Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 709

DELHI : मूलचंद स्टेशन के पास 24 वर्षीय महिला से गैंगरेप, दो संदिग्ध हिरासत में और रिक्शा चालक गिरफ्तार

0

दिल्ली के मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास 24 वर्षीय महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में रिक्शा चालक बंटी सिंह को गिरफ्तार और दो अन्य हिरासत में लिया है. पीड़िता पश्चिम बंगाल से लापता थी और मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है. पुलिस आगे की कार्रवाई पीड़िता के बयान पर आधारित करेगी.

राजधानी दिल्ली में मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार रात एक महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने 48 वर्षीय रिक्शा चालक बंटी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बंटी सिंह ने पहले महिला को धमकाया, फिर उसे पार्क किए गए रिक्शों के झुंड के पीछे ले जाकर जबरन बलात्कार किया. पीड़िता की मेडिकल जांच एम्स में कराई गई, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है और शरीर पर कई चोटों व दांतों के निशान पाए गए हैं. शुरुआत में महिला ने खुद को 18 वर्षीय बताया था और कहा था कि वह पिछले एक महीने से मेट्रो पुल के नीचे रह रही थी.

हालांकि, पहचान पत्र मिलने के बाद उसकी उम्र 24 साल पाई गई. जांच में यह भी सामने आया कि वह पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले की रहने वाली है और 1 अप्रैल से लापता थी. पीड़िता को अपना बयान दर्ज कराने में कठिनाई हो रही थी, जिसके लिए एक बंगाली अनुवादक की मदद ली गई.मामले को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि दो अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है और कानूनी कार्रवाई पीड़िता के बयान के आधार पर आगे बढ़ेगी.

GUJARAT : गुजरात के कच्छ में ब्लैकआउट, घरों में रहें लोग… भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बीच जारी की गई एडवाइजरी

0

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते गुजरात के कच्छ जिले में प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। शुक्रवार रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले की कोशिश के बाद कच्छ, बनासकांठा और पाटन जिलों के सीमावर्ती इलाकों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया.

भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कच्छ जिले के प्रशासन ने आज शनिवार को एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें नागरिकों से कहा गया है कि वे घरों में सुरक्षित रहें और अफवाहों से बचें. ये एडवाइजरी शुक्रवार रात पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की कोशिश नाकाम किए जाने और तीन जिलों में ब्लैकआउट लागू होने के बाद जारी की गई.

एजेंसी के अनुसार, कच्छ के कलेक्टर ने ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर सुबह एक पोस्ट में लिखा- सभी नागरिक घरों में सुरक्षित रहें. बिना वजह बाहर न निकलें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. घबराएं नहीं.’ वहीं सेना के अफसरों ने कहा कि शुक्रवार रात 26 जगहों पर भारत-पाक सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिनमें से एक प्रमुख स्थान जिला मुख्यालय भुज भी था.

कच्छ जिले के साथ-साथ बनासकांठा और पाटन के कुछ सीमावर्ती इलाकों में शुक्रवार रात से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है. पाटन के संतलपुर तालुका से सटे गांवों में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है, ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि आसानी से ट्रैक की जा सके.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को गांधीनगर में सेना और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था. गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि बैठक में पुलिस, जिलाधिकारियों, सेना, नौसेना, वायुसेना, बीएसएफ और कोस्ट गार्ड के अधिकारी शामिल हुए.

बता दें कि बीते 7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक की थी. इसमें बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के अड्डे शामिल थे. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें सेना के अधिकारी और आम नागरिक मारे गए थे.

UP: भारत-पाक तनाव के बीच नोएडा में रेड अलर्ट, अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश

0

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच नोएडा में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है. जिला प्रशासन, पुलिस और फायर विभाग ने 50 बेड से ज्यादा वाले 62 अस्पतालों के साथ बैठक कर विषम परिस्थितियों में काम करने की रणनीति बनाई. फायर, बिल्डिंग कोलैप्स, इवैकुएशन जैसे हालातों पर चर्चा हुई.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला प्रशासन, पुलिस और फायर विभाग की अस्पताल संचालकों के साथ अहम बैठक हुई.

