Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 726

NATIONAL : कानपुर में शर्मनाक वारदात… ‘अय्याशी’ में बन रही थीं रोड़ा, बड़ी बहन ने प्रेमी के दोस्तों से करा दिया छोटी बहनों का रेप!

0

बड़ी बहन का एक लड़के से अफेयर चल रहा था. उस लड़के के साथ उसके फिजिकल रिलेशन थे. इस रिश्ते की भनक दो छोटी बहनों को लग गई थी. ऐसे में पोल न खुले, इसके लिए बड़ी बहन ने अपने प्रेमी के दोस्त से अपनी ही छोटी बहनों का रेप करवा दिया.

कानपुर के फजलगंज से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक बड़ी बहन ने अपनी दो छोटी बहनों का प्रेमी और उसके दोस्त से रेप करवाया. दरअसल, दोनों छोटी बहनें बड़ी बहन की ‘अय्याशी’ में बाधा बन रही थीं. जब उन्होंने दादी को बड़ी बहन की घिनौनी करतूत बताई तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. डर के मारे आखिर में आरोपी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. करीब दो हफ्ते बाद मामले की सच्चाई सामने आई है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बड़ी बहन का एक लड़के से अफेयर चल रहा था. उस लड़के के साथ उसके फिजिकल रिलेशन थे. इस रिश्ते की भनक दो छोटी बहनों को लग गई थी. ऐसे में पोल न खुले, इसके लिए बड़ी बहन ने अपने प्रेमी के दोस्तों से अपनी ही छोटी बहनों का रेप करवा दिया. इतना ही नहीं बड़ी बहन ने दोनों छोटी बहनों को धमकी भी दी कि अगर उन्होंने ये बात किसी को बताई तो वह उन्हें जान से मरवा देगी या खुदकुशी कर लेगी. मगर पीड़ित बहनों ने साफ कह दिया कि वह दादी को सारी बात बता देंगी. इस डर की वजह से 22 अप्रैल के दिन आरोपी बड़ी बहन ने मौत को गले लगा लिया. जिसके बाद अब पूरे मामले का खुलासा हुआ है.

फिलहाल, दादी की शिकायत पर फजलगंज पुलिस ने मृतका (बड़ी बहन) के प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है. वहीं, पीड़ित छोटी बहनों का मेडिकल करवाने के बाद उनके बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं. फिलहाल, पुलिस की जांच-पड़ताल चल रही है. बताया जा रहा है कि परिवार में बहनों के अलावा, पिता और बुजुर्ग दादी रहते थे. लड़कियों की मां की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है. इस बीच बड़ी बहन के पड़ोस के लड़के से संबंध बन गए. छोटी बहनों ने विरोध किया तो उसने प्रेमी के दोस्त से उनका रेप करवा दिया ताकि वो मुंह न खो सकें. साथ ही उन्हें धमकी भी दी.

इस बीच छोटी बहनों ने बड़ी बहन के प्रेमी और उसके बारे में दादी को बता दिया, जिसके बाद दादी के डांटने पर बड़ी बहन ने आत्महत्या कर ली. करीब दो हफ्ते बाद इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. सामने आया कि जिस बड़ी बहन ने आत्महत्या की थी, उसने अपनी छोटी बहनों का प्रेमी और उसके दोस्तों से रेप कराया था. क्योंकि, छोटी बहनें उसके रास्ते में आ रही थीं.

ENTERTAINMENT : ‘तुमने जिंदगी खराब कर ली..’, लेटेस्ट लुक को लेकर फिर ट्रोल हुईं दीपिका कक्कड़, यूजर्स ने खूब सुनाई खरी खोटी

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में से एक हैं. जहां एक तरफ कपल के फैंस उनपर बेशुमार प्यार लुटाते हैं. वहीं कुछ यूजर्स कपल को जमकर ट्रोल भी करते हैं. हाल ही में दीपिका ने ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. इसको लेकर भी वो एक बार फिर ट्रोल्स के हत्थे चढ़ गई.

दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. जहां वो कभी पति शोएब, तो कभी बेटे रूहान के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. वहीं बीते दिन एक्ट्रेस ने अपनी कुछ सोलो फोटोज फैंस के साथ शेयर की. इन तस्वीरों में दीपिका ट्रेडिशनल लुक में दिखी. उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना था. जिसपर मैचिंग दुपट्टा भी ओढ़ा. जिसपर पिंक लैस भी लगी है. फोटोज शेयर कर दीपिका ने लिखा, ‘शालीन बनो. मजबूत बनो. आप जैसे हैं वैसे ही रहो हमेशा…’

दीपिका का ये उनके फैंस तो खूब पसंद कर रहे हैं. लेकिन कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस के लुक को चीप कहा. एक यूजर ने लिखा कि, ‘दीपिका और उसकी लैस की दुनिया. दोनों चीप है.’ दूसरे ने लिखा कि, ‘मानो या ना मानो तुमने अपनी जिंदगी खराब कर ली.’ इसके अलावा एक ने लिखा, ‘बहन एक स्टाइलिस्ट हायर कर लो, तुम तो अफोर्ड भी कर सकती हो.’

बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम से दूसरी शादी की थी. इसके लिए वो हिंदू से मुस्लिम भी बनी थी. आज ये कपल एक बेटे के पेरेंट्स हैं और अपनी लाइफ में खुश है. बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने बेटे के जन्म के बाद से एक्टिंग से दूरियां बना ली थी.

 

ENTERTAINMENT : आईसीयू में हैं इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन, टीम ने बताया अब कैसी है हालत

‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता सिंगर पवनदीप राजन सोमवार को कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सोशल मीडिया पर सिंगर की अस्पताल के बिस्तर पर इलाज की कई वीडियो वायरल हुई थी जिसके बाद फैंस टेशन में आ गए थे और अब उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. वहीं अब पवनदीप राजन की टीम ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल बयान जारी कर सिंगर का हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि राजन की हालत अब बेहतर है।.वह आईसीयू में हैं और उनके शरीर में कई फ्रैक्चर हैं.

पवनदीप राजन की टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सिंगर का हेल्थ अपडेट जारी किया है. पोस्ट में लिखा है, “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पवनदीप राजन 5 मई की सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. वह एक कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जा रहे थे. हादसे के बाद उन्हें एक पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली एनसीआर के एक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया. उन्हें कई फ्रैक्चर के साथ चोटें भी लगी हैं.”

टीम ने बताया कि सोमवार का दिन राजन के परिवार के लिए भारी था, उन्होंने आगे बताया, “कल का दिन परिवार और उनके सभी शुभचिंतकों के लिए मुश्किल और कष्टदायक रहा. पूरे दिन वह दर्द और बेहोशी से जूझते रहे. हालांकि, बहुत सारी जांच हुई और डायग्नोज के बाद उन्हें शाम 7 बजे के करीब ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और 6 घंटे बाद सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया, फिलहाल वह आईसीयू में हैं. 3-4 दिन के आराम के बाद कुछ जरूरी ऑपरेशन किया जाएगा.”

टीम ने फैंस और वेलविशर्स का आभार जताते हुए आगे लिखा, “यह उनके सभी फैंस, परिवार, मित्रों और विश्वभर के शुभचिंतकों के आशीर्वाद और समर्थन का ही परिणाम है कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं. पवन को अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया.”

बता दें, हादसे में पवनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनके ड्राइवर राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा को भी काफी चोटें आई हैं. तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हादसा सोमवार तड़के 3:30 बजे के आसपास हुआ. जिसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी.

