Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 703

UP : बांदा में शख्स ने पहले पत्नी और मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूला

0

UP के बांदा में एक व्यक्ति ने पहले पत्नी और 4 महीने के मासूम बेटे की हत्या की. फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गया. घटना का पता तब चला, जब मकान मालिक ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी.

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और चार महीने के बेटे की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.अधिकारी के मुताबिक घटना अतर्रा कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में एक किराए के कमरे में हुई. बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि मकान मालिक रामकुमार प्रजापति ने रामकुमार प्रजापति के किराए के कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने बंद कमरे को खोला और पाया कि जितेंद्र (23), उसकी पत्नी गौरा (20) और उसका नवजात बेटा बेजान अवस्था में पड़ा था.

घटना के स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जितेंद्र ने खाने को लेकर अपनी पत्नी से विवाद के बाद गौरा का गला धारदार हथियार से रेत दिया था. इसके बाद उसने अपने चार महीने के बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांस के फंदे पर झूल गया.

बंसल ने बताया कि मृतक के शव गुरुवार से ही कमरे में बंद थे. मकान मालिक ने दुर्गंध महसूस की और तुरंत पुलिस को सूचना दी. शुरुआती जांच में पता चला है कि जितेंद्र गुजरात के अहमदाबाद में पेंटर का काम करता था. पुलिस ने बताया कि उसका परिवार आजाद नगर इलाके में रामकुमार प्रजापति के किराए के मकान में रहता था. जितेंद्र गुरुवार को अहमदाबाद से अतर्रा लौटा था. मामले में जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

WORLD : ‘विनाश की वजह बन सकता था भारत-पाक युद्ध…’, ट्रंप फिर बोले- 1000 साल पुराने कश्मीर विवाद सुलझाने में मध्यस्थता को तैयार

0

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी ऐलान किया कि अमेरिका अब भारत और पाकिस्तान-दोनों के साथ व्यापारिक संबंधों को “महत्वपूर्ण रूप से” बढ़ाएगा. “हालांकि इस पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई, लेकिन मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि अमेरिका दोनों देशों के साथ व्यापार बढ़ाने जा रहा है.”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर दोनों देशों की “साहसिक और निर्णायक” भूमिका की सराहना की है. सोशल मीडिया में की गई एक पोस्ट में ट्रंप ने इस कदम को ऐतिहासिक और मानवीय करार दिया, साथ ही अमेरिका की भूमिका को भी “निर्णायक सहयोगी” के रूप में प्रस्तुत किया.

ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध विनाश कारण बन सकता था और लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे. उन्होंने कहा, “मैं भारत और पाकिस्तान के मज़बूत और नेतृत्व पर गर्व करता हूं. उन्होंने समय रहते यह समझ लिया कि इस संघर्ष को रोकना आवश्यक था, जिससे लाखों निर्दोष जानें बचाई जा सकीं. यह निर्णय न केवल बहादुरी भरा है, बल्कि इन दोनों देशों की विरासत को और गौरवशाली बनाता है.”

ट्रंप ने कहा कि मुझे गर्व है कि अमेरिका आपको इस ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण निर्णय पर पहुंचने में मदद करने में सक्षम रहा. अपनी पोस्ट में ट्रंप ने यह भी कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर कश्मीर मुद्दे का दीर्घकालिक समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, “शायद ‘हज़ार साल’ बाद अब समय आ गया है कि हम इस ऐतिहासिक विवाद का समाधान खोजें.” हालांकि ट्रंप यह भूल गए कि कश्मीर को लेकर भारत की स्पष्ट नीति रही है कि यह उसका आंतरिक मामला है.

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी ऐलान किया कि अमेरिका अब भारत और पाकिस्तान-दोनों के साथ व्यापारिक संबंधों को “महत्वपूर्ण रूप से” बढ़ाएगा. “हालांकि इस पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई, लेकिन मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि अमेरिका दोनों देशों के साथ व्यापार बढ़ाने जा रहा है.”

