Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 705

ENTERTAINMNET : ‘फर्जी 2’ के लिए शाहिद कपूर ने वसूली अपने करियर की अब तक की सबसे मोटी फीस, रकम जान उड़ जाएंगे होश

शाहिद कपूर फर्जी 2 के लिए तैयारी कर रहे हैं. इस बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एक्टर ने फर्जी की सीक्वल के लिए अपने करियर की सबसे तगड़ी फीस वसूली है.

शाहिद कपूर बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद उन्होंने ओटीटी पर भी फर्जी से धमाल मचा दिया था. वहीं एक्टर अब अपने मच अवेटेड फ़र्ज़ी सीक्वल में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. खबरें है कि एक्टर ने फर्जी 2 से अपने करियर की अब तक की सबसे मोटी फीस वसूली है. चलिए जानते हैं शाहिद कपूर ने फर्जी 2 के लिए कितना चार्ज किया है.

बता दें कि शाहिद कपूर ने साल 2023 में हिट अमेजॉन प्राइम वीडियो सीरीज़ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया था. अब वे फिर से फ़र्ज़ी 2 में अपनी भूमिका को दोहराते नजर आएंगे. इस सीरीज को एक बार फिर राज और डीके द्वारा निर्देशित किया जाएगा. इन सबके बीच पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद को फर्जी के दूसरे सीज़न के लिए 45 करोड़ रुपये बतौर फीस दी जा रही.

शाहिद के अभिनय करियर की ये अब तक की सबसे मोटी फीस है. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा कि शाहिद आमतौर पर प्रति फिल्म 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करते हैं, लेकिन वह डिजिटल प्रोजेक्ट्स के लिए अलग फीस स्ट्रक्चर पर बातचीत करते हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि फ़र्ज़ी 2 के 2025 के अंत तक फ्लोर पर आने की उम्मीद है. राज और डीके फिलहाल अपने आगामी प्रोजेक्ट रक्त ब्रह्मांड में व्यस्त हैं, अपनी पहले की कमिटमेंट्स के पूरा होने के बाद वे फर्जी के सीक्वल के लिए प्री-प्रोडक्शन शुरू करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने ये भी बताया है कि फ़र्ज़ी 2 की कोर प्लॉटलाइन पर शाहिद कपूर के साथ पहले ही चर्चा हो चुकी है. दूसरे सीज़न में कथित तौर पर शाहिद, विजय सेतुपति और के के मेनन के बीच एक हाई-स्टेक फेस-ऑफ दिखाया जाएगा. बता दें कि फर्जी सीक्वल 2026 के सेकेंड हाफ में रिलीज़ होने की उम्मीद है.

बता दें कि फ़र्ज़ी को पिछले साल अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. अपनी एंटरटेनिंग स्टोरी और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस से लिए इसकी खूब तारीफ हुई थी. शो में विजय सेतुपति, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा और काव्या थापर ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं थी.

शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात वर्तमान में विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एक गैंगस्टर एक्शन फ़िल्म अर्जुन उस्तारा की शूटिंग कर रहे हैं. फ़िल्म में तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं और यह 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी है.

 

NATIONAL : 8 दिन से लापता युवक का कंकाल खेत में मिला, कपड़ों से परिजनों ने की पहचान

0

फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने ककांक की पहचान कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया.

फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स पहुंची. युवक की पहचान हिम्मतपुर निवासी उस्मान के रूप में हुई है. परिजनों ने उस्मान की हत्या का आरोप पिंटू शर्मा नाम के व्यक्ति पर लगाया है.

फिरोजाबाद के थाना पचोखा क्षेत्र के हिम्मतपुर इलाके में एक 24 वर्षीय युवक का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. खेत में कंकाल की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और पुलिस पहुंच गए. युवक की पहचान हिम्मतपुर निवासी 24 वर्षीय उस्मान के रूप में उसके परिजनों ने की है. बताया जा रहा है कि उस्मान पिछले 8 दिन से घर से लापता था. इसकी शिकायत उस्मान के परिजनों ने पचोखा थाना में भी जाकर की थी, लेकिन पचोखरा पुलिस उस्मान के परिजनों की शिकायत पर हीला हवाली करती रही.

आज दोपहर 11:00 बजे खेत में पड़े कंकाल की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो मौके पर बड़ी तादाद में लोग पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल के चारों ओर घेराबंदी करते हुए कंकाल की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से जानकारी शुरू की, कंकाल की सूचना पर लापता उस्मान के परिजन भी मौके पर पहुंच गये. कंकाल के पास पड़े कपड़ों और मोबाइल के आधार पर शव की पहचान उस्मान के रूप में की गई. परिजनों के मुताबिक उस्मान पिछले आठ दिन से लापता था .

