Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 688

BIHAR : बिहार के बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही से इलेक्ट्रीशियन की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम

0

बिहार के बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही से एक बिजली विभाग के कर्मचारी की पोल से गिरकर मौत हो गई. इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी, वैसे ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया.

बिहार के बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही से एक बिजली विभाग के कर्मचारी की पोल से गिरकर मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर बेगूसराय-रोसरा एसएच-55 को जाम कर हंगामा कर दिया. हालांकि, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया.

दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली मोहनपुर गांव निवासी स्वर्गीय उमाशंकर सिंह का 31 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार मंगलवार की देर शाम वासुदेवपुर चांदपुर में बिजली पोल पर बिजली ठीक करने पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक शटडाउन लेकर राहुल बिजली पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था लेकिन तभी बिजली आ गई और वह पोल से झटका खाकर नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को मिली तो स्थानीय लोग और परिजन घटना स्थल पर पहुंचे व शव को लेकर कोरिया चौक के पास एसएच-55 को जाम कर दिया. परिजनों का आरोप है कि 3 घंटे जाम के बावजूद बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर और जाम स्थल पर नहीं पहुंचा है. फिलहाल मुफस्सिल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम को हटवा दिया है.

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और रो-रो कर बुरा हाल है. स्थानीय लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे, ताकि मृतक के परिवार वालों को उचित मुआवजा दिया जा सके. बताया जाता है कि राहुल कुमार 6 माह पहले ही मानव बल में काम शुरू किया था और आज बिजली विभाग के आदेश पर ही बिजली ठीक करने गया था. जहां वह हादसे का शिकार हो गया. लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से ही राहुल की मौत हुई है.

स्थानीय लोग बिजली विभाग के अधिकारी के आने तक और उचित मुआवजा मिलने तक सड़क जाम करने की बात कर रहे थे. 3 घंटे की जाम की वजह से एसएच-55 पर दोनों साइड वाहनों की लंबी कतार लग गई. हालांकि करीब 5 घंटे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर सड़क जाम को हटाया गया और इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

NATIONAL : गुरुग्राम में हैवानियत: शराब के नशे में पिता ने 6 साल के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

0

गुरुग्राम में एक शराबी पिता ने अपने 6 साल के बेटे को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने पानी देने से इनकार किया था. गुस्से में आकर पिता ने बच्चे का सिर दीवार से बार-बार पटका, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

हरियाणा के गुरुग्राम से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शराबी बाप ने अपने 6 वर्षीय बेटे को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. बच्चे का कसूर बस इतना था कि उसने पिता को पानी देने से इनकार कर दिया था. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

दरअसल, घटना सेक्टर-10 थाना क्षेत्र की है. आरोपी की पहचान सुमन कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो बिहार के मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला है और गुरुग्राम में मजदूरी करता था. 6 मई को वह काम की तलाश में गया था. मगर, जब उसे काम नहीं मिला तो वह घर लौट आया और शराब पीने लगा. शराब के नशे में धुत सुमन ने अपने बेटे सत्यम से पानी मांगा.

लेकिन सत्यम (बेटा) के मना करने पर उसने उसे जोरदार थप्पड़ मारा. बच्चे ने जब मां से शिकायत की धमकी दी, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसके सिर को दीवार से कई बार पटका. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में सत्यम को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे PGIMS रोहतक रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस को अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई और 7 मई को बच्चे की मां की शिकायत पर FIR दर्ज की गई. जांच में सामने आया कि आरोपी पिता ने ही इस दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने सुमन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

UP : कौन होगा यूपी का नया DGP? 31 मई को रिटायर हो रहे हैं प्रशांत कुमार, इन नामों पर चर्चा तेज

0

वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार आगामी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं. हालांकि, उनके सेवा विस्तार की संभावना भी बनी हुई है. फिलहाल, अभी ये तय नहीं है कि डीजीपी नई यूपी कैबिनेट से पास नियमावली से होगा या UPSC में पैनल भेजकर होगा.

