Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 707

ENTERTAINMENT : 8 घंटे चली सर्जरी, अभी भी आईसीयू में हैं पवनदीप राजन, जानें- कैसी है अब इंडियन आइडल 12 के विनर की हालत

इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का हाल ही भयानक कार एक्सीडेंट हो गया था. इस दुर्घटना में उन्हें कई फ्रैक्चर और चोटें आई हैं. फिलहाल पवनदीप अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी कई सर्जरी की गई हे हैं. वहीं फैंस सिंगर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इस बीच पवनदीप की टीम ने इंस्टा स्टोरी पर सिंगर का हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

पवनदीप राजन का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए टीम ने अपनी स्टेटमेंट में लिखा है, “सभी को नमस्कार, पवन की कल 3 और सर्जरी हुई. सुबह-सुबह उन्हें ओटी में ले जाया गया और 8 घंटों के लंबे ट्रीटमेंट के बाद उनके सभी बचे हुए फ्रैक्चर का सक्सेसफुली ऑपरेशन किया गया. हालांकि वह अभी भी आईसीयू में ऑब्जर्वेशन में है और कुछ और दिनों तक वहीं रहेंगे. जैसा कि डॉक्टर ने सही कहा, अब ट्रीटमेंट और रिकवरी की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इसलिए आइए हम उसके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें. एक बार फिर, सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का थैंक्यू”

बता दे कि सिंगर के एक्सीडेंट के बाद से ही उनकी टीम फैंस को उनका हेल्थ अपडेट शेयर कर रही है. इससे पहले,पवनदीप राजन की टीम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान शेयर किया था, जिसमें फैंस को इंफॉर्म किया गया था कि सिंगर को कई फ्रैक्चर के साथ-साथ अन्य चोटें भी आई हैं. स्टेटमेंट में लिखा गया था, “कल का दिन परिवार और उनके सभी वेलविशर्स के लिए बहुत मुश्किल दिन था. पूरा दिन वह तेज दर्द और बेहोशी से जूझते रहे. हालांकि, बहुत सारे डायग्नोज और जांच के बाद, उन्हें शाम 7 बजे के आसपास ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और 6 घंटे बाद, उनके कुछ बड़े फ्रैक्चर का सक्सेसफुली ऑपरेशन किया गया. वह फिलहाल मेडिकल आईसीयू में ऑब्जर्वेशन में हैं. 3-4 दिनों के आराम के बाद, वह बाकी फ्रैक्चर और चोटों के लिए सर्जरी करवाएंगे.”

पवनदीप एक परफॉर्मेंस के लिए अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जा रहे थे उसी दौरान उनकी कार सड़क पर खड़े कैंटर ट्रक से जा भिड़ी थी. इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए थे. वहीं पवनदीप संग गाड़ी में मौजूद दो और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

 

UP : UP की जेलों में बंद कैदियों ने सरकार से की शिकायत, अब टीमें जाएंगी जेल

0

यूपी की जेलों में बंद कैदियों ने सरकार को शिकायत पहुंचाई. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा जेल में खाने की गुणवत्ता और दवाइयां सही नहीं है. ऐसे में विधान परिषद की टीम जेलों का निरीक्षण करेगी.

उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों ने सरकार तक एक गंभीर शिकायत पहुंचाई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि जेल में जो खाना उन्हें दिया जा रहा है, उसमें मिलावट है और जो दवाएं उन्हें इलाज के लिए दी जा रही हैं, उनकी गुणवत्ता भी ठीक नहीं है. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश विधान परिषद की एक टीम अब खुद जेलों का निरीक्षण करने निकलेगी.

यह टीम 16 मई से चार दिन के दौरे पर अयोध्या, वाराणसी और विंध्याचल मंडल की प्रमुख जेलों का दौरा करेगी. वहां न केवल जेल अधिकारियों से बैठक करेगी, बल्कि कैदियों से सीधे मुलाकात कर उनके खाने और दवाओं की हकीकत को भी परखेगी.यह विशेष टीम विधान परिषद की ‘खाद्य सामग्री में मिलावट और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर निगरानी समिति’ है, जिसकी अध्यक्षता राम गोपाल उर्फ गोपाल अंजान कर रहे हैं. समिति का पहला पड़ाव अयोध्या होगा, जहां 16 मई को बैठक रखी गई है. इसमें अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी और अयोध्या की जेलों के अधिकारी शामिल होंगे.

