Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 711

UP : बदल रहा मौसम, अब दिखेगा प्रचंड गर्मी का असर, 44 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले एक हफ्ते से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया था. लेकिन अब इसमें बदलाव देखने को मिल रहा है. जल्द ही प्रदेश में फिर से गर्मी का असर शुरू होने जा रहा है, गुरुवार को भी प्रदेश में दिन चढ़ने के साथ ज्यादातर जगहों पर खिली-खिली धूप निकली, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ. हालांकि प्रदेश में आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश आज 9 मई को पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभागों में बारिश की संभावना है. आज भी प्रदेश के 42 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंके चलने की चेतावनी दी गई है. 10 को भी दोनों संभागों में बारिश की बौछारें पड़ सकती है.

11 मई को पश्चिमी यूपी में बारिश और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क ही रहेगा. इसके बाद बारिश की कोई संभावना नहीं है. 12 मई से पूरे प्रदेश में शुष्क मौसम का दौर शुरू हो जाएगा और सूरज अपनी गर्मी का असर दिखाना शुरू कर देगा. अगले 6-7 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. रात में गर्मी बढ़ जाएगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.

इन जिलों में बारिश का संभावना
यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, जौनपुर, गाज़ीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर में कई जगहों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

पिछले 24 घंटों में बांदा, प्रयागराज, कानपुर नगर, उरई और लखनऊ सबसे ज्यादा गर्म जिले महसूस किए गए, यहां अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस तक रहा. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री तक जा सकता है.

HEALTH : पीरियड्स में आ रहा है 15 दिन से ज्यादा का गैप? जानें ये कैसे हो सकता है खतरनाक

महिलाओं की सेहत का आईना है उनका मासिक चक्र, आमतौर पर 28 दिनों का यह चक्र हर महिला के लिए थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन जब यह बार-बार गड़बड़ाने लगे, तो सतर्क हो जाना जरूरी है. आपने भी कभी-कभी महसूस किया होगा कि, पीरियड्स देरी से आ रहे हैं या उनके बीच का अंतराल 15 दिन से ज्यादा हो रहा है. शुरू में हम अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर बार-बार ऐसा हो रहा है तो यह आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी हो सकता है?

दरअसल, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और खानपान के कारण महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन बहुत आम हो गया है. इसी के चलते मासिक चक्र में देरी या अनियमितता देखने को मिलती है. लेकिन इसके पीछे कई गंभीर कारण भी छिपे हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

पीरियड्स में देरी के कारण क्या-क्या हो सकते हैं

थायराइड या पीसीओडी जैसी स्थितियां हार्मोन के संतुलन को बिगाड़ सकती हैं, जिससे पीरियड्स में देरी होती है.

ज्यादा मानसिक तनाव, नींद की कमी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का सीधा असर आपके मासिक चक्र पर पड़ता है.

बहुत तेजी से वजन बढ़ना या घटना भी पीरियड्स के चक्र को प्रभावित करता है.

पीरियड्स में देरी क्यों हो सकती है खतरनाक?

लगातार अनियमित पीरियड्स न सिर्फ गर्भधारण में दिक्कत पैदा कर सकते हैं, बल्कि यह संकेत हो सकते हैं. पीसीओडी, पीसीओएस या फिर थायराइड जैसी दिक्कत आपको हो सकती है.

इसे ठीक रखने के लिए आपको क्या करना होगा? 

सबसे पहले अपने चक्र पर नजर रखें और हर बदलाव को नोट करें.

खानपान को संतुलित रखें और फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं.

अगर लगातार दो-तीन महीनों तक देरी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

तनाव को कम करने के लिए योग और मेडिटेशन को करे.

पीरियड्स में कभी-कभी देरी होना सामान्य है, लेकिन बार-बार 15 दिन से ज्यादा का गैप आना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है. इसलिए इसे नजरअंदाज न करें, सबसे पहले अपनी सेहत को प्राथमिकता दें, क्योंकि सतर्कता आपको स्वस्थ रख सकती है और जब पीरियड्स में देरी होती तो आपको बुहत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में खुद को ख्याल रखना जरूरी है.