जिसकी सूचना थाना पुलिस को देते हुए कुछ लोगों पर परिजनों ने शक जाहिर करते हुए युवक को गायब करने का आरोप लगाया था. लेकिन पचोखरा पुलिस ने इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई रिपोर्ट अथवा गुमशुदगी दर्ज नहीं की और शिकायत की जांच को दरोगा उदल सिंह ने ठंडे बस्ते में डाल दिया. युवक के कंकाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और शव को उठाने नहीं दिया.

इसके बाद थाना नारखी और टूंडला पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया. सूचना के बाद एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए. एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने उस्मान के परिजनों और स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. एसपी सिटी के मुताबिक युवक के परिजनों ने पिंटू शर्मा नाम के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए विवेचना की जाएगी और दोस्तों की गिरफ्तारी की जाएगी.

 

NATIONAL : ‘देश में नहीं है खाद्य पदार्थों की कोई कमी…चिंता न करें लोग’, PAK से बढ़ते तनाव के बीच सरकार का आश्वासन

0

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने एक पत्र जारी कर कहा, ‘हमारे पास धान, गेहूं, दालों, फल और सब्जियों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है. देशभर में किसानों से फसल की खरीदी सुचारू रूप से जारी है और अनाज से लेकर बागवानी तक सभी क्षेत्रों में उत्पादन लक्ष्य से ऊपर है. वर्तमान परिस्थिति में देश की खाद्य सुरक्षा को लेकर किसी भी नागरिक को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.’

पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने एक बयान जारी कर लोगों से खाद्यान्न उपलब्धता के बारे में चिंता न करने की अपील की है. मंत्रालय का कहना है कि देश में वर्तमान स्थिति को देखते हुए हम पूरी तरह से तैयार हैं. हमारे पास धान, गेहूं, दालों, फल और सब्जियों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शनिवार को देशभर के नागरिकों को आश्वासन देते हुए एक पत्र जारी कर जारी किया है. मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि वर्तमान परिस्थिति में देश की खाद्य सुरक्षा को लेकर किसी भी नागरिक को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.

पत्र में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा कि हमारे पास धान, गेहूं, दालों, फल और सब्जियों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है. देशभर में किसानों से फसल की खरीदी सुचारू रूप से जारी है और अनाज से लेकर बागवानी तक सभी क्षेत्रों में उत्पादन लक्ष्य से ऊपर है.

पत्र में आगे लिखा है कि हर खेत तक जरूरी जानकारी, संसाधन और समर्थन पहुंचाने की दिशा में सतत समीक्षा और समन्वय किया जा रहा है. किसान वैज्ञानिक और प्रशासन तीनों एकजुट हैं. साथ ही केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिया है कि हमारी तैयारियां पूरी है.

इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक बयान जारी कर बताया कि देश में जरूरी चीजों की कोई कमी नहीं है, पूरे देश पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

उन्होंने कहा, ‘मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे पास वर्तमान में सामान्य आवश्यकता से कई गुना अधिक स्टॉक उपलब्ध है. चाहे वह चावल, गेहूं, या चना, तूर, मसूर, या मूंग जैसी दालें हों. बिल्कुल कोई कमी नहीं है और नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं या खाद्य अनाज खरीदने के लिए बाजारों में भीड़ न लगाएं.’

साथ ही उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, ‘देश में खाद्य स्टॉक के बारे में प्रचारित संदेशों पर विश्वास न करें. हमारे पास आवश्यक मानकों से कई अधिक खाद्य स्टॉक है. भाम्रक संदेशों पर ध्यान न दे. आवश्यक वस्तुओं के व्यापार में शामिल व्यापारियों, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं या व्यावसायिक संस्थाओं को कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया जाता है. जमाखोरी या स्टॉक पाइलिंग में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.’

NATIONAL : ‘सेना की वजह से ही…’, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच प्रेमानंद महाराज ने दिया साफ संदेश

0

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज ने भारत पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय सेना का हौसला बढ़ाते हुए कहा, सेना के कारण ही हम सभी चैन की नींद सो पा रहे हैं. उनका ये त्याग भगवत प्राप्ति की ओर है.

