Thursday, June 25, 2026
Home Blog Page 638

NATIONAL : हिमाचल नहीं आ रहे पर्यटक, एडवांस बुकिंग में गिरावट, जानें HPTDC के होटलों का हाल

0

पहलगाम हमले के बाद सीजफायर के बावजूद हिमाचल में पर्यटकों की संख्या कम है. उम्मीद थी कि वीकेंड पर पर्यटक हिमाचल का रुख करेंगे लेकिन अभी तक एडवांस बुकिंग सिर्फ 20 फीसदी ही हुई है.

पहलगाम हमले से उपजे विवाद के बाद सीजफायर के बाद उम्मीद थी कि हिमाचल में पर्यटकों की तादाद बढ़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. हिमाचल में पर्यटन सीजन में भी पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं. मई खत्म होने को है, इसके बावजूद पर्यटकों की संख्या आशातीत नहीं है. पिछले साल के मुकाबले अभी तक मई माह में पर्यटकों की संख्या में दस फीसदी की कमी दर्ज की गई है.

पिछले साल की बात करें तो हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC)के होटलों की आक्यूपेंसी 44 फीसदी थी जो कि इस बार गिरकर 34 फीसदी रह गई है. ये आंकड़े HPTDC के जनरल मैनेजर अनिल तनेजा ने दिए हैं.

उन्होंने बताया कि वीकेंड पर पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहें हैं लेकिन अभी तक एडवांस बुकिंग सिर्फ 20 फीसदी ही हुई है, हां धार्मिक स्थलों पर वीकेंड पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. उन्होंने बताया कि भारत पाक के बीच संघर्ष के चलते अभी भी अनिश्चितता का माहौल है. ये भी एक कारण है कि पर्यटक कम आ रहें हैं.

निजी होटल मालिक भी इस बार पर्यटन सीज़न से खुश नहीं है. उनका कहना है कि मई माह में भी तीन चार कमरे ही लग रहे हैं. पहलगाम हमले के बाद ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि जम्मू कश्मीर का पर्यटक हिमाचल का रुख करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. जून माह में उम्मीद है कि उनको हुए नुकसान की भरपाई होगी.

कोविड से पहले हिमाचल में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या दो करोड़ के आसपास सालाना पहुंच गई थी. लेकिन उसके बाद इसमें निरंतर गिरावट आई. पिछले साल से फ़िर हिमाचल में आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ौतरी देखी जा रही थी.

दिसंबर 2024 तक हिमाचल में कुल 1.80 करोड़ घरेलू पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया. जबकि 83,000 विदेशी पर्यटक हिमाचल पहुंचे. इससे पहले 2017 में रिकॉर्ड 1.91 करोड़ घरेलू पर्यटक आए थे. कुल्लू जिला में सबसे अधिक पर्यटक आए, उसके बाद शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी का स्थान रहा. दिलचस्प बात यह है कि पिछले 12 वर्षों में हिमाचल 2012 में हासिल किए गए 5 लाख विदेशी पर्यटकों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है.

कोविड से संबंधित आशंकाओं और यात्रा प्रतिबंधों के कारण 2019 के बाद घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज़ की गई. जिसके चलते 2020 में 31.7 लाख घरेलू पर्यटक और 2021 में सिर्फ़ 5,000 विदेशी यात्री ही हिमाचल आए. इस बार अभी तक पर्यटकों की संख्या में दस फीसदी की कमी दर्ज की गई थी.

 

MAHARASHTRA : गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

0

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर कर दिया. यह मुठभेड़ महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित कवांडे क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने भारी बारिश के बीच ऑपरेशन चलाया. मौके से हथियार, वॉकी-टॉकी और नक्सली साहित्य बरामद हुआ. इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है.

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शुक्रवार को पुलिस की विशेष कमांडो यूनिट C-60 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त कार्रवाई में चार नक्सली मारे गए. यह मुठभेड़ महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित कवांडे क्षेत्र में हाल ही में स्थापित फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) के पास हुई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसमें बताया गया था कि इस इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं. इसके बाद C-60 कमांडो की 12 टीमें (करीब 300 जवान) और CRPF के जवानों ने कवांडे और नेलगुंडा क्षेत्रों से इंद्रावती नदी की ओर अभियान की शुरुआत की.

