Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 691

NATIONAL : ‘हम घर में घुसकर मारेंगे, बचने का मौका भी नहीं देंगे…’, आदमपुर में वायु योद्धाओं से बोले PM मोदी

0

पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान में ऐसी कोई जगह नहीं जहां आतंकवादी छुप सकें, हम उन्हें घर में घुस कर मारेंगे और बचने का मौका नहीं देंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मंगलवार सुबह अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे, तो एक तस्वीर सबसे अलग दिखी, जिसने पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को एक झटके में ध्वस्त कर दिया. इस तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायुसेना के जवानों की ओर हाथ हिलाते हुए दिख रहे थे, जबकि उनके पीछे मिग-29 जेट और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिल्कुल सही सलामत खड़े थे. इस तस्वीर का संदेश दोतरफा था- इसने न केवल पाकिस्तान के इस दावे को खारिज किया कि उसके जेएफ-17 लड़ाकू विमान से दागी गई मिसाइलों ने आदमपुर में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की अटूट प्रतिबद्धता का भी संकेत दिया.

उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल आतंकवादियों को बल्कि उन्हें समर्थन देने वाली पाकिस्तानी सेना को भी कड़ा जवाब देकर अपनी ताकत दिखाई है. पंजाब के आदमपुर एयरबेस में इंडियन एयर फोर्स के वायु योद्धाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकवादी बैठे थे, भारतीय सेना, भारत की वायु सेना और भारतीयों ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी है. भारत की सेनाओं ने पाकिस्तानी सेना को यह भी दिखा दिया है कि पाकिस्तान में अब कोई जगह नहीं बची है जहां आतंकवादी बैठकर चैन की सांस ले सकें. हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे.’

उन्होंने भारत की आधुनिक सैन्य क्षमता की तारीफ की और पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, ‘हमारे ड्रोन, हमारी मिसाइलें- इनके बारे में सोचने मात्र से ही पाकिस्तान की कई दिनों तक नींद उड़ जाएगी.’ पीएम मोदी ने कहा कि भारत बुद्ध की भी धरती है और गुरु गोबिंद सिंह जी भी धरती है. गुरु गोबिंद सिंह जी ने कहा था- ‘सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं. अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाना हमारी परंपरा है. इसीलिए जब हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर छीना गया, तो हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया. वो कायरों की तरह छिपकर आए थे, लेकिन वो भूल गए कि उन्होंने जिसे ललकारा है वो हिंद की सेना है. आपने उन्हें सामने से हमला करके मारा है. आपने आतंक के तमाम बड़े अड्डों को मिट्टी में मिला दिया. 9 आतंकी ठिकाने बर्बाद कर दिए, 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई. आतंक के आकाओं को अब समझ आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का अब एक ही अंजाम होगा – तबाही. भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा – विनाश और महाविनाश.’

पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना के जवानों से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से आपने देश का आत्मबल बढ़ाया है, देश को एकता के सूत्र में बांधा है और आपने भारत की सीमाओं की रक्षा की है. आपने भारत के स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है. आपने वो किया है, जो अभूतपूर्व है, अकल्पनीय है, अद्भुत है. उन्होंने कहा, ‘कौशल दिखलाया चालों में, उड़ गया भयानक भालों में. निर्भीक गया वह ढालों में, सरपट दौड़ा करवालों में. ये पंक्तियां महाराणा प्रताप के प्रसिद्ध घोड़े चेतक पर लिखी गई थीं. लेकिन ये पंक्तियां आज के आधुनिक भारतीय हथियारों पर भी फिट बैठती हैं. आपके पराक्रम की वजह से आज ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है. इस पूरे ऑपेरशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा रहा. हर भारतीय की प्रार्थना आप सभी के साथ रही. आज हर देशवासी अपने सैनिकों, उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है, उनका ऋणी है.’

