Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 692

UP : लखनऊ में किशोरी से रेप, ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेला, पति-पत्नी गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा इलाके में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सहित देह व्यापार करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने 2 को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य की तलाश की जा रही है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा इलाके में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सहित देह व्यापार करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जाता है कि एक समाजसेविका की मदद से यह मामला वन स्टॉप सेंटर 181 पर पहुंचा. जिसके बाद सेंटर प्रभारी से हस्तक्षेप के बाद गुडंबा पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक गुडंबा इलाके में 12 वर्षीय किशोरी अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहती है. वह कक्षा छह में पढ़ती है. पिता बीमारी के कारण घर पर रहते हैं, जबकि मां आंखों की बीमारी के चलते ठीक से देख पाने में असमर्थ हैं. ऐसे में परिवार ने घर खर्च के लिए कमरा भी किराए पर दे रखा है.पीड़िता की मां के मुताबिक जून 2024 में बेटी की दोस्त की बहन रहनुमा एक दिन घर आई. उसने खुद को गर्भवती बताते हुए अपनी देखभाल की बात कही और तीन हजार रुपये महीना देने का वादा किया. जिसके बाद पीड़िता रहनुमा के घर जाने लगी और वह वहां रुकती भी थी. कुछ दिन बाद रहनुमा ने किशोरी और अपनी एक बहन को अनजान व्यक्तियों के साथ भेजना शुरू कर दिया.

अगस्त 2024 में रहनुमा के पति साबान के दोस्त कथित दंपती नैंसी व असलम कुरैशी पीड़िता के घर आए. आरोप है कि कुछ दिन बाद असलम किशोरी को रहनुमा के कमरे पर ले गया, जहां नैंसी की अनुपस्थिति में उसने दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया. इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. साथ ही पीड़िता को अन्य लोगों के पास भी देह व्यापार के लिए लेकर जाने लगा. आरोप है कि असलम पीड़िता को दवाई देता था, जिससे उसको चक्कर आने लगते थे.

पीड़िता जब दूसरे लोगों के साथ जाने से इनकार करती तो नैंसी व असलम उसे फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे. वहीं, पीड़िता को जब यूरिन इंफेक्शन हुआ तो उसने सारी बातें अपनी मां को बता दी. जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठ गया. डीसीपी नॉर्थ जोन गोपाल चौधरी के मुताबिक पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी असलम और नैंसी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

MP : बेटी के निकाह की खुशियां मातम में बदलीं, मेहमानों का स्वागत करते अचानक गिर गए पिता, मौत

0

छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा नगर में रविवार (11 मई) को एक परिवार की खुशी पल भर में दुःख में बदल गई, जब दुल्हन के पिता को शादी समारोह के दौरान हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई.

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा नगर में रविवार (12 मई) की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. बेटी के निकाह की खुशियों में डूबा परिवार पल भर में गहरे शोक में डूब गया, जब दुल्हन के पिता को अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई.

घटना चांदामेटा के वार्ड क्रमांक 14 बुटरिया की है. 40 वर्षीय महबूब खान अपनी छोटी बेटी के निकाह के आयोजन में व्यस्त थे. घर में शादी का माहौल था, मेहमानों की आवाजाही जारी थी और चारों तरफ रौनक फैली हुई थी. महबूब खान खुद मेहमानों की आवभगत में जुटे हुए थे.

रात के दौरान अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे जमीन पर गिर पड़े. आनन-फानन में परिजन उन्हें पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि यह मौत हार्ट अटैक से हुई.

इस दुखद क्षण के बावजूद परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए बेटी की शादी की रस्में पूरी कीं. दुल्हन को यह नहीं बताया गया कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. उसे सिर्फ इतना बताया गया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और इलाज चल रहा है. शादी की अन्य रस्में पूरी कर रात करीब 11.00 बजे बेटी की विदाई कर दी गई.

सोमवार (12 मई) सुबह जब दुल्हन को पिता की मौत की सूचना दी गई, तो वह भावुक होकर टूट पड़ी. इसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से उसे मायके लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में वह शामिल हो सकी. महबूब खान को सुबह लगभग 10 बजे स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जहां रविवार (11 मई) रात खुशियों की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहीं सोमवार सुबह पूरा मोहल्ला गम के सन्नाटे में डूबा हुआ था. स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

 

NATIONAL : आगरा के पुष्पाजंलि अस्पताल में भीषण आग, NICU में भरा धुआं, 9 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

0

पुष्पांजलि अस्पताल में आज सुबह चौथी मंजिल पर अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसके बाद धुआं उठने लगा. आग और धुएं की वजह से हॉस्पिटल में भगदड़ की स्थिति बन गई.

आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसके बाद पूरे अस्पताल में अफरा-मच गई. ये अस्पताल थाना हरिपर्वत क्षेत्र में स्थित है. आग हॉस्पिटल की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां पर छोटे बच्चो का आईसीयू यानी NICU और PICU वार्ड है जिसमें कई बच्चे भर्ती थे. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके प पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया गया. इस बीच अस्पताल में भर्ती बच्चों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है.

पुष्पांजलि अस्पताल की चौथी मंजिल पर अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसके बाद धुआं उठने लगा. आग और धुएं की वजह से हॉस्पिटल में भगदड़ की स्थिति बन गई. मौके पर मौजूद स्टाफ तत्काल समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और दूसरे वार्ड में भर्ती कराया. इतनी देर में आग बढ़ने लगी, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर तैनात किया गया.

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद टीम ने हॉस्पिटल स्टाफ और तीमारदारों के साथ मिलकर आग पर किसी तरह काबू पाने की कोशिश की. सबकी मिली जुली कोशिशों के बाद किसी चौथी मंजिल पर लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया.

पुष्पांजलि हॉस्पिटल की चौथी मंजिल पर जहां आग लगी थी उसके पास NICU और PICU में कुल 9 बच्चे भर्ती थे जिसमें कुछ नवजात बच्चे भी शामिल थे. अस्पताल के मुताबिक बच्चों को सुरक्षित शिफ्ट किया गया है.

पुष्पांजलि हॉस्पिटल के मेडिकल सुप्रीडेंट अभिनव सूरी ने बताया कि आज सुबह 6.25 बजे हॉस्पिटल की चौथी मंजिल पर आग लगी थी , जिस पोरशन में आग लगी थी वहां कोई भी मरीज नहीं था. लेकिन, पास में ही NICU और PICU वार्ड है जहां आग का धुआं पहुंच गया था तो ऐतिहातन बच्चों को शिफ्ट किया गया. सभी बच्चें सुरभित हैं उनका दूसरे वार्ड में उनका इलाज चल रहा है. हमारे फायर स्टाफ ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया.

 

ENTERTAINMENT : मिथुन चक्रवर्ती को बॉलीवुड ने किया इंसल्ट, बेटे Mimoh Chakraborty बोले- ‘मां का भी उड़ाया मजाक’

मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने पेरेंट्स को बॉलीवुड से मिली आलोचना के बारे में बात की. मिमोह ने कहा कि टॉप एक्टर्स ने उनकी फैमिली को इंसल्ट किया.

बॉलीवुड बबल से बातचीत में मिमोह ने कहा, ‘सबसे खराब बात जो थी वो ये कि उन्होंने मेरी मां का मजाक उड़ाया. मैं अपने पिता के लिए समझ सकता हूं, हां, क्योंकि हम उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. मेरे जरिए, उन्होंने पापा का अपमान किया. क्योंकि आप ये नहीं कह सकते कि मिथुन चक्रवर्ती इसमें खराब थे. ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी विरासत बहुत मजबूत है. तो उनको लगा चलो मिमोह के जरिए से हमलोग मिथुन चक्रवर्ती को भी गाली दे देंगे.’

आगे मिमोह ने कहा, ‘नॉर्मल लोग, ऑडियंस को छोड़िए, ये इंडस्ट्री के अंदर के लोग थे जो खुले आम जाके मां का मजाक उड़ा रहे थे. मेरे लिए ये थोड़ा ज्यादा हो गया कि यार मेरे तक ठीक है. पापा तक ठीक है लेकिन मां पे मत जाओ. लेकिन मैं जानता हूं कि आपको इससे गुजरना पड़ता है.’

