Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 716

UP : अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कैंटर से टकराया पुलिस वाहन, SI और अपराधी सहित 5 की मौत

0

फिरोजाबाद से बुलंदशहर आरोपी को पेशी के लिए ले जा रहा पुलिस का वाहन कैंटर से टकरा गया. इस हादसे में एसआई, तीन सिपाही और अपराधी सहित 5 लोगों की मौत हुई है.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सड़क हादसे की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. इस सड़क हादसे में फिरोजाबाद जेल से बुलंदशहर न्यायालय पेशी पर ले जाए जा रहे एक गैंगस्टर आरोपी समेत चार पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया गया कि हादसा अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र में चिकावटी मोड़ के पास हुआ है. पुलिस वैन एक खड़े कैंटर में जा घुसी. इस घटना ने न केवल पुलिस विभाग बल्कि आम जनमानस को भी झकझोर कर रख दिया है.

जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जेल से एक सरकारी पुलिस वैन में एक सब-इंस्पेक्टर, चार सिपाही और एक गैंगस्टर आरोपी को बुलंदशहर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था. वैन अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र के चिकावटी गांव पहुंची, तभी वह एक खड़े हुए कैंटर से टकरा गई. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वैन में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

इस सड़क हादसे में सब-इंस्पेक्टर रामसजीवन, कांस्टेबल बालवीर, कांस्टेबल रघुवीर, ड्राइवर कांस्टेबल चंद्रपाल और आरोपी गुलशनवर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सिपाही शेरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

मामले की सूचना पर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने मीडिया को बताया कि यह हादसा बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद से बुलंदशहर पेशी पर ले जाए जा रहे आरोपी गुलशनवर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात था, लेकिन चिकावटी मोड़ के पास खड़े एक कैंटर से टक्कर के कारण यह हादसा हो गया.

एसपी सिटी के अनुसार, हादसे में जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, उनमें सब-इंस्पेक्टर रामसजीवन और तीन सिपाही शामिल हैं. सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. घायल सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है.

MP : Sofia Qureshi का MP से गहरा नाता… इस सरकारी स्कूल में हुई थी पढ़ाई, बेटी की प्रेस ब्रीफिंग के बाद चच्चा कॉलोनी में मना जश्न

0

सोफिया का जन्म 12 दिसंबर 1975 को हुआ. उनकी प्राथमिक शिक्षा नौगांव के शासकीय जीटीसी प्राथमिक स्कूल में हुई. इसके बाद उनके पिता का स्थानांतरण बड़ौदा, रांची और फिर बड़ौदा हुआ, जिसके कारण सोफिया की शिक्षा तमाम स्थानों पर हुई.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का नौगांव और यहां की चच्चा कॉलोनी बीते रोज से खूब चर्चा में है. पाकिस्तान में हुई भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक को लेकर चच्चा कॉलोनी में उत्सव का माहौल है. पूरे देश के साथ-साथ चच्चा कॉलोनी में भी भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद आतिशबाजी की गई. इसकी वजह है- भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी. क्योंकि इस कार्रवाई की जानकारी प्रेस के सामने रखने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी का संबंध नौगांव की इसी चच्चा कॉलोनी से है, जहां उनके चाचा, चाची, भाई और भाभी रहते हैं.

मंगलवार-बुधवार की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर जवाबी हमला किया. इस कार्रवाई की जानकारी देने के लिए बुधवार सुबह सेना ने नई दिल्ली में एक प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की. कर्नल सोफिया ने कहा, “पहलगाम के मासूम पर्यटकों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया. पिछले तीन दशकों से पाकिस्तान में आतंकी ढांचे का निर्माण हो रहा था, जो पाकिस्तान और पीओके में फैला हुआ है.”

ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री मौजूद थे. कर्नल सोफिया कुरैशी का संबंध नौगांव (बुंदेलखंड) से है. उनके पिता सेना में थे, जिसके कारण उनका तबादला होता रहा और सोफिया नौगांव में पली-बढ़ीं. उन्होंने आगे कहा, “नौ आतंकी कैंपों को निशाना बनाकर ध्वस्त किया गया. पाकिस्तान ने व्यवस्थित रूप से आतंकी ढांचे का निर्माण किया, जो आतंकी कैंपों और लॉन्चपैड्स के लिए पनाहगाह रहा. उत्तर में सवाई नाला और दक्षिण में बहावलपुर में स्थित प्रमुख प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया गया. लक्ष्यों का चयन विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर किया गया, ताकि आतंकियों की रीढ़ तोड़ी जा सके और नागरिकों तथा नागरिक बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान न पहुंचे.”

