Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 720

NATIONAL : ऑपरेशन सिंदूर के भारत ने दिखाए एक-एक सबूत… पाकिस्तान में कहां गिरीं मिसाइलें, कैसे उड़ाए टारगेट

0

ऑपरेशन सिंदूर का एक-एक सबूत देने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने संयुक्त रूप से मीडिया के बात की. उन्होंने बताया पाकिस्तान में कहां-कहां आंतकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया. दोनों महिला अधिकारियों ने देश को बताया कि कैसे 25 मिनट में आतंक के ठिकानों को खत्म कर दिया गया.

पाकिस्तान की सरज़मीं पर पल रहे आतंक के अड्डों को जवाब देने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक की बेरहमी से हत्या का जवाब भारत ने ऐसा दिया कि दुनिया ने देखती रह गई और पाकिस्तान पूरी रहत से हिल गया. क्रूर आतंकी हमले के मासूम शिकारों को न्याय दिलाने के लिए शुरू हुई ये सैन्य कार्रवाई, आतंक के हर उस गढ़ तक पहुंची जहां से खून की साजिशें रची जा रही थीं. इस ऑपरेशन का एक-एक सबूत देने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने संयुक्त रूप से मीडिया के बात की. उन्होंने बताया पाकिस्तान में कहां-कहां आंतकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया.

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉच किया गया था. इस कार्रवाई में 9 आतंकवादी शिविरों को टारगेट किया गया और पूरी तरह से इसे बर्बाद किया गया. कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को पाकिस्तान और PoJK में आतंकवादी शिविरों पर कई हमल करते हुए वीडियो भी दिखाए. विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, आतंकवादी स्थल मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर, पाकिस्तान, जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय, भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा निशाना बनाया गया.

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए हैं. उन्होंने बताया कि रात एक बजकर पांच मिनट और एक बजकर 30 मिनट के बीच यह ऑपरेशन हुआ. पाकिस्तान में 3 दशकों से आतंकवादियों का निर्माण हो रहा है. पाकिस्तान और पीओके में 9 टारगेट पहचाने गए थे और इन्हें हमने तबाह कर दिया. लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए. सवाई नाला मुजफ्फराबाद में लश्कर का ट्रेनिंग सेंटर था. जिसे तबाह कर दिया गया है. दोनों महिला अफसरों ने कहा- पीओके में सबसे पहले सवाई नाला मुजफ्फराबाद में लश्कर का ट्रेनिंग सेंटर था. सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकियों ने यहीं ट्रेनिंग ली. सैयदना बिलाल कैंप मुजफ्फराबाद में हथियार, विस्फोटक और जंगल सर्वाइवल की ट्रेनिंग दी जाती थी. कोटली गुरपुर कैंप लश्कर का है. पुंछ में 2023 में श्रद्धालुओं पर हुए हमले के आतंकी यहीं ट्रेंड हुए थे.

 

NATIONAL : पाकिस्तान पर Airstrike के बाद यूपी में रेड अलर्ट, DGP ने सभी जिलों की पुलिस को दिया ये निर्देश

0

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में आज यानी 7 मई को ‘मॉक ड्रिल’ करवाई जाएगी.

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना द्वारा एयरस्ट्राइक करने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है. डीजीपी प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में आज यानी 7 मई को ‘मॉक ड्रिल’ करवाई जाएगी.

आपको बता दें कि भारतीय सेना ने बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 50 से ज्यादा आतंकी मारे गए और दर्जनों आतंकी ठिकाने तबाह हुए. इसको लेकर अब उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है.

‘ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले में हमारे भाइयों की हत्या का जवाब’, अमित शाह की पाकिस्तान को दो टूक
बकौल यूपी डीजीपी- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है. भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमला किया गया है. पुलिस की सभी फील्ड संरचनाओं को रक्षा इकाइयों के साथ समन्वय करने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है. उतर प्रदेश पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क, सुसज्जित और पूरी तरह तैयार है. जय हिंद.

इससे पहले डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा था कि 7 मई को सिविल डिफेंस के मॉक ड्रिल के संबंध में भारत सरकार से निर्देश प्राप्त हुए हैं. 19 जिलों की पहचान की गई है, जिसमें एक जिला ए श्रेणी में है, दो जिले सी श्रेणी में हैं और बाकी बी श्रेणी में हैं. इन सभी जिलों में सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ मिलकर मॉक ड्रिल की जाएगी ताकि आकस्मिकता की स्थिति में हर हालत से निपट सकें.

