Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 668

UP : उन्नाव में CBI की टीम ने फर्जी सिम डीलरों का किया खुलासा, 300 से ज्यादा सिम कराईं ब्लॉक

0

उन्नाव में फर्जी नाम-पते से सिम कार्ड लेकर साइबर फ्रॉड को लेकर सीबीआई ने साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. इसमें 39 मोबाइल कार्ड डीलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में फर्जी नाम-पते से सिम कार्ड लेकर साइबर फ्रॉड को लेकर सीबीआई ने साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. आपको बता दें की सीबीआई ने 39 मोबाइल कार्ड डीलरों (पॉइंट ऑफ सेल) पर FIR दर्ज की है. आपको बता दें की 39 सिम कार्ड डीलर में 9 यूपी के हैं. जिसमें उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के भगवंत नगर क्षेत्र के अमित टेलीकॉम का आशीष शामिल है.

बताया जा रहा है कि ग्राहक को केवाईसी फेल होने का झांसा देकर दोबारा केवाईसी के नाम पर दूसरा सिम एक्टिवेट करते थे. एसपी दीपक भूकर ने बताया कि इसके साथ-साथ जो विभिन्न IMEI और सिम्स जो रिपोर्ट्स हुए हैं. हमने लगभग 450 IMEI ब्लॉक करवाए और 350 सिम जो सर्विस प्रोवाइडर हैं, उनकी मदद से ब्लॉक करवाया है. ताकि वो आगे किसी साइबर क्राइम में यूज न हो .

आपको बता दें की उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवंतनगर गढेवा स्थित “अमित टेलीकॉम” नामक मोबाइल टेलीकॉम दुकान पर फर्जी सिम कार्ड बेचने का गंभीर आरोप लगा है. जिसको लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए EO द्वितीय थाने में एक विस्तृत एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें कुल 39 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

वहीं उन्नाव एसपी दीपक भूकर भी साइबर फ्रॉड को लेकर अलर्ट हैं. एसपी दीपक भूकर ने पहले से ही एक टीम को लगाया हुआ है, जो साइबर फ्रॉड में शामिल नंबर पर कार्रवाई कर रही है. वहीं आपको बता दें की सीबीआई की एफआईआर में उन्नाव के आशीष नामक दुकानदार की भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है. बताया जा रहा है कि बीते दिनों सीबीआई की टीम ने भगवंतनगर गढेवा स्थित अमित टेलीकॉम की दुकान पर छापेमारी की थी. सूत्रों की मानें तो सीबीआई की जांच के दौरान टीम को ऐसे कई दस्तावेज और साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिससे माना जा रहा है की फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर सिम कार्ड जारी किए गए थे और उन्हें अवैध रूप से सक्रिय किया गया था.

वहीं सीबीआई का आरोप है कि इन सिम का उपयोग डिजिटल अरेस्ट, जासूसी, साइबर सिम कार्डों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया गया. वहीं आपको बता दें की CBI द्वारा दर्ज की गई FIR में आशीष को नामजद किया गया है. आरोप है कि दुकानदार ने असली दस्तावेजों की बजाय नकली या संशोधित पहचान पत्रों के आधार पर सिम कार्ड जारी किए. CBI का आरोप है कि यह कार्य जानबूझकर और एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर किया गया है.

वहीं CBI की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य मोबाइल टेलीकॉम दुकानदारों में हड़कंप मच गया है. एसपी उन्नाव दीपक भूकर ने बताया की उन्नाव पुलिस में जो साइबर क्राइम थाना है, साइबर हेड क्वार्टर या हमारे साइबर क्राइम पोर्टल पर जो शिकायतें होती है, उसके माध्यम से उन्नाव जनपद में हमने 700 पीओएस एजेंट 4500 सिम आइडेंटिफाई किए हैं. जो विभिन्न साइबर क्राइम अपराधों में यूज हुए हैं, या उन नंबरों की रिपोर्टिंग हुई है. हम सभी थाना क्षेत्रों से सत्यापन करा रहे है. ऐसे जितने भी एजेंट होंगे, जिन्होंने फर्जी सिम यहां बेचें होंगे, या किसी को दिए होंगे, उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे.

एसपी दीपक भूकर ने बताया की हमने करीब 170 म्यूल अकाउंट भी आइडेंटिफाई किए हैं, जो साइबर क्राइम के विभिन्न पोर्टल है, उन पर वो रिपोर्ट्स हुए हैं. उनका सत्यापन भी उन्नाव पुलिस के द्वारा किया जा रहा है और उसमें भी हम आगे की विधिक कार्यवाही करेंगे.

