Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 710

WORLD : पाकिस्तान की धमकी के बीच जानें किस देश के पास है सबसे महंगा परमाणु बम

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला ले लिया है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाते हुए उन्हें पूरी तरह से तबाह कर दिया है. इनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वॉर्टर और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का शिविर भी शामिल था.

भारत के हमले से बौखलाया पाकिस्तान
भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है. पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए भारत के श्रीनगर, पठानकोट, अवंतीपुरा जैसे कई जगहों में हमला करने का प्रयास किया. दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने परमाणु युद्ध छिड़ने तक की भी धमकी दी है. हालांकि, भारत के पास भी परमाणु हथियार है. लेकिन आज हम आपको जिस देश के बारे में बताने जा रहे हैं उसके पास सबसे महंगा परमाणु बम है.

बेहद ताकतवर है यह परमाणु बम
फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स की 1999 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा शक्तिशाली परमाणु बम B61-12 अमेरिका के पास है. अमेरिका इस ग्रेविटी न्यूक्लियर बम B61-13 को साल 2026 तक बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है. सैंडिया नेशनल लेबोरेटरी B61-13 बम बना रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह बम हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 24 गुना ज्यादा ताकतवर है, जिसकी क्षमता 360 किलोटन है.

इतनी है बम की क्षमता
अमेरिका के नेशनल न्यूक्लियर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (NNSA) ने कहा था कि इस बम में कई जापान को तबाह करने की क्षमता है. इस शक्तिशाली बम के गिराए जाने के कुछ ही घंटे के भीतर दस लाख लोगों की मौत हो जाएगी और 20 लाख लोग बुरी तरह से झुलस जाएंगे. वैसे तो B61-13 की कीमत 28 मिलियन डॉलर है, लेकिन इसके इस्तेमाल के लिए लॉन्च पैड, लॉन्च एयरक्राफ्ट्स के साथ मिसाइलों की भी जरूरत पड़ती है और इस तरह से कुल खर्च 2278 करोड़ रुपये बैठ रहा है.

NATIONAL : पाकिस्तान से भारी तनाव के बीच पीएम मोदी ने सरकारी विभागों को दिया ये बड़ा मैसेज

0

पहलगाम में आतंकियों के हमले के बाद भारत के प्रहार से बौखलाए पाकिस्तान अब बिलबिला कर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश कर रहा है. भारत के साथ अपनी नापाक हरकतें कर पाकिस्तान स्थिति को बिगाड़ने की पूरी कोशिश में लगा हुआ है. इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सरकार विभागों को स्पष्ट मैसेज दिया गया है कि वे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर कड़ी निगरानी रखे. साथ ही, किसी तरह की इसको लेकर  फेक न्यूज़ पर फौरन कार्रवाई करें और उसे आगे न फैलने दे.

टीओईआ ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार को केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है. गौरतलब है कि भारत की तरफ से 7 अप्रैल को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकियों के ठिकानों पर लक्ष्य बनाकर हमला किया था और उसे नेस्तनाबूद कर दिया.

कैबिनेट बैठक में संदेश

इसके फौरन बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई. मौजूदा स्थिति में आगे योजनाओं को लेकर कैबिनेट में सामाने अधिकारियों ने अपनी बातें रखीं. सरकार ने कहां कि सभी मंत्रियों ने संघर्ष की स्थिति में अपनी जिम्मेदारी की पहचान कर उस पर आगे कदम बढ़ने की बात कही. उदाहरण के तौर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर मिनिस्टर लोगों और वस्तुओं के निर्बाध आपूर्ति के लिए पुलों और इलैक्ट्रिकल सिस्टम्स पर फोकस करेंगे.

प्रमुख बंदरगाह खासतौर पर पश्चिमी बंदरगाह की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही, आवश्यक खाद्य वस्तुएं जैसे- दाल, खाने के तेल आदि नियंत्रण में है और सरकार विश्वास है कि किसी भी आपात स्थिति में  उसे काबू में रखा जाएगा.