पवनदीप ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 12वें सीजन से अपने करियर की शुरुआत की थी और जीत की ट्रॉफी अपने नाम की थी. वह कई म्यूजिक वीडियोज में अपनी आवाज दे चुके हैं. उनके पास अपना म्यूजिक स्टूडियो भी है, जिसमें वह नए-नए गाने रिकॉर्ड करते हैं. वह सिंगिंग के साथ-साथ तबला, गिटार और ढोलक जैसे कई इंस्ट्रूमेंट्स बजाने में माहिर हैं.

 

NATIONAL : शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक और कार में हुई भिड़ंत, 6 की मौत

0

शाहजहांपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां मोटरसाइकिल और कार के बीच भिड़ंत हो गई. जिससे 6 लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि चीख-पुकार मच गई थी.उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां मोटरसाइकिल और कार के बीच भिड़ंत हो गई. जिससे 6 लोगों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मदनापुर इलाके में मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना सोमवार रात बरेली-इटावा मार्ग पर कवीलपुर गांव के पास हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल का ईंधन टैंक फट गया और उसमें आग लग गई. इस हादसे में कार सवार सुधीर (40) और सोनू (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार चार लोगों रवि (20), आकाश (20), दिनेश (19) और अभिषेक (19) को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.

एसपी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तिलहर कस्बे के रहने वाले थे और मदनापुर इलाके के एक नजदीकी गांव में दावत में शामिल होने गए थे. कार सवार बरेली के रहने वाले थे और उसी इलाके के गिरधरपुर गांव में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मदनापुर इलाके में मोटरसाइकिल और कार के बीच टक्कर हो गई. जिससे बाइक में आग लग गई. इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई. जबकि बाइक सवार 4 लोग भी घायल हो गए और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

ENTERTAINMENT : ‘विराट कोहली के फैन उनसे भी बड़े जोकर हैं’, सिंगर राहुल वैद्य ने उड़ाया क्रिकेटर का मजाक

राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की हैं जिसमें वे विराट के खुद को ब्लॉक किए जाने को भी एलगोरिदम बताकर उनका मजाक बनाया है.
विराट कोहली इन दिनों एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीरें लाइक करने को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि क्रिकेटर ने बताया था कि ये इंस्टाग्राम एल्गोरिदम की वजह से हुआ था. वहीं अब सिंगर राहुल वैद्य ने विराट कोहली के इस दावे पर उन्हें ट्रोल कर दिया है. राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की हैं जिसमें वे विराट के खुद को ब्लॉक किए जाने को भी एल्गोरिदम बताकर उनका मजाक बनाया है.

राहुल वैद्य वीडियो में कहते हैं- ‘मैं कहना चाहता हूं कि आज के बाद ऐसा हो सकता है कि एल्गोरिदम बहुत सारी तस्वीरें लाइक करे जो मैंने नहीं की. तो, जो भी लड़की हो, प्लीज इसके बारे में पीआर न करें क्योंकि ये मेरी गलती नहीं है. ये इंस्टाग्राम की गलती है, ठीक है?’

राहुल वैद्य ने आगे कहा- ‘तो दोस्तों, विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक कर दिया है, यह तो आप सभी जानते हैं. तो मुझे लगता है कि वो भी इंस्टाग्राम की गड़बड़ होगी, वो विराट कोहली ने ब्लॉक नहीं किया होगा. इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम ने बोला होगा विराट कोहली को- एक काम कर, मैं तेरी तरफ से राहुल वैद्य को ब्लॉक कर देती हूं.’ इसके बाद राहुल ने एक पोस्ट में आगे लिखा- ‘विराट कोहली के फैंस उनसे भी बड़े जोकर हैं.’

बता दें कि विराट कोहली ने अवनीत कौर की फोटोज लाइक करने को लेकर इंस्टाग्राम पर सफाई दी थी. एक स्टोरी पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था- ‘मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मेरा फीड क्लीन करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से एक इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है. इसके पीछे बिल्कुल भी कोई इरादा नहीं था. मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि कोई गैर जरूरी धारणा न बनाई जाए. आपके समझने के लिए धन्यवाद.’

