Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 722

NATIONAL : Reel देखने में मस्त था ड्राइवर, दूल्हे की कार खाई में गिरने से भतीजी की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

0

बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक बारात की कार खाई में गिर गई. हादसे में दूल्हे की भतीजी की मौत हो गई जबकि दूल्हा समेत 5 लोग घायल हो गए. ड्राइवर शराब के नशे में रील देख रहा था, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है.

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. बारात लेकर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे दूल्हे की भतीजी की मौत हो गई. वहीं दूल्हा समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा चिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पपरेन्दा गांव के पास हुआ.

जानकारी के मुताबिक, मवई बुजुर्ग गांव से एक बारात हमीरपुर के सुमेरपुर जा रही थी. कार में दूल्हा समेत कुल सात लोग सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने बताया कि गाड़ी चला रहा ड्राइवर शराब के नशे में था और चलते वक्त मोबाइल पर सोशल मीडिया की रील देख रहा था. पपरेन्दा गांव के पास पहुंचते ही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वहां डॉक्टरों ने दूल्हे की भतीजी को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अन्य घायलों का इलाज जारी है. शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है और बारात ले जाना भी रद्द कर दिया गया.

 

RECIPE : इस तरीके से बनाइए जायकेदार एग मंचूरियन, प्लेट में नहीं बचेगा एक भी दाना, नोट कर लें रेसिपी

अगर आप अंडा और चाइनीज़ फ्लेवर पसंद करते हैं, तो एग मंचूरियन बढ़िया विकल्प है. उबले अंडे, मैदा, कॉर्नफ्लोर और सॉसेज़ से बनता है. फ्राइड राइस या नूडल्स के साथ परोसें.

Food, अगर आप भी फास्ट-फूड खाने के शौकीन हैं. क्योंकि आज हम आपको यहां कुछ ऐसा ही बनाने वाले है, जिसको खाकर आपको मजा ही आ जाएगा. अगर आप भी अंडा खाने के शौकीन हैं और चाइनीज़ फ्लेवर का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एग मंचूरियन एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. यह रेसिपी आम मंचूरियन जैसी ही होती है, लेकिन इसमें अंडों का इस्तेमाल किया जाता है. नीचे इसकी आसान रेसिपी दी जा रही है. तो आप इसको बनाकर जरूर ट्राई करें.

एग मंचूरियन बनाने की रेसिपी

सामग्री:
उबले अंडे – 4
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
बेस के लिए (कोटिंग):
कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
मैदा – 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
थोड़ा सा पानी (घोल बनाने के लिए)

मंचूरियन ग्रेवी के लिए:

तेल – 2 बड़े चम्मच
लहसुन (कटा हुआ) – 1 बड़ा चम्मच
अदरक (कटा हुआ) – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 1-2 (कटी हुई)
प्याज – 1 (कटा हुआ)
शिमला मिर्च – ½ कप (कटी हुई)
सोया सॉस – 1 बड़ा चम्मच
चिली सॉस – 1 बड़ा चम्मच
टोमैटो सॉस – 1½ बड़ा चम्मच
विनेगर – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा प्याज़ – गार्निश के लिए

बनाने की विधि:

1. अंडे तैयार करें:
अंडों को उबालकर छील लें, और दो टुकड़ों में काट लें या साबुत रखें.

2. बैटर बनाएं:
मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट को मिलाकर थोड़ा पानी डालें और गाढ़ा घोल बना लें.

3. अंडों को कोट करें और तलें:
उबले अंडों को बैटर में डुबोकर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें. फिर इन्हें निकालकर टिशू पेपर पर रखें.

4. मंचूरियन ग्रेवी बनाएं:
पैन में तेल गरम करें. इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें. फिर प्याज और शिमला मिर्च डालें और हल्का सा भूनें.

5. सॉसेज़ डालें:
सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो सॉस, विनेगर और नमक डालें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें और ग्रेवी को 1-2 मिनट पकाएं.

6. तले हुए अंडे डालें:
अब तले हुए अंडों को ग्रेवी में डालें और 2-3 मिनट पकाएं, ताकि सॉस अच्छे से अंडों पर कोट हो जाए.

7. गार्निश करें और परोसें:
हरे प्याज़ से सजाएं और गरमा-गरम परोसें.

