Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 702

MAHARASHTRA : चंद्रपुर में बाघ का कहर, पत्ते बीनने गई तीन महिलाओं को बनाया शिकार

0

चंद्रपुर में बाघ ने एक ही जगह पर तीन महिलाओं को अपना शिकार बना लिया. बाघ ने हमला उस वक्त किया जब महिलाएं पत्ते बीनने जंगल गई थीं. अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान कांता बाई चौधरी, उनकी बहू शुभांगी चौधरी और सरिका शेंडे के रूप में हुई है. पीड़ित महिला वंदना गजबिये इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं.

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक बाघ ने एक ही जगह और लगभग एक ही समय पर तीन महिलाओं को अपना शिकार बना लिया. यह घटना सिंदेवाही वन परिक्षेत्र में हुई है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सभी महिलाएं मेढा माल गांव की निवासी थीं और सुबह करीब 11:30 बजे तेंदू पत्ते बीनने जंगल गई थीं. इसी दौरान अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान कांता बाई चौधरी (60), उनकी बहू शुभांगी चौधरी (38) और सरिका शेंडे (48) के रूप में हुई है.

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को सिंदेवाही के सरकारी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह हमला बेहद असामान्य है, क्योंकि आमतौर पर बाघ एक ही समय पर एक से अधिक इंसानों को निशाना नहीं बनाता.

 

 

MAHARASHTRA : तीन MBBS छात्रों की दर्दनाक मौत… वैनगंगा नदी में नहाने गए थे, गहरे पानी में डूबे, तीनों के शव बरामद

0

महाराष्ट्र के चंद्रपुर-गढ़चिरौली सीमा पर वैनगंगा नदी में नहाने गए MBBS के तीन छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. ये तीनों छात्र छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ पहुंचे थे. गहरे पानी में फिसलने के बाद तीनों छात्र बह गए, जिनके शव रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बरामद किए गए. इस घटना से कॉलेज और स्थानीय इलाके में मातम पसर गया है.

महाराष्ट्र के चंद्रपुर और गढ़चिरोली जिले की सीमा पर बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां MBBS प्रथम वर्ष के तीन छात्र नदी में डूब गए, जिससे तीनों की मौत हो गई. कल देर शाम तक रेस्क्यू चला, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रोक दिया गया था. आज दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ, जिसके बाद शव बरामद हो गए. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना वैनगंगा नदी में उस वक्त हुई, जब गढ़चिरोली के शासकीय मेडिकल कॉलेज के आठ छात्र छुट्टी के दिन पिकनिक मनाने और नहाने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे. पुलिस के अनुसार, नदी में नहाते समय तीन छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए, उनके साथ में मौजूद अन्य छात्रों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे.

इसके बाद तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही सवाली थाने के थानेदार प्रदीप पुल्लरवार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया.

डूबने वाले छात्रों की पहचान 20 वर्षीय गोपाल गणेश साखरे निवासी साखरी बुलढाणा), 20 वर्षीय पार्थ बालासाहेब जाधव निवासी शिर्डी अहमदनगर और 20 वर्षीय स्वप्निल उद्धवसिंह शीरे निवासी छत्रपति संभाजीनगर के रूप में की गई है. ये तीनों छात्र गढ़चिरोली के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे. इस हादसे के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई है. छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

बता दें कि कुछ समय पहले इसी जगह तीन बहनों की डूबकर मौत हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने यहां कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा इंतजाम नहीं किए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जगह गहरी और खतरनाक है, बावजूद इसके यहां पिकनिक और नहाने वालों की भीड़ बनी रहती है.

BIHAR : पटना एयरपोर्ट के निर्माणाधीन टर्मिनल में पाइप से मिली महिला की लाश… मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

0

बिहार की राजधानी पटना से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माणाधीन टर्मिनल बिल्डिंग में एक अज्ञात महिला का शव पाइप के अंदर मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

बिहार की राजधानी पटना में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की निर्माणाधीन टर्मिनल बिल्डिंग में एक महिला का शव पाइप के अंदर मिला है, जिससे आसपास सनसनी फैल गई. महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. शव मिलने के बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना तब सामने आई, जब देर शाम करीब 7 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने एयरपोर्ट थाने को घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला के शव को पाइप को काटने के बाद बरामद किया गया, जिससे यह स्थिति और भी रहस्यमयी हो गई.

एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच पटना सचिवालय की एएसपी अनु ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने बताया कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस सभी संबंधित एजेंसियों से संपर्क करके महिला की शिनाख्त की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

इस मामले को लेकर सवाल है कि महिला एयरपोर्ट के निर्माणाधीन क्षेत्र में कैसे पहुंची और उसकी मौत किस परिस्थिति में हुई. पुलिस मर्डर, आत्महत्या या कोई अन्य साजिश के पहलुओं पर जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. इस घटना ने पटना एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, और यह जांच का विषय बना हुआ है कि कैसे और क्यों महिला उस निर्माणाधीन क्षेत्र में पहुंची.

RAJASTHAN : कोटा में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठी महिला और 4 बच्चों को रौंदा………

0

राजस्थान के कोटा में एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठी महिला और चार बच्चों को कुचल दिया. जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है.

राजस्थान के कोटा में एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठी एक महिला और 4 बच्चों को रौंद दिया. हादसे में महिला के सिर में चोट लगी है, जबकि चारों बच्चे भी बुरी तरह घायल हो गए. घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है. हादसा 8 मई को अनंतपुरा थाना क्षेत्र के रंगबाड़ी स्थित अजय आहूजा नगर में हुआ. यह पूरा हादसा सामने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. हादसे का सीसीटीवी फुटेज 10 मई को सामने आया है.

अनंतपुर थाने के एएसआई घमंडी लाल ने बताया कि घायल महिला इंद्रा बाई के बेटे बंटी राठौड़, हेमंत राठौड़ और पड़ोसी मनोज मेहरा ने शिकायत दी है. जिसके बाद कार ड्राइवर चिराग जांगिड़ के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

घायल महिला के बेटे बंटी ने बताया कि मां बाहर बैठी थी, जबकि बच्चे साइकिल लेकर खड़े थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने सभी को रौंद दिया और 10 फीट दूर तक घसीट कर भी ले गई. चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर निकले. जिसके बाद उन्होंने गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ा और पिटाई कर दी. लेकिन मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया. हादसे में मां इंद्रा बाई समेत चारों बच्चे घायल हो गए.

हादसे में घायल भतीजे विवान (7), भतीजी यशिका (11), पड़ोसी की बेटी वैशाली (8) और उसकी चचेरी बहन अनिशा (10) का इलाज चल रहा है. पड़ोसी के बच्चे साइकिल चला रहे थे. भतीजे और भतीजी को विज्ञान नगर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. भतीजी यशिका के हाथ और सिर में चोट लगी है. आज उसके हाथ का 5 घंटे ऑपरेशन चला है.

मां इंद्राबाई के सिर में गंभीर चोट लगी है. उनका भी ऑपरेशन होगा. विवान के हाथ, नाक और मुंह पर गंभीर चोट है. पड़ोसी के बच्चों वैशाली (8) का हाथ फ्रैक्चर हुआ है और पीठ में भी चोट लगी है, जबकि अनिशा (10) के हाथ-पैर में चोट आई है.

NATIONAL : भारत-PAK तनाव के बीच ताजमहल पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दिखा जंग जैसा नजारा

0

भारत-पाक तनाव के बीच ताजमहल की सुरक्षा परखने के लिए सीआईएसएफ और अन्य एजेंसियों ने मॉक ड्रिल की. ड्रिल में यमुना किनारे से आतंकी हमले का सीन रचा गया, जिसमें जवानों ने आतंकियों को गिरफ्तार किया. वॉच टावर, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड समेत सभी टीमें सक्रिय रहीं. ताजमहल के सभी प्रवेश द्वारों पर सख्त चेकिंग जारी है. ड्रिल का मकसद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था.

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आगरा स्थित ताजमहल पर संभावित आतंकी हमले के परिदृश्य को लेकर शनिवार को एक बड़ी मॉक ड्रिल की गई. इस एक घंटे की अभ्यास प्रक्रिया में सीआईएसएफ, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने आतंकी हमले से निपटने की रणनीति का सजीव प्रदर्शन किया.

मॉक ड्रिल में यह दिखाया गया कि दो आतंकी यमुना किनारे से ताजमहल में घुस आते हैं और स्मारक के अंदर हमला करते हैं. सीआईएसएफ के जवान दशहरा घाट से एंट्री कर स्मारक में दाखिल हुए और आतंकियों को गिरफ्तार किया. वॉच टावर से निगरानी, रेस्क्यू ऑपरेशन और ब्लैकआउट जैसी सभी परिस्थितियों का अभ्यास किया गया.

