Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 690

NATIONAL : बिजनौर में चाचा ने बेटे संग मिलकर किया भतीजे का अपहरण और कत्ल, मुठभेड़ में गिरफ्तार

0

बिजनौर में 16 वर्षीय चांद की हत्या के आरोप में उसके चाचा और चचेरे भाई को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. दोनों के पैरों में गोली लगी है. दोनों आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं. पारिवारिक रंजिश में की गई इस हत्या में दो और आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पारिवारिक रंजिश के चलते 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में मुठभेड़ के बाद आरोपी चाचा और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के पैरों में गोली लगी है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

एसपी (ग्रामीण) विनय कुमार सिंह ने बताया, बढ़ापुर थाना क्षेत्र के अल्हेदादपुर कोपा गांव निवासी किशोर चांद 7 मई की शाम को लापता हो गया था. परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद उसकी मां सलमा ने बालापुर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई. जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें चांद को उसके चाचा जुल्फिकार और चचेरे भाई रिहान के साथ एक गाड़ी में जाते देखा गया.

11 मई को चांद की लाश धामपुर और शेरकोट मार्ग के किनारे बहने वाली नहर में तैरती मिली. पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने जुल्फिकार और रिहान की तलाश तेज कर दी. मंगलवार सुबह इस्लामाबाद चौराहे पर चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार इकोस्पोर्ट गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों आरोपी घायल हो गए.

पकड़े गए आरोपियों के पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि चांद से उनका पुराना पारिवारिक विवाद था. इसी रंजिश के चलते उन्होंने अपने दो साथियों नईम और दानिश के साथ मिलकर चांद की गला दबाकर हत्या की और शव को नहर में फेंक दिया. नगीना सर्किल ऑफिसर अंजनी कुमार ने बताया कि नईम और दानिश अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.

UP : यूपी के इन 37 रेलवे स्टेशनों पर आई नौकरियों की बहार, रिटायर्ड कर्मचारी भी कर सकते हैं आवेदन

0

प्रयागराज समेत 38 स्टेशनों पर फैसिलिटेटर की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए आम नागरिकों के साथ साथ रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है.

स्टेशनों पर जनरल टिकट के लिए कई बार यात्रियों को लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती है. जिस कारण लोगों का समय तो अधिक लगता ही है, साथ ही ट्रेन छूटने का डर भी बना रहता है. ऐसे में इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल ने नैनी, प्रयागराज जंक्शन समेत 37 रेलवे स्टेशनों पर फैसिलिटेटर के लिए आवेदन मांगे हैं. अच्छी बात ये है कि इस बार रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों के साथ ही आम लोग भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल ने प्रयागराज जंक्शन, नैनी समेत 37 रेलवे स्टेशनों पर फैसिलिटेटर के लिए आवेदन मांगे हैं. आम लोगों के साथ-साथ सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. फैसिलिटेटर के द्वारा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से अनारक्षित टिकट की बिक्री की जाएगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जून है.

दरअसल कई रेलवे स्टेशनों पर जनरल की टिकट लेने के लिए यात्रियों को लंबी-लंबी लाइन लगानी पड़ती है. इसी कारण कई बार ट्रेन तक छूट जाती है. इसी समस्या को खत्म करने के लिए लगातार रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम को बढ़ावा दिया जा रहा है. ताकि यात्रियों को लंबी लंबी लाइनें लगाने से छुटकारा मिल सके. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज मंडल के 37 रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट की बिक्री के लिए एटीवीएम के माध्यम से 345 फैसिलिटेटर की नियुक्ति होंगी.

फैसिलिटेटर स्टेशनों पर 8-8 घंटे की पालियों में काम करेंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है. आवेदन पत्र प्रयागराज, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला और अलीगढ़ स्टेशन के बुकिंग कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं.

प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने कहा, कि फार्म मध्य रेलवे की वेबसाइट www.ncr.indianrailways.gov.in से भी प्राप्त किए जा सकते हैं. ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त करने के साथ ही आवेदक को 100 रुपये का बैंक ड्राफ्ट उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के पक्ष में जमा करना होगा. उन्होंने कहा टिकट की बिक्री पर फैसिलिटेटर को कमीशन दिया जाएगा.

