Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 697

BUSINESS : अमेरिका और चीन के बीच खत्म हुआ टैरिफ वॉर! जेनेवा में ट्रेड डील पर बनी बात

0

ट्रंप के टैरिफ के चलते दुनिया की दो आर्थिक महाशक्तियों के बीच जो खटास पैदा हुआ था, वो अब कम होता हुआ दिख रहा है. दोनों देशों के बीच जेनेवा में दो दिनों तक अमेरिका और चीन के बीच चली लंबी व्यापारिक वार्ता के बाद अब इस पर सहमति बन गई है. व्हाइट हाउस की तरफ से इस बारे में रविवार को जानकारी दी गई. व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा- यूएस सेक्रेटरी ऑफ ट्रेजरी स्कॉट बेसेंट ने दोनों देशों के बीच की बातचीत को साकारात्मक बताते हुए कहा कि इसके बारे में विस्तृत ब्यौरे सोमवार को जारी किए जाएंगे.

अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक वार्ता पर सहमति

बेसेंट ने कहा कि उन्हें ये जानकारी देते हुए बेहद खुशी हो रही है कि अमेरिका और चीन के बाच महत्वपूर्ण व्यापारिक वार्ता में अहम प्रगति हुई है. यूएस ट्रेड रिप्रजेंटेटिव एंबैस्डर जेमिसन ग्रीर ने भी कहा कि ये काफी महत्वपूर्ण था कि किसी तरह से फौरन दोनों देशों के बीच सहमति बनी है. उन्होंने कहा क मतभेद वैसा नहीं था, जैसे कि पहले सोचा गया था.

ग्रीर ने कहा कि पिछले दो दिनों में काफी चर्चा की गई है और ग्राउंड वर्क पर काम किया गया है. अमेरिका का 1.2 ट्रिलियन डॉलर का बड़ा व्यापार घाटा है, इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रीय आपात का ऐलान करते हुए टैरिफ लगाया है. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जो समझौते साझीदार चीन के साथ किए गए हैं, इससे राष्ट्रीय आपातकाल से निकलने में जरूर अमेरिका को मदद मिलेगी.

टैरिफ के बाद बढ़ा था तनाव

गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक वार्ता ऐसे वक्त पर हुई है, जब इससे पहले दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर तनाव चरम पर आ गया था. अमेरिका ने चीन से आयातित सामानों के ऊपर टैरिफ को बढ़ाकर 145 प्रतिशत कर दिया था. ऐसे में चीन स्थित एपल समेत कई कंपनियों ने अपना कारोबार भारत में शिफ्ट करने का मन बनाया है. अमेरिका और चीन के इस तनाव की वजह से नई दिल्ली को आर्थिक तौर पर सीधा फायदा मिलने का अनुमान जताया जा रहा है.

भारत भी अमेरिका के साथ व्यापारिक वार्ता कर रहा है.  हालांकि, आर्थिक मोर्चे पर झटके के इस अंदेशे और भारत को मिलने वाले फायदे के बीच चीन और अमेरिका के इस व्यापारिक समझौते से ऐसी उम्मीद है की बीजिंग को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर राहत मिल सकती है.

HEALTH : ये है लंग्स को हेल्दी रखने की सबसे अच्छी एक्सरसाइज, कभी बीमार नहीं पड़ेंगे आप

0

सुबह की पहली किरण जब चेहरे पर पड़ती है तो लगता है जैसे जिंदगी ने एक नया मौका दिया है. लेकिन इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हम अक्सर वो अंग भूल जाते हैं जो हमें जिंदा रखते हैं. क्योंकि आप कितना भी हेल्दी खाते हों या फिर सप्लीमेंट्स लेते हों, अगर फेफड़े कमजोर हैं तो शरीर कभी पूरी ताकत से काम नहीं कर पाएगा. खासतौर पर जब प्रदूषण, स्मोकिंग और तनाव हमारी सांसों तक पहुंच रहा है तो ऐसे इसे सुरक्षित रखना मुश्किल होने लगा है. हालांकि एक बेहतरीन एक्सरसाइज से आप इसे स्वस्थ रख सकते हैं. इसे आप घर बैठे भी कर सकते हैं. यानी आपको जिम या योगा क्लास जाने की जरूरत पड़ेगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे असरदार और आसान तरीका है प्राणायाम. ये आपकी सांसों को कंट्रोल करके लंग्स की ताकत बढ़ाने का कार्य करती है.