यह भी पढ़ें: शहीद विनय नरवाल के पिता ने भारतीय सेना के साहस को सराहा, पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर कही ये बात
ट्रंप का यह दावा कि अमेरिका की मदद से यह ऐतिहासिक निर्णय संभव हो पाया. हालांकि यह उसकी राजनयिक छवि को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप आगामी अमेरिकी चुनावों को ध्यान में रखते हुए वैश्विक मामलों में अपनी भूमिका को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं.

NATIONAL : भारत और पाकिस्तान के बीच खत्म हो गया युद्ध, 12 मई को फिर बात करेंगे दोनों देशों के DGMO

0

भारत-पाकिस्तान के बीच अब युद्धविराम हो गया है. इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई थी. इसमें फैसला लिया गया था कि आज शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल, और थल पर तत्काल हमले रोक देंगे.

भारत-पाकिस्तान के बीच अब युद्धविराम हो गया है. इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई थी. इसमें फैसला लिया गया था कि आज शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल, और थल पर तत्काल हमले रोक देंगे. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है. मिसरी ने कहा कि 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.

बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति जताई है. इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है. ये कदम तब उठाया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार ड्रोन हमले, गोलेबारी और तनावपूर्ण हालात बने हुए थे, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई थी.

वहीं, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए हैं, अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना.

भारत और पाकिस्तान के बीच अचानक घोषित हुए संघर्षविराम के पीछे बड़ी कूटनीतिक वजह है, विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर बीते कई दिनों से अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ लगातार बातचीत में शामिल थे. इन वार्ताओं का उद्देश्य सीमा पर बढ़ते तनाव को समाप्त कर एक शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचना था.

WORLD : ‘युद्धविराम को मान गए भारत और पाकिस्तान’, US राष्ट्रपति ट्रंप का ट्वीट

0

भारत और पाकिस्तान ने संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति जता दी है. इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है. वहीं, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति जताई है.

भारत और पाकिस्तान ने संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति जता दी है. इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है.ये कदम तब उठाया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार ड्रोन हमले, गोलेबारी और तनावपूर्ण हालात बने हुए थे, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई थी.

वहीं, भारत के विदेश सचिव विक्रमी मिसरी ने MEA की प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत-पाकिस्तान में युद्धविराम लागू हो गया है. भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर लागू किया है. आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO की बात हुई. इसके बाद सीजफायर शाम 5 बजे से लागू हो गया है.

वहीं, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए हैं, अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना.

भारत और पाकिस्तान के बीच अचानक घोषित हुए संघर्षविराम के पीछे बड़ी कूटनीतिक वजह है, विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर बीते कई दिनों से अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ लगातार बातचीत में शामिल थे. इन वार्ताओं का उद्देश्य सीमा पर बढ़ते तनाव को समाप्त कर एक शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचना था.

अमेरिकी पक्ष ने इसे दोनों देशों की ‘सामान्य समझदारी और महान बुद्धिमत्ता’ का परिणाम बताया है, और दोनों देशों को इस निर्णय के लिए बधाई दी है. अब उम्मीद की जा रही है कि सीमाओं पर शांति बहाल होगी और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने को लेकर आगे भी सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे.

मैं यह घोषणा करते हुए काफी खुशी महसूस कर रहा हूं कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति जताई है. दोनों देशों को सामान्य समझदारी और श्रेष्ठ बुद्धिमत्ता का परिचय देने के लिए बधाई.

वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि बीते 48 घंटों के दौरान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उन्होंने भारत और पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों के साथ गहन बातचीत की है. इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे.

NATIONAL : भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच दुश्मन के निशाने पर सरकारी वेबसाइटें, चेतावनी जारी

0

भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अब देश की सरकारी वेबसाइटें दुश्मन देश के निशाने पर आ गई हैं. इसको लेकर महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने चेतावनी जारी की है. ‘ये साइबर हमले विशेष रूप से सरकारी वेबसाइटों और अहम डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना रहे हैं. इनका मकसद प्रशासनिक कार्यों में बाधा डालना और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अफवाहें फैलाकर अस्थिरता पैदा करना है.

