Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 686

NATIONAL : दिल्ली में पीट-पीटकर 40 वर्षीय शख्स की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में झगड़े के बाद 40 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. फिलहाल जांच में जुटी पुलिस टीम ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है.

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में झगड़े के बाद 40 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक पिंटू नाम के व्यक्ति को मंगलवार रात करीब 9:45 बजे दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

यह भी पढ़ें: पति के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर को नहीं मान सकते क्रूरता या आत्महत्या का उकसावा: दिल्ली HC

जांच के लिए गठित की गईं टीमें

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पिंटू का दो लोगों से झगड़ा हुआ था.जिसके बाद उन्होंने लात और घूंसे उसके पीटा. प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और स्थानीय इनपुट से दो संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिली है, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

डीसीपी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल का भी दौरा किया. जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं. मामले की जांच जारी है.
ये भी देखें

ENTERTAINMENT : इरफान खान ने एक लाइन से पाकिस्तान को दिखाया था आईना, दुश्मन देश की कर दी थी बेइज्जती……

Irrfan Khan Old Video: इरफान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इरफान खान को पाकिस्तान आने का इंविटेशन मिल रहा है.

एक्टर इरफान खान अब भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने काम से लोगों के दिलों खास जगह बनाई है. इरफान खान की फिल्में आज भी फैंस का दिन बना देती हैं. उनकी एक्टिंग बहुत सराही जाती है. इरफान खान अपने बेबाक अंदाज और साफदिल के लिए जाने जाते थे. उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ इंडिया तक सीमित नहीं थी. विदेशों में भी उन्हें बहुत पसंद किया जाता था.

इरफान खान की दुश्मन देश पाकिस्तान में भी अच्छा फैन बेस था. एक बार तो इरफान खान को पाकिस्तान आने का इंविटेशन मिला था. लेकिन इरफान खान ने इस इंविटेशन का ऐसा जवाब दिया कि सबकी बोलती बंद कर दी थी. उन्होंने कम शब्दों में ही पाकिस्तान को आईना दिखा दिया था.

एक इवेंट में पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने इरफान खान को कहा था कि हम आपको बहुत पसंद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप पाकिस्तान आएंगे. ये हमारे के लिए बड़ी बात होगी. इस पर इरफान खान ने कहा था, ‘मैं आ तो जाऊंगा लेकिन वापस आऊंगा या नहीं.’ इस पर जर्नलिस्ट ने कहा था- बिल्कुल सर वापस आएंगे. ये सुनने के बाद वहां बैठी ऑडियंस हंसने लगती है.

अब जब भारत और पाकिस्तान के बीच में तनाव चल रहा है तो ऐसे में इरफान खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है. इक यूजर ने लिखा- आज हमारे पास S-400, आकाशतीर है. लेकिन उस समय पाकिस्तान को तबाह करने के लिए इरफान खान थे.बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. इसके 15 दिन बाद भारत ने बदला लेते हुए पाकिस्तान और POK में हमला करके आतंकी ठिकाने तबाह किए थे. भारत ने इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा था. इसके बाद पाकिस्तान और भारत के बीच हालात खराब हो गए.

|

NATIONAL : ‘मैं दंग रह गया हूं तेरा हुस्न देखकर’, IAS अतहर आमिर की बेगम का दिलकश अंदाज देखिए

0

आईएएस अतहर आमिर की पत्नी डॉ. मेहरीन काजी ने कश्मीरी पोशाक में अपना वीडियो शेयर किया. मेहरीन के इस दिलकश अंदाज और शालीन परिधान ने फैंस का दिल जीत लिया है.

आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान की पत्नी डॉ. मेहरीन काजी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे डार्क पर्पल कश्मीरी सूट में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में बैकग्राउंड में गाना चल रहा है ‘मैं दंग रह गया हूं तेरा हुस्न देखकर…’

मेहरीन के इस दिलकश अंदाज और शालीन परिधान ने फैंस का दिल जीत लिया है. पारंपरिक कश्मीरी पोशाक में उनका आत्मविश्वास और खूबसूरती दोनों ही झलकते हैं, जिसने सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोरी हैं.

