Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 669

NATIONAL : CCTV में देखो तो सिर पर होते थे बाल, हकीकत में था वो गंजा… हैरान कर देगी जयपुर की ये कहानी!

0

जयपुर में एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. दिल्ली से आए एक शातिर ने नकली बालों की मदद से पुलिस को खूब चकमा दिया. असल में गंजा यह आरोपी चोरी के वक्त विग पहनकर इतना सामान्य और सभ्य दिखता था कि कोई शक तक नहीं करता था. वारदात के बाद वह विग उतारकर ऐसे गायब हो जाता था, जैसे कुछ हुआ ही न हो. पुलिस भी पहली बार देखकर धोखा खा गई, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो बालों वाला चेहरा सामने आया, असलियत पता चली तो सब हैरान रह गए.

जयपुर पुलिस के हाथ एक ऐसा शातिर चोर लगा है, जिसकी चोरी करने की स्टाइल ही नहीं, बल्कि उसकी पहचान छिपाने का तरीका भी चौंकाने वाला है. CCTV फुटेज में पुलिस को एक बालों वाला संदिग्ध नजर आया, लेकिन जब उसे पकड़ा गया तो पता चला कि वह तो गंजा है. हैरान कर देने वाली ये कहानी दिल्ली से जुड़ी है, जहां से यह चोर जयपुर आकर अपार्टमेंट्स में चोरी करता और फिर विग उतारकर पहचान छुपा लेता था.

जयपुर शहर की पुलिस को चोरी की वारदातों के पीछे जिस चेहरे की तलाश थी, असलियत में वो वैसा था ही नहीं, जैसा CCTV में नजर आ रहा था. सीसीटीवी फुटेज में नजर आने वाला ये शातिर चोर दिखने में बिल्कुल सभ्य, स्मार्ट और बालों वाला शख्स लगता था, लेकिन जब पुलिस ने उसे धर दबोचा तो असलियत देखकर आंखें खुली की खुली रह गईं. वो शख्स गंजा था- पूरी तरह से बालों से खाली सिर वाला. अब सवाल उठता है- तो फिर CCTV में बाल कहां से आ गए?

ये हैरान कर देने वाली वारदात जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र की है, जहां एक शातिर चोर ने चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया. आरोपी की पहचान योगेश कुमार के तौर पर हुई है, जो दिल्ली के सदर बाजार का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि वह जयपुर में बड़े-बड़े अपार्टमेंट्स को टारगेट करता था, चोरी करके ट्रेन से दिल्ली लौट जाता और फिर कुछ दिनों बाद दोबारा लौट आता.

योगेश सिर्फ चोरी नहीं करता था, वो अपना चेहरा भी बदलता था- कम से कम ऊपरी तौर पर. असल में योगेश पूरी तरह गंजा है, लेकिन चोरी की वारदात के समय वह नकली बालों की विग पहनता था, जिससे उसका हुलिया बदल जाता था. CCTV में वो बालों वाला नजर आता था, जबकि असल में वह बिल्कुल अलग दिखता था. यही वजह रही कि पुलिस को उसकी पहचान करने में वक्त लग गया.

यह भी पढ़ें: MP: भाई की मौत का बदला लेने के लिए 101 जैन मंदिरों में चोरी का लिया संकल्प, 79 वारदातों के बाद पकड़ा गया शातिर नीलू

8 मई को मालवीय नगर की युडीबी बिल्डिंग में एक फ्लैट में चोरी की घटना के बाद पुलिस हरकत में आई. आरोपी ने यहां से एक लैपटॉप, मोबाइल और 50 हजार रुपये कैश चुरा लिए थे. जब पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, तो उसमें एक व्यक्ति नजर आया- सिर पर बाल, ठीक-ठाक पहनावा, चाल-ढाल से कोई सामान्य सा व्यक्ति लगता था, लेकिन ये तस्वीर सिर्फ एक मुखौटा थी.

पुलिस उपायुक्त तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर टीम बनी, टीम ने कई दिनों तक निगरानी के बाद योगेश को नंदपुरी रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार किया. उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ और सबसे बड़ा खुलासा हुआ- उसका नकली विग.

थानाधिकारी मदन कड़वासरा ने बताया कि आरोपी ने जयपुर के कालवाड़, हाथोज, करधनी, वैशालीनगर और सीतापुरा में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है. पूछताछ के दौरान आरोपी ठीक से याद नहीं कर सका कि उसने कितने फ्लैट्स में चोरी की है.

