Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 704

NATIONAL : AAP सांसद राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, ‘भारत बाप है और बाप, बाप होता है’

0

राघव चड्ढा ने कहा कि हमारी मिसाइलें और विमान पाकिस्तान की छाती पर गरज रहे हैं. हमारा एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोन्स को मच्छर की तरह मसलकर मार रहा है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बौखलाया पाकिस्तान लगातार भारत की सेना और आम जनता पर हमला कर रहा है. ऐसे में पूरा देश अपने सैनिकों और जनता की सुरक्षा की कामना कर रहा है. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को ललकारा है और चेतावनी दी है कि अब भी समय है सुधर जाओ, वरना काशी से लेकर इस्लामाबाद तक बहेगी गंगा और रावलपिंडी में लहराएगा भारत का तिरंगा.

राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर कहा, “यह सच्चाई है कि आप दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं और जब पड़ोसी पाकिस्तान जैसा हो तो उसे ठीक करने के लिए कठोर दंड देना हमारा पहला कर्तव्य है. आज भारत सिर्फ पाकिस्तान नहीं बल्कि क्रूरता, बर्बरता और आतंकी मानसिकता के खिलाफ एक जंग लड़ रहा है.”

भारतीय सेना की तारीफ करते हुए राघव चड्ढा ने कहा, “हमारी सेना जिस अद्भुत वीरता और शौर्य से लड़ रही है, उससे साफ है कि इस बार आतंकवाद का खात्मा हो कर रहेगा. बस हम सबको अपने ईश्वर से सैनिकों की सलामती की दुआ और प्रार्थना करनी है. उनके परिवारों के साथ खड़े होकर उनका साहस और मनोबल बढ़ाना है. जिन परिवारों से निकल कर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी बेटियां तिरंगे की शान संभाल रही हैं. जिन परिवारों के बेटे सरहद पर दुश्मन का मुकाबला कर रहे हैं, उन परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़ा होना है.”

आप सांसद ने कहा, “दुनिया जानती है कि हमारा यह उसूल है- न हम किसी को पहले छेड़ते हैं और न ही बाद में छोड़ते हैं. 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जिस कायरता और क्रूरता से हमारे निहत्थे लोगों की हत्या की थी, वह मानवता के इतिहास पर एक कलंक की तरह है. तो हमने भी अपनी बहनों का बदला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली किस्त से ले लिया, लेकिन पाकिस्तान अपनी गलती मानने के बजाय भारत को ही आंख दिखाने लगा.”

राघव चड्ढा ने कहा, “पाकिस्तान ने अपनी गलती स्वीकारने की जगह सीमा पर हमारे बेकसूर नागरिकों को और बच्चों को निशाना बनाने का आपराधिक प्रयास किया. वह भूल गया कि भारत जहां बुद्ध की धरती है, वहां अर्जुन और भीम जैसे महान योद्धाओं की भी है. भारत जहां महात्मा गांधी का वंशज है, वहीं भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों का भी है.”

“इसलिए भारत की तीनों सेनाएं पूरी ताकत से बता रही हैं कि भारत पाकिस्तान का बाप है और बाप-बाप होता है. हमारी मिसाइलें, हमारे विमान पाकिस्तान की छाती पर गरज रहे हैं. हमारा एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोन्स को मच्छर की तरह मसलकर मार रहा है.”

इतना ही नहीं, राघव चड्ढा ने आगे कहा, “जिन आतंकवादियों ने रहम की भीख मांग रहीं माताओं के सामने उनके कलेजे के टुकड़े को छीना था, जिन आतंकवादियों ने पुलवामा से लेकर उरी तक हमारे लोगों पर नापाक नजर डाली थी, जिन पाकिस्तानियों ने 2008 में मुंबई में हमारे सैकड़ों निहत्थों और बेकसूर लोगों की बली ली थी, जिन आतंकवादियों ने 2001 में हमारे लोकतंत्र के मंदिर, हमारे संसद पर घिनौना हमला किया था, जिन आतंकवादियों ने 1993 में हमारी आर्थिक राजधानी मुंबई को सीरियल ब्लास्ट से दहला दिया था. हमारी सेना उन आतंकवादियों और उनकी नफरत की मानसिकता को पूरी ताकत से दफनाने में जुटी है.”