भारत और पाकिस्तान में जारी टेंशन के बीच अब सरकारी वेबसाइटें दुश्मन देश के निशाने पर है. बढ़ते सैन्य तनाव के बीच साइबर हमलों की आशंका भी तेज हो गई है. इसको लेकर महाराष्ट्र साइबर विभाग ने शनिवार को एक गंभीर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सीमा पार से दुश्मन भारत के खिलाफ एक अलग किस्म का ‘साइबर युद्ध’ छेड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र साइबर विभाग के अधिकारियों ने बताया, ‘ये साइबर हमले विशेष रूप से सरकारी वेबसाइटों और अहम डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना रहे हैं. इनका मकसद प्रशासनिक कार्यों में बाधा डालना और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अफवाहें फैलाकर अस्थिरता पैदा करना है.

विभाग ने बताया कि हाल के दिनों में डिस्ट्रिब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) अटैक और डिजिटल डिफेसमेंट जैसे प्रयासों में तेजी आई है. इन हमलों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को बाधित करना और संस्थानों की साख को नुकसान पहुंचाना है.इसके अलावा, साइबर हमलावर मैलवेयर से संक्रमित फाइलों के जरिए पर्सनल यूजर्स के कंप्यूटर्स को भी हैक करने की कोशिश कर रहे हैं. महाराष्ट्र साइबर विभाग ने बताया कि वह लगातार इन गतिविधियों की निगरानी कर रहा है और संभावित खतरों से निपटने के लिए समय-समय पर एडवाइजरी जारी किया जा रहा है.

इसके साथ ही, जिन विभागों और संस्थानों को निशाना बनाया गया है, उन्हें चेतावनी दी गई है और तत्काल प्रतिक्रिया के लिए निर्देश दिए गए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले दर्ज किए गए हैं जिनमें पाकिस्तान, मध्य एशियाई देशों और मोरक्को जैसे देशों के हैकर समूह शामिल हैं.

 

NATIONAL : बुलंदशहर में चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने मुठभेड़ में 3 आरोपी किए गिरफ्तार

0

पीड़िता ने कहा सूरजपुर के पास कार लेकर अमित अपने एक दोस्त संदीप के साथ आया और उसने अपनी कार में हम दोनों के ये बोल कर बैठ लिया है कि मैं आज तुम्हारी नौकरी की बात करता हूं.

नौकरी का झांसा देकर दो युवतियों के साथ कार सवार दरिंदो ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. न सिर्फ गैंगरेप किया बल्कि एक युवती को चलती कार से फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक बीती 7 मई की सुबह थाना खुर्जा पहुंची नाबालिग किशोरी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह मूलरूप से प्रतापगढ़ की निवासी है और उसकी उम्र 17 वर्ष है और नोएडा सूरजपुर में अपने मामा के साथ किराया के मकान में रहकर प्राइवेट नोकरी करती है. बीती 6 मई को लगभग 8 बजे अपनी एक सहेली के साथ घर से निकली थी.

पीड़िता ने कहा सूरजपुर के पास कार लेकर अमित अपने एक दोस्त संदीप के साथ आया और उसने अपनी कार में हम दोनों के ये बोल कर बैठ लिया है कि मैं आज तुम्हारी नौकरी की बात करता हूं. किशोरी के मुताबिक वह अमित को पहले से जानती थी अमित से उसकी मुलाकात नौकरी के सिलसिले में हुई थी. जिसके बाद अमित ने रास्ते से बीयर खरीदी और हम दोनों को जबरन बीयर पिला दी. जिसके बाद अमित ढाबे पर खाना खिलाने की बोलकर ले गया और जब हमने जाने का विरोघ किया तो अमित ने अपने एक अन्य साथी को फोन कर बुला लिया और कार में बैठा लिया जिसके बाद अमित और उसके दोस्त में मारपीट की और उसकी सहेली को धक्का देकर चली कार से फेंक दिया. इसके बाद आरोपी कार को सुनसान इलाके में ले गए और घमकी देकरनाबालिग किशोरी के साथ बारी बारी से गैंगरेप कर जान से मारने को धमकी दी.

