Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 708

BIHAR : जहानाबाद में ट्रक और बाराती बस की भीषण टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल PMCH रेफर

0

जहानाबाद में बाराती बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इलाका दहल उठा. आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े.

बिहार के जहानाबाद में शनिवार (10 मई, 2025) तड़के दर्दनाक हादसा हुआ है. बस और की ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, करीब एक दर्जन लोग घायल बताए गए हैं. घटना पटना-गया एनएच 22 पर लोदीपुर गांव के पास की है. बताया जा रहा है कि बाराती बस जहानाबाद आ रही थी. इस दौरान लोदीपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गया. आनन फानन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घायलों को पहुंचाने के लिए मौके पर एंबुलेंस बुलाया. एंबुलेंस की मदद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. ट्रक और बस की भीषण टक्कर के बाद घटनास्थल पर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान प्रिंस, अयोध्या राम और चिंतामणि के रूप में हुई है.

ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतना भीषण था कि इलाका दहल उठा. आवाज सुनकर मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. यात्रियों ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. बाराती बस लाल भदसारा कादिरगंज थाना क्षेत्र के दत्त मई गांव में गई हुई थी. शादी के बाद वापस लौटते समय दर्दनाक हादसा हो गया.

हादसे में करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए. घायलों को आनन फानन जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया. स्थिति को देखते हुए कई घायलों को पीएमसीएच डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. ट्रक चालक की हालत भी गंभीर बताई गई है. चालक को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है. सदर अस्पताल के डॉक्टर अन्य घायलों का इलाज करने में जुटे हैं. हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को पुलिस ने दे दी है.

 

NATIONAL : जम्मू का प्रसिद्ध शंभू मंदिर और रिहाइशी इलाके भी बने पाक गोलीबारी का निशाना

0

भारत की कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान अब सीमापार से रिहाइशी इलाकों पर गोलाबारी कर रहा है. 10 मई को उसने जम्मू में प्रसिद्ध शंभू मंदिर और आवासीय क्षेत्रों जैसे पूजा स्थलों को निशाना बनाया. इसके अलावा उसने चिकित्सा केंद्रों और स्कूल के परिसरों को भी निशाना बनाया.

भारत की कार्रवाई से घबराया पाक अब सीमा पार से रिहाइशी इलाकों पर गोलाबारी कर रहा है. 10 मई को उसने जम्मू में प्रसिद्ध शंभू मंदिर और आवासीय क्षेत्रों जैसे पूजा स्थलों को निशाना बनाकर अपनी शत्रुता जारी रखी. साथ ही रात में कई सशस्त्र ड्रोन से भी पाकिस्तान ने हमला किया. हालांकि भारतीय सशस्त्र बल सतर्क हैं और पाक की हर कार्रवाई का जवाब दे रहे हैं.

भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव से जुड़े अपडेट्स दिए. कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा चिकित्सा केंद्रों और स्कूल के परिसरों को भी निशाना बनाया गया. कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ लेकर विमान मार्गों का दुरुपयोग किया. LoC पर पाकिस्तान ने गोलीबारी की कोशिश की. कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी में हल्के हथियारों से गोलीबारी जारी रही. लेकिन भारतीय सेना द्वारा अभी तक सभी कार्रवाइयों का जवाब दिया जा चुका है.

पाकिस्तान लगातार सीमापार से गोलाबारी कर रहा है. इसी क्रम में पाकिस्तान ने जम्मू के राजौरी में भी गोलाबारी की. जिससे जम्मू-कश्मीर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी और दो साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई. जम्मू शहर और संभाग के अन्य प्रमुख कस्बों के निवासी सुबह करीब 5 बजे हवाई हमले के सायरन और विस्फोटों की तेज आवाजों से जागे, जबकि सीमा पार से भारी गोलाबारी के कारण सीमावर्ती निवासियों की रात नींद से जाग गई.

सेना के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को पश्चिमी सीमाओं पर ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ पाकिस्तान की ओर से की गई कार्रवाई जारी रही. उन्होंने कहा, “भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान का यह प्रयास अस्वीकार्य है. भारतीय सेना दुश्मन के सभी मंसूबों को नाकाम कर देगी.”