 

AHMEDABAD : पड़ोसन के हाथ से छूटा पट्टा तो रोटविलर डॉग ने 4 महीने की बच्ची पर किया अटैक, घायल मासूम की मौत

0

इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें रात करीब 9 बजे रोटविलरकुत्ता अपनी मालकिन के हाथ से छूटकर बेकाबू हो जाता है और सामने दिख रहे लोगों पर हमला कर देता है, जिससे भगदड़ मच जाती है. अहमदाबाद की राधे रेसीडेंसी में बीती रात एक पालतू कुत्ते ने 4 महीने की बच्ची पर अचानक हमला कर दिया. रोटविलर नस्ल के इस पालतू कुत्ते के हमले में चार महीने की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

हाथीजन सर्किल पर स्थित राधे रेसीडेंसी में रहने वाले प्रतीक डाभी की 4 महीने 17 दिन की बेटी ऋषिका को उनकी बहन गोद में लेकर घर के बाहर निकली थी. उसी समय, पास में रहने वाली एक महिला अपने रोटविलर नस्ल के पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए बाहर आई थी. महिला फोन पर बात कर रही थी, तभी कुत्ते का पट्टा उसके हाथ से छूट गया और कुत्ते ने बच्ची व उसकी बुआ पर जानलेवा हमला कर दिया.

इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें रात करीब 9 बजे रोटविलरकुत्ता अपनी मालकिन के हाथ से छूटकर बेकाबू हो जाता है और सामने दिख रहे लोगों पर हमला कर देता है, जिससे भगदड़ मच जाती है.

फुटेज में ऋषिका अपनी बुआ की गोद में नजर आ रही है. हमले के दौरान बच्ची बुआ की गोद से जमीन पर गिर जाती है और कुत्ता उस पर बुरी तरह हमला करता है. पास खड़ी एक महिला दौड़कर बच्ची को बचाने पहुंचती है और कुत्ते से बचाकर उसे गोद में उठाकर वहां से निकाल लेती है. इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

अहमदाबाद नगर निगम के नियमों के अनुसार, सभी पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है. अब यह जांच का विषय है कि इस रोटविलरकुत्ते का रजिस्ट्रेशन इसके मालिक ने नगर निगम में करवाया था या नहीं. बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. परिजनों ने विवेकानंद पुलिस थाने में कुत्ते के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही, सोसाइटी के सदस्यों ने पुलिस को एक आवेदन देकर कुत्ते के मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने बताया कि यह कुत्ता लंबे समय से सोसाइटी के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है और पिछले कुछ समय में दो लोगों को काट चुका है. इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब बच्ची की मौत के बाद लोग सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

UP : बच्चों के झगड़े में खूनी खेल, दो सगे भाइयों के परिवार में चले पत्थर और चाकू, एक भाई की मौत

0

कन्नौज में परिवार में झगड़े के चलते खूनी खेल का मामला सामने आया है. यहां बच्चों के खेलने के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवार आपस में भिड़ गए. विवाद ने खूनी रूप ले लिया और फिर दोनों के बीच जमकर लाठी- डंडे, ईंट- पत्थर और चाकू चले. इसमें एक भाई की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में परिवार में झगड़े के चलते खूनी खेल का मामला सामने आया है. यहां बच्चों के खेलने के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवार आपस में भिड़ गए. विवाद ने खूनी रूप ले लिया और फिर दोनों के बीच जमकर लाठी- डंडे, ईंट- पत्थर और चाकू चले. इसमें एक भाई की मौत हो गई तो वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना होते ही पुलिस गांव पहुंची और फिर घायलों को अस्पताल में पहुंचाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे उसके लिए फोर्स भी तैनात कर दिया गया है.

कोतवाली क्षेत्र के माननीय बहुत चौकी के अंतर्गत दाईपुर गांव में लालमन अपने परिवार के साथ रहता है. पास में ही उसका भाई रामचंद्र भी रहता है. लालमन के बेटे रामकुमार के बच्चे देर शाम खेलते हुए रामचंद्र के चबूतरे पर पहुंच गए. इसके बाद बच्चों- बच्चों में विवाद हो गया. बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर लालमन की पत्नी रामवती शिकायत लेकर रामचंद्र के घर पहुंच गई.

आरोप है कि शिकायत करने गई रामवती पर रामचंद्र के परिवार के लोगों ने हमला बोल दिया. लालमन के बेटों ने इसका विरोध किया तो फिर मामला खूनी संघर्ष में बदल गया और फिर ईंट पत्थर, डंडे के साथ चाकू तक चल गए . इसमें लालमन, उसकी पत्नी रामवती और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने लालमन को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि वहीं दूसरे पक्ष से भी एक शख्स घायल हुआ है. जिसका इलाज भी जिला अस्पताल में चल रहा है.