योगेश पर दिल्ली में भी चोरी के करीब 10 केस दर्ज हैं. चोरी के वक्त वह पूरी तैयारी से आता था- कंधे पर बैग, विग पहनकर. और जैसे ही काम पूरा होता, वो विग उतारकर बैग में रख देता और गंजे सिर के साथ गायब हो जाता. उसकी चालाकी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुरुआत में पुलिस को भी लगा कि ये कोई आम व्यक्ति है, लेकिन CCTV फुटेज और तहकीकात के बाद सच्चाई सामने आ गई. गंजे सिर वाला ये चोर पुलिस को काफी समय तक चकमा देने में कामयाब रहा, लेकिन अंत में उसकी चालाकी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई.

NATIONAL : 34 साल बाद परिवार से मिली मानसिक बीमारी से पीड़ित महिला, जानें- कैसे हुआ यह संभव?

0

34 साल से लापता सोहिदा बीबी को मानसिक अस्पताल में इलाज के बाद उनके परिवार से मिलाया गया. श्रद्धा फाउंडेशन और डॉक्टरों की टीम ने पहचान और पुनर्मिलन में अहम भूमिका निभाई.

असम के कोकराझार जिले में 14 मई का दिन एक बेहद भावुक पल लेकर आया. इस दिन अब्दुल कादर फकीर (61) को अपनी 34 साल से लापता बहन से दोबारा मिलने का मौका मिला. 34 सालों तक गुमनामी में रहने के बाद असम की सोहिदा बीबी आखिरकार अपने परिवार से मिल गईं.

यह पुनर्मिलन न केवल मानवीय संवेदना की मिसाल बना, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे सामाजिक संगठनों की अहम भूमिका को भी उजागर करता है.

सोहिदा बीबी की कहानी 1990 के दशक की शुरुआत से शुरू होती है, जब शादी के बाद उन्हें गंभीर मानसिक बीमारी स्किजोफ्रेनिया का सामना करना पड़ा. बीमारी के चलते उन्हें पहले गुवाहाटी और फिर महाराष्ट्र के ठाणे मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनका मानसिक स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता गया और 1998 में आर्थर रोड जेल से उन्हें अदालत के आदेश पर इलाज के लिए ठाणे मानसिक अस्पताल स्थानांतरित किया गया.

सोहिदा का इलाज वर्षों तक चला, लेकिन 7 साल के लंबे उपचार के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज करने के लिए मानसिक रूप से फिट नहीं माना. वे धीरे-धीरे अस्पताल की दिनचर्या का हिस्सा बन गईं और उनकी पहचान धुंधली होती गई. परिवार से संपर्क टूट गया और वह समाज से लगभग गायब हो चुकी थीं.

यह कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. ठाणे मानसिक अस्पताल के डॉक्टरों और श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन की टीम ने मिलकर सोहिदा की पहचान फिर से खोजने की कोशिश शुरू की. अस्पताल की मनोचिकित्सक डॉ. अर्चना गडकरी के अनुसार, “जब उन्हें अस्पताल लाया गया था, तब वह काफी आक्रामक थीं. न वो बात कर सकती थी और न ही खुद की देखभाल, उन्हें नींद की भी समस्या थी.”

समय के साथ कुछ आपराधिक आरोप हटाए गए और उन्हें ‘अपराधी’ से ‘नागरिक मरीज’ का दर्जा दिया गया. बातचीत के दौरान उन्होंने धीरे-धीरे बंगाली भाषा में बात करना शुरू किया, जिससे उनकी जड़ों का पता चला. यह छोटी सी भाषा की कड़ी एक बड़े पुनर्मिलन का रास्ता बन गई.

संस्था के संस्थापक डॉ. भरत वाटवानी और उनकी टीम ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई और अंततः सोहिदा के परिवार को असम के उनके पैतृक गांव में खोज निकाला. 14 मई को एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब सोहिदा बीबी अपने भाई अब्दुल कादिर फकीर के घर पहुंचीं. भाई ने भावुक होते हुए कहा, “मेरी बहन अब मेरे पास ही रहेगी.”

श्रद्धा फाउंडेशन अब तक 7,000 से अधिक मानसिक रूप से बीमार लोगों को उनके परिवारों से मिलवा चुकी है. सोहिदा की घर वापसी सिर्फ एक पुनर्मिलन नहीं, बल्कि समाज के लिए यह एक संदेश है कि मानसिक रूप से बीमार लोगों को भी गरिमा और अपनापन मिलना चाहिए.