आज होने वाली मॉक ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन की टेसटिंग, क्रैश ब्लैकआउट एक्सरसाइज, नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिये भी ए रिहर्सल और आपात स्थिति के दौरान सुरक्षा उपायों में आम जनता को ट्रेनिंग देना शामिल है.

 

NATIONAL : नैनीताल में दुष्कर्म की घटना से संकट में पर्यटन उद्योग, जून तक की होटल बुकिंग रद्द

0

नैनीताल में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद के यहां पर्यटन उद्योग पर इसका तगड़ा असर पड़ा है. पर्यटकों ने होटल्स की बुकिंग्स रद्द कर दी है.उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल नैनीताल इन दिनों एक गंभीर संकट से गुजर रहा है. हाल ही में शहर में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है. इस शर्मनाक वारदात ने न केवल शहर की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि इसका सीधा असर पर्यटन उद्योग पर भी पड़ा है, जो यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है. घटना के बाद से नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

होटल कारोबारियों के अनुसार, अप्रैल से जून तक चलने वाले पीक पर्यटन सीजन की लगभग सभी बुकिंग्स रद्द कर दी गई हैं. कई होटलों में 80 से 90 प्रतिशत तक की बुकिंग कैंसिल हो चुकी हैं, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है.

नैनीताल झील, स्नो व्यू पॉइंट, टिफिन टॉप और चाइना पीक जैसे लोकप्रिय स्थलों पर आमतौर पर इस समय पर्यटकों की भीड़ रहती है, लेकिन हालिया घटना ने लोगों का भरोसा डगमगा दिया है. होटल मालिकों और टूर ऑपरेटरों का कहना है कि घटना के बाद से देशभर से आने वाले पर्यटक अपनी यात्राएं स्थगित कर रहे हैं, जिससे पूरा पर्यटन उद्योग प्रभावित हुआ है.

पर्यटन पर संकट के बीच शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. शहर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय किए जा रहे हैं और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है.

इसी बीच नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने शहर का दौरा किया और घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पर्यटन व्यवसाय को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने जनता से अपील की है कि नैनीताल एक शांत और सुरक्षित शहर है, प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. सांसद ने पर्यटकों से शहर पर विश्वास बनाए रखने और पूर्व नियोजित यात्राएं रद्द न करने की अपील की है.

स्थानीय लोगों और व्यापारियों को उम्मीद है कि प्रशासनिक प्रयासों और जनप्रतिनिधियों की अपील के बाद पर्यटकों का विश्वास बहाल होगा और नैनीताल फिर से अपनी रौनक लौटाएगा. फिलहाल, शहर की फिजा में डर और सन्नाटा है, लेकिन यहां के लोग एक बार फिर से अपने शहर को पर्यटकों की पहली पसंद बनाने के लिए एकजुट हैं.

BUSINESS : सांची दूध हुआ महंगा, 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, आज से देशभर में कीमतें लागू

0

सांची ने दूध की कीमतों में 1 से 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, जो आज रात से लागू होगी. फुल क्रीम, टोंड और डबल टोंड दूध सभी महंगे हो गए हैं. कंपनी ने लागत और कच्चे माल की महंगाई को वजह बताया है.

सांची दूध के दाम बढ़े
सांची दूध के दाम बढ़े
रवीश पाल सिंह
रवीश पाल सिंह
भोपाल,
06 मई 2025,

मध्यप्रदेश की प्रमुख दुग्ध उत्पादक कंपनी सांची ने एक बार फिर दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है. 1 लीटर दूध पर 2 रुपये और आधा लीटर पर 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी. अमूल की ओर से दूध के दाम बढ़ाने के बाद अब सांची ने भी यह कदम उठाया है. इससे पहले पिछले साल जुलाई में सांची ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई थीं.

