Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 655

UP : शादी के मंडप में लड़खड़ाया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बारात लौटी

उत्तर प्रदेश के संभल में बारात बिना दुल्हन की लौट गई। मंडप में दूल्हे की शर्मनाक हरकत की वजह से दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

संभल में शनिवार को अमरोहा से बारात आई। बारात चढ़त के दौरान दुल्हन को दूल्हे की सच्चाई का पता चल गया। इससे नाराज होकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। रात भर दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही, लेकिन दुल्हन ने अपना फैसला नहीं बदला। इसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा।कोतवाली में घंटों चली जद्दोजहद के बाद दूल्हे पक्ष के दुल्हन पक्ष की शादी की तैयारियों में खर्च हुए 7 लाख रुपये लौटाने पर सहमति बनी। फिर बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

बरात चढ़त के बाद दूल्हे की सच्चाई आई सामने

मामला संभल के बहजोई के एक गांव का है। यहां की एक युवती की शादी अमरोहा के आदमपुर में तय हुई थी। दूल्हा 108 एम्बुलेंस पर बतौर ईएमटी काम करता है। 17 मई को शादी थी। रात करीब 9 बजे दूल्हा बारात लेकर आया। बारात चढ़त की रस्म हुई। इसके बाद दूल्हा जैसे ही शादी के मंडप में पहुंचा लड़खड़ाने लगा। इस पर दुल्हन और उसके परिजनों को कुछ गड़बड़ी का संदेह हुआ। जब दूल्हे के हालत के बारे में पता चला तो दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। कहा कि किसी शराबी को अपना पति नहीं बनाऊंगी।

पिता ने बेटी को सही बताया

मामला बिगड़ते देख लड़के पक्ष के लोग लड़की पक्ष को मनाने में जुट गए, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर बनी रही। रातभर दोनों पक्षों में पंचायत चली, फिर भी कुछ फैसला नहीं हो सकता। दुल्हन के पिता ने बेटी को सही बताया। उसने कहा कि अपनी बेटी के फैसले के साथ है।

BOLLYWOOD : सुनील शेट्टी ने पहले ठुकरा दी थी Border, फिर इस वजह से एक्सेप्ट किया था ऑफर

Suniel Shetty Border: जेपी दत्ता की बॉर्डर हिट साबित हुई थी. इस फिल्म को आज भी देख लो तो आपके अंदर देशभक्ति जाग जाती है. इस फिल्म के हर किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म में सुनील शेट्टी ने भैरव का किरदार निभाया था. सुनील शेट्टी की इस रोल के लिए खूब तारीफ हुई थी मगर क्या आपको पता है शुरुआत में सुनील शेट्टी ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. जिसके पीछे का कारण जेपी दत्ता थे. सुनील शेट्टी ने खुद इस बारे में खुलासा किया है.

रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया है कि शुरुआत में वो भैरव सिंह का किरदार करने से मना कर रहे थे. उसके पीछे की वजह जेपी दत्ता की स्ट्रिक्ट और गुस्से वाली रेपोटेशन थी. सुनील शेट्टी खुद शॉर्ट टैंपर हैं इस लिए वजह से उन्होंने इससे दूर रहने का फैसला लिया था.

फैमिली की वजह से की फिल्म
सुनील शेट्टी ने बताया कि शुरुआत में फिल्म को मना करने के बाद किस्मत का कुछ और ही प्लान था. वो रोल उनके पास दोबारा घूमकर आया और इस बार फैमिली की मदद से. जेपी दत्ता ने सुनील शेट्टी को अपनी फिल्म में लेने का फैसला ले लिया था. वो प्रोड्यूसर भरत शाह की मदद से उनके पास पहुंचे. भरत शाह का कनेक्शन सुनील शेट्टी से था. उन्होंने एक्टर को एक चांस देने के लिए कहा. मगर उन्होंने साफ कर दिया कि अगर सेट पर सब सही नहीं रहा तो वो फिल्म छोड़ देंगे.

पहले दिन ही बन गया स्ट्रॉन्ग बॉन्ड
किस्मत ने कुछ और ही सोच रखा था. पहले दिन से ही सुनील शेट्टी और जेपी दत्ता का स्ट्रॉन्ग बॉंड बन गया और शानदार केमिस्ट्री से काम करने लगे. सुनील शेट्टी जब अपने करियर में चैलेंजिंग फेज से गुडर रहे थे तब जेपी दत्ता उनके साथ खड़े रहे और उन्हें अपनी फिल्मों में रोल ऑफर करते रहे.