 

UP : नर्सरी के छात्र की मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया हैरान, पुलिस ने दर्ज की FIR

0

कान्वेंट स्कूल में नर्सरी कक्षा के 4 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी मचा दी. पुलिस ने स्कूल की दो शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पश्चिम में गुरुवार को एक कान्वेंट स्कूल में नर्सरी कक्षा के 4 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी मचा दी. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने स्कूल की दो शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डीसीपी यमुनानगर जोन विवेक चंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर तीन चोटें मिली हैं, जिनमें से एक चोट यौन उत्पीड़न की आशंका को बल देती है. पुलिस स्कूल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर रही है.

घटना गुरुवार सुबह की है, जब बच्चा स्कूल गया था. सुबह 9 बजे स्कूल स्टाफ ने परिजनों को बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना दी. स्कूल स्टाफ ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया. वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. परिजनों की सहमति से शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें बच्चे की भौंह के ऊपर कट, जीभ पर दांत से कटने का निशान और प्राइवेट पार्ट पर संदिग्ध चोटें पाई गईं.

डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर में शिक्षिकाओं पर मारपीट का आरोप लगाया गया है, लेकिन यौन उत्पीड़न का जिक्र नहीं है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यौन उत्पीड़न की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. पुलिस ने दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं. पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच पूरी होने पर स्पष्ट तथ्य सामने आने की बात कही है.

 

BIHAR : बिहार में शुरू हुई पिंक बस सेवा, सीएम नीतीश ने दिखाई हर झंडी, महिलाओं की सुरक्षा के खास इंतजाम

0

बिहार में पहली बार महिलाओं के लिए स्पेशल पिंक बस सेवा शुरू हो गई जिसमें सिर्फ महिलाएं ही यात्रा करेंगी. सीएम नीतीश कुमार ने राज्य परिवहन निगम की 20 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 2024-25 के बजट में राज्य सरकार ने चार प्रमुख शहरों पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर में केवल महिलाओं के लिए पिंक बसें शुरू करने की घोषणा की थी.

बिहार सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए पिंक बस सेवा की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य परिवहन निगम की 20 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये बसें विशेष रूप से महिलाओं के लिए चलाई जाएंगी ताकि उन्हें सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने न केवल पिंक बसों का निरीक्षण किया, बल्कि उनमें दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली.

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘यह राज्य सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है. इन 20 पिंक बसों के शुरू होने से महिलाओं की यात्रा पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी. इसके अलावा, 166 डीलक्स बसें भी विभिन्न जिलों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रवाना की गई हैं.’

वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में सरकार ने चार प्रमुख शहरों पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर में केवल महिलाओं के लिए पिंक बसें शुरू करने की योजना की घोषणा की थी. परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘शुरुआत में 20 सीएनजी पिंक बसें केवल पटना में संचालित होंगी. दूसरे चरण में इनकी सेवाएं अन्य जिलों तक विस्तारित की जाएंगी. ये बसें सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक चलेंगी और इनमें महिला कंडक्टर नियुक्त की गई हैं.’

पिंक बसों की यह योजना न केवल महिलाओं की सुविधा को बढ़ावा देगी, बल्कि उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ आने-जाने का अवसर भी प्रदान करेगी. मुख्यमंत्री की इस पहल की आमजन और महिला संगठनों ने भी सराहना की है.

 

NATIONAL : ‘वो बड़े नेता हैं, माफी…’, रामगोपाल यादव के बयान पर बोलीं मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव

0

बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के मामले पर कहा हमारी पार्टी उन पर कार्रवाई कर रही है, हम किसी को बचाते नहीं है.

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने एक कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में जातिसूचक टिप्पणी की. इस मामले को लेकर बीजेपी नेता सपा सांसद को लगातार घेरे हुए हैं, इसी बीच अब बीजेपी नेता और मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव की भी इस मामले पर प्रतिक्रिया आई है. अपर्णा यादव ने रामगोपाल यादव से माफी मांगने के लिए कहा है.

बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सपा सांसद राम गोपाल यादव के बयान पर विवाद के बाद कहा कि देश की बेटी जो शौर्य की प्रतीक है उसको लेकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है. वहीं सपा नेता राम गोपाल यादव की सफाई पर उन्होंने कहा ये और भी ज्यादा हास्यास्पद है कि वो बड़े नेता हैं, उनको माफी मांग लेनी चाहिए.