नई और पुरानी दरों की तुलना:

(1) फुल क्रीम गोल्ड (500 ml)
वर्तमान दर: ₹.33
नई दर: ₹.34

(2) फुल क्रीम गोल्ड (1 लीटर)
वर्तमान दर: ₹.65
नई दर: ₹.67

नई और पुरानी दरों की तुलना:
(1) फुल क्रीम गोल्ड (500 ml)
वर्तमान दर: ₹.33
नई दर: ₹.34

(2) फुल क्रीम गोल्ड (1 लीटर)
वर्तमान दर: ₹.65
नई दर: ₹.67

आज से घट गए Amul दूध के दाम, इतना हुआ सस्‍ता

(3) स्टेण्डर्ड दूध शक्ति (500 ml)
वर्तमान दर: ₹.30
नई दर: ₹.31

(4) टोण्ड दूध ताजा (500 ml)
वर्तमान दर: ₹.27
नई दर: ₹.28

(5) डबल टोंड दूध स्मार्ट (500 ml)
वर्तमान दर: ₹.25
नई दर: ₹.26

(6) चाह दूध (1 लीटर)
वर्तमान दर: ₹.58
नई दर: ₹.60

सांची मैनेजमेंट का कहना है कि दूध उत्पादन की लागत में बढ़ोतरी और कच्चे माल की महंगाई के कारण यह फैसला लिया गया है. इस फैसले का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा, खासतौर पर उन लोगों पर जो रोजाना परिवार के लिए दूध खरीदते हैं.

खुला दूध भी महंगा
बता दें कि भोपाल में सबसे ज्यादा पैक्ड दूध सांची दूध की खपत होती है. इसके बाद अमूल का नंबर आता है. सौरभ, श्रीधि और मदर डेयरी जैसे दूसरे ब्रांड भी शहर में बिक्री करते हैं. भोपाल में पैक्ड दूध के मुकाबले खुले दूध की मांग ज्यादा है. कई डेयरियों ने खुले दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है.

अमूल ने 1 मई को दूध के दाम बढ़ाए थे. इसने 2 रुपये प्रति लीटर और आधा लीटर के लिए 1 रुपये की बढ़ोतरी की थी. इससे पहले मदर डेयरी ने भी कीमतों में इजाफा किया था.

MUMBAI : मुंबई के होटल में विदेशी महिला संग थे 9…. अचानक पड़ गया छापा, कमरे का नजारा देख सन्‍न रह गई पुलिस

0

मुंबई पुलिस ने मुंबई के एक होटल से विदेशी युवती संग युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए युवक-युवती के साथ कमरे से पुलिस ने ऐसा कुछ भी बरामद किया है, जिससे पुलिस कुछ पलों के लिए ठिठक गई.

रविवार शाम जब मुंबई वीकेंड की मस्‍ती में मशगूल थी, लगभग उसी वक्‍त कोलाबा पुलिस को एक कॉल आता है. फोन पर जैसे जैसे बात आगे बढ़ रही थी, पुलिस अफसर के माथे की लकीरें गहरी होती चली जा रही थीं. फोन कॉल कटने के बाद पुलिस अफसर ने एक लंबी सांस ली और फिर किसी को कॉल करने लग गए. जैसे ही कॉल पिक हुई, उन्‍होंने सिर्फ इतना बोला- जितनी जल्‍दी हो आप पुलिस स्‍टेशन आ जाइए.

कुछ ही मिनटों के अंतराल के बाद पुलिस स्‍टेशन में एक साथ कई गाड़ियां दाखिल होती हैं. इन गाड़ियों से आए लोगों की पुलिस टीम के साथ लंबी गुफ्तगू चलती है. इसके बाद, पुलिस के साथ ये सभी लोग थाने से रवाना हो जाते हैं. पुलिस की सायरन बजाती हुई गाड़ियां मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित नामी होटल में दाखिल होती हैं. पुलिस की टीम रिशेप्‍सन पर सिर्फ इतना पूछती है कि रूम नंबर… कहां है. रिशेप्‍सनिस्‍ट का इशारा मिलते ही पुलिस उस दिशा में दौड़ पड़ती है.

रूम के बाहर पहुंचने के बाद पुलिस की टीम मौका मुआयना करती है और फिर दरवाजे को खुलवाने की कवायद शुरू होती है. रूम का दरवाजा खुलते ही पुलिस के सामने एक युवक और विदेशी युवती थे. कमरे की तलाशी लेने पर 9 बंदर भी कमरे में मिले. 9 में से 8 बंदरों के शरीर में कोई हलचल नहीं थी. पुलिस टीम के आए स्‍टेट फॉरेस्‍ट डिपार्टमेंट और वाइल्‍ड लाइफ इंटेलिजेंस के अफसरों ने जांच की तो पता चला कि इन 8 बंदरों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 बंदर जीवित बचा है.