सुबह कार जैसे ही खुर्जा क्षेत्र में रुकी तो मौका पाकर पीड़िता कार से उतरकर भागी और खुर्जा थाने पहुँच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके नाद पुलिस ने नाबालिग की दी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.

एसपी देहात तेजवीर सिंह ने बताया कि बीती 7 मई को खुर्जा थाना पर एक किशोरी ने पहुंचकर जानकारी दी कि उसके साथ एक अमित,संदीप व एक अन्य व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किया और किशोरी के साथ उसकी एक सहेली भी थी. जिसको आरोपियों में कार से धक्का देकर मेरठ में उतार दिया जिसकी मौत हो गयी थी. इस घटना के संबंध में खुर्जा कोतवाली जगर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था. वही आज खुर्जा कोतवाली नगर पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

NATIONAL : दिल्ली के चांदनी चौक के कपड़ा कारोबारियों का बड़ा फैसला, शाम 6 बजे के बाद नहीं करेंगे ये काम

0

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण दिल्ली के चांदनी चौक के कपड़ा कारोबारियों ने सुरक्षा के लिए अपने बाजारों को शाम 6 बजे बंद करने का निर्णय लिया है.

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान में स्थापित 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था. इसके जवाब में पाकिस्तान द्वारा भारतीय रिहायशी इलाकों पर हमले किये, इसके साथ अन्य रिहायशी इलाकों में हमले की आशंका को देखते हुए दिल्ली के चांदनी चौक के कपड़ा कारोबारियों ने बड़ा फैसला लिया है.

दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन (डीएचएमए) ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाजारों को हर दिन शाम 6 बजे बंद करने का निर्णय लिया है. आमतौर पर ये बाजार शाम 7 बजे के बाद से बंद होने शुरू होते थे, लेकिन मौजूदा हालात और ब्लैक आउट की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है.

डीएचएमए के महासचिव भगवान बंसल ने एबीपी लाइव की टीम को बताया, “सीमा पर तनाव और ब्लैकआउट की संभावना को देखते हुए हमने फैसला किया है कि चांदनी चौक के कपड़ा कारोबारी हर दिन शाम 6 बजे अपनी दुकानें बंद करेंगे. इससे बाजार जल्दी खाली हो सकेंगे और व्यापारी, कर्मचारी व ग्राहक सुरक्षित अपने घर पहुंच सकेंगे.” उन्होंने बताया कि यह फैसला फिलहाल दिल्ली के 30 हजार कपड़ा कारोबारियों ने लिया है और अन्य बाजारों में भी इस पर चर्चा हो रही है.

बैठक में लिए गए अहम फैसले और दिशा-निर्देश
कल डीएचएमए के प्रधान मुकेश सचदेवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से कई दिशा-निर्देश जारी किए. श्री बंसल ने बताया कि सभी व्यापारियों और नागरिकों से निम्न सावधानियां बरतने की अपील की गई है:

1. सरकारी निर्देशों का पालन करें: सरकार द्वारा जारी सभी नियमों का सख्ती से पालन करें.
2. शाम 6 बजे दुकानें बंद करें: अपने दुकान/संस्थान को बंद कर सुरक्षित घर पहुंचें.
3. सामान बाहर न रखें: दुकान के बाहर कोई सामान न छोड़ें, ताकि संदिग्ध वस्तुओं की आशंका न हो.
4. लाइट्स बंद रखें: दुकान बंद करने के बाद सभी बाहरी लाइट्स बंद करें, ताकि ब्लैकआउट में रोशनी न हो.
5. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर: बाजार में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर ध्यान दें और दूसरों को सतर्क करें.
6. अफवाहों से बचें: सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें.
7. साइबर सावधानी: अनजान लिंक या ऐप्स पर क्लिक करने से बचें, ताकि साइबर हमले का खतरा न हो.