कौन-कौन से प्राणायाम फायदेमंद हैं?

अनुलोम-विलोम: नाक के एक छिद्र से सांस लेना और दूसरे से छोड़ना. इससे फेफड़ों की क्लीनिंग होती है और ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है.

भस्त्रिका: तेज और गहरी सांसों के जरिए फेफड़ों की मजबूती बढ़ाई जा सकती है.

कपालभाति: सांस छोड़ना और सामान्य रूप से अंदर लेना. ये शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है और लंग्स को डिटॉक्स करने का काम करता है.

कितनी देर करना चाहिए प्राणायाम?

हर दिन सिर्फ 15–20 मिनट का समय प्राणायाम को दें और फर्क आप खुद महसूस करेंगे. इसे करने से आपको बेहतर नींद, बेहतर इम्युनिटी और एनर्जी मिलेगी.

प्रायाणाम करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

प्राणायाम खाली पेट करना चाहिए, यानी खाने के बाद इसे करने से बचें.

शांत और साफ वातावरण में करना चाहिए.

दरअसल, कोरोना के बाद से हम सबने जाना कि, हमारी सांसें कितनी कीमती हैं. हवा में फैले वाले वायरस, बढ़ता पॉल्यूशन और तनाव भरी लाइफस्टाइल ने हमारे लंग्स को सीधा प्रभावित किया है. ऐसे में प्राणायाम जैसी प्राकृतिक योग, जो शरीर और मन दोनों को राहत देता है. खास बात यह भी है कि, अगर कम उम्र में दवाइयों और इलाज का सहारा न लेना पड़े, इसके लिए आप प्राणायाम करना शुरू कर दें.

NATIONAL : भारत-पाक तनाव के बीच पूर्व सैन्य अधिकारी का बड़ा मैसेज,

0

भारत के साथ सीजफायर होने के बावजूद पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन हमले किए जाने की देशभर में आलोचना हो रही है. इस बीच, सेना के लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) शंकर प्रसाद ने पाकिस्तान पर कभी भरोसा न करने की सलाह दी है. पूर्व सैन्य अधिकारी ने समाचार एजेंसी INS से कहा, “पाकिस्तान पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता. हम पिछले 70 साल से उन पर भरोसा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार असफल रहे हैं. सबसे बड़ा उदाहरण 1971 के युद्ध के बाद का है, जिसमें इसी तरह के समझौते पर हस्ताक्षर किए जा रहे थे. हम उस देश पर कैसे भरोसा कर सकते हैं? हम उन्हें लगातार बता रहे हैं कि आप पिछले 25-30 साल से भारत पर अत्याचार कर रहे हैं और वे इसे नकारते रहते हैं.”

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) शंकर प्रसाद ने कहा, “पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जिस पर एक साधारण कारण से भरोसा नहीं किया जा सकता. साल 1971 के युद्ध के बाद पाकिस्तान ने एक नीति बनाई, जिसमें बहुत स्पष्ट रूप से कहा गया था कि पाकिस्तान की सैन्य शक्ति पारंपरिक युद्ध में भारत का मुकाबला नहीं कर सकती, इसलिए हमें भारत का खून बहाने की रणनीति बनानी चाहिए, जिसका मतलब है आतंकवाद. तब से वे भारत के खिलाफ बार-बार आतंकवाद पैदा कर रहे हैं और हम इसका जवाब दे रहे हैं

उरी और बालाकोट एयर स्ट्राइक
उन्होंने कहा, हमने उरी और बालाकोट एयर स्ट्राइक करके उनका जवाब दिया, जिसके बाद कुछ समय शांति से बीता, लेकिन अब हमला दूसरी दिशा में किया गया. धर्म के आधार पर 26 लोगों को निशाना बनाया गया, यह कितनी शर्म की बात है.” शंकर प्रसाद ने बताया, “मौजूदा सरकार ने इसे एक निष्कर्ष पर ले जाने का फैसला किया. यह निष्कर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाक्यों में समाहित है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों को खत्म किया जाना चाहिए.”

SPORTS : विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड कैसा रहा?

0

Virat Kohli Retirement Test Cricket: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने ऑफिशियल तौर पर इसका ऐलान कर दिया है. उन्होंने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा.”

विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक कुल 123 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें 9230 रन उन्होंने बनाए हैं. उनकी बल्लेबाजी की औसत 46.9 है. वहीं उनका सर्वाधिक स्कोर 254 नॉट आउट है. विराट कोहली ने टेस्ट करियर में अब तक कुल 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने कुल 1027 चौके और 30 छक्के लगाए हैं.

RAJASTHAN : जैसलमेर समेत कई जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, ब्लैकआउट के बाद कैसे हैं हालात?

फिलहाल, राजस्थान के कुछ जिलों में हालात अभी भी बेहद संवेदनशील बताए जा रहे हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज सहित तमाम शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है.

पाकिस्तान पर लोगों को ऐतबार नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार जैसलमेर में ब्लैकआउट समाप्त होने के बावजूद अभी पहले वाली रौनक नहीं लौटी है. लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं. लोगों को पाकिस्तान पर एतबार नहीं है. यही वजह है कि लोग ब्लैकआउट समाप्त होने के बाद घर से बाहर निकलने में जरूरी एहतियात बरत रहे हैं. इस मामले में लोगों को सोमवार को दोपहर 12 बजे डीजीएमओ लेवल पर होने वाली बातचीत का इंतजार है.

जैसलमेर के निवासी रेवंत सिंह के अनुसार ड्रोन आदि की गतिविधि पहले की दो रातों की तुलना में कहीं कम रही. उन्होंने बताया कि, ‘‘बीती रात पूरी तरह से तो सामान्य नहीं थी क्योंकि आसमान में ड्रोन गतिविधियां देखी गईं.’’

प्रशासन ने ब्लैकआउट की घोषणा ली वापस 

हालांकि, शनिवार शाम को संघर्ष विराम की घोषणा से सीमावर्ती इलाकों के लोग कुछ आश्वस्त नजर आए और स्थिति सामान्य होने लगी. इसके बाद जैसलमेर और बाड़मेर में शाम को बाजार फिर से खुल गए और बाड़मेर में ‘ब्लैकआउट’ की घोषणा वापस ले ली, लेकिन रात होते होते संघर्षविराम उल्लंघन की खबरें आने के बाद सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर के साथ फलोदी में जिला प्रशासन ने ‘अलर्ट’ जारी करते हुए ‘ब्लैकआउट’ कर दिया.

दरअसल, पाकिस्तान की ओर से गुरुवार और शुक्रवार रात को जैसलमेर व बाड़मेर में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमले किए गए थे. भारतीय सशस्त्र बलों ने इन हमलों को हवा में ही विफल कर दिया था. अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

अफसर को जरूरी सतर्कता बरतने के निर्देश 

इस बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर के अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थिति पर चर्चा की. उन्होंने मौजूदा सुरक्षा के मद्देनजर की गई तैयारियों की जानकारी ली. मंत्री ने अधिकारियों को सतर्कता और निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए.

NATIONAL : अजमेर दरगाह के गद्दीनशीन सलमान चिश्ती ने यूपी के CM योगी आदित्यनाथ से ये मांग

0

अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन और चिश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. सलमान चिश्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यूपी सरकार, मुख्यमंत्री ऑफिस और यूपी राजभवन को टैग करते हुए लिखा कि ‘हम अपील करते हैं कि वे भारत के संविधान के अनुसार कार्रवाई करें.’

साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा, “यूपी पुलिस और प्रयागराज सिटी डीसीपी से भारतीय न्याय संहिता के अनुसार उन नफरत फैलाने वालों और उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील करते हैं, जिन्होंने पवित्र कलमा का अपमान करके और सऊदी अरब के झंडे का अपमान करके हमारे भारत की गौरवशाली परंपराओं ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ अर्थात ‘पूरा विश्व एक परिवार है’ को बदनाम किया है.”

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद यूपी के प्रयागराज में प्रदर्शन किया गया था. आरोप है कि इस दौरान कलमा और सऊदी अरब के झंडे का अपमान किया गया. इसे लेकर सऊदी अरब के एक पत्रकार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में यूपी पुलिस, प्रयागराज और सिटी डीसीपी के टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की थी.

उनके इस पोस्ट पर प्रयागराज सिटी डीसीपी की ओर जवाब भी दिया गया था, जिसमें लिखा था, “उक्त प्रकरण के संबंध में थाना धूमनगंज में अभियोग पंजीकृत किया गया है. अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.” इसी मामले को लेकर हाजी सैयद सलमान चिश्ती की ओर से यूपी सरकार के कार्रवाई की मांग की गई है.