इसके बाद, पुलिस ने कमरे में मौजूद युवक-युवती को गिरफ्तार कर लिया. युवक की पहचान चेन्‍नई मूल के श्रीराम सुब्रमण्यम और युवती की पहचान मलेशियाई मूल की एस मथावी के तौर पर हुई है. मुंबई के रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर राकेश भोईर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक भारतीय पुरुष और एक मलेशियाई महिला मलेशिया से विदेशी बंदरों को तस्करी करके मुंबई लाए हैं. ये लोग 3 मई को मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट से मुंबई पहुंचे और कोलाबा के एक होटल में ठहरे हैं.

उन्‍होंने बताया कि हमारी टीम ने रविवार शाम को होटल के कमरे पर छापा मारा. वहां से हमें 8 मृत और एक जीवित बंदर बरामद किए गए. जब्त किए गए बंदर सियामंग गिबन प्रजाति के थे, जो इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड के जंगलों में पाए जाने वाली एक लुप्तप्राय प्रजाति हैं. इन बंदरों को प्‍लेन के सामान वाले हिस्से में बैगों में ठूंसकर लाया गया था, जिसके कारण ऑक्सीजन की कमी और तंग जगह में दबने से 8 बंदरों की मौत हो गई. एकमात्र जीवित बचे बंदर की अब देखभाल की जा रही है.

NATIONAL : सिंधु जल संधि निलंबन के बाद मोदी सरकार का बड़ा कदम, जम्मू-कश्मीर में रुके हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार

0

इस हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक होने की संभावना है, जिसमें जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. इससे पहले सिंधु जल संधि निलंबन के बाद अमित शाह और जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल की दो उच्चस्तरीय बैठकें हो चुकी हैं.

पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद मोदी सरकार अब जम्मू-कश्मीर में वर्षों से रुके पड़े हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने की दिशा में बड़े कदम उठाने जा रही है. इस हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक होने की संभावना है, जिसमें जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

इससे पहले सिंधु जल संधि निलंबन के बाद अमित शाह और जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल की दो उच्चस्तरीय बैठकें हो चुकी हैं. इन बैठकों में यह रणनीति बनी है कि जम्मू-कश्मीर में ठप पड़ी पनबिजली परियोजनाओं (Hydro Power Projects) को फिर से शुरू किया जाए और नए प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ाया जाए.

विशेषज्ञों का मानना है कि संधि निलंबन के बाद अब भारत को किसी भी नए प्रोजेक्ट से पहले पाकिस्तान को छह महीने का नोटिस देने की जरूरत नहीं होगी, न ही जल डेटा साझा करना अनिवार्य होगा. इससे प्रशासनिक प्रक्रिया में तेज़ी आएगी और परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकेंगी.

जम्मू-कश्मीर में छह प्रमुख हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट हैं जिनमें तेजी आने की उम्मीद है

-सावलकोट प्रोजेक्ट (1,856 मेगावाट)
-पाकल दुल प्रोजेक्ट (1,000 मेगावाट)
-रतले प्रोजेक्ट (850 मेगावाट)
-बर्सर प्रोजेक्ट (800 मेगावाट)
-किरू प्रोजेक्ट (624 मेगावाट)
-किर्थाई-I और II प्रोजेक्ट (कुल 1,320 मेगावाट)

बढ़ेगी जम्मू-कश्मीर की बिजली उत्पादन क्षमता

इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से जम्मू-कश्मीर की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 10,000 मेगावाट तक पहुंच सकती है. इसके अलावा, मैदानी राज्यों में सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता भी कई गुना बढ़ेगी. अब चेनाब और झेलम नदियों पर नए प्रोजेक्ट्स बनाना और वूलर झील को पुनर्जीवित करना संभव होगा, जिस पर पहले सिंधु जल संधि के कारण अड़चन थी. सरकार का यह कदम ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है.

ENTERTAINMENT : ममता में लिपटी मेट क्वीन कियारा, ड्रेस देख कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं रकुल प्रीत सिंह

न्यूयॉर्क में साल 2025 के मेट गाला इवेंट का आगाज हो चुका है. समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बेहद खूबसूरत अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ मेट गाला में एंट्री की. उन्होंने अपने लुक से खूब लाइमलाइट लूटी. जिसने भी उन्हें देखा, बस देखता ही रह गया. कियारा ने अपने इस लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं, जिस पर फैंस के साथ-साथ कई हस्तियां भी कमेंट कर रही हैं. वहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने उन्हें ‘सुंदर मम्मा’ का टैग दिया.