शुक्रवार सुबह जब सुरक्षाबलों ने नदी किनारे घेराबंदी शुरू की, तभी नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए प्रभावी ढंग से जवाब दिया. यह मुठभेड़ करीब दो घंटे तक चली.इसके बाद इलाके की तलाशी लेने पर चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए. मौके से एक ऑटोमैटिक सेल्फ लोडिंग राइफल, दो .303 राइफलें, एक बंदूक, वॉकी-टॉकी सेट, कैंपिंग सामग्री और नक्सली साहित्य सहित समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं.

अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया था, जिनमें उनका शीर्ष कमांडर बसवराजु भी शामिल था.गढ़चिरौली जिले में यह ऑपरेशन बारिश के बावजूद बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चलाया गया. पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी बढ़ा दी है और संभावित नक्सली ठिकानों की तलाश जारी है. प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है.

ENTERTAINMENT : ‘ज्वेल थीफ’ की एक्ट्रेस निकिता दत्ता हुईं कोविड-19 पॉजिटिव, उनकी मां भी संक्रमित

0

निकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक अपडेट साझा करते हुए लिखा, ‘कोविड मेरी मां और मुझे नमस्ते कहने आया है. उम्मीद है कि यह बिन बुलाया मेहमान लंबे समय तक नहीं रहेगा. इस छोटे से क्वारंटीन के बाद मिलते हैं. सभी सुरक्षित रहें.’

कबीर सिंह और ज्वेल थीफ में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स को अपनी हेल्थ कंडीशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि न केवल वह बल्कि उनकी मां भी वायरस से संक्रमित हो गई हैं. निकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक अपडेट साझा करते हुए लिखा, ‘कोविड मेरी मां और मुझे नमस्ते कहने आया है. उम्मीद है कि यह बिन बुलाया मेहमान लंबे समय तक नहीं रहेगा. इस छोटे से क्वारंटीन के बाद मिलते हैं. सभी सुरक्षित रहें.’

फिलहाल घर पर ही क्वारंटीन में रह रहीं निकिता को कोविड संक्रमण के हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं, हालांकि उनका सैंपल टेस्ट पॉजिटिव आया है, इसलिए उन्होंने ठीक होने तक अपने सभी प्रोजेक्ट को सस्पेंड कर दिया है. इससे पहले अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर भी कोविड-19 से संक्रमित हो गई थीं. बिग बॉस 18 की कॉन्टेस्टेंट ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था, ‘नमस्ते दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. सुरक्षित रहें और मास्क पहनें.’

हालांकि, गुरुवार को शिरोडकर ने अपने प्रशंसकों को एक पॉजिटिव अपडेट देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से ठीक हो गई हैं. उन्होंने मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक के सुंदर दृश्य के साथ अपने इंस्टा पर पोस्ट किया, ‘आखिरकार ठीक हो गई, अच्छा महसूस कर रही हूं, आपके प्यार के लिए धन्यवाद.’ हाल के ट्रेंड को देखने से लगता है कि कोराना वायरस ने एक बार फिर वापसी की है. भारत में हाल ही में एक दिन में COVID-19 के 200 से अधिक पॉजिटिव मामले सामने आए थे.

मुंबई में मई महीने में अब तक 95 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं, वहीं पूरे महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक केवल 106 मामले दर्ज किए गए हैं. इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण (ILI) या सांस की बीमारी (SARI) से पीड़ित सभी रोगियों की अब कोविड-19 के लिए जांच की जा रही है. भारत में, कोरोना के अधिकांश नए संक्रमण में किसी मरीज की स्थिति बहुत गंभीर नहीं हुई है. बीते दिनों में कोरोना से संबंधित किसी भी मृत्यु या किसी मरीज के आईसीयू में भर्ती होने की सूचना नहीं मिली है.