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और उनके दो कर्मचारी राजौरी शहर में उनके आधिकारिक आवास पर तोप के गोले से गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा ने दम तोड़ दिया. थापा की मौत पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “राजौरी से विनाशकारी समाचार. हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवाओं के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है. कल ही वह जिले के उपमुख्यमंत्री के साथ थे और मैंने जिस ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता की थी, उसमें शामिल हुए थे. आज अधिकारी के आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी हुई, जिसमें राजौरी शहर को निशाना बनाया गया, जिसमें हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई. इस नुकसान पर अपने सदमे और दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.”

NATIONAL : कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका ने बताया… एयरफोर्स स्टेशनों पर हमले का भारत ने कैसे दिया जवाब

0

विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तान की ओर से लगातार गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं. सिरसा, सूरतगढ़, आदमपुर में भारतीय सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाने के पाकिस्तानी दावे पूरी तरह झूठ और मनगढ़ंत हैं.

पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव पर भारत के विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने कल रात हुए घटनाक्रमों के बारे में शनिवार सुबह जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग करके जानकारी दी. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस वार्ता का नेतृत्व किया. उनके साथ भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, ‘मैंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं. जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई इन उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से बचाव किया है और प्रतिक्रिया दी है. आज सुबह पाकिस्तान ने इस उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई को फिर दोहराया, जिसका भारत ने पूरी तत्परता और ताकत से जवाब दिया.’

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कल रात पाकिस्तानी सेना की ओर से भारत को निशाना बनाकर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘श्रीनगर से नालिया तक पाकिस्तान ने 26 लोकेशन पर ड्रोन से हवाई घुसपैठ की कोशिश की. शनिवार सुबह 1 बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तान ने हाई स्पीड मिसाइल से पंजाब एयर बेस को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की. पाकिस्तानी सेना ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, लड़ाकू विमानों और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया. इन हमलों में उधमपुर, भुज, पठानकोट और बठिंडा एयर फोर्स स्टेशनों पर सीमित क्षति हुई. पाकिस्तान नागरिक इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. यह चिंताजनक है कि पाकिस्तान अब भी नागरिक विमानों को कवर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. उसकी ओर से लगातार गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं. सिरसा, सूरतगढ़, आदमपुर में भारतीय सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाने के पाकिस्तानी दावे पूरी तरह झूठ और मनगढ़ंत हैं.’

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तानी हमले के जवाब में भारतीय कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने केवल सैन्य ठिकानों पर ही सटीक हमले किए. पाकिस्तान ने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूल पर भी हमला किया. भारतीय वायुसेना की अधिकारी व्योमिका सिंह ने कहा, ‘पाकिस्तान के पांच सैन्य ठिकानों पर एरियल लॉन्ग प्रिसिजन हथियारों का इस्तेमाल करके भारत ने हमले किए. पाकिस्तान के मुरीद चकवाल एयरबेस, नूर खान रावलपिंडी एयरबेस, रफीकी शोरकोट एयरबेस और रहीम यार खान एयरबेस को भारत के सटीक हमले में काफी नुकसान पहुंचा है. इन जवाबी कार्रवाइयों को अंजाम देते समय भारत ने कम से कम कोलैटरल डैमेज (आम नागरिकों को नुकसान ना पहुंचे इसकी पूरी कोशिश) सुनिश्चित किया. पाकिस्तानी हमलों का जवाब देने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है.’

ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सरकार ने कहा कि यह पाकिस्तान की हरकतें हैं जो उकसावे और तनाव को बढ़ावा दे रही हैं. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, ‘भारत ने पाकिस्तान के उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई का संतुलित तरीके से बचाव किया है और जिम्मेदारी से प्रतिक्रिया दी है.’ उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में उसके दावे झूठ, गलत सूचना और दुष्प्रचार पर आधारित हैं. भारत के विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट करने का उनका दावा झूठा है. सिरसा, सूरतगढ़, आदमपुर में वायुसेना स्टेशनों को नुकसान पहुंचाने का पाकिस्तानी दावा पूरी तरह झूठा है. मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि इन झूठों से गुमराह न हों. पाकिस्तान स्पष्ट उद्देश्यों के लिए इस तरह का झूठ फैला रहा है. पाकिस्तान ने विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और पंजाब में नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का अपना अनियंत्रित अभियान जारी रखा है.’

विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहा है. राजौरी में अतिरिक्त जिला संभागीय आयुक्त की पाकिस्तानी गोलाबारी में मौत हुई है. फिरोजपुर और जालंधर में निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है और नागरिकों को चोटें आई हैं. पाकिस्तान यह कहकर भारत को विभाजित करने का प्रयास कर रहा है कि हम अपने ही शहरों को निशाना बना रहे हैं. ऐसा लगता है कि पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता को भारतीय जनता द्वारा भारतीय सरकार की आलोचना करने में बहुत खुशी मिलती है. लेकिन उन्हें नहीं पता कि यह एक स्वतंत्र और कार्यशील लोकतंत्र की पहचान है. इधर सरकार ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशनल रेडीनेस के संकेत दिए हैं. क्योंकि उन्होंने और अधिक तनाव और अस्थिरता बढ़ाने के लिए अग्रिम क्षेत्रों में अपनी सैन्य टुकड़ियां भेजी हैं. सरकार ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं और उनकी ओर से हर पाकिस्तानी उकसावे का उचित जवाब दिया जा रहा है.

ENTERTAINMENT : हिना खान ने किया ऑपरेशन सिंदूर का सपोर्ट, तो सरहद पार से मिली धमकियां, अब एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के बीच हिना खान अपने पाक फैंस पर भड़कती हुई नजर आई हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि, मुझे अनफॉलो करने से कोई फर्क नहीं पड़ता

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव का असर टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स पर देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर स्टार्स जवानों की सलामती की दुआ मांगते दिखे. इसी बीच एक्ट्रेस हिना खान ने एक पोस्ट शेयर की और कहा कि उन्हें पाक फैंस गालियां और धमकियां मिल रही है. एक्ट्रेस ने पोस्ट में उन्हें करारा जवाब भी दिया है.

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की और लिखा, “मैं कलाकार हूं, इसलिए मैंने हमेशा सरहद पार के लोगों से भी प्यार ही किया है. ऑपरेशन सिंदूर से पहले और बाद में अपने देश का समर्थन करने पर मुझे आप में से कई लोगों ने गाली दी और अनफॉलो भी कर दिया. साथ ही कई अनफॉलो की धमकी भी दे रहे हैं.

हिना ने लिखा कि, कुछ लोग तो धमकी के साथ गाली-गलौज, अश्लील और अपमानजनक शब्द भी यूज कर रहे हैं. उनके ये शब्द मेरी बीमारी, परिवार और मेरे धर्म के लिए भी हैं. मैं ये उम्मीद नहीं कर रही कि आप मेरे देश का समर्थन करें. आप अपने देश को सपोर्ट करें. ये ठीक है. लेकिन आप इस वक्त में कम से कम इंसानियत दिखाएं, जितना मैं आप सभी के प्रति करती आई हूं, वैसा व्यवहार करें. लेकिन मुझे लगता है कि हमारे बीच यही अंतर है.”

हिना ने आखिर में ये भी लिखा कि, “मैं भारतीय नहीं हूं, तो कुछ भी नहीं हूं. मैं सबसे पहले भारतीय ही रहूंगी. तो आप लोग मुझे अनफॉलो कर सकते हैं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैंने कभी किसी को बुरा सिर्फ अपने देश का समर्थन किया है.” बता दें कि इससे पहले हिना खान ने कहा था कि युद्ध में कोई भी जीतता नहीं है सिर्फ मासूम लोगों की मौत होती है.

 

NATIONAL : दिल्ली एयरपोर्ट पर संचालन सामान्य, DIAL की एडवाइजरी, कहा- सुरक्षा कारणों से कुछ फ्लाइट हो सकती हैं प्रभावित

0

दिल्ली एयरपोर्ट पर फिलहाल सभी ऑपरेशन्स सामान्य हैं, हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के कारण हवाई सीमा की बदलती परिस्थितियों के चलते कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है. दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (DIAL) के अनुसार, सुरक्षा उपायों को बढ़ाया गया है और यात्रियों को सुरक्षा जांच में अतिरिक्त समय देने की सलाह दी जा रही है.

दिल्ली हवाईअड्डे पर फिलहाल परिचालन सामान्य है, हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र की स्थिति में कुछ बदलाव होने के कारण कुछ उड़ानों पर असर पड़ सकता है. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL), जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) का संचालन करता है, ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट जारी कर बताया कि हवाईअड्डे पर सभी संचालन सामान्य रूप से चल रहे हैं.

