Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 727

NATIONAL : 2 रॉकेट, 5 ग्रेनेड्स और वायरलेस कम्युनिकेशन सेट… अमृतसर बॉर्डर पर पाकिस्तान की बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

0

पंजाब पुलिस ने बताया, “शुरुआती जांच से पता चलता है कि पंजाब में स्लीपर सेल को एक्टिव करने के लिए पाकिस्तान की ISI और संबद्ध आतंकी संगठनों द्वारा एक समन्वित ऑपरेशन किया गया था.”

पंजाब (Punjab) के डीजीपी गौरव यादव ने बताया, “सीमा पार ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, SSOC अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन में टिब्बा नांगल-कुलार रोड, एसबीएस नगर के पास जंगली इलाके में एक खुफिया-नेतृत्व वाले ऑपरेशन में आतंकवादी हार्डवेयर का एक जखीरा बरामद किया.”

उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान दो रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG), दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), पांच पी-86 हैंड ग्रेनेड, एक वायरलेस कम्युनिकेशन सेट बरामद किया गया. शुरुआती जांच से पता चलता है कि पंजाब में स्लीपर सेल को एक्टिव करने के लिए पाकिस्तान की ISI और संबद्ध आतंकी संगठनों द्वारा एक समन्वित ऑपरेशन किया गया था.

कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत पीएस स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर में एक FIR दर्ज की गई है. पंजाब पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा और राज्य में आतंकी ढांचे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.

पिछले महीने पंजाब के जालधंर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड अटैक के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था. विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया था कि इस हमले में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद किया गया. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने पंजाब में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की साजिश रची थी लेकिन पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करके इसे विफल कर दिया.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने वरदात के 12 घंटे के भीतर ही इसके पीछे की साजिश का खुलासा कर दिया है. यह आईएसआई की एक बड़ी साजिश थी. जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के सहयोगी जीशान अख्तर ने यह साजिश रची थी. उनकी भूमिका सामने आ गई है. बब्बर खालसा इंटरनेशनल के संभावित संबंधों की भी जांच चल रही है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है.

BIHAR : कटिहार में कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, 8 लोगों की मौत और घायल

0

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक सुपौल जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. शवों को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और इस दर्दनाक हादसे की तहकीकात तेज कर दी गई है.

बिहार के कटिहार जिले में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात एक कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं.कार में सवार यात्री शादी समारोह से लौट रहे थे, जब एनएच-31 पर समेली ब्लॉक कार्यालय के पास यह दुर्घटना हुई. कटिहार के पुलिस एसपी वैभव शर्मा ने पीटीआई को बताया कि सभी मृतक पुरुष थे और वे एसयूवी कार में यात्रा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रहे ट्रैक्टर की इनकी कार से टक्कर हो गई.

‘पाकिस्तान को समझाने का नहीं, सजा देने का…’, पहलगाम अटैक को लेकर पड़ोसी मुल्क पर फिर भड़के ओवैसी
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया. हादसे में घायल दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान करने की कोशिशें की जा रही हैं, हालांकि शुरुआती जानकारी में सभी मृतकों को सुपौल जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. शवों को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

NATIONAL : द्रौपदी मुर्मू 19 मई को रचेंगी इतिहास, सबरीमाला मंदिर जाने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मई को सबरीमाला श्री अयप्पा मंदिर में पूजा कर इतिहास रचेंगी, पहली राष्ट्रपति बनेंगी जो इस प्रसिद्ध केरल मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. त्रावणकोर देवस्वम् बोर्ड ने इस दौरे की पुष्टि की है. इस दौरे के कारण मंदिर में यात्रियों पर कुछ पाबंदियां लागू की गई हैं.