8. परोसने का तरीका:
एग मंचूरियन को आप फ्राइड राइस, हक्का नूडल्स या सिंपल रोटी/पराठे के साथ भी खा सकते हैं.

 

GUJARAT : अपनी मोहब्बत से शादी करने के लिए BJP विधायक ने 10 साल किया इंतजार, न प्रेम छोड़ा, न परंपरा तोड़ी…रचाई शादी

दाहोद के BJP विधायक कनैयालाल किशोरी ने 10 साल तक परिवार को मनाने के बाद अपनी प्रेमिका सुमित्रा से समूह विवाह में शादी की. उन्होंने समाज को संदेश दिया कि परंपरा निभाते हुए भी प्यार को मंज़िल .

गुजरात के दाहोद जिले से बीजेपी विधायक कनैयालाल किशोरी ने 10 साल तक इंतजार करने के बाद आखिरकार अपने प्यार सुमित्रा से शादी कर ली. ये शादी किसी आम समारोह में नहीं बल्कि एक समूह विवाह कार्यक्रम में हुई, जहां तीन और जोड़ियों ने भी सात फेरे लिए. इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि कनैयालाल ने अपने परिवार की मंजूरी मिलने तक इंतजार किया, और बिना उनकी मर्जी के कोई फैसला नहीं लिया.

कनैयालाल किशोरी का कहना है कि उनके परिवार को इस रिश्ते से शुरू में ऐतराज था, जिसकी वजह थी कुछ पारंपरिक आदिवासी मान्यताएं. इन रिवाजों के अनुसार, किसी खास उपनाम या गांव के लोगों के बीच शादी की कुछ पाबंदियां होती हैं. ऐसे में परिवार को मनाना आसान नहीं था, लेकिन विधायक ने हार नहीं मानी.

किशोरी ने बताया कि वह सुमित्रा को काफी समय से जानते थे. वह उन्हीं के गांव की रहने वाली हैं और एक सादे परिवार से ताल्लुक रखती हैं. दो बहनों में एक सुमित्रा को वह अक्सर समाज सेवा के दौरान मदद करते थे. धीरे-धीरे ये रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ा और उन्होंने तय कर लिया कि शादी करेंगे तो सिर्फ सुमित्रा से ही.

आजकल जब लोग अपनी पसंद से शादी करने में परिवार की बात नहीं सुनते, वहीं विधायक किशोरी ने ये दिखा दिया कि प्यार और परिवार दोनों को साथ लेकर भी चला जा सकता है. उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता था कि परिवार को बिना बताए या उनकी इच्छा के खिलाफ जाकर शादी करूं. मुझे सुमित्रा का साथ भी चाहिए था और परिवार का आशीर्वाद भी.”

जब परिवार ने शादी के लिए हां कर दी, तो किशोरी ने एक नेक पहल करते हुए समूह विवाह का सहारा लिया. उन्होंने भील समाज पंचायत और बिरसा मुंडा ट्रस्ट से संपर्क कर शादी की व्यवस्था की. साथ में तीन और जोड़े भी इस समारोह में विवाह बंधन में बंधे. खास बात यह रही कि इस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए.

किशोरी का मानना है कि आदिवासी समाज में शादियों पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो रहा है, जिसकी वजह से लोग कर्ज तक ले लेते हैं. इसलिए उन्होंने समूह विवाह को बढ़ावा देने का फैसला किया. उन्होंने शादी के सभी खर्च खुद उठाए और लोगों से अपील की कि वे भी इस तरह के आयोजनों में भाग लें ताकि समाज में बदलाव लाया जा सके.

 

ENTERTAINMENT : Met Gala में मिले शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा, रीक्रिएट किया 19 साल पुराना लुक, तस्वीरें देख हैरान हुए फैंस

मेट गाला से शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा किया कि वो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. आप भी जानिए क्या है पूरा मामला

न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला इवेंट में एक बार फिर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने हिस्सा लिया. इस साल शाहरुख खान ने भी मेट गाला के रेड कार्पेट पर किंग बनकर डेब्यू किया. वो ऑल ब्लैक लुक में दिखे. वहीं प्रियंका चोपड़ा पांचवीं बार रेड कार्पेट पर चली, जो पोलका डॉट ड्रेस में महफिल लूटती नजर आई. इसी बीच दोनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गए. दरअसल दोनों के लेटेस्ट लुक से यूजर्स ने 19 साल पुराना कनेक्शन ढूंढ निकाला है. जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे.