डॉ. मेहरीन काजी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके 466K फॉलोअर्स हैं. वे अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकें अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करती रहती हैं. उनकी प्रोफाइल पर न सिर्फ फैशन और स्टाइल से जुड़े पोस्ट्स मिलते हैं, बल्कि वे हेल्थ और वेलनेस से संबंधित जानकारियां भी देती हैं, जिससे उनका सोशल मीडिया अकाउंट सूचनाप्रद और प्रेरणादायक बन जाता है.

बात करें IAS अतहर आमिर खान की, तो वे भारत के सबसे चर्चित सिविल सर्वेंट्स में से एक हैं. उन्होंने 2015 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की थी. मात्र 23 साल की उम्र में इस उपलब्धि ने उन्हें जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश में एक पहचान दिलाई.

अतहर आमिर का निजी जीवन भी सुर्खियों में रहा है. 2018 में उन्होंने UPSC टॉपर टीना डाबी से शादी की थी. दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी और उनकी जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर रही. लेकिन, 2021 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद टीना डाबी ने दोबारा शादी की और कुछ समय बाद अतहर ने भी डॉ. मेहरीन काज़ी से विवाह कर लिया.

डॉ. मेहरीन न केवल एक सफल डॉक्टर हैं. बल्कि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं. वे कश्मीर की रहने वाली हैं और मेडिकल के क्षेत्र में उनकी एजुकेशनल बैकग्राउंड बेहद मजबूत है. उन्होंने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया है और डेनमार्क से एस्थेटिक मेडिसिन में फेलोशिप भी हासिल की है. दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान में साइंटिफिक ऑफिसर के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दी हैं. इसके अलावा, उनके पास यूके का मेडिकल लाइसेंस और इंटरनल मेडिसिन में बोर्ड सर्टिफिकेशन भी है.

 

ENTERTAINMENT : टॉम क्रूज की बेस्ट एक्शन फिल्म बताई जा रही ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’, आ गया पहला रिव्यू

टॉम क्रूज की मच अवेटेड फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ का पहला रिव्यू आ गया है. फिल्म को काफी शानदार बताया जा रहा है.हॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक एक्शन फ़्रैंचाइज़ी में से एक मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म से टॉम क्रूज ने एक बार फिर एथन हंट के किरदार में कम बैक किया है. वहीं फिल्म का पहला रिव्यू आउट हो चुका है. फिल्म का एंड काफी एक्साइटिंग बताया जा रहा है.

फ़िल्म क्रिटिक कोर्टनी हॉवर्ड ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने इस एक्शन से भरपूर फिल्म को बेहद शानदार बताया. कोर्टनी हॉवर्ड ने एक्स पर किए गए पोस्ट में फिल्म के कई सीन्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं. रिव्यू शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, “ मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग शानदार है! मुझे यह बहुत पसंद आई सिर और दिल के लिए एक एक्सीलरेटिंग एड्रेनालाईन रश और जबरदस्त स्टंट से भरी हुई., मैकक्वेरी, टॉम क्रूज और कंपनी ने गोल्ड स्टैंडर्ड तैयार किया है ये एक शानदार, एक्शनर साबित होने वाली है. इसे बिग एंड लाउड देखें.”

बाफ्टा के सदस्य और पत्रकार साइमन थॉम्पसन भी मिशन इम्पॉसिबल 8 से काफी इम्प्रेस हुए हैं. उन्होंने इसे “बहुत ही स्मार्ट और रेजर शार्प” कहा, और इसके इंटेंस सेट पीस की तारीफ की. उन्होंने लिखा, “इससे बेहतर ब्लॉकबस्टर कहीं नहीं मिल सकता.क्रूज़ और मैकक्वेरी ने इसे बेहतरीन बनाया है!”

एक और ने लिखा, ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग वाकई कमाल की है, इसमें पहले से कहीं ज़्यादा दांव हैं और बेहतरीन ढंग से जासूसी को एक्शन सीन्स के साथ जोड़ा गया है. टॉम क्रूज़ की जय हो जो एक बार फिर फोर्स ऑफ नेचर बन गए हैं और लास्ट के 45 मिनट? ओह गॉड.”