MUMBAI : ‘पापा! मेरी बेटी को संभाल लेना और पत्नी को छोड़ना मत’, बेवफाई से तंग आकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेट ने किया सुसाइड

0

मुंबई में एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के बेटे ने आत्महत्या कर ली. पिता ने बहू और उसके दोस्त पर मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,जहां एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली,जिसके बाद 59 वर्षीय पूर्व मुंबई पुलिसकर्मी ने अपनी बहू और उसके पुरुष मित्र पर अपने बेटे को मानसिक रूप से परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराई है.

मुंबई के चुन्नभट्टी पुलिस स्टेशन ने दो लोगों के खिलाफ (मृतक की पत्नी के खिलाफ और उसके पुरुष दोस्त) BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई.

शिकायत के अनुसार, मृतक की उम्र 28 वर्ष थी और वह चूनाभट्टी में एक सरकारी आवास में अपनी 24 वर्षीय पत्नी और दो वर्षीय बेटी के साथ रह रहा था. सेवानिवृत्त होने के बावजूद शिकायतकर्ता पेंशन पर रह रहा था और उसने अभी तक सरकारी आवास खाली नहीं किया था.

मृतक ने 2020 में प्रेम विवाह किया था और कुछ ही समय बाद यवतमाल से मुंबई शिफ्ट हो गया, हालांकि जल्द ही वैवाहिक कलह शुरू हो गई, शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी बहू अक्सर फोन पर उसके पुरुष मित्रों से चैट करती थी और बात करती थी, जिससे दंपति के बीच बार बार झगड़े होते थे.

अक्टूबर 2024 में दशहरा के दौरान स्थिति और खराब हो गई, जब मृतक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को उसके पुरुष मित्र के साथ घर के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था, हालांकि उस समय मामला सुलझ गया था,लेकिन शिकायतकर्ता का दावा है कि महिला और उसके दोस्त के बीच संबंध जारी था. लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर, घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

शिकायतकर्ता को घर पर एक सुसाइड नोट मिला, जिसमे उसके बेटे द्वारा लिखा गया था, उसकी पत्नी द्वारा मानसिक उत्पीड़न का विवरण दिया गया था,घर पर सब अपने बेटे का फोन लोहे की अलमारी में छिपा हुआ पाया, डिवाइस की जांच करने पर, उसे मृतक द्वारा अपनी मृत्यु से ठीक पहले रिकॉर्ड किया गया एक विचलित करने वाला वीडियो मिला.

वीडियो में बेटे ने स्पष्ट रूप से कहा, “पापा, मेरी पत्नी, उसके पुरुष दोस्त और उनकी महिला परिचित को मत छोड़ना और प्लीज मेरी बेटी की पूरी जिम्मेदारी केवल आप और मां संभालना.”

फोन की आगे की जांच में एक और सुसाइड नोट की तस्वीर मिली. इसमें मृतक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के बीच संबंध था. दावा है कि वे उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. कथित तौर पर दोस्त ने कहा था, “मैं तुम्हारी पत्नी के साथ सो रहा हूँ, तुम मर जाओ, मैं उसे खुश रखूंगा.”

शिकायतकर्ता ने पुलिस से अपने बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए अपनी बहू और उसके कथित साथी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, मुंबई की चुन्नभट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

ENTERTAINMENT : करण जौहर के रियलिटी शो The Traitors का टीजर रिलीज, धोखेबाजों की खोलेंगे पोल!

0

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर ने नए रियलिटी शो की घोषणा कर दी है. करण जौहर का रियलिटी शो नाम ‘द ट्रेटर्स’ है. जिसकी शुरुआत 12 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर होने वाली है.

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. फिल्मों के अलावा उनके शो ‘कॉफी विद करण’ को भी ऑडियंस काफी पसंद करती हैं. अब उन्होंने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने नए रियलिटी शो की घोषणा कर दी है. करण जौहर का रियलिटी शो नाम ‘द ट्रेटर्स’ है. जिसकी शुरुआत 12 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर होने वाली है.

गौरतलब है कि एक तरफ जहां ऑडियंस रियलिटी शो बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो वहीं इस बीच करण जौहर ने अचानक सरप्राइज दे दिया. ‘द ट्रेटर्स’ हिट अमेरिकी शो का हिंदा वर्जन हैं. फिल्ममेकर करण जौहर इसे होस्ट करेंगे.