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वृंदावन के प्रेमानंद महाराज का एक बया सामने आया है. उन्होंने भारतीय सेना के जाबाज जवानों की देशभक्ति को देखते हुए उनको प्रणाम किया. दरअसल श्रीराधा केली कुंज ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो शेयर किया जिसमें प्रेमानंद महाराज ने भारतीय जवानों को लेकर काफी कुछ ऐसा कहा, जिससे सुनकर सभी खुश हो जाएंगे.

प्रेमानंद महाराज ने भारतीय सेना को प्रणाम करते हुए कहा, ‘मेरे सेना के भाई जो इतना कष्ट सह रहे हैं, ये व्यर्थ नहीं जाएगा. जितना एक योगी को भगवत की प्राप्ति होती है, उतनी ही आपको भी प्राप्त होगी. जीवन में मृत्यु तो सभी को आनी है. ऐसे में अगर आप अपने परिवार से अलग रह रहे हैं तो पूरा भारत आपका परिवार है. जब कहीं किसी जवान की मौत की खबर मिलती है तो अपने भाई या पिता के जाने जितना दुख होता है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर हम राष्ट्र सुरक्षा की तरफ ध्यान देंगे तो परिवार और प्यार अपने आप सुरक्षित रहेगा. हम सेना का सम्मान करते हैं. अपने देशभक्ति के लिए ये मार्ग चुना है. भारतीय सेना की वजह से ही हम सभी चैन से सो पा रहे हैं. सेना बर्फ में खड़ी होकर पहरा देती है, तभी हम सुरक्षित हैं. उनका त्याग और बलिदान प्रशंसनीय और भगवत प्राप्ति के लिए है. आपका त्याग व्यर्थ नहीं है.’

बता दें कि पिछले कई दिनों से पाकिस्तान और भारत के बीच काफी तनाव बढ़ा हुआ है. ऐसे में भारतीय जवानों की वजह से देश के नागरिक ऐसी स्थिति में सुरक्षित हैं. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाकर हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया है.

 

NATIONAL : ‘पहले गाड़ी लाओ, तभी लाऊंगा बारात’, छिंदवाड़ा में दूल्हा फरार! मंडप में इंतजार करती रह गई दुल्हन

0

छिंदवाड़ा में शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हा गाड़ी की मांग कर फरार हो गया, जिससे दुल्हन और उसके परिवार को गहरा सदमा लगा है. आरोपी पर (BNS) 2023 के तहत मामला दर्ज हुआ है.

छिंदवाड़ा में शादी के मंडप में बैठी दुल्हन को उस वक्त गहरा सदमा लगा जब दूल्हा शादी से कुछ घंटे पहले गाड़ी की मांग कर फरार हो गया. मंडप सजा रहा, बैंड बजता रहा, लेकिन बारात नहीं आई. रात 9 बजे तक इंतज़ार के बाद परिजनों ने FIR दर्ज करवाई. अब आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत मामला दर्ज हुआ है.

घटना छिंदवाड़ा के परासिया रोड स्थित वंदना लॉन-2 की है. मानेगांव मोठार निवासी अरविंद सूर्यवंशी की शादी बिजोरी खुर्द की एक युवती से तय हुई थी. शादी 9 मई को होनी थी और सारी तैयारियां पूरी थीं.

सुबह 8 बजे से हल्दी की रस्में शुरू हो गई थी. मंडप में दुल्हन शादी के लिए तैयार थी. दोपहर 12 बजे का शुभ मुहूर्त था. तभी लड़की की मां के फोन पर दूल्हे का कॉल आया, जिसमें उसने कहा, “नई गाड़ी लेकर आओ, तभी बारात लाऊंगा.” पहले परिवार को लगा यह मजाक है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, मंडप की रौनक मायूसी में बदलती गई.

300 मेहमान, और मातम में बदली खुशी
करीब 300 मेहमान सजे मंडप में मौजूद थे. रिश्तेदारों के सामने वधु पक्ष को शर्मिंदगी और भावनात्मक आघात झेलना पड़ा. एक रिश्तेदार ने कहा, “बेटी ने जिन सपनों के साथ जीवन की शुरुआत करनी थी, वो यहीं टूट गया.”

FIR दर्ज, BNS की ये धाराएं लागू
परिजनों ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की निम्न धाराएं लागू होंगी:

धारा 85 (धोखाधड़ी के लिए झूठा वादा कर विवाह करना)
धारा 69 (आपराधिक धमकी देना)
धारा 80 (विश्वास का आपराधिक उल्लंघन)
दहेज निषेध अधिनियम, 1961 की संबंधित धाराएं भी लागू होंगी.
पुलिस जांच में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई गई है. पीड़ित परिवार अब न्याय की मांग कर रहा है.