ताजमहल के नौ प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है. हर वाहन की डिग्गी खोलकर तलाशी ली जा रही है और हर पर्यटक की सघन जांच हो रही है. अधिकारियों ने जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है.ड्रिल का उद्देश्य ताजमहल जैसे विश्वविख्यात धरोहर स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यह संदेश देना था कि सुरक्षा के मोर्चे पर कोई चूक नहीं होगी.

UP : हाथरस में सात साल के मासूम की हत्या, हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से बच्चे को मारा डाला

0

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान थाना क्षेत्र में शनिवार को बाजरे के खेत में सात वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे. पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान खुटीपुरी जटान गांव के जीवन उर्फ ​​भोला के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान थाना क्षेत्र में शनिवार को बाजरे के खेत में सात वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे. पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान खुटीपुरी जटान गांव के जीवन उर्फ ​​भोला के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 8 मई को भोला दोपहर करीब 3 बजे लापता हो गया था. वो अपने पिता राजपाल सिंह की चक्की के पास शौच के लिए खेत में गया था. परिवार ने शुरू में उसकी तलाश की, लेकिन जब वो नहीं मिला, तो थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इस रिपोर्ट के आधार पर अपहरण का केस दर्ज किया गया.

मुरसान थाना प्रभारी (एसएचओ) ममता सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह गांव के एक खेत से बालक का शव बरामद किया गया. उसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे. उसके शव पर चोट के निशान थे. शव काफी हद तक सड़ चुका था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

UP : UP के इटावा में दर्दनाक हादसा, बाबा के दरबार जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी, महिला की मौत, 6 घायल

0

उत्तर प्रदेश के इटावा में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए. ये सभी भक्त मध्य प्रदेश के भिंड जिले से कचरिया बाबा आश्रम जा रहे थे. टिटावली रोड पर ट्रॉली गड्ढे में गिर गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच जारी है.

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शनिवार को श्रद्धालु यात्रा उस समय मातम में बदल गई, जब कचरिया बाबा आश्रम जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा इटावा के तितावली मार्ग पर हुआ. श्रद्धालुओं का यह समूह मध्य प्रदेश के भिंड जिले से उत्तर प्रदेश के इटावा के सहसो क्षेत्र स्थित कचरिया बाबा आश्रम की ओर जा रहा था. तभी रास्ते में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरा.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान 35 वर्षीय रानी देवी, निवासी उमरिकिटी गांव (भिंड, मप्र) के रूप में हुई है.

सर्किल अधिकारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब एक दर्जन श्रद्धालु सवार थे. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में ट्रॉली में अधिक भीड़ होने और सड़क किनारे की ढलान को हादसे का कारण माना जा रहा है. पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

UP : ‘मोटू’ कहकर कसा तंज तो नाराज हो गया शख्स… दोस्त के साथ मिलकर हाईवे पर दो युवकों को मारी गोली

0

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां ‘मोटू’ कहकर मजाक उड़ाए जाने से नाराज़ एक युवक ने दो लोगों को गोली मार दी. यह घटना एक भोज कार्यक्रम के दौरान शुरू हुए विवाद के बाद हाईवे पर अंजाम दी गई. दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां ओवरवेट को लेकर उड़ाए गए मजाक से नाराज युवक ने दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया. दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.एजेंसी के अनुसार, यह घटना गुरुवार को खजनी थाना क्षेत्र में हुई. यहां बेलघाट निवासी अर्जुन चौहान अपने चाचा के साथ मंदिर के पास आयोजित एक सामुदायिक भोज में शामिल होने गया था. भोज के दौरान मंजहरिया गांव के अनिल चौहान और शुभम चौहान ने अर्जुन के ओवरवेट को लेकर मजाक उड़ाया और उसे ‘मोटू’ कहकर चिढ़ाया.

पुलिस के मुताबिक, इस मजाक से आहत अर्जुन ने अपने दोस्त आसिफ खान के साथ मिलकर दोनों को सबक सिखाने की योजना बनाई. भोज के बाद अर्जुन और आसिफ ने हाईवे पर अनिल और शुभम का पीछा किया. पहले प्रयास में वे असफल रहे, लेकिन बाद में टेनुआ टोल प्लाजा के पास उनकी कार को रोककर दोनों को बाहर खींचा और गोलीबारी कर दी.

