Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 694

ENTERTAINMENT : ‘1 रुपया नहीं देना इन्हें’, भड़के सनम तेरी कसम फिल्म के मेकर्स, लीड एक्ट्रेस ने भारत को कहा था कायर

फिल्म मेकर्स राधिका राव और विनय सप्रू भी सीमा पार आतंकवाद पर पाकिस्तानी एक्टर्स के विवादास्पद बयानों की निंदा करने की बढ़ती सूची में शामिल हो गए हैं. उनका कड़ा रुख फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर्स पर लगाए गए प्रतिबंध से भी मेल खाता है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पर युद्धविराम लग चुका है. इस बीच भारत में पाक आर्टिस्ट पर पूरी तरह से बैन भी लगा दिया गया. लगातार चले हमले पर ‘सनम तेरी कसम’ फिल्म फेम पाक एक्ट्रेस मावरा होकेन ने भारत की निंदा करते हुए बयानबाजी की थी. उनके इस बयान ने फिल्म के लीड एक्टर हर्षवर्धन का गुस्सा तो भड़का ही दिया था.

साथ ही अब फिल्म मेकर्स राधिका राव और विनय सप्रू भी सीमा पार आतंकवाद पर पाकिस्तानी एक्टर्स के विवादास्पद बयानों की निंदा करने की बढ़ती सूची में शामिल हो गए हैं. उनका कड़ा रुख फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर्स पर लगाए गए प्रतिबंध से भी मेल खाता है.

ये कदम ‘सनम तेरी कसम’ के लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे के सार्वजनिक रूप से खुद को किसी भी फ्यूचर में बनने वाले सीक्वल से दूर करने के तुरंत बाद उठाया गया है, अगर उनकी मूल को-एक्ट्रेस मावरा होकेन फिर से इसमें शामिल होती हैं. पाकिस्तानी अभिनेता मावरा को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हवाई हमलों की निंदा करने वाले एक ट्वीट के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा. उन्होंने इसे ‘कायरतापूर्ण’ कहा था और पाक आवाम के आहत होने का आरोप लगाया. उनके इस कमेंट ने भारतीय सोशल मीडिया पर रोष पैदा कर दिया.

HT से बातचीत में राधिका और विनय ने कहा कि ‘सीमा पार आतंकवाद के कारण दशकों से निर्दोष भारतीयों की जान जा रही है. इससे भी ज्यादा निराशाजनक बात है- भारत में काम करने वाले और प्यार, सम्मान और अवसर पाने वाले पाकिस्तानी कलाकारों की चुप्पी या इससे भी बदतर, बयानबाजी है.’

दोनों ने पाकिस्तानी आर्टिस्ट से दूर रहने के भारतीय सरकार के रुख का पूरा समर्थन किया और कहा कि ‘हम अपनी सरकार के फैसले से पूरी तरह सहमत हैं. एक भी रुपया नहीं दिया जाना चाहिए. एक राष्ट्र के रूप में हमारे समय का एक भी मिनट नहीं दिया जाना चाहिए. किसी भी भारतीय मंच को उनके साथ जुड़ना नहीं चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण बात- हमारा राष्ट्र और हमारे लोगों का कल्याण है. राष्ट्र सर्वप्रथम, हमेशा!’

मालूम हो कि हर्षवर्धन राणे ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी इस फीलिंग को शेयर किया था. जहां उन्होंने कहा, “हालांकि मैं इस अनुभव के लिए आभारी हूं, लेकिन जैसी स्थिति है, और मेरे देश के बारे में की गई सीधे कमेंट को पढ़ने के बाद, मैंने सम्मानपूर्वक ये फैसला लिया है कि अगर पिछली कास्ट के दोबारा होने की कोई संभावना है तो मैं सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा बनने से इनकार कर दूंगा.”

BHIAR : बिहार के रोहतास में रफ्तार का कहर… बस ने कुचला पूरा परिवार, 4 की मौत

0

बिहार के रोहतास जिले में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया, जिसमें दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई. हादसा करकट थाना क्षेत्र के इटवा गांव के पास हुआ. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर बस और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बिहार के रोहतास जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. घटना करकट थाना क्षेत्र के एटवा गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपति और उनके दो मासूम बच्चों को टक्कर मार दी. मृतकों की पहचान रमेश शाह (36), उनकी पत्नी कंचन देवी (32), बेटी अर्धना (8) और बेटा आर्यन (6) के रूप में की गई है.

