Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 654

NATIONAL : हमले से पहले पाकिस्‍तान को दे दी जानकारी, राहुल गांधी और कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल

0

राहुल गंधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से सवाल करते हुए कहा, ”हमने पाकिस्तान को जानकारी देने की वजह से कितने भारतीय विमान खोए हैं? ये एक क्राइम है और देश को सच्चाई पता चलनी चाहिए.” हाल ही में राहुल गांधी ने विदेश मंत्री के एक बयान को लेकर सवाल उठाया था कि ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को पहले क्यों दी गई. हालाँकि विदेश मंत्रालय ने इस पर बयान जारी कर कहा था कि राहुल गांधी गलत तथ्य पेश कर रहे हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी केंद्र सरकार को घेरा

पवन खेड़ा ने भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, ”कल खबर आयी की कुछ जासूस गिरफ्तार किए गए हैं और फिर लीपापोती शुरू हो जाती है. ये क्या मुखबिरी हो रही है. मोदी जी जब गुजरात में मुख्यमंत्री थे तो कहते थे कि समस्या बॉर्डर पर नहीं है, समस्या दिल्ली में है. यही हम उनसे कहना चाहते हैं कि समस्या दिल्ली में है.”

सवाल नहीं पूछा तो पुलवामा और पहलगाम जैसी होंगी घटनाएं – पवन खेड़ा

पवन खेड़ा ने पहलगाम और पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा, ”जयशंकर के बयान के चर्चे पाकिस्तान में चल रहे है. हमारे देश का मजाक उड़ाया जा रहा है. पूरे विश्व में हमारी हंसी उड़ रही है. राहुल गांधी इसीलिए ये सवाल पूछ रहे हैं. आप सोच रहे है कि संवेदनशील सवालों पर विपक्ष चुप रहेगा, लेकिन हम सवाल जरूर पूछेंगे. नहीं तो पुलवामा और पहलगाम जैसे घटना होती रहेंगी

TECHNOLOGY : YouTube पर कितने व्यूज पर मिलने लगते हैं पैसे? जानिए कब मिलता है गोल्डन बटन

आज के डिजिटल युग में YouTube सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं बल्कि एक कमाई का शानदार प्लेटफॉर्म बन चुका है. लाखों लोग हर दिन वीडियो अपलोड कर रहे हैं और कुछ क्रिएटर्स इससे मोटी कमाई भी कर रहे हैं. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि YouTube पर कितने व्यूज आने के बाद पैसे मिलने लगते हैं? और आखिर कब मिलता है वह बहुप्रतीक्षित गोल्डन बटन? आइए जानते हैं पूरी जानकारी आसान भाषा में.

कितने व्यूज पर मिलते हैं पैसे?
YouTube से पैसे कमाने के लिए सिर्फ व्यूज ही काफी नहीं होते. आपको YouTube के Partner Program (YPP) का हिस्सा बनना पड़ता है. इसके लिए जरूरी शर्तें हैं.

चैनल पर कम से कम 1000 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए
पिछले 12 महीनों में चैनल पर 4000 घंटे की वॉच टाइम पूरी होनी चाहिए या फिर 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज (पिछले 90 दिनों में)
साथ ही, YouTube की कम्युनिटी गाइडलाइंस और पॉलिसीज का पालन भी जरूरी है.
एक बार आपका चैनल YPP में शामिल हो जाता है, तब आप अपने वीडियोज़ पर Ads से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं. भारत में आमतौर पर YouTube वीडियो पर CPM (Cost per 1000 impressions) 15 से 150 रुपये तक हो सकता है, जो कंटेंट की कैटेगरी, लोकेशन और ऑडियंस पर निर्भर करता है.

YouTube बटन कब मिलते हैं?
YouTube अपने क्रिएटर्स को उनके सब्सक्राइबर माइलस्टोन पूरा होने पर अवॉर्ड देता है, जिसे Creator Awards कहते हैं. इसके तीन मुख्य बटन होते हैं.
Silver Play Button: जब आपके 1 लाख सब्सक्राइबर्स पूरे हो जाते हैं.
Gold Play Button: जब चैनल 10 लाख (1 मिलियन) सब्सक्राइबर्स तक पहुंचता है.
Diamond Play Button: जब 1 करोड़ (10 मिलियन) सब्सक्राइबर्स हो जाते हैं.
गोल्डन बटन एक खास उपलब्धि मानी जाती है, क्योंकि वहां तक पहुंचने के लिए न केवल कंटेंट की क्वालिटी बल्कि लगातार मेहनत और दर्शकों का प्यार जरूरी होता है.