विक्रम मिस्री की ट्रोलिंग की सलमान चिश्ती ने की निंदा

वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री की ओर से अपना X अकाउंट लॉक कर दिया गया. इस पर भी सलमान चिश्ती ने प्रतिक्रिया दी और लिखा, “हम भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी पर दुर्भावनापूर्ण ट्रोलिंग और अनुचित व्यक्तिगत हमलों की कड़ी निंदा करते हैं. एक प्रतिष्ठित सिविल सेवक के खिलाफ ऐसा अपमानजनक आचरण अस्वीकार्य है. हम उनके और उनके परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं.”

Dhaba Style Egg Curry: इस रेसिपी से घर पर झटपट बनाएं ढाबे जैसी अंडा करी, स्वाद के दीवाने हो जाएंगे सभी

Dhaba Style Egg Curry Recipe In Hindi: जब घर में सब्ज़ियां खत्म हो जाएं और बाजार जाना मुमकिन न हो, तब भी स्वाद से समझौता करने की ज़रूरत नहीं. सिर्फ प्याज़, टमाटर, कुछ मसालों और अंडों से आप घर पर ढाबा स्टाइल अंडा करी बना सकते हैं. यह डिश न सिर्फ झटपट तैयार होती है, बल्कि स्वाद में भी किसी रेस्टोरेंट से कम नहीं है. अगर आपने इस अंडा करी रेसिपी को एक बार घर पर ट्राई कर लिया, तो यकीन मानिए जब आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और रोटी, पराठे या चावल किसी के भी साथ इसका स्वाद बेहतरीन लगता है. ये डिश आम दिनों के खाने को भी खास बना सकती है. अब चलते हैं होटल जैसी एक शानदार एग करी बनाने की प्रक्रिया की ओर.

क्या है ढाबा स्टाइल अंडा करी?
ढाबा स्टाइल अंडा करी एक देसी, मसालेदार और मज़ेदार डिश है जो हाइवे के ढाबों पर मिलने वाली एक शानदार डिश है. इस करी में उबले हुए अंडे को मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है.

6-7 अंडे
1 बड़ा लाल प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
4 टमाटर (बारीक कटे हुए)
5 हरी मिर्च
5 लहसुन की कलियां
1 बड़ा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ या पेस्ट)
2 कप पानी
4 बड़े चम्मच तेल
ताज़ा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
साबुत मसाले

1 दालचीनी स्टिक
1 तेज पत्ता
2 हरी इलायची
1 बड़ी इलायची
पिसे मसाले

2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
2 बड़े चम्मच गरम मसाला
2 छोटा चम्मच हल्दी
2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
नमक स्वाद अनुसार
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप

अंडे उबालें
पानी उबालें और उसमें अंडे डालें. फिर अंडों को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और छीलकर हर अंडे पर हल्के-हल्के कट लगा लेंगे. आप चाहें तो फोर्क से भी चुभा सकते हैं. ऐसा करने से जब हम इन्हें फ्राई करेंगे तो ये फटेंगे नहीं और ग्रेवी अच्छी तरह से अंदर तक पहुंचेगी.

अंडों को फ्राई करें
अब गैस ऑन करें और पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और अंडों को 2-3 मिनट हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें. ध्यान रखें कि तेल में डालते समय अंडे उछल सकते हैं, इसलिए सावधानी से डालें. इसमें 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच हल्दी और थोड़ा नमक डालकर मिलाएं. इससे अंडों में जबरदस्त स्वाद आ जाता है. इन्हें निकालकर अलग रखें.

ग्रेवी की शुरुआत
उसी पैन में 2 चम्मच तेल डालें और उसमें दालचीनी, तेजपत्ता, इलायची जैसे साबुत मसाले डालें.
1 मिनट तक इन्हें भूनें जब तक खुशबू न आ जाए. अब बारीक कटा हुआ प्याज़ डालें और 8-10 मिनट तक भूनें जब तक सुनहरा ना हो जाए.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन डालें
अब कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. इसे 4-5 मिनट तक पकाएं जब तक टमाटर नरम हो जाएं.

पाउडर मसाले और पानी मिलाएं
अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च, गरम मसाला और नमक डालें. 2 कप पानी डालें और इसे 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.

