Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 662

NATIONAL : सड़क किनारे खड़ा था युवक, हमलावरों ने चाकुओं से किया छलनी, इलाके में फिर तनाव

0

दक्षिण कन्नड़ के बंटवाल में एक युवक हमीद पर चार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. घटना के पीछे निजी दुश्मनी मानी जा रही है. घायल को मंगलुरु के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. क्षेत्र में हालात फिर तनावपूर्ण हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुक में शुक्रवार रात एक युवक पर चाकू से हमला किया गया. युवक की पहचान हमीद के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर है. पुलिस के अनुसार, हमीद पर यह हमला चार लोगों के एक समूह द्वारा किया गया, जिनकी अगुवाई एक युवक हैरिस कर रहा था. प्रारंभिक जांच में इस हमले के पीछे व्यक्तिगत रंजिश को वजह माना जा रहा है.

हमले की यह घटना पनेमंगलुरु के पास अक्करनगाड़ी बस स्टॉप के समीप हुई, जब हमीद सड़क किनारे खड़ा था. हमलावरों ने उसे अचानक घेर लिया और चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्परता दिखाते हुए मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

 

NATIONAL : गर्लफ्रेंड के भाई का मर्डर: बारिश में ऊपर न आ जाए, इसलिए गहरे गड्ढे में दोबारा दफन करवाई लाश, कब्र में नमक भी डाला

0

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को तालाब के पास गाड़ दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का फोन लेकर वह सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए राजस्थान के मंडफिया पहुंच गया.

MP News: इंदौर में ‘दृश्यम’ फिल्म की तर्ज पर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी ने अपनी प्रेमिका के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को तालाब के पास गाड़ दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का फोन लेकर वह सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए राजस्थान के मंडफिया पहुंच गया, लेकिन पुलिस जांच में सारा सच सामने आ ही गया.

जिले की खुड़ैल तहसील के ग्राम सेमल्या चाऊ का यह मामला है. आरोपी ने 1 मई को अपनी प्रेमिका के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद दोस्तों की मदद से शव को तालाब के किनारे गाड़ दिया. फिर मृतक का मोबाइल लेकर वह सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए राजस्थान पहुंच गया. 3 मई को जब गुमशुदगी दर्ज हुई तो युवक की हत्या का सुराग मिला

आरोपी रोहित ने पुलिस को बताया, ”विशाल को उसकी बहन से मेरे प्रेम संबंध का पता चल गया था. तब से वह मुझे धमकाकर ब्लैकमेल कर 80 हजार रुपए ले चुका था. इसी के चलते मैंने अपने दोस्त वीरेंद्र दायमा के साथ मिलकर विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी.” झगड़े में एक गोली वीरेंद्र के पैर में भी लगी. इसके बाद रोहित ने बबलू खड़वा और सोनू के माध्यम से खुड़ैल इलाके के तालाब के पास विशाल के शव को और गहराई में दफन करवाया.

DSP ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने बताया कि फिल्म ‘दृश्यम’ से प्रेरित होकर आरोपी रोहित परमार ने गुमराह करने के लिए विशाल के मोबाइल से परिजनों को मैसेज कर सांवरिया सेठ जाने की बात कही. फिर वह खुद सांवरिया सेठ गया. बारिश होने पर उसे लगा कि शव ऊपर आ जाएगा, इसलिए उसने दो लोगों को 40 हजार रुपए देकर शव को गहरे गड्ढे में दोबारा दफन करवाया.

 

NATIONAL : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का सर्वर हैक, चंबा की ब्रांच से साइबर ठगों ने निकाले 11.55 करोड़

0

हिमाचल के चम्बा में सहकारी बैंक की हटली शाखा से साइबर अपराधियों ने 11.55 करोड़ रुपये की ठगी की. 11 और 12 मई को सर्वर हैक कर RTGS/NEFT से पैसे निकाले गए.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की जिला चम्बा की हटली शाखा में चौंका देने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर अपराधियों ने बैंक का सर्वर पर सेंध लगाकर हैक कर लिया. 11 और 12 मई दो दिनों में बैंक से 11.55 करोड़ रुपये निकाल लिए. ये हैकिंग 11 और 12 मई 2025 को छुट्टी के दिन की गई. 11 मई को रविवार का साप्ताहिक अवकाश था और 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी थी. बैंक बंद होने के बावजूद भी आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए बड़ी मात्रा में राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दी गई.