NATIONAL : अब बारिश जल भराव से मिलेगी राहत, पहुंचेगा पाताल में पानी

0
बीकानेर. शहर में बारिश के दौरान जगह-जगह जल भराव की परेशानी लम्बे समय से झेल रहे है। इस समस्या के स्थायी समाधान और बरसाती पानी के समुचित उपयोग के लिए अब शहर में वाटर हार्वेस्टिंग बोरवेल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।
इस जल संरचना के माध्यम से बारिश का जल फिल्टर होकर करीब 100 मीटर जमीन के नीचे पहुंचेगा। इससे भूमिगत जलस्तर भी सुधरेगा। वाटर हार्वेस्टिंग बोरवेल संरचनाओं के निर्माण कार्य की शुरूआत 20 मई से होगी। इसकी शुरुआत सूरसागर के पास गोल पार्क से की जाएगी। जून तक निगम की ओर से आठ स्थानों पर ऐसी जल संरचनाओं का निर्माण करवाया जाएगा।

NATIONAL : हिमाचल में हिली धरती, चंबा में आया इतनी तीव्रता का भूकंप, मचा हड़कंप

0

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह में 10:44 पर लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई. फिलहाल, भूकंप की घटना में नुकसान की कोई खबर नहीं है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार (19 फरवरी) को 3.3 तीव्रता का भूकंप आया. चंबा के लोगों ने भूकंप का झटका सुबह 10:44 बजे महसूस किया. भूकंप का केंद्र  चंबा जिले में 5 किलोमीटर नीचे रही.

13 अप्रैल को मंडी में हिली थी धरती 

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में 13 अप्रैल को भूंकप के झटके महसूस किए गए थे. उस दिन भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 7 किलोमीटर नीचे रहा था.

BOLLYWOOD : ठग लाइफ के Kiss सीन पर मचा बवाल, त्रिशा बोलीं- कमल हासन और मणिरत्नम की फिल्म में…

साउथ इंडियन स्टार कमल हासन और फेमस डायरेक्टर मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ठग लाइफ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। इसमें फैंस को एक बार फिर इस जोड़ी को साथ काम करते हुए देखने को मिला।

किसिंग सीन पर उठा विवाद

हालांकि ट्रेलर फैंस को पसंद आया, लेकिन कुछ सीन्स ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है । खासकर वो रोमांटिक और किसिंग सीन, जिनमें 70 वर्षीय कमल हासन को त्रिशा (42) और अभिरामी के साथ दिखाया गया है।

इस पर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। रेडिट पर एक यूजर ने कमल और अभिरामी के किसिंग सीन का स्क्रीनशॉट पोस्ट कर लिखा- “नो गॉड प्लीज नो।” इसके बाद लोगों जमकर इस पर कमेंट किए। एक शख्स ने लिखा- “त्रिशा तो श्रुति हासन से बस 3 साल बड़ी है।” एक अन्य ने लिखा- “केवल 30 साल का फर्क! परफेक्ट जोड़ी!” वहीं एक कहता है- “30 साल का अंतर और रोमांटिक सीन? कुछ अटपटा लगता है।”

फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं त्रिशा

इसी बीच त्रिशा कृष्णन ने इस फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने कहा है कि “मणि सर और कमल सर के साथ काम करना गर्व की बात। विवादों से इतर, त्रिशा कृष्णन ने फिल्म को लेकर उत्साह जताया।

उन्होंने कहा-“मणिरत्नम और कमल हासन जैसे दिग्गजों के साथ काम करना ही मेरे लिए फिल्म साइन करने की सबसे बड़ी वजह थी। कमल सर बहुत ही जेनरस को-एक्टर हैं।”

फिल्म को लेकर कही ये बात

उन्होंने आगे कहा- “सेट पर पूरी तैयारी के साथ शूटिंग होती थी। जितना प्लान हुआ था, उतना हर दिन पूरा हुआ। ये बहुत स्ट्रक्चर्ड वर्क एनवायरनमेंट था। मैं मणि और कमल सर की फिल्म में खुद को सुरक्षित समझती हूं। उन्होंने कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि मैं सिर्फ एक सपोर्टिंग रोल कर रही हूं।”

NATIONAL : सांसद कमलजीत सहरावत ने बुजुर्गों को बांटे आयुष्मान कार्ड, कहा-

0

दिल्ली के विकासपुरी करीब 5,000 वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बांटे गए. दिल्ली बीजेपी की महामंत्री और सांसद कमलजीत सहरावत ने इस कार्यक्रम में शिरकत की और कहा कि मोदी सरकार की आयुष्मान योजना बुजुर्गों के लिए किसी वरदान से कम नहीं. ये कार्ड न सिर्फ उनकी सेहत की रक्षा करेगा, बल्कि हर परिवार को सम्मान और आत्मविश्वास भी देगा.