 

ENTERTAINMENT : मदर्स डे 2025 से पहले जाह्नवी कपूर को आई दिवंगत मां की याद, ऐसे दी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि

जाह्नवी कपूर हमेशा अपनी मां को मिस करती हैं. मदर्स डे से पहले भी उन्हें अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की याद सता रही है. उन्होंने एक फैन मेड वीडियो शेयर कर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी है.

जाह्नवी कपूर का अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ एक प्यारा बॉन्ड था. वे अक्सर अपनी मां की याद में पोस्ट करती रहती हैं. वहीं मदर्स डे से पहले जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी को प्यारी श्रद्धांजलि दी. दरअसल एक्ट्रेस ने एक फैन मेड इंस्टाग्राम एडिट को री शेयर कर अपनी दिवंगत मां को याद किया है.

जाह्नवी ने फैन मेड वीडियो से दिवंगत मां श्रीदेवी को दी श्रद्धांजलि
बता दें कि फैन मेड वीडियो 1990 की तेलुगु फैंटेसी क्लासिक जगदेका वीरुडु अथिलोका सुंदरी के अंदालो की खूबसूरत धुन पर सेट किया गया है. फिल्म में श्रीदेवी ने चिरंजीवी के साथ लीड रोल प्ले किया था. वहीं वीडियो में दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री को खूबसूरती से कैद किया गया है. फैंस द्वारा बनाए गए इस एडिट पर लिखा है मैं एक्ट्रेस से ओबसेस्ड हूं.वहीं इस फैन मेड वीडियो को शेयर करते हुए जाह्नवी ने रेड हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया है. वीडियो मे दिए गए कोलाज में दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री पिंक कलर के आउटफिट में किसी फेयरीटेल जैसी वाइब्स दे रही हैं.

2028 में श्रीदेवी की हो गई थी आकस्मिक मृत्यु
बता दें कि श्रीदेवी ने 24 फरवरी, 2018 को 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी. दुबई में दुर्घटनावश डूबने से उनकी मृत्यु हो गई थी. उनके निधन के कई साल बाद भी, जाह्नवी का अपनी मां के प्रति अटूट प्रेम और अटूट श्रद्धा पहले जैसी ही बनी हुई है. वे अक्सर अपनी मां को लेकर किस्से शेयर करती रहती हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर के पास बैक-टू-बैक फिल्म शूटिंग का एक बिजी शेड्यूल है. वह वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग कर रही हैं. इसके अलावा वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांटिक कॉमेडी परम सुंदरी में नजर आएंगीं. ये फिल्म 25 जुलाई, 2025 को रिलीज़ होने वाली है।य तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित, फिल्म में जान्हवी ने सुंदरी वर्मा मल्होत्रा ​​​​और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​ने परम मल्होत्रा ​​​​का किरदार निभाया है .

इसके अलावा, जाह्नवी बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित तेलुगु-भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा पेड्डी का भी हिस्सा हैं. 27 मार्च, 2026 को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें जाह्नवी शिव राजकुमार और जगपति बाबू जैसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं के साथ महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं.

 

NATIONAL : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जैसलमेर में पूर्ण बंदी, इन काम पर लगी पाबंदी, जोधपुर में बजे सायरन

0

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को मद्देनजर रखते हुए जैसलमेर में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर राजस्थान के बॉर्डर जिले जैसलमेर में पूर्ण बंदी का आदेश जारी किया गया है. प्रशासन द्वारा जैसलमेर के बाजार बंद कराए जा रहे हैं. वहीं, पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि लोग अपने-अपने घरों में ही रहें और कतई बाहर न निकलें.

शनिवार (10 मई) की सुबह ब्लैकआउट खत्म होने के बाद जैसलमेर के बाजार खुल गए थे और सड़कों पर चहल-पहल थी. जैसलमेर में सुबह दो जगहों पर पाकिस्तान के मिसाइल को भारतीय सेना ने नष्ट कर दिया था. फिलहाल, कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर जिले में सभी तरह के आयोजनों पर भी पाबंदी लगा दी गई है.