आदमपुर एयरबेस पर अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैनपावर के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर में मशीनों का समन्वय भी शानदार था. चाहे वो भारत का पारंपरिक एयर डिफेंस सिस्टम हो जिसने कई लड़ाईयां देखी हैं या फिर आकाश जैसे हमारे मेड इन इंडिया प्लेटफॉर्म- इन सभी को S-400 जैसी आधुनिक और सक्षम डिफेंस सिस्टम ने अभूतपूर्व ताकत दी है. एक मजबूत रक्षा कवच भारत की पहचान बन गया है. पाकिस्तान की तमाम कोशिशों के बावजूद, चाहे हमारे एयरबेस हों या दूसरे डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर- इन सभी पर कोई असर नहीं पड़ा. इसका श्रेय आप सभी को जाता है. मुझे आप सभी पर गर्व है.’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर का हर पल भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमता का प्रमाण है. इस दौरान हमारे सशस्त्र बलों का समन्वय वास्तव में शानदार था. चाहे वह सेना हो, नौसेना हो या वायु सेना- उनका समन्वय अद्भुत था. नौसेना ने समुद्र पर अपना प्रभुत्व दिखाया, सेना ने सीमा को मजबूत किया और भारतीय वायु सेना ने बचाव के साथ-साथ हमला भी किया. BSF और अन्य बलों ने शानदार क्षमता का प्रदर्शन किया. इंटीग्रेटेड एयर एंड लैंड कॉन्बैट सिस्टम ने अद्भुत काम किया. यह संयुक्तता है. यह भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमता की एक मजबूत पहचान बन गई है.’

NATIONAL : Tamil Nadu के अम्मापालयम में बुजुर्ग पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गहनों की लूट के लिए दिया वारदात को अंजाम

0

तमिलनाडु के अम्मापालयम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक बुजुर्ग दंपति की उनके गहनों के लिए बेरहमी से हत्या कर दी गई. 70 वर्षीय भास्करन और 65 वर्षीय विद्या की हत्या हथौड़े से की गई. आरोपी बिहार का रहने वाला है और 10 साल से वहीं रह रहा था. पुलिस ने उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया.

तमिलनाडु के अम्मापालयम में रविवार को एक बुजुर्ग दंपति की गहनों के लिए बेरहमी से हत्या कर दी गई. 70 वर्षीय भास्करन अपनी पत्नी 65 वर्षीय विद्या के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे और उनके बेटे वासुदेवन फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं. उन्होंने जब नीचे आकर देखा तो मां विद्या खून से लथपथ मृत पड़ी थीं और पिता भास्करन जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामले की जांच शुरू की.

मृतक के बेटे वासुदेवन ने बताया कि पूरा घर खून से सना था. मां का सिर फट चुका था. वो किसी से दुश्मनी नहीं रखते थे. किसी तरह का कोई संपत्ति विवाद भी नहीं है. वो मंदिर गए थे और पलानी मंदिर में चढ़ाने के लिए फल भी लाए थे जो अब खून से सने मिले. वो 114 ग्राम सोने की चेन पहने हुए थे जो अब गायब हैं.

सूचना मिलते ही सूरमंगलम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 309 के तहत केस दर्ज किया और पांच विशेष टीमें बनाई गईं. यह राज्य में बुजुर्गों की हत्या का तीसरा मामला है जिससे यह घटना और ज्यादा संवेदनशील बन गई.जांच में पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी की पहचान कर ली. आरोपी संतोष कुमार बिहार का रहने वाला है और पिछले 10 वर्षों से अम्मापालयम में रहकर कंस्ट्रक्शन का काम कर रहा था.

आर्थिक तंगी से जूझ रहे संतोष ने देखा था कि बुजुर्ग दंपती सोने की चेन पहनते हैं. रविवार दोपहर वह भास्करन की दुकान पर ठंडा पीने के बहाने गया और फिर उनका पीछा कर घर पहुंचा. वहां हथौड़े से वार कर दोनों की हत्या कर दी और चेन लूटकर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

ENTERTAINMENT : पवनदीप ने हॉस्पिटल से गाया ‘जो भेजी थी दुआ’ गाना, फैंस बोले- ‘भाई जल्दी ठीक हो जाओ’

इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था. जिसके बाद से वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं. पवनदीप ने हॉस्पिटल से ही गाना गाया है. इंडियन आइडल के विनर पवनदीप राजन का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हो गया था. जिसमें उन्हें बहुत ज्यादा चोट लगी थी. पवनदीप के एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर उनके फैंस बहुत परेशान हो गए थे. उन्हें उनकी सेहत की बहुत चिंता हो रही थी. अब पवनदीप की तबीयत पहले से ठीक है और उन्होंने हॉस्पिटल से ही गाना गाया है.