दिल्ली के व्यापारियों का देश के प्रति समर्पण
बैठक में डीएचएमए के उप प्रधान भीम सेन ढींगरा, प्रचार मंत्री भरत जैन, सचिव अनिल सैनी, मालीवाड़ा साड़ी बाजार के प्रधान संजय जैन और नई सड़क एसोसिएशन के सचिव बलवीर कक्कड़ समेत कई व्यापारी नेता मौजूद रहे. चावड़ी बाजार के पेपर मर्चेंट एसोसिएशन के महासचिव संदीप गुप्ता ने कहा, “शासन के आदेशों का पालन करना हमारा धर्म है. हम सभी को इसका पालन करना चाहिए.

वहीं, कश्मीरी गेट के ऑटोमोटिव पार्ट्स मर्चेंट एसोसिएशन (अपमा) ने तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना के “ऑपरेशन सिंदूर” की सराहना की. अपमा अध्यक्ष विनय नारंग ने कहा, “हम व्यापारी पूरी तरह से देश और सरकार के साथ हैं.” इसके अलावा, ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने आश्वासन दिया कि देशभर में सामान और रसद की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आएगी.

सुरक्षा एजेंसियों पर भरोसा, नागरिकों से सहयोग की अपील
डीएचएमए ने कहा कि देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हमारी सुरक्षा के लिए तैनात हैं. अगर हम इन दिशा-निर्देशों का पालन करें, तो उनकी मदद कर सकते हैं. व्यापारियों ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और सरकार के साथ मिलकर देश की सुरक्षा में योगदान दें.

एबीपी लाइव की टीम चांदनी चौक के कारोबारियों के इस फैसले और उनकी देशभक्ति की भावना को सलाम करती है. आप भी इन दिशा-निर्देशों का पालन कर सुरक्षित रहें और देश की सुरक्षा में अपना योगदान दें.

 

NATIONAL : पाक हमले के घायलों के लिए आगे आई पंजाब सरकार, मंत्री कुलदीप धालीवाल ने किया ये ऐलान

0

पंजाब सरकार अमृतसर में पाकिस्तानी हमले में घायल J&K के नागरिकों का मुफ्त इलाज करवा रही है. मंत्री कुलदीप धालीवाल ने हालात की समीक्षा कर लोगों से निर्देशों का पालन करने की अपील की.

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति जारी है. वहीं जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों से पाकिस्तानी हमले में कुछ लोग घायल हुए हैं. पंजाब सरकार ने कहा है कि उन लोगों को पंजाब सरकार की ओर से अमृतसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका पूरी तरह से मुफ्त इलाज किया जा रहा है. पंजाब सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि घायलों की देखभाल में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और उनका समुचित इलाज सरकार की ओर से नि:शुल्क किया जाएगा.

पंजाब के NRI मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ के जरिए यह जानकारी दी. उन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट से बताया कि अमृतसर के सरकारी अस्पताल में इलाजरत सभी घायल नागरिकों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है. उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी हमले में घायल हुए हर इंसान का पूरा इलाज मुफ्त किया जाएगा.”

घटना के बाद पंजाब सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन पीड़ितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का फैसला लिया. अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें समय पर जरूरी इलाज मिले.

इससे पहले भी आम आदमी पार्टी पंजाब ने पोस्ट कर जानकारी दी कि सीमा क्षेत्र के अमृतसर साहिब में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार लोगों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निरंतर प्रयासरत है. इस दौरान उन्होंने पूंछ हमले में घायल लोगों की स्थिति की जानकारी ली और लोगों से अपील की कि वे घरों में ही रहें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें.

