Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 658

UP : चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में युवक गिरफ्तार, गृह मंत्रालय के आदेश पर साइबर पुलिस ने की कार्रवाई

0

प्रदेश के कौशांबी जिले में रहने वाले अभय द्विवेदी बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर अपलोड करता था. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है.

यूपी के कौशांबी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नादिरगंज गांव का रहने वाला अभय द्विवेदी बच्चों का अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर रहा था. गृह मंत्रालय के पोर्टल NCMEC से मिली सूचना के बाद आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

साइबर क्राइम टीम की शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी के फेसबुक को पाकिस्तानी नागरिक भी फॉलो करते है. लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने अपना जांच का दायरा बढ़ा दिया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है.

कौशांबी जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा एक संगीन मामला सामने आया है. गृह मंत्रालय के चाइल्ड एक्सप्लोइटेशन पोर्टल NCMEC के जरिए साइबर क्राइम निदेशालय को सूचना मिली थी कि जिले में एक युवक छोटे बच्चों का अश्लील कंटेंट इंटरनेट पर अपलोड कर रहा है. सूचना के आधार पर साइबर क्राइम निदेशालय के निर्देश पर कौशांबी साइबर थाना पुलिस हरकत में आई.

साइबर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67-B के तहत मुकदमा दर्ज किया. जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नादिरगंज का रहने वाला अभय द्विवेदी है. आरोपी बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर रहा था. पुलिस ने आरोपी अभय को गिरफ्तार कर मामले की तह तक जाने में जुट गई. पुलिस को आशंका है कि इसके कनेक्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैं. जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

मामले में कौशांबी सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि, चाइल्ड पोर्नग्राफी के मामले में गृह मंत्रालय के NCMEC पोर्टल ने जांच के बाद साइबर क्राइम निदेशालय लखनऊ को पत्र लिखा था. जिस संबंध में आरोपी अभय द्विवेदी के खिलाफ साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कराया गया है.

साइबर क्राइम टीम इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है. आरोपी किन बच्चों का पोर्न वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर रहा था, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है. इसके फॉलोवर किस-किस देश के है और सबसे ज्यादा कौन शेयर करता था. इन तमाम बिंदुओं पर जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी.

 

NATIONAL : हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना को मिली रफ्तार, भूमि अधिग्रहण पर शुरू हुई चर्चा

0

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर की यात्रा को सुगम बनाने के लिए गोविंदघाट से हेमकुंड तक रोपवे निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. केंद्र सरकार की पर्वतमाला परियोजना के तहत प्रस्तावित इस 12.4 किलोमीटर लंबे रोपवे के निर्माण के लिए जिला प्रशासन और परियोजना से जुड़ी एजेंसियों के बीच बैठक आयोजित की गई, जिसमें भूमि अधिग्रहण समेत अन्य पहलुओं पर चर्चा हुई.

गुरुवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में यह बैठक जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित की गई. बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के अधिकारियों ने प्रस्तावित रोपवे परियोजना की विस्तृत जानकारी दी और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया.

जिलाधिकारी ने इस दौरान निर्माणदायी कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना क्षेत्र में पड़ने वाले सामाजिक और पारिस्थितिक प्रभावों का गहराई से आकलन किया जाए और इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपी जाए. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पूरी की जानी चाहिए.

बैठक में रोपवे विशेषज्ञ नितेश कुमार ने बताया कि रोपवे का डिजाइन ट्रैक्टबेल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,730.13 करोड़ रुपये है और इसके अंतर्गत छह स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. यह रोपवे एक घंटे में 1,100 तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक पहुंचाने में सक्षम होगा. इससे तीर्थयात्रियों को वर्तमान में लगने वाले समय और कठिन चढ़ाई से निजात मिलेगी.

परियोजना को पारिस्थितिकी तंत्र के अनुकूल बनाते हुए सभी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है. एनएचएलएमएल की ओर से परियोजना की डिजाइन, निर्माण और संचालन सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि यह रोपवे तकनीकी दृष्टि से विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त होगा.