शाहरुख खान मेट गाला लुक को फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है.वहीं प्रियंका इस इवेंट में ओलिवियर रूस्टिंग द्वारा कस्टमाइज किए गए पोल्का डॉट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी. लेकिन दोनों का ये लुक देखकर फैंस को उनकी फिल्म ‘डॉन’ की याद सताने लगी है. दरअसल उन दिनों भी शाहरुख को ब्लैक सूट प्रियंका को ऐसे ही पोल्का डॉटेड ड्रेस में देखा गया था. अब ये अनजान में हुआ या जानबूझकर, यूजर्स बस यही सवाल सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.

दरअसल एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट में शाहरुख खान और प्रियंका के दोनों लुक्स की तस्वीरें शेयर की है. इसके साथ ही यूजर ने लिखा कि, “डॉन और रोमा ने मेट गाला को टेक ओवर कर लिया.” इसी के बाद से सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चा शुरू हुई. एक यूजर ने तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा कि, “डॉन और रोमा मिशन पर हैं.”

बात करें फिल्म ‘डॉन’ की तो इसमें शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अलावा अर्जुन रामपाल, बोमन ईरानी, ईशा कोप्पिकर और ओम पुरी जैसे स्टार्स भी अहम किरदारों में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था.

 

NATIONAL : पटना में 7 मई को 7 बजे से होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीएम चंद्रशेखर का ऐलान

0

पटना में कुल 80 जगहों पर सायरन बजेगा. सड़क पर गाड़ियो को भी इस दौरान रुककर लाइट ऑफ करना है. एम्बुलेंस को छूट है. सायरन 7 बजकर 10 मिनट पर बजेगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बुधवार (07 मई) को शाम 7:00 बजे से 7:10 तक ब्लैक आउट कर मॉक ड्रिल की जाएगी. अगर किसी के घर में आपातकाल स्थिति है तो लाइट जलाएं, लेकिन खिड़की पर मोटा कपड़ा लगाएं. शाम 6 बजकर 58 मिनट में सायरन बजेगा. ये सायरन 2 मिनट बजेगा. सायरन बजने के बाद ब्लैक आउट होगा. दोबारा सायरन 7 बजकर 10 मिनट पर बजेगा.

डीएम चंद्रशेखर ने कहा कि पटना में कुल 80 जगहों पर सायरन बजेगा. सड़क पर गाड़ियो को भी इस दौरान रुककर लाइट ऑफ करना है. एम्बुलेंस को छूट है. पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह और पटना वरीय पुलिस अधीक्षक आकाश कुमार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है. गृह मंत्रालय भारत सरकार के जरिए सिविल डिफेंस के अंतर्गत 244 जिले हैं, जहां पर ये करना है. 7 तारीख को पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, पटना और बेगूसराय में मॉक ड्रिल होगा.

बता दें कि बुधवार को शाम 7:00 बजे 7 बजे से लेकर 10 मिनट 7:10 तक सभी लाइट को बंद करके वॉर लाइट सिचुएशन से बचने की तैयारी की जाएगी. पटना में 7 से 7:10 तक पटना की बिजली काट दी जाएगी. पटना के लोगों से अपील बिजली कटने के बाद रोशनी का उपयोग न करें. पटना में 80 जगह पर सायरन बजाया जाएगा. फायर ब्रिगेड और थानों की गाड़ियों से सायरन बजाया जाएगा.

दरअसल पहलगाम हमले के बाद जटिल खतरों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों में मॉक ड्रिल करने का फैसला किया है. इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि आम लोगों को वॉर लाइट सिचुएशन से बचने की तैयारी कराई जाए.

RAJASTHAN : NEET एग्जाम छूटने पर कोटा में छात्र ने की सुसाइड की कोशिश, पुलिस की स्टूडेंट सेल ने बचाई जान!