इसके बाद समिति वाराणसी मंडल का रुख करेगी. 17 मई को वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर के अधिकारियों से सर्किट हाउस में चर्चा होगी. 18 मई को सारनाथ में जौनपुर जेल से जुड़े अधिकारियों से बातचीत की जाएगी.

दौरे का आखिरी दिन 19 मई को विंध्याचल मंडल में होगा, जहां समिति सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही के जेल अधिकारियों के साथ बैठक करेगी. इन सभी दौरों के दौरान टीम कैदियों से भी सीधे संवाद करेगी और खाने की गुणवत्ता के साथ-साथ दवाओं की जांच भी करेगी.

उत्तर प्रदेश में जेलों की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय रही है. पहले भी कई बार जेलों में घटिया खाना, खराब स्वास्थ्य सेवाएं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर रिपोर्टें सामने आ चुकी हैं. सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग भी समय-समय पर जेलों की दशा सुधारने के निर्देश देते रहे हैं. ऐसे में विधान परिषद की यह पहल न केवल कैदियों की समस्याओं को सुनने का एक जरिया बनेगी, बल्कि जेल प्रशासन में पारदर्शिता लाने की दिशा में भी एक अहम कदम मानी जा रही है.

सरकार के निर्देश पर समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपेगी, जिसके आधार पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और व्यवस्थाओं में सुधार की सिफारिश की जाएगी.

NATIONAL : ‘नमाज़ के वक्त मोर्टार गिरा, मेरा घर तबाह’, बताते हुए रो पड़ी मां, राजौरी में शेलिंग की दर्दनाक कहानी

0

पाकिस्तान लगातार बॉर्डर इलाकों के पास आम नागरिकों को निशाना बना रहा है. एलओसी पर भारी मात्रा में मोर्टार दागे जा रहे हैं और इसी हमले में जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में आम नागरिकों को नुकसान भी पहुंचा है. राजौरी के एक घर में मोर्टार गिरने से घर तबाह हुआ है और परिवार ने अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई है.

भारत ने पाकिस्तान स्पॉन्सर्ड आतंकवाद के खिलाफ जब से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया है, उसके बाद से ही पाकिस्तानी सेना भारत के पश्चिमी छोर पर उकसावे के तहत कार्रवाई कर रही है. पाकिस्तानी सेना पिछले तीन रोज़ (8 मई से लगातार) से हर शाम को जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक ड्रोन अटैक कर रही है. जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटे इलाके में लगातार मोर्टार दागे जा रहे हैं, पाकिस्तान अब इतनी शर्मिंदगी पर उतर आया है कि वो अब आम लोगों को निशाना बना रहा है और सिविल इलाके में ही शेलिंग कर रहा है.

शनिवार सुबह यानी 10 मई को पाकिस्तानी सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लगातार फायरिंग की गई. इसी फायरिंग और मोर्टार दागने में पाकिस्तान ने कई आम लोगों के घरों को निशाना बनाया. इसी शेलिंग में राजौरी के एडिशनल डीसी राजौरी राजकुमार थापा की मौत भी हुई है, उनके घर पर मातम छाया हुआ है. इस घटना से इतर राजौरी के एक और घर में मोर्टार दागा गया, जिसकी वजह से बड़ा नुकसान हुआ है.

दो मंजिला मकान पर लगे मोर्टार से आधे से ज्यादा घर तबाह हो गया, नीचे जो दुकान बनी हुई थी उसको भी नुकसान पहुंचा है और इसका असर कितना खतरनाक था, उसका अंदाज़ा इस बात से भी लग सकता है कि घर के सामने एक दुकान में एटीएम मशीन लगी हुई थी, उस दुकान का शीशा भी चकनाचूर हो गया.

दी लल्लनटॉप ने राजौरी के इस घर का दौरा किया और अटैक के वक्त घर में मौजूद लोगों से भी बात की. शेलिंग सुबह करीब साढ़े चार या पांच बजे हो रही थी. घर में मौजूद महिला ने बताया, ‘सुबह जब नमाज़ का वक्त था, मैं आधी नमाज़ ही पढ़ पाई थी तभी ब्लास्ट हुआ, हम लोग घबरा गए… बेटा मेरे पास ही था, मैंने उसे छिपा दिया. मुझे समझ नहीं आया कि ब्लास्ट हुआ कहां है, हमारे घर पर या आसपास हुआ है.’