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मई को इतिहास रचने जा रही हैं. वो देश की पहली राष्ट्रपति बनने जा रही हैं जो केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला श्री अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. त्रावणकोर देवस्वम् बोर्ड (TDB) जो कि इस मंदिर का संचालन करता है, उसने राष्ट्रपति के दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि यह मंदिर और देश दोनों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केरल दौरा दो दिनों के लिए होगा. 18 मई को वह केरल जाएंगी और 19 मई को सबरीमाला मंदिर. 18 मई को राष्ट्रपति किसी प्राइवेट समारोह में जाएंगी. इसके बाद अगले दिन राष्ट्रपति नीलक्कल हेलीपैड जाएंगी और वहां से मंदिर के लिए प्रस्थान करते हुए पम्पा बेस कैम्प पहुंचेंगी. पम्पा बेस कैम्प से राष्ट्रपति बाकी तीर्थ यात्रियों की तरह 4.25 किलोमीटर ट्रेक करके जाएंगी या सुरक्षा कारणों की वजह से गाड़ी से जा सकती हैं. हालांकि, इसपर अंतिम फैसला स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) लेगा. SPG भारत के राष्ट्रपति की सुरक्षा की देखरेख करती है.

त्रावणकोर देवस्वम् बोर्ड के अध्यक्ष पी.एस. प्रसांत ने कहा है कि यह पहली बार है कि देश के राष्ट्रपति सबरीमाला मंदिर आएंगे, यह हमारे लिए गर्व की बात है. SPG यह तय करेगी कि वह ट्रेक करेंगी या किसी वाहन से जाएंगी, हम उनके निर्देशों का पालन करेंगे. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बीते कुछ सप्ताह से तैयारियां चल रही हैं. सड़कों की मरम्मत और निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है.

14 मई को मासिक अनुष्ठानों के लिए मंदिर खोले जाएंगे. आमतौर पर बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करते हैं. लेकिन, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मंदिर प्रशासन ने कुछ बदलाव किए हैं. सुरक्षा कारण की वजह से 18 और 19 मई को तीर्थ यात्रियों के लिए कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं. वर्चुअल क्यू टिकट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है.

NATIONAL : 7 मई की ‘वॉर मॉक ड्रिल’ से पहले गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक, सायरन-ब्लैकआउट-नागरिक प्रशिक्षण पर चर्चा

0

गृह मंत्रालय ने 7 मई को 244 जिलों में पहली बार 1971 के बाद सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने की घोषणा की है. इस ड्रिल का उद्देश्य आपदा स्थितियों में तत्काल प्रतिक्रिया क्षमता विकसित करना है. ड्रिल की तैयारियों को लेकर दिल्ली में गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक हो रही है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ जंग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. गृह मंत्रालय के निर्देश पर 7 मई को देश भर के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित होगी, जिसके लिए आज (मंगलवार) को अहम बैठक हो रही है; 1971 के बाद यह पहली ऐसी ड्रिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 7 दिनों में तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात कर तैयारियों और संभावित एक्शन प्लान पर चर्चा की है. पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री ने कहा है कि साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी.

244 सिविल डिफेंस जिलों के प्रतिनिधियों के साथ गृह सचिव बैठक कर रहे हैं. ये बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है जो गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित की गई है. बैठक में राज्यों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति से यह स्पष्ट है कि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़ा यह एक राष्ट्रीय स्तर का समन्वय प्रयास है. यह बैठक देश की सुरक्षा और आपदा से निपटने की क्षमताओं को परखने और सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ संभावित कार्रवाई से पहले प्रधानमंत्री मोदी हर तथ्य को बारीकी से समझ लेना चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाओं के साथ उनकी तैयारियों और हथियारों तथा गोला बारूद की स्थिति पर भी चर्चा की है. तीनों सेनाओं को सैन्य तैयारियों को लेकर कहा गया है और कल होने वाली मॉक ड्रील प्लान का एक अहम हिस्सा भी है.

244 जिलों में मॉक ड्रिल का आयोजन होगा. मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट हो जाता है. कल (बुधवार) को सायरन बजेगा और लोगों को हमले के वक्त छिपना होता है. लोगों को मॉक ड्रिल में ये सिखाया जाता है. साथ ही लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने का भी काम किया जाता है. एयर स्ट्राइक जैसी स्थिति के लिए लोगों को तैयार करना होता है.