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस शो का टीजर सभी के सामने पेश किया. जानकारी के मुताबिक इस द ट्रेटर्स’ के कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. जिसमें 20 सेलिब्रिटी होंगे. वफादार (Loyal) और गद्दार (traitor). ट्रेटर्स ग्रुप का काम सच्चे कंटेस्टेंट्स को गेम से हटाने का होगा, जबकि Loyal वाले गद्दारों की पहचान करेंगे. सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर इस शो को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

वहीं जानकारी ये भी निकल कर आ रही है कि इस शो में अपूर्वा मुखीजा और उर्फी जावेद भी इस शो का हिस्सा होगी. इसके अलावा मुनव्वर फारुकी भी शो का हिस्सा होने की संभावना है. वहीं राज कुंद्रा, करण कुंद्रा के भी होने की जानकारी है. हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.

गौरतलब है कि करण जौहर ने ‘द ट्रेटर्स’ से पहले झलक दिखला जा, इंडियाज गॉट टैलेंट, इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार, दिल है हिंदुस्तानी जैसे कई रियलिटी शो में जज का काम किया है. इसके अलावा उनके कॉफी विद करण के अब तक आठ सीजन आ चुके हैं. इस शो में बॉलीवुड के बड़े सितारों के नए-नए खुलासे होते हैं.

ENTERTAINMNET : ‘पाकिस्तान के परमाणु बम से नहीं भारत को ऐसे कीटाणु बम से ज्यादा खतरा’, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर भड़के मनोज मुंतशिर

0

फेमस लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर निशाना साधा है. उन्होंने यूट्यूबर की तुलना कीटाणु बम से करते हुए कहा है कि ऐसे लोगों से खतरा है. मशहूर गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला ने देश के खिलाफ जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह एक बात हमेशा कहते आए हैं कि ‘भारत को पाकिस्तान के परमाणु बम से ज्यादा खतरा भारत के ऐसे कीटाणु बम से है. इनका सफाया होना जरूरी है.’

ज्योति मल्होत्रा इन दिनों गलत वजहों से चर्चा में हैं. ज्योति ने साल 2019 के अगस्त महीने में व्लॉगिंग शुरू की और कुछ ही सालों में फेमस हो गईं. यूट्यूब पर उनके लाखों सब्सक्राइबर्स की बाढ़ है. उन्होंने कई देशों में, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है, जाकर वीडियोज बनाए. खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ज्योति पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों और आईएसआई के संपर्क में थीं. मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होने के चलते केंद्र की एजेंसियां ज्योति से पूछताछ कर रही हैं.

इस मामले पर मनोज मुंतशिर शुक्ला ने कहा, “मुझे यह जानकर बड़ी शर्मिंदगी होती है. यूट्यूबर्स का काम भी राष्ट्र निर्माण का है. जिनको लाखों लोग फॉलो कर रहे हैं, अगर वे देशद्रोह में किसी भी तरह से लिप्त मिले, तो यह बड़े ही खतरे की बात है. यह एक बड़ी चेतावनी और चिंता का विषय है. मुझे लगता है कि हमारी एजेंसियों को, हमारी सुरक्षा एजेंसियों को इस पर और काम करना चाहिए. मैं एक बात हमेशा कहता हूं कि भारत को खतरा कभी पाकिस्तान के परमाणु बम से नहीं है, जो भारत के कीटाणु बम हैं, उनसे बड़ा खतरा है भारत को. यह भारत के कीटाणु बम हैं, इनसे हमें लड़ना चाहिए, इनका सफाया होना चाहिए.”