पहलगाम के बाद भारत का करारा एक्शन

गौरतलब है कि 22 अप्रैल जो जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की जान ले ली. ज्यादातर मरने वाले पर्यटक थे. इसके बाद 1971 के बाद पहली बार ऐसा मौका था जब भारतीय सेना के तीनों अंगों की तरफ से मिलकर साझा ऑपरेशन करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर हमला कर उसे ध्वस्त कर दिया गया.

NATIONAL : जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, पाकिस्तान हथियार डाल दे नहीं तो.

0

जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बहुत नुकसान हो गया. पाकिस्तान अब हथियार डाल दे, नहीं तो उनका ही नुकसान होगा.

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ”पाकिस्तान की तरफ से आम लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की गई. जम्मू शहर पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की गई. 71 के युद्ध के बाद पहली बार जम्मू को निशाना बनाया गया है. हमारे सुरक्षा के जवान ने सभी ड्रोन को नाकाम कर दिया. एक भी ड्रोन निशाने तक नहीं पहुंचा. कश्मीर में भी निशाना बनाने की कोशिश की.”

ये हालात हमने नहीं बनाए- उमर अब्दुल्ला

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ”ये हालात हमने नहीं बनाए हैं. पहलगाम में हमारे लोगों पर हमला हुआ, बेगुनाह लोगों को मारा गया. उसका हमें जवाब देना था. अब पाकिस्तान की तरफ से इसे बढ़ाया जा रहा है. इसमें पाकिस्तान को न फायदा है और न ही कामयाबी होगी. बेहतर होगा कि वो अपने बंदूक को खामोश करे. कल रात को जो हुआ, वो बढ़ावा देना चाहते हैं, इससे उन्हें ही नुकसान होगा. अक्ल से उन्हें काम लेना चाहिए.”

पुंछ में बहुत नुकसान हुआ- सीएम

जम्मू दौरे पर गए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी से पुंछ में बहुत नुकसान हुआ है. सबसे अधिक लोगों की मौत पुंछ में हुई है, घायल भी पुंछ के अधिक लोग हुए हैं. मैं जम्मू अस्पताल में भर्ती सभी लोग पुंछ से हैं. गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया है. पुंछ में हालात काफी खराब है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इसके बाद से पाकिस्तान लगातार सीमा पर गोलीबारी कर रहा है. पाकिस्तान ने देश के 15 शहरों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की भी कोशिश की. इसे एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते तबाह कर दिया.

NATIONAL : लखनऊ की ईदगाह में पाकिस्तान के खिलाफ उठी आवाज, अल्लाह से की खास दुआ

0

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के माहौल में लखनऊ के लोगों ने अमन और चैन की दुआ मांगी है. शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान शहर की ऐतिहासिक ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने देश की सलामती और भारतीय सेना की सुरक्षा के लिए अल्लाह से खास दुआ की.

लखनऊ के मौलाना राशिद फिरंगी महली ने नमाज से पहले कहा कि हमारा मजहब अमन और भाईचारे का पैगाम देता है. जब भी देश पर कोई संकट आता है, मुसलमान अपने वतन की सलामती के लिए दुआ करते हैं. उन्होंने बताया कि जुमे की नमाज के बाद सभी लोगों ने हाथ उठाकर भारत की सरहदों की हिफाजत, सेना की ताकत और देश के हर नागरिक की सुरक्षा के लिए दुआ की.

नमाजियों ने बताया कि वे मुल्क की अखंडता और शांति के लिए हर रोज दुआ करते हैं. उनका मानना है कि भारत की सरजमीं पर हर धर्म, हर जाति के लोग मिलकर रहते हैं और देश की हिफाजत सबका फर्ज है.

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. खबरों के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है, जिसका जवाब भारतीय सेना ने मजबूती से दिया है. इस हालात के बीच आम लोग भी देश की एकता और सेना की मजबूती के लिए अपने-अपने तरीके से प्रार्थनाएं कर रहे हैं.

ईदगाह में दिखा आज का नजारा इस बात का सबूत है कि धर्म और मजहब से ऊपर उठकर देशवासियों के दिलों में अपने वतन के लिए मोहब्बत और फिक्र है. मौलाना ने कहा कि भारत अमन पसंद मुल्क है और हम सब चाहते हैं कि बात लड़ाई तक न पहुंचे बल्कि हल बातचीत से निकले. यह दुआ इस बात की भी मिसाल है कि हिंदुस्तान में हर कोई अपने देश के लिए एकजुट है और संकट की घड़ी में सभी मिलकर आगे आते हैं.