इस बैठक में 50 बेड से अधिक क्षमता वाले सभी 62 अस्पतालों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया. बैठक का उद्देश्य आपदा की स्थिति में अस्पतालों की तैयारी और प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत करना था.बैठक में फायर, बिल्डिंग कोलैप्स, इवैकुएशन और इमरजेंसी रिस्पॉन्स जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई. सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए कि वे किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें और अपनी व्यवस्थाएं अपडेट रखें.

इस बैठक में एडीएम, एसीपी, सीआईएसएफ, सीएमओ और सीएफओ जैसे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. नोएडा के मुख्य फायर अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि, हमारा मकसद सभी अस्पतालों को इस बात के लिए तैयार करना है कि किसी भी डिजास्टर या युद्ध जैसी स्थिति में उन्हें क्या करना है और कैसे करना है.

प्रशासन की ओर से अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी फायर सेफ्टी, बिल्डिंग स्ट्रक्चर और मरीजों की इवैकुएशन प्लानिंग की समीक्षा कर लें. साथ ही आपात स्थिति में संपर्क करने वाले अधिकारियों की सूची भी अपडेट की जाए.

BIHAR : पाकिस्तान पर तेजस्वी यादव का तीखा वार… ऑपरेशन सिंदूर पर बोले- ‘सेना चाहे जो करें, हम उसके साथ हैं’

0

बिहार के नवगछिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सेना और प्रधानमंत्री जो करना चाहें करें, हम उनके साथ हैं. उन्होंने भारतीय सेना को पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली ताकत बताया और कहा कि आतंकवाद का जड़ से खात्मा जरूरी है. विपक्ष और सत्ता दोनों इस मुद्दे पर एकजुट हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश भर में एकजुटता का माहौल देखने को मिल रहा है. विपक्ष और सत्ता दोनों एक सुर में भारतीय सेना और केंद्र सरकार के समर्थन में खड़े हैं. इसी कड़ी में बिहार के नवगछिया पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी बड़ा बयान देते हुए सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला समर्थन दिया है.

तेजस्वी यादव ने कहा, भारतीय सेना पर पूरे देश को भरोसा है. हमारी सेना ने पहले भी पाकिस्तान को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर किया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए हैं तो वह भारतीय सेना की ताकत से हुए हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में जब सीमा पर तनाव बढ़ रहा है, तब देश की हर राजनीतिक ताकत को सेना और सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए.

तेजस्वी आगे बोले, पक्ष हो या विपक्ष आज हर कोई एकजुट है. भारत की सेना पाकिस्तान को सबक सिखाने में पूरी तरह सक्षम है और जल्द ही उसे ठंडा कर देगी. तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णयों का समर्थन करते हुए कहा, प्रधानमंत्री जो करना चाहते हैं करें, हम उनके साथ हैं. आतंकवाद का जड़ से खात्मा जरूरी है.

MAHARASHTRA : 21 साल की युवती को नशीला इंजेक्शन देकर 1 महीने तक गैंगरेप, दो महिला दोस्तों समेत 7 पर केस

0

महाराष्ट्र के टिटवाला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 21 वर्षीय युवती को दो महिला दोस्तों ने मिलकर नशीला इंजेक्शन दिया और चार से पांच पुरुषों के साथ एक महीने तक बलात्कार करवाया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और इलाके में गुस्से का माहौल है.

टिटवाला के बाल्यानी इलाके में 21 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पारिवारिक झगड़े के बाद वह अपनी सहेली जीनत के घर रहने गई थी. वहां जीनत और दूसरी सहेली शबनम ने मिलकर युवती को नशीला इंजेक्शन दे दिया और चार-पांच परिचित लोगों के साथ मिलकर एक महीने तक उसका बलात्कार करवाया.

घटना 19 मार्च से शुरू हुई जब युवती अपनी दादी से झगड़कर घर छोड़कर सहेलियों के पास चली गई. 25 मार्च को जब युवती घर लौटना चाहती थी, तो जीनत और शबनम ने गुड्डू और गुलफाम की मदद से उसे अंबिवली स्थित एनआरसी कंपनी के पीछे एक कमरे में ले जाया. वहां उसे नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश किया गया और कल्याण में लियाकत शेख के रेस्ट हाउस में ले जाया गया.