रेलवे जनरल की टिकट बिक्री के लिए प्रयागराज जंक्शन पर 42 फैसिलिटेटर, कानपुर सेंट्रल पर 39, प्रयागराज छिवकी पर 24, अलीगढ़ स्टेशन पर 21, इटावा में 18, मिर्जापुर में 15, फतेहपुर में 12, गोविंदपुरी में 12, फफूंद में 12, कानपुर अनवरगंज में 12, नैनी जंक्शन में 9, टूंडला में 9, हाथरस में 9, खुर्जा में 9, मानिकपुर में 9, चुनार में 6, विंध्याचल में 6, भरथना में 6, शिकोहाबाद में 6, फिरोजाबाद में 6, सोमना 6, दादरी 6, झींझक 6, सूबेदारगंज में 6, मांडा में 3, भरवारी में 3, सिराथू 3, जलेसर 3, दनकौर 3, डभौरा में 03, शंकरगढ़ में 3, पनकी धाम में 3, सोनभद्र में 3, रूरा 3, खागा में 3, बिंदकी रोड 3, अछल्दा में 3 फैसिलिटेटर की नियुक्ति की जाएगी.

 

NATIONAL : ‘मेरे पास बम है…’, कोलकाता से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में यात्री ने फैलाई अफवाह, हिरासत में लेकर पूछताछ

0

कोलकाता एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया. एक यात्री ने बम होने का दावा किया, जिसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच की गई. यात्री को हिरासत में लिया गया है. फ्लाइट की उड़ान में देरी हुई, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला. सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी की गईं.

कोलकाता एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर हड़कंप मच गया जब मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट में बम होने की आशंका जताई गई. एक निजी एयरलाइन की यह फ्लाइट जैसे ही उड़ान भरने को तैयार थी, तभी एक यात्री ने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि उसके पास बम है. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और विमान को आइसोलेशन बे (अलग खड़ा करने की जगह) ले जाया गया.

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कोलकाता से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5227 में हुई. आरोपी यात्री 26 साल का है और इंफाल से कोलकाता होकर मुंबई जा रहा था. जब बोर्डिंग से पहले स्टेप लैडर पॉइंट चेक (जहां अंतिम बार यात्री और उनके सामान की जांच की जाती है) हो रहा था, तभी उसने एयरलाइन के सुरक्षा अधिकारी से कह दिया कि उसके पास बम है.

इस जानकारी को गंभीर मानते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई और तय प्रक्रियाओं (SOP) के तहत पूरी जांच शुरू की गई. उस समय फ्लाइट में कुल 186 यात्रियों में से 179 यात्री पहले ही बोर्ड कर चुके थे. तुरंत सभी यात्रियों को उतारकर विमान को अलग ले जाकर बम की जांच की गई.

इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया, ‘कोलकाता से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E 5227 को उड़ान भरने से पहले बम की धमकी मिली. सुरक्षा नियमों के अनुसार, विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच की गई और सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया गया.’घटना के बाद आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. इस घटना के कारण फ्लाइट की उड़ान में देरी हुई. हालांकि, जांच के बाद विमान में कोई बम नहीं मिला और स्थिति नियंत्रण में है.

 

UP : कानपुर के कलक्टरगंज गल्ला मंडी में कैमिकल गोदाम में भीषण आग, दहशत में स्थानीय लोग

0

कैमिकल गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की लपटें और घना धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई.

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के कलक्टरगंज क्षेत्र में गल्ला मंडी के पास मंगलवार को एक कैमिकल गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की लपटें और घना धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोदाम में सैकड़ों कैमिकल ड्रम मौजूद थे, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया. रह-रहकर गोदाम से ब्लास्ट की आवाजें सुनाई दीं, जिसने स्थिति को और गंभीर बना दिया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कुछ अवैध गोदाम बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता. इस घटना ने इन गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक फायर टेंडर मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया. स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात डायवर्ट कर
दिया.