NATIONAL : तनाव के बीच JDU का बड़ा बयान, इस सांसद को क्यों कह दिया मरने के लिए तैयार रहें?

0

भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. शुक्रवार (09 मई, 2025) को वो पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे. अशोक चौधरी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए पाकिस्तान का इलाज करना जरूरी है. यह इलाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में ही संभव है.

हालांकि पहले अशोक चौधरी भारतीय सेना की कार्रवाई पर कुछ बोलने से बचते रहे. कहा कि इन विषयों पर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं क्योंकि यह राष्ट्रीय मुद्दा है. सुरक्षा से संबंधित मुद्दा है. इसकी सही जानकारी विदेश मंत्री एवं रक्षा मंत्री दे सकते हैं. जब उनसे यह पूछा गया कि आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने युद्ध न कर बातचीत के जरिए हल निकालने की बात कही है. इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ऐसे लोग जब मुंबई में अटैक हुआ तब बात करते रह गए थे. जब पार्लियामेंट पर अटैक हुआ तब यह बात करते रह गए थे.

‘अब समय है कि इनको सबक सिखाया जाए’

अशोक चौधरी ने कहा, “जब हमारे क्षेत्र में आकर यह आतंक फैलाएंगे तो अब समय है कि इनको सबक सिखाया जाए. घाव को लंबे समय तक पालकर रखने पर कैंसर हो जाता है.” सांसद सुदामा प्रसाद की ओर से सिविलियन के मरने पर सवाल खड़ा करने को लेकर अशोक चौधरी ने कहा, “जब सेना मर सकती है तो हम लोग क्यों नहीं मर सकते? जब देश की रक्षा के लिए हमारी आर्मी मर सकती है तो आम जनता… हम लोग क्यों नहीं? सुदामा प्रसाद को भी मरने के लिए तैयार रहना चाहिए.”

अशोक चौधरी ने कहा कि जो हमारे यहां आतंकवाद को बढ़ावा देगा, निहत्थे लोगों पर वार करेगा, आतंकवाद को अपने यहां पनाह देगा तो कब तक भारत चुप रहेगा? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बॉर्डर एरिया के निरीक्षण पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे राज्य का बॉर्डर जिन-जिन देशों से लगा हुआ है वहां मुख्यमंत्री को जाना चाहिए. संवेदनशील मुद्दों को देखना चाहिए और सिक्योरिटी को ब्रीफ करना चाहिए.

BOLLYWOOD : ‘अपनी औकात में रहो’, जब करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा पर कसा था तंज,

करण जौहर बॉलीवुड के टॉप फिल्म मेकर्स में से एक हैं. उन्होंने कई बड़े सितारों सहित नए टैलेंट को लेकर कई शानदार फिल्में बनाई हैं. वैसे उन पर स्टार्स किड्स को लॉन्च करने का टैग भी लगा हुआ है. वे हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में भी छाए रहते हैं. फिलहाल फिल्म मेकर की एक पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को औकात में रहने का तंज कसते नजर आ रहे हैं. इस क्लिप ने लोगों को हैरान कर दिया है.

करण जौहर ने प्रियंका पर कसा था तंज
बता दें कि वायरल हो रही क्लिप 2017 के कॉफी विद करण शो की है. इस दौरान करण जौहर रैपिड-फ़ायर राउंड शुरू करने से पहले प्रियंका चोपड़ा पर तंज कसते हैं. वे कहते नजर आते हैं, “हमने आपकी हॉलीवुड अचिवमेंट्स के बारे में सब कुछ सुना है. जैसे कि आप वहां गए हों और ये किया हो, आप हर रेड कार्पेट, हर टॉक शो में गए हैं. अब, यहीं से असली मज़ा शुरू होता है, इसलिए हमने आपको काउच पर बुलाया है.”

इसके बाद करण कहते हैं, “बहुत हो गई तुम्हारी तारीफ, हो गया तुम्हारा ग्लोबल अचीवमेंट. हिंदी फिल्म एक्ट्रेस हो, अपनी औकात में रहो. ” ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग इसे देखकर हैरान हो रहे हैं.