राघव चड्ढा ने आम जनता से अपील की, “बस हम सबको आपस में एक रहना है. मुसीबत में देश की कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनना है. हम किसी भी धर्म और जाति या किसी भी राजनीतिक धर्म से जुड़े हैं, किसी भी नेता को फॉलो करते हैं, इससे ज्यादा जरूरी बात यह है कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं. अगर कोई हमारे देश और मातृभूमि की तरफ आंख उठाएगा, उसका जवाब हम सब मिलकर देंगे.”

राघव चड्ढा ने पाकिस्तान की हर हार का जिक्र कर कहा, “हमारी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स पाकिस्तान को फिर से याद दिला रहे हैं कि ऐसे ही 1971 में हमने उसको धूल चटाई थी. ऐसे ही पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों को घुटनों पर लाकर भारत ने नया बांग्लादेश बनाया था. ऐसे ही 1984 में सियाचिन में भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान के कायरों को दौड़ाया था. ऐसे ही 1999 में कारगित में हमारे देश ने पाक के सा नारे नापाक इरादों को मिट्टी में मिलाया था. पाकिस्तान की मेमोरी लगता है कमजोर है, इसलिए समय समय पर याद दिलाना पड़ता है.”

“जो देश 24 घंटे, 365 दिन पूरी दुनिया के सामने भीख का कटोरा लेकर खड़ा रहता है, जो देश अपने बच्चों के हिस्से का दूध आतंकियों को पिलाता है, उसका फन कुचलने का इरादा इस बार हर भारतीय ने ठान लिया है.”

RECIPE : शनिवार को क्यों खाते हैं लोग खिचड़ी? जानिए इसको बनाने की आसान रेसिपी, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

शनिवार को खिचड़ी खाने की परंपरा धार्मिक, आयुर्वेदिक और व्यावहारिक कारणों से होती है. शनि देव की कृपा पाने, सुपाच्य भोजन और समय बचाने के लिए लोग खिचड़ी बनाते हैं.

Food, हमारे देश में अक्सर लोगों को आपने कहते हुए सुना होगा, ‘आज शनिवार है, खिचड़ी बनाना’. जी हां, ऐसा कई घरों में होता है. शनिवार के दिन खिचड़ी खाने के पीछे कई कारण है. शनिवार के दिन खिचड़ी खाने की परंपरा भारत के कई हिस्सों में देखी जाती है, और इसके पीछे धार्मिक, आयुर्वेदिक और व्यावहारिक कारण भी होते हैं. आइए पहले जान लेते हैं कि इस दिन क्यों खिचड़ी खाई जाती है, फिर बताते हैं इसको बनाने की आसान रेसिपी.

शनिवार को खिचड़ी खाने के पीछे कारण:

1. शनि देव की कृपा पाने के लिए (धार्मिक कारण):
1. शनिवार को शनि देव की पूजा की जाती है.
2. खिचड़ी को दान करना या खाना शनि देव को प्रसन्न करने का एक उपाय माना जाता है, खासकर उड़द की दाल वाली खिचड़ी.
3. यह विशेष रूप से उन लोगों में लोकप्रिय है जो शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से प्रभावित होते हैं.
2. शनिवार को भारी और तामसिक भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर और मन दोनों शांत रहें.

3. व्यावहारिक कारण:

1. सप्ताह के अंत में लोग कुछ हल्का खाना पसंद करते हैं, और खिचड़ी जल्दी बनती है, जिससे समय और मेहनत बचती है.

उड़द दाल वाली खिचड़ी की पारंपरिक रेसिपी:

बनाने के लिए सामग्री:
चावल – 1 कप
काली उड़द दाल (छिलके वाली) – ½ कप
हींग – 1 चुटकी
जीरा – 1 छोटा चम्मच
अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
हल्दी – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
सरसों का तेल – 1-2 बड़ा चम्मच
पानी – 4 कप (या आवश्यकता अनुसार)

खिचड़ी बनाने की विधि:
1. चावल और उड़द दाल को धोकर 15-20 मिनट भिगो दें.
2. प्रेशर कुकर में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल थोड़ा धुआं छोड़ने लगे, तो हींग और जीरा डालें.
3. अदरक डालकर कुछ सेकंड भूनें, फिर हल्दी डालें.
4. अब चावल-दाल डालें, नमक मिलाएं और पानी डालें.
5. कुकर का ढक्कन बंद करें और 3-4 सीटी आने तक पकाएं.
6. प्रेशर निकलने के बाद खोलें और जरूरत हो तो थोड़ा और पानी डालकर मिलाएं.
7. लीजिए आपकी टेस्टी उड़द दाल खिचड़ी तैयार है.