0

NEET UG: कोटा में एक छात्र को नीट यूजी परीक्षा के लिए देरी से पहुंचने के बाद एंट्री नहीं मिली थी. इसके बाद छात्र ने अपना मोबाइल बंद कर लिया. सुसाइड की संभावना के बाद पुलिस की स्टूडेंट सेल हरकत में आई और मोबाइल बंद होने के बावजूद छात्र को ढूंढा और बचा लिया.

राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में एक बार फिर पुलिस की स्टूडेंट सेल ने अपनी मुस्तैदी से एक कोचिंग छात्र को आत्महत्या करने से बचा लिया. नीट परीक्षा में एक घंटे की देरी के कारण परीक्षा में शामिल न हो पाने से मध्य प्रदेश के एक स्टूडेंट ने परेशान अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था और सुसाइड करने की कोशिश की. कोचिंग संस्थान की सूचना पर तुरंत हरकत में आई कुन्हाड़ी थाना पुलिस और स्टूडेंट सेल की टीम ने छात्र को ढूंढ निकाला और उसकी जान बचाई ली. छात्र की काउंसलिंग के बाद उसे पेरेंट्स के साथ घर भेज दिया.

4 मई 2025 को नीट (NEET UG 2025) परीक्षा के दिन मध्य प्रदेश का एक छात्र, जो पिछले एक साल से कोटा में नीट की तैयारी कर रहा था, परीक्षा केंद्र पर एक घंटे देरी से पहुंचा. देरी के कारण उसे परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिला. इस बात से परेशान और निराश होकर छात्र ने अपनी कोचिंग संस्थान से संपर्क किया और अपनी स्थिति बताई. इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया. कोचिंग संस्थान ने तुरंत इसकी सूचना कुन्हाड़ी थाना पुलिस और स्टूडेंट सेल को दी, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि छात्र आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है.

सूचना मिलते ही कुन्हाड़ी थाना पुलिस और स्टूडेंट सेल की टीम ने छात्र की तलाश शुरू की. छात्र का मोबाइल फोन बंद होने के बावजूद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला. स्टूडेंट सेल के सदस्यों ने छात्र से बातचीत की, उसकी काउंसलिंग की और उसे मानसिक रूप से स्थिर करने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने छात्र के माता-पिता से संपर्क किया और उन्हें कोटा बुलाया. परिजनों के आने के बाद छात्र को उनके साथ सुरक्षित घर भेज दिया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नियती शर्मा ने बताया, “रविवार को एक कोचिंग छात्र नीट परीक्षा में देरी से पहुंचने के कारण काफी तनाव में था. सूचना मिलते ही स्टूडेंट सेल की टीम तुरंत रवाना हुई और छात्र को बचाया गया. सेल के सदस्यों ने उससे बातचीत कर उसे समझाया और उसके माता-पिता से संपर्क करवाया.” उन्होंने आगे कहा कि छात्र ने परीक्षा छूटने की बात कोचिंग संस्थान को बताई थी, जिसके बाद कोचिंग ने पुलिस को सूचित किया. एएसपी ने यह भी बताया कि इस साल जनवरी से अब तक स्टूडेंट सेल की टीम 5 से 6 छात्रों की जान बचा चुकी है.

कोटा, जो देशभर में नीट और जेईई जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है, पिछले कुछ वर्षों में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के कारण भी चर्चा में रहा है. इन घटनाओं को रोकने के लिए कोटा पुलिस ने स्टूडेंट सेल बनाई है, जो छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देती है. यह सेल कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों और परिजनों के साथ समन्वय बनाकर काम करती है. स्टूडेंट सेल की त्वरित कार्रवाई और काउंसलिंग ने कई छात्रों को मानसिक तनाव से उबारकर उनकी जान बचाई है.

एएसपी नियती शर्मा के अनुसार, स्टूडेंट सेल ने इस साल कई मामलों में त्वरित कार्रवाई कर छात्रों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने से रोका है. जनवरी 2025 से अब तक 5 से 6 छात्रों को रेस्क्यू किया जा चुका है. हाल ही में एक अन्य मामले में अन्नतपुरा पुलिस ने 15 मिनट के अंदर एक अवसादग्रस्त छात्र को ट्रेस कर उसकी जान बचाई थी. उस छात्र ने अपने दोस्त को रोते हुए एक वीडियो भेजा था, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला था.