पवनदीप का हॉस्पिटल से गाना गाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो बेड पर बैठे हुए गाना गाते नजर आ रहे हैं. पवनदीप के इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट भी कर रहे हैं.

वायरल वीडियो में पवनदीप बेड पर बैठकर जो भेजी थी दुआ गाना गाते नजर आ रहे हैं. उनके सुर इतने पक्के हैं कि उन्हें गाता देखकर हर कोई इंप्रेस हो रहा है. उनका वीडियो शेयर करके हुए लिखा- भाई हमारा बहुत स्ट्रॉन्ग है. वीडियो में पवनदीप एकदम सुरीला गाते हुए नजर आ रहे हैं. फैंस ने इस पर कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा- जल्दी ठीक हो जाओ भाई. दूसरे ने लिखा- भाई आराम से, पहले ठीक हो जाओ फिर गाना. एक ने लिखा- भाई इतना होने के बाद भी गाना खत्म नहीं हो रहा है. अल्लाह का शुक्र करो.

पवनदीप हॉस्पिटल से अपनी कई फोटोज शेयर कर रहे हैं. उन्होंने चेस खेलते हुए फोटो शेयर की थी. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- रिकवरी मोड ऑन. उसके अलावा उन्होंने एक लेटर भी दिखाया है जो उनके एक छोटे फैन ने भेजा है.

NATIONAL : झारखंड के गिरिडीह में पानी की भारी किल्लत, गंदा पानी पीने को मजबूर लोग, बोले- कोई नहीं कर रहा सुनवाई

0

स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोग शहर में रहते हैं, लेकिन हमारी स्थिति गांव से भी खराब है. पिछले चार-पांच वर्षों से मोहल्ले के लोग पानी की समस्या से झूझ रहें है.

झारखंड के गिरिडीह में पानी की भारी किल्लत देखने को मिली है. शहर के नगर निगम वार्ड 15 करबला रोड हरिजन टोला के 50 से अधिक परिवार के लोग इन दिनों भीषण गर्मी में पानी की एक-एक बूंदे के लिए तरह रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि लोगों को नदी से गंदा पानी निकालकर पीना पड़ रहा है.

इस मोहल्ले में नगर निगम के द्वारा घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप तो जरूर बिछाया गया है, लेकिन लोगों ने इन पाइपों से कभी पानी निकलते हुए नहीं देखा है. ऐसे में इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या से त्रस्त लोगों के लिए एक मात्र सहारा नदी बचा हुआ है जंहा से लोग चुंआ खोद कर पानी लाने के लिए मजबूर है. लेकिन अब गर्मी इतनी भयावह हो गयी है की नदी भी पूरी तरह से सूख चुका है. ऐसे में अब यंहा के लोगों के लिए पानी की यह समस्या सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है.

हालांकि लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम को कई बार लिखित आवेदन दिया है, लेकिन आज तक इनकी समस्या को न तो किसी ने गंभीरता से लिया है ओर न ही इन्हें पानी मिल पा रहा है, ऐसे में अब लोग आंदोलन करने की तैयारी में हैं.

वहीं वार्ड के लोगों ने बताया की कहने को तो हम लोग शहर में रहते हैं, लेकिन हमारी स्थिति गांव से भी खराब है. पिछले चार-पांच वर्षों से मोहल्ले के लोग पानी की समस्या से झूझ रहें है, लेकिन आज तक इस समस्या का समधान नही हुआ है, नगर निगम के द्वारा पेयजलापूर्ति योजना के तहत पाइप लाइन तो बिछा दिया गया है, लेकिन आज तक लोगों ने इन पाइप से पानी निकलते हुए नहीं देखा है.

ग्रामीणों का कहना है की किसी तरह नदी से गंदा पानी लाकर खाना बनाने से लेकर अन्य काम करते हैं. पानी नहीं रहने के कारण बच्चों ओर महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है. नदी से गंदा पानी इस्तेमाल करने से सेहत खराब होने का भी खतरा बना रहता हैं, लेकिन करें तो करें क्या, और कोई दूसरा रास्ता नहीं है.