इसके साथ ही अपर्णा यादव ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के मामले पर कहा हमारी पार्टी उन पर कार्रवाई कर रही है. हम किसी को बचाते नहीं है लेकिन इंडिया गठबंधन के नेता भी अपने नेताओं पर कार्रवाई करें और उनके बयान देखें क्या बोल रहे हैं.

वहीं जब सपा सांसद के इस बयान को लेकर हंगामा हुआ तो उन्होंने इस मामले पर सफाई भी दी. सपा सांसद राम गोपाल यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“उत्तर भारत के कुछ राज्यों में विशेषकर उत्तर प्रदेश में जहां धर्म, जाति और वर्ग देखकर लोगों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हों, जाति धर्म के आधार पर एनकाउंटर किये जा रहे हों, जाति धर्म के आधार पर गैंगस्टर लगा कर संपत्ति जब्त की जा रही हो, जाति धर्म और वर्ग देखकर महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहे हों, जाति धर्म और वर्ग देख कर कर्मचारियों और अधिकारियों की पोस्टिंग्स की जातीं हो ऐसी विकृत मानसिकता (Corrupt Mentality के लोगों के वारे में कल मैंने एक कार्यक्रम में कहा था कि कर्नल सोफिया का धर्म नाम से पहचान लिए इसलिए गाली दी गईं, विदेश सचिव मिस्त्री को गाली दीं गई.”

उन्होंने आगे लिखा-“अगर इन गालीवाजों को ये पता चल जाता की व्योमिका सिंह जाटव हैं और एयर मार्शल अवधेश भारती यादव हैं तो ये इन अफसरों को भी गालियां देने से बाज नहीं आते. मुझे आश्चर्य इस बात का है कि जिस मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों पर अकल्पनीय अत्याचार हो रहे हों उन्होंने मेरा पूरा बयान बगैर सुने ही ट्वीट कर दिया. जिन मीडिया चैनलों ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी पर कब्जा कर लिया था, उनसे मुझे कोई शिकायत नहीं क्योंकि उन पर सत्ता पक्ष के अलावा किसी को विश्वास नहीं.”

MUMBAI : चोरी का शक और दोस्त के सामने शख्स की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी की तलाश जारी

0

हसन शेख अपने दोस्त व्यंका के साथ शराब पीने के लिए गया था. इसी दौरान असलम अंसारी वहां पहुंचा और दोनों पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया.

मुंबई के माहिम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चोरी के शक में 40 वर्षीय हसन शेख की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

मृतक की पहचान हसन शेख के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त व्यंका के साथ शराब पीने के लिए गया था. पुलिस के मुताबिक, उसी दौरान आरोपी असलम अंसारी वहां पहुंचा और दोनों पर चोरी करने के आरोप लगाए. इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हुई. इसी दौरान अंसारी ने हसन को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. हमले में हसन गंभीर रूप से घायल हो गया.

मारपीट में गंभीर रूप से घायल हसन को तत्काल भाभा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है.पुलिस के अनुसार, मारपीट की घटना 14 मई की रात करीब 11:50 बजे हुई. वहीं डॉक्टरों ने 15 मई की रात करीब 1:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया.

फिलहाल माहिम पुलिस पूरे घटनाक्रम की तहकीकात कर रही है और आरोपी के अपराध के पीछे की वजह जानने में जुटी है. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में अलग अलग टीमें गठित की गई हैं, जिसमें से एक टीम CCTV फुटेज की जांच कर रही है तो दूसरी टीम टेक्निकल एनालिसिस कर रही है.

एक अधिकारी ने बताया कि हम ह्यूमन इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल कर रहे हैं और आरोपी की तलाश कर रहे हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

ENTERTAINMET : हुमा कुरैशी ने कैसे ब्रेक किया स्टीरियोटाइप? मिली ‘यंग गर्ल’ का किरदार निभाने की सलाह

हुमा ने एक इंटरेस्टिंग स्टोरी भी सुनाई. वो बोलीं कि महारानी के सक्सेस के बाद मैंने तरला दलाल फिल्म की थी, जिसके लिए मुझे खूब तारीफें मिली थी. उसके कास्टिंग डायरेक्टर्स ने मुझे कॉल किया हाल ही में और कहा कि तुम इतनी अच्छी और सुंदर महिला हो, क्यों तुम ऐसे उम्रदराज महिलाओं के किरदार निभा रही हो. बहुत से और मेकर्स हैं जो तुम्हारे साथ काम करना चाहते हैं, क्यों तुम उनसे बात क्यों नहीं करती.