NATIONAL : बाथरूम जाने के बहाने निकली और ‘गायब’ हो गई, शादी के सात दिन बाद प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

0

पलामू के पाटन प्रखंड क्षेत्र में एक नवविवाहिता शादी के महज सात दिन बाद ही विदाई से पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस घटना से दोनों परिवारों के साथ-साथ गांव में भी सनसनी फैल गई.

झारखंड में पलामू के पाटन प्रखंड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहिता शादी के महज सात दिन बाद ही विदाई से पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस घटना से दोनों परिवारों के साथ-साथ गांव में भी सनसनी फैल गई. कारीहार गांव निवासी अंतु राम की पुत्री रिंकी कुमारी की शादी 5 मई 2025 को तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव निवासी मंटू कुमार से बड़े धूमधाम से हुई थी.

30 अप्रैल को तिलक के बाद 5 मई को बारात आयी थी. शादी के बाद 9 मई को नवविवाहिता पति के साथ मायके आयी थी, जहां 12 मई को उसकी विदाई तय थी. लेकिन उसी दिन सुबह रिंकी बाथरूम जाने के बहाने घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी. दिनभर खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर लड़की के पिता ने पाटन थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और अंततः लातेहार से युवती को प्रेमी अभिमन्यु कुमार के साथ बरामद कर पाटन लाया गया. अभिमन्यु,कारीहार गांव के ही फूलचंद राम का पुत्र है. पुलिस पूछताछ में रिंकी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अभिमन्यु से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है. चुकी लड़की बालिग है तो उसके अनुसार वह निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है.

इधर, पति मंटू कुमार पत्नी के इस फैसले से आहत होकर बिना विदाई किए ही अकेले अपने गांव लौट गया. थाना प्रभारी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को छोड़ दिया जाएगा. यह मामला न केवल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर गया है. वहीं, पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है.

MP : खेत में नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने बचने के लिए मधुमक्खी के छत्ते पर मारा पत्थर

0

सिवनी में कत्ल की हैरतंगेज वारदात सामने आई है. यहां खेत में काम कर रही 17 साल की लड़की की उसके परिजनों के सामने ही चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. भागते हुए आरोपी ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया ताकि परिजन उसे पकड़ ना सकें.

मध्य प्रदेश के सिवनी में कत्ल की हैरतंगेज वारदात सामने आई है. यहां खेत में काम कर रही 17 साल की लड़की की उसके परिजनों के सामने ही चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. भागते हुए आरोपी ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया ताकि परिजन उसे पकड़ ना सकें और हुआ भी ऐसा ही. मधुमक्खियां परिजनों को पीछे पड़ गईं और मृतक बच्ची के पिता को कई जगह काट लिया. बेसुध मां बच्ची को अकेले उठाकर घूमती रही और बच्ची ने दम तोड़ दिया.

मृतका की मां रुकमणी ठाकुर ने बताया- हम खेत में काम कर रहे थे, आरोपी की बहन का फोन आया वो हमे घर बुलाने लगी, हमने कहा अभी नहीं आ सकते शाम को आएंगे. इसके बाद आरोपी खेत में आया, बंदूक और चाकू लेकर और लड़की को खींचा और चाकू चला दिया. लड़की बेहोश हुई और खत्म हो गई, हम अकेले टांग टांग के घूम रहे थे. उसने भागते हुए मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मारा जिससे हम उसे पकड़ नहीं पाए.

मधुमक्खियों के हमले में घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना सिवनी के काहीवाड़ा थाना में आने वाले भोमा और कोटिया गांव के बीच की है. घटना के बाद मौके पर पहुंची कान्हीवाड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृत लड़की के परिजनों ने बताया कि बच्ची के रिश्ते के मामा ने ही चाकू मारकर हत्या की है.

 

ENTERTAINMENT : ‘ये तो कोरोना वायरस से भी खतरनाक है…’ पाकिस्तानी सिंगर का ‘छइयां छइयां’ का न्यू वर्जन सुन लोगों के कानों से निकला

पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान अपने गानों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. उन्होंने अब छइयां छइयां गाने का नया वर्जन बनाया है. जो खूब वायरल हो रहा है.

