Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 667

ENTERTAINMENT : दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर, शोएब इब्राहिम घबराए, बेटे रूहान को लेकर हुई टेंशन

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर हो गया है. उनके ट्यूमर की जानकारी शोएब ने व्लॉग में दी है. जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं.

टीवी एक्ट्रेस दीपिक कक्कड़ अब टीवी पर नजर नहीं आती हैं लेकिन वो व्लॉग के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं. दीपिका और शोएब दोनों ही व्लॉगिंग करते हैं और फैंस को अपनी लाइफ के बारे में अपडेट देते रहते हैं. अब शोएब ने दीपिका को लेकर खुलासा किया है जिसके बाद उनके फैंस बहुत परेशान हो गए हैं. उन्होंने दीपिका के लिए दुआ मांगना भी शुरू कर दिया. शोएब ने अपने पोस्ट में खुलासा किया है कि दीपिका को एक गंभीर बीमारी हो गई है. जिसके लिए सर्जरी कराने की नौबत आ गई है.

दीपिका और शोएब सोशल मीडिया के जरिए अपनी पूरी लाइफ के बारे में फैंस को अपडेट देते रहते हैं. उनके घर में क्या चल रहा होता है फैंस को सब पता होता है. फैंस भी उनकी लाइफ में खूब इंटरेस्ट लेते हैं. दीपिका और शोएब दोनों की ही फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ है.

शोएब ने अपने व्लॉग में बताया है कि दीपिका के लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर हो गया है. ये ट्यूमर साइज में काफी बड़ा है. इस दौरान शोएब का चेहरा काफी उतरा हुआ था. शोएब ने कहा- दीपिका ठीक नहीं है, थोड़ा सा उसको पेट में दिक्कत है जो काफी सीरियस है. दरअसल मैं चंडीगढ़ में था और दीपिका मुंबई में ही थी और उनके पेटे में दर्द हुआ. दीपिका को लगा ये नॉर्मल दर्द है मगर जब ये ज्यादा बढ़ गया तो फिर डॉक्टर के पास लेकर गए। कुछ ब्लड टेस्ट हुए. तब आया कि उनके पेट में इंफेक्शन है.

शोएब ने आगे कहा- हमारे डॉक्टर ने हमें बुलाया और कहै कि हमे सीटी स्कैन करना होगा. रिपोर्ट में आया कि दीपिका को ट्यूमर है लिवर के लेफ्ट लोब में. वो भी टेनिस बॉल के साइज का है. ये हम सबके लिए बहुत शॉकिंग हैशोएब ने आगे कहा- हम सब बस इसी बात को लेकर डर रहे थे कि कहीं कैंसर तो नहीं बनेगा. हालांकि अब तक रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं आया है. ये सुकून की बात है. अभी और टेस्ट भी होने हैं.

 

RAJASTHAN : आईबी अधिकारी की हत्या मामले में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 3 लाख में दी थी सुपारी

0

पुलिस ने दावा किया कि मृतक की पत्नी एवं पेशे से सरकारी स्कूल में अध्यापिका अनीता मीणा ने पुलिस कर्मी और प्रेमी प्रवीण राठौर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.राजस्थान के झालावाड़ की एक अदालत ने खुफिया ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी, निलंबित पुलिसकर्मी और अन्य को दोषी करार देते हुए अलग-अलग अवधि की कारावास की सजा सुनाई.

अदालत ने राजस्थान पुलिस के निलंबित कर्मी को आजीवन कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई जबकि पीड़ित की पत्नी और एक अन्य दोषी को 14-14 वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी. अदालत ने एक अन्य आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया.खुफिया ब्यूरो के नयी दिल्ली केंद्र में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के पद पर तैनात चेतन प्रकाश गालव की लाश फरवरी 2018 में झालावाड़ के रलायता स्थित रेलवे स्टेशन पर मिला था.

पुलिस ने शुरू में सीआरपीसी की धारा 174 (आत्महत्या आदि पर पुलिस द्वारा जांच और रिपोर्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया था. हालांकि, अदालत ने अधिकारी के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए अदालत में याचिका दायर की थी और अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच की और इसे हत्या का मामला माना.

पुलिस ने दावा किया कि मृतक की पत्नी एवं पेशे से सरकारी स्कूल में अध्यापिका अनीता मीणा ने पुलिस कर्मी और प्रेमी प्रवीण राठौर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और आरटीओ एजेंट शारुख खान को तीन लाख रुपये में सुपारी दी.