ENTERTAINMENT : शादी के अगले ही दिन सेना से बुलावा… वर्दी पहन दुल्हन को छोड़ सरहद की ओर निकल पड़ा फौजी दूल्हा

0

बक्सर जिले के नंदन गांव में फौजी त्यागी यादव की शादी 7 मई को प्रिया कुमारी से हुई, लेकिन अगले ही दिन 8 मई को सेना से ड्यूटी का बुलावा आ गया. भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण सभी सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं. त्यागी वर्दी पहन दुल्हन को छोड़ देश की सेवा में निकल पड़े.

बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर की तरह बिहार के बक्सर जिले में एक सच्ची कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है. जिले के केशव प्रखंड स्थित नंदन गांव निवासी त्यागी यादव ने 7 मई को प्रिया कुमारी से विवाह रचाया, लेकिन शादी की खुशियां अभी थमी भी नहीं थीं कि अगले ही दिन यानी 8 मई को उन्हें ड्यूटी पर लौटने का फरमान मिल गया. देश की रक्षा के कर्तव्य ने उन्हें नवविवाहिता पत्नी को छोड़कर सीमा की ओर रुख करने को मजबूर कर दिया.

दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सेना ने अपने सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. सीमा पर हालात संवेदनशील बने हुए हैं, ऐसे में त्यागी यादव की छुट्टी भी रद्द कर दी गई और उन्हें तत्काल ड्यूटी पर लौटने के निर्देश मिले. वे एक संवेदनशील पोस्ट पर तैनात हैं, जहां हर क्षण सतर्कता जरूरी है.

त्यागी यादव बताते हैं कि उन्होंने शादी के लिए खासतौर पर छुट्टी ली थी, लेकिन अब हालात देश की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर हैं. ऐसे में निजी जीवन से बड़ा कर्तव्य देश के प्रति बन जाता है. उनके इस निर्णय ने पूरे गांव में चर्चा का विषय बना दिया है. त्यागी का परिवार भी उनकी इस देशभक्ति पर गर्व महसूस कर रहा है. उनके माता-पिता ने आशीर्वाद देकर उन्हें विदा किया। खास बात यह है कि त्यागी का परिवार पहले से ही सैन्य परंपरा में रचा-बसा है.

उनके चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात हैं और मामा मंगल यादव भी सेना में हैं. तीन पीढ़ियों से देश सेवा में जुटा यह परिवार आज गांव भर की शान बना हुआ है. त्यागी यादव का यह कर्तव्यपरायण फैसला न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है.

ENTERTAINMENT : भारत-पाक संघर्षः हर्षवर्धन राणे ने खाई कसम, इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग नहीं करेंगे काम, सीक्वल छोड़ने का भी वादा

हर्षवर्धन राणे ने पाक कलाकारों के साथ काम न करने की कसम खाई है. ‘सनम तेरी कसम 2’ में पाक कलाकार होने पर वे फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे. मावरा ने भारतीय सेना पर टिप्पणी की थी. इस पर हर्षवर्धन राणे ने आपत्ति जताई…

मुंबई. भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आई तल्खी का असर सरहद पर ही नहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी पड़ा है. डिजिटल युग में दोनों ओर से लोग अपने जज्बात सोशल मीडिया के जरिए जाहिर कर रहे हैं. हीना खान और देवोलीना भट्टाचार्य के पाकिस्तानी ट्रोलर्स को दिए झन्नाटेदार जवाब के बाद ‘सनम तेरी कसम’ स्टार हर्षवर्धन राणे ने भी एक ‘कसम’ ली है! हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैसले से रूबरू कराया. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि फिल्म में पाक कलाकार होंगे तो वह इसका हिस्सा नहीं बनेंगे और सीधे ‘न’ कह देंगे. इतना ही नहीं उन्होंन मावरा हुसैन के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है, जिसमें

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में हर्षवर्धन ने ‘सनम तेरी कसम 2’ के लिए लिखा, “मैं इस अनुभव के लिए आभारी हूं, लेकिन जैसी आज के समय में स्थिति है, उसे और मेरे देश के बारे में किए गए कमेंट्स को पढ़ने के बाद मैंने यह निर्णय लिया है कि यदि फिल्म में पुरानी कास्ट दोबारा शामिल होने जा रही है, तो मैं ‘सनम तेरी कसम’ भाग 2 का हिस्सा बनने से इनकार कर दूंगा.”