आपात स्थिति के लिए प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मॉक ड्रिल काफी ज्यादा अहम मानी जाती है. वहीं एयर स्ट्राइक जैसी स्थिति के लिए लोगों को तैयार करना ये भी मॉक ड्रिल के लिए जरूरी है. आपात स्थिति के लिए प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाता है.

GUJARAT : अहमदाबाद के जेतलपुर गांव में करंट लगने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत, घटना CCTV में कैद

0

अहमदाबाद के जेतलपुर गांव में लोहे की सीढ़ी बिजली के तार से छू जाने के कारण दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई. चार लोग सीढ़ी शिफ्ट कर रहे थे, जिनमें से दो बच गए. मृतकों में एक गोडाउन मालिक और एक कर्मचारी था. पूरी घटना CCTV में कैद हुई है. हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है.

अहमदाबाद के जेतलपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब चार युवक अपने काम के लिए एक लोहे की सीढ़ी को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे. इसी दौरान सीढ़ी ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तार से टच हो गई, जिससे तेज करंट का झटका लगा.

करंट लगते ही चारों युवक जमीन पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोग तुरंत दौड़े और मदद की कोशिश की. हालांकि, इनमें से दो युवक किसी तरह बच निकले, लेकिन 28 वर्षीय दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक पानी की बॉटल के गोडाउन का मालिक और दूसरा उसी गोडाउन में काम करने वाला कर्मचारी बताया जा रहा है.

पूरी घटना सोसाइटी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है. इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खुले बिजली के तारों को कवर करने और औद्योगिक इलाकों में सुरक्षा के सख्त इंतजाम की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे रोके जा सकें.

NATIONAL : ‘अब कान पकड़ कर वादा, वर्दी में Video नहीं बनाऊंगी’, सस्पेंशन के बाद बोली रीलबाज सिपाही प्रिया कुमारी

0

महिला सिपाही प्रिया कुमारी को वर्दी में वीडियो बनाने पर सस्पेंड कर दिया गया है. उन्होंने फेसबुक पर भावुक वीडियो जारी कर सफाई दी कि उनका मकसद युवाओं को प्रेरित करना था. वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं.

सोशल मीडिया पर वर्दी में वीडियो बनाना महिला सिपाही प्रिया कुमारी को भारी पड़ गया. सस्पेंड होने के बाद अब उन्होंने फेसबुक पर एक भावुक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है. वीडियो में प्रिया कहती हैं, ‘सोशल मीडिया पर न जाने कितने लोग वीडियो बनाते हैं, लेकिन कार्रवाई उसी पर होती है जो पकड़ में आता है. मैं मिडिल क्लास परिवार से हूं, मेरा मकसद बस इतना था कि पुलिस में आने वाले युवाओं को मोटिवेट कर सकूं.’

अपनी सफाई में प्रिया ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी वर्दी में वीडियो नहीं बनाई. लेकिन अब गलती मानते हुए कैमरे के सामने कान पकड़कर कहती हूं, अब कभी भी वर्दी में वीडियो नहीं बनाऊंगी.प्रिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस विभाग ने फिलहाल उन्हें सस्पेंड कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं. मामला अब सोशल मीडिया पर सख्ती बनाम अभिव्यक्ति की आजादी की बहस में बदलता दिख रहा है.

बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर महिला सिपाही द्वारा वर्दी में बनाए गए एक वीडियो के वायरल होने के बाद इसकी जांच कराई गई थी.जांच में वीडियो सही पाए जाने पर महिला सिपाही प्रिया कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. प्रिया बगहा नगर थाना में तैनात थीं.

यह पहली बार नहीं है जब महिला सिपाही प्रिया कुमारी को सोशल मीडिया एक्टिविटी की वजह से विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले भी उन्हें वीडियो बनाने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है. इसके बावजूद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बरकरार रखी.पुलिस विभाग में इस तरह की घटनाएं न सिर्फ अनुशासनात्मक नियमों को चुनौती देती हैं, बल्कि वर्दी की गरिमा पर भी सवाल खड़े करती हैं. अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ड्यूटी के दौरान रील बनाने की छूट उन्हें किसने दी?