बता दें कि बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी और हमलों में कई नागरिक घायल हुए थे. इनमें से कई को पंजाब के अमृतसर लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

NATIONAL : भारत-PAK तनाव के बीच नोएडा में किला बंदी! दिल्ली बॉर्डर पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

0

भारत-पाक तनाव के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा की गई है. नोएडा के चिल्ला बॉर्डर, DND और एक्सप्रेसवे पर मोर्चाबंदी और फोर्स तैनात है. जिले में मॉक ड्रिल, अस्पतालों की सुरक्षा समीक्षा और सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने की व्यापक तैयारी की गई है.

भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हो चुकी हैं. उत्तर प्रदेश को रेड अलर्ट पर रखा गया है, जबकि गौतमबुद्ध नगर जिले में चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी और एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख मार्गों पर मोर्चाबंदी कर दी गई है.

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की निगरानी में तीन लेयर सिक्योरिटी के तहत पुलिस, फायर ब्रिगेड, CISF और जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा के लिहाज से अहम सभी स्थलों पर मॉक ड्रिल की जा रही है, जिनमें RWA कॉलोनी, प्रमुख पावर हाउस, मोबाइल टावर, सरकारी कार्यालय, थाने, हॉस्पिटल और मुख्य सड़कें शामिल हैं.

आज प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने IMA के साथ बैठक कर जिले के सभी 62 अस्पतालों की सुरक्षा रणनीति तैयार की. खासकर 50 बेड से अधिक की क्षमता वाले अस्पतालों को इमरजेंसी प्लान से जोड़ा गया है. फायर हादसे, बिल्डिंग गिरने और आपातकालीन निकासी की स्थिति में समन्वय के साथ काम करने की योजना पर गहन चर्चा हुई.

नोएडा के मुख्य फायर अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि, हमारा मकसद सभी अस्पतालों को इस बात के लिए तैयार करना है कि किसी भी डिजास्टर या युद्ध जैसी स्थिति में उन्हें क्या करना है और कैसे करना है. कुल मिलाकर, नोएडा में एक युद्धस्तर की सुरक्षा तैयारी की गई है जिससे किसी भी हालात में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके.

NATIONAL : AAP सांसद राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, ‘भारत बाप है और बाप, बाप होता है’

0

राघव चड्ढा ने कहा कि हमारी मिसाइलें और विमान पाकिस्तान की छाती पर गरज रहे हैं. हमारा एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोन्स को मच्छर की तरह मसलकर मार रहा है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बौखलाया पाकिस्तान लगातार भारत की सेना और आम जनता पर हमला कर रहा है. ऐसे में पूरा देश अपने सैनिकों और जनता की सुरक्षा की कामना कर रहा है. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को ललकारा है और चेतावनी दी है कि अब भी समय है सुधर जाओ, वरना काशी से लेकर इस्लामाबाद तक बहेगी गंगा और रावलपिंडी में लहराएगा भारत का तिरंगा.

राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर कहा, “यह सच्चाई है कि आप दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं और जब पड़ोसी पाकिस्तान जैसा हो तो उसे ठीक करने के लिए कठोर दंड देना हमारा पहला कर्तव्य है. आज भारत सिर्फ पाकिस्तान नहीं बल्कि क्रूरता, बर्बरता और आतंकी मानसिकता के खिलाफ एक जंग लड़ रहा है.”

भारतीय सेना की तारीफ करते हुए राघव चड्ढा ने कहा, “हमारी सेना जिस अद्भुत वीरता और शौर्य से लड़ रही है, उससे साफ है कि इस बार आतंकवाद का खात्मा हो कर रहेगा. बस हम सबको अपने ईश्वर से सैनिकों की सलामती की दुआ और प्रार्थना करनी है. उनके परिवारों के साथ खड़े होकर उनका साहस और मनोबल बढ़ाना है. जिन परिवारों से निकल कर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी बेटियां तिरंगे की शान संभाल रही हैं. जिन परिवारों के बेटे सरहद पर दुश्मन का मुकाबला कर रहे हैं, उन परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़ा होना है.”

