Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 718

UP : सरकारी स्कूल की जमीन पर बना अवैध मदरसा धवस्त, SDM के निर्देश पर चला बुलडोजर

0

उत्तर प्रदेश के गोंडा के बरौली गांव में जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे को जेसीबी लाकर ध्वस्त कर दिया. एसडीएम ने कहा कि यह जमीन सरकारी स्कूल के लिए आवंटित थी. गोंडा के बरौली गांव में जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजा है. जहां सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध तरीके से मदरसा और मस्जिद बनाया गया था. जिस पर आदेश के अनुसार जिलाधिकारी नेहा शर्मा के मार्गदर्शन में भारी पुलिस फोर्स और तरबगंज एसडीएम की मौजूदगी में जेसीबी लाकर मदरसे को ध्वस्तीकरण किया गया.

गोंडा की तरबगंज तहसील के बरौली में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध रूप से बने मदरसे के कुछ हिस्से प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़कर ढहा दिए. यह मदरसा बरौली बरजोर नगर स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर बना हुआ था. प्रशासन ने पहले कई बार मदरसा संचालकों को अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया था. निर्देश का पालन न होने पर जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई.

तरबगंज के एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि यह जमीन सरकारी स्कूल के लिए आवंटित थी. तहसील प्रशासन अब मदरसा संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगा. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई दोबारा प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

गोंडा जिले में सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए डीएम द्वारा एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है. बुलडोजर से की गई इस कार्रवाई के बाद मदरसा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है. जिले के और जगहों पर सरकारी जमीन कब्जा करने वाले लोगों को जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि वह जल्द सरकारी जमीन खाली कर दें.

वहीं पूरे मामले को लेकर उप जिलाधिकारी तरबगंज राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि यह स्कूल की जमीन थी. इस पर मस्जिद या मदरसा बना हुआ था, उसके ध्वस्तीकरण के आदेश पहले से ही हो गए थे. जिलाधिकारी महोदय के आदेश और उनके निर्देश के क्रम में आज ध्वस्तीकरण करवाया जा रहा है. यह बरौली गांव है, जो मदरसा बना हुआ है. उसमें से कुछ जमीन स्कूल का है. जितना स्कूल का पार्ट है, उसी का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है जो अवैध मदरसा संचालित है. उसे पर भी नियम अनुसार कार्रवाई की जायेगी.

ENTERTAINMENT : पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने गिरगिट की तरह बदला रंग, हमला होते ही उगला जहर

भारत ने मंगलवार की रात को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब दिया है. एयरफोर्स ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है. जिसके बाद से भारत में ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ हो रही है. वहीं पाकिस्तानी एक्टर इसकी निंदा कर रहे हैं. पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने ऑपरेशन सिंदूर को शर्मनाक बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.

हानिया आमिर, माहिरा खान, फवाद खान जैसे कई कलाकारों ने ऑपरेशन सिंदूर पर रिएक्ट किया है. फवाद खान ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. फवाद का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है.

फवाद खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘इस शर्मनाक अटैक में घायल हुए और मरने वाले लोगों के प्रति मैं खेद प्रकट करता हूं. मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले दिनों में उनके परिवार वालों को ताकत दे. मेरी सभी से बस यही रिक्वेस्ट है कि अपने शब्दों से इस आग को और ना भड़काएं. ये आम लोगों की जिंदगी से ज्यादा नहीं है. काश लोगों में थोड़ी सी संवेदना जागे. इंशाअल्लाह. पाकिस्तान ज़िंदाबाद.’

बता दें फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. इस फिल्म में फवाद के साथ वाणी कपूर लीड रोल में नजर आतीं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंडिया में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी. फिल्म के गाने भी रिलीज हो गए थे. इसमें फवाद और वाणी की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था.

फवाद ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने बॉलीवुड में खूबसूरत फिल्म से डेब्यू किया था. जिसके बाद वो कपूर एंड संस और ऐ दिल है मुश्किल में नजर आए थे. फवाद की इंडिया में फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है.

 

NATIONAL : शराब पीते वक्त ज्यादा चखना खाने को लेकर विवाद, कुल्हाड़ी से मारकर दोस्त की हत्या

0

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हत्या का एक अलग मामला सामने आया है. दरअसल शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में चखना खाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक दोस्त ने दूसरे को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्यारे दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दरअसल सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के पकनी गांव का है, जहां दो दिन पहले अनिल सिंह नाम के युवक का शव खेत में पड़ा मिला था. जानकारी के मुताबिक वह एक दिन पहले गांव के ही शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था. लेकिन दूसरे दिन उसकी लाश एक खेत में मिली थी.

पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि मृतक को आखिरी बार उसके दोस्त जगदेव के साथ देखा गया था. पुलिस ने जगदेव से सख्ती से पूछताछ की तो उसके हत्या करना कबूल कर किया. जगदेव के मुताबिक शराब पीने के दौरान ज्यादा चखना खाने को लेकर उसकी मृतक के कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद गुस्से में जगदेव ने कुल्हाड़ी से अनिल पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शक के आधार पर आरोपी जगदेव की तलाश शुरू की. हत्या के बाद से जगदेव फरार था. लेकिन पुलिस ने दो दिन में ही जगदेव को ढूंढ निकाला. पुलिस ने जब जगदेव से सख्ती से पूछताछ की तो जगदेव ने सारा घटनाक्रम सिलसिलेवार पुलिस के सामने कबूल कर लिया.

आरोपी ने बताया की शादी की रात वह और मृतक दोनों खेत में बैठकर शराब पी रहे थे इसी दौरान चखना खाने को लेकर दोनों के बीच में बहस हो गई और इसी बीच आरोपी इतना आक्रोशित हो गया कि वह घर जाकर कुल्हाड़ी लेकर आया और मृतक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया. आरोपी के बयान के बाद पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जप्त कर ली है और हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 

WORLD : India–Pakistan तनाव के बीच अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी रद्द, गांव वाले बोले– हर हाल में देंगे सेना का साथ

भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद अटारी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी रद्द कर दी गई. वहीं बॉर्डर के गांवों में शांति बनी हुई है. गांव वालों का कहना है कि उन्हें कोई डर नहीं है. जरूरत पड़ी तो सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे.

भारत-पाक तनाव के बीच बुधवार को अटारी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को रद्द कर दिया गया. यह फैसला उस वक्त लिया गया जब भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और बॉर्डर पर तनाव बढ़ा.

रिट्रीट सेरेमनी के लिए पहुंचे सैलानियों को वापस भेज दिया गया. गुजरात और महाराष्ट्र से आए पर्यटकों ने कहा कि हमें भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है. उन्होंने कहा कि पहलगाम का बदला लिया गया है.

बता दें, अटारी बॉर्डर की रिट्रीट सेरेमनी एकमात्र ऐसा कार्यक्रम है जो भारत की बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच तालमेल से होता है. इसे देखने देशभर से लोग आते हैं. वहीं, बॉर्डर के गांवों में माहौल शांत है. लोगों ने सेना की कार्रवाई का समर्थन किया और कहा कि वो डर में नहीं हैं.

नेशता गांव के रहने वाले काबुल सिंह ने कहा कि सेना ने बहुत अच्छा काम किया है. पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों को खत्म कर दिया गया. हमें कोई तनाव नहीं है. अगर जरूरत पड़ी तो हम सेना के साथ खड़े होंगे. पहलगाम हमले के बाद से ही पर्यटकों की संख्या में कमी आई थी. एयर स्ट्राइक के बाद बीएसएफ ने सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया है.

इसके अलावा नेशता गांव के सरपंच मंजींदर सिंह ने कहा कि गांव वाले बिल्कुल भी नहीं डरें हैं. हमें पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई पर गर्व है. हम अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे और सेना को पूरा सहयोग देंगे. बीएसएफ की ओर से रिट्रीट सेरेमनी बंद करने का पोस्टर भी आईसीपी के बाहर लगाया गया है.

NATIONAL : ऑपरेशन सिंदूर की खबर सुनकर हिमांशी नरवाल की आंखों में आए आंसू, कहा- ‘मेरा पति चाहता था कि…’

0

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पति विनय नरवाल को खोने वाली हिमांशी नरवाल ऑपरेशन सिंदूर की खबर सुनकर भावुक हो गईं. उनकी आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने सरकार से कार्रवाई नहीं रोकने की गुहार लगाई.

उन्होंने कहा, ”मेरा पति डिफेंस में था और वो जब ज्वाइन किया तो चाहता था कि देश में शांति हो. निर्दोषों की जान नहीं जानी चाहिए. इस देश में नफरत और आतंक न हो. उसका स्प्रिट इस ऑपरेशन (ऑपरेशन सिंदूर) में है. आतंकवाद और नफरत सरकार द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.”

हिमांशी ने कहा, ”इस ऑपरेशन के लिए मैं भारत सरकार का धन्यवाद करती हूं. मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि ये यहीं खत्म नहीं होना चाहिए, यह आतंकवाद के खात्मे की शुरुआत है, ताकि जैसी घटना मेरे साथ हुई, वैसी घटना किसी के साथ नहीं हो.”