बता दें, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पाकिस्तानी कलाकारों ने तल्ख टिप्पणी दी थी. फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में हर्षवर्धन के साथ काम कर चुकीं पाक अभिनेत्री मावरा ने भारतीय सशस्त्र बल के शौर्य और एक्शन पर नाराजगी जताई थी. मावरा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की आलोचना करते हुए कहा था कि निर्दोष नागरिकों की जान चली गई- ‘अल्लाह हम सबकी रक्षा करे, हमला करने वालों को सदबुद्धि आए.’

बता दें, साल 2016 में आई फिल्म 7 फरवरी 2025 को दोबारा रिलीज की गई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और फ्लॉप से हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. इस मौके पर निर्माता दीपक मुकुट ने फिल्म के सीक्वल की घोषणा की थी. लेकिन स्टार कास्ट को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है.

 

MP : इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी… तलाशी में नहीं मिली कोई संदिग्ध चीज

0

मध्य प्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. पुलिस ने शनिवार को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए एक अज्ञात ने मेल किया. हालांकि, जब स्टेडियम की तलाशी ली गई तो कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली.

मध्य प्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. पुलिस ने शनिवार को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए एक अज्ञात ने मेल किया. हालांकि, जब स्टेडियम परिसर की जांच की गई तो खबर झूठी निकली. इस बात की जानकारी एक न्यूज एजेंसी ने दी है.

तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि “एमपीसीए (मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के आधिकारिक ई-मेल (आईडी) पर शुक्रवार को एक धमकी भरा संदेश आया. अंग्रेजी में लिखे गए इस ई-मेल में कहा गया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (भारतीय सशस्त्र बलों के) के कारण स्टेडियम को उड़ा दिया जाएगा.”

एमपीसीए द्वारा अलर्ट किए जाने के बाद पुलिस कर्मियों की चार टीमों और एक बम निरोधक दस्ते ने स्टेडियम परिसर की पांच घंटे तक गहन तलाशी ली. यादव ने कहा, “होलकर स्टेडियम में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली.” पुलिस साइबर दस्ते के साथ मिलकर फर्जी ई-मेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह ईमेल किसी शरारत के इरादे से किया गया ‘कॉपी-पेस्ट’ लगता है, हालांकि पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में इंदौर एयरपोर्ट, बैंक शाखाओं, अस्पतालों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले फर्जी ईमेल मिले हैं. एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है.

PUNJAB : भारत-पाकिस्तान के मौजूदा हालात के बीच हनुमानगढ़ प्रशासन का बड़ा कदम, लिया ये फैसला

0

हनुमानगढ़ पंजाब की सीमा से लगता हुआ जिला है. ऐसे में पंजाब के मौजूदा हालात को देखते हुए हनुमानगढ़ प्रशासन ने ये फैसला लिया है.

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच राजस्थान के कई जिलों में भी हाई अलर्ट है. जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर के अलावा अब हनुमानगढ़ में भी प्रशासन ने भी बड़ा फैसला लिया है. यहां स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. हालांकि फिलहाल कर्मचारियों को आना होगा.

दरअसल, भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए हनुमानगढ़ में सभी स्कूल में कल से अवकाश घोषित किया गया है. साथ ही कोचिंग और आंगनबाड़ियां भी रविवार (11 मई) से अगले आदेश तक बंद रहेंगी. जिला कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत ये आदेश जारी किया है.

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थाओं, आंगनबाड़ियों, मदरसों और कोचिंग संस्थानों पर लागू रहेगा. हालांकि कर्मचारियों को उपस्थित रहना होगा. जिला कलेक्टर कानाराम ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में 11 मई, 2025 से आगामी आदेशों तक अवकाश घोषित कर दिया.