भावुक होते हुए महिला बोली, ‘हम छिपे रहे, ऊपर मलबा था और छिपकर ही नमाज़ पढ़ते रहे. जब बाद में कुछ लोग आए और उन्होंने हमें निकाला. हमारी जान तो बच गई, लेकिन नुकसान बहुत हो गया. हम अमन चाहते हैं, क्यूंकि इससे हम सिविलियन का ही नुकसान है और हमारे पास रहने का ठिकाना नहीं है.’

वहां मौजूद बाकी लोगों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे के करीब धमाके की आवाज़ आई, जब देखा तो शीशा वगैरह सब टूटा हुआ था, हम निकले और ज़मीन पर ही लेट गए. ऊपर जो लोग फंसे हुए थे, उनको दरवाज़ा तोड़कर निकाला. स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि एक घर में मोर्टार सीधा गिरा, वहां दो लोगों की मौत हो गई है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है.

जैसा कि 10 मई को विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना की हुई ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ब्रीफिंग में भी साफ किया गया है, पाकिस्तानी सेना लगातार आम नागरिकों को निशाना बना रही है. पिछले तीन दिन की ब्रीफिंग में सरकार ने जानकारी दी है कि इनमें कुछ आम नागरिकों की जान भी गई है, कुछ घरों और इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान भी पहुंचा है. भारतीय सेना पाकिस्तानी आर्मी के हर हमले का जवाब दे रही है.

ENTERTAINMNET : ‘कभी तुर्की-अजरबैजान नहीं जाऊंगा’, भारत-पाक तनाव के बीच सिंगर विशाल मिश्रा ने खाई कसम, ये है वजह

भारत और पाकिस्तान में छिड़ी जंग के बीच सिंगर विशाल मिश्रा ने कसम खाई है कि वे कभी भी तुर्की और अजरबैजान नहीं जाएंगें और वहां कोई कॉन्सर्ट नहीं करेंगे.

भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए, कई सिंगर्स और फेमस सेलेब्स ने अपने शो, फिल्में और अन्य प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को या तो कैंसिल कर दिया है या पोस्टपोन कर दिया है. हाल ही में सिंगर-कंपोजर विशाल मिश्रा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बढ़ते तनाव के बीच लिए गए एक फैसले के बारे में बताया.

दरअसल ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान द्वारा किए गए हाल के हमलों के मद्देनजर विशाल मिश्रा ने कहा कि वह कभी भी तुर्की या अज़रबैजान में कदम नहीं रखेंगे. विशाल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “ मैं कभी भी तुर्की और अज़रबैजान नहीं जाऊंगा! कोई छुट्टी नहीं, कोई कॉन्सर्ट नहीं! मेरे शब्दों को मॉर्क कर लो! कभी नहीं!!

कथित तौर पर, उनका यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब कई मीडिया रिपोर्टों में कंफर्म किया गया है कि पाकिस्तान ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के तौर पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में कई ठिकानों पर हमला करने के लिए तुर्की निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल किया है. इन रिपोर्ट्स के बाद, कई पब्लिक फिगर्स और कंपनियों ने भारतीयों से तुर्की और अजरबैजान को लेकर अपनी ट्रिप प्लानिंग पर दोबारा सोचनी की अपील की है.

बता दें कि टीवी एक्शल कुशाल टंडन ने भी एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी मां अपनी फ्रेंड्स के साथ तुर्की के ट्रिप पर जाने वाली थीं. लेकिन तुर्की और अजरबैजान द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने की वजह से उन्होंने अपना ट्रिप कैंसिल कर लिया है.

 

UP : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- देश में अभी जो चल रहा है वो…

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर उन लोगों पर निशाना साधा है जो देश विरोधी बात कर और लिख रहे हैं. राजधानी लखनऊ के एक स्कूल में सीएम ने पूछा कि आखिर ऐसे हालात पैदा क्यों हुए?

लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) में आयोजित शिक्षक धन्यवाद समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा – हम सभी का लक्ष्य ‘नेशन फर्स्ट’ होना चाहिए यह सभी देशवासियों का लक्ष्य होना चाहिए. देश में जो कुछ भी चल रहा है, मैं कभी-कभी सोशल मीडिया देखता हूं और मुझे कुछ ट्वीट दिखाई देते हैं जो देश विरोधी हैं और सेना की इच्छा शक्ति को कमजोर करने की कोशिश करते हैं. ये हालात क्यों पैदा हुए? यह धरती हमारी मां है और इसे प्रधानमंत्री ने भी दोहराया है.

सीएम ने कहा कि जीवन ‘एक पक्षीय’ नहीं हो सकता है. छात्र, जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में भी अपना स्थान बना सकते हैं. कार्यक्रम के संदर्भ में सीएम ने एक पोस्ट भी किया. उन्होंने लिखा- लखनऊ में आज आयोजित ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ में सहभाग किया. इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया. पूर्ण विश्वास है कि शिक्षा को संस्कार, राष्ट्रीयता और भारत की परंपराओं के साथ जोड़ते हुए भारतीय संस्कृति को मजबूती प्रदान करने हेतु हम सामूहिक रूप से आगे बढ़ेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा विकसित भारत वह होगा, जहां हर नागरिक सुरक्षित-समृद्ध और आत्मनिर्भर हो. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत’ का जो संकल्प देशवासियों को दिया है, उसमें शिक्षा और शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. शिक्षक ऐसी पीढ़ी को गढ़ने का काम कर रहे हैं, जो आने वाले समय में न केवल अकादमिक रूप से बेहतर होंगी, बल्कि नैतिक रूप से भी मजबूत होंगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी के लिए नेशन फर्स्ट ही पहला मंत्र होना चाहिए. ये काम सिर्फ देश के नेतृत्व, सेना के जवानों और प्रशासनिक अफसर का ही नहीं है, बल्कि शिक्षकों के लिए भी होना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब युवाओं के भीतर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा का अभाव होता है, तभी देशविरोधी विचार पनपते हैं इसलिए शिक्षकों का उत्तरदायित्व बनता है कि वह न केवल ज्ञान दें, बल्कि छात्रों में देशभक्ति और नैतिकता भी रोपें.

BIHAR : पटना के सैदपुर हॉस्टल में 21 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था युवक

0

पटना में आज शुक्रवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पटना आया था और सैदपुर हॉस्टल में रह रहा था. वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है. हमलावरों की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है.

बिहार में पटना के सैदपुर हॉस्टल में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. यहां 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज ब्लॉक निवासी चंदन के रूप में हुई है. चंदन पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और सैदपुर स्थित हॉस्टल में रह रहा था.

एजेंसी के अनुसार, घटना के बारे में पटना के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोगों ने सैदपुर हॉस्टल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. युवक के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं.

फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. एएसपी झा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इलाके में नाकाबंदी कर दी है.

सैदपुर हॉस्टल पटना शहर क्षेत्र में स्थित है, जहां बड़ी संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रहते हैं. ऐसे में यह घटना छात्रों के लिए चिंता का विषय बन गई है. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पटना पुलिस ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक बारात की कार खाई में गिर गई. हादसे में दूल्हे की भतीजी की मौत हो गई जबकि दूल्हा समेत 5 लोग घायल हो गए. ड्राइवर शराब के नशे में रील देख रहा था, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है.

BUSINESS : भारत-पाक टेंशन के बीच इस कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान, 10000 लोगों की चली जाएगी नौकरी

0

पैनासोनिक ने इस साल प्रॉफिट में 15 परसेंट की गिरावट और बिक्री में आठ परसेंट की गिरावट का अनुमान लगाया है. अब कंपनी ने सुधार के लिए एक मैनेजमेंट रीफॉर्म प्रोग्राम का आउटलाइन तैयार किया है.

भारत-पाक टेंशन की बीच टेस्ला को बैटरी सप्लाई करने वाली जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज पैनासोनिक ने बड़ा ऐलान कर दिया है. कंपनी ने शुक्रवार को दुनिया भर में 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की. यह कंपनी में काम करने वाले लगभग 230,000 कर्मचारियों का चार परसेंट है. कंपनी ने प्रॉफिट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.