 

ENTERTAINMENT : कोरिया में व्हाइट गाउन पहनकर ‘राजकुमारी’ बनीं हिना खान, फैंस बोले – ‘असली सिंड्रेला देख रहे हैं’

हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जिसमें एक्ट्रेस प्रिंसेस बनकर महफिल लूटती नजर आई. आप भी डालिए इसपर एक नजर…

टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों कोरिया में हैं. जहां हाल ही में वो ‘टूरिज्म एंबेसडर’ बनीं. इसी बीच एक्ट्रेस ने व्हाइट गाउन में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वीडियो में हिना बहुत ही सुंदर लग रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल भी हो रहा है. जिसमें फैंस उनका लुक देख एक्ट्रेस के दीवाने बन चुके हैं.

हिना खान ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट और पिंक गाउन पहने हुए कैमरा के लिए पोज कर रही हैं. एक्ट्रेस ने अपना प्रिंसेस लुक शॉर्ट हेयर में मैचिंग पिन, ग्लोसी मेकअप और एक हैंडबैग लेकर कंपलीट किया है. वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा. “जादुई भूमि में परी… कोरिया एक सपने की तरह लगता है और यहां पर मैं एक राजकुमारी की तरह महसूस कर रही हूं, लव कोरिया.”

हिना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है. वीडियो पर फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ करते दिखाई दिए. एक ने लिखा कि, ‘बार्बी डॉल लग रही हो’, दूसरे ने लिखा कि, ‘असली सिंड्रेला देख रहे हैं’ एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि, बहुत ही सुंदर लग रही हो आप’

बता दें कि इससे पहले हिना खान ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर की थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि, ‘कोरिया टूरिज्म’ के एंबेसडर के रूप में नियुक्त हुई हैं. ये सम्मान पाकर वो बेहद खुश और उत्साहित हैं. एक्ट्रेस की ये पोस्ट देख भी उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हुए थे और उन्हें बधाई देते नजर आए थे. हिना खान कोरिया अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ गई हैं.

 

NATIONAL : सारंडा के जंगल में सुरक्षाबलों के कैंप पर गिरी बिजली, CRPF अफसर की मौत, नक्सल ऑपरेशन के बीच हादसा

0

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में बड़ा हादसा हो गया. यहां घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे सीआरपीएफ कैंप पर आसमानी बिजली गिर पड़ी, जिसमें 4 लोग चपेट में आ गए. इलाज के दौरान सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी एमपी सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन जवान गंभीर रूप से घायल हैं. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब जवान ऑपरेशन में जुटे थे.

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में अचानक वज्रपात हो गया, जिससे सुरक्षाबलों का कैंप चपेट में आ गया. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक सीआरपीएफ अधिकारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. सभी जवान नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात थे और अभियान पर जुटे हुए थे.

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के सारंडा के बालिबा क्षेत्र में गुरुवार को करीब साढ़े तीन बजे हुई. यहां अचानक तेज वज्रपात हुआ, जिससे सीआरपीएफ 26 बटालियन का कैंप चपेट में आ गया. इस घटना में सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी एमपी सिंह, सहायक कमांडेंट सुबीर मंडल और झारखंड पुलिस व जगुआर के एएसआई सुदेश और एएसआई चंदन हांसदा घायल हो गए.

सभी घायलों को तत्काल किरीबुरु और नोवामुंडी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एमपी सिंह ने दम तोड़ दिया. वे मणिपुर के परेल के निवासी थे और क्षेत्र में नक्सलवाद के सफाए के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे.

घटना के तुरंत बाद किरीबुरु-मेघाहातुबुरु अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर और प्राथमिक चिकित्सा उपकरणों से लैस राहत टीम को रवाना किया गया. बेहद मुश्किल रास्तों के बीच घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया. कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने बताया कि घायल जवानों की हालत नाजुक है, लेकिन उन्हें बेहतर इलाज देने की हरसंभव कोशिश की जा रही है.