उत्तर प्रदेश में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर असमंजस बना हुआ है. अभी ये तय नहीं है कि डीजीपी नई यूपी कैबिनेट से पास नियमावली से होगा या UPSC में पैनल भेजकर होगा, क्योंकि डीजीपी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मार्च में होने वाली सुनवाई टल गई है. वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार आगामी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं. उनके सेवा विस्तार की संभावना भी बनी हुई है.

फिलहाल, अब सरकार पर निर्भर करेगा कि डीजीपी की नियुक्ति कैबिनेट के नए नियम से होगी या यूपीएससी में भेजे गए पैनल से होगी. हालांकि, गृह विभाग की ओर से अब तक UPSC को कोई पैनल नहीं भेजा गया है. नई नियमावली के तहत डीजीपी चयन समिति का गठन भी अभी लंबित है. कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इस दौड़ में बताए जा रहे हैं.

हालांकि, डीजीपी की नियुक्ति के लिए यूपी कैबिनेट से पास नई नियमावली के मुताबिक, डीजीपी का चयन उनकी सेवा अवधि, सामान्यतः अच्छे सेवा रिकॉर्ड और अनुभव की सीमा के आधार पर किया जाएगा. डीजीपी बनने का मौका उन्हें ही मिलेगा, जिनके पास पद रिक्त होने की तारीख से छह महीने की सेवा बची हो.

इसी महीने मई के अंत में तीन डीजी रैंक के अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इनमें डीजीपी प्रशांत कुमार के साथ डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री और डीजी टेलीकॉम संजय एम. तरड़े शामिल हैं. इसके बाद आईपीएस अफसरों की वरिष्ठता सूची में अहम बदलाव होगा, जिसके बाद संदीप सांलुके, दलजीत सिंह चौधरी, रेणुका मिश्रा का नाम सूची में शीर्ष पर आ जाएगा.

इसके बाद एमके बशाल, तिलोत्तमा वर्मा, आलोक शर्मा, पीयूष आंनद और राजीव कृष्ण का नाम है. इनमें से दलजीत सिंह चौधरी, अतुल शर्मा और राजीव कृष्ण को डीजीपी के पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. दलजीत सिंह चौधरी वर्तमान में बीएसएफ के डीजी हैं, जबकि आलोक शर्मा एसपीजी की कमान संभाल रहे हैं. दोनों अधिकारियों की सेवानिवृत्ति में छह माह से अधिक का समय बाकी है.

राजीव कृष्ण यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ विजिलेंस के निदेशक भी हैं. उनकी सेवानिवृत्ति में अभी चार वर्ष शेष हैं. इनके सेवाकाल में अभी छह महीने से अधिक का समय बाकी है. इसके अलावा तिलोत्तमा वर्मा लंबे समय तक सीबीआई में भी तैनात रह चुकी हैं. उनके पति आशीष गुप्ता भी यूपी कैडर के आईपीएस थे, हालांकि उन्होंने बीते महीने वीआरएस के लिए आवेदन किया था जो मंजूर हो गया था.

वरिष्ठता सूची में आईपीएस तिलोत्तमा का नाम सबसे ऊपर है. यदि राज्य सरकार उनको मौका देती है तो प्रदेश में पहली बार कोई महिला आईपीएस डीजीपी बनेगी. अब देखना होगा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार इनमें से किस अधिकारी का चयन करती है.

NATIONAL : ‘ये जिन्न का बच्चा है, परिवार खत्म कर देगा’, तांत्रिक के बहकावे में आकर मां ने बेटे को नहर में फेंककर मार डाला

0

हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने अपने 2 साल के बच्चे को इसलिए नहर में फेंककर मार डाला. क्योंकि उससे माहिला तांत्रिक ने कहा था कि तुम्हारा बच्चा जिन्न से पैदा हुआ और परिवार को खत्म कर देगा.