NATIONAL : केदारनाथ यात्रा में घोड़ो खच्चरों में फैली रहस्यमयी बीमारी! दो दिन में 14 की मौत, 24 घंटे की रोक

0

Kedar Nath Yatra के दौरान घोड़ों और खच्चरों में रहस्यमयी बीमारी फैलने की सूचना है. दावा है कि 2 दिनों में 14 की मौत हो चुकी है. जिसके बाद घोड़ों और खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे की रोक लग गई है

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक रहस्यमयी बीमारी ने घोड़े-खच्चरों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे तीर्थयात्रियों और पशुपालकों के बीच हड़कंप मच गया है. पिछले दो दिनों में 14 घोड़े-खच्चरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है इस चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए अगले 24 घंटे के लिए घोड़े-खच्चरों के संचालन पर अस्थायी रोक लगा दी है.

रविवार को 8 और सोमवार को 6 घोड़े-खच्चरों की मौत के बाद पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम स्वयं रुद्रप्रयाग पहुंचे और हालात का जायजा लिया उन्होंने जानकारी दी कि जानवरों में फैल रही बीमारी को रोकने के लिए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है.उन्होंने बताया कि मंगलवार को केंद्र सरकार और हरियाणा के हिसार से विशेष टीमों केदारनाथ पहुंच रही हैं, जो मौतों की जांच करेंगी और बीमारी की वास्तविक वजह का पता लगाएंगी.

डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला किसी बैक्टीरियल इन्फेक्शन का लग रहा है हालांकि, जांच के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट हो पाएगा. उन्होंने बताया कि पूर्व में अप्रैल माह में घोड़े-खच्चरों में इक्वाइन इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण पाए गए थे इसी को ध्यान में रखते हुए चार अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कुल 16,000 घोड़े-खच्चरों की स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें से 152 पशु सीरो सैंपलिंग में पॉजिटिव पाए गए थे हालांकि, आरटीपीसीआर टेस्ट में सभी नेगेटिव निकले थे.सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि केदारनाथ यात्रा पूरी तरह नहीं रोकी जाएगी, लेकिन यात्रा मार्ग पर भेजे जाने वाले हर घोड़े-खच्चर की पहले जांच की जाएगी जिन पशुओं की रिपोर्ट नेगेटिव आएगी, केवल उन्हें ही तीर्थ यात्रियों को ढोने की अनुमति दी जाएगी.

सचिव ने कहा कि यदि किसी जानवर में नाक बहने जैसे लक्षण पाए जाते हैं, तो उसका तत्काल आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा और रिपोर्ट आने तक उसे क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उसे यात्रा मार्ग पर चलाया जाएगा.डॉ. पुरुषोत्तम ने यह भी बताया कि वर्ष 2010 में इसी तरह की बीमारी के कारण पूरी केदारनाथ यात्रा को रोकना पड़ा था लेकिन इस बार विभाग पहले से अधिक सजग और तैयार है समय रहते जांच और स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है, जिससे स्थिति नियंत्रण में रखी जा सके.

केदारनाथ मार्ग पर सैकड़ों स्थानीय पशुपालक अपने घोड़े-खच्चरों के जरिए आजीविका अर्जित करते हैं लगातार हो रही मौतों और संचालन पर रोक से उनमें चिंता और असुरक्षा की भावना गहराने लगी है कई पशुपालकों ने सरकार से नुकसान की भरपाई और स्वास्थ्य जांच में सहयोग की मांग की है.पशुपालन विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी सक्रिय हैं रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने पशुपालकों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी बीमार जानवर यात्रा मार्ग पर न लाया जाए इसके लिए सभी बेस कैंपों पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सरकार की ओर से समय रहते उठाए गए ये कदम सराहनीय हैं रहस्यमयी बीमारी की गहराई से जांच और नियंत्रण के प्रयास जारी हैं श्रद्धालुओं की यात्रा बाधित न हो और जानवरों की सुरक्षा भी बनी रहे, इसके लिए विभागों के बीच समन्वय से कार्य किया जा रहा है.