पैनासोनिक ने कहा कि सभी ग्रुप कंपनियों का रिव्यू किया जाएगा, खासकर सेल्स और इनडायरेक्ट डिपार्टमेंट्स की. इसके अलावा, ऑर्गेनाइजेशन और स्टाफ की संख्या का भी रीवैल्यूएशन किया जाएगा. कंपनी का मकसद जापान में 5000 कर्मचारियों और बाकी दूसरे देशों से 5000 कर्मचारियों की नौकरी में कटौती करना है. हालांकि, इस दौरान कंपनी हर देश में लागू श्रम संबंधी नियम-कानूनों का पालन करेगी.

कुकर से लेकर टीवी और फ्रीज जैसे तमाम इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी आज घर-घर में एक जाना-पहचाना नाम है. ओसाका बेस्ड यह कंपनी एलन मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी टेस्ला के लिए बैटरी का प्रमुख सप्लायर है. कंपनी हाउसिंग, एनर्जी और ऑटो सेक्टर्स से भी जुड़ी हुई है. पैनासोनिक ने फरवरी में कंपनी में कई स्ट्रक्चरल इश्यूज को हल करने के लिए एक मैनेजमेंट रीफॉर्म प्रोग्राम का आउटलाइन तैयार किया है.

शुक्रवार को कंपनी ने कहा, इस रीफॉर्म प्रोग्राम के जरिए कंपनी का लक्ष्य कम से कम 150 बिलियन येन (1 बिलियन डॉलर) तक अपना मुनाफा बढ़ाना है. शुक्रवार को जारी अपनी पूरे साल की इनकम रिपोर्ट में पैनासोनिक ने इस साल प्रॉफिट में 15 परसेंट की गिरावट और बिक्री में आठ परसेंट की गिरावट का अनुमान लगाया है.

पैनासोनिक होल्डिंग्स के सीईओ युकी कुसुमी ने जापान के निक्केई न्यूजपेपर को अप्रैल में दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ”दूसरी कंपनियों के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी जरूरी है.”

 

NATIONAL : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली BJP की दुकानदारों से अपील, रात में न जलाएं साइन बोर्ड

0

बजेपी ने दिल्ली वालों से अपील की है कि रात के समय निऑन वाले या रोशनी वाले साइन बोर्ड बंद कर दिया करें. वहीं, होटल वालों से आग्रह किया है कि बिजनेस सामान्य रूप से चलाएं.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार (9 मई) को दिल्ली के व्यापारियों और विक्रेताओं से अपील की है कि वे रात में अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने के बाद निऑन साइनबोर्ड बंद कर दें. दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने व्यापारियों, होटल मालिकों और विज्ञापन एजेंसियों से आग्रह किया कि वे अपना व्यवसाय सामान्य रूप से जारी रखें, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि (व्यापारिक प्रतिष्ठान) बंद होने के बाद रोशनी वाले साइनबोर्ड बंद कर दिए जाएं.

उन्होंने कहा कि रात भर रोशनी वाले साइनबोर्ड को चालू छोड़ना (विशेष रूप से बंद प्रतिष्ठानों पर) बिजली कटौती या ब्लैकआउट की घोषणा की स्थिति में सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है. प्रवीण कपूर ने कहा, ‘एहतियात के तौर पर हम व्यवसाय मालिकों को सलाह देते हैं कि वे फिलहाल रात में ऐसी रोशनी का उपयोग करने से बचें.’

यह अपील ऐसे समय में की गई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एक अधिकारी के अनुसार मॉल, बाजार, मेट्रो स्टेशन, होटल, आवासीय कॉलोनियों, हवाई अड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

वहीं, दूसरी ओर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के मद्देनजर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष रौनक खत्री ने 13 मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का अनुरोध किया है. खत्री ने कहा कि वर्तमान स्थिति ने छात्रों और उनके परिवारों में घबराहट की भावना पैदा कर दी है.

रौनक खत्री ने कहा, ‘‘कई छात्र, जो परीक्षा की तैयारी की छुट्टी पर घर गए थे, अब घबराए हुए हैं और कई माता-पिता बढ़ते तनाव के बीच अपने बच्चों से घर लौटने को कह रहे हैं.’’ छात्रों की चिंताओं को दूर करने के लिए, डूसू ने दो हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं. बयान में कहा गया है, ‘‘हेल्पलाइन शुरू होने के बाद से, हमें छात्रों और उनके परिवारों से कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं, जिसमें सुरक्षा चिंताओं और यात्रा कठिनाइयों का हवाला देते हुए आगामी परीक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह किया गया है.’’