तीनों ने एक निजी मेडिकल नर्स संतोष निर्मल और एक अन्य आरोपी फरहान तथा एक नाबालिग लड़के के साथ मिलकर गालव की हत्या की योजना बनाई. लोक अभियोजक दीपेश भारद्वाज ने बताया कि अदालत ने राठौर (35) और खान को भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत साजिश, अपहरण और हत्या का दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा के साथ एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया.

उन्होंने बताया कि अदालत ने मीणा और निर्मल को षडयंत्र और हत्या का दोषी करार दिया और 14-14 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई. दीपेश भारद्वाज ने बताया कि अदालत ने फरहान को बरी कर दिया गया, जबकि नाबालिग का मुकदमा किशोर न्यायालय में चला. गालव की हत्या के पीछे का रहस्य हत्या के चार महीने बाद खान की गिरफ्तारी के साथ उजागर हुआ. उसने कथित तौर पर दो पड़ोसियों की मदद से गालव को झालावाड़ रेलवे स्टेशन से अगवा किया और उसे मारने के लिए केटामाइन की दोहरी खुराक का इंजेक्शन लगा दिया.

 

NATIONAL : पुणे यूनिवर्सिटी के चाइनीज स्टॉल पर नूडल्स में मिला रबर बैंड, छात्रों ने की कार्रवाई की मांग

0

पुणे यूनिवर्सिटी के फूड कोर्ट में एक चाइनीज स्टॉल से खाना खाते समय छात्रों को भोजन में रबर बैंड मिला. यह घटना हिंदी विभाग के छात्रों के साथ हुई. शिकायत के बाद भी यूनिवर्सिटी प्रशासन और मेस कमेटी के सदस्य चुप हैं. अब यह मामला विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंच गया और जांच जारी है.

पुणे की सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यूनिवर्सिटी के फूड कोर्ट में स्थित Route 93 नाम के चाइनीज स्टॉल पर छात्रों को खाने में रबर बैंड मिला. यह घटना हिंदी विभाग के छात्रों के साथ हुई, जब वो शाम को फ्राइड राइस और नूडल्स खाने गए थे.खाना खाते समय छात्रों को भोजन में रबर बैंड मिला, जिससे वो हैरान और नाराज हो गए. छात्रों ने तुरंत इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय के फूड क्वालिटी कमेटी के सदस्य शिवा बारोले को दी.

शिवा बारोले ने मामले को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि इस लापरवाही की जिम्मेदारी न तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ली और न ही मेस कमेटी के किसी सदस्य ने अब तक कोई जवाब दिया है.उन्होंने बताया कि इस मामले में औपचारिक शिकायत यूनिवर्सिटी प्रशासन को दी गई है. इसके बाद प्रो-वाइस चांसलर ने ‘इंडिया टुडे’ को बताया कि मामले की जांच शुरू हो चुकी है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

छात्रों ने मांग की है कि यूनिवर्सिटी में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.

BIHAR : ‘बिहार में अपनी स्वतंत्र पहचान बनाएगी LJPR’, चिराग पासवान के सांसद के बयान को समझिए

0

चुनावी साल में एलजेपीआर अपने अस्तित्व और अपनी पहचान को और मजबूत और बड़ा करने की रणनीति बना रही है. यानी कि पार्टी कहीं ना कहीं गठबंधन के अंदर ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी चाहती है.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी एलजेपीआर की राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को पटना में हुई. यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए. सबसे अहम बात जो निकल कर सामने आई वो ये है, कि पार्टी अब अपनी स्वतंत्र पहचान बनाना चाहती है. पार्टी के सांसद अरुण भारती के बयान पर गौर करें तो ऐसा लगता है कि पार्टी अब एनडीए में रहकर अपनी ऑडियोलॉजी से समझौता नहीं करना चाहती है. अपनी पार्टी की शर्तों पर चलना चाहती है. हालांकि अरुण भारती ने ये भी साफ कहा है कि वो एनडीए के साथ बने रहेंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अरुण भारती ने कहा कि पार्टी की कार्यकारिणी समिति की बैठक पर एलजेपीआर नेता अरुण भारती ने कहा, “आज की कार्यकारिणी में पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से 10 प्रस्ताव लाए गए थे जिस पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी ने इसे पास किया है. सबसे प्रमुख हमारी पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान जी को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव लाया गया है.” उन्होंने ये भी साफ कहा कि पार्टी एनडीए में रहकर चुनाव लड़ेगी, लेकिन अपनी एक स्वतंत्र पहचान बनाना चाहती है.