बैंक को जब इस हैकिंग का पता चलने के बाद शिमला साइबर सेल को सूचित किया गया है साथ ही सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने इस शिकायत को जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज कर राज्य साइबर सेल को जांच सौंपी है.

डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला ने बताया कि राज्य सहकारी बैंक का सर्वर हैक कर धोखाधड़ी का मामला थाना सदर से ट्रांसफर हुआ है. हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह हाई-टेक साइबर फ्रॉड प्रतीत हो रहा है और गहराई से छानबीन शुरू कर दी गई है.

बैंक से प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन डेटा और अन्य दस्तावेजों की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि रकम किन खातों में और कहां स्थानांतरित की गई.

हमारे देश में हर रोज 63 करोड़ और हिमाचल में 31 लाख रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी हो रही है. सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले एक साल में देश में करीब 22,851 करोड़ और हिमाचल में लोगों के 114 करोड़ रुपये साइबर ठगों ने लूटे हैं. हिमाचल के हर तीसरे व्यक्ति को साइबर अपराधी ठगने का प्रयास करते हैं.

साइबर पुलिस के आंकड़ों पर नजर डालें तो हिमाचल में ठगों ने पांच साल में 156.25 करोड़ रुपये लूटे और इसमें भी सबसे ज्यादा 114 करोड़ की ठगी साल 2024 में हुई है. हिमाचल में बीते पांच वर्ष के दौरान 16 अप्रैल 2025 तक साइबर थानों में कुल 39,072 शिकायतें हुई हैं. इनमें से 22 हजार से अधिक शिकायतें वित्तीय ठगी की हैं.

BUSINESS : ग्रामीण मांग ने शहरी बाजारों को पछाड़ा, कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रहा पतंजलि

0

पतंजलि फूड्स लिमिटेड कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रहा है. कंपनी ने Q4 FY 25 में रिकॉर्ड 9,692.21 करोड़ रुपए का राजस्व और 73.78% की PAT वृद्धि दर्ज की है.
पतंजलि फूड्स लिमिटेड (पीएफएल) ने 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और वित्तीय वर्ष के लिए अपने ऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है. कंपनी ने इस तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा परिचालन राजस्व 9,692.21 करोड़ रुपये और 568.88 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए हासिल किया, जिसमें परिचालन मार्जिन 5.87% रहा. यह प्रदर्शन कंपनी की मजबूत रणनीति और बाजार में बढ़ती मांग को दर्शाता है.

ग्रामीण भारत में उपभोक्ता मांग शहरी क्षेत्रों की तुलना में लगातार पांचवीं तिमाही में तेज रही. ग्रामीण मांग शहरी मांग की तुलना में चार गुना तेजी से बढ़ी, हालांकि तिमाही आधार पर इसमें मामूली कमी देखी गई. कंपनी ने होम एंड पर्सनल केयर (एचपीसी) खंड को नवंबर 2024 में पूरी तरह से एकीकृत किया, जो अब 15.74% के प्रभावशाली ईबीआईटीडीए मार्जिन के साथ प्रदर्शन कर रहा है. यह खंड पतंजलि के समकालीन, शुद्ध एफएमसीजी कंपनी में परिवर्तन की रणनीति के अनुरूप है.

कंपनी का सकल लाभ साल-दर-साल आधार पर 1,206.92 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,656.39 करोड़ रुपये हो गया, जो अनुकूल मूल्य निर्धारण वातावरण के कारण 17.00% के सकल लाभ मार्जिन के साथ 254 आधार अंकों की वृद्धि दर्शाता है. कर पश्चात लाभ (पीएटी) में 73.78% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई और मार्जिन 121 आधार अंकों की बढ़ोतरी के साथ 3.68% रहा.