LIFE STYLE : बुढ़ापे में भी क्यों चमकता है कुछ लोगों का चेहरा? इस तरह की डाइट का है कमाल

कभी-कभी हम किसी बुजुर्ग को देखकर हैरान रह जाते हैं. क्योंकि उम्र भले ही उनके बालों में सफेदी ले आई हो, लेकिन चेहरे की रौनक और त्वचा की ताजगी देखकर मन में यही सवाल उठता है कि, आखिर इनका राज क्या है? वही उम्र, वही भागदौड़ भरी जिंदगी, लेकिन फिर भी चेहरे पर गजब की चमक है. क्या ये कोई जादू है या कोई महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट? सच कहें तो इसका जवाब आपकी थाली में छुपा है. तो चलिए जानते हैं, ऐसी कौन-सी डाइट है जो बुढ़ापे में भी चेहरे की चमक बरकरार रखने में मदद करती है.

एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर आहार लेना 

एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं. आंवला, हरी पत्तेदार सब्जियां, ग्रीन टी जैसी चीजें एंटीऑक्सिडेंट्स का बेहतरीन स्रोत हैं.

हाइड्रेशन ग्लोलिंग त्वचा के लिए जरूरी है

बुढ़ापे में त्वचा का रूखापन बढ़ जाता है. ऐसे में पानी और तरल पदार्थों का पर्याप्त सेवन त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और नेचुरल ग्लो बनाए रखता है. नारियल पानी, छाछ और सूप भी इसमें मददगार है.

 प्रोटीन भरपूर मात्रा में लेना 

प्रोटीन से कोलेजन बनता है. जो त्वचा को मजबूत और लचीला रखता है. इसलिए दालें, अंकुरित अनाज, नींबू, संतरा और आंवला जैसी चीजें डाइट में जरूर शामिल करें.

प्रोबायोटिक्स वाली चीजें खाना 

आंत की सेहत का सीधा असर चेहरे पर दिखता है. दही, छाछ और घर में बना अचार प्रोबायोटिक्स के अच्छे स्रोत हैं, जो पेट को दुरुस्त रखते हैं और त्वचा को हेल्दी बनाते हैं.

चेहरे की असली चमक महंगे क्रीम या ब्यूटी ट्रीटमेंट से नहीं आती, बल्कि यह आपकी जीवनशैली और खान-पान से होती है. अगर आप भी उम्र के हर पड़ाव में अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं, तो आज से ही अपने आहार में ये बदलाव करें. फिर देखना बाकी बुजुर्ग लोगों की तरह आपका चेहरा भी चमक उठेगा.

BOLLYWOOD : ‘जय हिंद’ बोलकर अनुष्का शर्मा ने कहा- ‘आर्मी के जवान हमारे हीरो हैं’

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया है. पाकिस्तान ने ड्रोन, मिसाइल से हमला किया था. जिस तरह से भारतीय सेना ने इसे रोका है हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं. इसी बीच अनुष्का शर्मा ने इंडियन आर्मी को सलाम करते हुए पोस्ट शेयर किया है.

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा-हम भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सदैव आभारी हैं, जिन्होंने इस कठिन समय में हीरो की तरह हमारी रक्षा की है. उनके और उनके परिवारों के किए गए बलिदान के प्रति हार्दिक आभार. जय हिंद.

SPORTS : IND-PAK तनाव के बीच IPL स्थगित! वापस भेजे जाएंगे विदेशी खिलाड़ी

0

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल टूर्नामेंट स्थगित हो सकता है. सभी विदेशी खिलाड़ी वापस भेजे जा सकते हैं. इसे लेकर बीसीसीआई ने आपातकालीन बैठक बुलाई है. पाकिस्तान की ओर से नाकाम हमलों को देखते हुए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच को भी स्थगित कर दिया गया है.

खिलाड़ियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

दिल्ली-पंजाब के बीच मैच स्थगित होने के बाद बीसीसीआई ने अहम फैसला लिया है. धर्मशाला से कल शुक्रवार, 9 मई को खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और ब्रॉडकास्ट क्रू को निकाला जाएगा. बीसीसीआई आईपीएल से जुड़े इन सभी लोगों के लिए ऊना से स्पेशल ट्रेन चला सकती है. दिल्ली और पंजाब का मैच देखने आए लोगों को स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई का कहना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच स्थगित होगा IPL?

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच आईपीएल 2025 पर फैसला कल शुक्रवार, 9 मई को आ सकता है. बीसीसीआई की आईपीएल को लेकर अहम बैठक बुलाई है. पाकिस्तान के नाकाम हमलों के चलते आईपीएल 2025 स्थगित किया जा सकता है.