NATIONAL : केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी, अब केदारपुरी में ठहर सकेंगे 30 हजार तीर्थयात्री

0

उत्तराखंड के पवित्र तीर्थस्थल केदारनाथ धाम में इस बार तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब केदारपुरी में 30 हजार तीर्थयात्री एक साथ ठहर सकेंगे. यह सुविधा राज्य सरकार, जिला प्रशासन, गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN), स्थानीय युवाओं और पुलिस बल के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है. तीर्थ यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और आवास की सीमित व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

पिछले वर्ष तक केदारनाथ में केवल 15 हजार तीर्थयात्रियों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध थी, जिसके कारण प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को असुविधा होती थी. भीड़ के दबाव में कई बार सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती थीं. लेकिन इस बार स्थिति को सुधारने के लिए राज्य सरकार ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी.

गढ़वाल मंडल विकास निगम और निजी टेंट ऑपरेटरों के सहयोग से अब तक केदारनाथ में 2,295 टेंट लगाए जा चुके हैं, जिनमें 8,000 यात्रियों के ठहरने की क्षमता है. इसके साथ ही GMVN ने लगभग 1,000 और टेंट लगाने की योजना बनाई है. इन टेंटों को इस प्रकार स्थापित किया जा रहा है कि मौसम की प्रतिकूलता और आपात स्थिति में भी तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से उन्हें टेंट लगाने, प्रबंधन और तीर्थयात्रियों की सेवा में लगाया गया है. इससे जहां युवाओं को रोजगार मिला है, वहीं तीर्थयात्रियों को भी बेहतर सेवा प्राप्त हो रही है. हार्स पुलिंग के पास और बेस कैंप क्षेत्र में एक टेंट का किराया 1,000 रुपये है. GMVN द्वारा लगाए गए टेंट का किराया 500 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. निजी टेंट ऑपरेटरों के टेंट की कीमतें 800 से 8,400 रुपये तक हैं, जिसमें सुविधाओं के अनुसार किराया तय होता है. वही प्रसाधन और स्नान की सुविधा वाले टेंट की कीमत अधिक है.

प्रशासन ने टेंट व्यवस्थाओं की गुणवत्ता, किराया नियंत्रण और सफाई व्यवस्था पर सख्ती से निगरानी के निर्देश दिए हैं. किसी भी तरह की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. यह व्यवस्था केदारनाथ धाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुखद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

 

MP : कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर एमपी के मंत्री का विवादित बयान, ‘कटे-पिटे लोगों को उनकी बहन भेजकर…’

0

एमपी के मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान देते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी का बिना नाम लिए कहा कि कटे-पिटे लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई.

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी का बिना नाम लिए आपत्तिजनक बयान दिया. विजय शाह ने कहा कि ‘जिन लोगों ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, पीएम नरेंद्र मोदी ने उन कटे-पिटे लोगों को उनकी एक बहन को भेजकर ऐसी-तैसी करवा दी.’

विजय शाह ने कहा, “पाकिस्तानियों ने हमारे देश के लोगों के कपड़े उतारे, लेकिन हमने उनकी समाज की बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवा दी. आतंकियों ने कहा था मोदी को बताना कि उन्होंने हमारे हिंदुओं को मारा और उनके कपड़े उतारे. इसलिए पीएम मोदी ने उनकी बहन को हमारी सेना के जहाज में भेजा, ताकि वह उन्हें सबक सिखा सके.”

मंत्री ने कहा, “पीएम मोदी समाज के लिए जी रहे हैं. समाज के लिए जान लगा रहे हैं और जिन्होंने हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़े थे, उन कटे-पिटे लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई. उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और पीएम मोदी ने उनकी बहन को जहाज में उनके घर भेजा और ऐसी-तैसी करवा दी.

उन्होंने कहा, “पीएम मोदी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे, इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि अगर तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी. हमारी बहनों के मान-सम्मान और सुहाग का बदला तुम्हारी जाति और समाज की बहन को भेजकर लिया.विजय शाह ने कहा, “पीएम मोदी ने कहा था कि मिट्टी में मिला देंगे. आतंकी अपने घर में बैठे थे और उनकी ऐसी-तैसी कर दी गई. ये सिर्फ 56 इंच के सीने वाला ही कर सकता है.” विजय शाह ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और हम सुरक्षित हैं.