एजेंसी के अनुसार, पोस्ट में यह भी कहा गया कि हवाई क्षेत्र की स्थिति और सुरक्षा उपायों में हो रहे बदलाव के कारण, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के आदेशों के अनुसार, कुछ उड़ान अनुसूचियों पर प्रभाव पड़ सकता है और सुरक्षा जांच प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है.अधिकारियों ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे हवाईअड्डे पर समय से पहले पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच में होने वाली संभावित देरी से निपटा जा सके. इसके साथ ही, DIAL ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है, ताकि उड़ान संचालन को सुचारू रूप से चलाया जा सके और किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली हवाईअड्डे से विभिन्न एयरलाइनों द्वारा कुल 138 उड़ानों को रद्द कर दिया गया था. यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया, क्योंकि हवाई क्षेत्र की स्थिति में लगातार बदलाव हो रहा था. सुरक्षा उपायों को लेकर यह कदम तब उठाया गया, जब भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में तनाव बढ़ने से दोनों देशों के हवाई क्षेत्र पर असर पड़ने की संभावना बनी हुई थी. भारतीय सेना और पाकिस्तान के बीच संघर्ष की स्थिति को देखते हुए हवाईअड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.

RAJASTHAN : बाड़मेर में रेड अलर्ट के बाद DM टीना डाबी की बड़ी अपील- ‘सभी अपने घर जाएं, किसी को…’

0

बाड़मेर की डीएम टीना डाबी ने गांव में रहने वाले लोगों से कहा है कि वो शहर की यात्रा ना करें. अपने गांव में घरों में सुरक्षित रहें. किसी को घबराने की जरूरत नहीं है.

 


भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए बाड़मेर की डीएम टीना डाबी ने शनिवार (10 मई) को बाड़मेर शहर में हाई रेड अलर्ट घोषित किया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि पहलगाम आतंकवादी हमले और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के 10 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद बिगड़े हालात को देखते हुए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है.

बाड़मेर की डीएम टीना डाबी ने शनिवार को कहा, “सभी अपने घर जाएं. जिले में रेड अलर्ट है. बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं.” उन्होंने गांव में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वो शहर की यात्रा ना करें. अपने गांव में घरों में सुरक्षित रहें.

आईएएस टीना डाबी का यह बयान पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार की रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक के 26 स्थानों पर ड्रोन हमले की कोशिश के बाद आया है. दूसरी तरफ पाकिस्तान के इन असफल प्रयासों को लेकर रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हवाई अड्डों और वायु सेना के ठिकानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के दुश्मन के प्रयासों को सफलतापूर्वक सेना ने विफल कर दिया.

इससे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि पाकिस्तान की ओर से संभावित हमले को देखते हुए राजस्थान के 5 एयरपोर्ट को बंद करने का फैसला लिया गया था. इनमें जोधपुर, अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर एयरपोर्ट शामिल हैं. पांचों एयरपोर्ट 14 मई तक बंद रहेंगे. इनमें से कुछ एयरपोर्ट को 10 मई तक बंद रखने के आदेश थे, लेकिन सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तारीख बढ़ा दी गई है.

राजस्थान निर्वाचन आयोग ने भी भारत पाक के बीच तनाव को देखते हुए सीमावर्ती जिलों में पहले से प्रस्तावित पंचायत चुनाव भी स्थगित करने की घोषणा की है. बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए सटीक हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है.

RAJASTHAN : जयपुर से 400 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश… MBA डिग्रीधारी मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

0

राजस्थान के भरतपुर में साइबर क्राइम का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक फिनटेक कंपनी से जुड़े तीन लोगों को 400 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गैंग फर्जी स्टॉक मार्केट निवेश का झांसा देकर लोगों से पैसे ठगता था और उन्हें फर्जी लिंक भेजकर उनके खातों से रकम उड़ा लेता था.

राजस्थान के भरतपुर में 400 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. फिनटेक कंपनी की आड़ में लोगों को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गैंग फर्जी लिंक भेजकर हजारों लोगों के खातों से करोड़ों रुपये उड़ा चुका है, और ठगी की कुल रकम 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.

एजेंसी के अनुसार, भरतपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 54 वर्षीय रवींद्र सिंह, 49 वर्षीय दिनेश सिंह और उनकी पत्नी कुमकुम के रूप में हुई है. यह सभी एक फिनटेक कंपनी से जुड़े हुए हैं और पिछले चार महीनों में लोगों को स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगी कर रहे थे.