पंजाब-दिल्ली के बीच मैच हुआ स्थगित

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज 10.1 ओवर का ही मुकाबला खेला जा सका. पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी. पंजाब ने 10.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए थे. इस मैच में PBKS के ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 345 गेंदों में 70 रन की धमाकेदार पारी खेली. वहीं प्रभसिमरन सिंह 28 गेंदों में 50 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. वहीं प्रियांश के आउट होने पर पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे. लेकिन बीच मैच के दौरान ही अचानक सभी लाइट्स ऑफ कर दी गई और स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

SPORTS : विराट कोहली का इंडियन आर्मी के लिए भावुक पोस्ट, लिखा- आप हैं तभी…

0

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भारत पाकिस्तान तनाव के बीच इंडियन आर्मी का आभार जताने के लिए भावुक पोस्ट किया. पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतों का भारतीय सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है. गुरुवार को भी पाकिस्तान ने ड्रोन हमले किए, जिसे भारतीय सेना ने मार गिराए.

विराट कोहली ने पोस्ट करते हुए लिखा, “हम इस कठिन समय में हमारे देश की रक्षा करने के लिए अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और उन्हें सलाम करते हैं. हम अपने नायकों की अटूट बहादुरी के लिए हमेशा उनके ऋणी रहेंगे और हमारे महान राष्ट्र के लिए उनके और उनके परिवारों द्वारा किए गए बलिदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं.” कोहली ने इस पोस्ट पर जय हिन्द लिखकर और भारतीय तिरंगा लगाकर शेयर किया.IPL 2025 में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली IPL 2025 में आरसीबी के लिए खेल रहे थे, जहां वह और उनकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही थी. 11 मैचों में कोहली ने 63.12 की एवरेज से 505 रन बनाए हैं, वह ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज जरूर हैं लेकिन लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद शुभमन गिल उनसे सिर्फ 5 रन ही आगे हैं.

NATIONAL : पाकिस्तान से तनाव के बीच अखिलेश यादव ने एक और खतरे से किया आगाह

0

भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त तनाव है. ऐसे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को टेक्नोलॉजी और संवेदनशील सूचनाएं को आदान-प्रदान को लेकर सतर्क किया है. उन्होंने इस बेहद संवेदनशील मुद्दा बताते हुए कहा कि आजकल साइबर क्राइम निरंतर बढ़ रहा है. जिसकी वजह से आम आदमी ठगा जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी और कहा कि हम ये कभी नहीं कह सकते है कि कोई स्थायी मित्र है. सपा अध्यक्ष एक लंबी पोस्ट के जरिए कई मुद्दों को लेकर सरकार को आगाह किया. उन्होंने लिखा- ‘आज के युग में जबकि लगभग हर हाथ में मोबाइल है; हर तरह के ज़मीनी, हवाई वाहनों और जलपोतों तक में जीपीएस लगा है और हर तरह की गतिविधि चाहे वो शासनिक-प्रशासनिक हो; बैकिंग हो या विविध संवेदनशील सूचनाओं का आदान-प्रदान, सब कुछ तो इंटरनेट पर ही निर्भर कर रहा है, ऐसे में कम्युनिकेशन एक बेहद संवेदनशील मुद्दा बन जाता है.

अखिलेश यादव ने तकनीकी को लेकर चेताया
सपा चीफ ने लिखा कि साइबर क्राइम का अपराध निरंतर बढ़ रहा है, जिससे बड़ी से बड़ी कंपनियां हैक हो रही हैं और आम आदमी ठगा जा रहा है. ये ठीक है कि टेक्नोलॉजी का विकास वैश्विक होता है और जो तकनीकी के क्षेत्र में सबसे अधिक विकसित होता है उससे तकनीकी ली जाती है लेकिन ऐसी सेवाओं पर देश की सरकार का ‘निर्णायक नियंत्रण’ हर हाल में संभव होना ही चाहिए, जिससे सरकार चाहे तो किसी आपातकाल या विपरीत परिस्थितियों या ख़राब हालातों में ऐसी विदेशी कंपनियों पर तत्काल नियंत्रण कर सके.