बॉर्डर की बात करें तो इसमें सुनील शेट्टी के साथ जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और सनी देओल समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए थे.

WORLD : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी?

0

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है. बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति कैंसर की बेहद एग्रेसिव फॉर्म से जूझ रहे हैं और यह उनकी हड्डियों में फैल गया है. यह जानकारी डेमोक्रेट ऑफिस ने रविवार (18 मई) को दी. मीडिया को जारी किए गए बयान में कहा गया कि पेशाब से संबंधित लक्षण महसूस होने पर जो बाइडन की जांच कराई गई, जिसके बाद उन्हें प्रोस्टेट कैंसर होने की पुष्टि हुई. अब बाइडन की फैमिली इलाज के ऑप्शंस को लेकर प्लानिंग कर रही है. आइए जानते हैं कि यह कैंसर कितना खतरनाक है और इसका क्या इलाज है?

 

डेमोक्रेटिक पार्टी ने दी यह जानकारी

बयान के मुताबिक, जो बाइडन प्रोस्टेट कैंसर के जिस रूप से जूझ रहे हैं, वह बेहद एग्रेसिव फॉर्म में है. हालांकि, यह कैंसर हार्मोन सेंसेटिव भी लग रहा है. ऐसे में पूर्व राष्ट्रपति और उनका परिवार अपने डॉक्टरों से इलाज के विकल्पों को लेकर लगातार बातचीत कर रहा है. गौर करने वाली बात है कि 82 वर्षीय जो बाइडन के बेटे बियू बाइडन का निधन 2015 में कैंसर से ही हुआ था. बयान के मुताबिक, बाइडन जिस कैंसर से जूझ रहे हैं, वह उसका ग्लीसन स्कोर 9 है और इसका ग्रेड ग्रुप 5 है.

कितने खतरनाक कैंसर से जूझ रहे हैं जो बाइडन?

अमेरिकन कैंसर सोसायटी के मुताबिक, प्रोस्टेट कैंसर बेहद असामान्य दिखता है. इसे हाईएस्ट रेटिंग ग्रेड 5 दी जाती है. वहीं, इसका ग्लीसन स्कोर 10 तक होता है. इससे बाइडन की बीमारी की गंभीरता का पता चलता है.

पुरुषों में होने वाला बेहद आम कैंसर है प्रोस्टेट कैंसर

अमेरिकन कैंसर सोसायटी की मानें तो पुरुषों में होने वाले कैंसर में प्रोस्टेट कैंसर सबसे ज्यादा आम है. अमेरिका में हर आठ में से एक पुरुष अपनी पूरी जिंदगी में इस कैंसर की चपेट में आ जाता है. अगर शुरुआत में इसका पता लग जाए तो इलाज होना बेहद आसान है. हालांकि, आंकड़े यह भी कहते हैं कि कैंसर की वजह से जान गंवाने वाले पुरुषों की मौत की दूसरी सबसे बड़ी वजह प्रोस्टेट कैंसर ही है.

SPORTS : IPL 2025: गुजरात, बैंगलोर और पंजाब ने प्लेऑफ में मारी एंट्री, कौन होगी चौथी टीम, जानिए

0

आईपीएल 2025 अब अपने रोमांचक मोड़ पर है. जैसे-जैसे लीग स्टेज समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्लेऑफ की तस्वीर भी साफ होती जा रही है, गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंन्जर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. लेकिन चौथा स्थान अभी भी तय नही हुआ है, जिसके लिए तीन और टीमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

गुजरात का दबदबा बरकरार 

गुजरात टाइटंस ने इस टूर्नामेंट में शुरू से ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12 में से 9 मैचों में जीत दर्ज की है. टीम के पास 18 अंक है और वह फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 विकेट से मिली बड़ी जीत ने गुजरात टाइटंस के आत्मविश्वास को और मजबूत कर दिया है.