गौरतलब है कि वर्तमान में गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को 19 किमी की कठिन पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है, जिसमें घांघरिया बेस कैंप से हेमकुंड साहिब तक का अंतिम छह किलोमीटर का मार्ग अत्यंत दुर्गम और ऊंचाई वाला होता है. इस मार्ग पर अधिक ऊंचाई और ऑक्सीजन की कमी के कारण बुजुर्ग और अस्वस्थ तीर्थयात्रियों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

रोपवे के निर्माण से न केवल यात्रा आसान, सुगम और सुरक्षित होगी, बल्कि इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा. साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. परियोजना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और धार्मिक संगठनों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. यदि सब कुछ नियोजित ढंग से आगे बढ़ा, तो आने वाले वर्षों में हेमकुंड साहिब यात्रा का स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा.

 

NATIONAL : पाकिस्तानी कविता पढ़ने और भड़काऊ बयान पर वीरा साथीदार की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

0

नागपुर के सीताबर्डी में वीरा साथीदार स्मृति कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी कवि फैज़ अहमद फैज़ की कविता पढ़े जाने और भड़काऊ भाषण के चलते मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने वीर साथीदार की पत्नी पुष्पा साथीदार समेत अन्य के खिलाफ देश की एकता- अखंडता को नुकसान पहुंचाने, धार्मिक भावना भड़काने और अशांति फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है.

महाराष्ट्र के नागपुर में सीताबर्डी क्षेत्र में वीरा साथीदार स्मृति समन्वय समिति और समता कला मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी कवि फैस अहमद फैस की कविता पढ़ने और विवादित टिप्पणी करने को लेकर पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने दिवंग्त वीरा साथीदार की पत्नी पुष्पा साथीदार और अन्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. कार्यक्रम का आयोजन 13 मई को हुआ था.

पुलिस को दक्षिणपंथी संगठन के एक सदस्य ने शिकायत दर्ज की थी. शिकायतकर्ता के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान फैज़ की कविता में ‘सिंहासन हिलाओ’ जैसे शब्द शामिल थे और ‘तानाशाही दौर’ का उल्लेख किया गया. यह टिप्पणी ऐसी समय की गई है जब पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है.

विमोचन से पहले संजय राउत की किताब पर क्यों बवाल? देखें मुंबई मेट्रो
किन धाराओं के तहत हुआ मामला दर्ज?

धारा 152 (BNS) – भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाला काम
धारा 196 (BNS) – धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना
धारा 353 (BNS) – जनता में अशांति फैलाने वाला बयान देना
धारा 3(5) – साझा मंशा से अपराध करना
वीरा साथीदार एक सामाजिक कार्यकर्ता थे. जिनकी मृत्यु 61 साल की उम्र में 13 अप्रैल 2021 को हुई. वह लेखक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म ‘कोर्ट’ के अभिनेता थे. उन्होंने इस फिल्म में नारायण कांबले का किरदार निभाया था. कोर्ट फिल्म 2015 में सिनमेघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने दुनियाभर में 57 से 58 करोड़ रुपये की कमाई की थी. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफल रही.

 

NATIONAL : लखनऊ के चिनहट में महिला की गला रेतकर हत्या, पति की हो चुकी मौत, 14 साल की बेटी के साथ रहती थी मृतका

0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला की उसके घर में गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात के समय महिला घर में अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ अकेली थी. हैरानी की बात यह है कि घर में जबरन घुसने या लूटपाट के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस को शक है कि इस हत्या को किसी परिचित ने ही अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

UP News: लखनऊ के चिनहट इलाके में ऊषा सिंह नाम की 40 वर्षीय महिला की उनके घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया. पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी परिचित व्यक्ति ने ही की है,जानकारी के अनुसार, यह घटना लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके सेमरा गांव की है. यहां हत्या की वारदात के बारे में सूचना सबसे पहले महिला के भाई रवि ने पुलिस को दी. उसने बताया कि उसकी बहन ऊषा सिंह पत्नी स्व. योगेंद्र सिंह सेमरा गांव स्थित अपने घर में 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती थीं.