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या कैमिकल रिएक्शन की आशंका जताई जा रही है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. स्थानीय व्यापारी के मुताबिक यह बहुत डरावना था. धुआं इतना घना था कि सांस लेना मुश्किल हो गया. प्रशासन को ऐसे गोदामों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षित रहने की अपील की है. आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, और जांच के बाद ही घटना के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यहां बता दें कि गर्मियों के मौसम में अक्सर आग लगने की घटनाएँ बढ़ जातीं हैं, लेकिन बावजूद इसके फायर ब्रिगेड या स्थानीय अधिकारियों द्वारा घने इलाकों में ऐसे स्थानों को चेक नहीं किया जा रहा. गनीमत ये रही कि इस घटना में अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई.

 

NATIONAL : जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम धमकी मामले में बड़ा खुलासा, ATS एक्टिव, बदले जाएंगे खराब CCTV

0

सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर से स्टेडियम को खंगाला. धमकी में हैदराबाद के रेप के पुराने मामले का जिक्र किया गया है.आईपीएल के बीच फिर चौंकाने वाला सामने आया है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल सामने आया. इसके बाद पुलिस की क्यूआरटी टीम के साथ ही ATS की टीम भी स्टेडियम पहुंची. सुरक्षा एजेंसियां एक बार फिर से स्टेडियम को खंगाल रही हैं. हालांकि आज (13 मई) के ईमेल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र नहीं है.

13 मई भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि हैदराबाद के रेप के एक पुराने मामले की वजह से धमकी दी गई है. धमकी भरे ईमेल के जरिए पुलिस और सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश की गई है. दावा किया गया है कि हैदराबाद के एक होटल में 2 साल पहले रेप की एक घटना हुई थी. मामले में अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ही धमकी भरा ईमेल भेजा गया है.

पहले के ईमेल में ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने की बात कही गई थी. पहले के दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर रखी है. स्टेडियम से जुड़े अफसर का मानना है कि यह किसी सिरफिरे की करतूत है. लेकिन आईपीएल मैचों की वजह से पूरी सतर्कता बढ़ती जा रही है.

ईमेल में जिस घटना का जिक्र किया गया है उसके आरोपी का नाम और मोबाइल नंबर भी दिया गया है. बहरहाल सुरक्षा एजेंसियां आज फिर से पूरे स्टेडियम को खंगाल रही हैं. 6 दिन में तीसरी बार धमकी का ईमेल आया है. पहले की धमकियां में ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने की बात कही गई थी. तीनों मेल अलग-अलग आईडी से भेजे गए हैं.

UP : मेरठ की मुस्कान को बलिया की माया ने पीछे छोड़ा, छह टुकड़ों में पति को काटा, सिर नदी में बहाया

0

रिटायर्ड फौजी देवेंद्र कुमार की उनकी पत्नी माया देवी और प्रेमी अनिल यादव ने मिलकर क्रूर हत्या कर दी. हत्यारों ने मृतक के शरीर को 6 टुकड़ों में काटा और उसका सिर घाघरा नदी में बहा दिया.

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. रिटायर्ड फौजी देवेंद्र कुमार की उनकी पत्नी माया देवी और प्रेमी अनिल यादव ने मिलकर क्रूर हत्या कर दी. हत्यारों ने मृतक के शरीर को 6 टुकड़ों में काटा और उसका सिर घाघरा नदी में बहा दिया. बलिया पुलिस ने 10 मई 2025 को हुई इस घटना के बाद मुठभेड़ में मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शव के 5 टुकड़े बरामद किए गए हैं, जबकि कटे हुए सिर की तलाश जारी है.

बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह के अनुसार, खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सड़ा हरिपुर निवासी माया देवी ने अपने प्रेमी अनिल यादव और एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया. जांच में पता चला कि हत्या का कारण माया और अनिल का अवैध संबंध था माया ने अनिल को अपने पति द्वारा दी गई चोटें दिखाईं, जिससे गुस्साए अनिल ने देवेंद्र की हत्या की साजिश रची.