मल्टीनेशनल फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज में भारतीय सेना का नेतृत्व कर चुकीं सोफिया कुरैशी का जन्म नौगांव के रंगरेज मोहल्ले में हुआ. उनके पिता ताज मोहम्मद कुरैशी BSF में सूबेदार के पद से रिटायर हुए हैं. सोफिया का जन्म 12 दिसंबर 1975 को हुआ. उनकी प्राथमिक शिक्षा नौगांव के शासकीय जीटीसी प्राथमिक स्कूल में हुई. इसके बाद उनके पिता का स्थानांतरण बड़ौदा, रांची और फिर बड़ौदा हुआ, जिसके कारण सोफिया की शिक्षा तमाम स्थानों पर हुई.

सोफिया के चाचा इस्माइल कुरैशी और वली मोहम्मद भी बीएसएफ में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनके पिता ताज मोहम्मद भी सेना से रिटायर हुए. इस कारण उनके घर में शुरू से ही देशभक्ति का माहौल रहा. सेना में जाने की प्रेरणा सोफिया को उनके परिवार से मिली.

सोफिया कुरैशी ने बड़ौदा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर सेना में चयन प्राप्त किया. इसके बाद वे लेफ्टिनेंट बनीं, फिर पदोन्नति के साथ कैप्टन, झांसी में मेजर और गांधीनगर में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में कार्यरत रहीं. वर्तमान में वे कर्नल के पद पर सेना में देश की सेवा कर रही हैं.

UP : 2000 KM का सफर, बारी-बारी चलानी थी कार, एक झपकी ने छीन ली 6 जिंदगियां… जालौन रोड एक्सीडेंट की पूरी कहानी

0

सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के थे और बहराइच जिले के रहने वाले थे. परिवार के सदस्य निजी कार से 2000 किमी का सफर तय करके बेंगलुरु जा रहे थे. लेकिन जालौन हाइवे पर उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया.

यूपी के जालौन में बुधवार की अलसबुह नेशनल हाइवे-27 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. झांसी-कानपुर मार्ग पर स्थित गिरथान के पास एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया. अब इस हादसे में नई डिटेल निकलकर सामने आई है.

जानकारी के अनुसार, सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के थे और बहराइच जिले के थाना खैरी घाट के ईकघरा गांव के रहने वाले थे. परिवार के सदस्य निजी कार से 2000 किमी का सफर तय करके बेंगलुरु जा रहे थे. लेकिन रास्ते में उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें 6 लोगों की जान चली गई. हादसे के चलते नेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसमें तमाम वाहन घंटों फंसे रहे.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी और अन्य साधनों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाया और गाड़ी में फंसे लोगों को कटर की मदद से बाहर निकाला. फिर जाम खुलवाकर यातायात बहाल किया. जालौन पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है. जबकि, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

सड़क हादसे में घायल अंकित ने बताया कि उनके साढ़ू बृजेश बेंगलुरु में एक निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं. उन्होंने बेंगलुरु घूमने को कहा तो हम लोग परिवार के साथ निकल पड़े. साथ में पत्नी संगीता, तीन माह की बेटी सिद्धिका भी थी. सफर करीब 2000 किमी का था तो अंकित और ब्रजेश ने बारी-बारी गाड़ी चलाने का प्लान किया.

अंकित के अनुसार, बृजेश को झांसी तक कार चलानी थी और उसके बाद मैं चलाता. कार में ब्रजेश, उनकी पुत्री मानवी (04), ब्रजेश का पुत्र कान्हा (03) और अंकित, उनकी पत्नी संगीता, पुत्री सिद्धिका(03 माह), प्रीति आदि सवार थीं. सुबह का समय था तभी चालक ब्रजेश को झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, उसके बाद एक ट्रक से जा भिड़ी. हादसा इतना भीषण था कि उसकी आवाज़ दूर तक गई. चीख-पुकार सुन मौके पर भीड़ जमा हो गई.