इस मोहल्ले में पानी की समस्या इतनी बड़ी समस्या है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की यंहा के लोग पास वाले मोहल्ले के घरों में जाकर पानी मांगने पर मजबूर हैं. हर दिन दो-चार डब्बा पानी लाना बहुत होता है, क्योंकि पास के मोहल्ले में किसी अच्छे व्यक्ति के घर में सुबह ओर शाम के वक्त अगर मोटर चलाया जाता है तो हमलोग उनके घर जाकर पानी भरकर लाते हैं, लेकिन वंहा हम जैसे कई लोग नंबर लगाकर पहले से पानी लेने के लिए घंटों खड़े रहते हैं, ऐसे में इन सब के बीच किसी तरह कड़ी मशक्कत करने के बाद पानी नसीब होता है.

मोहल्ले के लोगों का कहना है की यंहा के लोगों को कभी पानी मिलता नहीं है, लेकिन नगर निगम हर महीने पानी का बिल जरूर भेज देते हैं, ऐसे में अब लोगों का निगम के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोग आंदोलन करने की तैयारी में जुट गए हैं. लोगों का कहना है की जब – तक निगम पानी नहीं देगा तब, तक कोई भी व्यक्ति पानी का बिल जमा नहीं करेगा.

 

NATIONAL : ओम बिड़ला की बेटी को राहत, दिल्ली HC ने UPSC योग्यता पर सवाल उठाने वाली पोस्ट हटाने का दिया आदेश

0

दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की बेटी अंजलि बिड़ला के पक्ष में फैसला सुनाया और अपमानजनक पोस्ट हटाने का आदेश दिया. ट्विटर हैंडल्स पर झूठे आरोपों के तहत FIR दर्ज की.

सोशल मीडिया पर लगे बेबुनियाद आरोपों के खिलाफ IRPS अधिकारी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की बेटी अंजलि बिड़ला की लड़ाई आखिरकार रंग लाई. दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में बड़ा फैसला सुनाते हुए अपमानजनक और भ्रामक पोस्ट्स को हटाने का निर्देश दिया है.

यह मामला तब सुर्खियों में आया था, जब सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में आरोप लगाया गया कि अंजलि बिड़ला ने UPSC परीक्षा अपने पिता के रसूख के दम पर पहले ही प्रयास में पास की है. आरोपों में भ्रष्टाचार से लेकर पद के दुरुपयोग तक की बातें कही गईं थीं, लेकिन कोर्ट में अंजलि बिड़ला ने मजबूती से अपना पक्ष रखा और साबित किया कि ये सब झूठी कहानियां थीं.

अंजलि बिड़ला ने X (पूर्व में ट्विटर), Google और कई अज्ञात सोशल मीडिया यूज़र्स के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था. पिछले साल जुलाई में कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए आपत्तिजनक पोस्ट्स को हटाने का आदेश दिया था. अब जब कोर्ट के सामने यह बताया गया कि 16 में से 12 पोस्ट्स खुद ही हटा ली गई हैं और बाकी 4 को एक्स ने ब्लॉक कर दिया है, तो कोर्ट ने केस को निपटाते हुए शेष पोस्ट्स को स्थायी रूप से हटाने का निर्देश दिया.

कोर्ट ने साफ कहा कि अगर अंजलि भविष्य में किसी भी तरह की समान पोस्ट्स की जानकारी देती हैं, तो X को उन्हें तुरंत हटाना होगा. Google को भी एक पोस्ट को स्थायी रूप से हटाने का निर्देश दिया गया. कोर्ट ने इस मामले में किसी तरह के हर्जाने या कोर्ट फीस की वापसी की मांग को खारिज करते हुए सिर्फ प्रतिष्ठा की रक्षा को प्राथमिकता दी.

सीनियर वकील राजीव नायर ने अंजलि बिड़ला की ओर से पैरवी की, जबकि याचिका वकील आदित्य भारत मनुबड़वाला और संयम खेतरपाल ने दाखिल की थी. अंजलि ने कोर्ट में कहा कि ये पोस्ट्स उनकी छवि को धूमिल कर रही हैं, जिससे उनके सार्वजनिक पद पर भी प्रभाव पड़ रहा है. अंजलि की शिकायत के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने “Dhruv Rathee (Parody)” नामक ट्विटर हैंडल और अन्य अज्ञात खातों पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की कई धाराओं और IT एक्ट की धारा 66(C) के तहत FIR दर्ज की है.