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी स्टीरियोटाइप्स को ब्रेक करने के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस दुबई में हुए इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल हुईं जहां उन्होंने स्टीरियोटाइप होने से लेकर बिजनेसवुमन बनने और महारानी सीरीज को लेकर बातचीत की. हुमा ने बताया कि उनका फिल्मी सफर आसान नहीं रहा है. कई बार ब्यूटी स्टैंडर्ड्स और निभाए गए किरदार को वो खुद को खोया हुआ महसूस कर चुकी हैं.

हुमा ने कहा- मेरा जिद्दी होना ही इसकी वजह है शायद. जब भी कोई मुझे कहता है कि तुम ये नहीं कर पाओगी, तुम ये नहीं कर सकती, तुम्हें ये नहीं करना चाहिए, तो मैं पूछती हूं कि क्यों नहीं. कभी भी कोई मुझे किसी ढांचे में ढालने की कोशिश करता है तो मैं कहती हूं क्यों? हो सकता है लोगों को लगता हो कि ये किरदार ये नहीं निभा सकती. तभी मुझे और हिम्मत मिलती है कि मैं आगे और कुछ कर गुजरूं. मेरे फैसले उसी पर निर्भर करते हैं.

हंसते हुए हुमा ने पहले तो कहा कि हो सकता है वो मेरे टैलेंट को देखकर हैरान हो जाते हों और किसी चीज पर ज्यादा ध्यान नहीं जाता. लेकिन मेरी जर्नी आसान नहीं रही है. लेकिन तरीका यही है कि अपने आप से सच कहो. मैंने ये बहुत जल्दी रियलाइज कर लिया था कि अगर मैं किसी और ब्यूटी स्टैंडर्ड के आइडिया में फिट होने की कोशिश करूंगी तो फेल हो जाऊंगी. अगर मैं मछली हूं तो मैं पेड़ नहीं चढ़ सकती. लेकिन मैं बहुत अच्छा स्विम करके दिखाऊंगी. तो एक आर्टिस्ट होने के नाते मेरी अलग पहचान है. अब अगर मैं किसी और के पोस्टर्स देखकर ये सोचूं कि अरे मैं वैसा नहीं कर सकती, मैं वैसी नहीं दिखती या बात करती तो इसका कोई मतलब नहीं है. तो मैं किसी और के आइडियाज को क्यों अपनाऊं.

जैसा कि मैंने कहा कि ये सफर आसान नहीं रहा है. मैं कन्फ्यूज्ड रही हूं, कभी खो भी गई हूं. मैंने अपने हिस्से की गलतियां की हैं. मैंने भी कई लोगों की ओर देखकर ये कहा है कि देखों इन्हें कितने मौके मिल रहे हैं. तो मैं भी अगर उनकी तरह वैसा फिगर कर लूं. वैसा चेहरा बना लूं, वैसे बात करने लगूं तो मुझे भी वो मौके मिल जाएंगे. लेकिन फिर मैं खुद को खो दूंगी. तो जबसे मैंने खुद के जिद्दीपने की आवाज को सुनना शुरू किया है- कि नहीं मुझे ये ऐसे ही करना है, तबसे सब कुछ ठीक रहा है.

हुमा ने कहा- यहां ना हमेशा से एक ऑप्शन को तैयार रखा जाता है. वो गेटकीपिंग किसी एक इंसान या एजेंसी या प्रोड्यूसर से नहीं आता है. वो एक डायरेक्टर की सोच से आता है. कौन उस किरदार को डिजर्व करता है, कौन इसे रिप्रेजेंट कर सकता है. कौन उस स्पॉटलाइट को कैप्चर कर सकता है. अगर आज मैं बात करूं अपने बिजनेस के ग्रो करने की तो आज भी मुझे बहुत सारे रूम्स का एक्सेस नहीं मिला है. बहुत सारे पार्ट हैं जो मैं कर सकती हूं लेकिन मुझे अप्रोच नहीं किया गया. तो मैं क्या करूं- रोऊं घर पर बैठ कर कि हाय मुझे मौका नहीं मिल रहा है. नहीं, मैं बाहर निकलूंगी और वो कहानी कहूंगी जो मैं कहना चाहती हूं. मैं अपने तरीके से चूज करूंगी मुझे जिन फिल्म मेकर्स के साथ काम करना है