एमपी सिंह को चाईबासा पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी जाएगी. एसपी आशुतोष शेखर ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सच्चा वीर बताया. पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों में पहले से ही नक्सलियों की चुनौती है, और अब मौसम का कहर भी सामने आ रहा है. मानसून से पहले तेज आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे जंगलों में तैनात सुरक्षाकर्मियों को दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. गौरतलब है कि इस हादसे से ठीक एक दिन पहले आईजी अखिलेश झा ने सुरक्षाबलों के साथ बैठक कर बड़े नक्सल विरोधी अभियान की रणनीति तैयार की थी, लेकिन उससे पहले ही प्राकृतिक आपदा ने ऑपरेशन की दिशा पर असर डाल दिया है.

NATIONAL : पटना में ट्रेनी दारोगा की बहन की हत्या मामले में परिवार का बड़ा खुलासा, CCTV में दिखने वाला संदिग्ध कौन है?

0

संजना कुमारी छह महीने से पटना में किराए के मकान में रह रही थी. हत्या के बाद सीसीटीवी फुटेज से जो तस्वीर सामने आई है, उसमें घर से बाहर निकलता एक संदिग्ध शख्स दिखा है.

पटना के पॉश इलाके में गुरुवार को एक 27 वर्षीय युवती संजना कुमारी की नृशंस हत्या कर दी गई है. पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी मोहल्ले में मनोरमा अपार्टमेंट के पास रह रही संजना कुमारी प्रशिक्षु दारोगा की बहन थी. पहले उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए, फिर घरेलू सिलेंडर का पाइप मुंह में डाल कर आग लगा दी गई. मृतका मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी मृतका.

बताया जाता है कि संजना कुमारी छह महीने से किराए के इस मकान में रह रही थी. सचिवालय में नौकरी हो गई थी. 5 जून को उसकी जॉइनिंग थी. सीसीटीवी फुटेज से जो तस्वीर सामने आई है, उसमें घर से बाहर निकलता एक संदिग्ध शख्स दिखा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वो लोग मुजफ्फरपुर से आ गए हैं. फ्लैट को पुलिस ने लॉक कर दिया है. मृतका के पिता मिथिलेश कुमार ने कहा कि सीसीटीवी में जो शख्स दिख रहा उसका नाम सुरज कुमार है. उसी पर शक है.

उन्होंने ये भी कहा कि वैसे मेरा बेटा दरोगा बन गया है. इसके कारण कई लोग हमसे जल रहे हैं. उस कारण भी हत्या कराई जा सकती है. हमें इंसाफ चाहिए. घटना की सूचना मिलने पर हम लोग आए तो देखे की गर्दन की नस कटी हुई है. पास में गैस सिलिंडर था. इसके पाइप से जला दिया गया. शरीर जला हुआ था. एक नहीं चार पांच आदमी ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. हम को न्याय चाहिये. मृतका की मां रिता देवी ने कहा कि मेरी बेटी पढ़ने में बहुत तेज थी. गुनहगारों को गिरफ्तार किया जाए.

बता दें कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जिस संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर सामने आई है, उसकी तलाश जारी है. घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पटना में जिस तरह से वारदात हुई है. उससे कानून व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में है. आए दिन बिहार में बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. कई मामलों में तो पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. मृतक के परिजनों ने एसके पूरी थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दे दिया है.

NATIONAL : इस नामी स्कूल की मनमानी पर दिल्ली हाईकोर्ट और सरकार की फटकार! 32 छात्रों फिर से मिलेगा दाखिला

0

दिल्ली सरकार ने DPS द्वारका को आदेश दिया है कि वे उन 32 छात्रों को दोबारा दाखिला दें, जिन्हें फीस न भरने के कारण निष्कासित किया गया. HC ने भी DPS द्वारका की कार्रवाई को चिंताजनक बताया.

दिल्ली सरकार ने डीपीएस द्वारका को बड़ा झटका देते हुए 32 निष्कासित छात्रों को दोबारा दाखिला देने का आदेश जारी किया है. ये छात्र फीस न भरने की वजह से स्कूल से निकाले गए थे. लेकिन, अब शिक्षा निदेशालय (DoE) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन छात्रों को दोबारा स्कूल में शामिल किया जाए और उनके साथ किसी भी तरह का भेदभाव न किया जाए.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह आदेश दिल्ली हाईकोर्ट के 16 अप्रैल 2024 के निर्देशों के आलोक में दिया गया है, जिसमें कोर्ट ने स्कूल को फटकार लगाते हुए छात्रों को परेशान न करने और जबरन कोई कार्रवाई न करने की बात कही थी. कोर्ट ने डीपीएस द्वारका की इस कार्रवाई को “चिंताजनक” करार देते हुए स्कूल पर ‘मुनाफाखोरी’ का आरोप भी लगाया था.