ऑपरेशन सिंदूर पर भी बोले मनोज मुंतशिर

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा, “यह हर युग की बात है. सवाल भगवान श्री राम पर उठाए गए, सवाल भगवान श्री कृष्ण पर उठाए गए, तो आज अगर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, तो मेरे लिए इसमें कोई अचंभे वाली बात नहीं है, लेकिन मैं यह समझता हूं कि अगर हम सवाल ही उठाते रहेंगे, हम इसको सेलिब्रेट कब करेंगे? आप अपनी सेनाओं का मनोबल ऊंचा करने के लिए क्या कर रहे हैं? आप जिस तरह के सवाल उठाते हैं, एक तो उनकी कोई बुनियाद नहीं है. मेरे ख्याल से अब एक ऐसा समय है, जब हमें भारत की शौर्य को, भारत की सेना को पूरी तरह से एक उत्सव की तरह मनाना

भारत-पाक संघर्ष विराम को लेकर ट्रंप के मध्यस्थता करने संबंधी बयान पर भी मनोज ने अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान की सेना और भारत की सेना के बीच की बात है. इसमें ट्रंप या किसी भी तीसरी ताकत की कोई भूमिका नहीं है. ‘शिमला समझौते’ के बाद तो यह तय हुआ था कि कोई तीसरी शक्ति इसमें शामिल नहीं होगी.

भारत हर समझौते के साथ अपने हर शब्द के साथ अडिग खड़ा रहा है. मैं यह मानने से पूरी तरह इनकार करता हूं कि भारत ने ट्रंप को या किसी और को भी कहा होगा कि आप आएं हमारे बीच में सुलह कराएं. कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है. इसको हम इंटरनेशनल मुद्दा मानते ही नहीं हैं. यह बड़ा हास्यास्पद लगता है.

 

UP : निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

0

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर हड़ताल को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली कंपनियों के निजीकरण के विरोध में 29 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले बिजली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर हड़ताल को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

वहीं, पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने सभी वितरण कंपनियों को परामर्श जारी कर कहा है कि बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा डालने पर कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कार्मिकों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकार के निर्णय का पालन करें. परामर्श में कहा गया है कि कार्य बहिष्कार या अन्य विरोध प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की गतिविधियों को उनकी व्यक्तिगत फाइल में दर्ज किया जाएगा, जिससे उनकी पदोन्नति और अन्य लाभ प्रभावित होंगे.

सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी सरकारी कार्यालय में कार्य बहिष्कार, धरना या प्रदर्शन न हो और किसी अन्य कर्मचारी को इसके लिए प्रेरित भी न किया जाए. अशांति की कोई भी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए यह परामर्श कार्रवाई हेतु पर्याप्त नोटिस माना जाएगा.

पावर कॉरपोरेशन ने यह भी कहा है कि संघर्ष समिति पहले भी अवैध मांगों के लिए कर्मचारियों को भड़का कर हड़ताल करवा चुकी है, जिससे जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था. उधर, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने निजीकरण प्रक्रिया पर सवाल उठाते उठाया है और लगातार धरना प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं.

WORLD : फाइटर जेट J-10C पर डॉक्युमेंट्री बना शेखी बघार रहा चीन, लेकिन पाकिस्तान में भारत से पिटे मिसाइल डिफेंस पर नहीं खुल रही जुबान!

0

फाइटर जेट J-10C की कथित कामयाबी पर डॉक्युमेट्री बनाने वाले चीन में HQ-9 मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर गहरा सन्नाटा है. चीन के रक्षा विशेषज्ञ, चीन की सरकारें इस चाइनीज माल की नाकामी पर एक शब्द भी नहीं बोल पा रही हैं. गौरतलब है कि भारत के मिसाइलों से अपनी रक्षा करने के लिए पाकिस्तान ने चीन में बने HQ-9 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को ही अपने एयरबेस पर तैनात किया था. जो पूरी तरह से फेल रहा.

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के खिलाफ प्रोपगैंडा वॉर में अब पाकिस्तान के साथ-साथ चीन भी शामिल हो गया है. चीन को ये भ्रम है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने चीन से सप्लाई हुए J-10C फाइटर जेट्स से भारत के लड़ाकू विमानों को गिरा दिया है. अब चीन J-10C पर डॉक्युमेंट्री बनाकर पूरी दुनिया में इन विमानों की फर्जी मार्केटिंग कर रहा है.