आरसीबी और पंजाब किंग्स ने भी किया क्वालीफाई

दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंन्जर्स बैंगलोर है जिसने 12 मैचों में 17 अंक हासिल कर प्लेऑफ में जगह बना ली है. कोलकत्ता नाइट राइ़़डर्स के खिलाफ बारिश के कारण मैंच रद्द होने से आरसीबी को एक अंक मिला, जिससे उनकी जगह प्लेऑफ में सुनिश्चित हो गई.
वहीं पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर न सिर्फ 17 अंक पूरे किए , बल्कि दावेदारी को मजबूत कर तीसरी टीम के तौर पर प्लेऑफ में अपनी जगह भी बना ली है.

चौथे स्थान के लिए कड़ी टक्कर

मुंबई इंडियंस 12 में से 7 मैच जीतकर 14 अंक के साथ फिलहाल चौथे स्थान पर बनी हुई है, और उनके आखिरी मैच बेहद अहम होने वाले हैं. अगर वे उनमें जीत दर्ज करते हैं, तो चौथे स्थान पर उनका दावा और मजबूत हो जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स के पास भी 13  अंक हैं और उन्हें भी अपने अंतिम मुकाबलों में जीत के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर नजर रखनी होगी. लखनऊ सुपरजाइंट्स की स्थिति सबसे नाजुक है, उन्हें न सिर्फ अपने मैच जीतने होंगे बल्कि दूसरी टीम के नतीजो पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.

आगामी मैच

19 मई : लखनऊ सुपरजाइंटस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

21 मई : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (सीधे प्लेऑफ की टक्कर)

22 मई : गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स

UP : योगी सरकार की मातृभूमि योजना से बदले गांवों के हालात, लोग खुद बना रहे खेल परिसर

0

उत्तर प्रदेश में गांवों की तस्वीर अब बदल रही है. योगी सरकार की मातृभूमि योजना के जरिए लोग अब खुद आगे आकर अपने गांवों को संवारने में जुटे हैं. खास बात यह है कि जो लोग अब किसी कारणवश अपने गांवों से दूर या विदेशों में बस गए हैं, वे भी इस योजना के जरिए अपने गांव के विकास में भागीदार बन पा रहे हैं. इस योजना में सरकार और दानदाता मिलकर विकास कार्य कराते हैं, जिसमें दानदाता 60 फीसदी और सरकार 40 फीसदी सहयोग करती है.

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शुरू हुई यह योजना ग्रामीण विकास की एक नई मिसाल बन गई है. अब गांवों में खेल मैदान, ओपन जिम, सीसी सड़कें, हाईमास्ट लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र, लाइब्रेरी, कन्या इंटर कॉलेज, कला अकादमी जैसी सुविधाएं बनाई जा रही हैं. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें भाग लेने वाले व्यक्ति या परिवार का नाम निर्माण स्थल पर शिलापट्ट पर दर्ज किया जाता है, ताकि उनके योगदान को पीढ़ियां याद रखें.

प्रदेश के कई जिलों में चल रहे हैं काम
बुलन्दशहर में खेल परिसर का निर्माण करीब 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है. उन्नाव में कला अकादमी का कार्य भी तेज़ी से चल रहा है. बिजनौर में कन्या इंटर कॉलेज की नींव पड़ चुकी है और बागपत में सीसी रोड का निर्माण हो रहा है. लखनऊ में हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही है. अब तक 16 विकास योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं, जबकि 18 निर्माणाधीन हैं और 26 प्रस्तावित हैं.

कौन-कौन से कार्य हो सकते हैं?

UP : जौनपुर जिले का बदला जाएगा नाम? मुस्लिम नेता ने सीएम योगी को भेजी चिट्ठी, कहा

0

उत्तर प्रदेश में एक और जिले का नाम बदला जा सकता है. राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेता शम्सी आजाद ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है. अपने पत्र में उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों का उल्लेख करते हुए जिले का नाम बदलने की मांग की है.उन्होंने अपने पत्र में जिले को परशुराम की कर्मभूमि बताकर ‘महर्षि जमदग्नि’ या ‘माता रेणुका’ के नामकरण की अपील की है.

सीएम को भेजे पत्र में आजाद ने लिखा है- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का इतिहास बहुत पुराना और गौरवशाली है. इसका अपना पौराणिक महत्व भी है. जौनपुर जिले का नाम पहले पवनपुर था जिसे बाद में फिरोज शाह तुगलक के चचेरे भाई मोहम्मद तुगलक उर्फ जौना खान के नाम पर है जौनपुर कर दिया गया.