समाज के बड़े नेता के तौर पर चिराग की पहचान स्थापित करने के लिए पूरे पार्टी के लोग बिहार में बहुजन भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. उनका साफ कहना है कि पार्टी चाहती है कि चिराग पासवान की बड़ी भूमिका चुनावों के दौरान और उसके बाद भी हो. चिराग पासवान की जो लोकप्रियता है समाज में, उसे नजरअंदाज कर हर बार एक छोटे दायरे में उन्हें समेटने की कोशिश की जाती है, इस ओर भी सांसद ने इशारा किया. इससे पहले चिराग पासवान खुद ही कह चुके हैं कि वो केंद्र की राजनीति में ज्यादा दिन तक नहीं रहेंगे.

यानी कुल मिलाकर चुनावी साल में पार्टी अपने अस्तित्व और अपनी पहचान को और मजबूत और बड़ा करने की रणनीति बना कर कहीं ना कहीं गठबंधन के अंदर ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी चाहती है. ये इशारा पार्टी की ओर से कर दिया गया है. या यूं कहें कि एनडीए के अंदर भी अब प्रेशर पॉलिटिक्स की शुरुआत हो गई है. एलजेपीआर प्रदेश में एक बड़े बहुजन समाज का नेतृत्व करने की अपनी सोच को अमली जामा पहनाने में जुट गई है और बिहार चुनाव इसके लिए बिल्कुल सही और सटीक समय है.

 

NATIONAL : रूड़की में 12 छात्राओं से प्रोफेसर ने की छेड़छाड़, पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी किया गिरफ्तार

0

उत्तराखंड के रूड़की डिग्री कॉलेज में 12 छात्राओं के साथ प्रयोगिक परीक्षा के दौरान सहायक प्रोफेसर ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की, जिसके बाद सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया.

उत्तराखंड के रूड़की में राजकीय डिग्री कॉलेज में 12 छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 55 वर्षीय एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एक पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत में कहा गया है कि, डॉ. अब्दुल अलीम असांरी ने गुरुवार दोपहर को बीएससी की प्रायोगिक परीक्षा के मौखिक परीक्षा के दौरान छात्राओं को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ. यह घटना एक बंद कमरे में हुई.

गंगनहर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी ने बताया कि अंसारी ने कथित तौर पर एक छात्रा की हथेली पर अपना मोबाइल नंबर भी लिख दिया और उससे रात में घर जाकर उन्हें फोन करने को कहा. कमरे से बाहर आने के बाद जब एक पीड़ित ने अपनी आपबीती साझा की तो अन्य छात्राओं ने भी इस बात का खुलासा किया कि प्रोफेसर ने उन्हें भी अनुचित तरीके से छुआ था.

शिकायत के मुताबिक, जब छात्राओं ने इस बात को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया तो अंसारी ने कथित तौर पर उन्हें उनके अंक काटने की धमकी दी. इससे भड़की छात्राओं ने प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया. आरोपी रूड़की के पास भगवानपुर में एक अन्य कॉलेज में पढ़ाता है.

विरोध प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रबंधन ने आक्रोशित छात्राओं को शांत करने के लिए पुलिस को मामले की सूचना दी. प्रभारी निरीक्षक सकलानी ने बताया कि एक पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान अंसारी ने स्वीकार किया कि उसने लड़कियों को छुआ था, लेकिन उसने कहा कि इसके पीछे उसका कोई गलत इरादा नहीं था.

पुलिस के अनुसार, अंसारी इस बात का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका कि उसने एक छात्रा की हथेली पर अपना मोबाइल नंबर क्यों लिखा था. इस बीच, कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि, अंसारी द्वारा बुधवार और गुरुवार को ली गयी दोनों प्रायोगिक परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है.

 

UP: पति ने पार की क्रूरता की हद, पहले पत्नी को पीटा, फिर छत से उल्टा लटकाया

0

बरेली में एक पति की क्रूरता सामने आई है. विवाद होने के बाद आरोपी ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी और जब उससे भी मन नहीं भरा तो उसे छत से उल्टा लटका दिया. महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और उन्होंने महिला को नीचे उतारा. वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और त्वरित कार्रवाई की. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अब उसके पूरे परिवार को ढूंढा जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसे घर की छत से उल्टा लटका दिया. यह घटना मंगलवार रात लगभग 10 बजे की है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना को लेकर एसपी (दक्षिण) अनीष्का वर्मा ने बताया कि पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें मुख्य आरोपी पति नितिन सिंह (40), उसका भाई अमित सिंह, अमित की पत्नी और उनकी मां शामिल हैं. मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है.