पूरा मामला उस वक्त सामने आया, जब धौलपुर साइबर थाना में हरी सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई. जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता से लिए गए 35 लाख रुपये चार अलग-अलग कंपनियों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं- इनमें Rukanek Enterprises Pvt Ltd, Selva Krishna IT Solution Pvt Ltd, SKRC Infotech Pvt Ltd और Nityashree Main Power and Contract Works शामिल हैं.

राज्य साइबर अपराध निदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि यह गिरोह फर्जी लिंक भेजकर लोगों को निवेश के नाम पर लुभाता था और फिर उनके बैंक खातों से बड़ी रकम निकाल लेता था. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इन कंपनियों के खातों से 400 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हो चुकी है, और यह आंकड़ा 1,000 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकता है.

इस बैंक के खिलाफ पहले ही करीब 3,000 साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज थीं, जो अब बढ़कर 4,000 से ज्यादा हो चुकी हैं. पुलिस को शक है कि रवींद्र सिंह इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड है, जिसके पास एमबीए की डिग्री है. उसका भतीजा शशिकांत सिंह तकनीकी सहायता देता था और वह अब भी फरार बताया जा रहा है. पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है और जांच लगातार जारी है.

ENTERTAINMENT : ‘इंडिया में ये सबसे बुरी चीज है’, भारत-पाक तनाव के बीच किस पर फुटा मुनव्वर फारुकी का गुस्सा, शेयर की पोस्ट

भारत-पाकिस्तान जंग के बीच कई सेलेब्स जवानों को लेकर चिंता जताते नजर आए. वहीं मुनव्वर फारुकी ने फेक जानकारी देने वाले न्यूज चैनलों पर अपना गु्स्सा जाहिर किया है.

ऑपरेश सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हालांकि इंडियन आर्मी पाकिस्तान के हर एक्शन का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. इसी बीच फेमस कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. जिसमें वो न्यूज चैनल्स पर अपना गुस्सा निकालते हुए नजर आए.

मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है. इसमें उन्होंने कुछ न्यूज चैनल्स पर अपनी जमकर भड़ास निकाली. मुनव्वर ने लिखा कि, ‘इंडिया में कोई सबसे बुरी चीज है, तो वो हमारे न्यूज चैनल्स है. उन प्राइम न्यूज चैनल्स को शर्म आनी चाहिए, जो ऐसे नाजुक हालातों में लोगों को गलत जानकारी दे रहे हैं..’ कॉमेडियन की ये पोस्ट अब तेजी से वायरल भी हो रही है.

वहीं इससे पहले भी मुनव्वर ने एक स्टोरी शेयर की थी. जिसमें उन्होंने लिखा था कि “हम इसलिए महफूज हैं, क्योंकि हमारे लिए कोई सरहद पर खड़ा है, इस वक्त हम सबका साथ रहना और एक दूसरे का साथ देना जरूरी है. आपस में लड़ना या किसी को दोष देना एकदम फिजूल है. हमे उस सिपाही के लिए दुआ करनी चाहिए, जिसको उनकी मां बड़ा दिल करके सरहद पे भेजा है. भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान आबाद रहे.”

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने ऑपरेशन संदूर से लिया था. जिसमें पाकिस्तना के 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था. इसके बाद से पाक लगातार भारत हमले कर रहे हैं. जिनका मुहंतोड़ जवाब भारतीय सेना दे रही है. लेकिन इस वक्त दोनों देशों के बीच हालात बहुत नाजुक है.

NATIONAL : मां घबराएं न, इसलिए जम्मू में तैनाती की बात छुपा ली, बेटे मुरली नाइक की शहादत की खबर सुन टूट गए माता-पिता

0

शहीद मुरली नाइक के पिता श्रीराम नाइक ने कहा कि मुरली को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जम्मू और कश्मीर में तैनात किया गया था, लेकिन उसने कहा था कि मैं पंजाब हूं, ताकि उसकी चिंता न करें.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सीमा पार से गोलाबारी के दौरान शहीद हुए जवान मुरली नाइक के पिता श्रीराम नाइक ने कहा कि उनके बेटे ने उनके विरोध के बावजूद सेना में शामिल होने का फैसला लिया था. वह देश की सेवा करना चाहता था. देश के लिए जान देने वाले जवान मुरली नाइक के पिता ने कहा कि उनका 23 साल का बेटा कम से कम एक साल के लिए सेना की वर्दी पहनना चाहता था. 2022 में अग्निवीर भर्ती के तहत शामिल हुए मुरली नाइक शुक्रवार (9 मई) तड़के ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए.