यह निर्णय स्कूली बच्चों की सुरक्षा और जिले में शांति बनाए रखने की दृष्टि से लिया गया है. आदेश की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

UP : यूपी STF की बड़ी कार्रवाई, एटा में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

0

एटा, कासगंज और बरेली जैसे जिले हाल के वर्षों में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के लिए कुख्यात होते जा रहे हैं. इन जिलों से निर्मित तमंचे प्रदेश के अन्य जिलों तक भेजे जाते हैं.

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. एसटीएफ ने एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 16 तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस समेत असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं. एसटीएफ को लंबे समय से प्रदेश के कई जिलों में अवैध हथियार निर्माण की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सीनू और मीनू पुत्र भोलू उर्फ भोले, निवासी ग्राम बांकनेर, थाना कोतवाली कासगंज, जनपद कासगंज और मोर सिंह यादव पुत्र नंदराम निवासी शांति विहार, थाना सुभाष नगर, जनपद बरेली के रूप में हुई है.

एसटीएफ के अनुसार, सीनू और मीनू ने ताला बनाने के बहाने नगला चंदन क्षेत्र में एक मकान किराए पर लिया था. इसी मकान में दोनों अवैध रूप से असलहे बनाते थे. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे 315 बोर के तमंचे बनाकर बरेली, एटा और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे. तीसरा आरोपी मोर सिंह इनका रिश्तेदार है और वह बरेली में हथियार सप्लाई करने का काम करता है. वह उसी मकान में तमंचे लेने आया था, तभी एसटीएफ ने दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया.

कार्रवाई के दौरान मौके से 315 बोर और 32 बोर के कुल 16 तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, असलहा बनाने के औजार और एक ऑटो (UP 82 T 9632) बरामद किया गया है.

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अब्दुल कादिर के पर्यवेक्षण में बरेली यूनिट की टीम इस नेटवर्क की जानकारी जुटा रही थी. उपनिरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में रामजी लाल, शिवओम पाठक, सुनित, संजय यादव और कमांडो रामकिशन वर्मा की टीम को सफलता मिली. सूचना मिलने पर टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मकान पर छापा मारा.

एटा, कासगंज और बरेली जैसे जिले हाल के वर्षों में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के लिए कुख्यात होते जा रहे हैं. इन जिलों से निर्मित तमंचे प्रदेश के अन्य जिलों और यहां तक कि दिल्ली-एनसीआर तक भेजे जाते हैं. एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई इन पर रोक लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर, एटा में मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है.

 

NATIONAL : ‘गांव नहीं छोड़ेंगे, जरूरत पड़ी तो सेना के साथ खड़े होंगे…’ पंजाब से कश्मीर तक एक सुर में बोले लोग, दिखा जज्बा

0

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच एक तरफ जहां सुरक्षा एजेंसियां चौकसी बढ़ा रही हैं, वहीं सरहदी गांवों से देशभक्ति और हौसले की मिसालें सामने आ रही हैं. फिरोजपुर, गुरदासपुर, उरी और जम्मू के बॉर्डर वाले गांवों में लोग डटे हुए हैं, उनका कहना है कि जिंदगी खतरे में हो तो हो, लेकिन देश के साथ खड़े रहेंगे. सेना को जरूरत पड़ी तो गांववाले भी कदम से कदम मिलाकर साथ देंगे.

पंजाब, कश्मीर और जम्मू के बॉर्डर से लगे गांवों में भले ही इन दिनों गोलियों की आवाज गूंज रही हो, लेकिन वहां रहने वाले लोग खामोश नहीं हैं. उनका हौसला आसमान छू रहा है. डर नाम की कोई चीज उनकी जुबान पर नहीं, बल्कि जवाब देने की तैयारी है. गांवों में राशन जमा हो रहा है, महिलाएं अपने बच्चों को सिखा रही हैं कि हमले के वक्त क्या करना है, और पूर्व सैनिक युवाओं को समझा रहे हैं कि देश पहले है, बाकी सब बाद में…!

फिरोजपुर बॉर्डर पर महवा गांव के बुजुर्गों से आजतक ने बात की. उन्होंने कहा कि हम 1965 और 1971 की जंग में भी कहीं नहीं गए थे. इस बार भी नहीं जाएंगे. हमारे जवानों ने जैसे पाकिस्तान को जवाब दिया है, हम उसके साथ खड़े हैं. जो जरूरत होगी, हम देंगे- अपनी जान तक.गांव की सरपंच निर्मला देवी ने गांववालों से पहले ही कह दिया है-घर में राशन पानी जमा कर लो, बच्चों को सिखा दो कि कठिन परिस्थिति में क्या करना है. अगर जंग होती है, तो गांव नहीं छोड़ेंगे. पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी है.