 

MP : भोपाल एक्सीडेंट में डॉक्टर बिटिया की मौत के बाद एक्शन में सरकार… पूरे प्रदेश में बसों की चेकिंग शुरू, फिटनेस पर फोकस

0

MP में आज से शुरू हुए अभियान में पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और जिला परिवहन कार्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं.

मध्य प्रदेश में यात्री बसों, शैक्षणिक संस्थानों की बसों और स्कूल बसों की सघन जांच का फैसला लिया गया है. यह विशेष अभियान 13 मई से पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू होगा. अभियान में पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और जिला परिवहन कार्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं.

• सभी वाहनों में केंद्रीय मोटरयान नियम, 1989 के नियम 118 के अनुसार गति नियंत्रक (स्पीड गवर्नर) लगा होना अनिवार्य है.
• सभी यात्री बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगा होना आवश्यक है. स्कूल-कॉलेज के वाहनों में AIS 140 मानक के अनुरूप VLTD, कैमरे और पैनिक बटन लगे होने चाहिए. VLTD का परिवहन विभाग के केंद्रीय सर्वर से एकीकरण अनिवार्य है, साथ ही वाहन में सवार विद्यार्थियों के अभिभावकों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को इसका ऐक्सेस प्रदान करना भी जरूरी होगा.
• सभी वाहनों में प्राथमिक उपचार किट (फर्स्ट एड बॉक्स) अनिवार्य रूप से रखी जानी चाहिए.
• 1 अक्टूबर 2023 के बाद निर्मित शैक्षणिक वाहनों में केंद्रीय मोटरयान नियम, 1989 के नियम 1250 के प्रावधानों के अनुसार AIS-135 मानक के अनुरूप फायर अलार्म एंड प्रोटेक्शन सिस्टम (FAPS) लगा होना चाहिए. अन्य शैक्षणिक वाहनों में वाहन के अनुसार उचित मात्रा में अग्निशमन यंत्र लगे होने चाहिए.
• वाहनों की खिड़कियों पर काले शीशे या पर्दे नहीं लगे होने चाहिए, और वाहन के अंदर की गतिविधियां हमेशा बाहर से स्पष्ट रूप से दिखनी चाहिए.
• वाहन के साथ वैध बीमा प्रमाण-पत्र, फिटनेस प्रमाण-पत्र और परमिट होना अनिवार्य है.
• यदि फिटनेस प्रमाण-पत्र होने के बावजूद वाहन अनफिट पाया जाता है, तो फिटनेस जारी करने वाले अधिकारी/ATS के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
• वाहन चालक और परिचालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है.
• बस के सभी प्रकार के कर (टैक्स) पूर्ण रूप से जमा होने चाहिए.
• बस के खिलाफ पूर्व के चालानों की जानकारी भी अनिवार्य रूप से जांची जाएगी.
• बस में किसी भी प्रकार का ओवरलोड, यानी परमिट से अधिक यात्री नहीं होने चाहिए. बसों में माल ढोने की बढ़ती प्रवृत्ति की सघन जांच की जाएगी. निर्धारित मात्रा से अधिक माल का परिवहन यात्री बसों में नहीं किया जाना चाहिए. दोषी वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर सोमवार को स्कूल बस ने रेड सिग्नल पर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी और दोपहिया वाहन सवारों को रौंद दिया. इस हादसे में आयशा खान नाम की स्कूटी सवार युवती की दर्दनाक मौत हो गई. आयशा डॉक्टरी की इंटर्नशिप कर रही थीं. ठीक एक महीने बाद 14 जून को आयशा का निकाह था. आयशा के माता-पिता रिश्तेदारों को शादी का कार्ड बांटने निकले थे, उसी समय उन्हें हादसे की सूचना मिली.

ENTERTAINMENT : अवनीत कौर ने टॉम क्रूज के साथ पूरे इंडिया को किया नमस्ते, स्टाइल ने जीता फैंस का दिल, बोले – ‘सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी’

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर इन दिनों लंदन में हैं. जहां उन्होंने हॉलीवुड एक्टर टॉप क्रूज से मुलाकात भी की. जिसकी झलक उन्होंने फैंस को दिखाई.