 

NATIONAL : केदारनाथ मंदिर परिसर में डीजे पर नाचते युवाओं का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग पुलिस ने की पुष्टि, जांच जारी

0

पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है. वायरल वीडियो की सत्यता, समय और शामिल व्यक्तियों की पहचान के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है.

पवित्र चारधामों में से एक श्री केदारनाथ धाम की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ युवक मंदिर के पिछले हिस्से में डीजे बजाते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तरह की हरकत ने आम जनता और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

रुद्रप्रयाग पुलिस कार्यालय ने इस वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि यह वीडियो कल से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कुछ युवक धार्मिक स्थल की गरिमा के विपरीत आचरण कर रहे हैं.हालांकि, पुलिस जांच में यह सामने आया है कि यह वीडियो केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद का नहीं है. बावजूद इसके, इस तरह की गतिविधि को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है. वायरल वीडियो की सत्यता, समय और शामिल व्यक्तियों की पहचान के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है. पुलिस ने जानकारी दी है कि वीडियो में नजर आने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली गई है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.रुद्रप्रयाग जिले की पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस वीडियो को न तो शेयर करें और न ही प्रसारित करें. ऐसा करना धार्मिक स्थल की गरिमा और पवित्रता को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ कानून का उल्लंघन भी माना जाएगा.

पुलिस का कहना है कि केदारनाथ जैसे पवित्र स्थल की मर्यादा बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई ऐसी हरकतें न केवल धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि पूरे समाज में गलत संदेश भी फैलाती हैं.जिला प्रशासन और पुलिस बल इस प्रकार की घटनाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर है.

श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भी अपील की गई है कि वे केदारनाथ धाम में मर्यादित आचरण करें और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों से बचें. साथ ही, ऐसी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें.रुद्रप्रयाग पुलिस का यह कदम यह सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है कि केदारनाथ धाम की पवित्रता और गरिमा बनी रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों.

 

NATIONAL : ‘ये तो मेरे होने वाले बच्चे के बाप है…’ सगाई में दूल्हे की चार साल पुरानी गर्लफ्रेंड ने खोले राज, टूट गई शादी

0

बागपत की रहने वाली सुमन की शादी दिल्ली के गौरव से तय हुई थी. परिवारों के बीच मेल-मिलाप और बातचीत का दौर कई महीनों से चल रहा था. सब कुछ तय हो चुका था. 5 मई की तारीख पक्की की गई थी, और उससे ठीक दो दिन पहले 3 मई को सगाई का कार्यक्रम रखा गया था. सुमन का परिवार दिल्ली पहुंचा, शगुन के साथ. खुशी-खुशी सब तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तभी एक बवंडर खड़ा हो गया.

बागपत के गल्हेता गांव में 5 मई की शाम को होने वाली शादी की खुशियां छू मंतर हो गईं . जिस घर में शहनाई बजनी थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है. जिस आंगन में बारात की अगवानी होनी थी, वहां आंसुओं की धार बह निकली. दुल्हन सुमन (बदला हुआ नाम) की आंखों में सजा सपना उस समय टूट गया जब शादी के दो दिन पहले सगाई में होने वाले दूल्हे की चार साल पुरानी गर्लफ्रेंड ने वहां पहुंचकर कई राज खोल दिए. उसने बताया कि वह चार साल से दूल्हे के साथ रह रही है और अब उसके बच्चे की मां बनने वाली है.

बागपत के गल्हेता गांव में रहने वाली सुमन की शादी दिल्ली के प्रताप विहार कॉलोनी निवासी गौरव से तय हुई थी. परिवारों के बीच मेल-मिलाप और बातचीत का दौर कई महीनों से चल रहा था. सब कुछ तय हो चुका था. 5 मई की तारीख पक्की की गई थी, और उससे ठीक दो दिन पहले 3 मई को सगाई का कार्यक्रम रखा गया था. सुमन का परिवार दिल्ली पहुंचा, शगुन के साथ. खुशी-खुशी सब तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तभी एक बवंडर खड़ा हो गया.