शनिवार की सुबह जब उनकी बेटी जागी तो मां को खून से लथपथ हालत में देखा. सिर और गले पर गंभीर चोटों के निशान थे. शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.सूचना मिलते ही चिनहट थाने की पुलिस और डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मौके की जांच और हालातों को देखते हुए पुलिस को अंदेशा है कि यह हत्या किसी करीबी व्यक्ति ने की है. न तो दरवाजे टूटे हैं, न ही घर में कोई लूटपाट हुई है. सब कुछ व्यवस्थित मिला. ऐसे में साफ है कि आरोपी बिना किसी जोर-जबर्दस्ती के घर में दाखिल हुआ और महिला पर जानलेवा हमला कर दिया.

डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि महिला की गला और सिर पर हमला करके हत्या की गई है. हत्या किसने और क्यों की, इसकी जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. मृतक महिला ऊषा सिंह अपने पति की मृत्यु के बाद सेमरा गांव में बेटी के साथ रह रही थीं. स्थानीय लोगों के अनुसार, उनका किसी से कोई विवाद नहीं था. पुलिस अब उनके संबंधों और पिछले कुछ दिनों में आए लोगों की जानकारी जुटा रही है.

NATIONAL : शिव तांडव की धुन, धमाकों की गूंज और मिट्टी में मिलते दुश्मन के निशां… सेना ने जारी ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो

0

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय सेना ने सीमावर्ती क्षेत्रों में दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाया. इसमें मिसाइल हमलों, तोपों की बमबारी और ड्रोन हमलों के दृश्य शामिल हैं, जो सेना की उच्च स्तरीय तैयारी और रणनीतिक क्षमता को दर्शाते हैं.

भारतीय सेना की पश्चिमी कमान (Western Command) ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की गई सैन्य कार्रवाई की झलक दिखाई गई है. इस वीडियो में सेना की त्वरित और सटीक प्रतिक्रिया को देखा जा सकता है, जिसमें दुश्मन के ठिकानों पर किए गए हमले साफ नजर आ रहे हैं.

भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड ने रविवार, 18 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एक नया वीडियो शेयर किया. वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा गया है, ‘प्लांड, ट्रेंड एंड एग्जेक्यूटेड. जस्टिस सर्व्ड.’वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सेना ने सीमावर्ती क्षेत्रों में दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाया. इसमें मिसाइल हमलों, तोपों की बमबारी और ड्रोन हमलों के दृश्य शामिल हैं, जो सेना की उच्च स्तरीय तैयारी और रणनीतिक क्षमता को दर्शाते हैं.

इस हफ्ते की शुरुआत में, भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैनिकों की ओर से की गई सटीक कार्रवाई की सराहना की थी.

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर 6 से 10 मई तक चला था, जिसमें दो चरण थे. पहला 7 मई और दूसरा 10 मई को. दूसरे चरण में भारत ने लगभग 15 ब्रह्मोस मिसाइलें दागीं, जिन्होंने पाकिस्तान के 11 एयरबेस, जैसे राफिकी, मुरीदके, नूर खान और चुनियां को नष्ट कर दिया. इन हमलों ने पाकिस्तान की हवाई रक्षा और कमांड कंट्रोल सिस्टम को पूरी तरह से ठप कर दिया. भारत ने डमी (नकली) लड़ाकू विमान भेजकर पाकिस्तान को भ्रमित किया, फिर ब्रह्मोस मिसाइलें दागीं, जो उनकी रक्षा प्रणाली को चकमा दे गईं.

ENTERTAINMENT : पाकिस्तान और नर्क में किसी एक जगह जाना पड़े तो कहां जाएंगे Javed Akhtar? खुद बताया

जावेद अख्तर ने मुंबई में एक प्रोग्राम में बताया कि अगर उन्हें पाकिस्तान और नर्क दोनों में से कोई एक ऑप्शन चुनना पड़े तो वो कहां जाएंगे.पॉपुलर गीतकार जावेद अख्तर हाल ही में मुंबई में एक प्रोग्राम में पहुंचे. यहां उन्होंने राजनीति और पाकिस्तान को लेकर बयान दिया, जिसके बाद से जावेद अख्तर खबरों में बने हुए है. जावेद अख्तर ने कहा कि अगर पाकिस्तान और नर्क में से किसी एक जगह जाना पड़े तो वो नर्क जाना पसंद करेंगे.