मजेदार बात यह है कि J-10C पर डॉक्युमेट्री बनाने वाले चीन में HQ-9 मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर गहरा सन्नाटा है. चीन के रक्षा विशेषज्ञ, चीन की सरकारें चाइनीज माल HQ-9 पर एक शब्द नहीं बोल पा रही हैं. गौरतलब है कि भारत के मिसाइलों से अपनी रक्षा करने के लिए पाकिस्तान ने चीन में बने HQ-9 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को ही अपने एयरबेस पर तैनात किया था.

लेकिन HQ-9 मिसाइल सिस्टम पूरी तरह से नाकाम रहे और भारत का एक भी मिसाइल नहीं रोक पाए. यही वजह रही कि भारत के हमले में रहीम यार खान एयरबेस, नूर खान एयर बेस, रफीकी एयर बेस समेत 11 पाकिस्तानी एयरबेस बुरी तरह तबाह हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ही कहा था कि भारत के हमले में रहीम यार खान एयरबेस ICU में चला गया है और फिर कब से काम करेगा इसकी कोई जानकारी नहीं है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन की सरकारी मीडिया CCTV ने J-10C पर डॉक्युमेट्री बनाया है. इसमें इस फाइटर विमान का सफर दिखाया गया है. चीन के अखबार साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के अनुसार हास्यास्पद तरीके से इस डॉक्युमेट्री को बनाने का उद्देश्य युवा लोगों को देश और पार्टी को प्रेम करने के लिए प्रेरित करना है. यानी कि चीन अपने युवाओं को देश से प्यार करना सिखाने के लिए ऐसी सूचनाओं का सहारा ले रहा है जिसकी कोई सत्यता नहीं है.

चीन में बना मिसाइल डिफेंस सिस्टम HQ-9 पाकिस्तान में पूरी तरह से नाकाम रहा है.
पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारत के कुछ लड़ाकू विमानों को मार गिराया है. पाकिस्तान ने अपने दावे के सपोर्ट में कोई भी फिजिकल सबूत नहीं दिए हैं और न ही डिजिटल फूटप्रिंट से उसने अपने इस दावे की पुष्टि की है. पाकिस्तान की सेना और वहां के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री ने मौखिक रूप से बस कहा है कि उन्होंने भारत के विमानों को मार गिराया है.

इंडियन एयरफोर्स ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के विमानों को मार गिराने की आधिकारिक बात कही थी. एयर मार्शल एके भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा था कि उनके विमान हमारी सीमा में नहीं आ सके. हमने निश्चित रूप से कई विमानों को मार गिराया, और उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ा.

सीसीटीवी ने इस डॉक्युमेंट्री का नाम The Legend of the J-10 रखा है. चीन का दावा है कि सिंगल इंजन वाला बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान जे-10, 2003 में चीनी वायुसेना में शामिल हुआ था. जे-10सी इस सीरीज का सबसे उन्नत संस्करण है, जो बेहतर इंजन और अधिक उन्नत सक्रिय इलेक्ट्रॉनिक स्कैन्ड रडार से सुसज्जित है.

ग्लोबल टाइम्स इस विमान को इसे “राष्ट्रीय गौरव” के रूप में प्रचारित कर रहा है और दावा करता है कि 4.5वीं पीढ़ी का यह जेट और 200-300 के रेंज में दुनिया का बेस्ट है. दरअसल चीन की यह शेखी वैश्विक हथियार बाजार में J-10C की बिक्री बढ़ाने और ताइवान जैसे क्षेत्रों में चीन की सैन्य शक्ति प्रदर्शित करने की रणनीति का हिस्सा है. चीन ने हाल ही में मलेशिया में चल रहे Langkawi International Maritime and Aerospace Exhibition में इस विमान को प्रदर्शित किया है.

पाकिस्तान द्वारा उपयोग किए गए चीनी HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम्स भारत के मिसाइल हमलों के सामने बेबस रहा. HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम भारत का एक भी मिसाइल रोक नहीं पाया. भारत ने विशेष रूप से ब्रह्मोस और स्वदेशी हार्पी/हारोप लॉइटरिंग म्यूनिशन्स से पाकिस्तान को जवाब दिया था.