WORLD : चीनी दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय बॉर्डर के पास न जाने की दी सलाह

भारत और पाकिस्तान के बीच काफी ज्यादा तनाव बढ़ गया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने आक्रामक रुख अपनाया. भारत ने भी उसे करारा जवाब दिया है. इस बीच चीन ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. चीन ने नेपाल में अपने लोगों को भारत के बॉर्डर के पास न जाने की सलाह दी है. नेपाल में चीनी दूतावास ने और भी कई सुझाव दिए हैं.

चीनी दूतावास ने नेपाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान में चीनी नागरिकों को नेपाल-भारत सीमा के साथ वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है. नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा है. दूतावास ने कहा कि चीनी नागरिकों को बिना वैध वीजा के भारत में प्रवेश करने से बचना चाहिए, साथ ही यह भी बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच भारत और नेपाल दोनों ने अपनी सीमा पर सुरक्षा प्रयासों को तेज कर दिया है.

पाकिस्तान की वजह से बढ़ा बॉर्डर पर तनाव

पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला कर दिया था. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला ले लिया, लेकिन पाकिस्तान और ज्यादा आक्रामक हो गया है. इंडियन आर्मी ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारत-पाक तनाव की स्थिति को देखते हुए कई एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं. इंडिगो ने अपनी कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है. ये फ्लाइट्स 9 मई तक कैंसिल रहेगीं.

भारत-पाक की स्थिति पर चीन-अमेरिका ने क्या दी प्रतिक्रिया

चीन ने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को लेकर बयान दिया था. उसका कहना है कि दोनों देश पड़ोसी हैं और हमेशा रहेंगे. इस वजह से बातचीत से मसला हल होना चाहिए. अमेरिका का यह मानना है कि पाकिस्तान को तनाव नहीं बढ़ाना चाहिए. उसे भारत के साथ बात करके मसले को हल करना चाहिए.

NATIONAL : मुंबई एयरपोर्ट के मेंटेनेंस का काम हुआ पूरा, अब दोनों रनवे होंगे संचालित

0

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) ने गुरुवार को निर्धारित रनवे रखरखाव कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया. इसके बाद एयरपोर्ट के दोनों रनवे RWY 14/32 और RWY 09/27 फिर से चालू हो गए. यह कार्य मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) द्वारा योजनाबद्ध छह घंटे के भीतर (सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक) किया गया, ताकि किसी भी उड़ान सेवा पर असर न पड़े.

एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस बड़ी मरम्मत प्रक्रिया के लिए पहले से NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया था, जिससे सभी संबंधित पक्षों को समय रहते योजना बनाने में सुविधा हुई और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुईलगभग 3,000 रनवे लाइट्स की जांच की गई
इस वार्षिक रखरखाव कार्य के तहत रनवे की सतह मरम्मत, इलेक्ट्रिकल सिस्टम (AGL और सबस्टेशन) की जांच, रनवे पर जमा रबर हटाना, सतह चिह्नांकन और बड़े पैमाने पर नाली सफाई जैसे काम किए गए. इसके अतिरिक्त, लगभग 3,000 रनवे लाइट्स की जांच की गई ताकि उनकी स्थिति सुनिश्चित की जा सके.

प्रतिदिन 950 से अधिक विमानों का होता है आवागमन
CSMIA देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, जहां प्रतिदिन 950 से अधिक विमानों का आवागमन होता है. मानसून से पहले इस प्रकार की तैयारी रनवे की कार्यक्षमता को बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि वे निरंतर निरीक्षण और समय पर मरम्मत के ज़रिये हवाई अड्डे के संचालन में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

DELHI : भारत-पाक तनाव के बीच 3 बजे ITO के PWD की इमारत पर बजेगा सायरन

दिल्ली नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने शुक्रवार (9 मई) को आईटीओ में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की बहुमंजिला इमारत की छत पर लगे सायरन का परीक्षण करेगा, जिसे किसी संभावित हवाई हमले की चेतावनी के लिए लगाया गया है. निदेशालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि परीक्षण आज अपराह्न 3 बजे शुरू होगा और 15 से 20 मिनट की अवधि के लिए जारी रहेगा.