जावेद अख्तर ने कहा, ‘ऐसे नागरिक भी होने चाहिए जो किसी पार्टी के न हों. उन्हें जो बात सच लगे कहें और जो बात बुरी लगे वो भी कहे. किसी पार्टी की तरफ लॉयलटी न हो. सब पार्टी हमारी और कोई पार्टी हमारी नहीं. तो मैं भी उन्हीं में से एक हूं. तो नतीजा क्या होता है न कि आप जब एक तरफ से बात करते हैं तो एक ही तरफ के लोगों को नाखुश करेंगे. लेकिन अगर हर तरफ से बात करते हैं तो बहुत ज्यादा लोगों को नाखुश करते हैं. कभी आप मिलिएगा अलग तो मैं आपको दिखाऊंगा अपना ट्विटर, व्हाट्सएप जिसमें मुझे दोनों तरफ से गालियां आती हैं.’

आगे जावेद अख्तर ने कहा, ‘मैं थैंकलेस होंगा अगर ये न कहूं कि बहुत से लोग मेरी तारीफ भी करते हैं. बहुत से लोग हिम्मत भी बढ़ाते हैं. लेकिन ये भी सच है कि मुझे दोनों तरफ से गाली पड़ती है. लेकिन ये सही है क्योंकि किसी एक ने गाली देना बंद कर दिया तो मुझे परेशानी हो जाएगी कि मैं क्या गड़बड़ कर रहा हूं. ये कहते हैं कि तू तो काफिर है, तो जहन्नुम में जाएगा, वो कहते हैं जिहादी पाकिस्तान चला जा. अब अगर मेरे पास च्वॉइस पाकिस्तान और नर्क की है तो मैं नर्क ही जाना पसंद करूंगा. अगर ये ही बस च्वॉइस है तो.’

BIHAR : बिहार के 10 बच्चे चूड़ी कारखाने से कराए गए मुक्त, ठेकेदार लालच देकर ले गया था फिरोजाबाद

0

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बाल मजदूरी की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की गई. मकान पर छापा मारकर प्रशासन की टीम ने 10 बच्चों को मुक्त कराया. बच्चों को ठेकेदार बिहार से ले गया था.

उत्तर प्रदेश में बिहार के 10 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया है. नाबालिग बच्चों को चूड़ी कारखाने में बिहार से फिरोजाबाद ले जाया गया था. बाल मजदूरी के खिलाफ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और बाल संरक्षण अधिकार ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. रामगढ़ पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि ठेकेदार बिहार से चूड़ी कारखाने में काम के लिए 10 बच्चों को लाया था. अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार मोहम्मद अफसर पूर्णिया के दुबैली विश्वासपुर का रहने वाला है.

बाल मजदूरी की शिकायत पर थाना एएचटी और बाल संरक्षण अधिकार की टीम ने रामगढ़ क्षेत्र में संयुक्त रूप से एक मकान पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान 10 नाबालिग बच्चे मजदूरी करते हुए पाए गए. प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद बच्चों को राजकीय बाल गृह भेज दिया.

पुलिस ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. ठेकेदार चूड़ी पर नग लगवाने के लिए बच्चों को बिहार से लाया था. चिश्ती नगर के मकान पर धावा बोल कर बच्चों को रिहा कराया गया है. ठेकेदार मोहम्मद अफसर मकान में बच्चों से चूड़ियों पर नग लगवाने का काम करा रहा था. शुक्रवार को एएचटी थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, चाइल्डफंड इंडिया की फील्ड कोर्डिनेटर रेखा वर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी अर्पणा कुलश्रेष्ठ ने सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम बनाकर चिश्ती नगर स्थित मकान में छापामार कार्रवाई की.