रौनक खत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी चिंताओं को दोहराया और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति से परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित करने का किया.

NATIONAL : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केदारनाथ धाम में हेली सेवा पर रोक, जानें- कब तक रहेगी पाबंदी?

0

भारत और पाकिस्तान के मध्य जारी तनाव के बीच सुरक्षा कारणों से केदारनाथ धाम में हेली सेवा पर रोक लग गई है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला किया गया है. यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों ने दी. बताया गया कि सुरक्षा कारणों से केदारनाथ धाम के लिए चलने वाली हेली सेवा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.

बता दें चारधाम यात्रा का विधिवत आरंभ इस महीने की शुरुआत में हुई थी. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शनिवार, 10 मई को जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए देवभूमि उत्तराखंड आते हैं. यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम करती है. इन बेहतर व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप, केवल 9 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं.

उधर, भारतीय सेना के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमानों से दागी गई हाइपरसोनिक मिसाइलों द्वारा आदमपुर में भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किए जाने का पाकिस्तान का दावा ‘‘झूठा’’ है. पाकिस्तान के सरकारी ‘पीटीवी’ ने पहले खबर दी थी कि पाकिस्तान वायु सेना की हाइपरसोनिक मिसाइलों ने आदमपुर में एस-400 प्रणाली को नष्ट कर दिया. चीनी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ के अनुसार, चीन की शिंहुआ समाचार एजेंसी ने भी दावा किया कि पाकिस्तान के ‘जेएफ-17 थंडर’ जेट ने भारत के पंजाब में भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया.

 

NATIONAL : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उड़ान सेवा पर लगा ब्रेक, पटना एयरपोर्ट से चार फ्लाइट्स 14 मई तक रद्द

0

भारत पाकिस्तान तनाव को देखते हुए पटना एयरपोर्ट से 4 विमान को रद्द कर दिया गया है. बदलती परिस्थिति में विमान के टिकट भी कैंसिल करवाए जा रहे हैं.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. बौखलाहट में सीमा पार से लगातार हमले किए जा रहे हैं. भारत के कई राज्यों में आम नागरिकों को निशाना बनाए जाने से अब स्थिति गंभीर बनती दिख रही है. भारत पाकिस्तान तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीमावर्ती राज्यों में अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मद्देनजर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

पटना एयरपोर्ट से चार विमानों को 14 मई तक रद्द करने का फैसला लिया गया है. शनिवार (10 मई, 2025) को पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से अपडेट जारी किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 9:15 बजे चंडीगढ़ से पटना आने वाली इंडिगो फ्लाइट की 6E6394, पटना से सुबह 9:55 बजे भुवनेश्वर को उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6394, दोपहर 13:25 बजे भुवनेश्वर से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6485 और 14:10 बजे पटना से चंडीगढ़ उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6485 का संचालन 14 मई तक बंद रहेगा.

भारत पाकिस्तान तनाव को देखते हुए बिहार सरकार अलर्ट मोड में है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है. छुट्टी पर गए अधिकारियों को भी ड्यूटी पर पहुंचने की हिदायत जारी हुई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है. पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. सीआईएसएफ के जवान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. तेजी से बदलती परिस्थितियों को देखते हुए हवाई यात्री टिकट कैंसिल भी करवा रहे हैं.

शुक्रवार (09 मई, 2025) की शाम 4:00 तक पटना एयरपोर्ट से 2800 यात्रियों ने टिकट रद्द करावाया है. टिकट रद्द करवाने वालों में पटना से अहमदाबाद, चंडीगढ़, भुवनेश्वर और दिल्ली की उड़ान भरने वाले यात्री शामिल हैं. 30 जून तक टिकट रद्द करवाने वाले करीब 1000 से ज्यादा यात्री हैं. पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक श्रीनगर, दुबई ,कुवैत शारजाह जाने वाली कनेक्टिंग विमान का टिकट भी कैंसिल कराया जा रहा है. ज्यादातर यात्री युद्ध जैसे हालात को देखते हुए सफर करने से परहेज कर रहे हैं. माना जा रहा है कि टिकट रद्द करने वाले विमान यात्रियों की संख्या और भी बढ़ सकती है.

 

- Advertisement -

News of the Day