पतंजलि ने अपनी वैश्विक पहुंच को मजबूत करते हुए 29 देशों में 73.44 करोड़ रुपये का निर्यात राजस्व अर्जित किया. न्यूट्रास्यूटिकल्स खंड ने 19.42 करोड़ रुपये की तिमाही बिक्री के साथ उपभोक्ता स्वीकार्यता में वृद्धि दर्ज की, जो मजबूत विज्ञापन और उत्पाद पुनर्स्थापन पहलों का परिणाम है. कंपनी ने अपने Q4FY25 राजस्व का 3.36% विज्ञापन और बिक्री संवर्धन पर खर्च किया, जो ब्रांड निर्माण में इसके आक्रामक दृष्टिकोण को दर्शाता है.

उद्योग में सामान्य व्यापार से आधुनिक व्यापार, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स जैसे उभरते चैनलों की ओर मात्रा में महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया, जो सुविधा कारक के कारण है. पतंजलि ने लक्षित पहलों और चैनल भागीदारों के साथ गहरे जुड़ाव के माध्यम से इन उभरते चैनलों में अपनी वितरण नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं.

कंपनी ने पवन टरबाइन बिजली उत्पादन खंड से 5.53 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया और अपने भगवानपुर, उत्तराखंड स्थित बिस्किट विनिर्माण संयंत्र में सौर ऊर्जा का उपयोग जारी रखा. मुद्रास्फीति में कमी के बावजूद, परिवारों ने सतर्कता बरतते हुए बचत को प्राथमिकता दी, जिसके परिणामस्वरूप उपभोक्ता मांग में कमी देखी गई.

पतंजलि फूड्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने कहा, “हमारा ध्यान गुणवत्ता, नवाचार और स्थिरता पर है. हमारी रणनीतिक पहलें, विशेष रूप से एचपीसी और न्यूट्रास्यूटिकल्स खंडों में, हमें एक अग्रणी एफएमसीजी कंपनी के रूप में स्थापित कर रही हैं.”

 

MP: जंगल में तेंदू पत्ता बीनने गए शख्स को बाघ ने मार डाला, आधा शरीर खा गया

0

इंसान के शिकार के बाद वन विभाग ने स्थानीय कर्मचारियों को इलाके में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं और निवासियों से रात में अपने घरों से बाहर न निकलने को कहा गया है.मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक बाघ ने एक शख्स को मार डाला और उसके शरीर का एक बड़ा हिस्सा खा गया. सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षत विक्षत शव को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

घटना जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर कटंगी के जंगल में हुई, जब अघनसिंह (33) बीड़ी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तेंदू के पत्तों को इकट्ठा कर रहा था.मुख्य वन संरक्षक गौरव चौधरी ने बताया कि अघनसिंह के शरीर का आधा हिस्सा बाघ ने खा लिया. स्थानीय कर्मचारियों को इलाके में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं और निवासियों से रात में अपने घरों से बाहर न निकलने को कहा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसके परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी.

अघनसिंह के साथ तेंदू के पत्ते इकट्ठा करने गई महिला कस्तूराबाई के अनुसार बाघ ने अचानक हमला कर दिया. महिला ने कहा कि उसने हल्की आवाज सुनी और जब वह मौके पर गई तो अघनसिंह का शव मिला, जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया.

ENTERTAINMENT : ‘आप कितना भी रो लो, कर लो, कुछ नहीं होगा…’, दीपिका कक्कड़ को लिवर में ट्यूमर होने पर बोलीं ननद सबा

दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर डायग्नोज हुआ है. ये बात उनके पति शोएब ने व्लॉग में बताई है. वहीं अब दीपिका की हेल्थ पर उनकी ननद सबा ने रिएक्ट किया है.

दीपिका कक्कड़ टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. हाल ही में दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम में एक व्लॉग के जरिये खुलासा किया है कि ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस के लिवर में टेनिस बॉल जितना ट्यूमर डायग्नोज हुआ है और उनकी सर्जरी होनी है. इस खबर ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है और हर कोई एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है. अब दीपिका की ननद सबा ने भी अपनी भाभी की हेल्थ को लेकर रिएक्शन दिया है.