अंडे डालें और फिनिशिंग टच
अब फ्राई किए हुए अंडों को ग्रेवी में डालें और थोड़ी देर पकाएं ताकि मसाले अंदर तक समा जाएं. ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें.

आप देखेंगे कि ग्रेवी का रंग, गाढ़ापन और टेक्सचर बिल्कुल ढाबा या होटल जैसी लगेगी. इस एग करी को आप रोटी, पराठा, पूरी या चावल, किसी के भी साथ परोस सकते हैं.

RECIPE : ढ़ाबा स्टाइल छोले की सब्जी का मजा लीजिए घर पर ही, नोट कर लें इसको बनाने का तरीका

ढाबा स्टाइल छोले की रेसिपी में काबुली चना, प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन पेस्ट और विभिन्न मसालों का उपयोग होता है. इसे भटूरे, पूड़ी, पराठा या चावल के साथ परोसा जा सकता है.

 

Chole recipe, छोले की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद ही आती है. इसको आप भटूरे, पूड़ी, पराठा, या चावल के साथ खा सकते हैं. आज हम आपको यहां एकदम स्वादिष्ट ढाबा स्टाइल छोले की सब्जी बनाना बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं. यह रेसिपी पंजाबी ढाबों में मिलने वाले तीखे, मसालेदार छोले की तरह ही होती है, गाढ़ी ग्रेवी, गहरा रंग और भरपूर स्वाद के साथ.

सामग्री:
मुख्य सामग्री:
काबुली चना (छोले) – 1 कप (रातभर भिगोए हुए)
टी बैग – 2 (रंग के लिए)
नमक – स्वादानुसार
पानी – उबालने के लिए

मसाला ग्रेवी के लिए:
प्याज – 2 मध्यम (बारीक कटे हुए)
टमाटर – 2 मध्यम (प्यूरी बना लें)
हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
तेल / देसी घी – 3-4 टेबलस्पून

मसाले:
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1.5 टीस्पून
हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून
गरम मसाला – 1 टीस्पून
चना मसाला – 1.5 टीस्पून (MDH या कोई पसंदीदा ब्रांड)
अमचूर पाउडर / अनारदाना पाउडर – 1 टीस्पून
काला नमक – 1/2 टीस्पून (वैकल्पिक)
कसूरी मेथी – 1 टीस्पून (हथेलियों पर मसलकर)

बनाने की विधि:
1. छोले उबालना:
छोले को रातभर भिगो दें.
प्रेशर कुकर में छोले, नमक और टी बैग्स डालें और इतना पानी डालें कि छोले डूब जाएं.
5-6 सीटी आने तक पकाए. टी बैग्स को बाद में निकाल दें.

2. मसाला तैयार करना:
एक कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें प्याज़ डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें.
अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और खुशबू आने तक भूनें.
अब टमाटर प्यूरी और हरी मिर्च डालें.
इसमें सभी सूखे मसाले (लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, चना मसाला, गरम मसाला, अमचूर) डालें.
ग्रेवी को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए.

3. छोले मिलाना:
उबले हुए छोले को मसाले में डालें, 1 कप छोले का पानी भी डालें.
अच्छे से मिक्स करें और ढककर 10–15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं ताकि छोले मसाले में रम जाएं.

4. फाइनल टच:
ऊपर से कसूरी मेथी और थोड़ा सा गरम मसाला डालें.
चाहें तो एक चम्मच मक्खन या देसी घी डालें स्वाद बढ़ाने के लिए.

5. परोसने का तरीका:
ढाबा स्टाइल छोले को गरमागरम भटूरे, पूड़ी, जीरा राइस या नान के साथ परोसें. ऊपर से प्याज के लच्छे, नींबू और हरा धनिया जरूर डालें.

 

ENTERTAINMENT : आरजे महवश संग इंटीमेट सीन देने वाले मिहिर आहूजा कौन हैं? ऋतिक-खुशी के साथ फिल्मों में आ चुके हैं नजर

आरजे महवश की नई सीरीज ‘प्यार, पैसा और प्रॉफिट’ में उनके साथ मिहिर आहूजा लीड एक्टर के रोल में नजर आए हैं. महवश के साथ उनके रोमांटिक सीन्स देख फैंस उनके बारे में जानना चाहते हैं.