कियारा जल्द मां बनने वाली हैं. वह अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं और इसी खास पलों की भावनाओं को उन्होंने मेट गाला में अपनी ड्रेस के जरिए दिखाने की कोशिश की. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में कियारा ब्लैक कलर के ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं.

इस ड्रेस में एक खूबसूरत भावना छिपी हुई है. गाउन में गोल्डन ब्रेस्टप्लेट है, जिसे चेन के साथ नीचे बने एक दिल से जोड़ा गया है. यह चेन गर्भनाल को दर्शाती है, जो एक बच्चे को उसकी मां से जोड़ती है. इस ड्रेस को गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया था.

इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा- ‘मई में मां का पहला सोमवार.’ उनकी इस पोस्ट पर ‘बेगम जान’ की एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी ने कमेंट में लिखा- ‘गॉर्जियस.’ वहीं रकुल प्रीत सिंह ने लिखा- ‘सुंदर मम्मा.’ इनके अलावा एक और यूजर्स ने लिखा- ‘क्वीन.’

बता दें कि कियारा आडवाणी ने करीब तीन साल तक सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट करने के बाद साल 2023 में राजस्थान में धूमधाम से शादी की थी. यह कपल अब जल्दी ही बच्चे का स्वागत करने वाला है. कियारा ने 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें कियारा-सिद्धार्थ अपने हाथ में वाइट कलर के बेबी के मौजे पकड़े हुए थे. उन्होंने कैप्शन में बेबी इमोजी के साथ लिखा- ”हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार… जल्द आ रहा है.” इसके साथ उन्होंने इविल आई, हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की.

उनके पोस्ट पर फिल्म सेलेब्स ने भी जमकर बधाई दी. करीना कपूर ने कमेंट में लिखा- ‘जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल आने वाला है. भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें.’ वहीं एक्टर ईशान खट्टर, फिल्ममेकर एकता कपूर, मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, सोनू सूद, आथिया शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने भी बधाई दी थी.

 

UP : यूपी के नगर निगमों में पार्किंग के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने लिया अहम फैसला

0

उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश नगर निगम (पार्किंग स्थान का सन्निर्माण, अनुरक्षण एवं प्रचालन) नियमावली, 2025’ को प्रख्यापित करने की मंजूरी दे दी है.

उत्तर प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में पार्किंग की समस्याओं को दूर करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है. प्रदेश सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश नगर निगम (पार्किंग स्थान का सन्निर्माण, अनुरक्षण एवं प्रचालन) नियमावली, 2025’ को प्रख्यापित करने की मंजूरी दे दी है. इस नियमावली के लागू होने के बाद अब सभी नगर निगमों में पार्किंग व्यवस्था एक जैसी होगी.

तेजी से बढ़ रहे वाहन
गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों में प्रदेश के शहरों में निजी वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है. दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भरमार के चलते सड़कों पर जगह कम पड़ने लगी है. पार्किंग न होने की वजह से लोग वाहन फुटपाथ, सड़क किनारे और अन्य खाली जगहों पर खड़े कर देते हैं. इससे जहां ट्रैफिक जाम होता है, वहीं आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

मल्टीलेवल पार्किंग को बढ़ावा
नई नियमावली का उद्देश्य पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाना और इसे नगर निगमों के लिए आमदनी का स्थायी स्रोत बनाना है.इसके तहत मल्टी लेवल पार्किंग को बढ़ावा दिया जाएगा और स्मार्ट तकनीकों के जरिये पार्किंग की निगरानी और संचालन किया जाएगा. इससे पार्किंग की जगहों का बेहतर उपयोग होगा और अव्यवस्थित पार्किंग पर लगाम लगेगी.

जाम से मिलेगी राहत
सरकार का मानना है कि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा. साथ ही शहरों में अनियोजित निर्माण और अतिक्रमण पर भी रोक लगेगी. नियमावली में सभी नगर निगमों में एक जैसे पार्किंग शुल्क की व्यवस्था की गई है, जिससे मनमाने शुल्क वसूली और लोगों के शोषण की संभावना खत्म हो जाएगी.

पार्किंग शुल्क से बढ़ेगी आमदनी
इसके अलावा नगर निगमों को पार्किंग शुल्क से नियमित आमदनी होगी, जिससे वे नागरिकों को साफ-सफाई, जल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा निस्तारण जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध करा सकेंगे.