विकासपुरी के गोल्डन एप्पल बैंक्वेट हॉल में हुए इस कार्यक्रम में 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत कार्ड दिए गए. कमलजीत सहरावत ने बताया कि इस योजना के तहत हर लाभार्थी को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. इतना ही नहीं, दिल्ली सरकार ने इसमें 5 लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप कवर जोड़ा है. यानी, कुल 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा हर बुजुर्ग को मिलेगी. ये सुविधा पूरे देश में एक मिसाल बन रही है.

बीमारी अब जेब नहीं खाली करेगी- कमलजीत सहरावत
कमलजीत सहरावत ने कहा, “आयुष्मान कार्ड के साथ अब दिल्ली के बुजुर्गों को किसी भी बीमारी की वजह से आर्थिक तंगी नहीं झेलनी पड़ेगी. लोग बिना किसी चिंता के दिल्ली या देश के किसी भी सूचिबद्ध अस्पताल में इलाज करा सकेंगे. ये योजना न सिर्फ बेहतर इलाज की गारंटी देती है, बल्कि हर परिवार को ये भरोसा भी देती है कि उनके बुजुर्ग सुरक्षित हैं.” उन्होंने इसे बुजुर्गों के लिए संजीवनी बूटी जैसा बताया.

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों में दिखा उत्साह
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक और BJP के वरिष्ठ नेता रह चुके ओ.पी. बब्बर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजीव बब्बर, पश्चिमी जिला अध्यक्ष चंद्रपाल बक्शी, निगम पार्षद हरीश ओबरॉय, महामंत्री श्वेता सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश खन्ना, सचिन भसीन और सत्यनारायण डंग जैसे कई नेता मौजूद रहे. यहां पहुंचे बुजुर्गों के चेहरों पर कार्ड पाकर खुशी साफ नजर आई. कई बुजुर्गों ने तो वहां मौजूद सभी नेताओं समेत प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अब वे बिना पैसे की चिंता किए इलाज करा सकेंगे.

कमलजीत सहरावत ने कहा कि राजधानी दिल्ली के बुजुर्गों को 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा देने वाली ये योजना देशभर में अनोखी है. ये कार्ड दिल्ली के साथ-साथ देश के दूसरे राज्यों के अस्पतालों में भी काम करेगा, जिससे बुजुर्गों को कहीं भी गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा. ये योजना सिर्फ स्वास्थ्य की बात नहीं, बल्कि हर परिवार को ये यकीन दिलाती है कि उनके बड़े-बुजुर्गों की देखभाल में कोई कमी नहीं रहेगी.

SPORTS : पाकिस्तान से तनाव के कारण एशिया कप में नहीं खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने ले लिया बड़ा फैसला!

0

आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के बाद बाद भारत-पाक के बीच संबंध और खराब हो गए हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला किया है. बोर्ड ने फिलहाल एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के सभी आयोजनों से दूर रहने का फैसला किया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने अगले महीने श्रीलंका में होने वाले महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप और सितंबर में होने वाले द्विवार्षिक पुरुष एशिया कप से हटने के अपने फैसले के बारे में एसीसी को सूचित किया है,

आपको बता दें कि एसीसी का नेतृत्व वर्तमान में पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी कर रहे हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं. सूत्रों ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट को अलग-थलग करने की कोशिश का हिस्सा है.

BCCI के एक सूत्र के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया, “भारतीय टीम ऐसे टूर्नामेंट में नहीं खेल सकती जिसका आयोजन एसीसी द्वारा किया जाता है, जिसका प्रमुख पाकिस्तान का एक मंत्री है. यह देश की भावना है. हमने एसीसी को आगामी महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप से हटने के बारे में मौखिक रूप से सूचित कर दिया है, और उनके आयोजनों में हमारी भविष्य की भागीदारी भी रोक दी गई है. हम भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं.”