 

PUNJAB : अमृतसर जहरीली शराब मामला: SHO और DSP सस्पेंड, सीएम भगवंत मान बोले- ‘ये मौत नहीं, कत्ल है’

0

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने वादा किया है कि नकली शराब कांड के दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. सीएम ने कहा, ‘ये मौतें नहीं, कत्ल है’.अमृतसर में सोमवार (12 मई) को शहर जहरीली शराब पीकर 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 6 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. इस मामले में एक्शन लेते हुए एसएचओ और डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, सीएम भगवंत मान ने कड़े से कड़ा एक्शन लेने की बात कही है.

वहीं, अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत पर ADGP अर्पित शुक्ला ने बताया, “पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. हमारी एक टीम राज्य से बाहर भी गई है. हमें उम्मीद है कि टीम और लोगों को पकड़ लेगी. DSP और SHO को सस्पेंड किया गया है.”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “मजीठा के आस पास के गांवों में ज़हरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की दुखद खबर मिली है. मासूम लोगों के इन हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. ये मौतें नहीं, कत्ल हैं.”

सीएम भगवंत मान ने दावा किया कि ज़हरीली शराब से लोगों के घरों में मातम का माहौल बनाने वाले इन दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी. उन्होंने आगे लिखा, “मैं परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी.”

वहीं, पंजाब के डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जानकारी दी कि पंजाब पुलिस ने नकली शराब के कारण हुई मौतों के बाद त्वरित कार्रवाई की. रैकेट के सरगना और कई स्थानीय वितरकों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. ये लोग नकली शराब बनाने के लिए ऑनलाइन मिथेनॉल खरीदते थे. इसमें शामिल सभी लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए जांच चल रही है. डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस अवैध शराब के नेटवर्क को खत्म करने और लापरवाह अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने की अपनी प्रतिबद्धता में अडिग है. हम सभी यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जाए.

 

GUJARAT : ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर ‘देशविरोधी’ पोस्ट करने वाले 14 लोगों पर केस दर्ज

0

गुजरात में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर देशविरोधी और सेना का मनोबल गिराने वाले पोस्ट साझा करने के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इन पर देश की एकता और सुरक्षा के खिलाफ झूठी व भड़काऊ जानकारी फैलाने का आरोप है. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

गुजरात पुलिस ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर ‘देशविरोधी’ और सेना का मनोबल तोड़ने वाले पोस्ट साझा करने के मामले में 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इन पर भारतीय सेना के खिलाफ भ्रामक और नफरत फैलाने वाली बातें लिखने का आरोप है.

पुलिस के अनुसार, जिन लोगों पर मामला दर्ज हुआ है, उनमें एक व्यवसायी और सरदार पटेल सम्मान संकल्प आंदोलन समिति के संयोजक भी शामिल हैं. ये एफआईआर गुजरात के विभिन्न जिलों खेड़ा, कच्छ (2-2 केस), जामनगर, जूनागढ़, वलसाड, बनासकांठा, आणंद, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, पाटण और पंचमहल में दर्ज की गई हैं.

राज्य पुलिस महानिदेशक (DGP) विकास सहाई के निर्देश पर सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ा दी गई है. किसी भी प्रकार के भड़काऊ या देशविरोधी कंटेंट पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है.

एयर मार्शल ए.के. भारती, सैन्य संचालन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद और मेजर जनरल एस.एस. शारदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.आणंद में मिथिलेश अमीन नामक व्यक्ति पर भारतीय सेना के खिलाफ झूठा और भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगा है. उन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

अमीन ने फेसबुक पर बिना नाम लिए एक पोस्ट में लिखा कि ‘जो लोग करमसद (सरदार पटेल का जन्मस्थान) मिटाना चाहते हैं, वे PoK वापस नहीं ले सके.’ अमीन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(a) और 197(1)(d) के तहत देश की अखंडता और सुरक्षा के खिलाफ झूठी जानकारी फैलाने का मामला दर्ज हुआ है.

सूरत में व्यापारी दीपेन परमार (40) को रविवार को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने एक वीडियो में कहा था कि ‘पहलगाम आतंकी हमला पहले से तय था और आतंकियों के नेता भारत में रहते हैं.’

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर 6-7 मई की रात को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर शुरू किया गया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सभी सैन्य कार्रवाइयों को तुरंत रोकने पर सहमति बनी, जिसकी घोषणा विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की थी.

 

- Advertisement -

News of the Day