उन्होंने लिखा कि वैश्विक संबंध चूँकि सिर्फ अपने हाथ में नहीं होते हैं, इसीलिए इस क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है. ‘अंतरराष्ट्रीय संबंधों’ में हम कभी ये नहीं कह सकते हैं कि कोई किसी का स्थायी मित्र है क्योंकि दूसरे देशों में भी राजनीतिक परिस्थितियाँ और आर्थिक नीतियाँ स्थायी नहीं होती है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संबंध व्यक्तिगत नहीं होते हैं और अगर किसी काल विशेष में कुछ समय के लिए हो भी जाएं तो भी वो हमेशा स्थायी रहें, इसकी ‘गारंटी’ कोई भी नहीं दे सकता है. इसीलिए ऐसे गंभीर मुद्दों पर कुछ ज़्यादा ही एहतियात बरतने की ज़रूरत होती है. आज के ज़माने में क्या कोई ये मानकर चल सकता है या कभी भी ये कहने की स्थिति में हो सकता है कि कोई हमारा ‘परमानेंट फ्रेंड’ है.

सपा चीफ ने लिखा- दूसरे देशों से तकनीकी भले ले ली जाए परंतु आत्मनिर्भरता के प्रयासों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए और न ही इस शर्त को कि इस टेक्नोलॉजी के संचालन या कहें ऑपरेशन्स पर हम जब चाहे युक्तियुक्त नियंत्रण और पाबंदी लगा सकेंगे. ये देश की सिक्योरिटी और सेफ़्टी का बेहद सेंसेटिव मुद्दा है, ये बात हमेशा याद रखनी चाहिए.

NATIONAL : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और चंडीगढ़ जिला कोर्ट में हाई अलर्ट

0

भारत और पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी और कई शहरों में ब्लैकआउट को देखते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और चंडीगढ़ जिला अदालत ने शुक्रवार (9 मई) को कामकाज पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया. हालांकि, बार एसोसिएशन द्वारा ‘नो वर्क डे’ की घोषणा के साथ ये भी जानकारी दी गई है कि सरकारी वकीलों द्वारा संबंधित मामलों में अपना पक्ष आज रखा जाएगा.

पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल की ओर से गुरुवार देर रात को इस मामले को लेकर नोटिस जारी किया गया था. बार काउंसिल की ओर से जारी नोटिस कहा गया है कि हालात की संवेदनशीलता और अलगाववादी ताकतों से उत्पन्न संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को ‘नो वर्क डे’ रखने फैसला लिया गया है.

बीसीपीएच के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा, “पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सभी अदालतों की बार एसोसिएशनों से अपील की है कि वे इस संकल्प का पालन करें और सभी और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. हम भारतीय सेना के साहस और शक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं. जय हिंद!”

न्यायिक अधिकारी न करें प्रतिकूल आदेश पारित- बार एसेसिएशन

पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के ‘नो वर्क डे’ का फैसला सामने आने के बाद चंडीगढ़ की स्थानीय अदालत यानी जिला बार एसोसिएशन ने भी आज कामकाज ठप रखने का फैसला किया. चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन ने न्यायिक अधिकारियों और सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे सहयोग करें और कोई भी प्रतिकूल आदेश पारित न करें. एसोसिएशन के सदस्यों से अपील किया गया है कि वे न्यायालय के कामकाज से दूर रहें और सभी संबंधित लोगों की सुरक्षा व भलाई सुनिश्चित करने में सहयोग करें.

कोर्ट के कामकाज पर ‘ब्लैकआउट’ का आसर

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से भारत पाकिस्तान बॉर्डर से लगे राज्यों में गोलाबारी और एयर स्ट्राइक की वजह से स्थिति तनावपूर्ण है. चंडीगढ़ में भी बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते ब्लैकआउट किया जा रहा है. अब इसका असर हाईकोर्ट और चंडीगढ़ की लोकल कोर्ट के कामकाज पर भी पड़ा है.

BIHAR : पत्नी को लेकर दो पतियों के बीच खूनी टकराव, एक को मारी गोली, हालत नाजुक

0

बेगूसराय के सांख गांव में पत्नी को लेकर दो पतियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पति को गोली मार दी गई. महिला के पहले पति ने जेल से छूटने के बाद पत्नी को वापस ले गया और फिर दूसरे पति पर हमला करवा दिया. घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.

बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सांख गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पत्नी को लेकर दो पतियों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि एक पति को गोली मार दी गई. घायल की पहचान सांख गांव निवासी राजेश यादव के रूप में हुई है, जो इस वक्त निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं.