पुरुष एशिया कप भी हो सकता है स्थगित

इसी वर्ष सितंबर में पुरुष एशिया कप का आयोजन होना है, जिसकी मेजबानी भारत करेगा. बीसीसीआई के इस रुख से इस टूर्नामेंट के आयोजन पर भी सवालिया निशान लग गया है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट को फिलहाल टाला जा सकता है.

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में आगे कहा गया कि बीसीसीआई को पता है कि भारत के बिना एशिया कप का आयोजन संभव नहीं है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों के ज़्यादातर प्रायोजक भारत से हैं. इसके अलावा, भारत-पाकिस्तान मुक़ाबले के बिना एशिया कप में ब्रॉडकास्टर की दिलचस्पी नहीं होगी.

एशिया कप के अधिकार 2024 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने अगले 8 सालों के लिए 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर में हासिल किए हैं. अगर टूर्नामेंट का यह संस्करण नहीं होता है, तो डील में भी कुछ बदलाव संभव है.

2023 में हुआ एशिया कप का पिछला संस्करण भी भारत-पाकिस्तान की स्थिति से प्रभावित था. तब मेजबान पाकिस्तान था लेकिन भारत ने वहां जाने से मना कर दिया था. जिसके बाद तय हुआ कि भारतीय टीम अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी. पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंच पाया था, भारत ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खिताबी मुकाबला जीता था. इस साल हुए चैंपियंस ट्रॉफी में भी यही पैटर्न अपनाया गया. यहां टीम इंडिया ने अपने मैच दुबई में खेले थे, इस बार मेजबान पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था. भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर खिताब जीता था.

ENTERTAINMENT : मिशन: इम्पॉसिबल 8’ ने मचाया धमाल, 2025 की सभी मार्वल्स फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

0

‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ ने इंडियन सिनेमा लवर्स का दिल जीत लिया है. टॉम क्रूज स्टारर ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ की ओपनिंत तो जबरदस्त हुई ही थी वहीं इसने दूसरे दिन भी अच्छा कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं फ्रेंचाइजी की आखिरी किस्त ने रिलीज के दो दिनों में भारत में कितने करोड़ कमा लिए हैं?

‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?
‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ का भारत में जादू चल गया है. शनिवार, 17 मई को इंडियन सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला था और लोगों ने भी इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया जिसके चलते फिल्म ने दमदार शुरूआत की. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ ने पहले दिन भारत में 16.5 करोड़ से ओपनिंग की थी.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन भी 16.5 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ की दो दिनों की कुल कमाई अब 33 करोड़ रुपये हो गई है.

मिशन: इम्पॉसिबल 8’ ने तोड़ा  साल 2025 की सभी मार्वल्स फिल्मों का रिकॉर्ड
टॉम क्रूज के भारत में भी बहुत सारे फैंस हैं और उन्होंने ‘मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग की ओपनिंग के साथ इसे फिर से साबित कर दिया है. इस फिल्म ने साल 2025 में रिलीज हुई सभी मार्वल फिल्मों की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है. कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड ने 4.2 करोड़ रुपये और थंडरबोल्ट्स ने 3.8 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. हॉलीवुड ही नहीं, टॉम ने भारत में बॉलीवुड सितारों को भी पछाड़ दिया है। तुलना की बात करें तो एथन हंट (टॉम) ने अक्षय कुमार की स्काई फोर्स (12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग), केसरी चैप्टर 2 (7.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग) और सनी देओल की जाट (9.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग) को मात दे दी है.

मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग के बारे में
द फाइनल रेकनिंग मिशन: इम्पॉसिबल फ़्रैंचाइज़ी की आठवीं और आखिरी किस्त है. यह फ़िल्म डेड रेकनिंग पार्ट वन (2023) का सीधा सीक्वल है, जिसमें एथन हंट (क्रूज़) एआई सुपरफ़ोर्स, द एंटिटी को हासिल करने के लिए भागता है. टॉम के अलावा, फ़िल्म में हेले एटवेल, विंग रैम्स, साइमन पेग, हेनरी चेर्नी और एंजेला बैसेट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

LIFE STYLE : गर्मी में डायबिटीज मरीज खा लें ये सब्जियां, बिना दवाओं के कंट्रोल हो जाएगा हाई ब्लड शुगर