जब भी युवती को होश आता, उसे फिर से नशीली दवाएं दी जातीं. उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया और धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा. 3 मई की रात युवती को होश आया और उसने शोर मचाया, तब एक राहगीर ने उसे बचाया.
टिटवाला पुलिस स्टेशन में शबनम, जीनत, गुड्डू, गुलफाम, लियाकत शेख, अली ईरानी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

ENTERTAINMENT : भारत-पाक के बीच चल रही जंग, अमिताभ बच्चन ने किए ब्लैंक ट्वीट, फैंस ने पूछा- चाहते क्या हो?

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पिछले कुछ दिनों से ट्विटर और फेसबुक पर लगाताक एक जैसे पोस्ट कर रहे हैं. वो अपने हर पोस्ट पर सिर्फ नंबर लिख रहे हैं. इन्हें देखकर फैंस सोच में पड़ गए हैं.

 

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव रहते हैं ये बात सभी जानते हैं. वो हर दिन कुछ न कुछ नया पोस्ट करते रहते हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से वो X और फेसबुक पर वो खामोश हो चुके हैं. पोस्ट में वो नंबर के अलावा कुछ नहीं लिख रहे हैं. इन पोस्ट को देखकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं. उनकी खाली पोस्ट ऐसे समय आ रही है, जब भारत-पाक के बीच तनाव का माहौल है.

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने 22 अप्रैल 2025 को जो ट्वीट किया था, उसमें T 5355 – The silent X chromosome .. deciding the brain.. लिखा था. इसके बाद उन्होंने 23 अप्रैल से लेकर 9 मई तक हर दिन ट्वीट तो किया, लेकिन उन्होंने कुछ लिखने के बजाय बस पोस्ट के नंबर्स के अलावा और कुछ नहीं लिखा है.

अमिताभ बच्चन की पोस्ट देखकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इन ट्वीट्स मतलब क्या है. इसे लेकर फैंस ने रिएक्शन भी दिया है. एक यूजर ने लिखा कि ‘इनका अलग युद्ध चल रहा है’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि कोई इनसे मोबाइल छीनों. एक यूजर ने तो लिख दिया कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है?

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपना रिएक्शन दिया है. सभी ने उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी सेना के शौर्य की तारीफ की, लेकिन अमिताभ बच्चन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया. जिसके बाद फैंस सवाल उठाने लगे कि क्या कारण है कि अमिताभ बच्चन खामोश हैं?

अब शहंशाह अमिताभ बच्चन ऐसे ट्वीट क्यों कर रहे हैं, इसका जवाब तो उनके पास ही है. फिलहाल उनके वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्हें पिछले साल 2024 में प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ और वेट्टैयान में देखा गया था. 2025 में वो रणबीर कपूर की’रामायण: पार्ट 1′ में नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक इस मूवी में जटायू का रोल निभाएंगे.

UP: मुजफ्फरनगर में युवक ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस ने हिरासत में लिया

0

पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है. इसी बीच यूपी के मुजफ्फरनगर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अनवर जमील नामक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुई आतंकवादी घटना के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग जैसी हालात है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाता दिखाई पड़ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक शख्स को हिरासत में लिया है.

वीडियो के वायरल होने के बाद जनपद का पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया जिसके चलते आनन-फानन में पुलिस ने इस मामले में आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर अपनी आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.

दरसअल भारत-पाकिस्तान जंग के बीच मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी अनवर जमील नाम का एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए दिखाई पड़ रहा है. जिसके चलते इस वीडियो के बारे में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक अनवर जमील को तुरंत हिरासत में लेकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

आपको बता दें कि अभी इस बात की तो जानकारी नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कब का है और क्यों आरोपी अनवर जमील ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे बरहाल इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है.सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक नारा लगाया जा रहा है. इस वीडियो को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने संज्ञान लिया है.

वीडियो में नारा लगाने वाले व्यक्ति को तजदीक किया गया. जो कि अनवर जमील नाम का व्यक्ति है. अंसारी रोड थाना कोतवाली नगर का रहने वाला है. पुलिस द्वारा इसे हिरासत में ले लिया गया है. इससे पूछताछ की जा रही है. इसके द्वारा जो आपत्तिजनक नारा लगाया गया उस संबंध में थाना कोतवाली नगर में तहरीर बनाकर उस पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है. उस वीडियो का भी सत्यापन किया जा रहा है.