थाना अध्यक्ष भगिरथ कुमार ने बताया कि रमेश, कंचन और अर्धना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आर्यन की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे का कारण यह था कि बस विपरीत दिशा से आ रही थी और तेज रफ्तार में होने के कारण बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला. हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने करुप बाजार के पास शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. घंटों तक सड़क पूरी तरह बाधित रही. मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बस चालक व वाहन की तलाश में छापेमारी जारी है.

NATIONAL : द कूल स्पा सेंटर में लड़के-लड़कियों के बीच जमकर हुई मारपीट, जानिए वजह

0

झांसी शहर में एक स्पा सेंटर में उस वक्त हंगामा मच गया जब कुछ युवक-युवतियां सेंटर में घुसकर जमकर मारपीट करने लगे. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग आपस में धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करते दिख रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि मारपीट के दौरान एक युवक अर्धनग्न हालत में नजर आ रहा था.

झांसी शहर में एक स्पा सेंटर में उस वक्त हंगामा मच गया जब कुछ युवक-युवतियां सेंटर में घुसकर जमकर मारपीट करने लगे. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग आपस में धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करते दिख रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि मारपीट के दौरान एक युवक अर्धनग्न हालत में नजर आ रहा था.

घटना झांसी के द कूल स्पा सेंटर की है, जिसे हुमैरा नाम की महिला संचालित करती हैं. उनके अनुसार, यह सारा विवाद पुराने स्टाफ से जुड़ा है, जिन्हें करीब पांच महीने पहले नौकरी से निकाला गया था. अब वही युवक और युवती फिर से नौकरी पर रखे जाने का दबाव बना रहे थे और मना करने पर बवाल खड़ा कर दिया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि करीब छह लोग आपस में जोरदार झगड़ा कर रहे हैं. इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं. वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे को खींचते, गालियां देते और मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक युवक बिना शर्ट के दिखाई दे रहा है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मारपीट कितनी उग्र थी. यह वीडियो झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में स्थित ‘द कूल स्पा सेंटर’ का बताया जा रहा है.

स्पा सेंटर की संचालिका हुमैरा खातून और उनके कर्मचारी हैदर ने मीडिया को बताया कि जिस युवक और युवती ने हंगामा किया, वे पहले उनके यहां काम कर चुके हैं. करीब 5 महीने पहले उन्हें नौकरी से हटा दिया गया था क्योंकि उनका व्यवहार ठीक नहीं था, और उनके पास पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज भी नहीं थे. हुमैरा ने बताया कि वे जबरदस्ती फिर से नौकरी पर लौटना चाहते हैं. जब हमने मना किया तो गालियां देने लगे और धमकी दी कि अगर हमें काम पर नहीं रखा, तो झूठे केस में फंसा देंगे.

हुमैरा का दावा है कि विवाद करने वाले युवक और युवती ने यह भी कहा कि अगर हमें जॉब नहीं दोगे, तो 50 हजार रुपये दो, वरना बदनाम कर देंगे. इतना ही नहीं, हुमैरा ने बताया कि एक दिन जब मैं ऑफिस में बैठी थी, तो वे अंदर आ गए और मुझसे जबरदस्ती करने लगे. मैंने जब उन्हें जाने के लिए कहा तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी. पेट में लात मारी और जब हैदर बीच-बचाव करने आए, तो उनके साथ भी हाथापाई की. मारपीट में चोट लगने के कारण हुमैरा और हैदर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. उनका कहना है कि मारपीट करने वालों में एक युवक गोरखपुर का रहने वाला है, जिसका नाम ओम बताया जा रहा है, और युवती इंदौर की निवासी है. इनके साथ एक खाना बनाने वाली महिला भी शामिल थी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद नवाबाद थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है. स्पा संचालिका की शिकायत पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है.
किया गया है. इस कड़ी में श्रावस्ती जिले में बॉर्डर पर उत्पन्न विशेष परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा जिले को 9 नए दो-पहिया पीआरवी वाहन आवंटित किए गए हैं. इनका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस गश्त को और अधिक सुदृढ़ बनाना एवं संभावित आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है.

पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया एवं नोडल 112 अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव के द्वारा इन 9 दो-पहिया पीआरवी वाहनों को एसपी ऑफिस परिसर भिनगा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. ये PRV के वाहन थाना सिरसिया एवं थाना मल्हीपुर क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर पर निरंतर गश्त, त्वरित पुलिस सहायता एवं सतर्क निगरानी के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं.

एसपी ने बताया कि सभी पीआरवी वाहन जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस संचार व्यवस्था, बॉडी वॉर्न कैमरा, मोबाइल डाटा टर्मिनल MDT, सीयूजी मोबाइल फोन जैसी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित हैं. जिससे पुलिस बल की प्रतिक्रिया क्षमता एवं पारदर्शिता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी. इसके साथ ही मेडिकल किट, हेलमेट सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे पुलिसकर्मी किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से सहायता प्रदान कर सकें.

गौरतलब है कि भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से आतंकवादियों ठिकानों के नेस्तनाबूद होने के बाद तिलमिलाए आतंकी संगठन भारत-नेपाल बॉर्डर से घुसपैठ कर सकते हैं. ऐसी आशंका को देखते हुए बॉर्डर एरिया में सतर्कता बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही आतंकियों के पूर्व मददगारों, स्लीपर सेल्स पर भी निगरानी बढ़ाई गई है.

बॉर्डर पर होने वाली हर हरकत, संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट यूपी पुलिस हेडक्वार्टर भेजी जा रही है. इंटेलिजेंस एजेंसीज के इनपुट के बाद बॉर्डर के सभी 7 जिलों पर चौकसी बढ़ाई गई है. ड्रोन कैमरा के जरिए इंडो-नेपाल बॉर्डर पर निगरानी रखी जा रही है. हाई रिजॉल्यूशन नाइट विजन डिवाइसेज से लैस ड्रोन कैमरों से इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है. इनमें मुख्य जिले हैं- लखीमपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर और महाराजगंज.

ENTERTAINMENT : ‘मेरी मां और बहन जम्मू में है…’, चिंता में उड़ी ‘महाभारत’ एक्टर की नींद, भारतीय जवानों पर जताया भरोसा

टीवी एक्टर शहीर शेख अपने परिवार की चिंता में कई रात से सो नहीं पाए हैं. उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना का आभार जताया. साथ ही बताया कि उनकी मां और बहन जम्मू में रहते हैं. लगातार हुए हमलों से वे बहुत परेशान हो चुके हैं. उन्हें हर पल डर रहता है.

टेलीविजन एक्टर शहीर शेख ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जम्मू में अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. उन्होंने भारतीय सेना का आभार भी जताया है. अपने हालिया इंस्टा पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह पिछले दिनों कितने परेशान थे. यह संघर्ष तब और बढ़ गया जब पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में मुख्य सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए.

शहीर जम्मू के भद्रवाह से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर कितने फिक्रमंद थे. वो बिना नींद की रातें बिता रहे थे, क्योंकि उनका परिवार अब भी उस तनाव से भरे इलाके में रह रहा है.

शहीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस भयावह फीलिंग को बयां किया और लिखा, “हमारी सेना का मैं सदा ऋणी रहूंगा! मेरी मां और बहन जम्मू में हैं… और इन हमलों ने हमें कई रातों तक सोने नहीं दिया. लेकिन जिस तरह से हमारी सेना ने तेजी, सटीकता और बहादुरी से जवाब दिया, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. मैं बस सोच सकता हूं कि जब किसी सैनिक का ‘अपना’ मोर्चे पर होता है, तो उनके परिवारों पर क्या गुजरती होगी.”उन्होंने आगे लिखा, “सैनिकों को सलाम, उनके परिवारों को भी सलाम. मैदान में और उसके बाहर जो हिम्मत वो दिखाते हैं, वही हमारे देश और लोगों को सुरक्षित रखती है. इन मुश्किल दिनों में जिन लोगों ने अपने अपने करीबी खोए हैं, उनके लिए मेरी दिल से संवेदना है. जय हिंद!”

शहीर के इमोशन्स से फैंस भी रिलेट कर रहे हैं. उनके चाहने वाले उनकी फैमिली के स्वस्थ रहने की दुआ कर रहे हैं.