इस भीषण हादसे में ब्रजेश, प्रीति, संगीता, सिद्धिका और विनीता ने मौके पर दम तोड़ दिया. हादसा इतना भयानक था कि लोग गाड़ी में फंसे रह गए जिन्हें गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया. बाद में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जबकि घायल अंकित, कान्हा व मानवी को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मानवी की भी मौत हो गई.

NATIONAL : ऑपरेशन से पहले रात 10:30 बजे की थी आखिरी कॉल, सुबह मिली शहादत की खबर… शहीद दिनेश शर्मा के गांव में पसरा मातम

0

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हरियाणा में पलवल के जवान लांस नायक दिनेश शर्मा शहीद हो गए. परिवार के सबसे बड़े बेटे की शहादत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया. शहीद के पिता दयाचंद शर्मा और भाइयों ने गर्व और गम के साथ बेटे की बहादुरी की कहानी साझा की.

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के दौरान हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव के लाल लांस नायक दिनेश शर्मा देश के लिए शहीद हो गए. दिनेश की शहादत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया और लोग उनके परिवार को सांत्वना देने जुटने लगे. आजतक ने जब शहीद के पिता दयाचंद शर्मा से बात की तो उन्होंने रुंधे गले से बताया कि मेरे पांच बेटे हैं, उनमें से तीन अभी भी सेवा में थे. दिनेश सबसे बड़े थे.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया. इस कार्रवाई में हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले जवान दिनेश शर्मा शहीद हो गए. उनके शहीद होने की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम का माहौल है. इसी बीच आजतक की टीम शहीद लांस नायक दिनेश शर्मा के पैतृक गांव पहुंची.

शहीद दिनेश शर्मा के पिता दयाचंद शर्मा ने बताया कि उनके पांच बेटे थे, जिनमें से तीन सेवा में थे. दिनेश शर्मा सबसे बड़े बेटे थे, जो सीमा पर शहीद हो गए. दिनेश शर्मा के दो भाई सेना में हैं, वहीं उनका चचेरा भाई मुकेश भी सेवा की मेडिकल विंग में है, जो दिनेश शर्मा की शहादत की खबर मिलने के बाद अपने पैतृक गांव भाई को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच चुके हैं. दिनेश शर्मा के चचेरे भाई ने बताया कि दिनेश सेना की आर्टिलरी डिवीजन 5 मीडियम में तैनात थे. दुश्मन सैनिकों द्वारा किए गए फायर से जख्मी हो गए थे, जिसके बाद इलाज के दौरान सांसें थम गईं.

दिनेश शर्मा के छोटे भाई पुष्पेंद्र ने कहा दो दिन पहले भाई से बात हुई थी, तब उन्होंने परिवारजनों का हाल पूछा था. दिनेश के करीबी दोस्त प्रदीप ने बताया कि जब दिनेश ऑपरेशन के लिए बीती रात जा रहे थे, तब रात 10:30 बजे उन्होंने बात की थी और बताया था कि वह ऑपरेशन के लिए जा रहे हैं. प्रदीप ने यह कहते हुए फोन काटने के लिए कहा कि ऑपरेशन के दौरान फोन की लाइट से दिक्कत होगी, हम बाद में बात करेंगे.

इसके बाद रात 3 बजे भी दिनेश का कॉल आया, लेकिन कॉल नहीं उठा पाए. इसके बाद सुबह 7 बजे उन्होंने पलटकर दिनेश को कॉल किया, तब दिनेश के साथी ने फोन उठाया और बताया कि धमाके में दिनेश शर्मा घायल हो गए हैं, उन्हें चोट आई है और इलाज के लिए लाया गया है. इसके बाद दिनेश के बलिदान की सूचना मिली.

MP : दिल्ली में बॉयफ्रेंड को भेजती थी अपनी रूममेट के बाथरूम वीडियो, पुलिस ने पकड़ी तो छात्र ने क्लाउड से भी डिलीट कर दिया डाटा

0

बी टेक सेकंड ईयर की छात्रा को बाथरूम में नहाती हुई अपनी एक सीनियर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया. आरोपी छात्रा ने वीडियो दिल्ली में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को भेजा था, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया. यही नहीं, वीडियो को रिकवर होने से बचाने के लिए छात्रा ने अपने क्लाउड स्टोर से भी डिलीट कर दिया था.