शहरों का होगा विकास
पार्किंग के लिए एक समान नीति लागू होने से शहरों का नियोजित विकास भी सुनिश्चित होगा. लोगों को तयशुदा दरों पर सुगम और सुरक्षित पार्किंग मिलेगी. यह कदम राज्य सरकार के उस विजन को मजबूत करता है, जिसमें शहरी जीवन को स्मार्ट, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना शामिल है.

 

NATIONAL : भारतीय पासपोर्ट के कारण पाकिस्तान न जा सकी सना, बच्चे सरहद पार पति के हवाले, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

0

मेरठ की सना के पास भारतीय पासपोर्ट होने के कारण पाकिस्तान नहीं जाने दिया गया, जिससे उसे अपने 3 साल के बेटे और 1 साल की बेटी को अटारी बॉर्डर पर मजबूरी में पाकिस्तानी पति को सौंपना पड़ा. बच्चों से जुदा होकर सना फूट-फूट कर रोई. अब वह सरकार से गुहार लगा रही है कि उसे बच्चों से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जाए.

दर्द और मजबूरी की एक मार्मिक कहानी सामने आई है मेरठ के सरधना से, जहां रहने वाली सना को अपने मासूम बच्चों से जुदा होना पड़ा. सना ने सोमवार को अपने 3 साल के बेटे और 1 साल की बेटी को पाकिस्तान भेज दिया. दोनों बच्चों के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट था, जबकि सना भारतीय नागरिक है, इसलिए उसे सीमा पार जाने की अनुमति नहीं मिली.

सना की शादी 2020 में पाकिस्तान के कराची निवासी एक युवक से हुई थी. वह हाल ही में 45 दिन के शॉर्ट टर्म वीजा पर अपने बच्चों के साथ भारत आई थी. इस दौरान पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का निर्देश जारी किया.25 अप्रैल को सना अपने बच्चों को लेकर अटारी बॉर्डर पहुंची थी, लेकिन भारतीय पासपोर्ट होने की वजह से उसे भारत में ही रोक दिया गया. नतीजतन सना को बच्चों के साथ मायके लौटना पड़ा.

हालात से मजबूर सना ने सोमवार को दोबारा अटारी बॉर्डर का रुख किया और अपने दोनों बच्चों को पाकिस्तान में मौजूद पति को सौंप दिया. बच्चों को विदा करते समय सना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. अब सना अपने मायके सरधना लौट आई है और सरकार से अपील कर रही है कि उसे भी पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वह अपने बच्चों के साथ रह सके.

 

NATIONAL : युवक की मौत पर भड़का परिजनों का गुस्सा, ठेकेदार के परिवार पर जानलेवा हमला, पुलिस के साथ भी झड़प

0

हाजीपुर में युवक की मौत पर परिजनों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया. उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया. आक्रोशित परिजनों की पुलिस के साथ भी भिड़ंत हुई.

हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ. ठेकेदार के परिवार पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया. परिजनों की लाठी डंडों से पिटाई की गई. मारपीट में कई लोग घायल बताए गए हैं. बीच बचाव करने पहुंची पुलिस के साथ भी गुस्साए लोगों की झड़प हुई. बता दें कि कमालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पंडित 24 अप्रैल को विशेष समुदाय के ठेकेदार संग पश्चिम बंगाल में मजदूरी करने गया था.

सोमवार को धर्मेंद्र पंडित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक का शव गांव में पहुंचने पर परिजनों का गुस्सा भड़क उठा. परिजन शव लेकर ठेकेदार के घर पर पहुंचे. उन्होंने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. देखते-देखते विवाद मारपीट में बदल गया. विशेष समुदाय के परिवार वालों पर दूसरे पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया.

हमलावर लाठी डंडों से लैस होकर ठेकेदार के घर पहुंचे थे. विशेष समुदाय के परिजनों की जमकर पिटाई की गई. मारपीट की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. बीच बचाव कर पुलिस ने माहौल शांत कराने का प्रयास किया. आक्रोशित लोग पुलिस के साथ भी भिड़ गए. उपद्रव शांत कराने के लिए पुलिस ने भी मोर्चा संभाला.

मौके पर लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ा गया. पुलिस ने विशेष समुदाय के परिवार की जान बचाई. मारपीट में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया. मौके पर हालात तनावपूर्ण हैं. अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. विशेष समुदाय के लोगों को बचाकर पुलिस अपने साथ ले गई.

 

- Advertisement -

News of the Day