NATIONAL : भारत ने इसलिए चकलाला एयरबेस को किया ध्वस्त, मिट्टी में मिलाए पाकिस्तान के इरादे

0

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जब से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया है. उसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार भारत के आम नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. भारतीय सेना सधे हुए तरीके से लगातार पाकिस्तान को जवाब दे रही है.

पाकिस्तान पिछले तीन दिनों से लगातार भारत के खिलाफ सैन्य हमला कर रहा है. जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और मिसाइल अटैक शुक्रवार की रात को भी जारी रखा, भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान के हर हमले को विफल कर रही है और उसे मुंहतोड़ जवाब भी दे रही है. इस बीच ये दावा है कि भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाया है और जहां से पाकिस्तान अटैक कर रहा था, उन्हीं जगहों को खतम करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं.

इस बीच एक खबर ये भी है कि भारत ने खासतौर पर चकलाला में मौजूद पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया है. जिस वक्त भारत मुरीदके और बहावलपुर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चला रहा था, उस वक्त यही बेस एक्टिव था और भारतीय सेना के ऊपर मिसाइल दाग रहा था. ऐसे में भारत ने अब इसे ही खतम करने की ठान ली है.

शुक्रवार रात को पाकिस्तान ने जब फिर से हमला बोला, उसके जवाब में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के चार एयरबेस को टारगेट बनाया है और पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने में सफलता भी हासिल की है.

बता दें कि पाकिस्तान भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारत पर लगातार ड्रोन हमला कर रहा है, हालांकि उसका हर हमला भारत का डिफेंस सिस्टम नष्ट कर रहा है. इसके बावजूद पाकिस्तान नहीं मान रहा है, पाकिस्तान अभी भी भारत के आम नागरिकों को टारगेट कर रहा है. यही कारण है कि जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों, पंजाब, गुजरात, राजस्थान यानी लगभग पाकिस्तानी सीमा से सटे लगभग हर राज्य को पाकिस्तान की ओर से निशाना बनाया जा रहा है.

पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों के बाद भारत की तीनों सेना हाई अलर्ट पर हैं और समय-समय पर पाकिस्तान को कड़ा जवाब भी दिया जा रहा है. यही कारण है कि शनिवार सुबह पाकिस्तान के चार एयरबेस तबाह होने की खबर आई, इसके अलावा भारतीय सेना ने एलओसी पर मौजूद पाकिस्तानी सेना की कुछ चौकियों को भी निशाना बनाया है, जहां से जम्मू-कश्मीर में ड्रोन अटैक किए जा रहे थे.

 

BOLLYWOOD : ‘रेड 2’ बनी 100 करोड़ी, अब बनाएगा अजय देवगन की फिल्म को 150 करोड़ी!

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 आज यानी 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर नया मुकाम हासिल कर चुकी है. साथ ही, फिल्म ने साल 2025 में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे अभी तक सिर्फ 3 बॉलीवुड फिल्में बना पाई हैं.

1 मई को रिलीज हुई रेड 2 के साथ दो साउथ फिल्में हिट 3 और रेट्रो भी रिलीज हुई थीं, लेकिन इस बार बॉलीवुड के सामने साउथ की एक न चली. अजय देवगन ने सबको कुचलते हुए बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. फिल्म के आज से जुड़े कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं, तो चलिए जानते हैं अभी तक की फिल्म की कमाई.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने बताया है कि फिल्म ने ऑफिशियली 8 दिनो में 98.89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं आज की कमाई से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने 3:25 बजे तक 0.97 करोड़ रुपये कमाते हुए 99.86 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. बता दें कि आज से जुड़ा डेटा अभी फाइनल नहीं है और इसमें बदलाव हो सकता है.

भूल चूक माफ ने पहुंचाया रेड 2 को फायदा

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ आज यानी 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. अगर फिल्म रिलीज होती तो रेड 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर जरूर असर डालती, लेकिन फिल्म के मेकर्स ने अब इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है जिसका सीधा फायदा रेड 2 को पहुंचा है.