कोटा में हर साल लाखों छात्र नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं, लेकिन पढ़ाई का दबाव, असफलता का डर और कॉम्पिटिशन कई बार छात्रों को मानसिक रूप से कमजोर कर देती है. 4 मई 2025 को ही एक अन्य दुखद घटना में कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के पार्श्वनाथपुरम इलाके में एक नाबालिग छात्रा ने नीट परीक्षा से एक रात पहले आत्महत्या कर ली थी. इस साल जनवरी से अब तक कोटा में 15 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं, जो प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय है.

कोटा प्रशासन ने छात्रों की आत्महत्याओं को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें हॉस्टलों में एंटी-हैंगिंग डिवाइस लगाना, कोचिंग संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश जारी करना और छात्रों के लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित करना शामिल है. जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी नियमित रूप से छात्रों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं. इसके बावजूद आत्महत्या की घटनाएं पूरी तरह से रुक नहीं पाई हैं.

पुलिस और प्रशासन बार-बार अभिभावकों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने बच्चों से नियमित बातचीत करें, उनका मनोबल बढ़ाएं और उन्हें तनाव से बचाने में उनकी ताकत बनें. यदि किसी छात्र या उनके परिचित को आत्महत्या जैसे विचार आते हैं, तो तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 या टेलिमानस हेल्पलाइन 1800914416 पर संपर्क करें. इन हेल्पलाइनों पर गोपनीयता के साथ विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध है.

NATIONAL : वॉर इमरजेंसी के बीच दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर आ गया LRAD सिस्टम, तुरंत मिलेगी लोगों को हमले की वॉर्निंग

0

केंद्र सरकार ने 244 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, जिसका उद्देश्य सुरक्षा बलों की तत्परता और प्रतिक्रिया क्षमता को परखना है. दिल्ली में सुरक्षा उपकरणों का आधुनिकीकरण हो रहा है, जहां LRAD सिस्टम तैनात किया गया है. यह उपकरण आपात स्थितियों में अलर्ट जारी करने और भीड़ नियंत्रण में मदद करेगा.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारत ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. केंद्र सरकार के निर्देश पर देश के 244 जिलों में कल (बुधवार, 7 मई) को मॉक ड्रिल होगी, जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में कई दिनों से अभ्यास जारी है. इस बीच देश की राजधानी नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस के मुख्यालय पर LRAD (लॉन्ग रेंज एकॉस्टिक डिवाइस) सिस्टम तैनात गया है. पुलिस के अधिकारियों को इस सिस्टम के काम करने के बारे में जानकारी दी गई है.

भारत हर मोर्चे पर अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत कर रहा है, जिसमें गहरे समंदर में माइन परीक्षण और बालाकोट के बाद से बेहतर क्षमताएं शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीनों सेना प्रमुखों और अन्य अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं और सेनाओं को खुली छूट दी गई है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि ‘आतंकियों की बची खुची जमीन है उसको मिटा देंगे, इस बार ऐसी सजा देंगे जो उनकी कल्पना से परे होगी’.

पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान को जवाब देने की तैयारी कर रहा है. कल (बुधवार) को देश के 244 जिलों में युद्ध की स्थिति के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न केंद्रीय एजेंसियां, राज्य पुलिस, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक और छात्र शामिल होंगे. भारत-पाकिस्तान में पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के चलते जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सीमावर्ती गांवों के लोग तैयारी कर रहे हैं। सीमा पार से गोलीबारी की आशंका में ग्रामीण भूमिगत बंकरों की सफाई कर उनमें खाने-पीने का सामान और कूलर जैसी ज़रूरी चीज़ें रख रहे हैं और उनका कहना है कि वे किसी भी हालात का सामना करने को तैयार हैं.

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में कई दिनों से अभ्यास जारी है. श्रीनगर में झेलम किनारे एसडीआरएफ ने बचाव का प्रदर्शन किया. मॉक ड्रिल का उद्देश्य यह है कि ‘अगर युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो उनको किस तरीके से प्रशिक्षित करना है’. नागरिकों को हवाई हमले या मिसाइल अटैक जैसी आपात स्थिति में बचाव के तरीके सिखाये जा रहे हैं.