 

बदो बदी गाना गाकर पाकिस्तानी सिंगर खूब वायरल हो गए थे. चाहत फतेह अली खान का गाना बदो बदो इतना वायरल हुआ कि हर किसी ने अपना माथा पकड़ लिया था. अब चाहत फतेह अली खान ने बॉलीवुड के हिट सॉन्ग छैया छैया का वर्जन बनाया है. जिसे सुनने के बाद हर किसी के कान से खून निकलने लगेगा. पाकिस्तानी सिंगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरर हो रहा है.

चाहत फतेह अली खान वीडियो में एक महिला के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. चाहत फतेह अली खान का ये अंदाज देखकर लोगों को हंसी नहीं रुक रही है. उन्होंने इतने बीट वाले गाने को स्लो बना दिया है. जिसे कोई एक बार सुन ले तो ये उसकी जुबान पर चढ़ जा रहा है. मगर इसे सुनकर लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं.

चाहत फतेह अली खान के वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं. एक ने लिखा- कल मेरे कान में एक कीड़ा घुस गया था मैने इयरफोन लगा के ये गाना सुन लिया कीड़ा निकल के कोहनी तक हाथ जोड़ के माफी मांग रहा है. दूसरे ने लिखा-यह तो कोरोना से भी खतरनाक वायरस है. एक ने लिखा- वाह, बड़े दिन बाद अच्छा, कंपोज़ कर रहे थे ये गाना, एसआरके, मारो मुझे मारो मुझे. एक ने लिखा- कहां से आ जाते हैं ये दिमाग का दही करने वाले.

बता दें छैया छैया गाना शाहरुख खान की फिल्म दिल से का गाना है. जिसे शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया था. गाने में शाहरुख और मलाइका ने चलती ट्रेन पर डांस किया था. ये 90 के दशक का गाना अभी भी बहुत पॉपुलर है. अब शाहरुख उनके गाने का नया वर्जन सुन लेंगे तो उनका भी बुरा हाल हो जाएगा.

 

NATIONAL : जोधपुर एयरबेस पहुंचे 148 अवैध बांग्लादेशी नागरिक, जल्द होगी डिपोर्टेशन की कार्रवाई

0

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकालने का अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में राजस्थान के 17 जिलों से पकड़े गए 1008 संदिग्धों में से 148 बांग्लादेशी नागरिकों को जोधपुर एयरबेस ले जाया गया है. दस्तावेजों की जांच के बाद इन्हें पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा, जहां बीएसएफ इन्हें बांग्लादेश डिपोर्ट करेगी. यह कार्रवाई राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस की तकनीकी व साइबर टीमें मिलकर कर रही हैं.

देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने की कार्रवाई तेज हो गई है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत राजस्थान से 17 जिलों में रहने वाले 1008 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को चिह्नित कर पकड़ा गया है. इस सिलसिले में 13 मई को 148 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहली खेप जोधपुर एयरबेस पहुंची, जिन्हें दस्तावेज सत्यापन के बाद पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा और फिर वहां से बीएसएफ द्वारा बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जयपुर रेंज से सबसे ज्यादा 761 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए, जिनमें अकेले सीकर जिले से 394 नागरिक थे. इन सभी पर फर्जी पहचान पत्र, संदिग्ध कॉल डिटेल्स और पैसों के ट्रांजेक्शन के आधार पर कार्रवाई की गई.

राज्य सरकार के आदेशों के बाद पूरे राजस्थान में विशेष टीमों का गठन किया गया, जिसमें साइबर सेल, तकनीकी एक्सपर्ट्स और खुफिया विभाग के अफसर शामिल हैं. इन टीमों ने बारीकी से संदिग्ध लोगों के दस्तावेज, आधार कार्ड, वोटर आईडी, मोबाइल कॉल डिटेल्स और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की. इसी आधार पर इन नागरिकों की पहचान की गई और संबंधित जिलों की पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.

जोधपुर एयरबेस पर पहुंचाए गए इन 148 अवैध नागरिकों को विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत पश्चिम बंगाल रवाना किया गया है. वहां से बीएसएफ इन सभी को सीमा पार बांग्लादेश डिपोर्ट करेगी. सूत्रों के मुताबिक, यह प्रक्रिया चरणबद्ध ढंग से चलेगी और बाकी पकड़े गए नागरिकों को भी जल्द इसी तरह डिपोर्ट किया जाएगा.