NATIONAL : 24 साल का टीचर, 14 की छात्रा… OYO होटल में रूम बुक कर पहुंचे और दोनों ने एक साथ दे दी जान

0

अलीगढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले 24 वर्षीय शिक्षक और उसी स्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा ने एक ओयो होटल में जहर खाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था. घर वालों को दोनों के संबंधों का पता चल गया था तो कई प्रतिबंध लगाए थे. इसके बाद भी दोनों मिलते रहते थे.

अलीगढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले 24 वर्षीय शिक्षक और उसी स्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा ने एक ओयो होटल में जहर खाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था. घर वालों को दोनों के संबंधों का पता चल गया था तो कई प्रतिबंध लगाए थे. इसके बाद भी दोनों मिलते रहते थे.

पुलिस के अनुसार, मृत युवक की पहचान ज्वालाजीपुरम निवासी के रूप में हुई है, जो कि एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था. किशोरी की पहचान भी उसी स्कूल की 14 वर्षीय कक्षा 8 की छात्रा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था. शुरुआत स्कूल में हुई, जहां वह शिक्षक के रूप में कार्यरत था और किशोरी उसी स्कूल में पढ़ती थी. बाद में किशोरी उसकी ट्यूशन क्लास में भी जाने लगी, जिससे दोनों के बीच और नज़दीकियां बढ़ीं.

करीब तीन महीने पहले दोनों के संबंधों की जानकारी परिजनों को लगी.छात्रा के घरवालों ने तुरंत उसकी ट्यूशन बंद करवा दी और स्कूल में भी सख्ती बरती गई. मगर इसके बावजूद दोनों स्कूल में एक-दूसरे से मिलते रहे. परिजनों का कहना है कि उन्होंने दोनों को समझाने और रोकने की भरपूर कोशिश की, लेकिन दोनों ने किसी की नहीं मानी. अंततः, सोमवार 5 मई की शाम को इस दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर दिया.

पुलिस को शाम करीब 6 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि खेरेश्वर पुलिस चौकी क्षेत्र के पास एक OYO होटल के रूम नंबर 204 में युवक और किशोरी का शव पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों की हालत गंभीर थी और कमरे में जहर की बोतल भी पड़ी हुई थी. जांच में सामने आया है कि छात्रा सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल पहुंचने के बाद टीचर उसे लेकर होटल चला गया. दोनों सुबह 8:40 बजे से ही होटल के उसी कमरे में रुके हुए थे. .

जब पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी, तो होटल के बाहर मातम पसर गया. टीचर के पिता ने कहा, हमने बहुत कोशिश की कि वो अपनी हद में रहे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी. दोनों जिद में थे, और अब इस दुनिया में नहीं हैं. वहीं छात्रा के परिजन भी रो-रोकर बेहाल थे. मां बार-बार यही कह रही थीं कि हमने बेटी को बचाने की बहुत कोशिश की. एएसपी-सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया, शुरुआती जांच में प्रेम संबंध की बात सामने आई है. दोनों ने जहर खाया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. होटल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है.

UP : चाची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर कर दी हत्या… कन्नौज दलित महिला मर्डर केस में पुलिस का खुलासा

0

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बीते दिनों मक्के के खेत में मिली दलित महिला की डेड बॉडी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने महिला के भतीजे को गिरफ्तार किया है. क्योंकि भतीजे ने ही उसकी हत्या की थी.

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बीते दिनों मक्के के खेत में मिली दलित महिला की डेड बॉडी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार दलित महिला की हत्या करने वाला रिश्ते में लगने वाला उसका भतीजा ही था. भतीजे ने दुष्कर्म के प्रयास के दौरान महिला के विरोध करने पर मारपीट की और धारदार हथियार से हमला करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को मक्के के खेत में फेंक दिया था.