जैसलमेर पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए आम जनता से अपील की है कि वर्तमान परिपेक्ष्य को मद्देनजर रखते हुए आमजन अपने-अपने घरों में रहें. बाहर नहीं निकलें और कहीं भी समूह में इक्कठा न हों. सभी प्रकार के समारोह/आयोजनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है. समस्त दुकानें ओर प्रतिष्ठान अग्रिम आदेश तक बंद रखे जाएंगे. इसी के साथ पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे सुरक्षा के इंतजाम में सहयोग करें.

जोधपुर में भी रेड अलर्ट जारी हो चुका है और लगातार रुक-रुक कर साइरेन बज रहा है. पुलिस प्रशासन की ओर से बाजार बंद करवाए जा रहे हैं. जोधपुर पुलिस गाड़ी के जरिए अनाउंसमेंट करते हुए तुरंत प्रभाव से दुकानें बंद करने के आदेश दे रही है. पुलिस गश्त देते हुए सभी दुकानदारों से अपील कर रही है कि तुरंत दुकानें बंद करें और घर जाएं.

जैसलमेर में मिला अज्ञात चीज का मलबा
जैसलमेर पुलिस को शुक्रवार (9 मई) को किशनघाट इलाके में एक अज्ञात चीज मिली थी. भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान जैसलमेर में गिरे एक अज्ञात ऑबजेक्ट के मलबे को पुलिस और सेना के अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है.

 

NATIONAL : भारत-पाकिस्तान के बीच बड़ी खबर, राजस्थान में MBBS, नर्सिंग परीक्षा पोस्टपोन, COMEDK एग्जाम 14 जिलों में टला

0

भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज़ ने MBBS, नर्सिंग, पैरामेडिकल परीक्षाएं स्थगित कर दी है. वहीं COMEDK UGET 2025 की परीक्षा भी 14 जिलों मे…और पढ़ें

MBBS Nursing Paramedical Exam Postpone: भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनाव बढ़ गया है. सीमवर्ती क्षेत्र राजस्थान के जोधपुर, चूरू, बाड़मेर, हनुमानगढ़ और बीकानेर (विशेष रूप से नाल क्षेत्र) में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है. इसी को देखते हुए राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज़ (RUHS) ने मेडिकल की परीक्षाएं को स्थगित कर दी है. इसके अलावा COMEDK का भी एग्जाम पोस्टपोन कर दिया है.

राजस्थान में मेडिकल और नर्सिंग परीक्षाएं रद्द

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज़ (RUHS) ने 15 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. इनमें MBBS, नर्सिंग, पैरामेडिकल सहित अन्य मेडिकल परीक्षाएं शामिल हैं. विश्वविद्यालय द्वारा नई तारीखों की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है.

COMEDK UGET 2025: 14 जिलों में परीक्षा टली

कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (COMEDK UGET 2025) को भी प्रभावित किया गया है. देशभर के 14 जिलों में यह परीक्षा अब स्थगित कर दी गई है. इन जिलों में निम्नलिखित शामिल है.
गुजरात: जामनगर
हरियाणा: अंबाला
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर
पंजाब: लुधियाना, बठिंडा, जालंधर, मोहाली, पटियाला, अमृतसर
राजस्थान: जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर
इन क्षेत्रों में सभी शैक्षणिक संस्थानों को अस्थाई रूप से बंद करने का आदेश भी जारी किया गया है.

COMEDK कंसोर्टियम ने परीक्षा स्थगित करने की पुष्टि करते हुए कहा है कि जिन छात्रों की परीक्षा इन 14 जिलों में थी, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है. नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी. छात्र आधिकारिक वेबसाइट comedk.org से अपडेट देख सकते हैं.

14 जिलों को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में COMEDK UGET परीक्षा 10 मई को तय समय पर आयोजित की जा रही है. कुल 1,31,937 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जो 28 राज्यों के 179 शहरों के 248 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है.

 

RECIPE : मदर्स डे पर मां को खुश करने के लिए बनाइए कपकेक, नोट कर लें इसको बनाने की आसान रेसिपी

मदर्स डे पर अपनी मां को खुश करने के लिए वनीला कपकेक रेसिपी ट्राई करें. इसे बनाने के लिए मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, नमक, दूध, मक्खन, अंडे और वनीला एसेंस की जरूरत होगी.

मदर्स डे पर मां को खुश करने के लिए बनाइए कपकेक, जानें बनाने की आसान रेसिपी

Food, जैसा कि हम सभी जानते हैं, मदर्स डे आने ही वाला है. तो इस दिन अपनी मां के लिए कुछ खास करना तो बनता ही है, जिससे आपकी मां खुश हो जाएं. तो आज हम आपको इसके लिए एक आसान और खास रेसिपी बनाने वाले हैं, जी हां, आज हम आपको मदर्स डे पर कपकेक रेसिपी बताने वाले हैं. इसको बनाने का तरीका आज हम बताने वाले हैं. जिससे आप अपनी मम्मी को स्वाद और प्यार दोनों से भरा हुआ तोहफा दे सकते हैं. आइए जानें.