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम इन दिनों आरजे महवश के साथ जुड़ रहा है. इस बीच महवश की नई सीरीज ‘प्यार, पैसा और प्रॉफिट’ रिलीज हो गई है. 7 मई को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुए इस सीरीज में आरजे महवश बतौर लीड एक्ट्रेस दिखी हैं. सीरीज

‘प्यार, पैसा और प्रॉफिट’ में मिहिर आहूजा ने आरजे महवश के साथ कई इंटीमेट सीन दिए हैं. ऐसे में हर कोई एक्टर के बारे में जानना चाहता है कि आखिर ये कौन हैं. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब मिहिर आहूजा स्क्रीन पर नजर आए हैं. इससे पहले भी वे कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं.

मिहिर आहूजा का जन्म 28 जून, 1998 में झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था. वहीं के कार्मेल जूनियर कॉलेज स्कूल से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने मुंबई के एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से पढ़ाई पूरी की. मिहिर ने टीवी ऐड्स से अपना करियर शुरू किया था. उनका पहला ऐड विराट कोहली के साथ था. इसके अलावा वे अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन के साथ भी कई ऐड्स में नजर आए.

साल 2019 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ से मिहिर आहूजा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वे 2022 की फिल्म ‘धाकड़’ में भी नजर आए. मिहिर ने 2023 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ में भी काम किया था. इस फिल्म में खुशी कपूर और सुहाना खान अहम रोल में थे.

इसके अलावा एक्टर को सीरीज ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ में भी देखा गया. इस सीरीज में मिहिर ने ध्रुव जौहरी का किरदार निभाया था. वे ना सिर्फ हिंदी बल्कि ऑस्ट्रेलियाई फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं. मिहिर आहूजा एक एक्टर होने के साथ-साथ बीटबॉक्सर, वॉयस ओवर आर्टिस्ट और सिंगर भी हैं.

NATIONAL : फिरोजाबाद पुलिस ने 178 किलो गांजे के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार, 1.80 करोड़ है इसकी कीमत

0

फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से बड़े पैमाने पर गंजे की तस्करी की जा रही है.

फिरोजाबाद की थाना रसूलपुर पुलिस ने ट्रक के अंदर छुपा कर अवैध रूप से लाए जा रहे 178 किलो गांजे के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए मादक पदार्थ बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपए के आसपास है, पकड़ा गया माल पश्चिम बंगाल से लाया जा रहा था.

फिरोजाबाद की थाना रसूलपुर पुलिस एसओजी टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से तस्करी किया जा रहे गांजे की बड़ी खेप को पकड़ा है. यह गांजा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी इलाके से लाया जा रहा था और इसकी खपत आगरा मंडल के जिलों में करने की तैयारी थी.

फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से बड़े पैमाने पर गंजे की तस्करी की जा रही है. फिरोजाबाद और उसके आसपास के इलाकों में भी गंज छुपा कर लाया जाता है और उसको बचा जाता है पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया चेकिंग के दौरान इटावा की ओर से आ रहे एक खाली ट्रक की तलाशी ली गई सूचना के आधार पर जब ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक को खाली देखकर पुलिस भी भौचक्की रह गई कि आखिर इसमें माल कहां है लेकिन जब ट्रक के अन्य हो हिस्सों को खुलवाकर देखा गया तो उसमें बोरियों को छुपा कर रखा गया था. पुलिस ने ट्रक से 178 किलो गांजा बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक ट्रक के साथ पकड़े गए चालक दिनेश कुमार से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह ट्रक उसके भाई के नाम में है, जनपद एटा के सकरौली थाना क्षेत्र के भील नगर के रहने वाले दिनेश के मुताबिक वह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी इलाके से यह गांजा लेकर आया है. वह लगभग 6 महीने से इस तस्करी को कर रहा है पश्चिम बंगाल से गांजा लाने के बाद इसे आगरा मथुरा फिरोजाबाद और एटा जनपदों के अलग-अलग हिस्सों में 5 गुना से अधिक कीमत पर बेचा जाता है .

एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के बाद इसके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है . पकड़े गए ट्रक चालक दिनेश के पास से एक ट्रक जिसमें गाना लाया जा रहा था, उसे भी सीज कर दिया गया है. पकड़े गए गांजे को जब्त करते हुए आरोपी ट्रक चालक दिनेश के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है.

 

- Advertisement -