शहीर फेमस टीवी एक्टर हैं. वो स्टार प्लस पर आने वाले महाभारत टीवी सीरीज में अर्जुन का किरदार निभा चुके हैं. इसके अलावा वो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, ये रिश्ते हैं प्यार के… जैसे कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. एक्टर ओटीटी पर भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं.

NATIONAL : ‘नहीं मैं बीड़ी नहीं पीता…’ लड़के की बात सुनकर गुस्साए युवक, कड़े से मार- मारकर ले ली जान

0

दिल्ली के ख्याला इलाके से मामूली बात पर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है.यहां युवकों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर एक व्यक्ति के सिर पर हाथ के कड़े से कई बार वार किए. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके से मामूली बात पर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है.यहां युवकों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर एक व्यक्ति के सिर पर हाथ के कड़े से कई बार वार किए. अस्पताल में इलाज के कुछ घंटों बाद ही युवक की मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, 33 साल के कन्हैया पर सोमवार देर रात हमला किया गया. दरअसल, युवकों ने उससे बीड़ी पीने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया और कहा- मैं बीड़ी नहीं पीता. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इतनी बात से गुस्साए आरोपियों ने मृतक के सिर पर कड़े से कई बार वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.

अधिकारी ने बताया कि युवक को बुरी हालत में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल गा गया. यहां उसका इलाज हुआ और बिना किसी चिकित्सकीय-कानूनी मामले के उसे छुट्टी दे दी गई. लेकिन इस सब के कुछ ही घंटों बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को अस्पताल से उसकी मौत की सूचना मिली और उसने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, ‘मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. हम सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं और घटनाओं का पूरा क्रम जानने के लिए स्थानीय स्तर पर पूछताछ कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम से मौत का सही कारण पता चलेगा.

NATIONAL : जीपीएस, बॉडी वॉर्न कैमरा, क्विक एक्शन… India-Nepal बॉर्डर पर अलर्ट के बीच हाइटेक टू-व्हीलर PRV वाहनों से निगरानी

0

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उत्तर प्रदेश के बॉर्डर एरिया में निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है. भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है. इस कड़ी में श्रावस्ती जिले में बॉर्डर पर उत्पन्न विशेष परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा जिले को 9 नए दो-पहिया पीआरवी वाहन आवंटित किए गए हैं.

इंडियन आर्मी के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उत्तर प्रदेश के बॉर्डर एरिया में निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है. भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है. इस कड़ी में श्रावस्ती जिले में बॉर्डर पर उत्पन्न विशेष परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा जिले को 9 नए दो-पहिया पीआरवी वाहन आवंटित किए गए हैं. इनका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस गश्त को और अधिक सुदृढ़ बनाना एवं संभावित आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है.

पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया एवं नोडल 112 अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव के द्वारा इन 9 दो-पहिया पीआरवी वाहनों को एसपी ऑफिस परिसर भिनगा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. ये PRV के वाहन थाना सिरसिया एवं थाना मल्हीपुर क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर पर निरंतर गश्त, त्वरित पुलिस सहायता एवं सतर्क निगरानी के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं.

एसपी ने बताया कि सभी पीआरवी वाहन जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस संचार व्यवस्था, बॉडी वॉर्न कैमरा, मोबाइल डाटा टर्मिनल MDT, सीयूजी मोबाइल फोन जैसी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित हैं. जिससे पुलिस बल की प्रतिक्रिया क्षमता एवं पारदर्शिता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी. इसके साथ ही मेडिकल किट, हेलमेट सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे पुलिसकर्मी किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से सहायता प्रदान कर सकें.

 

NATIONAL : ऑपरेशन सिंदूर में शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों को 50 लाख की मदद, घर वालों से मुलाकात करेंगे सीएम नीतीश कुमार

0

ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ के शहीद सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के परिवार जनों को बिहार सरकार की तरफ से कुल 50 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की जाएगी.गृह विभाग और राज्य सरकार की तरफ से 21 लाख व मुख्यमंत्री राहत कोष से 29 लाख रुपए दिए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं आज छपरा जाकर शहीद के परिवार से मुलाकात करेंगे

ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ के शहीद सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के परिवार जनों को बिहार सरकार की तरफ से कुल 50 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की जाएगी.गृह विभाग और राज्य सरकार की तरफ से 21 लाख व मुख्यमंत्री राहत कोष से 29 लाख रुपए दिए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं आज छपरा जाकर शहीद के परिवार से मुलाकात करेंगे.

जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई कायरतापूर्ण गोलीबारी में बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. उनकी शहादत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, मातम छा गया. शहीद इम्तियाज के शव को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव लाया गया. जब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ गांव पहुंचा, तो शहीद इम्तियाज अमर रहें और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े.

शहीद इम्तियाज केवल खुद ही देश की सेवा में नहीं थे, उन्होंने अपने छोटे भाई को भी प्रेरित किया था. उनके छोटे भाई भी बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर हैं. उन्होंने बात करते हुए बताया कि 10 मई को उनकी अपने बड़े भाई से अंतिम बार बात हुई थी. उन्होंने बताया कि कैसे भाई हमेशा देश के लिए समर्पित रहते थे और हर मुश्किल परिस्थिति का सामना डटकर करते थे. उनका कहना है कि उन्हें अपने भाई की शहादत पर गर्व है, लेकिन अब पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए. उन्होंने अपने भाई की प्रेरणा को जिंदा रखने का संकल्प लिया है.

शहीद इम्तियाज की पत्नी ने बताया कि कैसे 20 अप्रैल को वे छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे, और फिर कभी वापस नहीं आए. जब उनका फोन बंद मिला और कोई जवाब नहीं मिला, तो दिल में आशंका घर करने लगी. और जब सच्चाई सामने आई, तो पूरी दुनिया उजड़ गई. शहीद की पत्नी ने सरकार से अपील की है कि उनके पति के नाम से एक अस्पताल बनाया जाए, जहां गरीबों का मुफ्त इलाज हो सके. यह उनके पति की शहादत को एक समाजसेवी रूप देगा और उनकी यादें हमेशा बनी रहेंगी. उनके दो बेटे हैं जिनका भविष्य अब सरकार की मदद पर निर्भर है.

वे चाहती हैं कि सरकार उनके बच्चों के लिए पक्की योजना बनाए जिससे उनके जीवन को सुरक्षित बनाया जा सके. उनकी विवाहित बेटियों ने भी दुख जताया और पाकिस्तान की नापाक हरकतों की कड़ी निंदा की. उनका कहना है कि अगर भारत को शांति चाहिए तो पाकिस्तान का नाम-ओ-निशान दुनिया के नक्शे से मिटाना ही होगा.

इससे पहले जब शहीद के पार्थिव शरीर को जब पटना हवाई अड्डे पर लाया गया तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वहां पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि बिहार के लाल वीर योद्धा मोहम्मद इम्तियाज ने पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब देते हुए देश के लिए जान दी है. ऐसे वीर शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आज हम सब सुरक्षित हैं. पूरा देश उनकी कुर्बानी को हमेशा याद रखेगा. इसके अलावा, लालू यादव की बेटी और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने भी शहीद के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की.

NATIONAL : मणिपुर के इंफाल में ड्रग तस्करी रैकेट का भंड़ाफोड़, 11 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार

0

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 11.05 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारी वाहन चेकिंग के दौरान ली गई तलाशी के दौरान की गई है.

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 11.05 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि एक कार से तीनों आरोपी जा रहे थे. जब पुलिस ने उन्हें रोका तो आरोपी भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने घेरकर आरोपियों को पकड़ लिया. एक एजेंसी के मुताबिक फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शनिवार को न्यू लामका के पास एक चार पहिया वाहन को रोका गया. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 1.16 किलोग्राम हेरोइन से भरे 97 साबुन के डिब्बे मिले. इसके बाद वाहन में सवार 3 लोगों को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. पुलिस ने यह भी दावा किया है कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. इससे पहले असम में भी सोमवार को 2 करोड़ की नशीली दवाओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद दी थी.

मुख्यमंत्री के मुताबिक असम के श्रीभूमि जिले में दो लोगों को 2 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके पास से 10000 याबा टैबलेट बरामद की हैं. एक्स पर जानकारी साझा करते हुए, सरमा ने संदिग्ध तस्करों को पकड़ने में सफलता के लिए जिला पुलिस को बधाई दी.

NATIONAL : शादी में गई लड़की से गैंगरेप, जंगल में खींच ले गए थे 6 लड़के, बचकर भागी सहेलियां

0

गुमला में छह युवकों द्वारा एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है. पीड़ित लड़की यहां एक शादी में शामिल होने पहुंची थी. वहां वह तीन अन्य लड़कियों के साथ शौच के लिए कार्यक्रम स्थल से दूर गई थी जब लड़कों ने उसे जंगल में खींच लिया.