हत्यारों ने पहले देवेंद्र को जहर देकर मार डाला, फिर उनके शरीर को 6 टुकड़ों (हाथ, पैर, धड़ और सिर) में काटा. दोनों हाथ और पैर सिकंदरपुर के एक बगीचे में, धड़ एक कुएं में और सिर घाघरा नदी में फेंक दिया गया.

माया ने 10 मई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें दावा किया कि उनका पति बक्सर (बिहार) गया और वापस नहीं लौटा. लेकिन पुलिस को शक तब हुआ जब देवेंद्र का मोबाइल फोन कहीं मूव नहीं हुआ.

पुलिस को सिकंदरपुर क्षेत्र में दो हाथ और दो पैर मिलने के बाद जांच तेज हुई. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अनिल यादव और उसके सहयोगी को रोकने की कोशिश की. दोनों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी और भागने लगे. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें अनिल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार (धारदार औजार),एक देसी तमंचा, कारतूस और एक खोखा,एक संदिग्ध मोटरसाइकिल.

एसपी ओमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि माया देवी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और हत्या व शव ठिकाने लगाने की पूरी कहानी बताई. पुलिस गोताखोरों की मदद से घाघरा नदी में देवेंद्र के कटे सिर की तलाश कर रही है.

इस मामले में मृतक की बेटी की भूमिका अहम रही. उसने अपनी मां के संदिग्ध व्यवहार पर शक जताया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद साजिश का पर्दाफाश हुआ. पुलिस ने बेटी की साहसिक भूमिका की सराहना की है.

जांच में सामने आया कि माया के अनिल यादव के साथ अवैध संबंध थे. जब माया ने अनिल को अपने पति द्वारा दी गई चोटें दिखाईं, तो अनिल ने गुस्से में देवेंद्र की हत्या की योजना बनाई.

 

NATIONAL : शादी टूटने के बाद युवक ने की आत्महत्या, सामाजिक अपमान बना मौत का कारण

0

महोबा जिले में एक युवक शादी टूटने से इतना आहत हुआ कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिवार में मातम का माहौल है.

महोबा जिले के बनियातला गांव में उस वक्त मातम छा गया जब शादी टूटने से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां 24 वर्षीय संदीप अहिरवार पुत्र मेवालाल ने सामाजिक अपमान के डर से यह खौफनाक कदम उठाया. युवक शादी टूटने से इतना आहत हुआ कि उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.

परिजनों के अनुसार, संदीप की शादी मध्य प्रदेश के कटारा गांव निवासी मनीषा नामक युवती से तय हुई थी. तय कार्यक्रम के अनुसार पांच मई को बारात कटारा गांव पहुंची थी. तिलक में दुल्हन पक्ष की ओर से अपाचे बाइक दी गई, लेकिन सोने की चेन नहीं दी जा सकी, जिसे लेकर विवाद उत्पन्न हो गया. युवक के मामा दयाराम के अनुसार, यह शर्त पहले से तय थी कि बाइक के साथ सोने की चेन भी दी जाएगी. लेकिन चेन न देने पर वर और वधू पक्ष में विवाद उत्पन्न हो गया. इस बीच दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और बारात बिना शादी के लौट आई.

इस घटना के बाद संदीप मानसिक रूप से बेहद आहत हो गया था. गांव में शादी टूटने को लेकर हो रही चर्चा और सामाजिक अपमान के कारण वह अंदर से टूट चुका था. ऐसे में उसने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना के बाद से घर में मातम का माहौल है. घर परिवार के लोग भी इस घटना को लेकर सदमे में है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है. डॉक्टर अमित राजपूत ने बताया कि परिजन युवक को अचेत अवस्था में जिला अपस्ताल लेकर आए थे, जिसे चिकित्सीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया गया.

