Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 689

NATIONAL : भारत की सीमा में आ रहा पाकिस्तान का मोबाइल नेटवर्क, प्रशासन ने लिया ये बड़ा फैसला

0

भारत पाकिस्तान के बीच सीमा पर भले ही तनाव कम हो गया हो लेकिन राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क कुछ दूर तक आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक ये मोबाइल नेटवर्क तीन से चार किलोमीटर तक आ रहे हैं. इसके बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है.

पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क आने की वजह से पाकिस्तानी लोकल सिम से भारत में भी कुछ दूरी तक बातचीत संभव है. ऐसे में सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा एजेंसियों ने इसको लेकर चिंता जताई है. सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर जैसलमेर के डीएम ने जिले में पाकिस्तानी सिम के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है.

जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने पाकिस्तानी सिम पर प्रतिबंध लगाने के ऑर्डर जारी किए हैं. उन्होंने आदेश का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है. जिला प्रशासन की तरफ से जारी किए गए बयान में पाकिस्तानी टावर से नेटवर्क आने पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे की आशंका जताई गई है. इसी के मद्देनजर पाकिस्तानी सिम के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है.

NATIONAL : पपीता लाने जा रही गाड़ी और नारियल लदे ट्रक में भिड़ंत, 4 लोगों की मौत

0

पालनाडु जिले के शिवपुरम में मंगलवार सुबह दो वाहनों के बीच टक्कर में चार लोगों की जान चली गई. एक पपीता लाने जा रही खाली गाड़ी की नारियल लदे ट्रक से भिड़ंत हो गई. दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के शिवपुरम इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

नरसारावपेटा के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी के. नागेश्वर राव ने जानकारी दी कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक खाली वाहन पपीते लेने जा रहा था. इस दौरान नारियल लदे ट्रक राजामुंद्री से कर्नाटक के बल्लारी की ओर जा रहा था और दोनों में टक्कर हो गई. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए. हादसे के वक्त सड़क पर कोई अन्य ट्रैफिक नहीं था, जिससे यह साफ है कि टक्कर सीधी और तेज गति से हुई होगी. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Jhunjhunu: आवारा सांड ने मारी टक्कर, नाले में गिरा बाइक सवार, CCTV में कैद हुई घटना

0

राजस्थान के झुंझुनू जिले के पिलानी कस्बे में आवारा सांड ने सड़क पर चल रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. युवक हवा में उछलकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा. यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. कस्बेवासियों ने आवारा सांडों से परेशान होकर नगरपालिका से ठोस कदम उठाने की मांग की है.

राजस्थान के झुंझुनू जिले के पिलानी कस्बे में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. अब एक ताजा घटना में एक सांड ने सड़क पर जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में युवक हवा में उछलकर नाले में जा गिरा. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. यह मामला पिलानी के त्रिवेणी प्याऊ मार्ग का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक सवार सामने से आ रहा है. तभी अचानक एक सांड दौड़ता हुआ आया और सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार संभल भी नहीं पाया और दूर जाकर गिर गया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में जगह-जगह आवारा सांड घूम रहे हैं जो दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. कुछ दिन पहले बीकानेर में भी एक सांड ने लोगों पर हमला कर तीन को घायल कर दिया था.कोटा, अलवर और अन्य जिलों से भी सांडों के हमले की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. बावजूद इसके प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है. लोगों ने नगरपालिका से मांग की है कि आवारा सांडों के लिए कोई सुरक्षित स्थान तय किया जाए ताकि इस तरह की घटनाएं रुक सकें.

PUNJAB : चरणामृत सिंह ने शराब के नशे में पत्नी को मारी गोली, पुलिस को फोन कर चुकी थी मृतका, लेकिन…

0

पंजाब के मोगा में शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी चरणामृत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही रिवाल्वर भी कब्जे में ले लिया.

पंजाब के मोगा जिले के शांति नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घर में ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान मनदीप कौर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, आरोपी चरणामृत सिंह शराब पीने का आदी था और आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता था. सोमवार की रात भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी.