उन्होंने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिए जाने पर कहा, ”मैं इस नाम से मैं खुद को रिलेट कर सकती हूं. मैंने एक जिंदगी खो दी है. अभी शायद किसी को नहीं पता कि, मेरे साथ क्या हो रहा है. ये नाम बहुत सही है. इस घटना की वजह से बहुत मां ने, औरतों ने अपनी जान खोई है, अपना एक हिस्सा खोया है. मैं उम्मीद करती हूं कि ऐसा ऑपरेशन करने की नौबत आगे कभी नहीं आए, ऐसा कुछ दोबारा किसी और के साथ न हो.”

ऑपरेशन की जानकारी देने के लिए सेना ने बयान जारी किया. साथ ही सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद थी. दोनों महिला अधिकारियों के प्रेस ब्रीफिंग पर हिमांशी नरवाल ने कहा, ”महिला ही महिला को ज्यादा रिलेट कर सकती हैं. बाप ने बेटे को खोया है, भाई ने भाई को खोया है, उनका काफी दर्द है. औरत ही औरत का बदला ले सकती है. ये बहुत अच्छी बात है. ये अच्छी बात है कि महिला अधिकारी को मौका दिया गया है. मैं उम्मीद करती हूं कि सुरक्षाबलों में महिला और पुरुष की बराबर की भागीदारी होगी.”

 

NATIONAL : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

0

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गये.

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एट क्षेत्र में एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना गिरथान गांव के पास तड़के करीब पांच बजे हुई जब बहराइच जिले के मोतीपुर निवासी 42 साल के बृजेश कार से अपने परिवार के साथ झांसी की ओर जा रहे थे.

उसने यह बताया कि गिरथान गांव के पास ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई. पुलिस ने यह बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इस घटना में मौके पर ही पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस घटना के समय गाड़ी में मौजूद थे, बृजेश, उनकी 40 साल की पत्नी प्रीति, 13 साल के बेटे आशुतोष, रिश्तेदार 33 साल की संगीता और बृजेश की तीन माह की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई.

उसने यह बताया कि मानवी और नंदा नामक दो और यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उरई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने यह बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीड़ितों के परिवार को इस घटना के बार में सूचना दे दी गई है. उसने यह बताया कि संभवत: झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ और मामले की जांच भी की जा रही है.

 

UP : चोरी के शक में दो नाबालिगों को बांधकर रातभर खुले आसमान के नीचे रखा, पुलिस ने कराई रिहाई

0

रामगढ़ के जवाहर नगर में चोरी के संदेह में दो नाबालिगों को भीड़ ने पीटा और रातभर रस्सी से बांधकर खुले में छोड़ दिया. पुलिस ने मंगलवार सुबह उन्हें मुक्त कर बाल मित्र थाना में सुरक्षित रखा. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

झारखंड के रामगढ़ जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के जवाहर नगर में सोमवार देर शाम चोरी के संदेह में दो नाबालिग लड़कों को लोगों ने न केवल बुरी तरह पीटा, बल्कि उन्हें रस्सियों से बांधकर पूरी रात खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया. इस दौरान कई लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने बच्चों की मदद नहीं की.

मंगलवार सुबह मामले की सूचना मिलते ही भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों नाबालिगों को मुक्त कराकर थाने ले आई. पुलिस के अनुसार, दोनों लड़कों की उम्र 13 से 14 साल के बीच है और वे पास के लक्ष्मी टॉकीज इलाके में रहते हैं. वे कबाड़ बीनने का काम करते हैं. केवल शक के आधार पर उनके साथ की गई बर्बरता ने न केवल कानून व्यवस्था बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

NATIONAL : ‘…सुबह उठेंगे तो खुशखबरी मिलेगी’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अजमेर के दरगाह दीवान

0

भारतीय सुरक्षाबलों ने सोमवार रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. हमले की खबर आते ही देश के लोगों को दिलों में जैसे सुकून ही आ गया.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सुरक्षाबलों ने सोमवार रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. हमले की खबर आते ही देश के लोगों को दिलों में जैसे सुकून ही आ गया. लोगों के रिएक्शन भी तेजी से आने लगे हैं.

राजस्थान में अजमेर की लक्षिता कुमावत ने कहा- ये हमला बहुत जरूरी था. मैं पाकिस्तान के लोगों से कहना चाहूंगी कि जो आप करेंगे हम भी वैसा ही करेंगे आपके साथ. खून के बदले खून बहाएंगे. पाकिस्तानियों ने हमारे दिलों में अपने लिए जो नफरत बनाई है वह कभी भी कम नहीं हो सकती है.