भारत द्वारा हमले की कथित तैयारी के बीच पाकिस्तान में डर का माहौल है और लोग आटा-दाल जमा कर रहे हैं, खासकर पीओके के मुजफ्फराबाद में. पाकिस्तानी सांसद शेर अफजल खान मारवात ने कथित तौर पर कहा है कि अगर भारत से जंग छिड़ी तो वह इंग्लैंड चले जाएंगे.

MP: स्कूल कैंपस में लेडी प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे, खींचे बाल, अब दोनों सस्पेंड

0

प्रिंसिपल परवीन दाहिया और लाइब्रेरियन मधुरानी एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हुए वीडियो बना रही थीं. अचानक प्रिंसिपल को गुस्सा आया और उन्होंने लाइब्रेरियन को थप्पड़ मार दिया. जवाब में लाइब्रेरियन मधुरानी ने भी गुस्सा दिखाया और प्रिंसिपल को धक्का देकर कहा, ”आपने मुझे मारा, यह क्या तरीका है?”

दिल्ली से संचालित सरकारी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के परिसर में प्रिंसिपल परवीन दाहिया और लाइब्रेरियन मधुरानी के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (नेस्ट्स) ने दोनों को निलंबित कर दिया है. इसे निंदनीय घटना करार दिया गया है.घटना के अनुसार, प्रिंसिपल परवीन दाहिया और लाइब्रेरियन मधुरानी एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हुए वीडियो बना रही थीं. अचानक प्रिंसिपल को गुस्सा आया और उन्होंने लाइब्रेरियन को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद उन्होंने लाइब्रेरियन के हाथ से मोबाइल छीनकर तोड़ दिया. जवाब में लाइब्रेरियन मधुरानी ने भी गुस्सा दिखाया और प्रिंसिपल को धक्का देकर कहा, ”आपने मुझे मारा, यह क्या तरीका है?”

इसके बाद प्रिंसिपल ने आपा खोया और लाइब्रेरियन को कई थप्पड़ जड़ दिए. उन्होंने लाइब्रेरियन की चोटी पकड़कर भी मारपीट की. दोनों के बीच हाथापाई होती रही, जबकि स्कूल के अन्य शिक्षक केवल देखते रहे और छुड़ाने की बात कहते रहे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया. देखें Video:-

जिला कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया कि शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्रिंसिपल परवीन दाहिया और लाइब्रेरियन मधुरानी को नेस्ट्स ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है. मामले की जांच की गई है। फिलहाल, स्कूल प्रिंसिपल की जिम्मेदारी शिक्षिका पूजा को सौंपी गई है. वीडियो वायरल करने वाले दो अन्य शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जा रही है.

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या ने कहा, ”यह मामला हमारे संज्ञान में आया. स्कूल के प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई. हमने तत्काल कार्रवाई की और कलेक्टर को सूचित किया. दोनों को तुरंत स्कूल से हटाकर सहायक आयुक्त कार्यालय में संलग्न किया गया. अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था. शासन स्तर से दोनों प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन को निलंबित कर दिया गया है.

NATIONAL : विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान, ‘मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के कद्दावर नेता, BJP को…’

0

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की फेसबुक पोस्ट ने सियासी हलचल पैदा कर दी. अब विक्रमादित्य सिंह भी उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा है कि मुकेश हिमाचल के कद्दावर नेता है

हिमाचल प्रदेश में चल रहे सोशल मीडिया घमासान पर कांग्रेस नेताओं के सुर नरम पड़ने लगे हैं. बीते रोज़ हुई कैबिनेट बैठक के बाद डैमेज कंट्रोल नजर आ रहा है. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के समर्थन में उतरे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया में चलाई गई तोप का रूख बीजेपी की तरफ़ मोड़ दिया है. हालांकि बीजेपी नेता उन पोस्टों को सरकार की अंदरूनी कलह का लगातार आरोप लगा रहें हैं.

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के कद्दावर नेता है. वह 5वीं बार चुनाव जीत कर प्रदेश का नेतृत्व कर रहे है. बीजेपी नेताओं को उनके क्षेत्र के विकास से तकलीफ नहीं होनी चाहिए. सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास को आगे ले जाने के लिए कार्य करना चाहिए. कांग्रेस से गए बीजेपी नेता बेवजह मामले को तूल दे रहें हैं.