0

गर्मी अपने साथ सिर्फ लू और पसीना ही नहीं लाती, बल्कि डायबिटीज मरीजों के लिए यह मौसम एक अलार्म भी बजा देती है. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे शरीर में पानी की कमी और ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव की आशंका भी बढ़ जाती है. ऐसे में सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना समझदारी नहीं है, बल्कि जरूरत है खाने की थाली में कुछ ऐसी चीजें शामिल करने की जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करें. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और दवाओं के साइड इफेक्ट से बचना चाहते हैं, तो आपकी रसोई ही सबसे कारगर दवा बन सकती है। जानिए कैसे…

करेला खा सकते हैं 

करेला स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन डायबिटीज के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है. ये नैचुरल इंसुलिन की तरह काम करता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से घटाने में मदद करता है. गर्मियों में करेले की सब्जी या इसका जूस रोज़ाना पीना से डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.

परवल खाया जा सकता है 

परवल हल्की, जल्दी पचने वाली और लो कैलोरी सब्जी है. इसमें फाइबर अधिक और कार्बोहाइड्रेट कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है. गर्मियों में इसे सादी सब्जी या हल्के मसालों के साथ खाया जाए तो यह शरीर को ठंडक भी देता है और शुगर भी नहीं बढ़ाता.

लौकी का सेवन करें 

लौकी एक शीतल सब्जी है जो शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाती है और पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है. इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर और पानी की अधिकता इसे डायबिटीज कंट्रोल करने वाला बेहतरीन विकल्प बनाती है. लौकी का जूस सुबह खाली पेट पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद असरदार होता है.

टिंडा खाना सही रहेगा 

टिंडा गर्मियों की हल्की और ठंडी सब्जी है, जो आसानी से पच जाती है और शरीर को ठंडक देती है. इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़त.  यह सब्जी शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है.

BUSINESS : बाजार में गिरावट के साथ दिन की शुरुआत, 127 अंक फिसला सेंसेक्स

0

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. सुबह करीब सवा नौ बजे सेंसेक्स 127.20 प्वाइंट यानी 0.15 प्रतिशत नीचे फिसलकर 82,244.14 के स्तर पर खुला है. जबकि निफ्टी 17.30 प्वाइंट यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,024.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. हालांकि, बाद में निफ्टी 25 हाजर के नीचे चला गया. इन्फोसिस और TCS जैसे दिग्गज IT स्टॉक्स में आज गिरावट की वजह से बाजार नीचे की तरफ लुढ़का है. वैसे बैंकिंग और फाइनेंशियल के शेयरों के ऊपर चढ़ने की वजह से बाजार में मिलाजुला रुख दिख रहा है.

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिला था. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200.15 प्वाइंट यानी 0.24 प्रतिशत नीचे गिरकर 82,330.59 के स्तर पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी भी 42.30 प्वाइंट यानी 0.17 प्रतिशत फिसलकर 25,019.80 के स्तर पर बंद हुआ.

एफपीआई का भरोसा कायम

यूएस की रेटिंग कटौती की वजह से अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली है. डाउ जोन्स करीब 300 अंक नीचे चला गया है. इधर, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का भारतीय शेयर बाजार के प्रति भरोसा कायम है. वैश्विक अनुकूल परिस्थितियों और मजबूत घरेलू बुनियाद के बीच इस महीने अब तक FPI ने भारतीय शेयरों में 18,620 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इससे पहले अप्रैल में उन्होंने शेयरों में 4,223 करोड़ रुपये डाले थे. ये तीन माह बाद भारतीय शेयरों में उनका पहला शुद्ध निवेश था.

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मार्च में शेयरों से 3,973 करोड़ रुपये, फरवरी में 34,574 करोड़ रुपये और जनवरी में 78,027 करोड़ रुपये निकाले थे.  जियोजीत इन्वेस्टमेंट के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा कि FPI की भारतीय बाजार में खरीद जारी रहने की संभावना है. ऐसे में बड़ी कंपनियों के शेयरों में मजबूती रहेगी.

डिपॉजिटरी के डेटा के मुताबिक, एफपीआई ने इस महीने (16 मई तक) शेयरों में 18,620 करोड़ रुपये का इन्वेस्ट किया. इस तरह 2025 में अब उनकी कुल निकासी घटकर 93,731 करोड़ रुपये रह गई है. अप्रैल के महीने में भारतीय शेयर बाजार में एफपीआई की गतिविधियों में तेज उछाल देखा गया. अप्रैल के मध्य में शुरू हुई उनकी खरीदारी का सिलसिला अब भी जारी है.

- Advertisement -