मकान में 10 नाबालिग बच्चे मजदूरी करते हुए पाए गए. अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि बच्चों को लालच देकर बिहार से लाया गया था. रेस्क्यू टीम ने सभी बच्चों को मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया. पेशी के बाद मेडिकल कराकर मुक्त कराए गए बच्चों को राजकीय बाल गृह भेज दिया गया. जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया 10 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया है. उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है. आरोपी ठेकेदार के खिलाफ रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

 

ENTERTAINMENT : शिवांगी जोशी ने फैमिली संग सेलिब्रेट किया 27वां बर्थडे, ब्लू ड्रेस में दिखा प्रिंसेस लुक

टीवी की पॉपलर और खूबसूरत एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) आज यानि 18 मई को अपना 27वां बर्थडे सेलिबेट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने बर्थडे सेलिब्रेशन अपने पेरेंट्स के साथ केक कटकर करके किया. इसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया. जो अब खासा वायरल हो रहा है.

शिवांगी जोशी ने अपने बर्थडे की शुरुआत रात को 12 बजे केक कट करके की. एक्ट्रेस ने पेरेंट्स के साथ 27वें बर्थडे का केक काटा. सेलिब्रेशन का ये वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में शिवांगी के घर में बर्थडे के लिए शानदार डेकोरेशन की हुई भी नजर आई और एक्ट्रेस अपने मम्मी और पापा के साथ टेबल पर रखा केक काट रही हैं.

शिवांगी ने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए ब्लू कलर की बॉडीफिट शॉर्ट ड्रेस कैरी की है. एक्ट्रेस ने अपना लुक खुले कर्ली बालों, ग्लोसी मेकअप और प्यारी सी स्माइल के साथ पूरा किया. इस सेलिब्रेशन में शिवांगी के कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए थे. वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि शिवांगी जोशी ने टीवी शो ‘खेलती है ज़िंदगी आंख मिचोली’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन उनको असली पहचान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली. जिसमें वो नायरा के किरदार में दिखी. इस शो ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था. जब एक्ट्रेस ने ये शो छोड़ा तो इसकी टीआरपी पर भी काफी फर्क पड़ा. बता दें कि शिवांगी अपने काम के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. खबरें हैं कि एक्टर कुशाल टंडन को डेट कर रही हैं.

 

SURAT : कंबोडिया भाग रहे साइबर ठग को सूरत पुलिस ने दबोचा, चीनी गैंग की मदद से कर रहा था ठगी

0

पुलिस ने बताया कि पार्थ को सूरत के एक सीनियर सिटीजन को 2.5 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.15 करोड़ रुपये की ठगी मामले में गिरफ्तार किया गया है. जांच में पता चला है कि पार्थ के गिरोह ने 173 से ज्यादा डिजिटल अरेस्ट के मामलों को अंजाम दिया और देशभर में लोगों से करोड़ों रुपये ठगे हैं.

सूरत पुलिस ने देश के 24 राज्यों में डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी पार्थ गोयानी को गिरफ्तार कर लिया है. पार्थ को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह लखनऊ से कंबोडिया जा रहा था.पुलिस ने बताया कि पार्थ को सूरत के एक सीनियर सिटीजन को 2.5 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.15 करोड़ रुपये की ठगी मामले में गिरफ्तार किया गया है. जांच में पता चला है कि पार्थ के गिरोह ने 173 से ज्यादा डिजिटल अरेस्ट के मामलों को अंजाम दिया और देशभर में लोगों से करोड़ों रुपये ठगे हैं.

सूरत क्राइम ब्रांच के डीसीपी भवेश रोजियाने ने बताया कि ये मामला नवंबर 2024 का है, जिसमें साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के एक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. इन लोगों के खिलाफ गुजरात समेत 24 राज्यों में डिजिटल अरेस्ट के 173 मामले दर्ज हैं.

पुलिस के अनुसार, पार्थ गोयानी की भूमिका इस गिरोह के मास्टरमाइंड के रूप में सामने आई है जो कंबोडिया से चीनी गिरोह के साथ मिलकर इस रैकेट को चला रहा था.जांच में ये भी पता चला है कि वह अपने पिता राजेश डियोरा को सूरत में रुपये भेजता था. पार्थ हर मामले में 10-15 रुपये का कमीशन रखकर बाकी राशि चीनी गिरोह को यूएसडीटी (USDT) के जरिए ट्रांसफर करता था.