सगाई से कुछ ही मिनट पहले मंडप में पहुंची एक युवती ने सबको चौंका दिया. उसने हाथ में कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स और मोबाइल में चैट्स के स्क्रीनशॉट्स के साथ दूल्हे गौरव पर यह कहकर बम फोड़ दिया कि गौरव चार साल से मेरे साथ रिलेशन में है. और वो मेरे होने वाले बच्चे का बाप है. पूरे हॉल में सन्नाटा छा गया. दूल्हे का चेहरा पीला पड़ गया, परिवारजन हैरान और शर्मसार. लड़की का दावा था कि गौरव ने उसे शादी का झांसा दिया, और अब जब वो मां बनने वाली है, तो उसे छोड़कर किसी और से शादी करने जा रहा है.

गाई किए वापस बागपत लौट आया. फिर भी उम्मीद थी कि 5 मई को बारात आएगी, शायद कोई समाधान निकल आए. लेकिन 5 मई को गल्हेता गांव में न तो बारात पहुंची, न ही दूल्हे की तरफ से कोई संदेश. जिस घर में मेहंदी की खुशबू और म्यूजिक की धुन गूंज रही थी, वहां अब सिर्फ खामोशी थी. सुमन आंखों में आंसू लिए दरवाजे की ओर देखती रही.

सदमे और गुस्से से भरी दुल्हन सुमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा- जिसे मैंने जीवनसाथी मान लिया था, उसने झूठ की बुनियाद पर रिश्ता रखा. मेरे पिता की इज्जत मिट्टी में मिला दी. ऐसे इंसान को कानून से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
सुमन ने आगे कहा कि उसकी शादी की तैयारियों में पूरा परिवार जुटा हुआ था. घरवालों ने कर्ज लेकर व्यवस्था की थी. लेकिन गौरव और उसके परिवार ने सबकुछ झूठ पर रखा, और अंत में उन्हें छोड़ दिया.

सुमन के पिता, जो खुद एक साधारण किसान हैं, इस सदमे से उबर नहीं पा रहे. उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए अच्छे परिवार में रिश्ता तय किया था, लेकिन गौरव और उसके घरवालों ने विश्वासघात किया. गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है. लोग कह रहे हैं कि रिश्तों में अब सच्चाई और भरोसे की जगह झूठ और छल ने ले ली है.

सुमन के परिवार ने इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. लड़की जिसने गौरव पर आरोप लगाए, वह भी अब इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार है. यदि उसका दावा सच साबित होता है, तो गौरव पर गंभीर धाराओं में केस बन सकता है जिसमें धोखाधड़ी, बलात्कार का झांसा देकर शारीरिक संबंध, गर्भवती महिला के साथ अन्याय जैसी धाराएं शामिल हो सकती हैं.

 

NATIONAL : दिल्ली के तैमूर नगर में दूसरे दिन भी जारी है बुलडोजर एक्शन, नाले किनारे बने अवैध निर्माण ध्वस्त

0

दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन दूसरे दिन भी जारी है. डीडीए अधिकारियों का कहना है कि इस डिमोलिशन ड्राइव को पूरा होने में तीन से चार दिन का वक्त लग सकता है.

दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में नाले के किनारे अवैध अतिक्रमण पर डीडीए का बुलडोजर एक्शन दूसरे दिन भी जारी है. डीडीए की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. दरअसल, तैमूर नगर नाले के जीणोद्धार में ये अवैध अतिक्रमण बाधा बन रहे थे. जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश दिया था. इसके बाद डीडीए ने सोमवार से डिमोलिशन की कार्रवाई शुरू की है.