कोर्ट ने विशेष तौर पर उन छात्रों के साथ सम्मानजनक व्यवहार की बात कही है, जिन्होंने फीस वृद्धि के विरोध में आवाज उठाई थी. कोर्ट ने चेतावनी दी कि उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव या अपमानजनक रवैया नहीं अपनाया जाए. इस पूरे विवाद के बीच, शिक्षा निदेशालय को 9 से 13 मई के बीच कई अभिभावकों से शिकायतें मिलीं. इसके बाद एक उच्च स्तरीय निरीक्षण टीम ने स्कूल का दौरा किया और दोनों पक्षों की बात सुनी.

निरीक्षण दल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि छात्रों को निष्कासित करने का कोई वैध या ठोस आधार नहीं था. टीम ने यह भी पाया कि कुछ छात्रों को उनके अभिभावकों की अनुमति के बिना स्कूल बस से घर भेजा गया, जो पूर्णतः अनुचित है. साथ ही, जुलाई 2024 में हाईकोर्ट के आदेश की स्कूल द्वारा अलग-अलग व्याख्या की जा रही है, जिससे कानूनी अस्पष्टता उत्पन्न हो रही है. निरीक्षण टीम ने स्पष्ट किया कि मई 2024 में DoE द्वारा फीस वृद्धि को खारिज करने वाला आदेश अभी भी प्रभावी है और उस पर कोई स्थगन नहीं है. इसके अलावा, छात्रों के प्रवेश पत्र या ट्रांसफर सर्टिफिकेट को रोकना पूरी तरह अनुचित है.

अब शिक्षा निदेशालय ने स्कूल प्रमुख या प्रबंधक से 3 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी है, जिसमें यह स्पष्ट किया जाए कि कोर्ट और सरकार के आदेशों का पालन कैसे किया जा रहा है. इससे पहले 102 छात्रों के अभिभावकों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर स्कूल की मनमानी और न्यायिक आदेशों के उल्लंघन की जांच की मांग की थी. इस याचिका में उन्होंने DoE से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की थी.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान DoE ने स्पष्ट रूप से याचिकाकर्ता अभिभावकों का समर्थन किया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को निर्धारित है, जहां स्कूल की कार्रवाई पर कोर्ट की अगली टिप्पणी सामने आ सकती है.

 

PUNJAB : बीवी का चल रहा था अफेयर, पति ने रोका तो नहीं मानी… फिर बॉयफ्रेंड संग मिलकर कर दिया कांड

0

पंजाब के खन्ना में अवैध संबंधों के चलते एक 40 साल के शख्स की हत्या कर दी गई. मृतक बहादुर सिंह भोला की पत्नी जसवीर कौर ने अपने प्रेमी सुखप्रीत सिंह के साथ मिलकर उसकी जान ले ली.

पंजाब के खन्ना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां गांव सोहियां में अवैध संबंधों के चलते एक 40 साल के शख्स की हत्या कर दी गई. मृतक बहादुर सिंह भोला की पत्नी जसवीर कौर ने अपने प्रेमी सुखप्रीत सिंह के साथ मिलकर उसकी जान ले ली.

वारदात के बाद से दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुखप्रीत सिंह मृतक के साथ काम करता था. कामकाज के सिलसिले में सुखप्रीत का भोला के घर आना-जाना था. इसी दौरान उसका भोला की पत्नी जसवीर कौर से मेलजोल बढ़ा और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए. यह संबंध अक्सर घर में झगड़े का कारण बनते थे और स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई थी. बहादुर सिंह की 7 साल की एक बेटी भी है. वह अपनी पत्नी को गलत काम करने से रोक रहा था और इसका असर बच्ची पर पड़ने की बात भी कहता था. लेकिन पत्नी हरकतों से बाज नहीं आई.

मौके पर मौजूद भोला के साथी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह भोला के पास काम करता था औप उसके घर में ही रहता था. बुधवार की रात को घर में बहादुर सिंह भोला अपनी पत्नी, बेटी संग मौजूद था. घर की लॉबी में इंद्रजीत सिंह अपनी पत्नी समेत सोया था.आधी रात को भोला की चीख सुनी तो इंद्रजीत जाग गया. उसने देखा कि सुखप्रीत वहां था. उन्होंने बैड पर सो रहे भोला के सिर में किसी भारी चीज से हमला कर दिया था. इंद्रजीत ने दीवार फांदकर पड़ोसियों को बुलाया. वे भोला को मलौद सिविल अस्पताल लेकर गए. वहां से उसे लुधियाना रेफर किया. इसी बीच भोला की मौत हो गई.