मुंबई के घाटकोपर में कामराज नगर इलाके में अपने आवास पर शहीद मुरली नाइक के पिता श्रीराम नाइक ने बताया कि उनके बेटे मुरली ने नासिक के देवलाली में फौजी की ट्रेनींग ली थी. मुरली उनका इकलौता बेटा था.

मुरली के पिता ने भावुक होते हुए कहा कि मुरली को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जम्मू और कश्मीर में तैनात किया गया था, लेकिन उसने अपने माता-पिता से कहा था कि वह पंजाब में तैनात है ताकि वे भारत-पाक संघर्ष के मद्देनजर घबराएं नहीं. पिता ने बताया, ” हमें यह भयानक समाचार सुबह 9.00 बजे मिला जब सेना के अधिकारियों ने हमें फोन किया. मेरी पत्नी टूट गई, जब उसने सुना कि यह हमारा मुरली था जो सुबह की गोलीबारी में मारा गया था.”

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की सुबह 8.00 बजे मुरली ने उन्हें वीडियो कॉल किया था और हमारे बारे में पूछताछ की थी. उसने कहा था कि वह उस दिन आराम करने वाला था. अब हमने उसे खो दिया है. मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है, वो अब इस दुनिया में नहीं है.

सेना का जवान मुरली ने नासिक के देवलाली में अपना प्रशिक्षण पूरा किया था. उसे पहले सिक्किम में तैनात किया गया था. उसके बाद उसे कश्मीर भेज दिया गया. वह परिवार के लिए कमाने वाला एकमात्र सदस्य था. उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि उसकी मां दूसरे घरों में काम करती हैं. मुरली नाइक का परिवार 32 साल से कामराज नगर में रहते आए हैं.

घाटकोपर के उसी इलाके में रहने वाले श्रीधर नाइक ने मुरली को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जो हमेशा सेना में शामिल होने के लिए उत्सुक रहता था. उन्होंने बताया कि मुरली सेना में शामिल होना चाहता था, लेकिन उसके माता-पिता ने इस कदम का विरोध किया था. इसलिए वह चुपचाप भर्ती अभियान में चला गया.

शहीद मुरली के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाए जाने की संभावना है. क्षेत्र के कई लोग शहीद मुरली को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए वहां पहुंचेंगे. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शहीद जवान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए सैनिक मुरली नाइक की मौत पर शोक जताया. उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “शहीद मुरली नाइक को मेरी श्रद्धांजलि, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. मैं, उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और दुख की घड़ी में उनके साथ हूं. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को पूरी सहायता देने का भरोसा दिया और मुरली के बलिदान को प्रेरणादायी बताया.”

एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा, “मुरली नाइक के सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. मुरली नाइक को भावभीनी श्रद्धांजलि.”

घाटकोपर पूर्व विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक पराग शाह ने भी नाइक को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. मैं और घाटकोपर के सभी लोग नाइक परिवार के दुख की इस घड़ी में उनके साथ हैं. भगवान नाइक परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें. राष्ट्र शहीद स्वर्गीय मुरली नाइक के बलिदान को हमेशा याद रखेगा.

 

MP : MP के शाजापुर में डंपर ट्रक से टकराई बस, 3 की मौत, 18 घायल

0

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शनिवार तड़के एक निजी बस के डंपर ट्रक से टकराकर खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 18 अन्य घायल हो गए.मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शनिवार तड़के एक निजी बस के डंपर ट्रक से टकराकर खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 18 अन्य घायल हो गए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक हादसा मक्सी बाईपास रोड पर तड़के करीब 2.30 बजे हुआ.

मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि इंदौर से गुना की ओर जा रही बस डंपर ट्रक से टकराकर सड़क किनारे खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं. अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकाला व घायलों को उपचार के लिए भेजा.

पटेल ने बताया कि मृतकों में बस चालक गुलाब सेन, ट्रक हेल्पर भवर सिंह और यात्री अमन चौरसिया शामिल हैं. फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाजापुर जिले में शनिवार तड़के एक निजी बस के डंपर ट्रक से टकराकर खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई.

इस हादसे में बस में सवार 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 18 अन्य घायल हो गए. हादसा इतना तेज था कि बस में चीख-पुकार मच गई थी. हादसे की जानकारी लगते ही कि ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

- Advertisement -

News of the Day