जांच में पता चला कि पार्थ कंबोडिया से नेपाल गया था और वहां से एक नया स्टार्टअप शुरू किया था. वह नेपाल से लखनऊ के रास्ते कंबोडिया वापस जाने की फिराक में था, तभी सूरत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी रोजियाने ने बताया कि कंबोडिया में इस तरह के रैकेट बड़े पैमाने पर चलाए जाते हैं, जहां लोगों को नौकरी का लालच देकर साइबर क्राइम कराया जाता है. सूरत पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य लोगों और उनके नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया जा सके.

 

NATIONAL : दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में गरजा NDMC का बुल्डोजर, दुकानदारों में आक्रोश, जांच की मांग

0

सरोजिनी नगर मार्केट के दुकानदारों ने NDMC की कार्रवाई के खिलाफ सवाल उठाया है कि जब उनकी दुकानें कानूनी हैं, तो बिना नोटिस के यह कार्रवाई क्यों? एनडीएमसी का एक्शन गैर कानूनी.

दिल्ली के मशहूर सरोजिनी नगर मार्केट में 17-18 मई की दरम्यानी रात एक ऐसी घटना हुई, जिसमें सैकड़ों दुकानदारों की नींद उड़ा दी. रात के अंधेरे में अचानक न्यू दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने सैकड़ों पुलिसवालों और तीन जेसीबी मशीनों के साथ मार्केट में हुए अतिक्रमण पर धावा बोल दिया. बिना किसी पूर्व सूचना के शुरू हुई इस बुलडोजर कार्रवाई ने दुकानदारों को सकते में डाल दिया. दुकानदारों का आरोप है कि यह कार्रवाई गैरकानूनी थी और अनाधिकृत वेंडरों की मिलीभगत से की गई.

हर रोज की तरह मार्केट बंद होने के बाद रात 12 बजे NDMC के दर्जनों कर्मचारी, दिल्ली पुलिस के सैकड़ों जवान और अधिकारी अचानक सरोजनी नगर पहुंचे. तीन जेसीबी मशीनों ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण हुए हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया. जब तक दुकानदारों को इसकी भनक लगी, तब तक कई दुकानों को नुकसान पहुंचाया जा चुका था.

सरोजिनी नगर मार्केट के दुकानदार अपनी दुकानों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे और कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी एक न सुनी गई. उल्टा बीच में आने वालों को पुलिस ने डंडों से पीटकर भगा दिया गया.

करीब 1100 दुकानें कानूनी

सरोजिनी नगर मार्केट में मेन और मिनी मार्केट मिलाकर करीब 450 मुख्य दुकानें हैं. इसके अलावा, 628 ऑथराइज्ड रेहड़ी-पटरी दुकानें हैं, उन्हें कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त है.

सरोजिनी नगर मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि 1952 में स्थापित इस मार्केट में ज्यादातर दुकानें पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को दी गई थीं, जिन्हें नीचे दुकान और ऊपर मकान आवंटित किया गया था. दुकानदारों ने सवाल उठाया कि जब उनकी दुकानें कानूनी हैं, तो बिना नोटिस के यह कार्रवाई क्यों? उनका आरोप है कि अनधिकृत वेंडरों के साथ साठगांठ कर NDMC ने यह गैरकानूनी कदम उठाया.

एनडीएमसी की कार्रवाई गैर कानूनी

सरोजिनी नगर मिनी मार्किट के प्रेसिडेंट अशोक रंधावा ने NDMC की इस कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए जांच की मांग की है. उनका कहना है कि अगर नियमों का उल्लंघन था तो पहले नोटिस क्यों नहीं दिया गया? अनाधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई के नाम पर कानूनी दुकानों को क्यों निशाना बनाया गया? लोग अब इस कार्रवाई के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं.

मार्केट का इतिहास क्या है?

एशिया के सबसे बड़े बाजारों में शुमार सरोजिनी नगर मार्केट 1952 में बसाया गया था. तब पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को यहां बसाने के लिए दुकानें और मकान दिए गए थे. यह मार्केट आज दिल्ली की शान है, जहां हर दिन हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं. लेकिन इस कार्रवाई ने मार्केट की रौनक पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

- Advertisement -

News of the Day