मध्य प्रदेश के IITDM जबलपुर की एक बीटेक छात्रा के खिलाफ हॉस्टल के बाथरूम में अपनी सीनियर रूममेट का वीडियो बनाने का मामला दर्ज किया है. जूनियर छात्रा अपनी सीनियर के वीडियो चोरी छिपे रिकॉर्ड करती और अपने दिल्ली में रहने वाले बॉयफ्रेंड को भेजती थी.

खमरिया थाना प्रभारी सरोजिनी टोप्पो ने बताया कि मूल रूप से गोंदिया (महाराष्ट्र) निवासी आरोपी छात्रा सेकंड ईयर में पढ़ती है और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजाइन विनिर्माण संस्थान (IITDM) के गर्ल्स हॉस्टल में रहती है.

बीते रविवार की सुबह आरोपी छात्रा को बाथरूम में नहाती हुई एक सीनियर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया. आरोपी छात्रा ने वीडियो दिल्ली में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को भेजा था, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया. यही नहीं, वीडियो को रिकवर होने से बचाने के लिए छात्रा ने अपने क्लाउड स्टोर से भी डिलीट कर दिया था.

टोप्पो ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी छात्रा और उसके दिल्ली निवासी प्रेमी के खिलाफ धारा 354 सी (किसी महिला की निजी हरकतों की तस्वीरें लेना, देखना या प्रसारित करना), 294 (ऑनलाइन सामग्री सहित अश्लील सामग्री का प्रदर्शन), 500 (मानहानि), 509 (महिला की गरिमा का अपमान करना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया है और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम दिल्ली भेजी गई है. पुलिस ने सोमवार को आरोपी छात्रा को हिरासत में लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.

NATIONAL : उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 4 लोगों की मौत

0

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया है. उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे ये हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ. हेलीकॉप्टर में 5 से 6 यात्री सवार थे. 4 यात्रियों की मौत की सूचना है, वहीं दो घायल बताए जा रहे हैं. उत्तरकाशी के डीएम मौके के लिए रवाना हो गए हैं. यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्षिल हेलीपैड के लिए निकाला था. गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे और भागीरथी नदी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना बताई जा रही है.

गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर राहत एवं बचाव के लिए पुलिस, सेना के जवान, आपदा प्रबंधन टीम, एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी और BDO भटवाड़ी भी रवाना हो गए हैं. घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रही है. हेलीकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है.

ये हेलीकॉप्टर प्राइवेट एयरलाइंस का था. हादसे के लिए खराब मौसम को जिम्मेदार बताया जा रहा है. हालांकि, अभी सही वजह से सामने नहीं आ पाई है. इसके साथ ही ये भी सवाल है कि अगर मौसम खराब था तो किन परिस्थितियों में हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. प्रशासनिक टीम के द्वारा राहत और बचाव कार्य किया गया है.

हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, “उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.”

उन्होंने कहा, “ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. प्रशासन को घायलों को हरसंभव सहायता पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.”

ENTERTAINMENT : ट्विंकल खन्ना ने शादी से पहले अक्षय कुमार के करवाए थे 56 टेस्ट, जान ली थी पूरी मेडिकल हिस्ट्री

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं. ट्विंकल ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने शादी से पहले अक्षय के 56 टेस्ट करवाए थे.

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 19 साल हो चुके हैं. ये बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में एक हैं. दोनों के बीच खट्टी-मीठी नोक-झोंक चलती रहती है. ट्विंकल खन्ना कई बार अक्षय का मजाक उड़ाती नजर आती हैं और एक्टर चुपचाप उनकी बात सुनती रहते हैं. अक्षय और ट्विंकल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. ट्विंकल ने एक बार खुलासा किया था क उन्होंने शादी से पहले अक्षय के 56 टेस्ट करवाए थे और एक्टर को इस बारे में भनक भी नहीं लगी थी.

अक्षय और ट्विंकल की मुलाकात एक मैंगजीन के फोटोशूट पर हुई थी. अक्षय को पहली नजर में ही ट्विंकल से प्यार हो गया था. उसके बाद अक्षय ने उन्हें प्रपोज किया था और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी. शादी से पहले लोग कुंडली मिलवाते हैं लेकिन ट्विंकल ने ऐसा कुछ नहीं किया था.