टीवी से बॉलीवुड पहुंची एक्ट्रेस अवनीत कौर एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने लंदन में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की मास्टरक्लास में हिस्सा लिया था. जहां से उन्होंने अब कुछ तस्वीरें शेयर की. ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं.

दरअसल अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें से पहले तस्वीरें में दोनों नमस्ते करते हुए कैमरा के लिए पोज कर रहे हैं. दूसरी फोटो में अवनीत और टॉम स्माइल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘पूरे भारत को मेरे और मिस्टर क्रूज की तरफ से नमस्ते..आपको दोबारा देखकर बहुत अच्छा लगा टॉम क्रूज.. मिशन इंपॉसिबल..’

अवनीत कौर की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. तस्वीर में अवनीत और टॉम ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. दोनों की बॉन्डिंग को देखकर फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘लग रहा है अब वो आपके बेस्ट फ्रेंड है.’, दूसरे ने लिखा, ‘आप पर गर्व है’, तीसरे ने लिखा कि, ‘ सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी.’फोटोज को कुछ ही देर में काफी लाइक्स भी मिल चुके हैं.

बता दें कि लंदन में अवनीत कौर हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की मास्टक्लास अटेंड करने के लिए गई थी. इसके बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था कि, ‘फिर से.. टॉम क्रूज.. द औरा.. रिस्पेक्ट और प्यार..’ वहीं इससे पहले अवनीत विराट कोहली की वजह से चर्चा में बनी हुई थी.

 

NATIONAL : देश के लिए शहीद हुए सीवान के रामबाबू सिंह, 4 महीने पहले हुई थी शादी, बनने वाले थे पिता

0

शहीद जवान रामबाबू सिंह सीवान के बड़हरिया प्रखंड के वसिलपुर गांव के रहने वाले थे. 10 अप्रैल को उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी ज्वाइन की थी.


छपरा के बाद बिहार के सीवान के रहने वाले आर्मी के जवान रामबाबू सिंह देश के लिए सोमवार (12 मई, 2025) को शहीद हो गए. सीजफायर के बाद पाकिस्तान की ओर से किए गए उल्लंघन के कारण सोमवार को उन्हें गोली लग गई थी. परिवार वालों के अनुसार दोपहर में गोली लगी थी और फिर खबर आई कि वो देश के लिए शहीद हो गए. इस खबर के बाद रामबाबू सिंह के गांव में सन्नाटा पसर गया.

शहीद जवान रामबाबू सिंह सीवान के बड़हरिया प्रखंड के वसिलपुर गांव के रहने वाले थे. उनके पिता स्व. रामविचार सिंह हरिहरपुर पंचायत के उप मुखिया रह चुके थे. रामबाबू सिंह के एक भाई अखिलेश सिंह झारखंड के हजारीबाग में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं.

शहीद जवान रामबाबू सिंह के ससुर सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि उनके दामाद ने 10 अप्रैल को उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी ज्वाइन की थी. उनके ससुर ने बताया कि वे और उनकी बेटी दोनों धनबाद में थे. कल (सोमवार) दिन के करीब डेढ़ बजे आर्मी हेडक्वार्टर से कॉल आया कि दामाद को गोली लग गई है. इसके बाद सूचना मिली कि वे शहीद हो गए हैं. पत्नी अंजलि सिंह को अभी भी पति की शहादत की जानकारी नहीं दी गई है.

शहीद रामबाबू सिंह के ससुर ने बताया कि उनके दामाद की जोधपुर में पोस्टिंग हो चुकी थी. हालांकि भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी के दौरान उन्हें रोक लिया गया था. कल (12 मई, 2025) दिन में 10 बजे के करीब रामबाबू सिंह की उनकी पत्नी अंजलि से बातचीत हुई थी. उस समय तक वो ठीक थे.