उन्होंने लिखा कि जौनपुर का संबंध महर्षि दधीचि से भी है, उनके द्वारा दान की गई अस्थियां इस शहर के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. यहां दधीचि कुंड आज भी स्थित है जहां लोग महर्षि दधीचि के सम्मान में स्नान करते हैं

बीजेपी नेता ने लिखा- जौनपुर के जमैथा गांव को भगवान परशुराम की कर्मभूमि और तपोभूमि माना जाता है. यहाँ महर्षि जमदग्नि का आश्रम था, जो परशुराम के पिता थे. जौनपुर को कभी जमदग्निपुरम् भी कहा जाता था.

उन्होंने लिखा कि आपसे सादर अनुरोध है कि जौनपुर जनपद का नाम बदलकर महर्षि दधीचि, भगवान परशुराम, महर्षि जमदग्नि अथवा भगवान परशुराम की माता रेणुका के नाम पर रखा जाए.

BUSINESS : यूपी ATS ने किया फर्जी दस्तावेजों से सिम एक्टिवेशन का खुलासा, पाकिस्तान-नेपाल में इस्तेमाल हो रहे भारतीय मोबाइल नंबर

0

इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल अब व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर भारतीय नंबर के रूप में विदेशी एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है. संतराम फर्जी पहचान पत्रों के जरिए सिम को एक्टिवेट करता था. ये सिम किसी अन्य मोबाइल फोन में लगाकर व्हाट्सएप या अन्य मैसेजिंग ऐप्स को OTP के जरिए एक्टिवेट किया जाता था.

उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीतापुर के खैराबाद इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड बेचने का धंधा कर रहा था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतराम के रूप में हुई है, जिसकी खैराबाद में मोबाइल की दुकान है.

खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर हुई इस कार्रवाई से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. संतराम द्वारा बेचे गए सिम कार्ड पाकिस्तान और नेपाल में इस्तेमाल हो रहे थे. जांच में सामने आया है कि संतराम ने तीन साल पहले पीलीभीत में रहने वाले एक युवक को 50 से अधिक प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड दिए थे.इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल अब व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर भारतीय नंबर के रूप में विदेशी एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है. संतराम फर्जी पहचान पत्रों के जरिए सिम को एक्टिवेट करता था. ये सिम किसी अन्य मोबाइल फोन में लगाकर व्हाट्सएप या अन्य मैसेजिंग ऐप्स को OTP के जरिए एक्टिवेट किया जाता था.

एक बार ऐप एक्टिव हो जाने के बाद, सिम को निकाल दिया जाता, और उस ऐप को दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठकर इस्तेमाल किया जाता था. इस तरह, पाकिस्तान जैसी दुश्मन एजेंसियां भारतीय मोबाइल नंबर के जरिए जासूसी या संवेदनशील जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही थीं.

ATS को छापेमारी के दौरान संतराम के पास से फर्जी दस्तावेज और कई प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं. संतराम के खिलाफ खैराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसे जेल भेज दिया गया है. एटीएस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

ENTERTAINMENT : टॉम क्रूज से भी दो-दो हाथ करने वाले एक्टर बने अजय देवगन, बॉक्स ऑफिस पर हो रही वाहवाही!

अजय देवगन अकेले ऐसे इंडियन स्टार बनकर सामने आए हैं जिनके सामने टॉम क्रूज जैसे हॉलीवुड एक्टर की भी नहीं चली है. रेड 2 का आज का कलेक्शन तो यही कह रहा है.अजय देवगन की फिल्म 1 मई को रिलीज होने के बाद से हर दिन कमाल का बिजनेस करती चली आ रही है. फिल्म आज तीसरे रविवार का कलेक्शन कर रही है. और पिछले दो रविवारों की तरह फिल्म की कमाई का में बढ़ोतरी का ट्रेंड इस बार भी कायम है.

अजय देवगन का अमय पटनायक वाला रोल दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि आज छुट्टी के दिन फिल्म देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है. फिल्म की कमाई से जुड़े 18वें दिन का शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज अभी तक कितनी कमाई कर ली है.ऑफिशियल आंकडों के मुताबिक, फिल्म ने 15 दिनों में 140.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. कल यानी 16वें दिन सैक्निल्क के मुताबिक ये कमाई 4.15 करोड़ रही यानी 16 दिन में ये कमाई बढ़कर 144.37 करोड़ पहुंच गई.