पूरा मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तहसीपुर ठठिया का है. जहां रविवार की सुबह एक 40 वर्षीय महिला की डेडबॉडी अर्धनग्न अवस्था में मक्के के खेत में मिली थी. जिसकी पहचान सुशीला देवी के रूप में हुई थी. डेड बॉडी पर चोट और जख्म के निशान पाए गए थे. सुशीला देवी शनिवार की शाम खेत में खाद, पानी लगाने के लिए गईं थीं, उसके बाद से वह वापस नहीं आईं. सुबह उनकी डेड बॉडी गांव मढिया निवासी राम विलास के मक्के के खेत में पड़ी हुई मिली.

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की थी. जिसके बाद मौके पर एसपी विनोद कुमार ने परिवार के लोगों से पूछताछ की थी. बताया जा रहा है कि महिला सुशीला देवी की शादी तहसीयापुर निवासी राम रतन से हुई थी. सुशीला देवी के तीन बच्चे हैं. सुशीला देवी के पति की 2 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी.

मामले में एसपी विनोद कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतका की ननद से जानकारी करने के बाद एक शख्स अमरपाल का नाम सामने आया. अमरपाल रिश्ते में मृतिका का भतीजा भी लगता है. उसके साथ उस दिन पानी लगाने के लिए वह भी खेत में गया था. जब उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया.

पूछताछ में अमरपाल ने बताया कि उसने शराब पी रखी थी और महिला के साथ पानी लगाने के लिए खेत में गया था. अंधेरा होने पर उसकी नियत खराब हो गई और फिर उसने दुष्कर्म का प्रयास किया तो महिला ने इसका विरोध किया. जिस पर उसने बेरहमी से मारपीट की. जिससे महिला बेहोश हो गई, इसके बाद उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी.

UP : हवा में उड़ा पंडाल, मंडप छोड़कर भागा दूल्हा, बारातियों ने थामे रखा टेंट… शादी में आंधी-तूफान का कहर

0

बस्ती जिले में मौसम ने एक मुस्लिम जोड़े की शादी में ऐसी खलल डाली कि दूल्हा-दुल्हन के अरमानों पर पानी फिर गया. ठीक शादी से पहले आया आंधी-तूफान पंडाल ही उड़ा ले गया. कुर्सियां इधर-उधर भागने लगीं. इतना ही नहीं खुद दूल्हे राजा का सेहरा तक उड़ गया.

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मौसम ने एक मुस्लिम जोड़े की शादी में ऐसी खलल डाली कि दूल्हा-दुल्हन के अरमानों पर पानी फिर गया. ठीक शादी से पहले आया आंधी-तूफान पंडाल ही उड़ा ले गया. कुर्सियां इधर-उधर भागने लगीं. इतना ही नहीं खुद दूल्हे राजा का सेहरा तक उड़ गया. वह मंडप से दूर जाकर खड़ा हुआ. तूफान ने कुछ ही मिनटों में सबकुछ तहस-नहस कर दिया.

पहले तो लगा कि अब शादी नहीं हो पाएगी, लेकिन गनीमत रही कि घंटे भर बाद हालात सामान्य हो गए और शादी संपन्न हो गई. जल्दबाजी में काजी साहब को बुलाया गया और फिर दूल्हा-दुल्हन के कुबूलनामे के बाद फटाफट शादी संपन्न कराई गई. हालांकि, समारोह में वो रौनक नहीं रही क्योंकि मौसम की मार से सारी सजावट बिगड़ गई थी.

आपको बता दें कि बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भाटपार गांव से मुस्लिम बिरादरी के एक दूल्हे राजा गाजे बाजे के साथ ननकुपुर गांव निकाह करने निकले थे. लेकिन जब वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे तो तो धीरे-धीरे मौसम खराब होने लगा. जिस वक्त दुल्हन को कुबूलनामा के लिए स्टेज पर आना था ठीक उसके पहले भयंकर तूफान आ गया.

फिर क्या था शादी के पंडाल में अफरातफरी मच गई. तूफान इतना भीषण था कि देखते ही देखते शामियाना उड़ गया. वहां रखी कुर्सियां भी उड़ गईं. इतना ही नहीं दूल्हे राजा का सेहरा तक उड़ गया. सबसे ज्यादा मुसीबत में तो बराती थे जिनकी जान पर बन आई थी लेकिन बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तनकर तूफान के सामने खड़े रहे. बारातियों ने टेंट के खम्भों को तब तक पकड़े रखा कि जब तक कि तूफान गुजर नहीं गया.