दिल्ली नागरिक सुरक्षा निदेशालय के मुताबिक यह परीक्षण पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों तथा गोलेबारी के बीच किया जा रहा है. बता दें कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे.

‘सायरन बजने पर ​घबराने की जरूरत नहीं’
दिल्ली नागरिक सुरक्षा निदेशालय के बयान में कहा गया है कि आम जनता को इस परीक्षण अभ्यास के दौरान शांत रहना है और घबराने की जरूरत नहीं है.

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकारी भवनों, सीवेज उपचार संयंत्रों, जल उपचार संयंत्रों, अदालतों और विदेशी दूतावासों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बाजार, रेलवे स्टेशन, मॉल, पार्क और मेट्रो स्टेशन सहित अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में भी चौकसी बढ़ा दी है. बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार की रात दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं.

दिल्ली में पुलिस ने रात के समय चौकसी बढ़ा दी है. हम हर संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी क्षेत्र के विशेष आयुक्त सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपने पुलिस उपायुक्तों के साथ बैठक कर रहे हैं.

एक पुलिस सूत्र ने कहा, ‘‘सभी पुलिस उपायुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की सक्रियता से निगरानी कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए
तैयार है.’’ पुलिस ने बताया कि दिल्ली में आने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है. कई जगह बम निरोधक दस्तों ने तलाशी अभियान भी शुरू किया है.

ENTERTAINMENT : आर माधवन ने लगाया ‘जय हिंद’ का नारा, भारतीय सेना को भी किया सैल्यूट

0

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है और ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं. हालांकि इसके बाद से अब पाकिस्तान बौखलाहट में भारत के बॉर्डर से जुड़े इलाकों पर ड्रोन से हमला कर रहा है लेकिन भारतीय सेना ने अब तक पाक के सभी नापाक मंसूबों को मिट्टी में मिला दिया है. ऐसे में पूरा देश इंडियन आर्मी को सैल्यूट रहा है. बॉलीवुड के तमाम सितारे ही भारतीय सशस्त्र बलों सराहना करते नहीं थक रहे हैं. अब आर माधवन ने पोस्ट कर इंडियन आर्मी को सलाम किया है.

आर माधवन ने भारतीय सशस्त्र बलों को किया सैल्यूट
आर माधवन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष से प्रभावित निर्दोष नागरिकों के प्रति अपनी चिंता और एकजुटता जाहिर की. हाल ही में केसरी: चैप्टर 2 में नज़र आए अभिनेता ने निर्दोष लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की और साथ ही आतंकवाद के खिलाफ़ भारतीय सेना की कार्रवाई की भी सराहना की. आर माधवन ने ऑपरेशन सिन्दूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हमारे सशस्त्र बलों को सलाम. जय हिंद… भगवान उनकी और उन सभी निर्दोष लोगों की रक्षा करें.” पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, “जय हिंद इस तारीख को मार्क करना जरूरी है.”

पाकिस्तान ने बीते दिए जम्मू सहित कई क्षेत्रो में ड्रोन से किए थे हमेल
आर माधवन की ये पोस्ट पाकिस्तान द्वारा गुरुवार शाम को जम्मू सिविल एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया सहित कई क्षेत्र में सैन्य स्टेशनों सहित एक दर्जन से ज्यादा स्थानों को निशाना बनाने के लिए हवाई हमलों की एक सीरीज शुरू करने के बाद आई है. पाकिस्तान ने ये हमले भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के ठीक एक दिन बाद किए हैं. हालाँकि, भारत की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा आने वाले सभी खतरों को सफलतापूर्वक रोक दिया गया.

तमाम सेलेब्स ने की है भारतीय सेना की सराहना
वहीं बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के भी तमाम स्टार्स ने और फिल्म निर्माताओं ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना की सराहना की है. अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत ने भी अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर, आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस। भारतीय सशस्त्र बलों ने एक सटीक मिशन, ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में 9 आतंकी शिविरों को न्यूट्रलाइज्ड कर दिया.

- Advertisement -

News of the Day