गुरदासपुर बॉर्डर पर गांवों में चौपाल लग रही है, जिसमें न सिर्फ पुरुष, बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं. यहां अमरती देवी, कमलेश देवी और सुनीता दीदी जैसी गृहणियां अपने घरों में जरूरी सामान स्टोर कर रही हैं और कहती हैं- हम पाकिस्तान से नहीं डरते. हमारे पति या भाई अगर सेना में नहीं हैं, तो क्या हुआ- हम खुद तैयार हैं.

पूर्व सैनिक सुखविंदर पाल ने कहा कि हमने पहले भी देश की सेवा की है, अब भी जरूरत पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे. ये गांव हमारा है, देश हमारा है- पाकिस्तान की औकात नहीं जो हमें हिला सके.

उरी सेक्टर में पाकिस्तानी हमलों के बावजूद गांवों में कोई अफरा-तफरी नहीं है. लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं. एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा कि पाकिस्तान कभी नहीं जीता, अब तो हैट्रिक लगेगी. कश्मीर में शांति पाकिस्तान को रास नहीं आती, इसलिए वो हमला कर रहा है, लेकिन हम अपनी फौज के साथ हैं- पूरी ताकत से.

फिरोजपुर के गांवों में पहुंची. यहां एक गांव लखा सिंह वाला जहां किसान कहते हैं कि यहां हमारी जमीन है, लेकिन हम डरते नहीं. सेना के साथ हैं. हम पहले फेस करते हैं, पीछे हटना नहीं आता.दूसरा गांव है कालूवाला- यहां सड़क नहीं है, सिर्फ नाव से पहुंचा जा सकता है. इंडिया टुडे वहां पहुंचने वाला पहला चैनल रहा. नाव चलाने वाले ग्रामीण ने बताया कि हम पाकिस्तान की हरकतों से डरते नहीं. जरूरत पड़ी तो नाव छोड़ बंदूक उठा लेंगे.

कालूवाल ही नहीं, वहां के 15-20 गांव अब आर्मी के आदेश पर सील हैं, लेकिन ग्रामीण कहते हैं कि फेंसिंग के इस पार हम खड़े हैं, और अगर हमला हुआ तो जवाब देंगे.

ENTERTAINMENT : रूपाली गांगुली से अनबन के चलते मनीष गोयल छोड़ रहे शो? जानें क्या है सच

अनुपमा में कुछ टाइम पहले ही मनीष गोयल ने राघव के किरदार से एंट्री की थी. वहीं अब रूमर्स फैले हुए ही कि रूपाली गांगुली से अनबन की वजह से वे शो छोड़ रहे हैं.

रूपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ टीवी के टॉप शो में से एक है. टीआरपी चार्ट पर राज करने के साथ-साथ यह अक्सर कुछ विवादों में फंसने की वजह से भी भी सुर्खियों में रहता है. अब रूमर्स फैले हुए हैं कि अनुपमा में राघव का किरदार निभाने वाले एक्टर मनीष गोयल ये शो छोड़ रहे हैं.चलिए जानते हैं आखिर सच क्या है?

दरअसल, इंडिया फ़ोरम की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अनुपमा में राघव का किरदार निभाने वाले मनीष गोयल, को-एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के साथ मतभेदों के कारण शो छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं. न्यूज पोर्टल के मुताबिक एक सूत्र ने दावा किया है, “मनीष और रूपाली के बीच मतभेद हैं और यही वजह है कि वह शो छोड़ देंगे और फिर शो एक और लीप लेगा.”

हालांकि मनीष ने रूपाली गांगुली के साथ अपने मनमुटाव के रूमर्स को खारिज किया है. एक्टर ने इन अटकलों पर हंसते हुए कहा, “यह पूरी तरह से झूठ है. रूपाली और मेरी पहचान आज की नहीं है. मैं उन्हें तब से जानता हूं जब से मैं मुंबई आया हूं. यह चौथी बार है जब मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रहा हूं. कहा तो ये जाता है कि चिंगारी के बिना आग नहीं होती है लेकिन इस मामले में, न तो चिंगारी है और न ही आग, मुझे नहीं पता कि लोग ऐसी बातें कौन और क्यों फैलाते हैं, यह झूठ है.”