इसी के साथ हुमा ने एक इंटरेस्टिंग स्टोरी भी सुनाई. वो बोलीं कि महारानी के सक्सेस के बाद मैं तरला दलाल फिल्म की थी, जिसके लिए मुझे खूब तारीफें मिली थी. उसके कास्टिंग डायरेक्टर्स ने मुझे कॉल किया हाल ही में और कहा कि तुम इतनी अच्छी और सुंदर महिला हो, क्यों तुम ऐसे उम्रदराज महिलाओं के किरदार निभा रही हो. बहुत से और मेकर्स हैं जो तुम्हारे साथ काम करना चाहते हैं, क्यों तुम उनसे बात क्यों नहीं करती. क्यों तुम यंग लड़कियों के रोल नहीं निभाती. तब मैं सोच में पड़ गई कि क्यों यंग पार्ट निभाना ही हीरोइन से उम्मीद की जाती है. मुझे हालांकि इससे कोई दिक्कत नहीं है, मैंने ऐसे रोल किए भी हैं जहां लड़किया पेड़ों के इर्द-गिर्द नाचती हैं, छोटे स्कर्ट पहनकर, लेकिन अगर मुझे अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो मैं करूंगी. लेकिन सिर्फ इसलिए कर लूं क्योंकि मुझे उम्रदराज महिला का किरदार निभाने में डर लगता है?

दरअसल दिक्कत क्या है कि या तो मैं मल्टीपल कॉस्मेटिक सर्जरी कराके घर पर बैठ सकती हूं, और इंतजार कर सकती हूं कि उन कुछ फिल्म मेकर्स के कॉल करने का, या फिर मैं जा सकती हूं उन फिल्म मेकर्स के पास जो उस तरह की स्क्रिप्ट लिखते हैं और वो मेरे साथ काम करना चाहते हैं. यही बहुत बड़ा शिफ्ट है जब आप अपनी लाइफ को कंट्रोल करना सीख जाते हो.

हुमा बोलीं- बिल्कुल हां, 100 परसेंट, मैं भारत के उन पहले एक्टर्स में से हूं जिन्होंने ओटीटी को हां किया था. मैंने पहला फीमेल लीड शो किया था जिसका नाम था- लैला. इसके बाद महारानी. ये शायद अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है, ओटीटी पर. लेकिन मुझे लगता है अब हम ओटीटी 2.0 एरा में जा चुके हैं, जहां हमें सोचना होगा कि हम क्या कहानी पेश कर रहे हैं. किस तरह की कहानी हम लोगों को दिखाना चाहते हैं. क्योंकि जैसा कि मैंने कहा था कि हर जगह गेटकीपर्स होते हैं. तो हमें सोचना होगा कि चेंज कहा से आता है. कई लोगों को मौका नहीं मिल पाता है. जैसे जयदीप अहलावत को देख लीजिए वो कितने जबरदस्त एक्टर हैं. उनका पाताल लोक सीरीज कितना हिट था. प्रतीक गांधी हैं, शेफाली शाह हैं, रवीना टंडन, इन्हें ओटीटी ने जैसे नई जिंदगी दी है. ओटीटी में जो मौके हैं वो कहीं और नहीं हैं.

सक्सेस रेट्स तो हर जगह ही देखने पड़ते हैं. और ओटीटी तो बहुत डाटा पर काम करता है. बहुत सारे फीमेल लीड शोज और सीरीज अच्छा काम करते हैं. लेकिन मैं आपको एक काम की बात बताती हूं. मैंने महारानी सीरीज की, वो सबसे मोस्ट लव्ड शो है लेकिन क्या मुझे मेरे मेल काउंटर पार्ट्स के जितनी सैलरी मिली, ओटीटी पर? नहीं. सच्चाई इससे कहीं परे हैं. ये वो चीज है जिसपर अभी भी काम होना बाकि है. इस पर बात की जानी चाहिए. यही सच्चाई है. मैं उस शो लीड हूं मुझे अच्छा पे पैकेज मिला लेकिन मैं अगर किसी और शो से उसे कम्पेयर करूं तो मेरा महनताना कम है. अगर मेरी जगह कोई मेल एक्टर होता तो उसका पैकेज अलग होता. कभी मैं सुनती हूं कि उस प्रोजेक्ट के लिए उसे 45 करोड़ मिले तो मैं सोचती हूं कि भई क्यों? इसे बदलने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा, ये किसी एक के कहने से नहीं होगा.

हुमा बोलीं- मैं राजनीति से बहुत-बहुत दूर हूं. ये बहुत अजीब वजह है कि लोग सोचते हैं कि मैंने रानी भारती का कैरेक्टर निभाया है तो मुझे राजनीति की भी बहुत अच्छी समझ होगी, मैं सारी रणनीति जानती होंगी. लेकिन नहीं मैं इससे बहुत दूर हूं. मैं किसी भी आराम कुर्सी की तरह हूं. बाकी लोगों जैसे. मेरे हिसाब से रानी भारती की स्टोरी बहुत अंडर डॉग रही है. वो उन परेशानियों में ही जन्मी है. जिस तरह से वो बात करती है, वो किसी प्रॉब्लम में फंसी है, कुछ नहीं समझ आ रहा है तो पूछन में झिझकती नहीं है.