मतलब जिन बारातियों को दावत में लजीज पकवानों का लुफ्त उठाना था, उन्हें तूफान के चलते खम्भों को पकड़कर खड़ा होना पड़ा, ताकि शादी को सकुशल संपन्न कराया जा सके. आखिर में उनकी ये मेहनत रंग भी लाई और देर से ही सही शादी को सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां कुछ लोग इसपर चुटकी ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग बारातियों की हिम्मत की दाद दे रहे हैं.

JAIPUR : जयपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कामयाबी… 1.18 करोड़ का अफीम के साथ कमल राणा गैंग से जुड़े तस्कर गिरफ्तार

0

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कमल राणा गैंग से जुड़े तस्कर को 785 किलो अफीम डोडा चूरा समेत गिरफ्तार किया है. ट्रक में जूट की बोरियों और फर्जी बिल-बिल्टी की आड़ में 1.18 करोड़ की तस्करी हो रही थी. पुलिस का कहना है कि ट्रक जोधपुर ले जाया जा रहा था और गैंग के अन्य सदस्य अब भी फरार हैं.

राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और प्रतापगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 785 किलो अफीम डोडा चूरा से भरा एक कंटेनर ट्रक जब्त किया है. इसकी अनुमानित कीमत 1.18 करोड़ रुपये बताई गई है. यह ट्रक प्रतापगढ़ से जोधपुर की ओर जा रहा था और रविवार देर रात छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया.

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक रामलाल जाट (40), निवासी मावली, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि यह तस्कर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर कमल राणा गैंग से जुड़ा है. गैंग लंबे समय से राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है.

जांच में सामने आया कि ट्रक पर “डाक पार्सल” लिखा हुआ था, जिससे शक कम हो सके. ट्रक में जूट की खाली बोरियों के 40 बंडल रखे गए थे, जिनके पीछे 39 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 785 किलो अफीम डोडा चूरा छुपाया गया था. पुलिस ने जब कंटेनर को रुकवाया तो चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह कंटेनर उसे मनोज जाट निवासी चित्तौड़गढ़ ने फतेहनगर से उपलब्ध कराया था. अम्बावली गांव के पास सुनसान इलाके में सुनिल मीणा और उसके साथियों ने अफीम डोडा चूरा कंटेनर में भरा. यह सामग्री जोधपुर के बाहर “मामा” उर्फ सुनिल नामक व्यक्ति को पहुंचाई जानी थी. तस्करी के दौरान आरोपी को मोबाइल और सिम भी विशेष रूप से दी गई थी ताकि ट्रेस न हो सके.

कमल राणा गैंग के यह दोनों सदस्य रामलाल और मनोज पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं. 2022 में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा 24 क्विंटल अफीम डोडा चूरा जब्त किया गया था, जिसमें ये दोनों आरोपी शामिल थे. हाल ही में दोनों को जमानत मिली थी और बाहर आते ही इन्होंने फिर से तस्करी शुरू कर दी.

इस केस में शामिल एक और आरोपी सुनील मीणा, निवासी गेमरपुरा, जिला नीमच (म.प्र.) की तलाश की जा रही है. यह तस्कर पुलिस पर फायरिंग और एनडीपीएस मामलों में वांछित है. राजस्थान पुलिस ने जनवरी 2025 में इस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था. सुनील मीणा कमल राणा गैंग का सक्रिय सदस्य है और हमेशा अवैध हथियार लेकर चलता है.

एजीटीएफ के एडीजी दिनेश एमएन द्वारा सीमावर्ती जिलों में मादक पदार्थ तस्करों पर निगरानी रखने और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे. उसी रणनीति के तहत डीआईजी योगेश यादव और एएसपी आशाराम चौधरी के नेतृत्व में लगातार आसूचना संकलन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी.

- Advertisement -

News of the Day