, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, पार्टी बोली- ‘अपना हो या पराया…’

0

आम आदमी पार्टी विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने उनके घर छापेमारी की थी.


पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके घर पर विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार (23 मई) को जालंधर स्थित आवास पर भ्रष्टाचार के एक मामले में छापेमारी की. रमन आरोड़ा पर आरोप हैं कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के जरिए उन्हें नोटिस भिजवाए फिर पैसे लेकर उन नोटिस को रफा दफा करवाया.

दरअसल, हाल ही में पंजाब पुलिस ने विधायक रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी वापल ले ली थी, जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि अरोड़ा सरकार की रडार पर है. वहीं शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने उनके आवास पर रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया.

रमन अरोड़ा जालंधर में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार हैं. साल 2022 के चुनाव में रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल सीट से विधायक चुनकर आए थे. अरोड़ा पर एक्शन जालंधर नगर निगम के पूर्व सहायक नगर नियोजक सुखदेव वशिष्ठ से जुड़े करप्शन के मामले में हुई है. सुखदेव को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था. वहीं अब कथित तौर पर उनके जरिए रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा हुआ है.

वहीं रमन अरोड़ा पर विजिलेंस की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि अपना हो या पराया, भ्रष्टाचार अगर किसी ने किया है तो वह बख्शा नहीं जाएगा. भगवंत सरकार में मंत्री हरपाल चीमा ने कहा, “विधायक के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं और उन शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.”

उन्होंने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जनआंदोलन से हुआ है. राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खास निर्देश हैं कि भ्रष्टाचार में किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए.”

 

- Advertisement -

News of the Day