ऑपरेशन सिंदूर (7-10 मई 2025) में भारतीय वायुसेना ने 23 मिनट में पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले किए. इस दौरान HQ-9 सिस्टम्स को जाम कर दिया गया. इन 22-23 मिनट में भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तानी एयरस्पेस में खूब कहर मचाया. भारत के हमले प्रत्यक्ष, धारदार और नुकसान को सीधा दिखाने वाले थे. इन हमलों की पुष्टि के लिए भारत को किसी तरह से सबूत नहीं देने पड़े. बल्कि सैटेलाइट इमेज ने पाकिस्तान के नुकसान को स्पष्ट दिखाया. भारत ने पाकिस्तान के कुछ मिसाइल डिफेंस सिस्टम को नष्ट भी कर दिया. भारत ने अपने जवाबी हमले में पाकिस्तान के 11 एयरबेस को नुकसान पहुंचाया था.

HQ-9 की विफलता ने चीन के रक्षा उद्योग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं. भारतीय स्रोतों का कहना कि ब्रह्मोस मिसाइलों ने HQ-9 को आसानी से चकमा दिया. कई पाकिस्तानी एक्सपर्ट और पत्रकारों ने भी HQ-9 की नाकामी पर सवाल उठाए हैं.

MAHARASHTRA : गढ़चिरौली में पुलिस ने ढेर किए 4 खतरनाक नक्सली, ऑटोमैटिक राइफल समेत ये सामान बरामद

0

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के समूहों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद खास ऑपरेशन के तहत उन्हें ढेर कर दिया गया.गढ़चिरौली में महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस ने मुठभेड़ में चार खतरनाक नक्सलियों को ढेर कर दिया. मारे गए. साथ ही पुलिस ने एक सेल्फ लोडिंग राइफल, दो 303 राइफल बरामद किया गया. इसके अलावा मौके से वॉकी-टॉकी, कैंपिंग का सामान भी जब्त किया गया है.

दरअसल, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के समूहों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर, एडिशनल एसपी रमेश और 12 सी60 पार्टियों (300 कमांडो) और सीआरपीएफ के एक कंपोनेंट के नेतृत्व में गुरुवार (22 मई) को दोपहर को कवांडे और नेलगुंडा से इंद्रावती के तट की ओर भारी बारिश के बीच एक अभियान शुरू किया गया था.

गढ़चिरौली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार (23 मई) की सुबह, माओवादियों ने सी60 कमांडो पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके कारण फोर्स ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की. लगभग दो घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही. इस फायरिंग में चार माओवादी मारे गए.

उन्होंने बताया कि करीब दो घंटे तक मुठभेड़ चली और बाद में सुरक्षा बलों ने इलाके की तलाशी ली, जिसमें चार माओवादियों के शव बरामद हुए। बयान के अनुसार, घटनास्थल से एक ऑटोमैटिक सेल्फ-लोडिंग राइफल, दो .303 राइफल, एक भारमार बंदूक, वॉकी-टॉकी, कैंप सामग्री और नक्सली साहित्य समेत अन्य सामान बरामद किया गया.

महाराष्ट्र में यह मुठभेड़ ऐसे समय हुई है, जब दो दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने पड़ोसी छत्तीसगढ़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया था, जिनमें उनका शीर्ष नेता बसवराजू भी शामिल था.

NATIONAL : नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान को सीएम विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग करेगी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद हुए सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कांस्टेबल सोलंकी मेहुल भाई नंदलाल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धांजलि दी.

मुख्यमंत्री ने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए और उन्हें नमन किया. सीएम ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह राज्य रवानगी से पूर्व अंतिम विदाई दी.

मुख्यमंत्री साय इस मौके पर शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद मेहुल भाई की वीरता और देशभक्ति हमेशा याद रखी जाएगी.मुख्यमंत्री ने कहा, ”पिछले एक वर्ष से नक्सल विरोधी अभियान तेज हुई है और हमारे जवानों ने नक्सलवाद से डटकर मुकाबला कर बड़ी सफलताएं हासिल की है. मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल नाश का अपना संकल्प हम पूरा करेंगे.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग करेगी. कांस्टेबल सोलंकी मेहुल भाई का बलिदान वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सर्वोच्च परंपरा को दर्शाता है.इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, पुरन्दर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग उपस्थित थे.

 

- Advertisement -