बताया जाता है कि शहीद जवान रामबाबू सिंह की शादी करीब चार महीने पूर्व ही हुई थी. गांव के लोग उनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं. शाम तक या कल बुधवार को पार्थिव शरीर आ सकता है. शहीद जवान की परिजनों ने बताया कि रामबाबू बचपन से ही देशभक्त के जज्बे से भरे हुए थे. वे आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे थे. घटना के बाद गांव के लोगों की आंखें नम हैं. लोग गर्व भी कर रहे हैं.

 

NATIONAL : दिल्ली में निकलेगी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, इन रास्तों पर जाने से बचें, जानें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

0

दिल्ली में मंगलवार (13 मई) को शाम चार बजे तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली जाएगी. ये यात्रा शाम चार बजे कर्तव्य पथ से नेशनल वॉर मेमोरियल निकलेगी. इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. आइए जानते हैं तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के दौरान किन रूट्स पर जाएं और कहां नहीं.

दरअसल, यात्रा के दौरान सी-हेक्सागन और इंडिया गेट के आसपास के क्षेत्रों में भीड़भाड़ और गाड़ियों के भारी ट्रैफिक की वजह से लंबे जाम की संभावना बनी हुई है. ऐसे में घर से निकलने से पहले आपको दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लेनी चाहिए.

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी में आम जनता और वाहन चालकों को परेशानी मुक्त सफर के लिए तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के
दौरान सी-हेक्सागन और आसपास के क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है.
एडवाइजरी के मुताबिक सी-हेक्सागन और आस-पास की सड़कों पर किसी भी गाड़ी को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
गलत तरीके से पार्क की गईं गाड़ियों को टो करके ले जाया जाएगा और उन पर केस चलाया जाएगा.
टो किए गए वाहनों को भैरो मंदिर, भैरो मार्ग के सामने पार्क किया जाएगा.
तिरंगा सम्मान यात्रा के दौरान इन रास्तों पर जाने से बचें

सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, रफी मार्ग, जनपथ, अशोक रोड, मान सिंह रोड, शाहजहां रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, पंडारा रोड, पुराना किला रोड

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के दौरान बताए गए रास्तों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें का उपयोग करें.
तय रूट्स पर जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को तर्जी दें.
अगर आप आईएसबीटीएस, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट की तरफ जा रहे हैं तो पहले से ही घर से प्लानिंग के साथ घर से निकलें.
प्रमुख जगहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी और ट्रैफिक नियमों और निर्देशों का पालन करें.
इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिए अपडेट रहें.

NATIONAL : आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी के दौरे का यह वीडियो शेयर कर सीएम योगी बोले- आज पूरा देश…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 13 मई को पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस का दौरा किया. ऑपरेशन सिंदूर के स्थगित होने के मद्देनजर यह दौरा अहम माना जा रहा है. पीएम के इस दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक वीडियो शेयर कर प्रतिक्रिया दी है.

सीएम ने लिखा- भारतीय सशस्त्र बलों का पराक्रम, प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा भारत की शांति और संप्रभुता का आधार है. आज आदमपुर एयरबेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय वायु सेना के वीरों के मध्य उपस्थिति और उनसे संवाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साहसिक संकल्प के प्रति 140 करोड़ देश वासियों का अभिनंदन है. आज पूरा देश वायु सैनिकों के शौर्य और वीरता का वंदन, उनके राष्ट्ररक्षा के संकल्प को नमन कर रहा है. हर भारतीय को अपनी पराक्रमी सेनाओं पर अपार गर्व है. जय हिंद की सेना!

बता दें आदमपुर एयरबेस (पंजाब) पर भारतीय वायुसेना के मिग-29 का बेस हैं. यहां की स्क्वाड्रन को ब्लैक आर्चर के नाम से जाना जाता है. मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर एयर बेस गए. वायुसेना कर्मियों ने उन्हें जानकारी दी और उन्होंने बहादुर जवानों से बातचीत भी की.जानकारी के अनुसार सुबह 7:15 के आसपास पीएम मोदी दिल्ली से आदमपुर के लिए रवाना हुआ. लगभग डेढ़ घंटे के आसपास आदमपुर एयरबेस पर मौजूद रहे. उसके बाद दिल्ली वापस आए. बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के पीएम मोदी गए थे. प्रधानमंत्री आवास से एयरपोर्ट तक कोई रूट नहीं लगाया गया था.

 

 

- Advertisement -

News of the Day