 

NATIONAL : ट्रंप लग्जरी प्रोटेक्ट की धूम, लॉन्च के पहले दिन ही सोल्ड आउट, 3250 करोड़ की बुकिंग

0

गुरुग्राम में ट्रंप टावर्स के दूसरे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य जारी पर है और यह पूरी तरह से बिक चुका है. मंगलवार (13 मई) को प्रोजेक्ट के डेवलपर्स स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स और ट्रिबेका डेवलपर्स ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लॉन्च के दिन ही ट्रंप रेजिडेंसेज गुरुग्राम ने रिकॉर्ड 3250 करोड़ रुपये की बुकिंग की है. प्रोजेक्ट के अल्ट्रा-प्रीमियम पेंटहाउस, जिसकी कीमत ₹125 करोड़ थी, वे भी पूरी तरह से अलॉट हो चुकी हैं.

इस रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट के हर यूनिट की कीमत 8 करोड़ से 15 करोड़ के बीच रही है. कुल 298 घर रिकॉर्ड समय में बिक गए. ये इस बात का संकेत हैं कि भारत में ब्रांडेड, अल्ट्रा-लक्जरी लाइफ की मांग बढ़ रही है. ये प्रोजेक्ट स्मार्टवर्ल्ड, ट्रिबेका और द ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के बीच कोलैबोरेशन है. प्रोजेक्ट में दो 51 मंजिला टॉवर शामिल हैं.स्मार्टवर्ल्ड इस प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन और कंज्यूमर सर्विस को देखेगा. जबकि ट्रिबेका, जो भारत में ट्रंप ब्रांड के ऑफिशियल रिप्रजेंटेटिव हैं वो डिजाइन, मार्केटिंग, सेल्स और क्वालिटी कंट्रोल का काम संभालेंगे. यह प्रोजेक्ट नॉर्थ इंडिया में ट्रंप-ब्रांडेड आवासीय विकास का दूसरा प्रोजेक्ट है.

डेवलपर्स ने आज (13 मई) जारी बयान में कहा कि पहला ट्रंप टावर्स दिल्ली-एनसीआर में 2018 में गुरुग्राम में लॉन्च हुई थी. ये भी पूरी तरह से बिक चुकी है और इस महीने के अंत तक इसकी डिलीवरी होगी.

स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के फाउंडर पंकज बंसल ने कहा, “ट्रंप रेजिडेंस को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया भारत में वर्ल्ड क्लास लिविंग की आकांक्षा को दर्शाती है. स्मार्टवर्ल्ड इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को पूरा करने में अहम भूमिका निभाने पर गर्व महसूस करता है. हम अपने खरीदारों को भरोसा करने के लिए धन्यवाद देते हैं.”

ट्रिबेका डेवलपर के फाउंडर कल्पेश मेहता ने कहा, “ट्रंप रेजिडेंस गुरुग्राम सिर्फ एक रियल एस्टेट परियोजना नहीं है, यह भारत के लग्जरी मार्केट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. 3250 करोड़ रुपये की पहले दिन की बिक्री इसे देश की सबसे बड़ी लग्जरी डील्स में से एक बनाती है.”

मौजूदा समय में भारत में पांच ट्रंप-ब्रांडेड हाई-राइज़ लक्जरी रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी हैं. मुंबई, पुणे, गुरुग्राम में दो, और कोलकाता में एक है. कल्पेश मेहता की कंपनी ट्रिबेका पिछले 13 सालों से भारत में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की साझेदार रही है. कल्पेश मेहता को ट्रंप परिवार के काफी करीबी माना जाता है. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ प्रतिष्ठित व्हार्टन स्कूल में पढ़ाई की है.

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर जिन्हें एरिक ट्रंप के नाम से भी जाना जाता है, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे हैं. वो जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं और गुरुग्राम में ट्रंप टावर्स की प्रगति का जायजा ले सकें. ट्रिबेका के संस्थापक कल्पेश मेहता ने हाल ही में गुरुग्राम में दूसरी ट्रंप टावर परियोजना के शुभारंभ के मौके पर यह जानकारी दी.

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इससे पहले 2018 और 2022 में भारत का दौरा कर चुके हैं. आने वाले दौरे की पुष्टि करते हुए स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के प्रमोटर पंकज बंसल ने कहा, “हम कार्यक्रम तय कर रहे हैं, और उम्मीद है कि दो महीने के भीतर डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुग्राम में ट्रंप टावर्स देखने भारत आएंगे.”