तरण आदर्श लिखते हैं, ”भूल चूक माफ को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज करने की वजह से रेड 2 के पास प्राइम शो बने रहेंगे जिसका फायदा फिल्म की कमाई पर पड़ेगा और फिल्म दूसरे हफ्ते में भी कमाल करेगी.”

रेड 2 शामिल हुई छावा-स्काई फोर्स की लिस्ट में

रेड 2 ने आज 100 करोड़ी फिल्म बनने के साथ छावा, स्काई फोर्स और सिकंदर के बाद चौथी 100 करोड़ी बनने का रिकॉर्ड बना दिया है. बता दें कि इससे पहले रिलीज हुई दो फिल्में जाट और केसरी 2 भी अभी तक ऐसा नहीं कर पाई हैं

रेड 2 के बारे में

रेड 2 को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अमित स्याल, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला जैसे एक्टर्स हैं. कमाल की बात ये है कि फिल्म का बजट सिर्फ 48 करोड़ है और फिल्म दोगुना से ज्यादा कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है. तो वहीं सैक्निल्क के मुताबिक, रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8 दिनों में 131.00 करोड़ रुपये हो चुका है.

.

BUSINESS : क्यों पाकिस्तान के साथ जंग के समय में भी डटकर खड़ा है भारतीय शेयर बाजार?

0

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों ने हलचल मचा दी है. ऐसे में आज सुबह ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत टेंशन के माहौल के बीच हुई. शुरुआती कारोबार में ही भारी बिकवाली देखी गई. सेंसेक्स खुलने के कुछ ही मिनटों में 500 अंक से ज्यादा फिसल गया और निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली. सुबह 9:48 बजे के आसपास सेंसेक्स 630 से ज्यादा अंक गिर चुका था और निफ्टी 24,000 से थोड़ा ऊपर कारोबार कर रहा था.

बाजार में भले ही आज उतार-चढ़ाव है, लेकिन कोई बहुत बड़ी गिरावट नहीं आई है. इसके पीछे 3 बड़ी वजहें हैं-

भारतीय सेना की ताकत पर है अटूट विश्वास
भारत और पाकिस्तान के बीच हमले की खबरों से भले ही निवेशक डरे हुए हैं, लेकिन भारत की मजबूत सैन्य कार्रवाई से राहत भी महसूस कर रहे हैं. इंडियाटुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा है, आमतौर पर इस तरह की परिस्थितियों में बाजार को नुकसान पहुंचता है, लेकिन पाकिस्तान के साथ जंग में भारत की काबिलियत ने बहुत लंबे समय तक संघर्ष बने रहने की आशंकाओं को सीमित कर दिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच जंग को लेकर निवेशकों को लगता है कि इसमें भारत का ही पलड़ा भारी है.

तेजी से आगे बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था
भारत की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. ब्याज दरें कम हो रही हैं, महंगाई काबू में है. हाल ही में कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स की एक रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आने वाले महीनों में भले ही चीन और अमेरिका जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मंदी की चपेट में आने की संभावना है, भले ही दुनिया की इकोनॉमिक ग्रोथ में कमी आने वाली है, लेकिन इस दौरान भारत तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपने पोजीशन को बरकरार रखने में कामयाब हो सकता है. इसी के साथ, वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अप्रैल 2025 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की दी गई जानकारी के मुताबिक, 2025 में भारत की जीडीपी जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगी.

भारत की इकोनॉमी पर निवेशकों को भरोसा
भारतीय बाजार को लेकर विदेशी निवेशक भी कॉन्फिडेंट बने हुए हैं और इसी का नतीजा है कि पिछले सोलह कारोबारी सत्रों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी में पैसा लगाना जारी रखा है, जो यह दिखाता है कि भारत की इकोनॉमी को लेकर उनमें कितना गहरा भरोसा है और यही वजह है कि बाजार में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है. विजयकुमार आगे कहते हैं, निवेशकों को घबराकर बाजार से बाहर नहीं निकलना चाहिए. बाजार में अपना निवेश रहने दें, स्थिति पर नजर रखें और धूल जमने तक का इंतजार करें.

- Advertisement -

News of the Day