आप सांसद ने कहा, “दुनिया जानती है कि हमारा यह उसूल है- न हम किसी को पहले छेड़ते हैं और न ही बाद में छोड़ते हैं. 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जिस कायरता और क्रूरता से हमारे निहत्थे लोगों की हत्या की थी, वह मानवता के इतिहास पर एक कलंक की तरह है. तो हमने भी अपनी बहनों का बदला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली किस्त से ले लिया, लेकिन पाकिस्तान अपनी गलती मानने के बजाय भारत को ही आंख दिखाने लगा.”

राघव चड्ढा ने कहा, “पाकिस्तान ने अपनी गलती स्वीकारने की जगह सीमा पर हमारे बेकसूर नागरिकों को और बच्चों को निशाना बनाने का आपराधिक प्रयास किया. वह भूल गया कि भारत जहां बुद्ध की धरती है, वहां अर्जुन और भीम जैसे महान योद्धाओं की भी है. भारत जहां महात्मा गांधी का वंशज है, वहीं भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों का भी है.”

“इसलिए भारत की तीनों सेनाएं पूरी ताकत से बता रही हैं कि भारत पाकिस्तान का बाप है और बाप-बाप होता है. हमारी मिसाइलें, हमारे विमान पाकिस्तान की छाती पर गरज रहे हैं. हमारा एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोन्स को मच्छर की तरह मसलकर मार रहा है.”

इतना ही नहीं, राघव चड्ढा ने आगे कहा, “जिन आतंकवादियों ने रहम की भीख मांग रहीं माताओं के सामने उनके कलेजे के टुकड़े को छीना था, जिन आतंकवादियों ने पुलवामा से लेकर उरी तक हमारे लोगों पर नापाक नजर डाली थी, जिन पाकिस्तानियों ने 2008 में मुंबई में हमारे सैकड़ों निहत्थों और बेकसूर लोगों की बली ली थी, जिन आतंकवादियों ने 2001 में हमारे लोकतंत्र के मंदिर, हमारे संसद पर घिनौना हमला किया था, जिन आतंकवादियों ने 1993 में हमारी आर्थिक राजधानी मुंबई को सीरियल ब्लास्ट से दहला दिया था. हमारी सेना उन आतंकवादियों और उनकी नफरत की मानसिकता को पूरी ताकत से दफनाने में जुटी है.”

राघव चड्ढा ने आम जनता से अपील की, “बस हम सबको आपस में एक रहना है. मुसीबत में देश की कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनना है. हम किसी भी धर्म और जाति या किसी भी राजनीतिक धर्म से जुड़े हैं, किसी भी नेता को फॉलो करते हैं, इससे ज्यादा जरूरी बात यह है कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं. अगर कोई हमारे देश और मातृभूमि की तरफ आंख उठाएगा, उसका जवाब हम सब मिलकर देंगे.”

राघव चड्ढा ने पाकिस्तान की हर हार का जिक्र कर कहा, “हमारी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स पाकिस्तान को फिर से याद दिला रहे हैं कि ऐसे ही 1971 में हमने उसको धूल चटाई थी. ऐसे ही पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों को घुटनों पर लाकर भारत ने नया बांग्लादेश बनाया था. ऐसे ही 1984 में सियाचिन में भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान के कायरों को दौड़ाया था. ऐसे ही 1999 में कारगित में हमारे देश ने पाक के सा नारे नापाक इरादों को मिट्टी में मिलाया था. पाकिस्तान की मेमोरी लगता है कमजोर है, इसलिए समय समय पर याद दिलाना पड़ता है.”

“जो देश 24 घंटे, 365 दिन पूरी दुनिया के सामने भीख का कटोरा लेकर खड़ा रहता है, जो देश अपने बच्चों के हिस्से का दूध आतंकियों को पिलाता है, उसका फन कुचलने का इरादा इस बार हर भारतीय ने ठान लिया है.”

- Advertisement -

News of the Day