शिकायत के अनुसार, आरोपी नितिन सिंह ने पहले अपनी पत्नी डॉली (38) की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे मारने की नीयत से घर की छत से उल्टा लटका दिया. महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे नीचे उतारा.

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला को छत से उल्टा लटका हुआ देखा जा सकता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और त्वरित कार्रवाई की.पुलिस के अनुसार, डॉली की शादी नितिन से 12 साल पहले हुई थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि नितिन और उसके परिजन लंबे समय से डॉली को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. इस मामले में पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. स्थानीय लोगों ने घटना को शर्मनाक और अमानवीय करार दिया है. उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

MUMBAI : नो नेटवर्क, कॉल फेल्ड? मुंबई एक्वा लाइन मेट्रो में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने से यात्री परेशान

0

मुंबई की एक्वा लाइन पर चल रही मेट्रो के भीतर मोबाइल नेटवर्क की समस्या शुरू हो गई है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है. मेट्रो में ‘कॉल फेल्ड’ और ‘नो सर्विस’ जैसे मैसेज आ रहे हैं.

मुंबई मेट्रो की बहुप्रतीक्षित अंडरग्राउंड एक्वा लाइन (लाइन-3) के दूसरे चरण की शुरुआत 9 मई को हुई थी. आरे JVLR से वरली के आचार्य आत्रे चौक तक यह मेट्रो अब यात्रियों के लिए खुल गई है. हालांकि मेट्रो शुरू होने के कुछ ही दिन बाद नेटवर्क समस्या ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है.

मेट्रो रूट पर बुधवार देर रात अचानक मोबाइल नेटवर्क गायब हो गया, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मेट्रो के अंदर अब भी फोन पर ‘नो नेटवर्क’, ‘कॉल फेल्ड’ और ‘नो सर्विस’ जैसे संदेश दिख रहे हैं.

वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल और जियो जैसी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों की सेवाएं अंडरग्राउंड सेक्शन में पूरी तरह बाधित हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यह समस्या हालिया विस्तार के कारण अस्थायी है, जबकि अन्य इसे मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) और टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही खींचतान से जोड़ रहे हैं.

कई यात्रियों ने बताया कि जैसे ही वे अंडरग्राउंड स्टेशनों में प्रवेश करते हैं, मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह बंद हो जाता है और स्टेशन से बाहर निकलने पर ही नेटवर्क लौटता है. इस वजह से डिजिटल टिकटिंग में भी दिक्कतें आ रही हैं. यात्री अब QR कोड का स्क्रीनशॉट लेकर चलने को मजबूर हैं या फिर ऑफलाइन टिकटिंग का सहारा ले रहे हैं. मेट्रो स्टेशनों पर अब नोटिस लगाए गए हैं, जिनमें यात्रियों को पहले ही टिकट लेने की सलाह दी जा रही है.

एक्वा लाइन के अंडरग्राउंड हिस्से में टेलीकॉम नेटवर्क उपलब्ध कराने को लेकर विवाद बना हुआ है. सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) का कहना है कि वोडाफोन, जियो और एयरटेल ने संयुक्त रूप से मुफ्त में इन-बिल्डिंग सॉल्यूशन (IBS) लगाने की पेशकश की थी, लेकिन MMRCL ने उन्हें राइट ऑफ वे (RoW) देने से इनकार कर दिया. MMRCL का कहना है कि वे सार्वजनिक टेंडर के जरिए एक तटस्थ टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर लागू कर रहे हैं, जैसा कि देश के अन्य बड़े मेट्रो और एयरपोर्ट्स में किया गया है.

MMRCL ने जारी एक बयान में कहा कि यात्रियों को भूमिगत स्टेशनों के अंदर मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए, मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने मार्च 2024 में खुले निविदा प्रक्रिया के माध्यम से एक न्यूट्रल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाता की नियुक्ति की थी. चयनित विक्रेता, ACES, के पास न्यूट्रल इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए आवश्यक लाइसेंस हैं और इसने पहले ही 16 चालू मेट्रो लाइन 3 स्टेशनों पर मोबाइल कवरेज की सुविधा के लिए दूरसंचार कंपनियों की आवश्यकताओं के अनुसार उपकरण स्थापित कर दिए थे.