सैक्निल्क के अनुसार फिल्म ने आज 4:05 बजे तक 2.56 करोड़ कमाते हुए 146.93 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं इनमें बदलाव हो सकता है.

बता दें कि रेड 2 अजय देवगन के करियर की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने सिंघम रिटर्न्स (140.62 करोड़) का लाइफटाइम कलेक्शन पार करते हुए ये रिकॉर्ड बनाया है. अब उम्मीद है कि फिल्म बहुत जल्द शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (149.49) भी बहुत जल्द पीछे कर देगी.एक तरफ इस समय की दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म मिशन इंपॉसिबल का 8वां पार्ट बॉक्स ऑफिस पर आ चुका है और कमाल कर रहा है. टॉम क्रूज की इस फिल्म ने 2025 की लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्मों का ओपनिंग डे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. इन फिल्मों में जाट, स्काई फोर्स और केसरी 2 जैसी फिल्में भी शामिल हैं.

तो वहीं दूसरी ओर कमाल की हॉरर फिल्म फाइनल डेस्टिनेशन देखने के लिए भी लोग उमड़ रहे हैं. इस फिल्म ने भी पिछले 3 दिनों में 16 करोड़ के ऊपर कमाई कर ली है. इसके बावजूद अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है उल्टा ये पिछले 4-5 दिनों से ज्यादा कमा रही है रेड 2 को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है, जिसमें अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच की तनातनी दिखाई गई है. सौरभ शुक्ला, वाणी कपूर और अमित स्याल भी अहम रोल में हैं. बता दें कि 48 करोड़ के बजट में बनी रेड 2 ने वर्ल्डवाइड करीब 200 करोड़ रुपये कमा लिए हैं

GUJARAT : जाफराबाद तट के पास देखी गई संदिग्ध नाव, पीछा करने पर दमन की ओर भागी

0

गुजरात के जाफराबाद तट से 20 समुद्री मील दूर एक संदिग्ध नाव देखी गई, जिसकी सूचना मछुआरों ने दी. कोस्ट गार्ड ने हेलीकॉप्टर से निगरानी शुरू की, लेकिन नाव दमन की ओर भाग गई. अब तक नाव या उसमें मौजूद लोगों की पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन सतर्क है और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

जाफराबाद तट से लगभग 20 समुद्री मील दूर समुद्र में एक संदिग्ध नाव देखे जाने से हड़कंप मच गया. यह जानकारी स्थानीय मछुआरों की ओर से वायरलेस के माध्यम से अपने बोट कप्तान को दी गई, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की सूचना जाफराबाद बोट एसोसिएशन ने भारतीय तटरक्षक बल (Coast Guard) को दी.

सूचना मिलते ही कोस्ट गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए एक हेलीकॉप्टर के जरिए इलाके की निगरानी शुरू कर दी. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संदिग्ध नाव दमन की ओर भागते हुए देखी गई है. हालांकि, नाव की पहचान और उसमें मौजूद लोगों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.

गौरतलब है कि गुजरात का समुद्री तट सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है, ऐसे में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को गंभीरता से लिया जा रहा है.

ENTERTAINMENT : शूरा खान ने लूज आउटफिट में छुपाया बेबी बंप? फैंस बोले- ‘प्रेग्नेंट की तरह चल रही हैं’

शूरा खान को लेकर कुछ समय से फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं. अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कहा जा रहा है कि वो बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं.

एक्टर अरबाज खान की वाइफ शूरा खान इन दिनों प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं. शूरा को कुछ दिनों पहले पति अरबाज के साथ क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया था तब से ही उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं हाल ही में शूरा का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कहा जा रहा है कि उन्होंने कैमरे के सामने अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश की.

दरअसल शूरा खान को ब्लैक कलर के प्रिंटेड कॉर्सेट में देखा गया. उनकी ये ड्रेस काफी ज्यादा लूज थी. इसके साथ उन्होंने स्लीपर्स पेयर किए थे. खुले बालों और काले चश्मे में शूरा काफी प्यारी दिख रही थीं. लेकिन उनके लूज आउटफिट और चलने के तरीके ने सभी का ध्यान खींचा. ऐसे में फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कमेट कर रहे हैं.

 

 

- Advertisement -