सबा इब्राहिम और उनके पति खालिद नियाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने दीपिका कक्कड़ के लीवर ट्यूमर को लेकर बात की और कहा कि उन्हें इस पर विश्वास ही नहीं हो रहा है. बता दें कि सबा प्रेग्नेंट हैं और उनकी अगले हफ्ते में किसी भी समय डिलीवरी होने वाली हैं. वहीं सबा ने ने कहा कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी और और बच्चे से ज़्यादा अपनी भाभी की चिंता है. वह उनकी अच्छी हेल्थ और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रही हैं. सबा ने कहा, “अल्लाह पर भरोसा रखना जरूरी है. ये चीज मैंने इस टाइम पर सीखी है. क्योंकि आप कितना भी रो लो, कर लो, कुछ नहीं होगा. 2 दिन-3 दिन सब कर लिया.”

सबा ने आगे बताया कि शुरुआत में वह दीपिका से नहीं मिली थीं और उनके पेट में दर्द होने के बारे में उन्हें सिर्फ अपनी मां से पता चला था, लेकिन जब डॉक्टर ने दीपिका को सीटी-स्कैन कराने की सलाह दी तो वह हैरान रह गईं. सबा ने कहा, “हम आपस में डिसकस कर रहे थे कि सीटी-स्कैन क्यों सजेस्ट कर रहे हैं. नॉर्मल पेट दर्द में तो अल्ट्रासाउंड होता है. तो हमें उस वक्त कुछ शूट करना था तो अम्मी ने बस आ कर बताया हम खाना खा रहे थे, तो आप लोगों को पता ही कैसा हाल हो गया मेरा. मुझे मतलब गिल्ट हो रहा है ये चीज़ का. उस समय थोड़ी देर के लिए भूल गई थी बच्चे के लिए जो कि एक मां को बोलना पता नहीं सही है या नहीं.”

बाद में व्लॉग में खालिद ने खुलासा किया कि सबा अगले हफ़्ते में बच्चे को जन्म देने वाली है. उन्होंने सभी से दीपिका और सबा की अच्छी हेल्थ के लिए दुआ करने की रिक्वेस्ट की. उन्होंने यह भी कहा कि सबा को जैसे ही इस बारे में पता चला, वह रोने लगी, खालिद ने आगे कहा कि दीपिका एक बेहद मजबूत महिला हैं और उन्होंने ऐसी महिला कभी नहीं देखी, उन्होंने कभी नहीं दिखाया कि उन्हें इतनी बड़ी समस्या है.

सबा ने बताया कि उन्होंने दीपिका की हेल्थ के बारे में कभी भी उनके सामने बात नहीं की. हालांकि, वह हमेशा मुस्कुराती रहीं और रूहान के साथ खेलती रहीं, लेकिन उन्हें बस अपने बच्चे की चिंता थी. सबा ने यह भी बताया कि ट्यूमर से छुटकारा पाने के लिए दीपिका की सर्जरी करानी होगी.

सबा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है, “मैं जानती हूं आप सब भाभी के लिए दुआ कर रहे हैं. इंशाल्लाह सब सही होगा. आप सबकी दुआ जरूर कबूल होगी.

ENTERTAINMENT : Operation Sindoor पर मनोज तिवारी का नया गाना रिलीज, खुद बताया क्या है खास! बोले- ‘मैंने गायक धर्म निभाया’

मनोज तिवारी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक गाना ला रहे हैं, जो भारतीय सेना के प्रति सम्मान और गर्व को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि हर गायक का धर्म है सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कुछ गाएं.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय सेना पर पूरे देश को गर्व है. यही गर्व और इंडियन आर्मी के प्रति सम्मान का भाव दर्शाने के लिए दिल्ली से बीजेपी लोकसभा सांसद मनोज तिवारी एक नया गाना लॉन्च करने जा रहे हैं. इस गाने में ऑपरेशन सिंदूर और इसको लेकर जल, थल और वायु सेना के संघर्षों के बारे में मनोज तिवारी ने बताया है.

मनोज तिवारी ने कहा, ”जब युद्ध के हालात बनते हैं तो सेना अकेले युद्ध नहीं लड़ रही होती. उसका मनोबल बढ़ाने के लिए, देश का हर नागरिक उसको ताकत देता है. मीडिया के लोग उसको ताकत देते हैं. गीतकार हों या लेखक अपनी कविताओं और अपने गीतों से सेना को ताकत देते हैं और ये हमेशा से होता आ रहा है.”