मदर्स डे स्पेशल वनीला कपकेक रेसिपी

सामग्री (12 कपकेक के लिए):

मैदा – 1 ½ कप
चीनी – ¾ कप
बेकिंग पाउडर – 1 ½ छोटा चम्मच
नमक – ¼ छोटा चम्मच
दूध – ½ कप
मक्खन (पिघला हुआ) – ½ कप
अंडे – 2
वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
फ्रॉस्टिंग के लिए:
मक्खन (नरम) – ½ कप
पिसी चीनी – 1 ½ कप
दूध – 2-3 बड़े चम्मच
वनीला एसेंस – ½ छोटा चम्मच
फ़ूड कलर (गुलाबी या मम्मी को पसंदीदा रंग) – आवश्यकतानुसार
स्प्रिंकल्स, हार्ट शेप टॉपर्स आदि – सजाने के लिए

बनाने की विधि:

1. कपकेक तैयार करना:

1. ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें.
2. एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक को छान लें.
3. दूसरे बाउल में चीनी, पिघला मक्खन और अंडे डालकर अच्छी तरह फेंटें.
4. अब वनीला एसेंस और दूध डालें, फिर धीरे-धीरे मैदे वाला मिश्रण मिलाएं.
5. मिक्सचर को कपकेक मोल्ड में लाइनर डालकर ¾ तक भरें.
6. ओवन में 18-20 मिनट तक बेक करें या जब तक टूथपिक साफ निकल आए.
7. ठंडा होने के लिए अलग रखें.

2. फ्रॉस्टिंग बनाना:

1. मक्खन को फेंटें जब तक हल्का और फूला हुआ हो.
2. उसमें धीरे-धीरे पिसी चीनी मिलाएं.
3. दूध और वनीला एसेंस डालकर स्मूद क्रीम तैयार करें.
4. पसंदीदा फ़ूड कलर मिलाएं.

3. सजावट:

1. ठंडे कपकेक पर पाइपिंग बैग से फ्रॉस्टिंग लगाएं.
2. स्प्रिंकल्स या “Love You Mom” टॉपर लगाएं.

 

NATIONAL : केदारनाथ धाम यात्रा में जारी रहेगी हेली सेवा, CM धामी बोले- ‘अफवाहों पर ध्यान न दें श्रद्धालु’

0

केदारनाथ धाम यात्रा में हवाई सेवा अनवरत जारी रहेगी. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. केदारनाथ यात्रा के लिए उत्तराखंड का आने वाले श्रद्धालुओं को हेली सेवाएं लगातार मिलती रहेंगी. दरअसल सोशल मीडिया के जरिये ऐसी खबरें फैलाई गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि अगले आदेश तक हवाई सेवाएं रद्द रहेंगी. अब इस दावे पर राज्य सरकार की तरफ से बयान सामने आया है.

उत्तराखंड के सूचना निदेशक बंशीधर तिवारी ने एबीपी लाइव से बात करते हुए स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद नहीं की गई हैं. उन्होंने कहा कि यात्रा पूरी तरह से सुचारु रूप से चल रही है और श्रद्धालुओं को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है.

राज्य सरकार ने कहा कि कुछ भ्रामक सूचनाएं सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों पर तेजी से फैल गई थीं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. इस कारण कई यात्रियों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी, जिससे पर्यटन और यात्रा व्यवस्थाओं पर असर पड़ा.

बंशीधर तिवारी ने कहा कि केदारनाथ सहित चारों धामों की यात्रा पूर्ववत जारी है और हेली सेवा भी चालू है. सरकार द्वारा इस विषय में तुरंत स्पष्टता लाने का उद्देश्य लोगों में फैले भ्रम को दूर करना था ताकि श्रद्धालु बिना किसी डर और परेशानी के यात्रा कर सकें. फिलहाल चारधाम यात्रा और हेली सेवा दोनों सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं.

सीएम धामी ने एक्स हैंडल पर लिखा, “प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है. अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं. श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं. आपसे निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान न दें. प्रदेश सरकार आपके यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. किसी भी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-1364 पर कॉल कर सकते हैं.”

 

- Advertisement -

News of the Day