मैं कोई भी कैरेक्टर प्ले करती हूं तो मजे से करती हूं. मुझे खुद को रिपीट करना पसंद नहीं है. मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे बहुत डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स के साथ काम करने का मिला. हां मैंने बहुत ज्यादा डांस पार्ट नहीं निभाए हैं. अब कोशिश करूंगी. मैं बहुत अच्छी डांसर हूं. मैं कोई भी किरदार निभाने के लिए तैयार हूं. मैं गंगुबाई में कव्वाली करके भी खुश थी. मॉनिका ओ माय डार्लिंग जो फिल्म थी, मैंने डायरेक्टर से कहा था कि इस किरदार को कोई भी निभा सकता था, लेकिन जैसे मैंने निभाया था वैसा सिर्फ मैं ही कर सकती थी. एक आर्टिस्ट होने के नाते अपना छाप छोड़ना ही मेन काम है. मैं क्रिस्टोफर नोलन के साथ काम करना पसंद करूंगी.

हुमा ने बताया कि मैं भारत के जुड़ी हूं. मैं हॉलीवुड और बॉलीवुड में नहीं मानती मुझे अच्छे स्क्रिप्ट्स से मतलब है. मेरी प्रोडक्शन कंपनी भी एक साई-फाई फिल्म पर काम कर रही है. हुमा अब एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं. वो अपने भाई साकिब के साथ मिलकर इसमें काम करती हैं. हुमा ने कहा कि वो पहले मुंबई आई साकिब छोटा भाई होने के नाते पीछे-पीछे आ गया. हालांकि फिर उन्होंने कहा कि पहले सही में मैंने डिसाइड किया था कि एक्टिंग करनी है, मैंने थियेटर भी किया. वो कॉलेज में था. लेकिन उसे अच्छा ब्रेक मिला, उसने YRF की मुझसे फ्रैंडशिप करोगी.

हुमा ने बताया कि वो कोविड के दौरान जेबा बुक लिख चुकी हैं क्योंकि उनके फ्रेंड्स शादी कर रहे थे. तो उनकी बुक उनका बेबी है. हुमा के इसी के साथ होटल के बिजनेस में भी शामिल हैं. वो ब्यूटी ब्रांड से भी जुड़ी हैं इसी के साथ वो साड़ी ब्रांड भी शुरू करने वाली हैं.

इसी के साथ हुमा ने रैपिड फायर के दौरान बताया कि वो गैंग्स ऑफ वासेपुर का मोहसिना कैरेक्टर वापस से प्ले करना चाहेंगी. क्योंकि तब वो बहुत नई और मासूम थीं. इसी के साथ वो बोलीं कि मैं मीना कुमारी की बायोपिक करना जरूर चाहूंगी. हुमा ने कहा कि वो टाइटैनिक फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं. ये कहते हुए उन्होंने हिंट दिया कि वो हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं.

NATIONAL : CM धामी की कैबिनेट में बड़े पोल्ट्री फार्म को मिली मंजूरी, 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी हुई चर्चा

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और उन्हें मंजूरी दी गई. बैठक की शुरुआत में कैबिनेट ने म्यांमार में फंसी महिलाओं की सकुशल वापसी को लेकर चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को बधाई दी. बैठक में ऊर्जा विभाग को लेकर मेकेंजी कंपनी की रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें विभाग को हो रहे नुकसान की समीक्षा की गई. इसके साथ ही सीएम राहत कोष की राशि उन बैंकों में रखने का निर्णय हुआ, जहां उच्चतम ब्याज दर मिलेगी.

कैबिनेट बैठक में पशुपालन विभाग के तहत बड़े पोल्ट्री फार्म्स की स्थापना को मंजूरी दी गई. पहाड़ी क्षेत्रों में 40 प्रतिशत और मैदानी जिलों में 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी. वहीं, सड़कों पर घूम रहे 16 हजार से अधिक गौवंश को गौशालाओं में रखने के लिए सरकार ने अहम निर्णय लिया है. अब डीएम स्तर पर गौशाला निर्माण के प्रस्ताव मंजूर होंगे. प्राइवेट एनजीओ द्वारा निर्माण पर 60 प्रतिशत सब्सिडी सरकार देगी. जबकि शेष 40 प्रतिशत एनजीओ वहन करेंगे.