मनोज तिवारी ने कहा, ”इस देश में ही ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाना बना, जिसे लता जी ने गाया. जिस समय उन्होंने यह गीत गाया, वो विपरीत परिस्थितियों में देश का मनोबल बढ़ाने वाला था. आज हम वही करना चाहते हैं. हमें अपनी सेना पर गर्व है तो सबका फर्ज है कि देश का हर गायक कुछ न कुछ गाए, मैंने अपना गायक धर्म निभाया है.”

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने जानकारी दी, “हमारे गीत की शुरुआत होती है… तीन लाख सैनिक पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी. नाप देंगे, जब चाहेंगे. दुश्मन में कितना पानी?” उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से हमारी सेना ने दुश्मन के हर वार को विफल किया है. इतने घमासान के बाद भी पाकिस्तान के किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं होने दिया. भारतीय सेना ने मानवता को जिंदा रखा. इन सबका जिक्र गाने में है. यह गीत पहलगाम से शुरू हुआ, उसके बाद के बदले का जिक्र हुआ है.”

मनोज तिवारी ने बताया कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि गाना लॉन्च होने के पहले ही दिन एक लाख से पार चला गया है. अभी केवल ऑडियो ही आया है, जो अलग-अलग म्यूजिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आया है. दो दिन में इसका वीडियो भी आ जाएगा और उसका प्रीमियर होगा.

 

UP : देश के पहले विस्टाडोम कोच ट्रेन सेवा की शुरुआत, पर्यटक उठा सकेंगे 109 किमी जंगल सफारी का लुफ्त

0

प्रदेश में जंगल, वन्यजीव और प्रकृति के शौकीनों के लिए सीएम योगी की पहल पर उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां जंगल सफारी के लिए विस्टाडोम कोच ट्रेन सेवा शुरू की गई है.

उत्तर प्रदेश के पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है. अगर आप भी जंगल, वन्यजीव और प्रकृति के शौकीन हैं, तो अब रोमांचक सफर के लिए ट्रेन से जंगल की सैर का आनंद उठा सकते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां जंगल सफारी के लिए विस्टाडोम कोच ट्रेन सेवा शुरू की गई है.

यह खास ट्रेन सेवा कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से लेकर दुधवा टाइगर रिजर्व तक शुरू की गई है, जिसमें विस्टाडोम कोच लगे हैं. इन कोचों की खिड़कियां और छतें पारदर्शी होती हैं, जिससे यात्री प्रकृति, जंगल और जानवरों को बेहद करीब से देख सकते हैं.

विस्टाडोम कोच ट्रेन सेवा की शुरुआत फिलहाल शनिवार और रविवार को की गई है. यह सफर लगभग 107 किलोमीटर का है और इस यात्रा में वेटलैंड, घास के मैदान, खेतों और घने जंगलों का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है. सफर की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट है. ट्रेन बिछिया (बहराइच) से सुबह 11:45 बजे चलकर मैलानी (लखीमपुर खीरी) दोपहर 4:10 बजे पहुंचती है. वापसी ट्रेन सुबह 6:05 बजे मैलानी से चलकर 10:30 बजे बिछिया पहुंचती है.

पर्यटन विभाग के निदेशक प्रखर मिश्रा के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच है कि दुधवा नेशनल पार्क, कतर्नियाघाट और किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य को एकीकृत कर राज्य के ‘One Destination Three Forest’ के रूप में पहचान दिलाई जाए. इसी उद्देश्य से इस सेवा की शुरुआत की गई है. यह सेवा अभी सप्ताह में दो दिन मिल रही है, लेकिन जल्द ही इसे सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध कराया जाएगा. इस सेवा से ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आसपास के इलाकों में रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे.

उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए विशेष टूर की व्यवस्था की जा रही है, जिससे वे जंगल और प्रकृति के महत्व को समझ सकें. इसके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और ट्रैवल ब्लॉगर्स को भी इस सेवा से जोड़ा जा रहा है ताकि विस्टाडोम कोच सेवा का डिजिटल प्रचार-प्रसार हो सके. इस सेवा से होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे और ट्रैवल एजेंसियों को सीधा फायदा मिलेगा. स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और इको टूरिज्म का विकास होगा.