हरियाणा के फरीदाबाद से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां एक मां ने महिला तांत्रिक के कहने पर अपने दो साल के बेटे को नहर में फेंक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक आजतक को दी है. फिलहाल पुलिस ने साजिश रचने वाली महिला तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की मदद से आगरा नहर से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं, बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके पिता को सौंप दिया गया. मामले में पुलिस ने सैनिक कॉलोनी निवासी मेघा नामक महिला और पश्चिम बंगाल के भगतपुर निवासी मीता भाटिया नामक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है. दोनों वर्तमान में सैनिक कॉलोनी में रह रही हैं.

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान महिला तांत्रिक ने खुलासा किया कि वह ‘तंत्र-मंत्र विद्या’ में विश्वास करती है और बच्चे की मां उसके पास आती थी. उसने मेघा से कहा था कि उसका दो साल का बेटा एक ‘जिन्न’ से पैदा हुआ है और वह उसके परिवार को नष्ट कर देगा. जिसके कारण उसने अपने बेटे को आगरा नहर में फेंक कर मार डाला.

फिलहाल दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जाएगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही इस बात की भी जांच की जाएगी कि महिला इस तरह के अन्य मामलों में तो शामिल नहीं है. वहीं, बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविन्द ने बताया कि महिला दिमागी तौर से परेशान है. जिसका पिछले काफी लंबे समय से इलाज चल रहा है.

MP : मेहंदी लगाए बैठी रही दुल्हन… नहीं हुआ 1 लाख का इंतजाम तो भड़का दूल्हा, बिना शादी के लौट गई बारात

0

पन्ना से दहेज का ऐसा मामला सामने आया है जिससे आप सन्न रह जाएंगे. यहां अजयगढ़ के ग्राम बहिरवारा में एक बेटी के अरमानों पर पानी तब फिर गया जब वर पक्ष ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर डाली. और इन्हीं एक लाख रुपयों के लिए बारात ले गए.

मध्यप्रदेश के पन्ना से दहेज का ऐसा मामला सामने आया है जिससे आप सन्न रह जाएंगे. यहां अजयगढ़ के ग्राम बहिरवारा में एक बेटी के अरमानों पर पानी तब फिर गया जब वर पक्ष ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर डाली. और इन्हीं एक लाख रुपयों के लिए बारात ले गए.यह मांग विवाह की रस्मों के बीच उठाई गई. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. आखिरकार सिंहपुर से आई बारात दहेज की मांग को लेकर बिना शादी के लौट गई. वहीं घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने वर पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

बता दें की मिजाजी लाल साहू की बेटी का रिश्ता सिंहपुर निवासी सोनू साहू से तय हुआ था विवाह के लिए किशनपुर के मैरिज गार्डन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी वर वधु के लोग बारात का स्वागत करने के लिए तैयार थे दुल्हन लाल जोड़े में हाथों में मेहंदी लगाये विवाह की रस्मो का इंतजार कर रही थी तय समय पर बारात पहुंची लेकिन तभी दहेज को लेकर विवाद उठ गया.

वधू पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष के लोग एक लाख रुपये की जिद पर अड़ गए है. बेटी के पिता ने बताया कि अचानक इतनी राशि का इंतजाम करना उनके लिए संभव नहीं था. जब नगदी देने से मना किया गया तो वर पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया गया. मिन्नतें करने के बावजूद जब वर पक्ष नहीं माना तो बिना विवाह के ही बारात वापस लौट गई. वधू पक्ष ने अजयगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद पुलिस ने मामले में वर पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. वही इस पूरे मामले पर अजयगढ़ थाना प्रभारी का कहना है कि वधू पक्ष के लोगों ने दहेज नहीं देने पर शादी तोड़ने और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

दुल्हन रानी साहू ने बताया हम ब्यूटी पार्लर गए थे वहां से लौट के आए और शादी की तैयारी चल रही थी. इसी बीच पता चला की दूल्हा ओर उनके पक्ष के लोगों ने ₹1 लाख मांगा है जो हमारे पिताजी की देने की औकात नहीं थी तो उन लोगों ने मेरे परिवार पर हमला भी किया और बारात लेकर भाग गए. हम न्याय चाहते हैं.