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत किशोर न्याय नीति कॉर्पस फंड के उपयोग के लिए नियमावली तैयार की गई. साथ ही स्ट्रीट चिल्ड्रन (सड़क पर रहने वाले बच्चों) के लिए विशेष नीति को मंजूरी दी गई.

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को भी कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी. इस योजना में प्रति लाभार्थी महिला को 2 लाख रुपये तक सहायता मिलेगी, जिसमें डेढ़ लाख रुपये की सब्सिडी होगी. योजना के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है और प्रतिवर्ष 2,000 महिलाएं इससे लाभान्वित होंगी.

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और सूक्ष्म स्वरोजगार योजना को एकीकृत करते हुए एक नई समेकित योजना तैयार की गई है, जिससे स्वरोजगार योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा. टिहरी जिले के नरेंद्र नगर क्षेत्र में तपोवन-कुंजापुरी रोपवे परियोजना को लेकर पर्यटन विभाग टेक्निकल पार्टनर नियुक्त करेगा. परियोजना के निर्माण और संचालन के लिए एक विशेष प्रयोजन संस्था (SPV) बनाई जाएगी.

गृह विभाग ने फायर सर्विस संबंधी मामलों में बदलाव करते हुए अब 12 मीटर से कम ऊंचाई की इमारतों को भी क्षेत्र के हिसाब से सुरक्षा मानकों में वर्गीकृत किया है. साथ ही प्रदेश में वर्चुअल जमीन रजिस्ट्रेशन को लेकर भी नीति तैयार की गई है.

बाहरी राज्य से आने वाले वाहनों से वसूला जाएगा ग्रीन सेस
कैबिनेट ने नई और पुरानी पेंशन योजनाओं के अंतर्गत पदों की अधिसूचना को लेकर निर्णय लिया है. अब भर्ती के लिए विज्ञापन की तिथि ही मान्य होगी. राज्य में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस वसूला जाएगा, जिसे फास्टैग के जरिए संग्रहित किया जाएगा. वित्त विभाग के संयुक्त आयुक्त की सेवा नियमावली को मंजूरी.

सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के समन्वयक को विभागाध्यक्ष बनाया गया. स्वजल कार्यक्रम की तर्ज पर कर्मचारियों के पदों की निरंतरता 2021 से 2026 तक दी गई. धर्मस्व और तीर्थाटन विकास परिषद के गठन को कैबिनेट की मंजूरी. राज्य सरकार द्वारा लिए गए ये फैसले सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास की दिशा में एक ठोस कदम माने जा रहे हैं.

 

ENTERTAINMENT : काला हिरण शिकार मामले में 26 जुलाई को सलमान खान समेत सभी सितारों की होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

जोधपुर बहुचर्चित कांकाणी काला हिरण शिकार केस एक बार फिर सुर्खियों में आया है. राजस्थान हाईकोर्ट में आज इस शिकार केस पर सरकार व विश्नोई समाज और सलमान खान अपीलों पर सुनवाई हुई. बिश्नोई समाज के अधिवक्ता महिपाल बिश्नोई ने बताया कि हाई कोर्ट जस्टिस मनोज गर्ग की कोर्ट में आज इस केस की सुनवाई हुई सभी अपीलों को संयुक्त सूची बध कर बहस के लिए 26 जुलाई को रखी गई है.

कांकाणी काला हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान को सीजन कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी. वही फिल्म अभिनेता सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली बेन्द्र व दुष्यंत सिंह को बरी किया गया था. जिसके बाद सरकार की ओर से इस मामले में अपील करने की समय सीमा के भीतर अपील नहीं की गई थी.

सरकार की ओर से फिल्म अभिनेता सैफ अली खान नीलम तब्बू सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह को बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट में लीव टू अपील पेश की गई. जिस पर आज हाईकोर्ट जस्टिस मनोज गर्ग की कोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस मनोज गर्ग की कोर्ट ने सरकार की ओर से पेश की गई लीव टू अपील को सलमान खान से जुड़े अन्य मामलों के साथ सूचीबद्ध करने का आदेश सुनाया है. अब इस मामले में आगामी 26 जुलाई को सलमान खान से जुड़े मामलों के साथ सुनवाई होगी.

सलमान खान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने हिरण शिकार मामले से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई को निचली अदालत से हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने की अपील की थी. कड़ी काला ही शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी वह अभी जमानत पर है.