मनदीप कौर ने उस रात पुलिस को फोन कर शिकायत दी थी कि उसका पति उसे गोली मारने की धमकी दे रहा है. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझा-बुझाकर चली गई, लेकिन रिवाल्वर अपने साथ नहीं ले गई. इसके बाद मनदीप कौर डर के कारण पड़ोसी के घर जाकर सो गई. मंगलवार सुबह जब वह घर लौटी, तो चरणामृत सिंह घर पर शराब पी रहे थे और उसे देखते ही गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. रिवाल्वर को भी जब्त कर लिया गया है. मृतका के 3 बच्चे हैं, 2 बेटियां और 1 बेटा. 1 बेटी की शादी अमृतसर में हो चुकी है, जबकि बाकी 2 विदेश में रहते हैं.

मृतका की भाभी जसबीर कौर ने बताया कि चरणामृत सिंह अक्सर शराब पीकर मनदीप के साथ मारपीट करता था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगर पुलिस समय रहते उसका हथियार जब्त कर लेती, तो यह नहीं होता.

मोगा DSP सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि मोगा के शांति नगर में चरणामृत सिंह ने अपने पत्नी को घर पर गोली मार दी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर चरणामृत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही रिवाल्वर भी कब्जे में ले लिया गया और परिवार के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

NATIONAL : पत्नी का सिर काटकर नदी में फेंका, शव दफनाया घर में, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दूसरी शादी करने वाली तबस्सुम को उसके पति शान ए आलम उर्फ रिहान ने मकान हड़पने के लालच में पहले उसका गला काटकर हत्या की.


मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के जन्नत बाग कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है. दूसरी शादी करने वाली तबस्सुम को उसके पति शान ए आलम उर्फ रिहान ने मकान हड़पने के लालच में पहले उसका गला काटकर हत्या की, फिर शव को घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया. इतना ही नहीं, उसने तबस्सुम का सिर धड़ से अलग कर गगन नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी शान ए आलम को गिरफ्तार कर लिया है.

तबस्सुम, जिसके पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी, ने एक साल पहले ट्रक ड्राइवर शान ए आलम से दूसरी शादी की थी. तबस्सुम के पहले पति से पांच बच्चे हैं, जबकि शान ए आलम का भी अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था और उसकी एक 7 साल की बेटी है. पुलिस के मुताबिक, शान ए आलम की नजर तबस्सुम के मकान पर थी, जिसे हड़पने के लिए उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया. 12 अप्रैल 2025 को शान ए आलम ने घर में ही तबस्सुम के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को जीने के नीचे गड्ढा खोदकर दबा दिया और सिर को पैकिंग में लपेटकर गगन नदी के किनारे फेंक दिया. हत्या के बाद वह ट्रक लेकर गुजरात फरार हो गया.

18 अप्रैल 2025 को तबस्सुम की मां ने मझोला थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने छानबीन शुरू की और शान ए आलम को पूछताछ के लिए बुलाया. बार-बार बहाने बनाने के बाद जब पुलिस ने सख्ती की, तो शान ए आलम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसकी दोस्ती तबस्सुम से एक लड़के के जरिए हुई थी, जिसके बाद उसने शादी की. हालांकि, उसका मकसद मकान हड़पना था. पुलिस ने शान ए आलम की निशानदेही पर तबस्सुम का शव घर से और सिर गगन नदी किनारे से बरामद किया.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हत्याकांड की पूरी जानकारी दी.पुलिस के अनुसार, शान ए आलम ने पहले पैसों के लेनदेन का बहाना बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में साफ हुआ कि उसका असली मकसद तबस्सुम का मकान हड़पना था. वह मकान को अपने नाम करवाकर बेचना चाहता था. इस साजिश के तहत उसने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या की और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की.

इस हत्याकांड ने न केवल मुरादाबाद बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना ने लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी है. स्थानीय लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि कोई इतनी बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर सकता है.

 

NATIONAL : एडमिट कार्ड मांगने पर फार्मेसी छात्र की कॉलेज प्रबंधक ने की पिटाई, मामला दर्ज

0

प्रयागराज के नवाबगंज स्थित फार्मेसी कॉलेज में सेकंड ईयर के छात्र को एडमिट कार्ड मांगना भारी पड़ गया. कॉलेज प्रबंधक ने उसकी पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. छात्र ने नवाबगंज थाने में शिकायत दी है. बताया गया कि 40 छात्रों के एडमिट कार्ड अब तक नहीं मिले हैं और परीक्षा 16 मई से शुरू होनी है.