रानी के पिता मिजाजी साहू ने बताया- हमने ग्यारह हजार रुपये दिए थे लेकिन वह एक लाख मांगने लगे. दूल्हा उठ कर भाग गया. अचानक इतनी राशि का इंतजाम करना संभव नहीं था जब नगदी देने से मना किया गया तो वर पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया.मिन्नतें करने के बावजूद जब वर पक्ष नहीं माना तो बिना विवाह के ही बारात वापस लौट गई जिसकी शिकायत अजयगढ़ थाना में दर्ज करवाई है.

 

NATIONAL : दिल्ली के उत्तम नगर नर्सिंग होम में भीषण आग, 10 दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

0

दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक नर्सिंग होम में मंगलवार रात आग लग गई. दमकल विभाग को रात 8 बजे सूचना मिली, जिसके बाद 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस के अनुसार, आग रिकॉर्ड सेक्शन में लगी और कोई व्यक्ति अंदर फंसा नहीं था और कोई हताहत नहीं हुआ.

दिल्ली में शनिवार रात एक बड़ी घटना टल गई जब उत्तम नगर इलाके के एक नर्सिंग होम में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सौभाग्यवश इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

दरअसल, दमकल विभाग को रात करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. फौरन 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. आग उत्तम नगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में लगी थी, जहां बड़ी संख्या में मरीजों और स्टाफ की मौजूदगी से खतरे की आशंका बढ़ गई थी. राहत की बात यह रही कि जिस फ्लोर पर आग लगी थी, वहां कोई मरीज मौजूद नहीं था.

द्वारका जिला पुलिस के अनुसार, आग नर्सिंग होम के डेंटल यूनिट वाले फ्लोर पर लगी, जो मुख्य रूप से रिकॉर्ड सेक्शन में केंद्रित थी. अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत मरीजों और स्टाफ को बाहर निकाल लिया, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा. आग के कारणों की जांच की जा रही है. हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और दमकल विभाग संयुक्त रूप से मामले की छानबीन कर रहे हैं.

WORLD : ‘जगहों के नाम बदलने से वास्तविकता नहीं बदलती…’, अरुणाचल पर चीनी चालबाजी पर भारत ने लगाई क्लास

0

इससे पहले अप्रैल महीने में भी चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 जगहों के नाम बदल दिए थे. चीन ने जिन 30 स्थानों का नाम बदला था, उनमें 12 पहाड़, चार नदियां, एक झील, एक पहाड़ी दर्रा, 11 आवासीय क्षेत्र और जमीन का एक टुकड़ा शामिल था. चीन ने इन नामों को चीनी अक्षरों में लिखा था.

अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा जताने की एक और कोशिश में चीन ने इस पूर्वोत्तर राज्य की कई जगहों के नाम बदल दिए हैं. चीन की इस हिमाकत पर भारत सरकार ने कड़ा विरोध जताया है.

भारत सरकार ने चीन की इस हिमाकत पर फटकार लगाते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है. विदेश मंत्रालय ने चीन की इस हरकत की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमें पता चला है कि चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने के अपने फर्जी और बेतुके प्रयासों में लगा हुआ है. हम अपने सैद्धांतिक रुख को ध्यान में रखते हुए इस तरह के प्रयासों को साफतौर पर खारिज करते हैं. जबरन नाम बदलने से वास्तविकता नहीं बदलेगी. अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा.