 

PUNJAB : पाकिस्तानी ड्रोन हमले में झुलसी महिला की मौत, पति-बेटे का चल रहा इलाज

0

पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल सुखविंदर कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई. उनके पति और बेटे अस्पताल में भर्ती हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 लाख और सांसद संजीव अरोड़ा ने 2 लाख की मदद की घोषणा की. भारत-पाकिस्तान ने चार दिन बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है.

पंजाब के फिरोजपुर जिले के खाई फेमे के गांव में पाकिस्तानी ड्रोन हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 50 वर्षीय महिला सुखविंदर कौर की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. वह पिछले शुक्रवार को हुए हमले में जलकर गंभीर रूप से झुलस गई थीं. उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई.

इस हमले में सुखविंदर कौर के पति लखविंदर सिंह (55) और बेटा मोनू सिंह (24) भी झुलस गए थे और अभी भी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. पहले अधिकारियों ने मोनू सिंह को लखविंदर का भाई बताया था, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि वह उनका बेटा है.यह हादसा तब हुआ जब पाकिस्तानी ड्रोन हमले के दौरान कुछ मलबा कौर के घर पर गिर गया, जिससे घर और एक कार में आग लग गई. इस हादसे में कौर गंभीर रूप से जल गई थीं.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और सुखविंदर कौर के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता दी जाएगी.’गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से भारत-पाक सीमा पर कई स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए गए थे, जिनका भारतीय सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. इन हमलों में कई इलाकों को निशाना बनाया गया, जिनमें पंजाब भी शामिल था.

चार दिन तक चले तनाव के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार दोपहर को तत्काल प्रभाव से सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी.

ENTERTAINMENT : पति संग तलाक की अफवाहों पर Yuvika Chaudhary ने किया रिएक्ट, बोलीं- प्रिंस नरूला इमोशनल और हाइपर हैं

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं. दोनों की जोड़ी बिग बॉस से बनीं. अब दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं. बेटी के जन्म के बाद युविका और प्रिंस के तलाक लेने की खबरें सामने आईं. हालांकि, युविका ने इन खबरों को अफवाह करार दिया.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में युविका चौधरी ने कहा, ‘लोगों ने मेरे व्लॉग वीडियो देखने के बाद खुद से बातें बनाना शुरू कर दिया. मुझे ये एहसास ही नहीं हुआ कि प्रिंस वीडियोज में नहीं है. क्योंकि वो अपने काम में बिजी था. प्रिंस अपने काम से ट्रैवल कर रहे थे और वो घर आते थे और फिर काम पर निकल जाते थे.’ इसके अलावा युविका ने कहा कि वो व्लॉग में वो अपनी लाइफ से जुड़ी हर डिटेल्स शेयर नहीं करती हैं.

युविका ने कहा, ‘ये हमारी समझदारी थी, हम शिकायत नहीं करते. मैं बहुत खुश हूं कि मेरा पति काम कर रहा है. हमारे काम का प्रेशर बहुत ज्यादा था क्योंकि घर में भी काम चल रहा था. लेकिन मुझे इस तरह की अफवाहों से फर्क नहीं पड़ता. मैं इस मामले को बढ़ाना नहीं चाहती थी इसीलिए मैंने कोई सफाई नहीं दी थी.’

इसके अलावा युविका ने कहा कि प्रिंस इमोशनल और हाइपर हैं. लेकिन वो खुद धैर्य के साथ चीजों से डील करते हैं. युविका ने कहा कि वो और प्रिंस चीजों को अच्छे से हैंडल कर लेते हैं.

बता दें कि प्रिंस और युविका की लव स्टोरी बिग बॉस 9 से शुरू हुई थी. प्रिंस ने दिल की शेप का पराठा बनाकर युविका को प्रपोज किया था. इसके बाद उन्होंने 2018 में शादी कर ली थी. उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी.

- Advertisement -

News of the Day