अनुपमा से अपने कथित बाहर निकलने के बारे में बात करते हुए, मनीष ने कहा, “जहां तक ​​छोड़ने की बात है, मेरे पास आज 6 सीन हैं और मैं पहले ही 4 सीन कर चुका हूं.” हालांकि, मनीष ने यह भी खुलासा किया कि उनके किरदार राघव को हमेशा शो में एक कैमियो के रूप में प्लान किया गया था, जिसे लगभग चार महीने के लिए प्लान किया गया था. एक्टर ने आगे कहा जिसमें से, मैंने 3 महीने पूरे कर लिए हैं. जब किसी अभिनेता का कैमियो बढ़ाया जाता है, तो यह उनके लिए बहुत अच्छा काम करता है और अगर ऐसा नहीं होता है, तो भी ठीक है, आपको पहले से ही इसके बारे में इंफॉर्म किया गया था. तो हां, बस इतना ही. अभी तक नहीं छोड़ रहा हूँ, लीप के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है.”

 

ENTERTAINMNET : ‘फर्जी 2’ के लिए शाहिद कपूर ने वसूली अपने करियर की अब तक की सबसे मोटी फीस, रकम जान उड़ जाएंगे होश

शाहिद कपूर फर्जी 2 के लिए तैयारी कर रहे हैं. इस बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एक्टर ने फर्जी की सीक्वल के लिए अपने करियर की सबसे तगड़ी फीस वसूली है.

शाहिद कपूर बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद उन्होंने ओटीटी पर भी फर्जी से धमाल मचा दिया था. वहीं एक्टर अब अपने मच अवेटेड फ़र्ज़ी सीक्वल में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. खबरें है कि एक्टर ने फर्जी 2 से अपने करियर की अब तक की सबसे मोटी फीस वसूली है. चलिए जानते हैं शाहिद कपूर ने फर्जी 2 के लिए कितना चार्ज किया है.

बता दें कि शाहिद कपूर ने साल 2023 में हिट अमेजॉन प्राइम वीडियो सीरीज़ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया था. अब वे फिर से फ़र्ज़ी 2 में अपनी भूमिका को दोहराते नजर आएंगे. इस सीरीज को एक बार फिर राज और डीके द्वारा निर्देशित किया जाएगा. इन सबके बीच पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद को फर्जी के दूसरे सीज़न के लिए 45 करोड़ रुपये बतौर फीस दी जा रही.

शाहिद के अभिनय करियर की ये अब तक की सबसे मोटी फीस है. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा कि शाहिद आमतौर पर प्रति फिल्म 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करते हैं, लेकिन वह डिजिटल प्रोजेक्ट्स के लिए अलग फीस स्ट्रक्चर पर बातचीत करते हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि फ़र्ज़ी 2 के 2025 के अंत तक फ्लोर पर आने की उम्मीद है. राज और डीके फिलहाल अपने आगामी प्रोजेक्ट रक्त ब्रह्मांड में व्यस्त हैं, अपनी पहले की कमिटमेंट्स के पूरा होने के बाद वे फर्जी के सीक्वल के लिए प्री-प्रोडक्शन शुरू करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने ये भी बताया है कि फ़र्ज़ी 2 की कोर प्लॉटलाइन पर शाहिद कपूर के साथ पहले ही चर्चा हो चुकी है. दूसरे सीज़न में कथित तौर पर शाहिद, विजय सेतुपति और के के मेनन के बीच एक हाई-स्टेक फेस-ऑफ दिखाया जाएगा. बता दें कि फर्जी सीक्वल 2026 के सेकेंड हाफ में रिलीज़ होने की उम्मीद है.

बता दें कि फ़र्ज़ी को पिछले साल अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. अपनी एंटरटेनिंग स्टोरी और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस से लिए इसकी खूब तारीफ हुई थी. शो में विजय सेतुपति, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा और काव्या थापर ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं थी.

शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात वर्तमान में विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एक गैंगस्टर एक्शन फ़िल्म अर्जुन उस्तारा की शूटिंग कर रहे हैं. फ़िल्म में तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं और यह 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी है.

 

- Advertisement -

News of the Day