झारखंड के गुमला जिले में छह युवकों द्वारा एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. पीड़ित लड़की यहां एक शादी में शामिल होने पहुंची थी. वहां वह तीन अन्य लड़कियों के साथ शौच के लिए कार्यक्रम स्थल से दूर गई थी.इसी दौरान आरोपी लड़कों ने लड़कियों पर हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को छोड़कर बाकी लड़कियां भागने में सफल रहीं. लड़के उसे पास के जंगल में ले गए और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि आरोपी रेप के बाद लड़की को मरने के लिए वहीं छोड़कर भाग गए.

लड़की ने परिवार को मिलने पर घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. यह घटना शुक्रवार को हुई और पुलिस ने सोमवार तक अपराध में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी सुरसांग थाने के प्रभारी मुकेश टुडू ने दी.उन्होंने कहा,’त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की गई और 18 से 24 वर्ष की आयु के सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।’ उन्होंने बताया कि अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने दावा किया कि लड़की की मेडिकल जांच कराई गई और आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

UP : ‘इतने बड़े नेता नहीं हो…’, इटावा में शहीद सूरज यादव के घर पहुंचे सपा सांसद को ग्रामीणों ने घेरा, जमकर सुनाई खरी-खोटी, इस बात से थे नाराज

0

इटावा में शहीद सूरज सिंह यादव के घर सांत्वना देने पहुंचे सपा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे को विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने सपा सांसद को जमकर खरी-खोटी सुनाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यूपी के इटावा में शहीद सूरज सिंह यादव के घर सांत्वना देने पहुंचे सपा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे को विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने सपा सांसद को जमकर खरी-खोटी सुनाई. उनका आरोप है कि जितेंद्र कुमार दोहरे इतने बिजी थे कि शहादत के 6 दिन बाद गांव पहुंचे. इससे पहले जब उनको कॉल किया गया तो उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया. अब जब सबकुछ हो चुका है तो खानापूर्ति के लिए मौके पर आए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आपको बता दें कि इटावा के तहसील चकरनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्रेम का पूरा गांव के निवासी 35 वर्षीय सूरज सिंह यादव 6 मई को कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे. उनकी गाड़ी खाई में पलट गई थी. उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी. नेताओं, अधिकारियों का जमावड़ा लगा था. मगर स्थानीय सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे नहीं पहुंचे थे. ऐसे में जब बीते दिन वो शहीद के घर पहुंचे तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा.

ग्रामीणों और परिजनों ने सपा सांसद का विरोध करते हुए उन्हें खरी-खोटी सुनाई और सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया. शहीद सूरज की शहादत के बाद जब उनका अंतिम संस्कार किया गया था, तब क्षेत्रीय सांसद की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों और परिजनों ने कड़ी नाराजगी जताई.

गांव वालों का कहना था कि उन्होंने सांसद को कई बार फोन किया, लेकिन न तो उन्होंने फोन उठाया और न ही अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इसलिए सबकुछ होने के बाद सांसद का सांत्वना देने आना लोगों को रास नहीं आ रहा है. उनके करीबी लोग भी शहीद के घर तक नहीं आ सके. ऐसे में जैसे ही सपा सांसद गांव में पहुंचे, ग्रामीणों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया. माहौल गर्म होता देख सांसद ने शांत स्वर में लोगों से संवाद की कोशिश की और अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन शहीद के सम्मान और उपेक्षा के दर्द से भरे गांव वालों ने अपनी नाराजगी खुलकर जताई.

इस दौरान सांसद के साथ पहुंचे उनके समर्थक बगले झांकते नजर आए और प्रशासनिक अमले ने माहौल को शांत कराने की कोशिश की. ग्रामीणों के विरोध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें ग्रामीण आरोप लगाते दिख रहे है कि जिस दिन जवान का पार्थिव शरीर लाया गया तब भी प्रशासन की व्यवस्थाएं खराब थीं. मीडिया ने साथ दिया. वहीं, जिस सांसद को हम लोगों ने चुनकर भेजा उसने फोन तक नहीं उठाया. इतने बड़े नेता हो गए हैं.

- Advertisement -