कांग्रेस से बीजेपी में गए नेता वीरभद्र सिंह के करीबी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह सभी के नेता थे. छः बार मुख्यमंत्री रहे गुटबाजी में नहीं फंसते थे और वह सबको साथ लेकर चलते थे. छः बार मुख्यमंत्री बनने के लिए दम चाहिए.

शिमला से कांगड़ा शिफ्ट किए जा रहे कार्यालयों को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला में भीड़ बढ़ने लगी है. जिससे छुटकारा पाने के लिए दफ्तरों को अन्य जगह शिफ्ट करना जरूरी है. शिमला के जाठिया देवी में नया शहर बसाया जा रहा है. इससे पहले भी शिमला से कई दफ़्तर शिफ्ट किए गए हैं. लेकिन दफ्तरों को शिफ्ट करने से पहले कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा जाए क्योंकि बुजुर्ग सहित अन्य कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर उनके पास आए थे जिससे मुख्यमंत्री को अवगत करवा दिया गया है.

हिमाचल में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों को “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर बुकिंग के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए ये फैसला लिया गया है. ऑनलाइन बुकिंग के बाद चाहे पर्यटक हो या आम लोग उनको ही पचास फीसदी एडवांस लेकर कमरा दिया जायेगा. इस पैसे से गेस्ट हाऊस की स्थिति में सुधार किया जाएगा. हिमाचल में 2000 से 2500 के करीब पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस हैं.

 

ENTERTAINMENT : क्या नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी में चल रही दिक्कतें? एक्ट्रेस ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच

टीवी के पॉपुलप कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी में अनबन के रूमर्स फैले हुए हैं. वहीं अब गुम है किसी के प्यार में फेम एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी के टॉप शो में से एक रहा है और इसने कई स्टार्स को फेम दिलाया है. इसके पिछले सीजन में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे.इस शो के सेट पर ही ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को एक दूसरे से प्याप हो गाय था और दोनों ने 2021 में शादी कर ली थी. तब से वे टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल हैं. उन्होंने बिग बॉस 17 के घर में भी एक कपल के तौर पर एंट्री की थी. लेकिन हाल के दिनों में ऐसी अफवाहें थीं कि ऐश्वर्या और नील की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है. ये भी अफवाहें फैली हुई थी कि ऐश्वर्या नील के साथ नहीं बल्कि अलग घर में रह रही हैं. वहीं अब ऐश्वर्या ने अपनी शादी में चल रही टेंशन के रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है और सारा सच बताया है.

बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने एंटरटेनमेंट न्यूज़ इंडिया फ़ोरम को दिए इंटरव्यू के दौरान क्लियर किया है कि उनके और नील भट्ट के बीच सब ठीक है और उनके रिश्ते में कोई परेशानी नहीं है. अभिनेत्री ने कहा कि वह हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने अफवाहों पर पलटवार करते हुए कहा कि सिर्फ इसलिए कि वे एक साथ तस्वीरें पोस्ट नहीं करते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि उनके बीच कोई समस्या है. ऐश्वर्या शर्मा ने कहा कि उन्होंने सिर्फ़ शूटिंग के लिए किराए पर घर लिया है.

ऐश्वर्या ने आगे कहा, “हां, किसी भी शादीशुदा जोड़े की तरह, हमारे बीच भी मतभेद होते हैं. हमारी शादी के बारे में अफ़वाहें इसलिए शुरू हुईं क्योंकि मैंने अपने कोलैबोरेशन और शूटिंग के लिए मलाड में एक जगह किराए पर ली है, काम के लिए एक अलग जगह होना ज़्यादा प्रैक्टिल है, जो परिवार के साथ रहने पर मुश्किल हो सकता है.”

ऐश्वर्या ने आगे खुलासा किया कि हमने हमेशा साथ न दिखने का फैसला भी जानबूझकर लिया है. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने जोर देकर कहा, “हम वर्कस्पेस में लगातार एक साथ नहीं रहना पसंद करते हैं. हम अलग-अलग कलाकार हैं और हमारे अपने रास्ते हैं, लेकिन हम हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं.”

 

- Advertisement -

News of the Day