अजमेर में दरगाह दीवान उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा- ये बहुत ही बड़ा कदम उठाया गया है. जैसा भारतीय सेना से उम्मीद थी, भारतीय सेना और भारत सरकार उस पर खरी उतरी है. ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के लिए सेना को मुबारकबाद और प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद देता हूं. पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया गया है. यह एक नया भारत है यहां पर शब्दों से जवाब नहीं दिया जाता. फैसलों और नतीजे से जवाब दिया जाता है.

उन्होंने कहा आतंकी कैंप और आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया गया है. अब भारत किसी के आगे झुकने वाला नहीं बल्कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने वाला है. जिस तरह से पहलगाम में कई बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया था. प्रधानमंत्री ने इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम देकर उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है

उन्होंने कहा- ये नया भारत है. हर तरह से सक्षम है जिसने पाक की सीमा में घुसे बिना मिसाइल से हमला किया है. हम जानते थे कि एक रोज सुबह उठेंगे तो खुशखबरी मिलेगी. आज पाक को जो जवाब दिया गया उससे पाक हुकूमत को समझ आ गया होगा कि आतंक को संरक्षण देने का नतीजा क्या होता है. सवाल उठाने वालों को समझना चाहिए ये एक साथ खड़े होने का समय है न कि सवाल उठाने का.

उन्होंने कहा कि तीनों सेनाध्यक्षों को धन्यवाद देना चाहता हूं, उनको सलाम करता हूं. धन्यवाद करूंगा पीएम नरेंद्र मोदी का जिन्होंने 140 करोड़ की जनता की उम्मीदों को समझा और उसपर खड़े उतरे .

इसके अलावा अजमेर के ही रहने वाले शिवराज सिंह ने कहा कि – हर किसी को अपने गुनाह की सजा भुगतनी पड़ती है. जो भी मोदी जी और देश के सैनिक कर रहे हैं उसके साथ पूरा भारत हमेशा साथ है. जो माताओं कि सिंदूर उजड़ा था उसका बदला तो लेना ही था.

 

NATIONAL : बेंगलुरु एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी… एयरस्ट्राइक के बाद कई उड़ानें प्रभावित, यात्रियों को दी गई चेतावनी

0

भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में एयरस्पेस से जुड़े प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. इसी कड़ी में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (BLR Airport) ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया है कि मौजूदा एयरस्पेस पाबंदियों के चलते 7 मई को कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. यात्रियों से कहा गया है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति संबंधित एयरलाइनों से जांच लें.

भारत द्वारा पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद देश के कई हिस्सों में एयरस्पेस से जुड़े प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. इसका असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है. बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kempegowda International Airport) ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को सतर्क रहने और फ्लाइट स्टेटस की जानकारी लेने की अपील की है.

एजेंसी के अनुसार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि 7 मई को कुछ फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं और आने वाले समय में अन्य उड़ानों पर भी इसका असर पड़ सकता है. इस बाबत एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर यात्रियों को अपडेट देते हुए लिखा है कि वर्तमान एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण हमारे नेटवर्क में कुछ उड़ानों पर असर पड़ सकता है. सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क कर उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लें.

 

BIHAR : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मुस्लिम समुदाय में जश्न, कहा- ‘आज असली ईद का गिफ्ट PM ने दिया’

0

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बिहार के समस्तीपुर जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुशी जताई है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह की नमाज पढ़कर दुआ मांगी. साथ ही मुस्लिम युवा, बुजुर्ग सभी बॉर्डर पर पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ जंग लड़ने को तैयार हैं.

पहलगाम आतंकी हमले के 13 दिन बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. भारत की इस कार्रवाई से समस्तीपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच भी जश्न का माहौल है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह की नमाज पढ़कर देश के लिए दुआ मांगी. इसके साथ ही मुस्लिम युवा, बुजुर्ग सभी बॉर्डर पर पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ जंग लड़ने को तैयार हैं. मुस्लिम युवाओं ने कहा इंडिया के लिए जीते हैं. इंडिया के लिए पाकिस्तान वालों की जान भी ले सकते हैं.

युवाओं ने कहा कि हम इस देश की मिट्टी से वजूद बनाते हैं, हम लोग पाक होते नमाज पढ़ते हैं, इसलिए देश के लिए जान दे भी सकते हैं और जान ले भी सकतें हैं. पीएम मोदी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाएं जाने से देश के युवाओं में जोश भर गया है. आजतक की टीम ने समस्तीपुर में मुस्लिम युवाओं से जब बात की तो मोहम्मद शौकत ने बताया कि बहुत खुशी की बात है.

 

- Advertisement -