डीएसपी हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि गुरुवार को इस अवैध संबंध ने खूनी मोड़ ले लिया.जसवीर कौर और सुखप्रीत सिंह ने मिलकर योजना के तहत बहादुर सिंह की हत्या कर दी. वारदात के समय बहादुर सिंह घर में ही मौजूद था. दोनों ने मिलकर उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और हत्या की जांच शुरू कर दी है.डीएसपी मल्होत्रा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

ENTERTAINMENT : गोविंदा पर भरोसा नहीं करतीं पत्नी सुनीता आहूजा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘वो हिरोइनों संग ज्यादा टाइम बिताते हैं…’

सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा की फिल्म स्टार की वाइफ बनने के लिए कलेजे पर पत्थर रखना पड़ता है. उन्होंने कहा उनके पति उनके साथ कम और हिरोइनों संग ज्यादा टाइम बिताते हैं,.

गोविंदा भले ही बड़े पर्दे से दूर है लेकिन वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ टाइम पहले गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की 38 साल की शादी टूटने की खबरें फैल गई थीं. हालांकि स्टार वाइफ ने कई बार इन सभी रूमर्स को खारिज किया. वहीं अब सुनीता आहूजा ने एक पॉपुलर एक्टर से शादी करने के चैलेंजेस के बारे में खुलकर बात की.

दरअसल हाल ही में डेक्कन टॉक्स विद आसिफ को दिए एक इंटरव्यू में अपने बेबाक स्वभाव के लिए जानी जाने वाली गोविंदा की पत्नी सुनीता ने क्लियरली एक्सेप्ट किया कि लिंक-अप की अफवाहों और अपने पति के को-एक्टर्स के साथ समय बिताने से निपटना आसान नहीं था, लेकिन वह इन सबके बावजूद बेफिक्र रहीं. अपनी लंबी शादी को याद करते हुए उन्होंने कहा, “38 साल हो गए हैं.ये सभी लिंक-अप उन दिनों हुआ करते थे जब हम जवान थे. मैंने बहुत सारी अफवाहें नहीं सुनीं और अगर सुनी भी तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा मैं बहुत दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हूं.” जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इतने सालों तक गोविंदा पर भरोसा किया, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं उन पर भरोसा किया करती थी, मैं यह नहीं कह सकती कि मैं अब उन पर भरोसा करती हूं

एक फिल्म स्टार से शादी करने के बाद क्या-क्या सहना पड़ता है? इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “दिल पे पत्थर रखना पड़ता है हीरो की बीवी होने के लिए. वे अपना ज़्यादातर समय अपनी हीरोइनों के साथ बिताते हैं, अपनी पत्नियों के साथ नहीं, मैं गोविंदा को दिल से प्यार करती हूँ और हमेशा उनसे प्यार करती रहूँगी.”

सुनीता ने गोविंदा को फिर से फिल्मों में देखने की इच्छा भी जताई. हालांकि, उन्होंने बताया कि उनकी हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है. सुनीता ने कहा, “उनकी पत्नी होने के नाते, मैं अभी भी उनका और उनकी फिल्मों का इंतजार कर रही हूं. मैं उनके फैंस की चिंता समझ सकती हूं. गोविंदा को काम करना चाहिए. उन्हें सबसे पहले अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए और कम से कम 20 किलो वजन कम करना चाहिए.”

बता दें कि गोविंदा और सुनीता ने 1987 में गुपचुप तरीके से शादी की थी और 1988 में अपनी बेटी टीना के जन्म के बाद ही अपने रिश्ते का खुलासा किया था. उनका एक बेटा यशवर्धन आहूजा भी है.

 

ENTERTAINMENT : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच लेट पोस्ट करके ट्रोल हुए कुणाल खेमू, यूजर्स बोले- ‘आप बहुत लेट हैं सर’

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. अब उन्होंने भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर कुणाल ने लेट पोस्ट किया है. जिसके बाद वो बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत औ पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया है. ऑपरेशन सिंदूर की कई बॉलीवुड सेलेब्स ने तारीफ की है. वहीं कुछ सेलेब्स हैं जिन्होंने चुप्पी साधी हुई है. जिन सेलेब्स ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. अब बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने पोस्ट किया है. जिसके बाद उन्हें लेट पोस्ट करने की वजह से ट्रोल किया जा रहा है.