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी से पहले उनकी सारी मेडिकल हिस्ट्री कलेक्ट की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विंकल ने अक्षय के 56 टेस्ट करवाए थे. ट्विंकल ने अपनी किताब ‘मिसेज फनीबोन्स’ के लॉन्च पर इस बारे में खुलासा किया था. उन्होंने कहा था- वो अपने बच्चे करने वाली थीं. जब मैंने उससे शादी की, तो उसके साथ मेरे बच्चे होने वाले थे, इसलिए मैंने एक आनुवंशिक सूची बनाई जैसे कि उसके परिवार में कौन सी बीमारियां चलती हैं. किसे किस उम्र में कौन सी परेशानी हुई थी.

ट्विंकल ने करण जौहर के शो में खुलासा किया था कि उन्होंने एक और लिस्ट बनाई थी. जिसमें उन्होंने लिखा था कि शादी करने के पक्ष और विपक्ष क्या है. शादी करने के क्या फायदे और क्या नुकसान थे. अक्षय से शादी करने से पहले ट्विंकल ने उनकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री निकाल ली थी. जब अक्षय से ट्विंकल उनकी फैमिली के बारे में पूछती थीं तो उन्हें लगता था कि वो चिंता कर रही हैं पर वो उनसे जानकारी निकलवा रही होती थीं.

 

MAHARASHTRA : गला घोंटकर जमीन पर पटका, 15 साल के बेटे की हत्या के बाद किया सुसाइड, ये है वजह

0

महाराष्ट्र के पालघर में एक शख्स ने अपने बेटे की हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद भी फांसी ले लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस अपराध की वजह बताई है.

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने 15 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. यह घटना बुधवार को आदिवासी बहुल जव्हार तालुका के पिंपलशेत गांव में हुई.

दरअसल, पूरा मामला पालघर जिले के आदिवासी बहुल जव्हार तालुका का बताया जा रहा है. यहां पिंपलशेत गांव में हत्या के बाद शख्स के सुसाइड का मामला सामने आया है. पुलिस उप-निरीक्षक अनिल दिघोले ने बताया कि 40 साल के शरद भोये बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन उपक्रम (बेस्ट) में परिचालक के पद पर कार्यरत था और उसे निलंबित कर दिया गया था.

उन्होंने यह भी बताया कि शरद पिछले तीन महीने से निलंबित था जिसके कारण वह डिप्रेशन में था और बहुत परेशान रहता था. उन्होंने यह बताया कि भोये ने अपने बेटे भावेश की तार से गला घोंटकर बुरी तरह से हत्या की थी.

प्राथमिक जांच के मुताबिक, शरद ने बुधवार दोपहर को स्कूल से लौटे अपने बेटे का गला घोंट दिया और उसके शरीर को जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि वहीं बेटे की हत्या के बाद शरद ने घर के एक और कमरे में छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.उन्होंने बताया कि भोये के पिता ने दोनों के शव देखे और तत्काल अधिकारियों को सूचना दी. उन्होंने यह बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और यह मामला दर्ज भी कर लिया गया है.

 

WORLD : कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, अखनूर, पुंछ… LoC पर PAK दाग रहा गोले-मोर्टार, पलायन कर रहे स्थानीय लोग

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर सेना अलर्ट मोड पर है. हर हलचल पर बारीकी से निगरानी की जा रही है. कश्मीर के दस जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां फिलहाल रद्द कर दी गई हैं.

पाकिस्तान (Pakistan) पर इंडियन आर्मी के द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सीजफायर तोड़ते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है. पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है. सीमा पार स्थित गांवों में मोर्टार गोले दागे गए हैं, जिससे पुंछ और तंगधार में अबतक 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 43 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

07 और 08 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपों का उपयोग करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की.भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है. पाकिस्तान के द्वारा सीजफायर उल्लंघन का यह 14वां दिन है और भारी तोपखाने से गोलाबारी का दूसरा दिन है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर सेना अलर्ट मोड पर है. हर हलचल पर बारीकी से निगरानी की जा रही है. कश्मीर के दस जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां फिलहाल रद्द कर दी गई हैं.पाकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत से मासूम लोग निशाने पर हैं. पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों में वो गोलीबारी की जा रही है.