प्रयागराज के गंगापार इलाके में स्थित नवाबगंज के एक फार्मेसी कॉलेज में एडमिट कार्ड मांगने पर एक छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कॉलेज प्रबंधक सेकंड ईयर के छात्र अनिरुद्ध शुक्ला को मारते नजर आ रहे हैं.

अनिरुद्ध शुक्ला बी फार्मेसी सेकंड ईयर के छात्र हैं और उन्होंने कई फर्स्ट ईयर छात्रों का एडमिशन कराया था. 16 मई से फर्स्ट ईयर की परीक्षाएं शुरू होनी हैं लेकिन अभी तक छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिला है. आरोप है कि कॉलेज ने फीस लेने के बावजूद छात्रों का एकेटीयू में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया.बताया जा रहा है कि अनिरुद्ध एडमिट कार्ड को लेकर कॉलेज प्रबंधक के पास पहुंचे थे. उन्होंने जैसे ही सवाल उठाया, प्रबंधक कुर्सी छोड़कर उन्हें मारने लगे. इस दौरान मौजूद कुछ छात्रों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पीड़ित छात्र अनिरुद्ध ने नवाबगंज थाने में कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. उनका कहना है कि कॉलेज की लापरवाही से 40 छात्रों का भविष्य अंधेरे में चला गया है.अनिरुद्ध शुक्ला फाफामऊ के गद्दोपुर शांतिपुरम के रहने वाले हैं. उनके पिता सीतापुर में सब इंस्पेक्टर हैं. अनिरुद्ध सत्यम शिवम शुभम डिग्री कॉलेज से बी फार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं.

UP : यूपी में बर्ड फ्लू के खतरे के बीच मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश, कहा- लगातार निगरानी रखें

0

बर्ड फ्लू संक्रमण की आशंका को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. और सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए.

प्रदेश में H5 एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) संक्रमण की आशंका को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी प्राणी उद्यानों, पक्षी विहारों, नेशनल पार्कों, वेटलैंड क्षेत्रों और गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित पशु-पक्षियों की सुरक्षा सबसे अधिक प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइनों के अनुरूप सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठाए जाएं.

मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्राणी उद्यान परिसरों को लगातार समय समय पर सैनेटाइज किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर ब्लो टॉर्चिंग की प्रक्रिया भी अपनाई जाए. साथ ही सभी वन्य जीवों औऱ पक्षियों की जांच की जाए, और उनके आहार की पूरी जांच के बाद ही उन्हें खाना दिया जाए.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी कर्मचारियों को एवियन इंफ्लुएंजा से जुड़ी हुई पूरी जानकारी दी जाए और उन्हें पीपीई किट के साथ सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं. साथ ही बाड़ों में नियुक्त कर्मचारियों की ड्यूटी इस जोखिम के स्तर को ध्यान में रखते हुए तय की जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी पोल्ट्री फार्मों की मानकों के अनुरूप विशेष निगरानी की जाए और पोल्ट्री उत्पादों के आने जाने पर लगातार नियंत्रण रखा जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि H5 एवियन इंफ्लुएंजा के मनुष्यों पर पड़ने वाले प्रभावों की भी स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से गहन समीक्षा की जाए ताकि संक्रमण की कोई भी कड़ी इंसानों तक न पहुंच पाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, स्वास्थ्य मंत्रालय, मत्स्यपालन एवं डेयरी विभाग, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर (बरेली) आदि से लगातार संपर्क बनाकर सुझाव लिए जाएं और आवश्यकता के अनुसार काम किया जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जिला प्रशासन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के बीच समन्वय के साथ सभी निर्देशों का सौ फीसद पालन किया जाए.

BIHAR : बिहार के बेगूसराय में पुजारी की हत्या… सोते समय बदमाशों ने मारी गोली

0

बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक मंदिर के पुजारी की मंदिर परिसर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है.

बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक मंदिर के पुजारी की मंदिर परिसर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मंगलवार सुबह मिली, जब पुजारी काफी देर तक नहीं उठें तो गांव वालों ने जाकर देखा तो वो मृत पड़े थे. घटना लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव के दुर्गा मंदिर की है. मृतक पुजारी की पहचान गांव के ही स्वर्गीय रामस्वरूप सिंह के पुत्र 56 वर्षीय शंभू सिंह के रूप में की गई है.

घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पनसल्ला रामटोल स्थित मंदिर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में भी जुट गई है. हालांकि परिजन किसी से भी विवाद से इनकार कर रहे हैं. घटना के संबंध में मृतक के भतीजे प्रभात कुमार ने बताया कि चाचा ने गांव में ही घर से करीब 500 मीटर दूर एक दुर्गा मंदिर बनवाया था. इस मंदिर में एक और पुजारी भी रहता है.

चाचा रोज रात में खाना खाने के बाद मंदिर पर ही जाकर सोते थे. मंदिर के समीप उन्होंने एक गाय और घोड़ा पाल रखा था. सोमवार की भी रात में वे खाना खाकर मंदिर पर सोने चले गए. इसी दौरान देर रात बदमाशों ने गले एवं कंधे में दो गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. सुबह में जब काफी देर तक लोगों ने हलचल नहीं देखी तो मंदिर पर जाकर देखा जहां उनकी लाश पड़ी हुई थी.

चाचा निःसंतान थे, जमीन भी उतनी नहीं थी. किसी से कोई विवाद नहीं था, फिर हत्या क्यों की गई. यह लोगों की समझ में भी नहीं आ रहा है. एसपी मनीष ने बताया कि पनसल्ला स्थित अर्ध निर्मित छोटी दुर्गा मंदिर परिसर में शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिलते ही लाखो थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की. परिजनों ने बताया है कि शंभू सिंह द्वारा ही मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था.

FSL टीम जांच कर रही है, घटना को गंभीरता से लेते हुए सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. मामले में शख्स कार्रवाई की जाएगी.

NATIONAL : प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ धमकी भरा वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी नवाज को पकड़ा

0

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि नवाज के खिलाफ टुमकुर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत एक मामला पहले से लंबित है. फिलहाल उसे परप्पन अग्रहारा सेंट्रल जेल भेज दिया गया है.

बेंगलुरु की बंडेपल्या पुलिस ने एक भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद नवाज नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस वीडियो में नवाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर बम हमला करने की धमकी दी थी. यह वीडियो भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के दौरान सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसमें नवाज यह पूछते हुए नजर आ रहा था कि पाकिस्तान ने अब तक प्रधानमंत्री के घर पर बम क्यों नहीं गिराया.

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि नवाज के खिलाफ टुमकुर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत एक मामला पहले से लंबित है. फिलहाल उसे परप्पन अग्रहारा सेंट्रल जेल भेज दिया गया है.

पूर्व क्षेत्र के संयुक्त पुलिस आयुक्त रमेश बानोथ ने बताया, ‘इंस्टाग्राम पर नवाज के नाम से यह पोस्ट की गई थी. जैसे ही यह पोस्ट हमारे संज्ञान में आई, बंडेपल्या पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे आज न्यायिक हिरासत के लिए अदालत में पेश किया जाएगा. जांच जारी है कि यह पोस्ट क्यों और किस मंशा से की गई.’

पोस्ट के कंटेंट पर जब पूछा गया तो उन्होंने बताया, ‘पोस्ट प्रधानमंत्री से संबंधित थी. उसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया है और उनके घर पर बम फेंकना चाहिए. इसी विषय पर नवाज ने सोशल मीडिया पोस्ट किया था. इसके आधार पर हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसकी पहचान की, गिरफ्तारी की और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.’

जानकारी के मुताबिक, नवाज मूल रूप से इलेक्ट्रॉनिक सिटी का निवासी है लेकिन फिलहाल बंडेपल्या में एक पीजी में रह रहा था. वह कंप्यूटर मैकेनिक का काम करता है. उसके बैकग्राउंड की जांच में पता चला कि उस पर टुमकुर में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला पहले से दर्ज है. मामले की आगे की जांच जारी है.

NATIONAL : दिल्ली के कई इलाकों में बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत

0

दिल्ली में एनसीआर में मंगलवार को हल्कि बारिश देखने को मिली, जिसके बाद दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आई.राजधानी दिल्ली के कई जगहों पर मंगलवार (13 मई) हल्की बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली. खानपुर समेत कई इलाकों में बादल बरसते नजर आए.

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत दर्ज किया गया.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी में दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

 

- Advertisement -

News of the Day