 

NATIONAL : फिरोजाबाद में रेलवे स्टेशन के पास मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस

0

रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में नवजात बच्ची का शव रेलवे कोच की चादर में लिपटा हुआ मिला. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.


फिरोजाबाद के टूंडला कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में नवजात बच्ची का शव रेलवे कोच की चादर में लिपटा हुआ मिला. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की खोज बिल्डिंग में काम करने वाले मजदूर तेज किशोर ने की, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया.

टूंडला रेलवे स्टेशन के बाहर चर्च के पीछे बन रही नई बिल्डिंग में यह दिल दहलाने वाला दृश्य देखने को मिला. तेज किशोर ने बताया कि उन्होंने देर रात तक बिल्डिंग में काम किया था, तब वहां कुछ नहीं था. सुबह जब वे काम पर पहुंचे तो चादर में लिपटा हुआ नवजात शिशु दिखा. उन्होंने आसपास के ऑटो चालकों की मदद से पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोगों का मानना है कि बच्ची को जन्म के बाद उसकी मां ने लावारिस हालत में फेंक दिया.

सूचना मिलते ही टूंडला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंजेश कुमार ने बताया कि नवजात बच्ची का शव रेलवे की एसी कोच में इस्तेमाल होने वाली चादर में लिपटा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस फोर्स को भी सूचित किया गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची को कब, कैसे और किसने छोड़ा.

पुलिस के अनुसार, बच्ची को छोड़ने की घटना के पीछे के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा. रेलवे चादर में शव मिलने से यह संदेह भी गहरा रहा है कि इस घटना का कोई रेलवे कनेक्शन हो सकता है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले में ठोस कार्रवाई का दावा कर रही है.

 

NATIONAL : दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने का ऐलान

0

दिल्ली में हेमचंद गोयल के नेतृत्व में 13 पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी है. उन्होंने ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ नामक एक नया राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया है.


दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 13 पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. हेमचंद गोयल के नेतृत्व में थर्ड फ्रंट पार्टी बनने वाली है. वहीं, सभी निगम पार्षद ने इस्तीफा देकर ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ बनाने का फैसला किया. इस पार्टी के लीडर मुकेश गोयल होंगे.

आप से इस्तीफा देने पर पार्टी पार्षद मुकेश गोयल ने कहा, “करीब 15 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर नई पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया है. सत्ता में होने के बावजूद हम दिल्ली की जनता की सेवा के लिए काम नहीं कर सके, अंदरूनी कलह के कारण हम काम नहीं कर सके.”

वहीं आप से इस्तीफे पर पार्टी पार्षद हिमानी जैन ने कहा, “हमने नई पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाई है. हमने आप से इस्तीफा दे दिया है. पिछले ढ़ाई साल में निगम में कोई काम नहीं हुआ जो होना चाहिए था. हम सत्ता में थे, फिर भी हमने कुछ नहीं किया, हमने नई पार्टी बनाई है क्योंकि हमारी विचारधारा दिल्ली के विकास के लिए काम करना है, हम उस पार्टी का समर्थन करेंगे जो दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी. अब तक 15 पार्षद इस्तीफा दे चुके हैं.”

इन 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

हेमनचंद गोयल
दिनेश भारद्वाज
हिमानी जैन
उषा शर्मा
साहिब कुमार
राखी कुमार
अशोक पांडेय
राजेश कुमार
अनिल राणा
देवेंद्र कुमार
हिमानी जैन

बता दें कि पिछले महीने एमसीडी चुनाव में बीजेपी के राजा इकबाल सिंह मेयर बने थे. उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी मनदीप सिंह को हराया था. इस चुनाव में दिलचस्प बात ये रही कि आम आदमी पार्टी ने इस एमसीडी चुनाव का बहिष्कार किया था. माना जा रहा है कि आप के इस फैसले से पार्टी के कई नेता नाराज थे. वहीं अब आप के कई नेताओं की बगावत खुलकर सामने आ गई है.

- Advertisement -

News of the Day