पाकिस्तान एलओसी पर बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है, जिससे नागरिक हताहत हो रहे हैं. पाकिस्तान की तरफ से 13 घातक और 59 गैर-घातक फायरिंग की गई हैं.पुंछ जिले में पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा सीजफायर का उल्लंघन किया है. पुंछ शहर करीब खाली हो चुका है. ज्यादातर लोग पलायन करके जा चुके हैं, कई लोग पैदल ही भाग रहे हैं. शहर में हालात बेहद गंभीर है, पाकिस्तान मोर्टार शेल दागे हैं.

उरी में पाकिस्तान की फायरिंग की वजह से घरों को नुकसान हुआ है. इलाके में कई लोग घायल हुए हैं. पाकिस्तान की तरफ से जब गोलीबारी की जा रही थी, तो भारत भी जवाब दे रहा था. पिछले 13 दिनों में पाकिस्तान की तरफ से छोटे हथियारों से हमले किए गए थे लेकिन ऑपरेशन सिंदूर होने के बाद पाकिस्तान ने LoC बॉर्डर के इलाको में भारी हथियारों से फायरिंग की गई है और लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है.

UP : युवाओं के लिए बड़ी तैयारी में योगी सरकार, पैदा होंगे लाखों रोजगार, हर जिले तक पहुंचेगा फायदा

0

यूपी सरकार की योजना है कि आईटीआई और स्किल डेवलपमेंट मिशन मिलकर स्थानीय स्तर पर ऐसे रोजगार पैदा करने वाले कोर्स शुरू करें, जो युवाओं को सीधे नौकरी या स्वरोजगार से जोड़ सकें.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब युवाओं को रोजगार देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास को मिशन मोड में आगे बढ़ा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि राज्य की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचे और इसमें सबसे बड़ी भूमिका यूपी के युवा निभाएं. इसी दिशा में राज्य सरकार अब कौशल विकास योजनाओं को और मजबूती से लागू कर रही है.

इस काम को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने डेलॉयट इंडिया जैसी प्रतिष्ठित कंसल्टेंसी कंपनी के साथ साझेदारी की है. बुधवार को लखनऊ स्थित यूपी कौशल विकास मिशन कार्यालय में राज्य के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डेलॉयट इंडिया की टीम के साथ समीक्षा बैठक की. मंत्री ने निर्देश दिए कि डेलॉयट आने वाले दो वर्षों की प्रगति रिपोर्ट तैयार करे और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचे.

सरकार की योजना है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) और स्किल डेवलपमेंट मिशन मिलकर स्थानीय स्तर पर ऐसे रोजगार पैदा करने वाले कोर्स शुरू करें, जो युवाओं को सीधे नौकरी या स्वरोजगार से जोड़ सकें. अब ट्रेनिंग सिर्फ डिग्री के लिए नहीं होगी, बल्कि युवाओं को ऐसे हुनर सिखाए जाएंगे जिनकी मांग बाजार में है. मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि युवाओं से रैंडम कॉल्स और फील्ड विजिट के जरिए सीधा संवाद किया जाएगा ताकि उन्हें योजनाओं की असल जानकारी मिले और उनकी राय से योजनाओं में सुधार हो.

राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि ‘स्किल मित्र पोर्टल’ पर सभी प्रशिक्षित युवाओं का डाटा अपलोड किया जाए जिसमें उनका नाम, ट्रेड और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी हो, ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता की रीयल टाइम निगरानी की जा सके. उन्होंने अधिकारियों को मंडल स्तर पर नियमित बैठकें करने और कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को जोड़ने के निर्देश भी दिए. इस दौरान मंत्री ने कुछ प्रशिक्षित युवाओं से मोबाइल पर बातचीत की और फीडबैक लिया.

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 के बाद से कौशल विकास को प्राथमिकता दी है. ‘उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन’ (UPSDM) के माध्यम से लाखों युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप और स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं. इस पहल का उद्देश्य है “हर हाथ को हुनर, हर हुनर को काम” देना. अब यह अभियान नई रफ्तार पकड़ रहा है, जिससे गांव-गांव तक युवाओं को लाभ मिल सकेगा.

 

- Advertisement -