कुणाल ने अपने पोस्ट में लिखा-डर, दिल टूटना, चिंता, हार, जीत, भ्रम, एकता, वीरता, क्रोध की भावना आदि ये सब धीरे-धीरे नॉर्मल हो रहा है. हम अतीत में कुछ से गुजरे हैं और मुझे यकीन है कि हम भविष्य में और भी अधिक से गुजरेंगे. मैं ‘हम’ इसलिए कह रहा हूं क्योंकि भले ही इसने हममें से ज़्यादातर को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं किया हो, फिर भी इसने हम सभी को प्रभावित किया. हम सभी ने अपने-अपने तरीके से इसका सामना किया.

कुणाल ने आगे लिखा-मगर इससे गई जान की हानि और इससे कई लोगों में पैदा हुए डर की भरपाई कोई नहीं कर सकता. इस दुनिया में आतंक के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और ऑपरेशन सिंदूर के रूप में जवाबी कार्रवाई ही इसका हकदार है. मैं भारत के नागरिक के रूप में देश के नेताओं और इसकी सशस्त्र सेनाओं की शक्ति का आभारी हूं. जिन्होंने न केवल इस देश के लोगों और मूल्यों की रक्षा की, बल्कि पूरी दुनिया को यह भी दिखाया कि अगर हम सम्मान में अपना सिर झुका सकते हैं तो हम किसी को भी अपने ऊपर कदम रखने की अनुमति नहीं देंगे और हमारे पास उन लोगों के पैर कुचलने की शक्ति और संकल्प है जो हमें या हमारे परिवारों और साथी नागरिकों के जीवन को खतरे में डालते हैं.

कुणाल ने आखिरी में लिखा- मैं या आप आपस में भले ही लड़ें या हमारी ना बने, ये मेरा देश और इसके लोग मेरा परिवार है. हम भले ही एक दूसरे को गाली दे चलेगा, मगर अगर कोई बाहर वाला ये करे तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. जय हिंद, जय हिंद की सेना.

कुणाल के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. देर से पोस्ट करने की वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक ने लिखा- बहुत थोड़ा, बहुत देर, लग रहा है बॉलीवुड की ट्रोलिंग को कैलकुलेट करके किया. दूसरे ने लिखा- आप बहुत लेट हो सर. एक ने लिखा- बड़ी जल्दी जागे हो. एक ने तो पूछ लिया कौन सी फिल्म आने वाली है भाई.

NATIONAL : मुंबई में पिता कर रहा था कई महीनों से अपनी ही दो नाबालिग बेटियों का रेप, पुलिस तलाश में जुटी

0

मुंबई में एक पिता पर अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ रेप करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

मुंबई की समता नगर पुलिस स्टेशन में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई सन्न है. पुलिस ने बताया कि यहां एक पिता के खिलाफ पिछले छह महीनों से अपनी 10 और 8 साल की दो नाबालिग बेटियों का रेप करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है. आरोपी पिता मामला दर्ज होने के बाद से फरार है.

मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ बीएनएस की धारा 65,65(2),126 (2), 351 (2), 74,75 और पोक्सो की धारा 10 और 6 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

समता नगर पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान और पूछताछ में हमें बताया गया कि जब भी लड़की की मां काम पर जाती थी तो आरोपी पिता घर का दरवाजा बंद कर लेता था और दोनों लड़कियों का रेप करता था, नवंबर 2024 से लड़कियों के साथ रेप कर रहा था और धमकी देता था कि अगर उन्होंने किसी को कुछ भी बताया तो वह उन्हें और उनकी मां को मार डालेगा.दो लड़कियों ने अपने पिता के रेप की बातें अपनी मां को बताई, जिसके बाद उन्होंने नजदीकी समता नगर पुलिस स्टेशन में संपर्क किया और मामला दर्ज कराया.

हाल ही में मुंबई के धारावी में भी ऐसा मामला सामने आया था, जहां एक पिता पर उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ पिछले एक महीने से रेप करने का आरोप लगा था. आरोपी पिता को धारावी पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था.धारावी पुलिस स्टेशन ने आरोपी पिता के खिलाफ BNS की धारा 63, 64(2)(च), 64(2)(झ), 64(2)(ड), 65, 351(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था और आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने 13 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया था.

- Advertisement -