राजेश यादव ने करीब तीन साल पहले अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद समस्तीपुर की रूबी देवी से शादी की थी. रूबी पहले से शादीशुदा थी और उसके पहले पति अमरजीत यादव जेल में बंद था. जेल में होने के कारण रूबी देवी अपने एक बच्चे के साथ राजेश यादव के साथ रहने लगी और बाद में दोनों ने शादी भी कर ली. शादी के बाद उन्हें एक बेटी भी हुई.

करीब दो-तीन महीने पहले अमरजीत यादव जेल से बाहर आया और रूबी पर फिर से दबाव बनाने लगा. एक माह पहले रूबी देवी राजेश यादव को छोड़कर फिर अमरजीत के पास चली गई. आरोप है कि रूबी देवी ने अपने पहले पति के साथ मिलकर राजेश यादव को जान से मरवाने की साजिश रची.शनिवार दोपहर जब राजेश यादव खेत में काम कर रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. परिवार वालों का आरोप है कि रूबी देवी ने ही इस हमले की साजिश रची. पुलिस मामले की जांच कर रही है, सदर डीएसपी सुबोध कुमार और थानाध्यक्ष अरविंद गौतम ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

NATIONAL : पाक की गोलीबारी के बीच उरी में लोगों को किया जा रहा शिफ्ट, NC विधायक की मांग, ‘हमेशा के लिए…’

0

पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग पर NC के विधायक सज्जाद शफी ने कहा कि कोई भी अपना घर नहीं छोड़ना चाहता. अगर ये लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं, तो स्थिति की कल्पना कर सकते हैं.

पाकिस्तानी सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी की जा रही है, जिसका भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाकर भीषण गोलाबारी की और मोर्टार दागे. खतरे को देखते हुए उरी जिले के सीमावर्ती इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है. लगातार गोलीबारी के कारण स्थानीय प्रशासन को वहां के निवासियों को हटाना पड़ा है.

इस बीच जेकेएनसी विधायक सज्जाद शफी ने कहा, “हालात बहुत गंभीर हैं और कोई भी अपना घर नहीं छोड़ना चाहता. अगर ये लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं, तो आप उन इलाकों की स्थिति की कल्पना कर सकते हैं. आप भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. ये चीजें हम पिछले 70 साल से देख रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, ”हम चाहते हैं कि इसका हमेशा के लिए एक परमानेंट हल निकल जाए ताकि हमारे लोगों के घर न उजड़ें. माताएं अपने बच्चों को दफनाएं नहीं. बुजुर्ग अपने घर वालों को छोड़कर कब्रों न जाएं. हम बस यही चाहते हैं कि स्थिति सामान्य हो जाए, ताकि लोग अपने घर वापस जा सकें, अपनी जमीन पर खेती कर सकें और देश के दूसरे हिस्सों के लोगों की तरह जीवन जी सकें.”

उन्होंने आगे कहा, ”जब भी जंग होती है तो हम बॉर्डर पर रहने वाले लोगों को फेस करना पड़ता है. हमलोगों के सामने मुसीबतें आती हैं. हम जानमाल गंवाते हैं. हम यही आग्रह करते हैं कि उनलोगों को बाहर करना चाहिए जो हमें लड़ने के लिए उकसाते हैं.”

उरी के नोडल अधिकारी एजाज अहमद ने लोगों के सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किए जाने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “फिलहाल दो गांवों से लोग यहां पहुंचे हैं, जिनकी कुल संख्या 73 है, जिनमें 45 पुरुष और बाकी महिलाएं हैं, साथ ही कुछ बच्चे भी हैं. सरकार और प्रशासन ने उनके भोजन, आवास और सुरक्षा की व्यवस्था की है. सीमा पर हो रही क्रॉस-बॉर्डर गोलाबारी के कारण लोग अपने घर छोड़कर यहां शरण ले रहे हैं.”

उरी के स्थानीय लोगों ने कहा, “जब गोलाबारी होती है, तो हर कोई खतरे में होता है, यहां तक ​​कि छोटे बच्चे भी खतरे में होते हैं, वो काफी डरे हुए हैं. हमने पहले भी कई लड़ाई देखी हैं लेकिन ऐसा मंजर नहीं देखा है.”

 

- Advertisement -

News of the Day