इससे पहले अप्रैल महीने में भी चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 जगहों का नाम बदल दिए थे. चीन ने जिन 30 स्थानों का नाम बदला उनमें 12 पहाड़, चार नदियां, एक झील, एक पहाड़ी दर्रा, 11 आवासीय क्षेत्र और जमीन का एक टुकड़ा शामिल था. चीन ने इन नामों को चीनी अक्षरों में लिखा था.

2017 में, बीजिंग ने अरुणाचल प्रदेश में छह स्थानों के लिए स्टैंडर्डाइज्ड नामों की सूची जारी की थी. इसके बाद 2021 में 15 स्थानों वाली दूसरी सूची जारी की गई थी, जिसमें 2023 में 11 अतिरिक्त स्थानों के नाम वाली एक और सूची जारी की गई थी. इस बीच, भारत ने अरुणाचल प्रदेश में क्षेत्रों पर दावा करने के चीन के प्रयास को अस्वीकार करते हुए कहा था कि अरुणाचल देश का अभिन्न अंग है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उस समय कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अगर आज मैं आपके घर का नाम बदल दूं तो क्या वह मेरा हो जाएगा? अरुणाचल प्रदेश भारत का राज्य था, है और हमेशा रहेगा. नाम बदलने से कोई असर नहीं पड़ता. हमारी सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात है.

NATIONAL : कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवाद टिप्पणी पर भड़कीं मायावती, बोलीं- सख्त कार्रवाई हो

0

मायावती ने कहा, “बीजेपी नेता का अमर्यादित बयान जोश और उमंग के उस पूरे अच्छे माहौल को नष्ट करने वाला है, जो पूरा देश भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ ’आपरेशन सिंदूर’ की सफलता से उत्साहित है. यह बयान बेहद दुखद और शर्मनाक है.”

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हुई कार्रवाई के लिए भारत द्वारा लॉन्च किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच सुर्खियों में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लेकर विवादित बयान दिया गया. ये बयान मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार में मंत्री विजय शाह ने कुछ ऐसा कह दिया कि विवाद छिड़ गया और सियासी गलियारों में बयानबाजी भी हुई.

इस बीच उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी की सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट में सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर नाराजगी जताई है.

मायावती ने लिखा, “पहले विदेश सचिव और फिर उसके बाद सेना की महिला अफसर के लिए नफरती, असभ्य और अमर्यादित बयान, वास्तव में जोश और उमंग के उस पूरे अच्छे माहौल को नष्ट करने वाला है, जो पूरा देश भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ ’आपरेशन सिंदूर’ की सफलता से उत्साहित है. यह बयान बेहद दुखद और शर्मनाक है.”

उन्होंने आगे कहा कि इस क्रम में मध्य प्रदेश के एक सीनियर मंत्री द्वारा मुस्लिम महिला सेना प्रवक्ता के सम्बंध में की गई अभद्र टिप्पणी को बीजेपी और केंद्र सरकार गंभीरता से लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर करे, जिससे दुश्मनों के नापाक मंसूबे नाकाम हों और देश में आपसी भाईचारा और समरसता न बिगड़ने पाए.

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया. कांग्रेस की तरफ से इस्तीफें की मांग किए जाने के बाद विजय शाह ने माफी भी मांगी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आजतक के साथ बातचीत में विजय शाह के बयान को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया. उन्होंने कहा, “जब पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा है, तब बीजेपी के सीनियर मंत्री ऐसी नफरती बातें कर रहे हैं. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना को सलाम करते हैं, दूसरी तरफ उनकी पार्टी का सीनियर मंत्री कहता है कि उनकी बहन को हमने भेजा. आखिर किसकी बहन? आतंकवादियों की बहन? यह बयान किसके लिए था?”

मामला बढ़ने के बाद बीजेपी ने मामले को शांत करने के लिए कुछ नेताओं को उनके घर भेजा. भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का संदेश लेकर बीजेपी के कई नेता कर्नल सोफिया कुरैशी के घर पहुंचे. वीडी शर्मा के निर्देश के बाद पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह सहित बीजेपी नेताओं ने सोफिया कुरैशी के नौगांव छतरपुर स्थित घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और सोफिया को देश की बेटी बताया.