पहलगाम हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और अवैध घुसपैठियों की पहचान व निगरानी तेज की गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि बिना वैध दस्तावेजों के रहने वाले विदेशी नागरिकों पर सख्त कार्रवाई की जाए.

NATIONAL : विदेशों में बढ़ी वाराणसी लंगड़ा आम की मांग, जून के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा निर्यात

0

वाराणसी का लंगड़ा आम देश के साथ-साथ विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है.इस बार भी वाराणसी से लंगड़ा आम को खाड़ी देश के साथ-साथ यूरोपीय देशों तक भेजे जाने की तैयारी है.

वाराणसी का लंगड़ा आम न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में भी काफी पसंद किया जाता है. गर्मी के सीजन में इस विशेष किस्म की आम की मांग काफी बढ़ जाती है. बीते कई सालों से इसे दुनिया के अलग-अलग देश में भी निर्यात किया जाता है. इस बार भी वाराणसी से लंगड़ा आम को खाड़ी देश के साथ-साथ यूरोपीय देशों तक भेजे जाने की तैयारी है.

ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और स्थानीय प्रशासन की तरफ से इसको लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 टन लंगड़ा आम खाड़ी देश और 10 टन यूरोपीय देश निर्यात किया जाएगा. लंगड़ा आम देश के साथ विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है.

वाराणसी के चर्चित खानपान में लंगड़ा आम भी शामिल है. विशेषज्ञ बताते हैं कि मौसम के अनुसार शरीर के अनुकूल यह लंगड़ा आम माना जाता है. इसकी खुशबू के साथ साथ लोगों को इसका स्वाद भी काफी पसंद आता है. खास तौर पर आम के अलग-अलग किस्मों में लंगड़ा आम को मिले GI टैग के बाद इसकी मांग और बढ़ चुकी है. बीते दो वर्षों में दुनिया के अलग-अलग देश में भी पूर्वांचल से लंगड़ा आम को निर्यात किया जा चुका है. इस बार भी 10 टन खाड़ी देश और 10 टन यूरोपीय देश भेजे जाने की तैयारी है. माना जा रहा है की जून के दूसरे सप्ताह में इसे भेजा जाएगा.

लंगड़ा आम को दूसरे देश निर्यात करने को लेकर प्रशासन और किसानों के बीच बातचीत करके तैयारी पूरी की जा रही है. संभव है कि जून के दूसरे सप्ताह से इसे निर्यात किया जाएगा. लंगड़ा आम को खास पैकिंग करके दूसरे देश निर्यात किया जाता है, जिससे इसकी गुणवत्ता बनी रहे. फिलहाल माना जा रहा है कि बीते वर्षों की तुलना में इस बार लंगड़ा आम का डिमांड बढ़ेगा.

 

NATIONAL : अमृतसर में अटारी बॉर्डर से BSF जवान पूर्णम कुमार साहू का आया पहला वीडियो, पाकिस्तान ने किया है रिहा

0

बीएसएफ कॉन्सटेबल पूर्णम कुमार साहू को पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह साढ़े 10 बजे रिहा किया. इसके बाद BSF ने तस्वीर जारी की. साथ ही वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें गाड़ी से ले जाया जा रहा है.

पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साहू को आज (14 मई) रिहा कर दिया. साहू की अटारी-वाघा बॉर्डर से वतन वापसी हुई. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने 10 बजकर 30 मिनट पर साहू को सौंपा. इसकी तस्वीर और वीडियो सामने आया है.

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि साहू को सौंपने की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया.उनकी रिहाई के लिए कई बार बातचीत हुई, लेकिन 20 दिनों बाद 14 मई को रिहाई हो सकी. पूर्णम कुमार साहू पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा के रहने वाले हैं.

रिहाई की खबर सुनते ही घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. घरवालों ने मिठाईयां बांटी. परिवार के एक सदस्य ने कहा कि अब हम उनसे बात करने और उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हमारी प्रार्थना आखिरकार कबूल हो गई है.

- Advertisement -

News of the Day