गोलियों की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शुभम चौहान के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की और आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

UP : बांदा में शख्स ने पहले पत्नी और मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूला

0

UP के बांदा में एक व्यक्ति ने पहले पत्नी और 4 महीने के मासूम बेटे की हत्या की. फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गया. घटना का पता तब चला, जब मकान मालिक ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी.

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और चार महीने के बेटे की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.अधिकारी के मुताबिक घटना अतर्रा कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में एक किराए के कमरे में हुई. बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि मकान मालिक रामकुमार प्रजापति ने रामकुमार प्रजापति के किराए के कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने बंद कमरे को खोला और पाया कि जितेंद्र (23), उसकी पत्नी गौरा (20) और उसका नवजात बेटा बेजान अवस्था में पड़ा था.

घटना के स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जितेंद्र ने खाने को लेकर अपनी पत्नी से विवाद के बाद गौरा का गला धारदार हथियार से रेत दिया था. इसके बाद उसने अपने चार महीने के बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांस के फंदे पर झूल गया.

बंसल ने बताया कि मृतक के शव गुरुवार से ही कमरे में बंद थे. मकान मालिक ने दुर्गंध महसूस की और तुरंत पुलिस को सूचना दी. शुरुआती जांच में पता चला है कि जितेंद्र गुजरात के अहमदाबाद में पेंटर का काम करता था. पुलिस ने बताया कि उसका परिवार आजाद नगर इलाके में रामकुमार प्रजापति के किराए के मकान में रहता था. जितेंद्र गुरुवार को अहमदाबाद से अतर्रा लौटा था. मामले में जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

WORLD : ‘विनाश की वजह बन सकता था भारत-पाक युद्ध…’, ट्रंप फिर बोले- 1000 साल पुराने कश्मीर विवाद सुलझाने में मध्यस्थता को तैयार

0

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी ऐलान किया कि अमेरिका अब भारत और पाकिस्तान-दोनों के साथ व्यापारिक संबंधों को “महत्वपूर्ण रूप से” बढ़ाएगा. “हालांकि इस पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई, लेकिन मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि अमेरिका दोनों देशों के साथ व्यापार बढ़ाने जा रहा है.”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर दोनों देशों की “साहसिक और निर्णायक” भूमिका की सराहना की है. सोशल मीडिया में की गई एक पोस्ट में ट्रंप ने इस कदम को ऐतिहासिक और मानवीय करार दिया, साथ ही अमेरिका की भूमिका को भी “निर्णायक सहयोगी” के रूप में प्रस्तुत किया.

ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध विनाश कारण बन सकता था और लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे. उन्होंने कहा, “मैं भारत और पाकिस्तान के मज़बूत और नेतृत्व पर गर्व करता हूं. उन्होंने समय रहते यह समझ लिया कि इस संघर्ष को रोकना आवश्यक था, जिससे लाखों निर्दोष जानें बचाई जा सकीं. यह निर्णय न केवल बहादुरी भरा है, बल्कि इन दोनों देशों की विरासत को और गौरवशाली बनाता है.”

ट्रंप ने कहा कि मुझे गर्व है कि अमेरिका आपको इस ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण निर्णय पर पहुंचने में मदद करने में सक्षम रहा. अपनी पोस्ट में ट्रंप ने यह भी कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर कश्मीर मुद्दे का दीर्घकालिक समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, “शायद ‘हज़ार साल’ बाद अब समय आ गया है कि हम इस ऐतिहासिक विवाद का समाधान खोजें.” हालांकि ट्रंप यह भूल गए कि कश्मीर को लेकर भारत की स्पष्ट नीति रही है कि यह उसका आंतरिक मामला है.

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी ऐलान किया कि अमेरिका अब भारत और पाकिस्तान-दोनों के साथ व्यापारिक संबंधों को “महत्वपूर्ण रूप से” बढ़ाएगा. “हालांकि इस पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई, लेकिन मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि अमेरिका दोनों देशों के साथ व्यापार बढ़ाने जा रहा है.”

यह भी पढ़ें: शहीद विनय नरवाल के पिता ने भारतीय सेना के साहस को सराहा, पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर कही ये बात
ट्रंप का यह दावा कि अमेरिका की मदद से यह ऐतिहासिक निर्णय संभव हो पाया. हालांकि यह उसकी राजनयिक छवि को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप आगामी अमेरिकी चुनावों को ध्यान में रखते हुए वैश्विक मामलों में अपनी भूमिका को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं.

- Advertisement -

News of the Day