MP: पहली पत्नी को पाकिस्तान मे छोड़ा, फिर दिल्ली में की दूसरी सगाई, कराची से पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

0

इंदौर में लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे कराची के युवक के खिलाफ उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. शादीशुदा होने के बावजूद युवक ने दिल्ली की एक युवती से सगाई कर ली. मध्यस्ता केंद्र की जांच के बाद युवक को पाकिस्तान डिपोर्ट करने की अनुशंसा की गई है. मामला नैतिक और अंतरराष्ट्रीय नियमों से जुड़ा है.

इंदौर में पाकिस्तान के कराची की एक युवती ने सिंधी पंच मध्यस्ता एवं विधिक परामर्श केंद्र में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक उसका पति इंदौर में लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहा है और उसने दिल्ली की एक युवती से सगाई कर ली है जबकि वह पहले से शादीशुदा है.

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसका पति लॉकडाउन से पहले उसे कराची से इंदौर लाया था. लेकिन लॉकडाउन के दौरान वह उसे वापस कराची छोड़ आया और फिर दोबारा बुलाया ही नहीं. अब उसे जानकारी मिली है कि उसके पति ने दिल्ली में एक अन्य युवती से सगाई कर ली है.

मध्यस्ता केंद्र ने मामले में तीनों पक्षों की सुनवाई की. दिल्ली की युवती ने बताया कि युवक ने खुद को तलाकशुदा बताया था. इस पर केंद्र ने युवक से तलाक संबंधित दस्तावेज मांगे हैं. साथ ही कहा कि अगर वह पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता तो वैधानिक तरीके से तलाक ले.

केंद्र ने जांच के बाद रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को सौंपी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि दोनों पक्ष पाकिस्तानी नागरिक हैं और युवक इंदौर में वीजा पर है, इसलिए उसे पाकिस्तान वापस भेजा जाए.

मामले को प्रशासन गंभीरता से देख रहा है. केंद्र अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे लोग भारत के कानून नहीं मानते, इन्हें अपने देश भेज देना चाहिए.

NATIONAL : बोकारो में 85 साल के बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, मकान मालिक ने महिला को मछली देने के बहाने बुलाया था

0

बोकारो में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. महिला किरायेदार रूणा देवी ने मछली देने के बहाने उन्हें बुलाकर लोढ़ा से वार कर हत्या कर दी. आरोपी किराया नहीं चुका पा रही थी और मकान मालिक द्वारा शारीरिक व मानसिक दबाव बनाए जाने का आरोप लगा रही है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है. 11 मई को को-ऑपरेटिव सोसाइटी स्थित प्लॉट नंबर 192ए में रहने वाले कलिका राय की हत्या उनकी ही महिला किरायेदार रूणा देवी ने की थी.

पुलिस को शव अर्धनग्न अवस्था में बिस्तर पर मिला था और चेहरा कुचला हुआ था. कलिका राय के बेटे विनय कुमार सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.बोकारो एसपी मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम बनाई गई. फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच हुई. संदेह के आधार पर महिला किरायेदार को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली.

उसने बताया कि वह महीनों से किराया नहीं दे पा रही थी और कलिका राय उस पर दबाव बना रहे थे. 10 मई को कलिका राय ने मछली देने के बहाने बुलाया और कथित अश्लील हरकत की. गुस्से में आकर उसने रसोई से लोढ़ा उठाकर सिर पर वार कर दिया.वारदात के बाद उसने ताला लगाकर चाभी बाउंड्री के बाहर फेंक दी. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लोढ़ा, खून से सनी नाईटी, चाभी और एक मोबाइल बरामद किया है. महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

- Advertisement -

News of the Day