सोमवार को हुए डिमोलिशन की कार्रवाई में डीडीए के बुलडोजरों ने नाले से नौ मीटर की दूरी तक बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया. वहीं, डीडीए अधिकारियों का कहना है कि ये कार्रवाई तीन से चार दिनों के अंदर पूरी होगी.नरेंद्र नाम के एक व्यक्ति ने आजतक को बताया कि मेरे दादा-परदादा इस गांव में आकर बसे थे. मेरा घर इस इलाके में बहुत पहले बना था. अथॉरिटी ने हम लोगों को पांच-छ दिन पहले नोटिस दिया और कहा कि ये जमीन खाली करनी होगी. हम कोर्ट भी गए थे, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई. उन्होंने दावा किया कि ये सरकारी नहीं, हमारी जमीन है.

सोमवार को आई जानकारी के अनुसार, तैमूर नगर के जिस आईजी कैंप में अथॉरिटी का बुलडोजर चल रहा है, उस जगह पर साउथ ईस्ट जिला पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ तीन बार ड्राइव चलाई थी. यहां अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिल्ली में बसाने वाले मास्टरमांइड चांद मियां ने अपना ठिकाना बना रखा था. इस इलाके में नाले के बिल्कुल पास अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों ने अपने पक्के मकान बना लिए थे.

बुलडोजर एक्शन से पहले इंदिरा गांधी कैंप में अथॉरिटी के कर्मचारियों ने अवैध कंस्ट्रक्शन करने वाले लोगों को 26 अप्रैल को नोटिस भी दिया था. और दीवार पर जगह-जगह नोटिस चस्पा किया थे. अथॉरिटी के नोटिस के बाद कई लोगों ने अपने घरों को पहले ही खाली कर दिया है. अथॉरिटी के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि नाले की एक तरफ पूरे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के बाद, यहां फिर से अवैध निर्माण न हो. इसके लिए अथॉरिटी एक दीवार भी बनाएगी.

MP : 3 साल की बच्ची का संथारा: मासूम की मौत पर बाल आयोग ने लिया संज्ञान, DM से मांगा जवाब

0

संथारा या सल्लेखना जैन धर्म की एक प्राचीन प्रथा है, जिसमें व्यक्ति आध्यात्मिक शुद्धि और सांसारिक मोह से मुक्ति के लिए स्वेच्छा से भोजन और पानी त्यागकर मृत्यु को गले लगाता है.

मध्य प्रदेश के इंदौर में जैन परिवार की 3 साल 4 माह की बच्ची वियाना जैन की संथारा के बाद मृत्यु का मामला चर्चा में है. बच्ची के माता-पिता ने दिगंबर जैन संत अभिग्रहधारी राजेश मुनि की सलाह पर 21 मार्च को उसे संथारा दिलवाया, जिसके कुछ मिनट बाद मासूम ने अंतिम सांस ली. इस घटना ने धार्मिक, कानूनी और नैतिक सवाल खड़े कर दिए हैं. मध्य प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले का संज्ञान लिया और इंदौर जिला प्रशासन से जवाब मांगा है.

मध्य प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने सोमवार को एक न्यूज एजेंसी से कहा, “मीडिया रिपोर्टों के आधार पर हमने इस घटना का संज्ञान लिया है. हमने इंदौर के जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है.”

उन्होंने विशेष रूप से सवाल उठाया कि एक तीन वर्षीय बच्ची संथारा जैसी प्रथा के लिए सहमति कैसे दे सकती है. सिंह ने कहा, “हम जिला मजिस्ट्रेट से जवाब मांग रहे हैं और उनके उत्तर के आधार पर उचित कार्रवाई करेंगे.”दरअसल, संथारा (सल्लेखना या समाधि मरण) जैन धर्म की एक प्राचीन प्रथा है, जिसमें व्यक्ति आध्यात्मिक शुद्धि और सांसारिक मोह से मुक्ति के लिए स्वेच्छा से भोजन और पानी त्यागकर मृत्यु को गले लगाता है.

 

- Advertisement -

News of the Day