हालांकि, 13 मई 2025 को VI और एयरटेल ने बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक अपनी सेवाएं मेट्रो लाइन 3 के सभी चालू स्टेशनों से बंद कर दीं, जिससे यात्रियों के लिए मोबाइल कनेक्टिविटी पूरी तरह से ठप हो गई. केवल जियो की सेवा SEEPZ स्टेशन पर चालू है, क्योंकि उसने केवल वहीं पर अपना उपकरण स्थापित किया है.

VI वह पहली दूरसंचार कंपनी थी जिसने अक्टूबर 2024 में रिच 1 के चालू होने के साथ ही वहां सक्रिय उपकरण लगाए थे. इसके बाद उन्होंने मई 2025 में शुरू हुए रिच 2A के छह स्टेशनों पर भी सेवाएं शुरू की थीं. एयरटेल ने भी रिच 1 स्टेशनों पर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई थी, लेकिन रिच 2A स्टेशनों पर उसने अब तक उपकरण स्थापित नहीं किए हैं. दूरसंचार कंपनियों द्वारा उठाया गया यह अचानक कदम हजारों दैनिक यात्रियों के लिए भारी असुविधा का कारण बना है और मेट्रो सेवाओं के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न कर रहा है.

 

UP : मालिक के सामने ट्रक ड्राइवर ने खुद को मारे 30 चांटे

0

मुजफ्फरनगर में एक ट्रक मालिक की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में ट्रक ड्राइवर से जबरन 30 बार खुद को थप्पड़ मरवाए गए और एक थप्पड़ मालिक के बाउंसर से भी पड़वाया गया. पुलिस जांच में जुटी है. ट्रक यूनियन और शहीद भगत सिंह सेना ने लीगल कार्रवाई की बात कही है.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ट्रक मालिक द्वारा ट्रक ड्राइवर से जबरन खुद को थप्पड़ मरवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रक मालिक विशु तायल ने ड्राइवर मनोज यादव से न सिर्फ खुद को 30 बार थप्पड़ मरवाए बल्कि एक थप्पड़ अपने बाउंसर से भी मरवाया.

पीड़ित ड्राइवर मनोज यादव कानपुर देहात का रहने वाला है और मुजफ्फरनगर में विशु तायल के ट्रक पर काम करता था. मनोज का आरोप है कि जब उसने नंबर दो का माल लोड करने से इनकार किया और घर जाने की बात कही, तो विशु तायल ने उसे मेरठ-शामली रोड पर एक ऑफिस में बुलाया. वहां सीसीटीवी कैमरा बंद कराकर उससे जबरदस्ती थप्पड़ मरवाए.

इस घटना पर ट्रक यूनियन ऑल ड्राइवर कल्याण संघ भारत के जींद जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह जल्द ही पीड़ित के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे. वहीं शहीद भगत सिंह सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो थाने का घेराव किया जाएगा.

DELHI : ब्रेन डेड घोषित शख्स के परिवार ने किया अंगदान, तीन लोगों को मिला जिंदगी का वरदान

0

दिल्ली के एक अस्पताल में 37 वर्षीय कॉर्पोरेट कर्मचारी को भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उनके अंगों को दान करने का अहम फैसला लिया.

अंगदान को ‘महादान’ कहा गया है. दिल्ली में अपने प्रियजन को खोने के शोक के बीच, एक 37 वर्षीय कॉर्पोरेट कर्मचारी के परिवार ने अपने दुःख को दूसरों के लिए आशा में तब्दील कर दिया. ये सब कुछ ऑर्गन डोनेशन के जरिए संभव हो पाया. 12 मई को जब कर्मचारी को ब्रेन डेड घोषित किया गया, तो उनके परिवार ने उस शख्स के अंग को दान करने का बेहद ही उदार फैसला लिया. ये एक ऐसा अहम निर्णय था, जिसने तीन लोगों के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया.

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक 9 साल के बच्चे के पिता को अचानक ब्रेन हेमरेज और बेहोशी के बाद 1 मई को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आईसीयू मेडिकल टीम के प्रयासों के बावजूद, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. उनकी पत्नी ने अपने परिवार और अस्पताल में काउंसलिंग टीम के समर्थन से उनकी याद में किसी के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाने का फैसला किया.