दरअसल किसी भी मामले में अपील पेश करने की समय सीमा बीत जाने के बाद “लीव टू अपील” यानी “अपील करने की इजाजत” पेश की जाती है. यह एक कानूनी प्रक्रिया है जिसमें किसी व्यक्ति को किसी निर्णय या आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए अनुमति मांगने की आवश्यकता होती है, खासकर जब वह अपील की सामान्य समय सीमा समाप्त हो गई हो या अन्य कानूनी बाधाओं के कारण अपील करने में असमर्थ हो.

NATIONAL : यूट्यूब से पैसा कमाने की चाहत में 6 युवक पहुंच गए जेल, नकली वर्दी और प्लास्टिक के हथियार जब्त

0

मोतिहारी पुलिस ने नकली वर्दी में वीडियो शूट करने आए छह युवकों को धर दबोचा. पूछताछ में उन्होंने बताया कि यूट्यूब से पैसा कमाने के लिए नकली पुलिस बनकर वीडियो बनाने की तैयारी थी.

पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर घूमते हुए छह युवक पकड़ लिए गए. पकड़े गए आरोपी यूट्यूब के लिए वीडियो शूट करने आए थे. पूछताछ में उन्होंने बताया कि शूटिंग के बाद वीडियो अपलोड कर यूट्यूब से पैसा कमाने की चाहत थी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार (15 मई, 2025) को सूचना मिली थी कि सरसौला स्कूल के पास अज्ञात युवक पुलिस की वर्दी में देखे गए हैं. सूचना का सत्यापन कराने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई.

छापेमारी के दौरान अंदल कुमार, अमन कुमार, सुमन कुमार, संजय कुमार, मोहम्मद अफरोज और अमरनाथ कुमार गिरफ्त में आ गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से दो प्लास्टिक की AK47, एक लकड़ी की बंदूक, पुलिस की टोपी, सिंघम नाम का नेम प्लेट और एक कैमरा भी बरामद किया गया. कैमरे से सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए वीडियो शूट करने की फिराक में आरोपी थे.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मोतिहारी सेंट्रल जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है. वहीं, पता लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी युवकों तक कैसे आई.? सभी तथ्यों को जांच के दायरे में रखा गया है. पुलिस की वर्दी और प्लास्टिक के हथियार से वीडियो बनाना गैरकानूनी है.

लखौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक दर्ज करते हुए शुक्रवार (16 मई, 2925) को सभी गिरफ्तार युवकों को मोतिहारी सेंट्रल जेल भेज दिया जाएगा. दरअसल, सोशल मीडिया के दौर में रील्स बनाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है. सनक की चपेट में तेजी से युवा आ रहे हैं. रील बनाने के लिए कायदे कानून की भी परवाह नहीं की जा रही है. यूट्यूब से पैसा कमाने के विकल्प ने युवाओं को और भी सनकी बना दिया है.

 

NATIONAL : उधमपुर में कराई गई 14 साल की बच्ची की शादी, जिला टास्क फोर्स ने पहुंचकर किया रेस्क्यू

0

उधमपुर जिले में पुलिस और जिला टास्क फोर्स ने बाल विवाह के लिए मजबूर की गई 14 साल की लड़की को बचाया. उन्होंने बताया कि बाल हेल्पलाइन पर मिली सूचना के बाद उधमपुर जिले के पट्टनगढ़ लट्टी में ये रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पुलिस और जिला टास्क फोर्स ने गुरुवार को बाल विवाह के लिए मजबूर की गई 14 साल की लड़की को बचाया. उन्होंने बताया कि बाल हेल्पलाइन पर मिली सूचना के बाद उधमपुर जिले के पट्टनगढ़ लट्टी में ये रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी है.

मामला सामने आने पर बाल कल्याण समिति की सिफारिश पर कार्रवाई करते हुए, लड़की को ‘देखभाल और संरक्षण की जरूरत वाली बच्ची’ घोषित किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि लड़की को उसकी सुरक्षा और भलाई के लिए बाल देखभाल गृह में शिफ्ट कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि अवैध विवाह में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

बता दें कि तमाम जागरुकता अभियानों से बावजूद देश के कई हिस्से से अभी बाल विवाद को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सका है. बीते माह राजस्थान के बूंदी जिले में अधिकारियों ने सोमवार को 14 बच्चों के विवाह रोके, जो 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले थे. इसके अलावा फरवरी में महाराष्ट्र के ठाणे में बाल कल्याण विभाग ने एक बाल विवाह के होने से रोका है. यहां एक परिवार अपनी 16 साल की बेटी की शादी करने जा रहा था.

- Advertisement -