परिवार की हामी के बाद नेशनल ऑर्गन टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (NOTTO) की ओर से ये सुनिश्चित किया गया कि उनका लीवर और दोनों किडनी उन लोगों को दान किए जाएं, जिन्हें इसकी सख्त जरूरत थी. हालांकि उनके हृदय और फेफड़े का ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सकता था, लेकिन उनके अन्य ऑर्गन जरूरतमंदों के लिए वरदान की तरह थे.

उसके लिवर ने 61 वर्षीय व्यक्ति को जीवन का दूसरा मौका दिया और उनकी किडनी ने 52 वर्षीय शख्स और एक 59 वर्षीय महिला को नया जीवनदान दिया. उनके जीवन को उनके सबसे बुरे समय में एक परिवार के साहस और दया ने हमेशा के लिए बदल दिया. मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत श्रीनिवासन ने कहा, “ऐसे कठिन समय में परिवार का साहस और करुणा वास्तव में प्रेरणादायक है और यह उस बात की याद दिलाता है कि एक जीवन कई लोगों पर कितना प्रभाव डाल सकता है.”

मणिपाल ऑर्गन शेयरिंग एंड ट्रांसप्लांट (MOST) के प्रमुख डॉ. (कर्नल) अवनीश सेठ वीएसएम ने कहा, “ऑर्गन डोनेशन जीवन के अंत में देखभाल का एक अनिवार्य घटक होना चाहिए. वेटिंग लिस्ट के अनुसार अंगों के आवंटन में पारदर्शिता, जैसा कि हमारे देश में NOTTO द्वारा किया जा रहा है, परिवार को सही निर्णय पर पहुंचने के लिए बहुत आत्मविश्वास देता है.”

NATIONAL : चंबल नदी में नहाने गए युवक के सामने आया मगरमच्छ, फिर गहरे पानी में ले गया खींचकर

0

आगरा की चंबल नदी में नहाने गए युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला. 20 वर्षीय युवक चंबल नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया था. स्थानीय लोगों ने युवक की जान बचाकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.

आगरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक नदी में नहाने के लिए गया था और नहाते समय एक मगरमच्छ ने युवक पर हमला कर दिया और युवक को पानी में खींच ले जाने का प्रयास किया. जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है.

दरअसल मामला 13 मई थाना जैतपुर क्षेत्र के कैजरा घाट का है, जहां 20 वर्षीय युवक चंबल नदी में नहाने के लिए गया हुआ था. उसके साथ उसके दोस्त भी चंबल नदी में नहा रहे थे. इसी दौरान करन दोस्तों से दूर चंबल नदी में नहाने के लिए चला गया, जहां एक मगरमच्छ ने करन पर हमला बोल दिया. मगरमच्छ करन को खींचकर गहरे पानी में ले जाने लगा.

बताया जा रहा है कि करन लगभग 5 मिनट तक मगरमच्छ से जूझता रहा और मगरमच्छ करन को लगभग 20 से 30 मीटर तक खींच ले गया, करन और उसके दोस्तों का शोर सुनकर आसपास के अन्य लोग एकत्रित हुए और कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई, तत्परता दिखाई और करन को बचाने के लिए चंबल नदी में चलांग लगा दी, और मगरमच्छ को खदेड़ना शुरू कर दिया, जिसमें लोगों ने मगरमच्छ पर लाठी, डंडों से हमला किया, खुद को घिरता हुआ देखकर मगरमच्छ गहरे पानी में चला गया.

मगरमच्छ के हमले में 20 वर्षीय करन गंभीर रूप से घायल हो गया. करन को इलाज के लिए सीएचसी बाह लाया गया, जहां करन को प्राथमिक उपचार दिया गया है. हालात को गंभीर देखते हुए करन को हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया गया, जहां करन का इलाज जारी है.

अब इस पूरे मामले को लेकर मगरमच्छ के हमले से घायल हुए करन ने अस्पताल में बताया है कि वह मगरमच्छ के हमले से काफी डर गया था. मगरमच्छ ने करन का एक हाथ पकड़ लिया, और दूसरे हाथ से करन ने मगरमच्छ का मुंह पकड़ लिया. आसपास के लोगों ने व दोस्तों ने उसे मगरमच्छ के हमले से बचाया है. अब करन का आगरा अस्पताल में इलाज जारी है, जहां करन की हालत स्थिर बनी हुई है.

- Advertisement -